271319
अकबरपुर-सड़क किनारे लगे पेडों को काटकर गिराया, प्रधान ने की शिकायत
Fidaipur, Uttar Pradesh:थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव में सड़क किनारे लगे सरकारी पेड़ काट कर गिरा दिए गए है। घटना की जानकारी होने पर प्रधान प्रतिनिधि राजिक ने वनविभाग में शिकायत की पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। वनविभाग रेंजर टिकरी अभिषेक प्रताप सिंह ने बताया कि घटना की बाबत जानकारी है,जल्द ही जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद रिटायर्ड रेल कर्मी के घर चोरी की रिपोर्ट दर्ज
Bhoji Pura, Uttar Pradesh:भोजीपुरा । नैनीताल हाइवे स्थित दोहना टोल प्लाजा के पास मॉडर्न विलेज में सेवानिवृत्त रेल कर्मी के घर 22 नवंबर की रात चोरों ने धावा बोला था। पीड़ित पक्ष की सूचना के बावजूद भोजीपुरा थाना पुलिस मामले को टरकाने और दबाने में जुटी रही। मुकदमा दर्ज होने के बाद अब पुलिस जांच में तेजी दिखा रही है। घटना के खुलासे की जिम्मेदारी बिलवा चौकी इंचार्ज पवन चौधरी को सौंपी गई है। मंगलवार को पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास स्थित मकानों और दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। सीओ हाईवे देवेश सिंह ने बताया कि चोरी की घटना के संबंध में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की टीमें सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही हैं। शीघ्र ही घटना का सफल खुलासा किया जाएगा।0
0
Report
धूमधाम से मना गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व,इटावा डीएम भी हुए शामिल
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा में सर्वधर्म सद्भाव और मानवता के संदेशवाहक श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला ने गुरुग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेककर जनपद की खुशहाली की कामना की। इस मौके पर डीएम ने कहा कि गुरु नानक देव जी ने समाज को समानता, प्रेम और आपसी भाईचारे का संदेश दिया और जाति-धर्म के भेदभाव से ऊपर उठकर मानव सेवा की प्रेरणा दी। वहीं, गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष तरनपाल सिंह कालरा ने कहा कि गुरु नानक देव जी के अवतरण से अज्ञानता और भेदभाव की धुंध छंटी और मानवता में ज्ञान का प्रकाश फैला। उन्होंने सभी से गुरु के संदेश—किरत करो, नाम जपो और वंड छको—को जीवन में अपनाने की अपील की। पंद्रह दिनों से चल रहे प्रकाश पर्व के कार्यक्रमों का समापन भव्य शबद-कीर्तन, पुष्प वर्षा और आतिशबाजी के साथ हुआ। गुरुद्वारा साहिब की आकर्षक सजावट ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। विशाल गुरु के लंगर में हजारों लोगों ने पंगत में बैठकर प्रसाद ग्रहण किया।0
0
Report
*पानी के लिए खून की होली, बुजुर्ग को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट
Garautha Khurd, Uttar Pradesh:लोकेशन झांसी रिपोर्टर राघवेंद्र सिंह *पानी के लिए खून की होली, बुजुर्ग को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, गरौठा कोतवाली के बाहर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा परिजनों ने मांग की उचित धाराओं में किया जाए मुकदमा दर्ज* गरौठा। थाना गरौठा क्षेत्र के ग्राम रमपुरा में कल पानी के विवाद को लेकर हुए खूनी संघर्ष में घायल व्यक्ति की आज उपचार के दौरान मौत हो गई मौत की खबर मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया बताया जा रहा है कि कल दो पक्षों के बीच पानी के विवाद को लेकर लाठी-डंडे चले थे, जिसमें 78 वर्षीय मुन्नी लाल पुत्र स्वर्गीय शिवदयाल और रामलाल उर्फ भोला गंभीर