Achalpur - टाइल तोड़ने के विवाद को लेकर दबंगों ने घर में घुसकर की मारपीट,पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
Achalpur, Uttar Pradesh:वजीरगंज कस्बे के सोनारन टोला में गुरुवार को पिकअप चढ़ाकर कर टाइल तोड़ने का विरोध करने पर दबंगों ने घर में घुस कर दंपती की पिटाई कर दी.पीड़िता के अनुसार पड़ोसी अनिल मौर्य,अभिषेक,मुकेश व दीपक उसके आंगन पर लगी टाइल पर पिकअप चढ़ा कर तोड़ दिया, जिसका विरोध करने पर आरोपी कर गणों ने घर में घुसकर तोड़फोड़ करते हुए ,वादिनी व उसके पति को मारापीटा तथा जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। प्रभारी थानाध्यक्ष विश्वास कुमार चतुर्वेदी ने बताया तहरीर के अनुसार प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
