271503
एग्री जंक्शन वन स्टॉप शॉप पर 'किसान मेले का हुआ आयोजन'
Katra, Uttar Pradesh:गोंडा-क्षेत्र के नयन कटौली चौराहा पर एग्री जंक्शन केंद्र वन स्टॉप शॉप पर जेनेवा क्रॉप साइंस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी आगरा के बैनर तले भव्य किसान मेला का आयोजन हुआ।किसान मेले में आये हुए किसानों का दिनेश सिंह ने माला पहनाकर स्वागत किया.जीएम डॉ हरिओम शर्मा व डॉ पवन शर्मा ने क्षेत्र के किसानों को उन्नत खेती के बारे में बताया.इस अवसर पर कृष्ण भगवान शुक्ल,रमन लाल दूबे, हरिओम पांडेय सहित क्षेत्र के सैकड़ो किसान उपस्थित रहे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
समस्तीपुर का रहस्यमय शव: बंद घर से युवक का फंदे पर लटका शव, पोस्टमार्टम से खुलेंगे राज
Samastipur, Bihar:दो दिनों से बंद था घर, दुर्गंध आने पर ग्रामीणों ने दी पुलिस को सूचना,तो फंदे से लटका मिला व्यक्ति का शव ।पत्नी 20 दिन पहले बच्चों को लेकर गई थी मायके। समस्तीपुर वारिसनगर थाना क्षेत्र के रहुआ पूर्वी पंचायत के वार्ड नंबर-10 में बुधवार देर शाम एक बंद घर से 45 वर्षीय युवक का शव फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान गांव निवासी मो. उबैस के बेटे मो. कमर के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। जिला पुलिस की चलंत फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से सैंपल जुटाए हैं। ग्रामीणों के अनुसार, मो. कमर पिछले दो दिनों से घर से बाहर नहीं निकला था। बुधवार देर शाम घर से दुर्गंध आने पर लोगों को शक हुआ। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घर का दरवाजा खुलवाकर अंदर दाखिल हुई तो कमर का शव फंदे से लटका मिला। शव की स्थिति और दुर्गन्ध के आधार पर पुलिस को आशंका है कि उसकी मौत करीब दो दिन पहले हुई होगी। बतायागया कि मो. कमर की पत्नी करीब 20 दिन पहले अपने दो छोटे बच्चों को लेकर घर से चली गई थी। इसके बाद से कमर घर में अकेला रह रहा था। वह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। ग्रामीणों के बीच पत्नी के घर से चले जाने को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। हालांकि, युवक ने आत्महत्या की या उसकी हत्या हुई, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है। कमर अपने पिता से अलग रहता था। उसकी मां की पहले ही मौत हो चुकी है। घर में उसके अकेले रहने के कारण घटना के संबंध में तत्काल कोई प्रत्यक्ष जानकारी देने वाला भी नहीं है। सूचना मिलने के बाद जिला पुलिस की चलंत फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने कमरे के अलग-अलग हिस्सों से फिंगरप्रिंट समेत दर्जनभर से अधिक स्थानों से अन्य सैंपल जुटाए। पुलिस इन साक्ष्यों के आधार पर घटना की तह तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। गुरुवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा । वारिसनगर थानाध्यक्ष सर्वेश झा ने बताया कि फिलहाल पुलिस आत्महत्या और हत्या, दोनों बिंदुओं पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम और फोरेंसिक जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। मृतक की पत्नी और बच्चों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।0
0
Report
पावटा के बावड़ी के पास बस-ट्रक भिड़ंत; 7 यात्री घायल
