271504
श्री कृष्ण देवेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित हुआ अखण्ड रामचरित मानस पाठ
Paraspur, Uttar Pradesh:परसपुर क्षेत्र के ग्राम आटा पंचायत के पूरे मर्याद सिंह गांव स्थित श्री कृष्ण देवेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से अखण्ड रामचरित मानस पाठ का आयोजन किया गया। इस आयोजन की शुरुआत अखण्ड ज्योति प्रज्वलित कर की गई और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ धार्मिक अनुष्ठान प्रारंभ हुआ। मंगलवार को हवन पूजन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं और ग्रामीणों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर शैलेंद्र सिंह, मुन्ना सिंह, विनय सिंह और अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हनुमानगढ़ में निट्टूसिंह केस: जनवादी नौजवान सभा ने डॉक्टर के खिलाफ मुकदमे की मांग की
Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ में निट्टूसिंह के अण्डकोष प्रकरण को लेकर भारत की जनवादी नौजवान सभा के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की। सभा के जिला महासचिव वेद मक्कासर ने बताया कि प्रकरण में डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की जा रही है। वेद मक्कासर के अनुसार, प्रकरण की जांच के लिए कमेटी गठित की गई है। जांच कमेटी के गठन के बाद निट्टूसिंह को पत्र दिया गया, जिसमें बीकानेर जाकर जांच करवाना सुनिश्चित पाया गया था। इसके बाद निट्टूसिंह बीकानेर पहुंचा, लेकिन वहां चिकित्सकों ने कथित तौर पर कहा कि पुलिस के साथ आने पर ही उसकी जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में निट्टूसिंह के साथ सीएमएचओ से मुलाकात की गई, लेकिन वहां से उन्हें सीओ से मिलने के लिए कहा गया। सीओ से भी मुलाकात के बावजूद कोई सुनवाई नहीं होने का आरोप लगाया गया। वेद मक्कासर ने कहा कि निट्टूसिंह पिछले तीन-चार माह से न्याय के लिए भटक रहा है। जनवादी नौजवान सभा ने मांग की कि पुलिस डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करे。0
0
Report
पूर्वांचल के पारंपरिक पकवान ग्लोबल मंच पर दस्तक देंगे
Gorakhpur, Uttar Pradesh:पूर्वांचल के पकवानों को ग्लोबल पहचान मिलेगी। पूर्वी उत्तर प्रदेश के पारंपरिक पकवान अब देश की सीमाओं से निकलकर ग्लोबल मंच पर अपनी खुशबू और स्वाद बिखेरने के लिए तैयार हैं। गोरखपुर मंडल के चार जिलों के चुनिंदा देसी व्यंजनों को ग्रेटर नोएडा में आयोजित होने वाले यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में जगह मिली है। यहां देश-विदेश से आने वाले कारोबारी और पर्यटक लिट्टी-चोखा, लहसुन वाले छोले-समोसे, रामकटोरी, लाल पेड़ा और छेना खुरमा समेत पूर्वांचल के कई पारंपरिक स्वादों का जायका ले सकेंगे। ग्रीडर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में 25 से 29 सितंबर तक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो आयोजित होगा, जहां गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर और महराजगंज के पारंपरिक व्यंजनों के स्टॉल लगेंगे। एक जनपद एक व्यंजन (ODIOC) के तहत इन स्थानीय स्वादों को प्रदर्शित किया जाएगा। गोरखपुर से लिट्टी-चोखा और लहसुन वाले छोले-समोसे, महराजगंज से रामकटोरी, कुशीनगर