271303
नवाबगंज के मैनपुर गांव मे 'भ्रष्टाचार का लगा अंबार'
Semra Shekhpur, Uttar Pradesh:विकासखंड नवाबगंज के मैनपुर गांव में प्रधान की मनमानी के चलते गांव के लोग हैरान व परेशान है ,ग्रामीणो की शिकायत के बाद भी प्रधान व अधिकारी की मिली भगत से गांव में हर विकास कार्य में भ्रष्टाचार किया जा रहा है. आरसीसी सडक का निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है, गांव में बेंच लगवाने के नाम पर लाखो का घोटाला हो गया. गांव में मनरेगा योजना में फर्जी मास्टररोल भरकर भुगतान कराया जा रहा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बिहार में 129 भूमिहीन परिवारों को मिला जमीन का पर्चा, अब खुद मालिक
Gopalganj, Bihar:गोपालगंज में बैकुंठपुर विधानसभा के बैकुंठपुर व सिधवलिया प्रखंड के 129 भूमिहीन परिवारों को जमीन का पर्चा मिला अब से वे अपनी जमीन के खुद मालिक बन गए। बैकुंठनपुर विधायक सह शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने लाभुकों के बीच जमीन के पर्चा का वितरण किया। आज रविवार को महमदपुर स्थित निजी मैरेज हॉल में पर्चा वितरण समारोह का आयोजन किया गया जिसमें शिक्षा मंत्री ने बैकुंठपुर विधानसभा के 129 भूमिहीन परिवारों को जमीन का पर्चा दिया गया। मौके पर सदर एसडीएम व बैकुंठपुर, सिधवलिया के सीओ बीडीओ उपस्थित रहे। शिक्षा मंत्री ने बताया कि आज बिहार सरकार की बहुत ही महत्वाकांक्षी योजना है अभियान बसेरा हम यह अभियान उनके लिए चलाते हैं जिनके पास भूमि नहीं है भूमि विहीन है सड़क किनारे जीवन यापन करते है लेकिन वे भी हमारे परिवार के अंग है। आज सिधवलिया अंचल से 61 और बैकुंठनपुर अंचल के 68 ऐसे भूमिहीन परिवारों को जिसमें अनुसूचित जाति व अति पिछड़ा समाज की महिलाएं थी जिन्हें मैंने अपने हाथ से अभियान बसेरा के तहत जमीन का पर्चा दिया है। पर्चा पाकर महिलाओं के आंखों में खुशी दिखी उन्हें लगा कि यह देश मेरा है और इस देश में एक भू भाग भी मेरा है। बाइट — मिथिलेश तिवारी, शिक्षा मंत्री, बिहार सरकार0
0
Report
बीकानेर में मशाल जुलूस के बाद बीजेपी–कांग्रेस के बीच प्रदर्शन, पुलिस ने संभाला स्थिति
Bikaner, Rajasthan:कांग्रेस कार्यालय के बाहर बीजेपी युवा मोर्चा के मशाल जुलूस से हंगामा हुआ. 'वंदे मातरम्' को लेकर कथित अपमान के विरोध में जुलूस निकला. गांधी चौक से मशाल लेकर बीजेपी युवा मोर्चा कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय पहुंचे. कांग्रेस कार्यालय के बाहर बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए और जमकर नारेबाजी हुई. तनाव के बीच भारी पुलिस बल तैनात रहा. पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और मोर्चा संभाला. विरोध प्रदर्शन के चलते कांग्रेस कार्यालय के आसपास माहौल गर्म रहा.0
0
Report
हाथरस: 15 अगस्त को लापता तीन बहनों को 12 घंटे में सकुशल बरामद