रूप से घायल हो गए थे उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां आज मुन्नीलाल ने दम तोड़ दिया मौत की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण गरौठा कोतवाली के सामने पहुंच गए और हंगामा करने लगे परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और न्याय की मांग की। हंगामे की सूचना पर पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया और कार्रवाई का आश्वासन दिया। मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे। हालांकि अभी शांति व्यवस्था कायम है0
0
Report
Advertisement
रामगंगा में लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, चौबारी मेले में उमड़ा जनसैलाब
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर बरेली के ऐतिहासिक चौबारी मेले में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। मंगलवार को रामगंगा नदी के तट पर लाखों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर पवित्र नदी में स्नान किया और पुण्य लाभ अर्जित किया। सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जो दिनभर जारी रहा। हर-हर गंगे के जयकारों से रामगंगा का तट गूंज उठा। मेले में उमड़ी भारी भीड़ के चलते पूरे क्षेत्र में रौनक दिखाई दी। श्रद्धालुओं ने स्नान के बाद पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। वहीं, चौबारी मेले में घोड़ों की टाप और उनकी खरीद-फरोख्त को लेकर भी लोगों में खास उत्साह रहा। बच्चों और युवाओं ने विभिन्न प्रकार के झूलों का आनंद लिया। मेले में पेठे, पकौड़ी, मिठाइयों और अन्य खानपान की दुकानों पर भी खूब भीड़ नजर आई। कार्तिक पूर्णिमा के स्नान पर्व ने चौबारी मेले को श्रद्धा, परंपरा और लोक संस्कृति के रंगों से सराबोर कर दिया।0
0
Report
न चालान का डर, न कानून का डंडा... गुलाब देकर समझाया जिंदगी का फंडा! फूलों से दी सीख
Pratapgarh, Uttar Pradesh:जिले में यातायात पुलिस का अंदाज बदला तो जागरूकता का तरीका भी बदल गया। सड़क पर बिना हेलमेट निकले वाहन चालकों को रोककर उन्हें चालान की कार्रवाई के बजाय गुलाब का फूल देकर जिंदगी की कीमत समझाई गई। ➡️ 42 लोगों को गुलाब देकर हेलमेट पहनने के लिए किया प्रेरित। ➡️ 20 वाहन चालकों को मौके पर ही पहनाया हेलमेट। ➡️ यातायात नियमों के पालन के साथ सड़क सुरक्षा का दिया संदेश। 👮 SP दीपक भूकर के निर्देशन में CO ट्रैफिक रविन्द्र प्रताप सिंह एवं यातायात प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार के नेतृत्व में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। मंजिल पर पहुंचने की जल्दी में जिंदगी दांव पर मत लगाना, चंद मिनट की लापरवाही में अपनों को आंसुओं का तोहफा मत थमाना। बड़ा सवाल—सड़क पर आपकी एक छोटी सी लापरवाही, परिवार की जिंदगी भर की खुशियां छीन सकती है। हेलमेट पहनिए, सुरक्षित चलिए और अपनों के लिए सलामत घर लौटिए।0
0
Report
दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्कूल-कॉलेज के युवाओं को चिट्टा बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 13 गिरफ्
Durg, Chhattisgarh:भिलाई। खुर्सीपार पुलिस ने स्कूल-कॉलेज के युवाओं को चिट्टा (हेरोइन) बेचने वाले एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। 19 सितंबर 2026 को जीरो स्ट्रीट स्थित जसबीर कौर के घर दबिश से शुरू हुई जांच के बाद पुलिस ने अब तक 11 आरोपियों और 2 अपचारी बालकों सहित कुल 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई में 70.460 ग्राम हेरोइन, ₹2.38 लाख नकद, सोने-चांदी के आभूषण, 10 मोबाइल और एक हुंडई i-20 कार सहित कुल ₹39,95,800 का माल जप्त किया गया है। Durg Police Busts Heroin Network Targeting Students; 13 Arrested, Contraband Worth ₹39.95 Lakh Seized0