से लाल पेड़ा, छेना खुरमा और केले के चिप्स, जबकि देवरिया से लिट्टी-चोखा और मालपुआ ट्रेड शो में अपनी खास पहचान बनाएंगे। उद्योग विभाग के संयुक्त आयुक्त गौरव मिश्रा के अनुसार फूड कोर्ट में इन व्यंजनों के लिए विशेष क्लस्टर और स्टॉल बनाए जा रहे हैं। उद्देश्य है—स्थानीय खानपान की संस्कृति को बड़े बाजार से जोड़ना, कारोबारियों को नए ग्राहक उपलब्ध कराना और फूड टूरिज्म को बढ़ावा देना। गोरखपुर की लिट्टी-चोखा: सत्तू, अजवाइन, मंगरैल और सरसों के तेल से बना मसालेदार भरावन, कंडे की आंच पर पकाया गया और बैंगन-टमाटर-आलू के देसी चोखे के साथ परोसा जाता है, देसी घी ऊपर से—यही पूर्वांचल की पहचान है। गोरखपुर का लहसुन-वैला छोला-समोसा भी खासा जनि जाता है, क्योंकि छोले में साबुत लहसुन का भरपूर उपयोग किया गया है। कुशीनगर के लाल पेड़ा और छेना खुरमा, महराजगंज के मिठौरा बाजार के रामकटोरी और देवरिया के मालपुआ भी यूपीआईटीएस में पूर्वांचल के स्वाद का प्रतिनिधित्व करेंगे। आयोजन के लिए गोरखपुर मंडल से कुल छह कारोबारियों का चयन किया गया है। यूपीआईटीएस में पूर्वांचल का स्वाद। चंद्रकेश प्रजापति — लहसुन वाले छोले-समोसे गंगाधर दूबे — लिट्टी-चोखा सुदीस कुमार — रामकटोरी वेद प्रकाश राय — बाटी-चोखा, मालपुआ सन्नी मद्देशिया — लाल पेड़ा, छेना खुरमा अनुराग तिवारी — केले के चिप्स लिट्टी चोखा स्टाल के चयनित गंगाधर दूबे के अनुसार सरकार की इस पहल से पूर्वांचल के पारंपरिक स्वाद बड़े मंच पर पहचान पाएंगे। यूपीआईटीएस में देश-विदेश से आने वाले लोगों तक लिट्टी-चोखा पहुंचना उनके लिए गर्व की बात है। चंद्रकेश प्रजापति के अनुसार इस तरह के मंच छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्र के कारोबारियों को नए बाजार मिलेंगे, पारंपरिक खानपान से जुड़े लोगों की आमदनी एवं कारोबार दोनों बढ़ेंगे। यह पहली बार है जब पूर्वांचल का यह देसी स्वाद बड़े अंतरराष्ट्रीय कारोबारी मंच पर दस्तक दे रहा है, और उम्मीद है कि लिट्टी-चोखा से रामकटोरी और छेना खुरमा तक के व्यंजन यूपीआईटीएस में आने वाले देश-विदेश के मेहमानों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे। यानि माटी की खुशबू, देसी स्वाद और ग्लोबल पहचान—अब पूर्वांचल के पकवानों की नई उड़ान।0
0
Report
काशी महापंचायत के लिए शास्त्री घाट पर धरना: आरक्षण और SC/ST संशोधन की मांग
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी के शास्त्री घाट पर 22 दिनों से डटे युवा, विरोध प्रदर्शन जारी। • काशी में दिखा दिल्ली के जंतर-मंतर जैसा नजारा, युवाओं ने गाड़े तंबू। • सवर्ण समुदाय के युवाओं का शास्त्री घाट पर अनिश्चितकालीन धरना। • UGC नियमों को वापस लेने और आरक्षण प्रणाली की समीक्षा की मुख्य मांग। • SC/ST एक्ट में जरूरी संशोधन और बदलाव की मांग पर अड़े युवा। • 22 दिन बीतने के बाद भी प्रशासन या सरकार ने नहीं की बात। • विरोध को बड़ा रूप देने की तैयारी, कल 20 सितंबर को बुलाई गई 'काशी महापंचायत'। • महापंचायत में पूर्वांचल के कई जिलों से हजारों युवाओं के जुटने की उम्मीद। • आंदोलन को लेकर शास्त्री घाट पर बढ़ी हलचल, सुरक्षा व्यवस्था अलर्ट पर। • कल की महापंचायत पर टिकी सभी की निगाहें, बड़ा फैसला ले सकते हैं प्रदर्शनकारी युवा।0
0