Jaipur, Rajasthan:पावटा(कोटपूतली-बहरोड़) के बावड़ी के पास सड़क पर एक बड़ा हादसा हो गया। दिल्ली से जयपुर की ओर जा रही लोक परिवहन बस ने आगे चल रहे ट्रॉले को पीछे से जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोग मदद के लिए मौके पर पहुंचे। सूचना मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई। हादसे में कुल 7 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए पावटा उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई। अस्पताल में घायलों का उपचार किया गया और उपचार के बाद सभी घायलों को छुट्टी दे दी गई। हादसे के बाद मौके पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और हादसे के कारणों को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है। हाईवे पर निर्माण कार्य के चलते ओवरटेक करते हुए हुआ हादसा यानी पावटा के बावड़ी के पास हुआ यह सड़क हादसा बड़ा रूप ले सकता था, लेकिन गनीमत रही कि कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई।0
0
Report
गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह ने भाजपा में शामिल होने की घोषणा की
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - सपा से 3 बार के जीते विधायक सपा पार्टी के निष्कासन के बाद आप खुलकर बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करेंगे बागी विधायक राकेश प्रताप सिंह, एक कार्यक्रम के दौरान विधायक राकेश प्रताप सिंह ने कहां नवरात्र में बीजेपी में होंगे शामिल, गौरीगंज के विधायक राकेश प्रताप सिंह का भाजपा में शामिल होकर सदस्यता ग्रहण करने का ऐलान करने के बाद राजनीतिक सरगर्मियां हुई तेज़, आगामी 14 अक्टूबर को प्रस्तावित कार्यक्रम में बीजेपी के कई दिग्गज नेता के शमिल होने की है उम्मीद, भाजपा के राष्टीय एवं प्रादेशिक स्तर एवं संगठन के पदाधिकारी दिलायेंगे सदस्यता, सदस्यता ग्रहण समारोह में हजारों लोगों की शमिल होने की है उम्मीद, बीजेपी पार्टी के तरफ से सदस्यता कार्यक्रम को लेकर अभी तक कोई कार्यक्रम प्रस्तावित नहीं किया गया है, गौरीगंज स्थित विधायक मंगलम आवास पर आयोजित होगा कार्यक्रम0
0
Report
Advertisement
झुंझुनूं पंचायत चुनाव: हाथ से तैयार मतपत्र, फर्जी मतदान रोकने के लिए कड़े इंतज़ाम
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं — पंचायत चुनाव में हाथ से तैयार होंगे मतपत्र, चुनाव चिह्न दाईं ओर — फर्जी वोटर पहुंचे तो विशेष जांच, पकड़े जाने पर पुलिस कार्रवाई — सरपंच-वार्ड पंच चुनाव पारंपरिक तरीके से होंगे, ठप्पा लगाकर मतपेटी — संदिग्ध मतदाताओं की सूची पोलिंग पार्टी को पहले उपलब्ध कराई जाएगी — बिना परिचय पत्र कोई मतदाता मतदान नहीं कर सकेगा चुनाव में — जिला परिषद-पंचायत समिति चुनाव ईवीएम से, बाद में होगी मतगणना — जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अरूण गर्ग ने दी जानकारी पंचायतराज चुनावों को लेकर झुंझुनूं के जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अरुण गर्ग ने मतदान प्रक्रिया और फर्जी मतदान रोकने के लिए की गई तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिला परिषद एवं पंचायत समिति के चुनाव ईवीएम से होंगे। जबकि सरपंच और वार्ड पंच के चुनाव पारंपरिक बैलेट पेपर और मतपेटी के माध्यम से कराए जाएंगे। सरपंच और वार्ड पंच के चुनाव के लिए मतपत्र हाथ से तैयार किए जाएंगे। मतपत्र के दाईं ओर संबंधित प्रत्याशी का चुनाव चिह्न छपा होगा। प्रत्याशियों के नाम अल्फाबेटिक ऑर्डर में व्यवस्थित किए जाएंगे और प्रत्येक मतपत्र हाथ से तैयार किया जाएगा। मतदान पारंपरिक तरीके से होगा। मतदाता मतपत्र पर चुनाव चिह्न के सामने ठप्पा लगाएगा और इसके बाद मतपत्र को मतपेटी में डालेगा। मतदान समाप्त होने के बाद उसी दिन संबंधित स्थान पर मतगणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि फर्जी मतदान रोकने के लिए पहले ही संदिग्ध एवं कथित वोटर्स की जांच कर उनके नाम हटाने की कार्रवाई की जा चुकी है। इसके बावजूद यदि किसी मतदाता का नाम अन्य स्थान पर होने या उसकी पहचान को लेकर कोई संदेह सामने आता है, तो ऐसे मतदाताओं की सूची पोलिंग पार्टी को उपलब्ध कराई जाएगी। ऐसा कोई मतदाता मतदान केंद्र पर पहुंचता है तो उसकी विशेष जांच के बाद ही मतदान की अनुमति दी जाएगी। यदि जांच में वह फर्जी पाया जाता है तो उसे पुलिस के हवाले किया जाएगा। उन्होंने कहा कि चुनाव में किसी भी स्थिति में फर्जी मतदान नहीं होने दिया जाएगा। डॉ. गर्ग ने बताया कि बिना परिचय पत्र के कोई मतदाता मतदान नहीं कर सकेगा। इसके अलावा मतदान केंद्र पर प्रत्याशियों एवं उनके एजेंट भी मौजूद रहेंगे। यदि किसी मतदाता की पहचान पर आपत्ति होती है तो निर्धारित प्रक्रिया के तहत उसकी जांच की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिला परिषद और पंचायत समिति के चुनाव ईवीएम के माध्यम से कराए जाएंगे। प्रत्येक चरण में पोलिंग पार्टी जिला मुख्यालय से रवाना होगी। मतदान के बाद ईवीएम को संबंधित पंचायत समिति स्तर के रिटर्निंग अधिकारी के पास सुरक्षित जमा कराया जाएगा। इसके बाद सभी ईवीएम को जिला मुख्यालय लाकर सुरक्षित स्टोरेज में रखा जाएगा और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार जिला परिषद एवं पंचायत समिति के मतों की एक साथ मतगणना की जाएगी। पंचायत स्तर पर सरपंच और वार्ड पंच के लिए नामांकन प्रक्रिया के बाद अगले दिन मतदान कराया जाएगा। मतदान समाप्त होने के बाद उसी दिन मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे। इसके अगले दिन उपसरपंच का चुनाव कराया जाएगा। इसके बाद संबंधित पोलिंग पार्टी वापस लौटेगी। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अरुण गर्ग ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं तथा फर्जी मतदान रोकने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। बाइट : डॉ. अरूण गर्ग, कलेक्टर, झुंझुनूं0
0
Report
सीएचसी में डॉक्टरों की कमी से रात की इमरजेंसी सेवाएं प्रभावित, स्थाई नियुक्ति मांग
Sawai Madhopur, Rajasthan:एंकर-मलारना डूंगर उपखंड मुख्यालय स्थित राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इन दिनों चिकित्सकों की कमी के चलते चिकित्सा व्यवस्थाएं चरमरा गई हैं। अस्पताल में स्थाई चिकित्सक के अवकाश पर जाने के बाद हालात बिगड़ गए हैं। अस्पताल में प्रतिदिन 400 से अधिक मरीजों की ओपीडी पहुंच रही है, ऐसे में स्थाई चिकित्सक नहीं होने से मरीज और नर्सिंग स्टाफ परेशान है। चिकित्सक की कमी और अस्पताल में बिगड़ती व्यवस्थाओं से परेशान अस्पताल स्टाफ एवं ग्रामीणों का आज गुस्सा फूट पड़ा। सीएचसी स्टाफ सहित ग्रामीण एसडीएम कार्यालय पहुंचे और उपखंड अधिकारी गौरव कुमार मित्तल को ज्ञापन सौंपकर सीएचसी में स्थाई चिकित्सक की नियुक्ति की मांग की। रात की इमरजेंसी में सबसे ज्यादा परेशानी अस्पताल स्टाफ का कहना है कि रात के समय आने वाले गंभीर एवं इमरजेंसी मरीजों के दौरान डॉक्टर उपलब्ध नहीं होने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो जाती है। स्टाफ के अनुसार कई बार मरीजों और अस्पताल कर्मियों के बीच बहस और लड़ाई-झगड़े की नौबत तक आ जाती है। ग्रामीणों ने स्थाई चिकित्सक लगाने की मांग की ग्रामीणों और अस्पताल स्टाफ ने एसडीएम से मांग की कि