0
Report
Advertisement
सिकंदरा राव में मकान का लेंटर डालते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए दो मजदूर, एक की मौत
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकंदराराऊ हाथरस-कोतवाली क्षेत्र की अगसौली चौकी के गांव मऊ में मंगलवार शाम मकान का लेंटर डालते समय 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दो मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को उपचार के लिए अलीगढ़ ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने यशपाल पुत्र रघुराज सिंह (18) को मृत घोषित कर दिया, जबकि कैलाश पुत्र लालाराम की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों मजदूर गांव आलमपुर के निवासी थे और ओमपाल सिंह के मकान पर काम कर रहे थे। हादसे की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक यशपाल की शादी महज आठ महीने पहले हुई थी। एसडीओ यूसुफ हुसैन ने बताया कि बिजली विभाग घटना की जांच कर रहा है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
हापुड़ - मिनी कुंभ में 71 लाख का घोड़ा बना आकर्षण, मालिक बोला - नोट फॉर सेल
Nawada, Uttar Pradesh:हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में लगने वाले गंगा कार्तिक मेले के खच्चर मेले में एक घोड़े ने सबका ध्यान खींच लिया है। इस घोड़े की कीमत 71 लाख रुपए तक लगाई गई है। महाभारत काल से लगने वाला ये खच्चर मेला कई सौ वर्षों से प्रसिद्ध है। यहाँ दूर-दूर से शौकीन लोग घोड़े-खच्चर खरीदने आते हैं। इस बार मेले में पहुंचा घोड़ा देखने में बहुत सुंदर है, जिसे देखने के लिए भीड़ उमड़ रही है। इसकी उम्र मात्र 30 महीने है। मालिक नीटू चौधरी ने बताया, ये मेरा घोड़ा नुकरा नस्ल का बच्चा है। मेले के कार्यक्रम में अच्छे प्रदर्शन के बाद एक शौकीन ने 71 लाख लगाए, लेकिन मैं बेचना नहीं चाहता। मेरा घोड़ा नोट फॉर सेल है।0
0
Report
दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, इलाज के दौरान दो युवकों की मौत; परिवारों में मचा कोहराम!
Bela Pratapgarh, Uttar Pradesh:PRATAPGARH 🚨 दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, इलाज के दौरान दो युवकों की मौत; परिवारों में मचा कोहराम! सड़क हादसे ने छीन ली दो जिंदगियां, जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे अन्य घायल! प्रतापगढ़ के लीलापुर थाना क्षेत्र में सगरा चौकी अंतर्गत दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में घायल दो युवकों की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों का उपचार जारी है। ➡️ हादसे में जान गंवाने वाले लीलापुर थाना क्षेत्र के पतुलकी गांव के निवासी थे भूपेंद्र सिंह और चित्रपाल सिंह। ➡️ टक्कर इतनी गंभीर थी कि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दो ने दम तोड़ दिया। ➡️ सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर वैधानिक कार्रवाई शुरू की। एक पल की चूक, जिंदगी भर का मातम छोड़ गई... सड़कों पर रफ्तार का जुनून जरा संभलकर दिखाइए, घर पर कोई इंतजार कर रहा है, यह भी याद रखिए। सवाल सिर्फ हादसे का नहीं, उन परिवारों का है जिनके घरों के चिराग बुझ गए।0
0
Report
Advertisement
SP दीपक भूकर ने दो निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में किया बदलाव।