Report
Advertisement
केशव प्रसाद मौर्य ने 2027 में बीजेपी की बहुमत वापसी का दावा किया
Hapur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को हापुड़ जनपद के पिलखुवा पहुंचे. यहां उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री स्वर्गीय लज्जा रानी गर्ग के निधन पर उनके आवस पहुंचकर शोक व्यक्त किया और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर दिवंगत नेत्री को श्रद्धांजलि दी. इस दौरान डिप्टी सीएम ने मीडिया से रूबरू होते हुए दिवंगत नेत्री के सांगठनिक योगदान को याद किया और साथ ही 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर विपक्ष पर कड़ा सियासी प्रहार भी किया. पिलखुवा के कृष्णगंज, गांधी रोड स्थित आवास पहुंचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट की. डिप्टी सीएम के आगमन को देखते हुए रामलीला मैदान से लेकर गांधी बाजार और आवास तक स्थानीय व पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा तथा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. बड़ी संख्या में स्थानीय भाजपा नेता और कार्यकर्ता भी इस दौरान मौजूद रहे. डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पार्टी की बहुत वरिष्ठ ने लज्जारानी गर्ग जी का दुखद निधन हो गया था, तो आज शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए हापुड़ आए है. भगवान से प्रार्थना करते हैं कि उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें और परिवार को दुख सहने की शक्ति दें. उन्होंने पार्टी की मजबूती के लिए कठिन समय में बहुत मजबूती से काम किया है. उनका योगदान इतना अविस्मरणीय है कि जिसके लिए जो भी किया जाएगा वह कम होगा. वहीं, 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव और विपक्ष के बयानों को लेकर पूछे गए सवाल पर डिप्टी सीएम ने जोरदार पलटवार किया,. उन्होंने 2017 की तरह प्रचंड बहुमत से वापसी का दावा करते हुए कहा... 2027 में फिर तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड बहुमत से सरकार बनेगी और 27 में हम 2017 की विजय दोहराएंगे. जो मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख कर के लंबी-चौड़ी हांक रहे हैं, जब 27 का रिजल्ट आएगा तो सैफई नजर आएंगे। हम लोग निशाने से नहीं घबराते, हम लोग अपना निशाना बूथ पर रखते हैं. उनका निशाना केशव प्रसाद रहते हैं, योगी आदित्यनाथ जी रहते हैं, गृह मंत्री अमित शाह जी रहते हैं और भाजपा रहती है... सपा की हवा खराब हो चुकी है. डिप्टी सीएम ने स्पष्ट किया कि भारतीय जनता पार्टी अपने कार्यकर्ताओं के बूते जमीन पर लगातार सक्रिय है. उन्होंने दिवंगत नेत्री के परिवार को आश्वस्त किया कि दुख की इस घड़ी में पार्टी पूरी तरह उनके साथ खड़ी है, वहीं सियासी मोर्चे पर 2027 में एक बार फिर तीन सौ पार के संकल्प के साथ चुनावी मैदान फतह करने का दावा भी ठोंक दिया. बाइट - केशव प्रसाद मौर्य, उपमुख्यमंत्री, उप्र0
0
Report
कुषीनगर: DM ने समाधान दिवस में एसडीओ को फटकार, 59 शिकायतें दर्ज
