271003
वजीरगंज में गन्ना लदी ट्राली पलटी, राहगीर बाल-बाल बचे
Gonda, Uttar Pradesh:वजीरगंज थाना क्षेत्र के टिकरी बाजार में बुधवार सुबह एक गन्ना लदी ट्राली का पिछला चक्का ट्राली से निकल गया जिससे ट्राली पलट गई। इस घटना के समय बगल से जा रहे राहगीर बाल-बाल बच गए। ट्रैक्टर चालक घटना के बाद ट्रैक्टर लेकर भाग गया जबकि गन्ना लदी ट्राली मौके पर खड़ी है। गांव प्रधान के प्रतिनिधि संतोष सिंह ने बताया कि इस घटना में ट्राली का चक्का टूट गया और राहगीर सुरक्षित रहे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कांग्रेस का प्रदर्शन: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग तेज
Maihar, Madhya Pradesh:चुनाव आयोग की निष्पक्षता और कथित 'वोट चोरी' के खिलाफ कांग्रेस ने बुधवार को केंद्र सरकार और मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया। जिला मुख्यालय के घंटाघर चौराहे पर जुटे कांग्रेसियों ने जोरदार विरोध-प्रदर्शन करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन किया। इस दौरान पुतला छीनने को लेकर पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झूमाझटकी हुई, जिससे काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। घंटाघर चौराहे पर धरने के बाद जैसे ही कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला निकाला, पुलिसकर्मियों ने उसे छीनने का प्रयास किया। पुलिस ने पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने पुलिस को पीछे धकेलते हुए पुतले को पूरी तरह जला दिया। पुतला दहन के बाद कांग्रेसियों ने घंटाघर से कलेक्ट्रेट तक 2 किलोमीटर लंबा पैदल मार्च निकाला। कलेक्ट्रेट पहुंचते ही उग्र कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा के लिए लगाई गई पुलिस बैरिकेडिंग पर चढ़ने का प्रयास किया, जिसे पुलिस बल ने विफल कर दिया। इसके बाद नेताओं ने एडीएम रोशन राय को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर विरोध दर्ज कराया। वहीं प्रदेश महासचिव गुरमीत सिंह मंगू ने दो-टूक चेतावनी दी कि यदि मुख्य चुनाव आयुक्त ने इस्तीफा नहीं दिया, तो कांग्रेस दो दिनों के लिए संपूर्ण मैहर बंद कराएगी।0
0
Report
रतलाम में अल्पवर्षा के बावजूद पानी की व्यवस्था के लिए मंत्री-जनप्रतिनिधियों की बैठक
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम पहुंचे प्रभारी मंत्री विजय शाह ने आज कलेक्टर कार्यालय में जिले के सभी विभागों के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे और ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामार भी मौजूद रहे। बैठक में सबसे अहम चर्चा इस बार रतलाम मे हुई अल्पवर्षा से बने हालात और उससे निपटने की रणनीति को लेकर हुई। रतलाम को सूखाग्रस्त क्षेत्र में शामिल करवाने की प्रक्रिया के साथ ही अब प्रशासन पानी की उपलब्धता को लेकर भी कार्ययोजना तैयार करेगा। कोशिश रहेगी कि आने वाले समय में खेतों, पशुओं और आम जनता को पानी की परेशानी का सामना न करना पड़े वहीं, आंगनवाड़ियों को लेकर भी प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए। जिले की आंगनवाड़ियों की वीडियोग्राफी और लिस्टिंग करवाई जाएगी, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कितनी आंगनवाड़ियां किराये के भवनों में संचालित हो रही हैं। साथ ही उनके स्थायी भवनों की प्रक्रिया शुरू करने पर भी चर्चा हुई। बैठक में किसानों से जुड़ी अन्य समस्याओं पर भी अधिकारियों से जानकारी ली गई।0
0
Report
मंडला में वोट चोर आरोप, पुलिस से धक्का-मुक्की के बीच वाटर कैनन का इस्तेमाल