सीएचसी में जल्द से जल्द स्थाई चिकित्सक की नियुक्ति की जाए, ताकि मरीजों को समय पर उपचार मिल सके और रात के समय आने वाली इमरजेंसी सेवाएं भी सुचारू रूप से संचालित हो सकें। एसडीएम गौरव कुमार मित्तल ने ग्रामीणों एवं अस्पताल स्टाफ को समस्या का जल्द समाधान करवाने का आश्वासन दिया। अब देखना होगा कि सीएचसी में चिकित्सक की कमी कब तक दूर होती है और क्षेत्र के मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा कब मिल पाती है। उधर पूरे मामले को लेकर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अनिल जैमिनी का कहना है कि जिले में डॉक्टरों की कमी चल رہی है फिलहाल मित्रपुरा से 3 दिन के लिए एक डॉक्टर लगाया गया है नए डॉक्टर आने के बाद स्थाई समस्या का समाधान किया जाएगा।0
0
Report
दंतेवाड़ा: सुखदेव भगत का गीदम पहुँचना, कांग्रेस ने किया स्वागत
Dantewada, Chhattisgarh:दंतेवाड़ा ब्रेकिंग - दंतेवाड़ा के गीदम पहुंचे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत। गीदम में कांग्रेसी कार्यकर्ता कर रहे है स्वागत। सुखदेव भगत के साथ चरणदास महंत , बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल मौजूद।0
0
Report
Advertisement
सूरजपुर में पुलिसकर्मी की पत्नी-बेटी हत्या: आरोपी रिकॉर्डिंग से सुनवाई संभव
Surajpur, Chhattisgarh:ब्रेकिंग सूरजपुर पुलिसकर्मी की पत्नी -बेटी की हत्या का मामला,, आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनाया जा सकता है फ़ैसला,, लंच के बाद आ सकता है फ़ैसला,, एहतियातन जिला एवं सत्र न्यायालय भारी पुलिस बल तैनात,, जिला सत्र न्यायालय ने 28 सितंबर को चारों आरोपियों को माना था हत्या, बलात्कार सहित कई अन्य मामलों में दोषी,, 14 अक्टूबर 2024 को प्रधान आरक्षक की पत्नी - बेटी की हत्या और पत्नी से दुष्क्रम कर सड़क किनारे नग्न अवस्था में फेंका था शव,,0
0
Report
खबर नहीं मिली: सामग्री साफ कर दी गई
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
भोपाल में ब्लैक डे पर कांग्रेस पर सियासी हमला तेज
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल कांग्रेस के ब्लेक डे पर गरमाई सियासत मंत्री विश्वास सारंग का बयान कांग्रेस इलेक्शन कमीशन , ईवीएम पर प्रश्न चिन्ह लगा रहे हैं तो यह बताएं कनार्टक ,हिमाचल में सरकार कैसे बनी है राहुल प्रियंका चुनाव कैसे जीते यह सोची समझी साजिश है, अराजकता फैला रहे हैं बिना मुद्दे के मुद्दा बना रहे हैं, यह लोग कब मैच्योर होंगे राहुल गांधी से देशहित में काम करने की उम्मीद नहीं की जा सकती है *भोपाल में मेट्रो प्रोजेक्ट्स के विरोध पर बोले मंत्री सारंग* जब सर्वोच्च नेता अराजकता फैला रहा है तो नीचे भी यही होगा कांग्रेस ने कभी विकास के काम नहीं किए लाइट, बिजली, पानी, रोड, रोजगार कुछ भी नहीं था कांग्रेस के समय *दिग्विजय सिंह की यात्रा पर सियासत* यात्रा के झंडे में भगवा रंग शामिल नहीं मंत्री विश्वास सारंग का बयान भगवा का मजाक उड़ाया, बिना भगवा सनातन की बात कैसे होगी इसी से पता चलता है वह सनातन को कितना मनाते हैं और कितना ज्ञान है जाकिर नाइक को महिमा मंडित करते हैं सनातन धर्मियों को दिग्विजय सिंह जैसे लोगों के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है दिग्विजय सिंह अपनी राजनीतिक जगह बनाए रखने के लिए यह सब कर रहे हैं0
0
Report
Advertisement
जेवर में इमरान की हत्या: पुलिस छह नामजद आरोपियों की तलाश
