271209
कार्तिक पूर्णिमा मेले के बाद नही हुई संझवल के धुसवा पोखरे व मंदिर परिसर की सफाई,हरतरफ गंदगी की भरमार
Devrahna, Uttar Pradesh:गोण्डा- इटियाथोक ब्लाक अंतर्गत संझवल पंचायत के धुसवा पोखरे व मंदिर परिसर मे कार्तिक पूर्णिमा मेले में दूर-दराज से भारी संख्या में लोग पहुंचे और अनेक दुकाने लगाई गई। मेले के बाद अब सम्पूर्ण परिसर गंदगी व पालीथिन से भरा पड़ा हुआ हैं। यहाँ साफ सफाई के व्यापक इंतजाम न होने से मेले के बाद इस मैदान मे गंदगी ही गंदगी दिख रही है। एडीओ पंचायत गिरिजेश पटेल ने कहा परिसर की सफाई हेतु प्रधान को निर्देशित किया गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रायपुर के जय जवान पेट्रोल पंप पर पानी मिलावट का आरोप, वाहन बंद और विरोध
Begun, Rajasthan:रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित जय जवान पेट्रोल पंप पर देर शाम उस वक्त हंगामा मच गया, जब ग्राहकों ने पेट्रोल में पानी की मिलावट का आरोप लगाया। लोगों का कहना है कि पेट्रोल भरवाने के कुछ ही देर बाद कई दोपहिया और चारपहिया वाहन बंद हो गए, जबकि कुछ वाहनों के इंजन सीज होने की भी बात सामने आई है। इसके बाद बड़ी संख्या में ग्राहक पेट्रोल पंप पहुंच गए और जमकर विरोध-प्रदर्शन किया। फिलहाल पूरे मामले को लेकर जांच की मांग की गई।0
0
Report
छतरपुर में धीरेंद्र शास्त्री और बालाजी भगवान पर अभद्र टिप्पणी के आरोप पर FIR
Chhatarpur, Madhya Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज़ छतरपुर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और बालाजी भगवान पर अभद्र टिप्पणी करने वाले कांग्रेस नेता पर धामिर्क भावना भड़काने पर एफआईआर दर्ज, कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रदेश उपाध्यक्ष शम्भू कुशवाहा पर मामला हुआ दर्ज, बीजेपी नेता सत्यम शर्मा ने बीएनएस की धाराओं में मामला करवाया दर्ज, सिटी कोतवाली थाने में दर्ज हुआ मामला।0
0
Report
भोपाल के पीटीएस भौंरी में नवआरक्षक के भोजन में मिला कीड़ा, मेस व्यवस्था सवाल
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल पुलिस ट्रेनिंग स्कूल भौंरी में महिला नवआरक्षक के खाने में निकला कीड़ा खाने में कीड़ा मिलने के बाद मेस व्यवस्था पर खड़े हो रहे सवाल घटना 2 जुलाई की बताई जा रही,जिसका वीडियो सामने आया पीटीएस प्रबंधन ने मेस में फ्लाई कैचर मशीनें लगाने के निर्देश दिए दोपहर के भोजन के दौरान एक महिला नवआरक्षक को परोसे गए खाने में कीड़ा मिला मेस में 665 नवआरक्षक खाते हैं खाना0
0
Report
Advertisement
तकनीकी खराबी दूर, पांचना बांध से नहरों में पानी निकासी फिर शुरू
Karauli, Rajasthan:तकनीकी खराबी दूर होे से पांचना बांध से फिर शुरू हुई कमांड क्षेत्र की नहरों में पानी की निकासी, करौली। पांचना बांध से कमांड क्षेत्र की नहरों में एक बार पुनः पानी की निकासी शुरू की गई है । हालांकि कल तकनीकी खराबी की चलते पानी की निकासी नहीं हो पाई । तकनीकी खराबी को दुरुस्त कर आज सुबह 5 एक बार फिर पानी की निकासी शुरू की गई है।0
0
Report
एटा के मायापैलेस चौराहे पर भारी जाम, पुलिस ने यातायात सुचारू किया