Kushinagar, Uttar Pradesh:कुषीनगर में कप्तानगंज तहसीل में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने दिखाई सख्ती। सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने विद्युत विभाग के एसडीओ को जमकर लगाई फटकार। लापरवाही को लेकर एसडीओ को डीएम की कड़ी फटकार। अधिकारियों-कर्मचारियों को दिए डीएम ने सख्त निर्देश। शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त। समाधान दिवस में कुल 59 शिकायतें और प्रार्थना पत्र पहुंचे। 10 मामलों का मौके पर निस्तारण हुए। जबकि 49 प्रकरण जांच/निस्तारण के लिए भेजे गए। राजस्व विभाग से जुड़ी 31 शिकायतों में 10 का निस्तारण जबकि 21 मामले जांच में भेजे गए। पुलिस विभाग की 4, विकास विभाग की 3 और स्वास्थ्य विभाग की 1 शिकायत पहुंची। अन्य विभागों से जुड़ी 20 शिकायतें समाधान दिवस में दर्ज किया गया। राजस्व और भूमि विवादों में विशेष संवेदनशीलता बरतने के निर्देश.0
0
Report
बेला एरिया नाइट गार्ड हत्या: दो गिरफ्तार, 338 बोरे खाद बरामद
Muzaffarpur, Bihar:बेला इंडस्ट्रियल एरिया में नाइट गार्ड हत्याकांड में दो आरोपी गिरफ्तार हुए हैं. खाद गोदाम से डकैती कर गायब किए गए 338 बोरे खाद मोतिहारी से जप्त किए गए और साथ ही डकैती में इस्तेमाल ट्रक भी जब्त किया गया है. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर कुढ़नी थाना क्षेत्र से दीपक कुमार को गिरफ्तार किया और उससे पूछताछ के आधार पर अर्जुन कुमार को भी गिरफ्तार किया. मोतिहारी जिले के राजेपुर थाना क्षेत्र के ईंट भट्टे से 338 बोरे खाद बरामद किए गए और वहीं से डकैती किया गया ट्रक जप्त किया गया. एसएसपी ने बताया कि 10 सितंबर की रात बेला इंडस्ट्रियल एरिया में खाद गोदाम की निजी सिक्योरिटी गार्ड की हत्या डकैती के दौरान डकैतों के विरोध करने पर की गई थी. पुलिस ने मामले की जाँच के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके निशान देही पर अन्य शामिल अपराधियों की पहचान की जा रही है.0
0
Report
Advertisement
ऋषिकेश में गंगा के तेज बहाव में फंसी विदिशा SDRF ने बचाया
Rishikesh, Uttarakhand:ऋषिकेश, उत्तराखण्ड: थाना लक्ष्मण झूला क्षेत्र में नीलकंठ मार्ग पर गंगा नदी के तेज बहाव में फंसी 24 वर्षीय विदिशा (हिसार, हरियाणा) को SDRF ने अपनी सूझबूझ और साहस से सुरक्षित बचा लिया। सूचना मिलते ही टीम रेस्क्यू उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची और रस्सी की मदद से महिला को बाहर निकाला。0
0
Report
हनुमानगढ़ नगर परिषद में भाजपा के बोर्ड गठन की चर्चा तेज
Hanumangarh, Rajasthan:Location - Hanumangarh (Rajasthan) Dist. Stringer - Kuldeep Sharma नगर परिषद में भाजपा बोर्ड बनाने के करीब, सभी से चल रही बातचीत : आशीष पारीक,15 पार्षद जीतने वाली भाजपा ने बहुमत के लिए निर्दलीय पार्षदों से संपर्क के संकेत दिए Hanumangarh नगर परिषद चुनाव में भाजपा ने 60 में से 15 वार्डांे में जीत दर्ज की है। चुनाव परिणामों में निर्दलीय पार्षदों की संख्या भी बड़ी रही है। ऐसे में सभापति चुनाव से पहले नगर परिषद में बोर्ड गठन को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। भाजपा नगर मंडल जंक्शन के अध्यक्ष आशीष पारीक ने कहा कि हाल ही में नगर निकाय चुनाव सम्पन्न हुए हैं और भाजपा ने चुनाव में पूरी मेहनत के साथ काम किया। उन्होंने दावा किया कि भाजपा नगर परिषद में अपना बोर्ड बनाने के करीब है। इसको लेकर सभी पार्षदों और अन्य लोगों से चर्चा चल रही है। उन्होंने