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा के जेवर में गोली मारकर युवक की हत्या कर दी गई। जेवर थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर पुराने बाजार में रात करीब 11 बजे बाइक सवार बदमाशों ने रंजिश के चलते युवक इमरान (32) पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से गंभीर घायल इमरान की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। वारदात के बाद कस्बे में दहशत फैल गई। आरोपी दो बिना नंबर प्लेट की बाइक छोड़कर फरार हो गए। परिजनों की शिकायत पर छह नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस इंजन-चेसिस नंबर के आधार पर जांच कर आरोपियों की तलाश में जुटी है। हत्यारों को पकड़ने के लिए कई टीमों का गठन किया है। इमरान 2021 में हत्या के मामले में जेल गया था।पुलिस का मानना है कि आपसी रंजिश के चलते यह हत्या की गई है।0
0
Report
जहानाबाद में इंडिया गठबंधन प्रदर्शन से सुरक्षा तेज, पुलिस तैनाती बढ़ी
Jehanabad, Bihar:इंडिया गठबंधन के प्रस्तावित आक्रोश मार्च और विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर जहानाबाद जिला प्रशासन अलर्ट मोड़ में है. शहर भर में सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त कर दी गई है. पिछले प्रदर्शन के दौरान DM आवास पर हुए हंगामे और पथराव की घटना से सबक लेते हुए इस बार संवेदनशील इलाकों में पुलिस का कड़ा पहरा तैनात किया गया है. एसपी कोटा किरण कुमार खुद दलबल के साथ सड़कों पर उतरे और सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों का जायजा लिया. एसपी कोटा किरण कुमार ने बताया कि आगामी त्योहारों और इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन की सूचना को देखते हुए पूरे जिले में सुरक्षा का कड़ा पहरा लगाया गया है. शहर के सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर मजिस्ट्रेट के साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस जवानों की प्रतिनियुक्ति की गई है. अधिकारी खुद संवेदनशील और रणनीतिक पॉइंट्स पर जाकर व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं. ट्रैफिक जाम की समस्या से निपटने के लिए शहर के काको मोड़ और अरवल मोड़ जैसे मुख्य चौराहों पर आधुनिक और सुव्यवस्थित तरीके से वाहनों की आवाजाही की योजना बनाई गई है. मुख्य सड़कों और चौराहों पर किसी भी प्रकार के वाहन को पार्क करने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है, ताकि प्रदर्शन के दौरान आम जनता के आवागमन में कोई बाधा न आए और ट्रैफिक सुचारू रूप से चलता रहे. एसपी ने स्पष्ट किया कि शांति व्यवस्था भंग करने की किसी भी कोशिश से सख्ती से निपटा जाएगा. सुरक्षा बलों को हर स्थिति पर पैनी नजर रखने और कानून-व्यवस्था का पूरी तरह पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं.0
0
Report
राम मंदिर ट्रस्ट की वित्तीय पारदर्शिता मजबूत: मदन मोहन पांडेय ने संभाली बैंकिंग-लेखा
Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की आंतरिक व्यवस्थाओं में बदलाव की प्रक्रिया तेज हो गई है। ट्रस्ट के नवनियुक्त सदस्य एडवोकेट मदन मोहन पांडेय को बैंकिंग और लेखा व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों की जिम्मेदारी s\\ोंपी गई है। मदन मोहन पांडेय अब ट्रस्ट के वित्तीय लेनदेन, बैंकिंग प्रक्रियाओं और लेखा संबंधी व्यवस्थाओं की निगराणी करेंगे। ट्रस्ट में नए सदस्यों को अलग-अलग विभागों और व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी देकर कार्यों का नए सिरे से विभाजन किया जा रहा है। इससे पहले वित्तीय व्यवस्था