Etah, Uttar Pradesh:एटा में शहर के मुख्य माया पैलेस चौराहे पर लगा भीषण जाम, सुबह के पीक ओवर में माया पैलेस चौराहे पर लगा जाम, जाम के चलते लंबी कतारों में फंसे वाहन, ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से बदहाल दिखाई दी, जाम के दौरान चौराहे पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी नहीं दिखाई दिए मौजूद, PRV 112 पर तैनात पुलिसकर्मियों ने जाम को देखते हुए खुद संभाली कमान, पुलिसकर्मियों ने जाम को खुलवाकर यातायात हुआ सुचारू, थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के माया पैलेस चौराहे का मामला।0
0
Report
सरिस्का में तीन पैंथर एक साथ दिखे, श्रद्धालुओं के लिए प्रशासन ने जारी की चेतावनी
Alwar, Rajasthan:सरिस्का में एक साथ दिखे तीन पैंथर, शिकार करते दृश्य कैमरे में कैद—प्रशासन ने श्रद्धालुओं को जारी की चेतावनी अलवर। सरिस्का टाइगर रिजर्व क्षेत्र में स्थित भर्तृहरि धाम मार्ग के पास देर रात एक साथ तीन पैंथर दिखाई देने کا मामला सामने आया है। तीनों पैंथर सड़क किनारे जंगल में शिकार कर रहे थे और बकरी का शिकार कर उसे खाते हुए नजर आए। इस रोमांचक और चिंताजनक दृश्य को भर्तृहरि धाम में दर्शन करने आए श्रद्धालुओं ने अपने कैमरों में कैद कर लिया। गौरतलब है कि इससे पहले भी करीब तीन दिन पहले इसी मार्ग के आसपास एक पैंथर दिखाई दिया था, जिसने बकरी का शिकार किया था। लगातार पैंथरों की मौजूदगी से क्षेत्र में वन्यजीवों की सक्रियता बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। भर्तृहरि धाम पर प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं और बड़ी संख्या में पदयात्राएं भी यहां आती हैं। ऐसे में आसपास के घने जंगलों में पैंथर, टाइगर और टाइग्रेस का मूवमेंट बना रहता है, जिससे खतरा भी बढ़ जाता है। इस स्थिति को देखते हुए सरिस्का प्रशासन ने श्रद्धालुओं के लिए एडवाइजरी जारी की है। प्रशासन ने अपील की है कि श्रद्धालु केवल दर्शन करें और मंदिर परिसर व धर्मशालाओं तक ही सीमित रहें। विशेष रूप से रात के समय जंगल और सड़कों पर निकलने से बचें। इसके अलावा, वाहनों की तेज लाइट का इस्तेमाल न करने, वन्यजीवों से छेड़छाड़ न करने और पूरी सावधानी बरतने की भी सलाह दी गई है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि शिकार के दौरान पैंथर, टाइगर या टाइग्रेस कभी भी हमला कर सकते हैं, इसलिए वन्यजीवों से सुरक्षित दूरी बनाए रखना बेहद जरूरी है और जंगल के अंदर जाने से बचना चाहिए।0
0
Report
Advertisement
जयपुर प्रताप नगर में महिला हत्या: बदमाशों ने सुपारी देकर कार से कुचला
Jaipur, Rajasthan:राजधानी जयपुर से खबर प्रताप नगर इलाक़े में 45 वर्षीय महिला की हत्या भाड़े पर हायर किए थे बदमाश सुपारी देकर मरवाया महिला को तेज़ रफ़्तार कार से कुचलकर महिला को मौत के घाट उतारा दो महीने से महिला की कर रहे थे रेकी पारिवारिक साजिश भी आ सकती है सामने जयपुर पुलिस जल्द कर सकती है पूरे मामले का खुलासा0
0
Report
दुधवा टाइगर रिजर्व में मानसून के दौरान सुरक्षा निगरानी तेज, सघन पेट्रोलिंग बढ़ी
Baibahamunnusingh, Uttar Pradesh:इंडोनेपल बॉर्डर के तराई में स्थित दुधवा टाइगर रिजर्व बेस कीमती वृक्षों से परिपूर्ण होने के साथ-साथ वन्य जीवों का एक बाहुल्य वन क्षेत्र है। इसकी 90 किलोमीटर से अधिक की सीमा अंतरराष्ट्रीय नेपाल राष्ट्र से लगी हुई है जहां के अराजक तत्व निरंतर खुली सीमा का फायदा उठाने का प्रयत्न करते रहते हैं। ऐसी गतिविधियां विशेष कर मानसून सत्र में जब बारिश एवं बाढ़ का प्रकोप अधिकांशत दुधवा के वन क्षेत्र में रहता है। ऐसे