271003
गोंडा में अनाज लदा ट्रक पलटा, ड्राइवर घायल
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा के बभनान-मनकापुर मार्ग पर करमा मोड़ के पास शुक्रवार रात करीब 11 बजे एक अनाज लदा ट्रक पलट गया। ट्रक बभनान से बहराइच जा रहा था, तभी मसकनवा बभनान मार्ग पर कर्मा गांव के पास मोड़ पर अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गया। इस दुर्घटना में ट्रक के ड्राइवर निवासी ग्राम नेवादा लोचन, हरदोई को पैर में चोट आई जबकि परिचालक साजन पूरी तरह सुरक्षित है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
प्रयागराज में गंगा-यमुना का पानी बस्तियों में घुसा, जलभराव से लोगों को दिक्कत
Noida, Uttar Pradesh:प्रयागराज, उत्तर प्रदेश: गंगा और यमुना नदियों का पानी निचले इलाकों की बस्तियों में घुस गया है। जलभराव के कारण निवासियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।0
0
Report
वाराणसी के विश्वनाथ मंदिर में मंगला आरती के दौरान लड्डू गोपाल दिखे
Noida, Uttar Pradesh:वाराणसी, उत्तर प्रदेश: श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में मंगला आरती के दौरान श्री विश्वेश्वर के साथ लड्डू गोपाल दिखाई दिए।0
0
Report
अजमेर के घने रिहायशी क्षेत्र में स्कूल दीवार गिरने से कारें क्षतिग्रस्त, जनहानि नहीं
Jaipur, Rajasthan:अजमेर के घने रिहायशी और व्यवसायिक इलाके में गिरी स्कूल की भारी दीवार। लगभग 15 से 20 फिट का हिस्सा गिरा। दीवार के बाहर खड़ी लगभग आधा दर्जन कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। बारिश के कारण हादसा बताया जा रहा है। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। आर्यपुत्री स्कूल की चारदीवारी अल सुबह की बताई जा रही घटना।0
0
Report
Advertisement
झारखंड में छात्रों के एफआईआर वापस लेने को लेकर BJP- कांग्रेस आमने-सामने
Ranchi, Jharkhand:छात्रों आंदोलन के दौरान छात्रों पर दर्ज एफआईआर वापस लेने की मांग को लेकर बीजेपी और सत्ताधारी दल आमने सामने, बीजेपी ने 8 से 11 सितंबर तक चरणबद्ध जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन का किया ऐलान तो विरोधियों के तेबर हुए तल्ख झारखंड में छात्रों आंदोलन के मुद्दे पर राजनीति गरमाई हुई है ...बीजेपी ने राज्य सरकार को दिए अल्टीलेटम के बाद सभी जिलों में विरोध प्रदर्शन का किया ऐलान। भारतीय जनता पार्टी ने राज्य सरकार पर जोरदार हमले की तैयारी शुरु कर दी है, चेतावनी देते हुए कहा, अगर छात्रों पर दर्ज एफआईआर वापस नहीं तो आगे और जोरदार आंदोलन की चेतावनी ...विरोधी भी हुए बीजेपी पर लाल भारतीय जनता पार्टी ने अपने सख्त लहजे में कहा कि जो विपक्ष के नेता दिल्ली में छात्रों के समर्थन में आंसू बहा रहे थे झारखंड के मामले पर उनके आंसू सूखे हुए हैं। जब दिल्ली में सभी छात्रों पर हुए मुकदमे वापस हो सकते हैं तो फिर झारखंड में क्यों नहीं। हमने जो समय अवधि दी थी वह समाप्त हो गई है इसीलिए अब सड़क पर मुलाकात होगी। बाइट.....प्रतुल शाह देव,बीजेपी बीजेपी के आंदोलन की रणनीति पर कांग्रेस ने पलटवार करते हुए कहा कि मुद्दा हीन भाजपा छात्रों के नाम पे खोई हुई राजनीतिक ज़मीन तलाश रही है भाजपा के पास साफ़ तौर पे राजनीति करने के लिए कोई मुद्दा नहीं है छात्रों के नाम पे आंदोलन करने की बात कर रहे हैं इन का आंदोलन टायें टायें फ़ीस होजाये गा। राज्य की जानता जानती है और छात्र भी जानते हैं भाजपा राजनीतिक नौटंकी कर रही है इससे ज्यादा कुछ भी नहीं l लोकतांत्रिक तरीक़े से कर रहे छात्रों के आंदोलन को भाजपा yौवा मोर्चा के लोगों ने जाकर उगर किया छात्रों के आंदोलन को बदनाम किया भाजपा किस को बचाना चाहती जो उनके लिए इशारे पर काम करते हैं भाजपा के युवा मोर्चा के लोगों को बचाना चाहती है छात्रों से इनको कुछ भी लेना देना नहीं है बाइट.... डॉ तौशीफ,कांग्रेस0
