271002
गोण्डा में उर्वरक वितरण के लिए सहकारी बिक्री केन्द्रों पर 140 समितियां सक्रिय
kumbh nagar, Uttar Pradesh:जनपद में कुल 140 सहकारी बिक्री केन्द्रों पर उर्वरक वितरण का कार्य जारी है जिसका प्रभार 67 कर्मचारियों के पास है। प्रत्येक सचिव के पास एक से अधिक समितियों का प्रभार है और उनके उपस्थित रहने के लिए एक रोस्टर तैयार किया गया है। इसके साथ ही, जनपद में 2300 मैट्रिक टन डी.ए.पी. उर्वरक उपलब्ध कराया गया है जिसे सहकारी बिक्री केन्द्रों को वितरित किया जा रहा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मुख्यमंत्री की घोषणाओं से गजा क्षेत्र में बुनियादी ढांचे का बड़ा सुधार
Noida, Uttar Pradesh:रमाननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा घोषणाएं: 1-घंटाकर्ण महादेव मंदिर तक रोप वे का निर्माण। 2-नगर पंचायत गजा क्षेत्र में विभिन्न आंतरिक मार्गों का निर्माण। 3-गजा मैदान का विस्तारीकरण एवं मंच निर्माण। 4-शहीद श्री विक्रम सिंह नेगी राजकीय पॉलिटैक्निक गजा में फार्मेसी विषय की स्वीकृति। 5-पर्यटन की दृष्टि से कोटेश्वर झील का विकास। 6-डांडाचली में इकोपार्क का निर्माण। 7-पावकी देवी एवं चमराड़ा देवी (भरपूर), मन्दिरों का सौंदर्याकरण । 8-दंदेली, अंदरफीगांव, फलसारी, बिमाण गाँव मोटर मार्ग की स्वीकृति। 9-रणाकोट डांडा जमोला मोटर मार्ग की स्वीकृति। 10- चाका महिला अस्पताल का PHC में परिवर्तन एवं उच्चीकरण। 11- चाका में सामुदायिक भवन का सुदृढ़ीकरण। 12- राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सिंगटाली एवं पजै गाँव का इंटर स्तर पर उच्चीकरण। 13- नरेन्द्रनगर महाविद्यालय का पीजी स्तर पर उच्चीकरण। 14- गजा तहसील में लोक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग, जल संस्थान, एवं जल निगम तहसील स्तरीय कार्यक्रमों की स्वीकृति। 15- हेंवल नदी में झील का निर्माण। 16- गजा बगीद के 33 KV सवस्टेशन की स्वीकृती0
0
Report
अलवर में अवैध खनन पर पुलिस का बड़ा शिकंजा, 25 ट्रैक्टर-ट्रॉलर, 6 जेसीबी जब्त
Alwar, Rajasthan:अलवर जिले के रैणी थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम देकर खनन माफिया में हड़कंप मचा दिया। जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी के निर्देश पर प्रशिक्षु आईपीएस कार्तिकेय वर्मा के नेतृत्व में तीन थानों की पुलिस और क्यूआरटी टीम ने तड़के गोपनीय रणनीति के तहत इलाके की चारों ओर से घेराबंदी कर छापेमार कार्रवाई की। इस बड़ी कार्रवाई में पुलिस ने मौके से 25 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां, 6 जेसीबी और 5 पोकलेन मशीनें जब्त की हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 7 से 8 करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस की इस रणनीति ने माफिया के मजबूत मुखबिर तंत्र को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया, जिससे उन्हें संभलने का मौका तक नहीं मिला. पुलिस टीम ने इस बार सरकारी वाहनों के बजाय 7 निजी गाड़ियों का इस्तेमाल किया और दो अलग-अलग रास्तों से एक साथ कार्रवाई को अंजाम दिया। अचानक हुई इस घेराबंदी से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कई माफिया वाहन लेकर भागने की कोशिश करते दिखे, लेकिन पुलिस ने सभी को मौके पर ही काबू में कर लिया。 एसपी सुधीर चौधरी ने बताया कि बजरी के अवैध खनन की pukhtta सूचना मिलने के बाद विशेष टीम गठित कर यह कार्रवाई की गई। वहीं प्रशिक्षु आईपीएस कार्तिकेय वर्मा ने पूरी कार्रवाई का नेतृत्व किया, जिसे जिले में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है。 कार्रवाई के बाद पुलिस और खनन विभाग अब इस अवैध कारोबार के पीछे जुड़े लोगों की जांच में जुट गया है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस नेटवर्क के पीछे कौन-कौन से प्रभावशाली लोग शामिल हैं। साथ ही जिस जमीन पर खनन किया जा रहा था, उसके खातेदारों से भी पूछताछ की जाएगी。0
0
Report
बकरीद को लेकर उन्नाव में हाई अलर्ट, आईजी किरण एस ने किया पैदल गश्त