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस कोतवाली नगर क्षेत्र से 15 अगस्त को लापता हुईं तीन बहनों को पुलिस ने महज 12 घंटे के अंदर सकुशल बरामद कर लिया... करीब 18, 17 और 7 वर्ष की तीनों बेटियां परिवार की डांट-फटकार से नाराज होकर घर से निकल गई थीं... पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस और करीब 300 सीसीटीवी की मदद से उन्हें मध्य प्रदेश के बीना से बरामद किया... कोतवाली नगर क्षेत्र निवासी अजीज ने 15 अगस्त को पुलिस को सूचना दी थी... कि उनकी तीनों बेटियां सुबह करीब 7 बजे मदरसे में एडमिशन के लिए घर से निकली थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं... शुरुआती जांच में सामने आया कि परिवार की डांट से नाराज होकर तीनों घर छोड़कर चली गई थीं... मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने सीओ सिटी के नेतृत्व में कई पुलिस टीमों का गठन किया... सर्विलांस और एंटी थेफ्ट टीम को भी तलाश में लगाया गया था ...0
0
Report
Advertisement
कानपुर: हुक्का बार पर दबिश, नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा एक्शन
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर ब्रेकिंग ऑपरेशन वाइट पाउडर: एडीसीपी साउथ सुमित सुधाकर रामटेके का नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन गुजैनी थाना क्षेत्र के हुक्का बार पर पुलिस की ताबड़तोड़ रेड छापेमारी होते ही मची अफरा-तफरी मौके से हुक्का और संबंधित सामग्री बरामद बार संचालकों व ग्राहकों से पूछताछ जारी मामले की गहन जांच में जुटी पुलिस नशे के कारोबार पर साउथ पुलिस का प्रहार, हुक्का बार पर कार्रवाई से मचा हड़कंप0
0
Report
कैमूर के गुलजार वाटिका में हरियाली तीज की धूम: महिलाएं पारंपरिक उत्सव में झूमीं
Khajuria Khurd, Bihar:कैमूर के गुलजार वाटिका में महिलाओं ने धूमधाम से मनाया हरियाली तीज विवो - सावन का पवित्र महीना शुरू होते ही देश भर में तीज-त्योहारों की रौनक देखने को मिल रही है। बिहार के कैमूर जिले में भी हरियाली तीज का पर्व बड़े ही धूमधाम और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। भभुआ स्थित गुलजार वाटिका में सुहागिन महिलाओं ने बड़ी संख्या में एकत्र होकर इस पावन अवसर में हिस्सा लिया, गुलजार वाटिका में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में महिलाएं 16 श्रृंगार कर पारंपरिक परिधानों में सजी-धजी नजर आईं। कार्यक्रम के दौरान महिलाएं एक-दूसरे को तीज की शुभकामनाएं दीं, सांस्कृतिक खेल खेले और स्वादिष्ट पकवानों का आनंद लिया। इसके साथ ही महिलाओं ने अपनी सुरीली आवाज में "सावन का महीना, पवन करे शोर..." जैसे पारम्परिक सावन और तीज के लोकगीत गाकर पूरे माहौल को भक्तिमय और संगीतमय बना दिया, जी मीडिया से खास बातचीत में कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने बताया कि हरियाली तीज का व्रत और उत्सव भगवान शिव और माता पार्वती के अटूट प्रेम का प्रतीक है। महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, सुखी दांपत्य जीवन और परिवार की समृद्धि के लिए यह उत्सव मनाती हैं। इसके अलावा, व्यस्त दिनचर्या के बीच यह आयोजन सभी महिलाओं को आपस में मिलने-जुलने, खुशियां बांटने और अपनी परंपराओं से जुड़े रहने का एक बेहतरीन अवसर प्रदान करता है, कैमूर के गुलजार वाटिका से पूरी निष्ठा और उत्साह के साथ मनाया गया यह हरियाली तीज उत्सव भारतीय संस्कृति और अखंड सुहाग की भावना को बखूबी दर्शाता है, महिलाओं ने जी मीडिया के दर्शकों के लिए सावन पर गीत गा कर भी सुनाया0