Mandla, Madhya Pradesh:वोट चोरी के आरोपों पर कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस से झड़प के बाद वाटर कैनन मंडला में वोट चोरी के आरोपों को लेकर कांग्रेस ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ अभियान के समर्थन में रैली निकाली। कलेक्ट्रेट की ओर बढ़ रही रैली को पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोक दिया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई, जिसके बाद पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। तस्वीरें मंडला की हैं... जहां वोट चोरी के आरोपों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की शुरुआत नेहरू स्मारक स्थित कांग्रेस कार्यालय से हुई। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रैली के रूप में कलेक्ट्रेट की ओर रवाना हुए। पुलिस ने कलेक्ट्रेट पहुंचने से पहले ही बैरिकेडिंग कर रैली को रोक दिया। रैली रोके जाने के बाद कार्यकर्ता बैरिकेड पार करने की कोशिश करने लगे। इसी दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की और झड़प की स्थिति बन गई। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया और प्रदर्शनकारियों को पीछे हटाया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला भी जलाया। इसके बाद कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगें रखीं। अब मंडला में हुए इस प्रदर्शन के बाद मतदाता सूची, एसआईआर और चुनावी प्रक्रिया को लेकर सियासी टकराव और तेज होता नजर आ रहा है। अब कांग्रेस के आरोपों और निर्वाचन आयोग की प्रक्रिया को लेकर आगे क्या तस्वीर सामने आती है, इस पर सभी की नजरें रहेंगी।0
0
Report
Advertisement
S. Bikram Singh Majithia Summoned; Akali Dal Spokesperson Reacts
Noida, Uttar Pradesh:Summons to S. Bikram Singh Majithia reported by Adv Arshdeep Singh Kler, Chief Spokesperson Shiromani Akali Dal and President Legal Cell.0
0
Report
रायसेन में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग तेज
Raisen, Madhya Pradesh:रायसेन में जिला कांग्रेस कमेटी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय से कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकाला और एसडीएम कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम एसडीएम मनीष कुमार शर्मा को ज्ञापन सौंपा इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए "वोट चोर, गद्दी छोड़" जैसे नारे भी लगाए कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतरे ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय से शुरू हुआ पैदल मार्च एसडीएम कार्यालय तक पहुंचा प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने चुनाव प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर अपनी आपत्तियां दर्ज कराईं और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम एसडीएम मनीष कुमार शर्मा को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठाई।0
0
Report
भोपाल में बीजेपी कोर ग्रुप बैठक शुरू, मुख्यमंत्री समेत नेताओं बीच समन्वय पर चर्चा
Noida, Uttar Pradesh:भोपाल बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक शुरू डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद बैठक शुरू बैठक में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश प्रभारी विप्लब देव शामिल सत्ता और संगठन के बीच समन्वय को लेकर चल रही बैठक0
0
Report
Advertisement
दमोह में कांग्रेस का जबरदस्त प्रदर्शन, पुतले जलाकर पुलिस से भिड़ंत
Damoh, Madhya Pradesh:दमोह में कांग्रेस का जबदस्त प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के फूंके पुतले, पुलिस से झड़प वाटर कैनन का हुआ उपयोग. कांग्रेस द्वारा देशव्यापी विरोध प्रदर्शन के दौरान एमपी के दमोह में तनाव के हालात बन गए और कांग्रेसियों ने जबरदस्त प्रदर्शन कर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के एक एक कर कई पुतले फूंके. कांग्रेस ने आज पूर्व मंत्रियों हर्ष यादव राजा पटेरिया के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन रखा था और इस दौरान कांग्रेसी ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाने की कोशिश कर रहे थे और पुलिस उन्हें रोक रही थी. इस बात को लेकर पुलिस और कांग्रेसियों के बीच झड़प हुई और उसके बाद कुछ देर तनाव के हालात बन गए, कांग्रेसी पूरी तैयारी से थे और उन्होंने एक नहीं बल्कि एक एक कर कई पुतले जलाए वहीं पुलिस ने कांग्रेसियों को अलग करने वाटर कैनन का इस्तेमाल भी किया. कांग्रेस नेताओं ने वोट चोरी का आरोप लगाते हुए ज्ञानेश कुमार के अलावा प्रधानमंत्री और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गंभीर आरोप लगाए है।0