में यह पूरा क्षेत्र और भी अधिक संवेदनशील हो जाता है इसे ध्यान रखते हुए मानसून सत्र में विशेष निगरानी रखने के लिए सचल सुरक्षा दल एवं रणनीतियां अपनाई जाती हैं। सक्षम उच्च स्तर से एवं प्रभागीय स्तर द्वारा दिये गये दिशा निर्देशों के क्रम में दुधवा टाइगर रिजर्व के सभी रेंजों के अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा एवं सचल सुरक्षा दल द्वारा नियमित रूप से सघन पेट्रोलिंग इस समय की जा रही है। विशेष करके इसको और भी बेहतर बनाने के प्रयास के चलते पैदल पेट्रोलिंग को बढ़ावा दिया जा रहा है जिससे प्रत्येक गतिविधि पर बारीकी से नजर रखी जा सके।0
0
Report
Bulandshahr: Video of disco on a gun goes viral, youths seen challenging police
Noida, Uttar Pradesh:बलंदशहर: 'तमंचे पर डिस्को' का वीडियो वायरल, पुलिस को ठेंगा दिखाते दिखे युवक, जांच में जुटी पुलिस बुलंदशहर से कानून-व्यवस्था को चुनौती देता हुआ एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जिले के गांव दुल्हैरा में कुछ युवकों द्वारा हाथ में तमंचा लहराते हुए डांस करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. सरेआम लहराया तमंचा, कानून का कोई खौफ नहीं वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक डीजे की धुन पर ''तमंचे पर डिस्को'' कर रहे हैं। बिना किसी डर और हिचक के सरेआम अवैध हथियार (तमंचा) हवा में लहराया जा रहा है, जो सीधे तौर पर पुलिस और प्रशासन को चुनौती देता नजर आ रहा है। इस वीडियो के सोशल मीडिया पर आते ही स्थानीय लोगों ने कानून-व्यवस्था और सुरक्षा पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। मामला उच्च अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद पुलिस तुरंत एक्शन मोड में आ गई है। इस पूरे प्रकरण पर एसपी सिटी अभिषेक प्रताप का बयान सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो का संज्ञान लिया गया है। यह वीडियो दुल्हैरा गांव का बताया जा रहा है। वीडियो की गहनता से जांच की जा रही है और इसमें दिख रहे युवकों की पहचान की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.....0
0
Report
Advertisement
जगन्नाथ पुरी रथयात्रा से पहले भगवान बीमार, 15 दिन कोरेंटीन
Damoh, Madhya Pradesh:स्पेशल पैकेज/ जगन्नाथ स्वामी रथयात्रा को लेकर भगवान जगन्नाथ हुए बीमार, 15 दिन रहेगे कोरेन्टिन, वैध कर रहे हैं इलाज... क्या भगवान कभी बीमार होते है? क्या आम आदमी की तरह उन्हें भी बुखार आता है? क्या वो भी कोरेंटीन होते है? ये सवाल सुनकर आपको अजीब लग रहा होगा लेकिन ये सवाल एकदम सही है और इनका जवाब भी है कि भगवान बीमार होते है, उन्हें बुखार भी आता है और वो कोरेंटीन भी होते है, इन दिनों भगवान जगन्नाथ बीमार है और कोटेंटीन भी है पर क्यों और कैसे इसे जानने के लिए देखिए हमारी ये खास रिपोर्ट.. जगत के पालनहार कहे जाने वाले भगवान जगन्नाथ बीते 29 जून से कोरेन्टीन है बीमार है और वैध उनका इलाज कर रहे है, इस कारेंटिन शब्द को आपने कुछ सालों पहले यानी कोरोना आपदा के समय बहुत सुना होगा और देश दुनिया के अधिकांश लोगों ने शायद इसका मतलब भी पहली बार जाना होगा लेकिन भारत में इस शब्द का पालन सदियों से होता चला आ रहा है और खुद भगवान कोरेंटीन हुए वो भी पूरे एक पखवाड़े यानी 15 दिनों के लिए। अब सवाल यही कि आखिर भगवान को इस सब की क्या जरूरत तो