0
Report
दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय में वंदे मातरम मुद्दे पर भाजपा ने अपमान का आरोप
Raipur, Chhattisgarh:दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में वंदे मातरम गायन से जुड़ा मामला. सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे पर भाजपा ने वंदे मातरम के अपमान का आरोप लगाया. विरोध में रायपुर में भाजपा ने पैदल मार्च कर प्रदर्शन किया. कांग्रेस प्रदेश कार्यालय राजीव भवन से पहले टर्निंग प्वॉइंट शंकर नगर चौक पर रैली खत्म कर वंदे मातरम का सामूहिक गायन किया. इस दौरान भाजपा विधायक पुरन्दर मिश्रा, नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव सहित अन्य मौजूद रहे. जायजा लिया हमारे सहयोगी सत्य प्रकाश ने।0
0
Report
Advertisement
उदयपुर के चिकला गांव में डूबने से 19 वर्षीय युवती की मौत, जांच शुरू
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के ऋषभदेव थाना क्षेत्र के चिकला गांव में निकट डूबने से 19 वर्षीय युवती की मौत। युवती के डूबने की सूचना पर ऋषभदेव थाना पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की सहायता से शव बाहर निकाला गया। मृतका अंजना पिता नाथूलाल निवासी चिकला के रूप में पहचान हुई। शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया। परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
सवाई माधोपुर शहर को मिली बड़ी सौगात: करोड़ों के विकास कार्यों का शुभारम्भ
Sawai Madhopur, Rajasthan:Sawai Madhopur सवाई माधोपुर शहर को मिली बड़ी सौगात, करीब 3:30 करोड रुपए की लागत के कार्यों का हुआ लोकार्पण व शिलान्यास, सड़क, गौशाला, सामुदायिक भवन व पार्क विकास कार्यों का हुआ लोकार्पण एवं शिलान्यास, कृषि मंत्री डॉ. किरोडीलाल मीणा ने शहरवासियों को दी सौगात, पुराने शहर में 17880090 रुपए की लागत से होगा छोटे राजबाग की पुलिया का निर्माण, नगर विकास न्यास द्वारा 42077000 रुपए की लागत से आलनपुर सर्किल से ताज होटल तक लिंक रोड का होगा चौड़ीकरण, विधायक कोटे से 25-25 लाख रुपए की लागत से रामद्वारा तथा अग्रसेन सदन शहर के पास दो सामूहिक भवनों का होगा निर्माण, पंचमुखी बालाजी के सामने गौ–आइसोलेशन सेंटर के विकास के लिए खर्च किए जाएंगे 1938555 रुपए, श्री राधा कृष्ण गौशाला भैरू दरवाजा में चारा डिपो निर्माण के लिए 3074891 रुपए का होगा विकास कार्य, नागरिक सुविधाओं एवं हरित क्षेत्र के विकास के लिए इंदिरा कॉलोनी स्थित पार्क में 1550421 रुपए किए जाएंगे खर्च, खेरदा स्थित रामजानकी मंदिर पार्क में 2076201 रुपए किए जाएंगे खर्च, महावीर भवन के पास पार्क विकसित के लिए दिए गए 1551751 रुपए, शहर की जनता ने कृषि मंत्री डॉक्टर किरोडीलाल मीणा का जताया आभार।0