कहा कि बातचीत का रास्ता हमेशा खुला रहता है और इसी के तहत सभी से बात की जा रही है। पारीक ने कहा कि भाजपा का बोर्ड बनेगा। निर्दलीय विधायक गणेशराज बंसल के खिलाफ सभापति चुनाव से पहले दर्ज मुकदमों को लेकर पूछे गए सवाल पर पारीक ने कहा कि जो गलत काम करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होना निश्चित है। उन्होंने दावा किया कि यह कार्रवाई भाजपा का बोर्ड बनाने के लिए नहीं की जा रही है। बंसल से जुड़े पुराने मामलों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि उनके अनुसार वर्ष 2003 में किए गए कर्म अब सामने आ रहे हैं और जब उसका दंड मिलने की बात है तो डरने की जरूरत नहीं होनी चाहिए। पारीक ने कहा कि भाजपा ने हार को पचाया है और जीत को भी सहजता से स्वीकार करना जानती है। उन्होंने कहा कि पार्टी साफ मन से अपना काम कर रही है। साथ ही उन्होंने दावा किया कि आगामी पंचायत चुनावों में भाजपा अपना प्रधान और जिला प्रमुख बनाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि झूठे आडंबर रचकर माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने वाले लोगों ने शहर में अराजकता का माहौल बनाया है। पारीक ने कहा कि जनता सब देख रही है और इसका जवाब देगी।0
0
Report
VRS मामलों में परिवहन विभाग के अफसरों के मोहभंग की असल वजह क्या?
Noida, Uttar Pradesh:काशीरामजयपुर。 परिवहन विभाग में बढ़ रहे VRS लेने के मामले。 परिवहन निरीक्षक अजय पुरोहित का VRS आवेदन स्वीकार。 परिवहन आयुक्त पुरुषोत्तम शर्मा ने दी स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति की मंजूरी。 स्वास्थ्य एवं पारिवारिक कारणों से पुरोहित ने मांगा था वीआरएस。 29 मई 2026 को वीआरएस के लिए किया था आवेदन。 25 सितंबर से राजकीय सेवा से स्वैच्छिक सेवानिवृत्त होंगे पुरोहित。 इससे पहले DTO ग्रेस कुमार अग्रवाल ने भी किया था आवेदन。 अलवर नगर निगम में चुनाव लड़ने के लिए किया था आवेदन。 हालांकि ग्रेस कुमार का आवेदन विभाग ने किया नामंजूर。 बढ़ते VRS आवेदनों को लेकर परिवहन विभाग में कई सवाल。 आखिर क्यों परिवहन विभाग से हो रहा अफसरों का मोह भंग?0
0
Report
Advertisement
एटा के फर्जी मेडिकल कॉलेज-यूनिवर्सिटी मामले में पांच गिरफ्तार
Etah, Uttar Pradesh:एटा जिले में फर्जी मेडिकल कॉलेज एवं यूनिवर्सिटी के नाम पर चल रहे कथित फर्जीवाड़े का खुलासा MARHAHA थाना पुलिस ने किया है. पुलिस के अनुसार 2022 से बीएस मेडिकल कॉलेज एवं यूनिवर्सिटी के नाम से कथित फर्जी शैक्षणिक व्यवस्था संचालित की जा रही थी, जिसमें छात्रों को डीफार्मा, बीफार्मा, बीएससी नर्सिंग, डीएमएलटी, बीएमएलटी, बीएएमएस, जीएनएम और एएनएम जैसे पाठ्यक्रमों में एडमिशन दिलाने के नाम पर धनराशि ली जाती थी. जांच के दौरान फर्जी सेमेस्टरवार मार्कशीट, एनरोलमेंट और रोल नंबर, अटेंडेंस रिकॉर्ड, एडमिशन फॉर्म, आई-कार्ड आदि दस्तावेज मिले. पुलिस ने आरोपी सतेन्द्र कुमार, गौरव अग्रवाल, भगवान दास, नरेन्द्र उर्फ पप्पू और मो. शरीफ कुरैशी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है. इस मामले में डेल कंपनी के लैपटॉप, फर्जी चेक, 16 फर्जी छात्र आईडी कार्ड, फर्जी फीस रसीदें, जाली प्रश्नपत्र, फर्जी मोहर आदि भी बरामद हुए हैं. आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.0