0
Report
कुशीनगर मेडिकल कॉलेज ने जुलाई-अगस्त में 633 जिंदगियां बचाईं
Kushinagar, Uttar Pradesh:सरकार की स्वास्थ्य व्यवस्था से बची 633 जिंदगियां बरसात का मौसम... खेत-खलिहान और ग्रामीण इलाकों में सांप निकलने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। ऐसे वक्त में सरकार की स्वास्थ्य व्यवस्था लोगों के लिए जीवनरक्षक साबित हो रही है। कुशीनगर मेडिकल कॉलेज के आंकड़े इसकी तस्वीर बयां कर रहे हैं। जुलाई और अगस्त महीने में सर्पदंश के 633 मरीज इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचे। सभी मरीजों का समय रहते उपचार शुरू किया गया और डॉक्टरों की निगरानी में इलाज से उनकी जान बचाई गई। सबसे खास बात ये है कि सरकार की स्वास्थ्य सुविधाओं और जागरूकता का असर ग्रामीण क्षेत्रों में भी दिखाई दे रहा है। सर्पदंश के बाद लोग अब झाड़-फूंक में समय गंवाने के बजाय सीधे अस्पताल पहुंच रहे हैं...सरकार की ओर से उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं के चलते मेडिकल कॉलेज में सर्पदंश के मरीजों को समय पर उपचार मिल रहा है। यही वजह है कि दो महीनों में 633 मरीजों की जिंदगी बचाने में डॉक्टर कामयाब रहे। मेडिकल कॉलेज कुशीनगर प्रिंसिपल डॉ के पी गौड़ का कहना है कि सर्पदंश के मामले में समय बेहद महत्वपूर्ण होता है। पीड़ित को तत्काल अस्पताल पहुंचाना चाहिए। झाड़-फूंक के चक्कर में इलाज में देरी होने पर मरीज की हालत गंभीर हो सकती है。 केपी गौंड,प्रिंसिपल,मेडिकल कॉलेज,कुशीनगर सरकार की स्वास्थ्य सुविधाओं और डॉक्टरों की तत्परता से कुशीनगर में 633 जिंदगियां बचीं... ये आंकड़ा न सिर्फ राहत देने वाला है, बल्कि लोगों के बीच स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर भरोसा भी बढ़ाने वाला है।0
0
Report
अमरोहा पुलिस लाइन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की भजन संध्या, अधिकारीयों ने भक्ति-प्रभा बनाई
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा पुलिस लाइन में गूंजे श्रीकृष्ण के भजन, एएसपी अखिलेश भदौरिया और सीओ अंजली कटारिया और सी ओ अवधामन भदौरिया ने दी शानदार प्रस्तुति अमरोहा पुलिस लाइन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित भजन संध्या में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में जमकर सहभागिता की। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश भदोरिया और सीओ अंजली कटारिया ने सुंदर भजनों की प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। वहीं सीओ अवधमान भदौरिया ने ड्रम सेट पर ताल देकर भजन संध्या में उत्साह भर दिया। पुलिस लाइन में देर तक श्रीकृष्ण के भजनों की गूंज सुनाई देती रही। श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों का आनंद लेते हुए भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव ने विधि-विधान से भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर जिलेवासियों की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारी, कर्मचारी और उनके परिवारजन मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
भाजपा दफ्तर में शूटिंग: राजधानी में तनाव बढ़ा
Noida, Uttar Pradesh:भाजपा दफ्तर शॉट्स0