0
Report
15 August national anthem controversy triggers BJP nationwide protests; Jodhpur also protests
Jodhpur, Rajasthan:15 अगस्त को कांग्रेस के राष्ट्रीय कार्यालय में राष्ट्रगान के कथित अपमान को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को देशभर में विरोध प्रदर्शन किया। इसी कड़ी में जोधपुर में भी बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने “वंदे मातरम” और “जय श्रीराम” के नारे लगाए। कुछ कार्यकर्ता हाथों में मशाल लेकर भी कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन पहले से ही अलर्ट रहा और कांग्रेस कार्यालय के बाहर भारी पुलिस जाब्ता तैनात किया गया。 बीजेपी जोधपुर देहात जिला अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह भाटी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी लगातार देश का अपमान कर रही है। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त के दिन कांग्रेस के राष्ट्रीय कार्यालय में राष्ट्रगान को जिस तरह लिया गया, वह बेहद दुर्भागपूर्ण है। इसी के विरोध में देशभर में बीजेपी कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं。 भाटी ने कांग्रेस पर राजनीतिक हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी अब केवल दो राज्यों तक सीमित रह गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को देश की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए। साथ ही उन्होंने सोनिया गांधी को लेकर भी तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि वे चाहेंगे कि कांग्रेस की नेता सोनिया गांधी जल्द भारत छोड़कर इटली चली जाएं। विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यालय के आसपास पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए पुलिस ने पूरे क्षेत्र में निगरानी बनाए रखी。 बाईट त्रिभुवन सिंह भाटी जिला अध्यक्ष भाजपा0
0
Report
Advertisement
कासगंज में नाबालिगों की तस्करी के मामले में महिला समेत दो गिरफ्तार
Kasganj, Uttar Pradesh:कासगंज पुलिस ने महिला सहित दो लोगों को किया गिरफ्तार यूपी के कासगंज में पुलिस ने नाबालिगो की तस्करी करने के मामले में महिला सहित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्यवाही की है यह अभियुक्त नाबालिक बालिकाओं व महिलाओं को भिन्न-भिन्न जगह से बहला फुसलाकर ले जाते थे तथा अन्य जगहों पर बेच देते थे। पटियाली सीओ ने जानकारी देते हुए बताया कि एक नाबालिग बालिका को किसी स्टेशन से अगवा करके कासगंज में बेचा गया था. इस मामले की जांच के बाद कुछ आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी थी, लेकिन जो दंपति बच्चियों को अगवा कर बेचने का काम करते थे, उनकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी. आज कासगंज पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की है। कासगंज के थाना पटियाली पुलिस ने नाबालिगो की तस्करी करने के अभियोग में महिला सहित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम शबनम सलमानी पत्नी नौशाद निवासी मोहल्ला इमाम चौक बांस बदनपुरा थाना गलता गेट जनपद जयपुर राजस्थान, नौशाद सलमानी पुत्र नौशे सलमानी निवासी मोहल्ला इमाम चौक बांस बदनपुरा थाना गलता गेट जनपद जयपुर राजस्थान0