बात सही है लेकिन धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक भगवान भक्तों के भावों के अधीन रहते है और यही भाव भक्तों को भगवान के करीब ले जाते है और भगवान में रम जाते है। दुनिया भर में जाने जाने वाली जगन्नाथ पुरी की रथयात्रा आगामी 16 जुलाई को होगी, पुरी के साथ साथ देश भर ने अलग अलग जगहों पर रथयात्राएं आयोजित होंगी और बिल्कुल पुरी की यात्रा का पालन करते हुए एमपी के दमोह में भी मान्यताओं को पूरा किया जा रहा है। और यहां भी भगवान 15 दिनों के लिए अस्वस्थ है और उन्हें इलाज दिया जा रहा है। भगवान जगन्नाथ के बीमार होने के पीछे की पौराणिक कथाओं में से एक के मुताबिक हर साल रथयात्रा से पहले एक अनोखी घटना होती है जिसे सुनकर हर भक्त भाव विभोर हो जाता है। कहते है कि ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन महाप्रभु जगन्नाथ बड़े भाई बलभद्र और बहिन सुभद्रा का भव्य स्नान कराया जाता है। इस दिन 108 कलशों के पवित्र जल से उनका भव्य अभिषेक होता है। मान्यता है कि इस अभिषेक के बाद भगवान को बुखार आ जाता है। और फिर इंसानों की तरह भगवान 15 दिनों तक आराम करते है इसे अनसर कहा जाता है और इस दौरान भगवान के साथ सब कुछ वैसा ही होता है जैसा आम मरीज के साथ होता है। बाइट/ 1 पंडित गोविंद प्रसाद दुबे ( महंत श्री हनुमान गड़ी मंदिर दमोह) भगवान जगन्नाथ के भक्तों के भावों में कई तरह की भाव भक्ती का उल्लेख मिलता है और इन भावों में एक और कथा भी सामने आती है जिसमे बताया जाता है कि भगवान जगन्नाथ प्रसिद्ध चंदन तलैया में स्नान करने के लिए जाते है और गर्मी की तेज तपन के बीच जब जल से बाहर निकलते है तो वो भी आम इंसानों की तरह लू की चपेट में आ जाते है, लू का शिकार हो जाने के बाद उन्हें भी आराम की सलाह मिलती है और वैध उनका इलाज करते है रोजाना उन्हें औषधि दी जाती है काड़ा पिलाया जाता है । बाइट/ 2 पंडित नर्मदा प्रसाद गर्ग ( मुख्य पुजारी श्री जगदीश स्वामी मंदिर दमोह) भक्त और भगवान एक दूसरे के पूरक माने जाते है और कई ऐसी किंवदंतियां है जिनमें सामने आता है कि भगवान भक्त की तरह ही चलने लगते है, उनकी लीलाओं में भक्त के वश में होना भी सामने आता है और भगवान जगन्नाथ स्वामी की इस पौराणिक कथा में उनके मनुष्य की तरह व्यवहार के भी कई उदाहरण देखने को मिलते है, रथयात्रा से 15 दिन पहले उनका बीमार होना इसी का उदाहरण भी कहा जा सकता है। अब जब भगवान बीमार है तो देश के हर उस स्थान पर जहां जहां रथ दोज के दिन रथयात्रा निकलनी है वहां ये पूरी प्रक्रिया की जा रही है।दमोह में भी बीमारी के समय भगवान को 56 भोग की जगह वो खिलाया जा रहा है जो आम बीमार आदमी के नसीब में होता है। बाइट/ 3 पंडित गोविंद प्रसाद दुबे ( महंत श्री हनुमान गड़ी मंदिर दमोह) मान्यता है कि 15 दिन अनसर जिसे इंग्लिश शब्द कारेंटीन कहा जाता हे में रहने के बाद वो आषाढ़ महीने की परमा को स्वस्थ होते है और फिर दोज के दिन रथ पर सवार होकर भक्तों को दर्शन देने के लिए नगर भ्रमण पर निकलते है। एक पखवाड़े तक बीमार होने की वजह से भोजन प्रसादी में साधारणता भी शायद भगवान को अच्छी नहीं लगती और फिर नगर भ्रमण पर निकलने के बाद वो अपने स्थान जिसे निवास भी कह सकते है वापस नहीं आते बल्कि एक एक भक्त को दर्शन देकर इस बात का आभाष करते है कि इन बीते दिनों में कहीं उनकी बीमारी की वजह से भक्त दुखी तो नहीं हुए उन्हें तकलीफ तो नहीं हुई और इसी वजह से कुछ दिन भक्तों के घरों में निवास करते हुए उस सब का भोग पाते हैं जो भक्त अपने भगवान को भाव के साथ खिलाना चाहते है। विद्वान बताते है कि इस रथयात्रा का रथ खींचना भी बेहद महत्वपूर्ण है और इसके खींचने से पापों का नाश होता है। बाइट/ 4 पंडित नर्मदा प्रसाद गर्ग ( मुख्य पुजारी श्री जगदीश स्वामी मंदिर दमोह) बहरहाल हरि अनंत हरि कथा अनन्ता की बात यही चरितार्थ होती होती है और कहीं न कहीं भावों में बसे भगवान भक्तों के भावों के सम्मान को भी बरकारार रखते है और इसी लिए दुनिया में सनातन और सनातनी संस्कृति को अहम भी माना जाता है इसी लिए सदियों से ये देश अपनी धार्मिक मान्यताएं निभाता चला आ रहा है, आज दुनिया आधुनिकता की अंधी दौड़ में शामिल है लेकिन भारत नए युग को नए जमाने के साथ चलने के बाद भी अपनी मान्यताओं अपनी अपने धर्म और संस्कृति से दूर नहीं हुआ और उसका उदाहरण हर साल जगन्नाथ पुरी की रथयात्रा है जहां देश के कोने कोने से लाखों की संख्या में भक्त महाप्रभु की एक झलक पाने के लिए लालायित रहते है। दमोह में भी 16 जुलाई को भगवान शहर भ्रमण पर निकलेंगे, उनकी यात्रा के लिए भव्य रथ तैयार किए जा रहे हैं और हर कोई भजन पूजन के जरिए ये कामना कर रहा है कि भगवान पूर्ण स्वस्थ्य होकर भक्तों की दर्शन देने के लिए बाहर आएं। महेंद्र दुबे दमोह0
0
Report
अजमेर रोड पर 200 फुट बायपास के आगे ट्रोले से हादसा, मामला दर्ज
Jaipur, Rajasthan:अजमेर रोड पर 200 फुट बायपास के आगे ट्रोले से हुआ हादसा मामला0
0
Report
नाशिक में रेड अलर्ट: गोदावरी समेत कई नदियों में बाढ़ का खतरा, प्रशासन सतर्क
Yeola, Maharashtra:हवामान विभागाने नाशिक जिल्ह्याला रेड अलर्ट दिल्यानंतर प्रशासन ॲक्शन मोडवर आले असून नागरिकांना खबरदारीच्या सूचना देण्यात येत आहे धरणांच्या पाणीसाठ्यात वाढ होत असल्यामुळे गंगापूर तसेच नांदूर मधमेश्वर या धरणांमधून मोठ्या प्रमाणात पाण्याचा विसर्ग सुरू असून येत्या काही तासात गोदावरी नदीला पूर येण्याची शक्यता आहे त्यामुळे नागरिकांनी पुराचे पाणी पाहण्यासाठी नदीकिनारी गर्दी करू नये असे आव्हान प्रशासनाच्या वतीने करण्यात आले आहे गोदावरी नदीच्या पुराचा निफाड मधील चांदोरी व सायखेडा या दोन गावांना सर्वाधिक फटका बसत असतो त्यामुळे प्रशासनाने नदीकाठच्या नागरिकांना सतर्कतेच्या सूचना दिल्या आहेत या संदर्भात सायखेडा येथील गोदावरी नदीच्या पुलावरून आढावा घेतला आहे0
0
Report
Advertisement
पीठ बाजार में अवैध वसूली पर हाई court के निर्देश: केवल UPI से भुगतान अनिवार्य
Dehradun, Uttarakhand:रिपोर्ट: विकासनगर के कुलहाल गाँव में हर सप्ताह लगने वाला पीठ बाजार इन दिनों चर्चाओं में है। आरोप है कि इस पीठ बाजार में कुछ लोग जबरन इन छोटे दुकानदारों से अवैध वसूली कर रहे हैं और वसूली के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। उच्च न्यायालय नैनीताल ने 2021 से चल रहे जनहित याचिका पर 23.09.2025 को आदेश दिया कि पीठ बाजार में केवल UPI और अन्य डिजिटल माध्यम से भुगतान होगा; नगद वसूली नहीं हो सकेगी। कोर्ट के अनुसार पैसे पंचायत के खाते में जमा होंगे, वहाँ एक बोर्ड लगेगा जिसमें पंचायत का खाता और दुकानदार से वसूली शुल्क का विवरण होगा; ठेकेदार का नाम और पंजीकरण बोर्ड पर दर्शाया जाना जरूरी है। वर्तमान में ऐसी व्यवस्था नहीं दिख रही है, इसलिए कोर्ट ने अगली सुनवाई तक रोक लगाई है। 6 जनवरी को पीठ बाजार की नीलामी को गैर कानूनी बताकर रद्द कर दिया गया था, पर फिर भी कुछ लोग अवैध वसूली कर रहे हैं और कुछ जनप्रतिनिधियों पर भी आरोप हैं। वायरल वीडियो में पार्किंग स्टैंड से लेकर दुकानदार तक पैसे वसूली हो रही है, पर पैसा किस खाते में जा रहा है, यह सवाल बना हुआ है। प्रशासन क्या कदम उठाता है यह देखने योग्य है।0