0
Report
गुरुग्राम में भारी बारिश से कई जगह जलभराव, सेक्टर 21 के दृश्य
Noida, Uttar Pradesh:GURUGRAM: HEAVY RAIN LEADS TO WATERLOGGING AT SEVERAL PLACES IN GURUGRAM/ VISUALS FROM SECTOR 210
0
Report
दिल्ली के कई हिस्सों में बारिश, वीडियो साउथ एवेन्यू से सामने आई तस्वीरें
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में बारिश हुई। वीडियो साउथ एवेन्यू से0
0
Report
Advertisement
फर्रुखाबाद में ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को सड़क पर घसीटा, वीडियो सामने आया
Noida, Uttar Pradesh:➡️ फर्रुखाबाद के लालगेट पर ट्रैक्टर चालक ने बैक कर ई-रिक्शा में मारी टक्कर ➡️ ट्रैक्टर लगने से ई-रिक्शा शीशा टूटा ➡️ ई-रिक्शा चालक नीलेश ने ट्रैक्टर के आगे ई-रिक्शा लगा दिया था ➡️ ट्रैक्टर सवार युवकों ने ई-रिक्शा हटाने के लिए कहा ➡️ ई-रिक्शा नहीं हटाने पर ट्रैक्टर से टक्कर मारकर सड़क पर घसीटा ➡️ घटना का वीडियो आया सामने ➡️ घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से भागा ➡️ ई-रिक्शा चालक ने ट्रैफिक पुलिस बुलाकर ट्रैक्टर रुकवाया ➡️ ईरिक्शा चालक और ट्रैक्टर सवार लोगो के बीच जमकर हुई नोंकझोंक ➡️ ट्रैक्टर पर महिलाएं भी सवार थीं, कायमगंज से मंदिर दर्शन कर लौट रही थीं ➡️ पुलिस दोनों पक्षों को चौकी ले गई ➡️ फर्रुखाबाद के आईटीआई का मामला0
0
Report
मुरादाबाद में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, बाढ़ जैसे हालात; नाव से घर पहुँचे
Noida, Uttar Pradesh:मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश: कोसी नदी का जलस्तर बढ़ने से मूंढापांडे क्षेत्र में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। लोग अपने घरों तक पहुंचने के लिए नाव का इस्तेमाल कर रहे हैं।0
0
Report
श्योपुर में बाढ़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त, स्कूलों में अवकाश लागू
Sheopur, Madhya Pradesh:श्योपुर जिले में पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। लगातार बारिश के चलते जिले के नदी-नाले उफान पर हैं और कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। विजयपुर में क्वारी नदी खतरे के निशान के करीब बह रही है। नदी का जलस्तर बढ़ने से निचली बस्तियों में पानी घुस गया है। वहीं विजयपुर-अगरा मार्ग पर पानी भरने से आवागमन बंद हो गया, जिसके चलते करीब 20 गांवों का तहसील मुख्यालय से संपर्क प्रभावित हुआ है। अर्रोद गांव में भी बाढ़ जैसे हालात हैं। गांव के बीच से निकलने वाले नाले में तेज बहाव के साथ पानी आने से आधा गांव पानी की चपेट में आ गया है। हालात को लेकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। उधर, विजयपुर की सब्जी मंडी में भी बारिश का पानी भर गया, जिससे व्यापारियों की सब्जियां और अन्य सामान पानी में डूब गया। शुरुआती तौर पर लाखों रुपये के नुकसान की बात सामने आ रही है। लगातार बारिश को देखते हुए श्योपुर कलेक्टर ने कक्षा 1 से 12वीं तक के स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। लगातार बिगड़ते हालात के बीच प्रशासन अलर्ट मोड पर है। नदी-नालों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने और उफनते नदी-नालों को पार नहीं करने की अपील की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
रायगढ़ पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया, 61 लाख मूल्य का सामान बरामद