0
Report
अमृतसर में भाजपा का कांग्रेस विरोध, सोनिया गांधी का पुतला फूंका गया
Amritsar, Punjab:अमृतसर में भाजपा का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन, सोनिया गांधी का पुतला फूंका वंदे मातरम् के दौरान सोनिया गांधी के कथित व्यवहार पर भाजपा ने जताया रोष जिला प्रधान सलील कपूर बोले—कांग्रेस को देश की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए कांग्रेस भवन के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से गाया वंदे मातरम् अमृतसर में भारतीय जनता पार्टी की ओर से कांग्रेस और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया। भाजपा के अमृतसर जिला अध्यक्ष सलील कपूर के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस भवन के बाहर सोनिया गांधी का पुतला फूंका और कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन भी किया। मीडिया से बातचीत करते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष सलील कपूर ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी की ओर से लगातार ऐसे कदम उठाए जा रहे हैं, जिनसे देशवासियों की भावनाएं आहत होती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान वंदे मातरम् के गायन के समय सोनिया गांधी द्वारा पार्टी अध्यक्ष से बैठने के लिए कहे जाने को भाजपा गंभीरता से देखती है। सलील कपूर ने कहा कि वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि देश की भावनाओं और राष्ट्रीय सम्मान से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि जब यह गीत बजाया जाता है तो देश का हर नागरिक, चाहे वह बच्चा हो या बुजुर्ग, सम्मानपूर्वक खड़ा होकर इसे सुनता है। ऐसे में इसके दौरान किसी तरह का कथित असम्मानजनक व्यवहार भाजपा को स्वीकार नहीं है। उन्होंने कहा कि इसी मुद्दे को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा लगातार कांग्रेस भवन के बाहर प्रदर्शन किया जा रहा था और उन्हें भी इस प्रदर्शन में शामिल होने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने मौके पर सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन कर राष्ट्रीय भावना का संदेश दिया। भाजपा जिला अध्यक्ष ने कांग्रेस पर देशविरोधी सोच रखने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस को देश की भावनाओं और राष्ट्रीय प्रतीकों का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि केवल माफी मांगने से बात खत्म नहीं हो जाती, बल्कि राजनीतिक दलों को अपने आचरण और सोच में बदलाव लाना चाहिए। प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना रोष जताया और कहा कि राष्ट्रीय सम्मान से जुड़े मुद्दों पर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। बाइट:--- सलिल कपूर अमृतसर जिला भाजपा प्रधान0