0
Report
देहरादून में मानसून शुरू, मल्टीस्टोरी बिल्डिंगों में जलभराव रोकथाम के लिए छापेमारी जारी
Dehradun, Uttarakhand:एंकर मानसून का सीजन शुरू होते ही राजधानी देहरादून में मल्टी स्टोरी बिल्डिंग से लेकर मुख्य बाजार में भी कई तरह की दिक्कत है शुरू हो जाती हैं। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा है कि पिछले बार की तरह इस बार भी अभियान शुरू कर दिया गया है ऐसी मल्टी स्टोरी बिल्डिंग या ऐसे कमर्शियल संस्थान जहां पार्किंग की व्यवस्था नहीं है जहां अंडरग्राउंड में जल भराव की दिक्कतें होती हैं उन सभी जगह पर छापे की कार्रवाई लगातार चल रही है। अगर किसी भी बिल्डिंग में जल भराव की शिकायत मिलती है तो ऐसे में बिल्डिंग सील करने का भी कार्य किया जाएगा0
0
Report
बाराबंकी में स्कूल जा रहे आठवीं कक्षा के छात्र की मौत, ट्रक चालक फरार
Barabanki, Uttar Pradesh:Barabanki Story- स्कूल जा रहे कक्षा 8 के छात्र को ट्रक ने कुचला, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में मचा कोहराम बाराबंकी में नगर कोतवाली क्षेत्र के मालगोदाम रोड पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूल जा रहे कक्षा 8 के छात्र की तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद परिवार, विद्यालय और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक की पहचान यशवर्धन तिवारी (14) पुत्र सी. तिवारी निवासी ओम नगर, बंकी के रूप में हुई है। वह किंग जॉर्ज इंटर कॉलेज में कक्षा 8 का छात्र था। मंगलवार सुबह वह अपने साथी चंदन कुशवाहा के साथ साइकिल से स्कूल जा रहा था। बताया गया कि यश अपने परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रत्यक्षदर्शियों और उसके साथी चंदन कुशवाहा के अनुसार, यश आगे साइकिल चला रहा था जबकि चंदन उसके पीछे था। जैसे ही दोनों मालगोदाम रोड पर पहुंचे, पीछे से तेज रफ्तार में आए ट्रक संख्या UP78DT6388 ने यश को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह कई फीट दूर सड़क पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला, जिससे मौके पर अफरा-तफरी और लोगों में आक्रोश फैल गया। सूचना मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल छात्र को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग अस्पताल पहुंच गए। बेटे की मौत की खबर सुनते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। Hादसे की सूचना किंग जॉर्ज इंटर कॉलेज पहुंचते ही विद्यालय परिसर में भी शोक की लहर दौड़ गई। विद्यालय प्रशासन ने छात्र के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मंगलवार के लिए आकस्मिक अवकाश घोषित कर दिया। सहपाठियों और शिक्षकों ने भी यश के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फरार चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है और आरोपी चालक को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा。0
0
Report
Advertisement