से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्यों में ट्रस्ट के पूर्व सदस्य डॉ. अनिल मिश्रा की प्रमुख भूमिका थी। राम मंदिर में चढ़ावे की रकम चोरी के मामले के बाद ट्रस्ट ने आंतरिक व्यवस्था और निगरानी तंत्र को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया है। बैंकिंग, लेखा और वित्तीय लेनदेन जैसे संवेदनशील कार्यों के लिए जिम्मेदारी और निगरानी की स्पष्ट व्यवस्था तैयार की जा रही है। माना जा रहा है कि मदन मोहन पांडेय के जिम्मेदारी संभालने से ट्रस्ट की वित्तीय और लेखा व्यवस्था में निगरानी और पारदर्शिता को और मजबूत किया जाएगा। एडवोकेट मदन मोहन पांडेय उत्तर प्रदेश सरकार के अपर महाधिवक्ता भी रह चुके हैं。0
0
Report
Advertisement
काशी विद्यापीठ में नितिन नवीन ने युवाओं को एकजुट रहने का आह्वान दिया
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी में काशी विद्यापीठ के गांधी अध्ययन सभागार में युवाओं के साथ संवाद कार्यक्रम में बोले BJP अध्यक्ष नितिन नवीन युवाओं को अल्फा, बीटा, गामा व जेन जी में न बाटाँ जाए नितिन नवीन ने युवाओं को अल्फा-बीटा-गामा में विभाजित न करने का आह्वान किया और देश के युवाओं को एकजुट रहने का संदेश दिया。 Gen Z के साथ विशेष संवाद काशी विद्यापीठ में आयोजित कार्यक्रम में जनरेशन जी के युवाओं से की सीधी बातचीत दिए सुझाव。0
0
Report
उत्तराखंड में हर महीने 9 तारीख को 11 बजे भूकंप सायरन टेस्ट, जानिए क्यों
Dehradun, Uttarakhand:*हर महीने 9 तारीख को बजेगा भूकंप का सायरन, घबराने की जरूरत नहीं; जानिए क्यों लिया गया ये फैसला* एंकर- उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन बजेगा। यह किसी भूकंप का अलर्ट नहीं, बल्कि भूकंप पूर्व चेतावनी प्रणाली की टेस्टिंग और लोगों को सायरन की आवाज से परिचित कराने की पहल है। वी ओ- उत्तराखंड में भूकंप जैसी आपदा से निपटने की तैयारियों को और मजबूत करने के लिए राज्य सरकार ने नई पहल शुरू की है। अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे प्रदेश में भूकंप पूर्व चेतावनी प्रणाली के सायरन का टेस्ट किया जाएगा। इस दौरान बजने वाला सायरन किसी वास्तविक भूकंप की सूचना नहीं देगा। इसका मकसद सिस्टम की तकनीकी जांच करना और आम लोगों को यह समझाना है कि भूकंप आने से पहले चेतावनी मिलने पर सायरन कैसा सुनाई देता है। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने आपदा प्रबंधन विभाग को इस व्यवस्था को नियमित रूप से लागू करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन के साथ बैठक कर पूरी व्यवस्था की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने कहा कि उत्तराखंड भूकंप की दृष्टि से बेहद संवेदनशील राज्य है। प्रदेश का बड़ा हिस्सा भूकंपीय जोन चार और पांच में आता है। ऐसे में भूकंप को लेकर जागरूकता, पहले से तैयारी और समय पर चेतावनी बेहद अहम है। उन्होंने सिस्टम में लगे सेंसर और सायरन की नियमित जांच के साथ जरूरत के मुताबिक नए सेंसर और सायरन लगाने के निर्देश भी दिए हैं। 169 सेंसर और 112 सायरन से हो रही निगरानी— वर्तमान में उत्तराखंड में भूकंप पूर्व चेतावनी प्रणाली के तहत 169 सेंसर और 112 सायरन लगाए गए हैं। इन सेंसर के जरिए भूकंपीय गतिविधियों पर नजर रखी जाती है। किसी भूकंपीय घटना की स्थिति में सिस्टम के जरिए संबंधित क्षेत्रों तक चेतावनी पहुंचाने की कोशिश की जाती है। यूएसडीएमए और आईआईटी रुड़की के सहयोग से इस सिस्टम को और मजबूत करने के लिए अतिरिक्त सेंसर लगाने का प्रस्ताव भी चल रहा है। इससे भूकंप की निगरानी और चेतावनी देने की क्षमता बढ़ेगी। 