0
Report
अमृतसर से तीर्थयात्रा के लिए नए मार्ग: बसों का काफिला रवाना, भक्तों में उत्साह
Amritsar, Punjab:ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਤੋਂ ਤੀਰਥ ਯਾਤਰਾ ਲਈ ਨਵੇਂ ਰੂਟਾਂ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ, ਬੱਸਾਂ ਦਾ ਕਾਫ਼ਲਾ ਰਵਾਨਾ ਵਿਧਾਇਕ ਡਾ. ਅਜੇ ਗੁਪਤਾ ਨੇ ਹਰੀ ਝੰਡੀ ਦਿਖਾ ਕੇ ਬੱਸਾਂ ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਰਵਾਨਾ ਖਾਟੂ ਸ਼ਿਆਮ, ਸਾਲਾਸਰ ਬਾਲਾਜੀ ਅਤੇ ਮਥੁਰਾ-ਵ੍ਰਿੰਦਾਵਨ ਦੇ ਦਰਸ਼ਨਾਂ ਲਈ ਸ਼ਰਧਾਲੂ ਹੋਏ ਰਵਾਨਾ ਸ਼ਰਧਾਲੂਆਂ ਨੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦਾ ਕੀਤਾ ਤਹਿ ਦਿਲੋਂ ਧੰਨਵਾਦ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ: ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਆਮ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਦੇਸ਼ ਦੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਪਵਿੱਤਰ ਧਾਰਮਿਕ ਅਸਥਾਨਾਂ ਦੇ ਦਰਸ਼ਨ ਕਰਵਾਉਣ ਲਈ ਚਲਾਈ ਜਾ ਰਹੀ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਤੀਰਥ ਯਾਤਰਾ ਤਹਿਤ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਤੋਂ ਨਵੇਂ ਰੂਟਾਂ ਲਈ ਬੱਸਾਂ ਦਾ ਕਾਫ਼ਲਾ ਰਵਾਨਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਵਿਧਾਇਕ ਡਾ. ਅਜੇ ਗੁਪਤਾ ਨੇ ਹਰੀ ਝੰਡੀ ਦਿਖਾ ਕੇ ਸ਼ਰਧਾਲੂਆਂ ਨਾਲ ਭਰੀਆਂ ਬੱਸਾਂ ਨੂੰ ਰਵਾਨਾ ਕੀਤਾ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ਵਿੱਚ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਆਗੂ, ਵਰਕਰ ਅਤੇ ਸ਼ਹਿਰ ਵਾਸੀ ਮੌਜੂਦ ਰਹੇ。 ਨਵੇਂ ਰੂਟਾਂ ਤਹਿਤ ਸ਼ਰਧਾਲੂਆਂ ਨੂੰ ਖਾਟੂ ਸ਼ਿਆਂਮ, ਸਾਲਾਸਰ ਬਾਲਾਜੀ ਅਤੇ ਮਥੁਰਾ-ਵ੍ਰਿੰਦਾਵਨ ਵਰਗੇ ਪ੍ਰਸਿੱਧ ਧਾਰਮਿਕ ਅਸਥਾਨਾਂ ਦੇ ਦਰਸ਼ਨ ਕਰਵਾਏ ਜਾਣਗੇ। ਬੱਸਾਂ ਦੀ ਰਵਾਨਗੀ ਮੌਕੇ ਸ਼ਰਧਾਲੂਆਂ ਵਿੱਚ ਭਾਰੀ ਉਤਸ਼ਾਹ ਦੇਖਣ ਨੂੰ ਮਿਲਿਆ। ਕਈ ਸ਼ਰਧਾਲੂ ਭਜਨ ਗਾਉਂਦੇ, ਨੱਚਦੇ ਅਤੇ ਖੁਸ਼ੀ ਮਨਾਉਂਦੇ ਨਜ਼ਰ ਆਏ, ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਪੂਰਾ ਮਾਹੌਲ ਧਾਰਮਿਕ ਰੰਗ ਵਿੱਚ ਰੰਗਿਆ ਹੋਇਆ ਸੀ。 ਇਸ ਮੌਕੇ ਮੀਡੀਆ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਵਿਧਾਇਕ ਡਾ. ਅਜੇ ਗੁਪਤਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਵਾਲੀ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਲੋਕਾਂ ਦੀਆਂ ਧਾਰਮਿਕ ਭਾਵਨਾਵਾਂ ਦਾ ਸਨਮਾਨ ਕਰਦਿਆਂ ਇਹ ਵਿਲੱਖਣ ਉਪਰਾਲਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਹਰ ਵਿਅਕਤੀ ਦੀ ਇੱਛਾ ਹੁੰਦੀ ਹੈ ਕਿ ਉਹ ਆਪਣੇ ਪਰਿਵਾਰ ਸਮੇਤ ਧਾਰਮਿਕ ਅਸਥਾਨਾਂ ’ਤੇ ਜਾ ਕੇ ਨਤਮਸਤਕ ਹੋਵੇ, ਪਰ ਆਰਥਿਕ ਜਾਂ ਪਰਿਵਾਰਕ ਮਜਬੂਰੀਆਂ ਕਾਰਨ ਕਈ ਲੋਕ ਇਹ ਇੱਛਾ ਪੂਰੀ ਨਹੀਂ ਕਰ ਸਕਦੇ。 ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਤੀਰਥ ਯਾਤਰਾ ਯੋਜਨਾ ਅਜਿਹੇ ਲੋਕਾਂ ਲਈ ਵੱਡੀ ਸਹੂਲਤ ਸਾਬਤ ਹੋ ਰਹੀ ਹੈ। ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਯਾਤਰੀਆਂ ਦੇ ਸਫ਼ਰ ਦੇ ਨਾਲ-ਨਾਲ ਰਹਿਣ, ਖਾਣ-ਪੀਣ ਅਤੇ ਸੁਰੱਖਿਆ ਦੇ ਵੀ ਪੁਖ਼ਤਾ ਪ੍ਰਬੰਧ ਕੀਤੇ ਗਏ ਹਨ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸ਼ਰਧਾਲੂਆਂ ਨੂੰ ਧਾਰਮਿਕ ਅਸਥਾਨਾਂ ਦੇ ਦਰਸ਼ਨਾਂ ਲਈ ਸੁਵਿਧਾਜਨਕ ਅਤੇ ਸੁਰੱਖਿਅਤ ਯਾਤਰਾ ਮੁਹੱਈਆ ਕਰਵਾਉਣਾ ਸਰਕਾਰ ਦੀ ਵਚਨਬੱਧਤਾ ਹੈ。 