0
Report
हमीरपुर के बेतवा किनारे विशाल मगरमच्छ का वीडियो वायरल
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:- बेतवा नदी किनारे दिखा विशालकाय मगरमच्छ, पानी के किनारे रेत में धूप सेकता दिखाई दिया मगरमच्छ, विशालकाय मगरमच्छ को देख सुरक्षा की दृष्टि से हाथों में लाठी डंडे लेकर नदी किनारे पहुंचे ग्रामीण, ग्रामीणों का शोर गुल सुनकर नदी में कूदा मगरमच्छ, नदी किनारे मगरमच्छ देख चरवाहों और ग्रामीणों में दहशत का माहौल, नदी किनारे बैठे विशालकाय मगरमच्छ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, ललपुरा थाना इलाके के भुजपुर गांव के पास बेतवा नदी का मामला।0
0
Report
विष्णुदेव साय के कैबिनेट में अहम फैसले: पूर्व अग्निवीरों के लिए 10% आरक्षण
Raipur, Chhattisgarh:विष्णुदेव साय कैबिनेट की बैठक। लिए गए महत्वपूर्ण फैसले। पूर्व अग्निवीरों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण के साथ नौकरी का रास्ता खुला0
0
Report
Advertisement
उदयपुर के परशुराम चौराहे के होटल में आग, दमकल ने पाया नियंत्रण
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर से बड़ी खबर, परशुराम चौराहे पर स्थित होटल में लगी आग, पूर्व पार्षद राकेश पोरवाल की बताई जा रही होटल, मौके पर जमा हुई लोगो की भीड़, आग की सूचना पर दमकल की गाड़ियां पहुंची मौके पर, आग पर पाया गया काबू, फायर सेफ्टी एक्यूमेंट लगाते समय हुए शॉर्ट सर्किट से लगी आग, बड़ा हादसा होने से टला,0
0
Report
रांची दुर्गा पूजा: प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिए
Ranchi, Jharkhand:रांची में दुर्गा पूजा को लेकर विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस की तैयारी तेज हो गई है। अक्टूबर में शुरू होने वाले दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति और अखाड़ों के साथ बैठक की जा रही है। वहीं, 3 अक्टूबर तक रांची के सभी थाना प्रभारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप देने की तैयारी है। जिला प्रशासन की ओर से पंडालों और पूजा स्थलों पर सुरक्षा के साथ श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर कई बिंदुओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पंडालों के अंदर और बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए हैं, जिसकी रिकॉर्डिंग कम से कम 7 से 8 दिनों तक सुरक्षित रखने की बात कही गई है। पंडालों में फायर सेफ्टी की व्यवस्था रखने के साथ ही आयोजकों को इमरजेंसी एग्जिट की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। पुरुष वालंटियर के साथ महिला वालंटियर की संख्या बढ़ाने पर भी जोर दिया गया है। वहीं, एसएसपी के निर्देश पर असामाजिक तत्वों की पहचान कर उन पर नजर रखने की तैयारी है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पंडालों में एंबुलेंस की व्यवस्था रखने की भी बात कही गई है। जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि पूजा के दौरान किसी भी तरह की परेशानी या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलते ही तत्काल पुलिस को सूचना दें। पुलिस 24 घंटे सुरक्षा के लिए तैनात रहेगी。 बाइट.... पारस राणा ,सिटी एसपी0
0
Report
उदयपुर रिश्वत केस: एसओजी एएसपी-दलाल गिरफ्तार, 2 करोड़ आरोप, 3 दिन रिमांड
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर उदयपुर से खबर, 2 करोड़ रिश्वत लेने आरोप में एसओजी एएसपी मुकेश सोनी और दलाल सज्जन सिंह जैन के ट्रेप होने का मामला, एसीबी ने दोनों आरोपियो को न्यायालय में किया पेश, एसीबी ने दोनों आरोपियों के लिए मांगी रिमांड, न्यायालय ने दोनों को भेजा तीन दिन की पीसी रिमांड पर0