0
Report
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में 108 कुंडीय नारी शक्ति राष्ट्र वंदन यज्ञ का उद्घाटन
Greater Noida, Uttar Pradesh:गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय परिसर शनिवार को उस समय वैदिक मंत्रों और राष्ट्र वंदन के स्वर से गुंजायमान हो उठा, जब प्रेरणा विमर्श 2026 के शुभारंभ अवसर पर 108 कुंडीय ‘नारी शक्ति राष्ट्र वंदन यज्ञ’ का आयोजन किया गया। यज्ञ में लगभग 1200 माताओं बहनों ने सहभागिता की। प्रत्येक हवन कुंड पर करीब 10 से 11 महिलाओं ने एक साथ बैठकर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच राष्ट्र की सुख-समृद्धि, शांति और उन्नति के लिए आहुतियां अर्पित कीं।यह दो दिवसीय कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम में 20 सितंबर को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे। बाइट आयोजक महिलाएं यज्ञ का दृश्य अत्यंत भव्य और आध्यात्मिक रहा। एक साथ 108 हवन कुंडों में प्रज्ज्वलित अग्नि, वैदिक मंत्रों का सामूहिक उच्चारण और बड़ी संख्या में मातृशक्ति की सहभागिता ने पूरे वातावरण को दिव्य बना दिया। कार्यक्रम में राष्ट्र सेविका समिति की मुख्य कार्यवाहिका सीता अन्नदानम गायित्री मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहीं। नारी शक्ति : संस्कार, नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण का आधार बताकर महिलाओं को राष्ट्र निर्माण के कार्य के लिये प्रेरित किया। अरुणा सिंह जी ने विशिष्ट अतिथि के रूप में सहभागिता की। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेरणा शोध संस्थान न्यास की अध्यक्षा प्रीति दादू जी ने की。 प्रेरणा विमर्श की सचिव मोनिका चौहान ने बताया कि प्रेरणा शोध संस्थान न्यास द्वारा प्रत्येक वर्ष प्रेरणा विमर्श के शुभारंभ अवसर पर नारी शक्ति राष्ट्र वंदन यज्ञ का आयोजन किया जाता है। वर्ष 2023 में गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय से प्रारंभ हुई इस यज्ञ परंपरा ने निरंतर विस्तार पाया है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष 108 कुंडों पर लगभग 1200 महिलाओं की सहभागिता ने यज्ञ को पहले की अपेक्षा और अधिक भव्य एवं व्यापक स्वरूप प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में यज्ञ केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि सामूहिक संकल्प और राष्ट्र के प्रति समर्पण की परंपरा भी है। इसी भाव को केंद्र में रखते हुए नारी शक्ति को राष्ट्र निर्माण की विचारधारा से जोड़ने का प्रयास इस आयोजन के माध्यम से किया जा रहा है। 20 तारीख को इस कार्यक्रम के समापन समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे।0
0
Report
जयपुर: फर्जी दस्तावेज से प्लॉट बेचने वाले आरोपी श्रवण गुप्ता गिरफ्तार
Jaipur, Rajasthan:जयपुर vishnu जवाहर सर्किल थाना पुलिस ने फर्जी दस्तावेज से प्लॉट बेचने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार 2020 से फरार चल रहा आरोपी श्रवण गुप्ता गिरफ्तार फर्जी पट्टा, साइट प्लान और रसीदें तैयार कर प्लॉट बेचने का आरोप मोबाइल नंबर बदल-बदलकर पुलिस से बच रहा था आरोपी ब्रह्मपुरी, आमेर, सांगानेर और किशनगढ़ में बदलता रहा ठिकाना किशनगढ़ में फरारी के दौरान ड्राइवरी का काम भी किया पिछले करीब एक साल से कालवाड़ रोड स्थित अंशुल सुशांत सिटी में किराये पर रह रहा था जवाहर सर्किल थाने में 2020 में दर्ज हुआ था मामला0