Pratapgarh, Uttar Pradesh:PRATAPGARH 🚨 प्रतापगढ़ में दो और थानेदारों का तबादला, लालगंज और पट्टी को मिले नए प्रभारी निरीक्षक ➡️ SP दीपक भूकर ने दो निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में किया बदलाव। ➡️ निरीक्षक राजीव कुमार यादव को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक थाना लालगंज बनाया गया। ➡️ निरीक्षक शैलेश कुमार सिंह को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक थाना पट्टी की जिम्मेदारी सौंपी गई। ➡️ दोनों अधिकारियों का स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू। लगातार हो रहे तबादलों से पुलिस महकमे में हलचल।0
0
Report
3. डबरापारा मुक्तिधाम: विकास कार्यों के भूमिपूजन पर स्व. कोर्सेवाड़ा को किया याद, सीएम का आभार
Durg, Chhattisgarh:भिलाई। डबरापारा मुक्तिधाम के विकास कार्यों की स्वीकृत राशि का आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भूमिपूजन किया। उल्लेखनीय है कि कुछ माह पूर्व अहिवारा के दिवंगत विधायक स्वर्गीय डोमन लाल कोर्सेवाड़ा ने यहाँ 10 लाख रुपये की लागत से शेड का निर्माण कराया था और आगे के विकास कार्यों के लिए राशि स्वीकृत कराई थी। इस अवसर पर शिरीष अग्रवाल सहित न्यू खुर्सीपार और डबरापारा की जनता ने स्वर्गीय कोर्सेवाड़ा के योगदान को याद करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की तथा भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। Bhoomi Pujan Held for Dabarapara Muktidham Development; Residents Pay Tribute to Late Doman Lal Korsewada, Thank CM0
0
Report
समाजवादी हो या कांग्रेस किसी ने महापुरुषों को सम्मान नहीं दिया भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा बयान।
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर। संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650 वी जयंती की समरसता संकल्प यात्रा का सहारनपुर में अलग अलग स्थानों पर भव्य स्वागत यात्रा का स्वागत करने सहारनपुर पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने एक सभा को संबोधित किया और कहा कि प्रदेश एवं देश की सरकार आज महापुरुषों को सम्मान दे रही है वह किसी भी धर्म के महापुरुष है सभी को सम्मान दिया जा रहा है उन्होंने पूर्व की सरकारों पर हमला बोलते हुए कहा कि चाहे समाजवादी की सरकार रही हो या कांग्रेस की सरकार रही हो किसी ने महापुरुषों को सम्मान नहीं दिया उन्होंने इस दौरान विपक्ष पर जमकर कटाक्ष किया उन्होंने कहा कि कोई भी गठबंधन हो जनता मन बन चुकी है कि 2027 में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड बहुमत से उत्तर प्रदेश में सरकार बनाएगी।0
0
Report
Advertisement
महामाया धाम पर भव्य देव दीपावली, दीपों की रोशनी से जगमगाया मंदिर परिसर
Pratapgarh, Uttar Pradesh:प्रतापगढ़ जिले के मांधाता विकासखंड के बोझी ग्राम पंचायत में स्थित प्रसिद्ध महामाया धाम पर आस्था और भक्ति के साथ देव दीपावली का भव्य आयोजन किया गया। आशीष सिंह ‘काका फौजी’ के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। श्रद्धालुओं ने दीप प्रज्ज्वलित कर मंदिर परिसर को रोशनी से जगमग कर दिया। समाजसेवी काका फौजी ने बताया कि मंदिर परिसर को 2100 दीपों को जलाकर देव दीपावली मनाई गई है। क्षेत्र के सनातनी शामिल हुए थे।0
0
Report
प्रकाश पर्व पर रक्षा मंत्री ने यहियागंज गुरुद्वारे में मत्था टेका
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने यहियागंज गुरुद्वारे में टेका मत्था। गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर पहुंचे। राजनाथ सिंह ने गुरुद्वारे में अरदास कर लिया आशीर्वाद। देशवासियों को प्रकाश पर्व की दी शुभकामनाएं। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक भी रहे मौजूद। बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता भी कार्यक्रम में पहुंचे। गुरुद्वारे में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया प्रकाश पर्व।।0