Darogapara, Chhattisgarh:ऑपरेशन आघात के तहत रायगढ़ पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए उत्तर प्रदेश के 8 तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 34.865 किलो गांजा, 3 कार, एक स्कूटी और 8 मोबाइल जब्त किए गए हैं। जब्त संपत्ति की कुल कीमत करीब 61.53 लाख रुपये बताई गई है। लैलूंगा पुलिस को सूचना मिली थी कि तस्कर ओडिशा से गांजे की खेप लेकर टाटा सफारी से उत्तर प्रदेश जा रहे हैं। कमरगा में नाकेबंदी के दौरान सफारी चालक ने पुलिस वाहन को टक्कर मारकर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने पीछा कर मोतीपुर के पास उसे पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि तस्कर दो अन्य कारों से आगे पायलटिंग कर रहे थे। इसी दौरान सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की सरिया पुलिस ने दोनों कारों में सवार 6 अन्य आरोपियों को भी पकड़ लिया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है。0
0
Report
तारापुर के उप सरपंच की गिरफ्तारी पर ग्रामीणों का धरना, पुलिस ने आश्वासन के बाद खत्म किया
Darogapara, Chhattisgarh:रायगढ़ के तारापुर गांव के उप सरपंच राजीव डनसेना की गिरफ्तारी के विरोध में पूर्व मंत्री एवं खरसिया विधायक उमेश पटेल करीब 12 घंटे तक कोतरारोड थाने के बाहर धरने पर बैठे रहे। देर रात करीब 11:30 बजे पुलिस के आश्वासन के बाद उन्होंने अपना धरना-प्रदर्शन समाप्त किया।उमेश पटेल सैकड़ों ग्रामीणों के साथ उप सरपंच की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे थे। ग्रामीणों का आरोप था कि राजीव डनसेना को बिना सूचना दिए गिरफ्तार किया गया है और गिरफ्तारी के कारणों को लेकर भी सवाल उठाए गए।धरना समाप्त करने के बाद उमेश पटेल ने बताया कि पुलिस की ओर से आश्वासन दिया गया है कि प्रार्थी को जमानत के समय उपस्थित होने और नोटिस देने की प्रक्रिया का पालन किया जाएगा। साथ ही दर्ज FIR को लेकर भी कार्रवाई का आश्वासन पुलिस की ओर से दिया गया है।पुलिस के आश्वासन के बाद उमेश पटेल ने देर रात करीब 11:30 बजे धरना समाप्त कर दिया। उन्होंने कहा कि अब पुलिस के आश्वासन के अनुरूप कार्रवाई का इंतजार किया जाएगा।गौरतलब है कि 10 सितंबर को सरपंच डिग्री लाल सिदार के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग होनी है। इसी बीच उप सरपंच की गिरफ्तारी को लेकर ग्रामीणों के विरोध ने मामले को तूल दे दिया था।0
0
Report
रतलाम में चोर पथराव से लोगों में दहशत, CCTV में कैद घटना
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में चोरों के हौसले इस कदर बढ़ गए हैं कि अब चोरी के दौरान लोगों के जागने पर उन पर हमला और पथराव करने से भी पीछे नहीं रहते। दो कॉलोनी में तीन में से दो बार चोरों के पथराव की तस्वीरें सामने आई हैं। तीन दिन में दूसरी बार ऐसी घटना सामने आई है। गुरुवार–शुक्रवार की दरमियानी रात तीन चोर पीएंडटी कॉलोनी में घुसे। एक बुजुर्ग ने खिड़की से चोरों को देखा और दरवाजा खोलकर बरामदे के गेट तक पहुंचे। तभी एक चोर ने उन पर पुराने ताले से हमला कर दिया। वहीं कुछ चोरों ने पत्थर फेंके; बुजुर्ग का शोर सुनकर सामने रहने वाले पड़ोसी गैलरी में आया और शोर मचाया, तो चोरों ने उस पर और दूसरे मकान पर पथराव कर दिया। कॉलोनी में चोर-चोर का शोर बढ़ते ही तीनों भाग निकले। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। इसके दो दिन पहले लेनार्ड सिटी कॉलोनी में भी चोरों ने लोगों के जागने पर पथराव किया था; वहाँ भी जैसे ही लोगों ने चोर-चोर का शोर मचाया, चोरों ने पथराव शुरू कर दिया।0
0
Report
Advertisement
