सरयू नदी में नहाते समय बह गया युवक, 23 वर्षीय युवक की तलाश में जुटे गोताखोर
Colonelganj, Uttar Pradesh:गोंडा जिले में करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र का जिला सरयू नदी में भीषण गर्मी के चलते अपने मित्रों के साथ नहाने आए एक 23 वर्षीय युवक के नहाते समय डूबने से हड़ताल मच गया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची करनैलगंज पुलिस और गोताखोरों द्वारा सरयू नदी में डूबे युवक की तलाश की जा रही है। वहीं स्थानीय लोगों ने नदी में पानी ज्यादा होने के चलते बह जाने और नदी में मगरमच्छ होने के कारण शिकार होने की भी आशंका जताई है। फिलहाल गोताखोर द्वारा नदी में डूबे युवक की तलाश की जा रही है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