0
Report
बच्चे की कस्टडी पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, अधिवक्ता प्रभाष गिरी बोले- बच्चे का कल्याण ही सर्वोप
Vrindavan, Uttar Pradesh:संवाददाता- पी.के आर्यन मथुरा पहुंचे अधिवक्ता प्रभाष गिरी ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को बताया महत्वपूर्ण, कहा- अविवाहित पिता का अधिकार खत्म नहीं, लेकिन बच्चे का भविष्य सबसे अहम मथुरा। अविवाहित माता-पिता से जन्मे बच्चे की कस्टडी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के एक महत्वपूर्ण फैसले ने बाल अभिरक्षा कानून पर नई बहस छेड़ दी है। इस मामले पर दिल्ली हाईकोर्ट एवं जिला न्यायालय, दिल्ली के अधिवक्ता प्रभाष गिरी ने अपनी प्रतिक्रिया दी। मथुरा पहुंचे अधिवक्ता प्रभाष गिरी ने कहा कि बच्चे की कस्टडी का फैसला माता-पिता के व्यक्तिगत अधिकारों के आधार पर नहीं, बल्कि बच्चे के सर्वोत्तम हित और उसके सुरक्षित भविष्य को ध्यान में रखकर किया जाना चाहिए। अधिवक्ता प्रभाष गिरी ने सुप्रीम कोर्ट के Helena Anna Maria Lersch v. State of Goa & Anr., 2026 INSC 1248 मामले का उल्लेख करते हुए बताया कि न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि अविवाहित माता-पिता से जन्मे बच्चे की अभिरक्षा के मामले में मां का प्रथम दृष्टया दावा अधिक मजबूत हो सकता है। हालांकि, इसका अर्थ यह नहीं है कि मां को स्वतः या पूर्ण रूप से बच्चे की कस्टडी का अधिकार मिल जाता है। प्रत्येक मामले में बच्चे का कल्याण ही सबसे महत्वपूर्ण आधार रहेगा। उन्होंने कहा कि इस फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने माता-पिता के अधिकारों और बच्चे के हितों के बीच स्पष्ट अंतर किया है। बच्चे की शिक्षा, भावनात्मक विकास, सुरक्षित माहौल और भविष्य को ध्यान में रखकर ही कस्टडी का निर्णय लिया जाना चाहिए। अधिवक्ता गिरी के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि Guardians and Wards Act के तहत कार्यवाही लंबित होने के बावजूद संवैधानिक न्यायालय जरूरत पड़ने पर Habeas Corpus याचिका के माध्यम से बच्चे के हितों की रक्षा के लिए अंतरिम कस्टडी का आदेश दे सकता है। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने चार वर्षीय बच्चे की अंतरिम अभिरक्षा उसकी जर्मन मां को सौंपते हुए उसे सिंगापुर ले जाने की अनुमति दी। हालांकि, इसके साथ पिता के मुलाकात के अधिकार और बच्चे के भारत से जुड़े सामाजिक एवं सांस्कृतिक संबंधों को सुरक्षित रखने के लिए कई शर्तें भी लगाई गईं। इनमें सिंगापुर की अदालत से Mirror Order प्राप्त करना और एक करोड़ रुपये की वित्तीय सुरक्षा जमा करना शामिल है। अधिवक्ता प्रभाष गिरी ने यह भी स्पष्ट किया कि इस फैसले का मतलब यह नहीं है कि अविवाहित पिता के अधिकार समाप्त हो गए हैं। पिता भी सक्षम न्यायालय के समक्ष अभिभावकता और बच्चे की कस्टडी को लेकर अपना पक्ष रख सकता है। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि सुप्रीम कोर्ट का यह आदेश केवल अंतरिम अभिरक्षा से संबंधित है। बच्चे की स्थायी कस्टडी का फैसला संबंधित फैमिली कोर्ट द्वारा स्वतंत्र रूप से किया जाएगा। अंत में अधिवक्ता प्रभाष गिरी ने कहा कि इस फैसले का सबसे बड़ा संदेश यही है कि बच्चे को माता-पिता के बीच अधिकारों की लड़ाई का हिस्सा नहीं बनाया जाना चाहिए। बच्चे पर अधिकार जताने से ज्यादा जरूरी उसके सुरक्षित भविष्य, बेहतर परवरिश और सर्वोत्तम हितों की रक्षा करना है।0
0
Report
Advertisement