ਡਾ. ਅਜੇ ਗੁਪਤਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਯਾਤਰਾ ਦੌਰਾਨ ਸ਼ਰਧਾਲੂ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਧਾਰਮਿਕ ਅਸਥਾਨਾਂ ’ਤੇ ਦਰਸ਼ਨ ਕਰਨ ਦੇ ਨਾਲ-ਨਾਲ ਉੱਥੋਂ ਦੇ ਮਹੱਤਵਪੂਰਨ ਸਥਾਨਾਂ ਦੀ ਯਾਤਰਾ ਵੀ ਕਰਨਗੇ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਸ ਉਪਰਾਲੇ ਨਾਲ ਹਰ ਵਰਗ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਧਾਰਮਿਕ ਯਾਤਰਾ ਦਾ ਮੌਕਾ ਮਿਲ ਰਿਹਾ ਹੈ。 ਬੱਸਾਂ ਵਿੱਚ ਸਵਾਰ ਹੋਣ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਸ਼ਰਧਾਲੂਆਂ ਨੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦਾ ਤਹਿ ਦਿਲੋਂ ਧੰਨਵਾਦ ਕੀਤਾ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਆਰਥਿਕ ਤੌਰ ’ਤੇ ਕਮਜ਼ੋਰ ਅਤੇ ਲੋੜਵੰਦ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਲਈ ਆਪਣੇ ਖਰਚੇ ’ਤੇ ਦੂਰ-ਦੁਰਾਡੇ ਧਾਰਮਿਕ ਅਸਥਾਨਾਂ ਦੀ ਯਾਤਰਾ ਕਰਨਾ ਮੁਸ਼ਕਲ ਹੁੰਦਾ ਹੈ। ਸਰਕਾਰ ਦੀ ਇਸ ਯੋਜਨਾ ਨੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਬਿਨਾਂ ਵੱਡਾ ਆਰਥਿਕ ਬੋਝ ਚੁੱਕੇ ਆਪਣੀ ਧਾਰਮਿਕ ਆਸਥਾ ਪੂਰੀ ਕਰਨ ਦਾ ਮੌਕਾ ਦਿੱਤਾ ਹੈ。 ਸ਼ਰਧਾਲੂਆਂ ਨੇ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਕਿ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਤੀਰਥ ਯਾਤਰਾ ਨੂੰ ਇਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਨਿਰੰਤਰ ਜਾਰੀ ਰੱਖਿਆ ਜਾਵੇ ਅਤੇ ਆਉਣ ਵਾਲੇ ਸਮੇਂ ਵਿੱਚ ਹੋਰ ਧਾਰਮਿਕ ਅਸਥਾਨਾਂ ਨੂੰ ਵੀ ਇਸ ਯੋਜਨਾ ਨਾਲ ਜੋੜਿਆ ਜਾਵੇ। ਬੱਸਾਂ ਦੇ ਰਵਾਨਾ ਹੋਣ ਸਮੇਂ ਸ਼ਰਧਾਲੂਆਂ ਵਿੱਚ ਖੁਸ਼ੀ ਅਤੇ ਉਤਸ਼ਾਹ ਦਾ ਮਾਹੌਲ ਰਿਹਾ। ਵਿਧਾਇਕ ਡਾ. ਅਜੇ ਗੁਪਤਾ ਨੇ ਯਾਤਰੀਆਂ ਨੂੰ ਸ਼ੁਭਕਾਮਨਾਵਾਂ ਦਿੰਦਿਆਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਸੁਖਦ ਅਤੇ ਸੁਰੱਖਿਅਤ ਯਾਤਰਾ ਦੀ ਕਾਮਨਾ ਕੀਤੀ。0
0
Report
Advertisement
सरकार कल दोपहर 2 बजे वार्ता के लिए छात्रों के प्रतिनिधिमंडल को बुलाएगी
Ranchi, Jharkhand:आंदोलनरत छात्रों से मुलाकात करने एसडीएम और एडम लॉ एंड ऑर्डर की टीम जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम पहुंची। इस दौरान अधिकारियों ने जानकारी दी कि सरकार कल दोपहर 2 बजे वार्ता के लिए छात्रों के प्रतिनिधिमंडल को बुलाएगी। अधिकारियों ने बताया कि वार्ता के दौरान छात्रों का प्रतिनिधिमंडल अपने साथ विधिक सलाहकार को भी लेकर आ सकता है।0
0
Report
पिता के जेल जाने का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाई बेटी, मौत
Bendoopara, Uttar Pradesh:*परिवार ने लगाया फर्जी मुकदमे का आरोप,परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़* सुलतानपुर। लम्भुआ कोतवाली क्षेत्र के जफरापुर निवासी वीरेंद्र शुक्ला की करंट लगने से हुई मौत के मामले में नया मोड़ आया है। इस मामले में आरोपी बनाए गए बहमरपुर निवासी विनोद पांडे की 20 वर्षीय बेटी *शिखा पांडे* की रविवार को हार्ट अटैक से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार 13 अगस्त की शाम को जफरापुर निवासी वीरेंद्र शुक्ला सखौली गांव में लाइट बनाने के लिए बिजली के खंभे पर चढ़े थे। इसी दौरान करंट की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई थी। इस मामले में लम्भुआ थाने में