0
Report
Advertisement
धनबाद रंगाटांड़ अंडरपास निर्माण तेज—दुकानदारों की रोज़ी-रोटी पर फिर उठा सवाल
Dhanbad, Jharkhand:एंकर -धनबाद शहर को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए रंगाटांड़ के पास बन रहे अंडरपास निर्माण को गति देने की कवायद तेज हो गई है। इसी क्रम में बुधवार को रेलवे की टीम ने अंडरपास की जद में आने वाले मकान और दुकानों को हटाने की कार्रवाई की। रेलवे के इंजीनियरों की निगरानी में करीब एक दर्जन मकान और दुकानों को बुलडोजर से तोड़ा गया।वही बताया जा रहा है कि रेलवे की जमीन पर वर्षों से दुकान और मकान बनाकर रह रहे लोगों को रेलवे की ओर से पहले ही जगह खाली करने का निर्देश दिया गया था। इसके बाद आज रेलवे की टीम मौके पर पहुंची और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। कार्रवाई के बाद दुकानदारों ने रोजगार को लेकर चिंता जताई। उनका कहना है कि वे वर्षों से यहां दुकान लगाकर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। दुकान टूटने से उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। लोगों ने रेलवे से वैकल्पित व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग की, ताकि उनका रोजगार जारी रहे। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि रंगाटांड़ क्षेत्र में अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। अंडरपास बनने से यातायात व्यवस्था में सुधार हो सकता है। लोगों ने मांग की कि निर्माण कार्य में तेजी लाकर अंडरपास को जल्द से जल्द चालू किया जाए, ताकि शहरवासियों को जाम की समस्या से राहत मिल सके।0
0
Report
पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति प्रवीण की हत्या की साजिश रची
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर के थाना रतनपुरी क्षेत्र में दिनदहाड़े प्रवीण हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा किया गया है। थाना रतनपुरी पुलिस और एसओजी टीम की संयुक्त कार्रवाई में मृतक प्रवीण की पत्नी रेखा, उसके प्रेमी विकास समेत राजा और कल्याण को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक प्रवीण की हत्या की साजिश उसकी पत्नी रेखा ने अपने प्रेमी विकास के साथ मिलकर रची थी। जांच में सामने आया कि रेखा के प्रवीण के दोस्त विकास से संबंध थे और प्रवीण अपनी पत्नी रेखा के साथ मारपीट करता था। इसी विवाद और प्रेम संबंध के चलते रेखा ने विकास के साथ मिलकर प्रवीण को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। हत्या के बाद प्रवीण की जमीन बेचकर करीब 10 लाख रुपये विकास को देने का वादा किया गया था। साजिश को अंजाम देने के लिए विकास के साथ राजा और कल्याण भी शामिल हुए। आरोपियों ने मिलकर साजिश के तहत प्रवीण की हत्या कर दी। घटना की जांच के दौरान पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त कार, दो तमंचे और मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर हत्या की साजिश, घटना में उनकी भूमिका और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।0
0
Report
जालौन: नाबालिग छात्र द्वारा ई-रिक्शा चलाने का वीडियो वायरल और परिवहन विभाग पर सवाल
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में परिवहन विभाग की बडी लापरवाही आई सामने, झांसी-कानपुर हाइवे पर प्राइवेट स्कूल का छात्र स्वयं चला रहा ई-रिक्शा, ई रिक्शा चलाकर और छात्रों को बैठाकर गांव ले जाते नजर आया छात्र, नाबालिग छात्र का हाइवे पर ई-रिक्शा चलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, आखिर किसी दिन हो सकती है बड़ी घटना, परिवहन विभाग पर उठे गंभीर सवाल, जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के NH-27 स्तिथ बड़ागांव का मामला。0
0
Report
Advertisement