6 अक्टूबर के भूकंप में काम आया सिस्टम— सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने बताया कि 6 अक्टूबर 2026 की रात 10:23 बजे चमोली जिले के थराली के पास 4.9 तीव्रता का भूकंप आया था। इसका केंद्र करीब 13 किलोमीटर की गहराई में था। इस दौरán आईआईटी रुड़की के सहयोग से संचालित भूकंप पूर्व चेतावनी प्रणाली ने काम किया और भूकंपीय तरंगों के लोगों तक पहुंचने से पहले चेतावनी मिली। भूदेव मोबाइल ऐप और लगाए गए सायरन के जरिए लोगों को अलर्ट किया गया। विनोद सुमन ने कहा कि भूकंप जैसी अचानक आने वाली आपदा में कुछ सेकंड की पूर्व चेतावनी भी बेहद महत्वपूर्ण हो सकती है। इन कुछ सेकंड में लोग सुरक्षित स्थान पर जा सकते हैं, गैस और बिजली के उपकरण बंद कर सकते हैं और जरूरी सावधानी बरत सकते हैं। 6 अक्टूबर की घटना ने भी इस सिस्टम की उपयोगिता को सामने रखा है। बाइट - विनोद सुमन, सचिव आपदा प्रबंधन हर महीने सायरन बजेगा, ताकि असली वक्त पर पहचान सकें— हर महीने होने वाली टेस्टिंग का एक बड़ा मकसद लोगों को सायरन की आवाज से परिचित कराना है। आमतौर पर लोगों को यह पता नहीं होता कि भूकंप की चेतावनी मिलने पर सायरन कैसा सुनाई देगा। ऐसे में वास्तविक भूकंप के समय सायरन बजने पर भ्रम या घबराहट हो सकती है। नियमित टेस्टिंग से लोग इसकी आवाज पहचान सकेंगे और असली खतरे के समय तेजी से प्रतिक्रिया दे पाएंगे। विनोद सुमन ने कहा कि इस पहल का मकसद लोगों को डराना नहीं, बल्कि उन्हें जागरूक, सतर्क और तैयार करना है। हर महीने होने वाला सायरन टेस्ट लोगों को यह समझने में भी मदद करेगा कि भूकंप पूर्व चेतावनी प्रणाली किस तरह काम करती है। मोबाइल पर भी आएगा टेस्ट अलर्ट— सिर्फ सायरन ही नहीं, बल्कि भूदेव मोबाइल ऐप पर भी हर महीने 9 तारीख को सुबह 11 बजे टेस्ट अलर्ट भेजा जाएगा। मोबाइल पर वाइब्रेशन और बीप-बीप की आवाज के जरिए चेतावनी संकेत मिलेगा। यूएसडीएमए ने लोगों से भूदेव और सचेत ऐप का अपडेटेड वर्जन मोबाइल में रखने और दोनों ऐप को लोकेशन की अनुमति देने की अपील की है, ताकि संबंधित क्षेत्र के लिए जारी चेतावनी समय पर मोबाइल तक पहुंच सके। यूएसडीएमए ने साफ किया है कि हर महीने 9 तारीख को सुबह 11 बजे सायरन सुनाई दे तो घबराने की जरूरत नहीं है। यह पहले से तय सिस्टम टेस्ट होगा। लोगों से अपील की गई है कि वे परिवार के सदस्यों, बच्चों और बुजुर्गों को भी इसकी जानकारी दें। साथ ही भूकंप के दौरान सुरक्षित रहने के तरीकों की जानकारी लें और मॉक ड्रिल में सक्रिय भागीदारी करें.0
0
Report
झांसी के मोमोज़ ठेले पर गैस सिलेंडर में आग, महिला झुलसी CCTV वीडियो सामने
Nagpur, Maharashtra:एंकर- झांसी कोतवाली थाना क्षेत्र के पंचकुइयां मंदिर के पास सड़क किनारे लगे एक मोमोज के ठेले पर एलपीजी गैस सिलेंडर में लगी आग से पास खड़ी महिला आग की चपेट में आ गई, इस हादसे में महिला के हाथ-पैर झुलस गए, आनन फानन में महिला को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसका वीडियो अब सामने आया है। वी/ओ.1-आग से झुलसी महिला जमुना राय ने बताया कि उसने गैस की लेजम लगाई। फिर गैस की लेजम को ठीक से कसने के बाद वह गेट के पास खड़ी हो गई थीं। इसी दौरान जैसे ही एक लड़की ने लाइटर से गैस जलाई, तभी अचानक गैस सिलेंडर से लपटें तेज होकर उनकी तरफ आ गई। देखते ही देखते वह आग की चपेट में आ गईं। जिससे जमुना के हाथ पे्र झुलस गए वह घायल हो गई, फिलहाल महिला की हालत ठीक है।0
0
Report
Advertisement