0
Report
Advertisement
बूंदी में डोटासरा-जूली ने सरकारी दुरुपयोग और लोकतंत्र पर हमला बोला
Noida, Uttar Pradesh:राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली शनिवार को बूंदी पहुंचे। दोनों नेता होटल अनंता पहुंचे, जहां विधायक हरिमोहन शर्मा और कोटा कांग्रेस नेता राखी गौतम ने उनका स्वागत किया। इस दौरान कांग्रेस नेता सत्येश शर्मा भी मौजूद रहे। इससे पहले डोटासरा और जूली हिंडोली विधायक एवं पूर्व मंत्री अशोक चांदना की माताजी सोहनी देवी के निधन पर राता बरड़ा पहुंचे और शोक व्यक्त किया。 होटल अनंता में मीडिया से बातचीत करते हुए पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने राज्य सरकार पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप लगाया। नगर निकाय चुनाव में खुलेआम तांडव किया जा रहा है धमकाया जा रहा है जहां पर बहुमत नहीं है वहाँ पर चुने हुए पार्षदों एवं उनके परिवार जनों को बेवजह धमकाया जा रहा है उन्होंने कहा कि चुने हुए जनप्रतिनिधियों को बेवजह परेशान किया जा रहा है और अधिकारी दबाव में काम कर रहे हैं。 वहीं नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि कांग्रेस से विजयी हुए पार्षदों को बेवजह परेशान किया जा रहा है। जूली ने आरोप लगाया कि अलोकतांत्रिक और तानाशाहीपूर्ण तरीके से लोकतंत्र को खत्म करने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रत्याशियों के रिश्तेदारों को भी बेवजह परेशान किया जा रहा है। जोड़-तोड़ की राजनीति की जा रही है लोकतंत्र का हनन किया जा रहा है डोटासरा और जूली के बूंदी पहुंचने के दौरान कांग्रेस के कई स्थानीय नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।0
0
Report
अमेठी: साइबर ठगों ने मोबाइल सिम काटकर 29 ट्रांजैक्शन से खाते से चार लाख से अधिक उड़ाये
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - साइबर ठगों ने मोबाइल फोन हैक कर अचानक बंद की मोबाइल सिम, साइबर ठगों ने 29 बार ट्रांजेक्शन कर खाते से उड़ाए करीब साढ़े चार लाख रुपये, मोबाइल सिम बंद होने के बाद पीड़ित ने निकलवाईं दूसरी सिम तब बैंक से आया फोन, तब पीड़ित को हुई साइबर ठगी की जानकारी, साइबर ठगी का शिकार हुए पीड़ित ने तहसील दिवस में पहुंचकर डीएम से की शिकायत, डीएम ने पूरे मामले को लेकर पुलिस को सौंपी जांच, भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र के गुन्नौर का रहने वाला है पीड़ित व्यक्ति,0
0
Report
हनी ट्रैप गैंग खुलासा: चार महिलाएं गिरफ्तार, बब्लू लंगड़ा जेल भेजा गया
Moradabad, Uttar Pradesh:हनी ट्रैप गैंग खुलासा 4 महिलाएं गिरफ्तार चार महिलाओं को हिरासत में लेकर हनी ट्रैप गैंग के इस मास्टरमाइंड बब्लू लंगड़ा के नाम सामने आए हैं, जो भोली-भाली गरीब नौजवानों को पैसा देकर फर्जी मुकदमे में फंसाने का धमकी देकर लाखों रुपए ऐंठता था। बिजनौर के नए एसपी के निर्देशन में पुलिस ने इस गिरोह के कई सदस्यों को गिरफ्तार किया है और आगे की पूछताछ के लिए जेल भेज दिया गया है।0
0
Report
Advertisement