बहमरपुर निवासी विनोद पांडे और लाइन मैंन अखिलेश के खिलाफ शुक्ला परिवार ने लंभुआ थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। विनोद पांडये की बड़ी पुत्री शिखा पांडये एमए फाइनल ईयर की छात्रा थी और गोपालपुर मधईयां में पढ़ाई करती थी। पिता के जेल जाने और आरोपी बनाए जाने से वह काफी आहत थी। शुक्रवार को अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी और आज रविवार को जिला अस्पताल ले जाते समय परिजनों की माने तो रास्ते में ही हार्ट अटैक से उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पांडये परिवार का आरोप है कि विनोद पांडेय इस घटना में किसी भी तरह से दोषी नहीं थे, बावजूद इसके उन्हें फर्जी तरीके से फंसाकर जेल भेज दिया गया, जिससे पूरा परिवार मानसिक रूप से टूट गया था। ।0
0
Report
दिल्ली के गोविंदपुरी में चाकू मारकर हत्या; सीसीटीवी से आरोपी गिरफ्तार
New Delhi, Delhi:दिल्ली के गोविंदपुरी थाना इलाके में बीती रात एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. वह इस घटना की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है. मृतक युवक की पहचान 30 वर्षीय राजू के रूप में हुई है जो ओखला फेस 1के मजदूर कल्याण कैंप का रहने वाला था. वही इस घटना के बाद पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच के बाद हत्या में शामिल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. राजधानी दिल्ली में 15 अगस्त की देर रात एक युवक की चाकू मार कर हत्या कर दी गई यह घटना गोविंदपुरी थाना इलाके के तुगलकाबाद बायोडायवर्सिटी पार्क के अंदर की घटना है जहां एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया जिसमें वह युवक बुरी तरह घायल हो गया था उसे अस्पताल ले जाते समय ही रास्ते में ही घायल युवक दम तोड़ देता है. वही हम आपको बता दें साउथ ईस्ट के डीसीपी डॉक्टर हेमंत तिवारी ने मीडिया को जानकारी देते हुए प्रेस रिलीज जारी किया है जिसमें उन्होंने बताया है कि 15 और 16 अगस्त की देर रात दिल्ली पुलिस को सूचना मिलता है कि एक युवक को किसी ने चाकू मार दिया है इसके बाद जब मौके पर पुलिस पहुंचती है तो देखा गया कि एक युवक पर किसी ने धारदार हथियार से हमला किया है इसके बाद घटनास्थल पर पहुंचती है जो ESIC अस्पताल के सामने मां आनंदमई मार्ग पर बने बस स्टैंड के पास इस घटना को अंजाम दिया गया था. वही मौके वारदात पर फॉरेंसिक की टीम को भी बुलाया गया था जहां से सैंपल लिया गया है. हालांकि ट्रॉमा सेंटर में बताया गया कि युवक की मौत हो चुकी है. युवक का पहचान राजू के रूप में हुआ है जिसकी उम्र 30 वर्ष थी तो वहीं वह मजदूर कल्याण कैंप ओखला फेस वन का रहने वाला था. आरोपी की पहचान के लिए दिल्ली पुलिस ने कई सीसीटीवी कैमरे की जांच की और एक आरोपी की पहचान होने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. फिलहाल गोविंदपुरी थाना में बीएनएस की धारा 456/2026 U/S 103(1) के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है.0
0
Report
Advertisement