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से लखनऊ रेंज की आईजी किरण एस मंगलवार को उन्नाव पहुंचीं। उन्होंने उन्नाव सदर कोतवाली क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए बड़े चौराहे से छोटे चौराहे तक पैदल गश्त किया। पैदल गश्त के दौरान आईजी ने बाजारों, प्रमुख मार्गों और संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान पुलिस बल के साथ स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने व्यापारियों और आम लोगों से संवाद कर शांति एवं भाईचारा बनाए रखने की अपील की। आईजी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को लगातार निगरानी रखने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर बनाए रखने तथा यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के निर्देश दिए। बकरीद को लेकर शहर में सुरक्षा व्यवस्था और चौकसी बढ़ा दी गई है।0
0
Report
Advertisement
CBI समर्थ घर पर पूछताछ जारी; छत पर ट्विशा का शव मीडिया कैमरे में
Bhopal, Madhya Pradesh:बीते कही घंटों से CBI की टीम समर्थ के घर पर मौजूद जहाँ छत पर ट्विशा का शव लटका मिला था वहाँ की तस्वीरें देखिये कि मीडिया के कैमरे पर सीबीआई की टीम कई घंटों से घटना स्थल पर समर्थ से कर रही पूछताछ0
0
Report
मांडल बस स्टैंड पर सवारी के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट
Noida, Uttar Pradesh:भीलवाड़ा के मांडल से खबर है. मांडल बस स्टैंड पर बुधवार को सवारी बैठाने और उतारने की बात को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया. देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई और दोनों पक्ष के बीच जमकर लात-घूंसे चले. घटना से बस स्टैंड परिसर में अफरा-तफरी मच गई तथा यात्रियों में डर का माहौल बन गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तिपहिया वाहन चालकों के बीच पहले से बैठी सवारी को उतारने के दौरान एक महिला के साथ कथित अभद्र व्यवहार की बात सामने आने पर मामला और बढ़ गया. इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए और बस स्टैंड परिसर में मारपीट शुरू हो गई. मौके पर मौजूद लोगों और यात्रियों ने बीच-बचाव कर स्थिति शांत कराने का प्रयास किया. सूचना मिलते ही मांडल पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया. बस स्टैंड क्षेत्र में बिना परमिट संचालित तिपहिया वाहनों को लेकर पूर्व में भी कई बार विवाद हो चुके हैं. पुलिस द्वारा अवैध रूप से संचालित वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कई तिपहिया वाहन जब्त किए गए थे, लेकिन इसके बावजूद अवैध संचालन पर पूरी तरह रोक नहीं लग पाई है. स्थानीय लोगों का कहना है कि बस स्टैंड पर तिपहिया वाहनों के संचालन और सवारी व्यवस्था को लेकर स्थायी समाधान नहीं होने से आए दिन विवाद की स्थिति बन रही है. लोगों ने प्रशासन से व्यवस्था सुधारने और अवैध संचालन पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की है. मामले में थानाधिकारी प्रशिक्षु आईपीएस आयुष श्रोत्रिय ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर दोनों पक्षों को थाने लाया गया तथा शांति भंग की आशंका में पाबंद कर छोड़ दिया.0
0
Report
khumbi phaarm ke baans mein aag, short circuit se lakhon ka nuksan
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र के गाँव मुकीमपुरा में खुम्बी फ़ार्म में रखे बांस में लगी आग,शोर्ट सर्किट से लगी आग,कई बिजली की तारे भी टूटी,लाखों रुपए का हुआ नुकसान,कड़ी मकसद के बाद आग पर पाया काबू, फार्म मालिक ने बिजली विभाग पर लापरवाही के लगाए आरोप कुरुक्षेत्र:-जिला कुरुक्षेत्र के गांव मुकीमपुरा में स्थित खुंबी फॉर्म में रखे बांस में आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग के कर्मचारी फायर ब्रिगेड की गाड़िया लेकर तुरंत मौके पर पहुंचे। और कड़ी मशक्कद के बाद आग पर काबू पाया गया। खुम्बी फॉर्म के मालिक सागर ने बताया कि उसके फार्म के ऊपर से बिजली की तारे बहुत नीचे से जा रही हैं। जिसकी वजह से बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट हुआ और उसके फार्म के बांस में आग लगी है। उन्होंने कहा कि वह कई बार बिजली विभाग को इसकी शिकायत भी कर चुके थे लेकिन उन्होंने इन तारों को ठीक नहीं किया। उन्होंने कहा कि उसका लाखो रुपए का नुकसान हुआ है। दमकल विभाग के कर्मचारी राजकुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही वह फायर ब्रिगेड की गाड़ियां लेकर मौके पर पहुंचे थे। और कड़ी मकसद के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। बाईट:- खुम्बी फॉर्म के मालिक सागर बाईट:- दमकल विभाग के कर्मचारी राजकुमार0
0
Report
Advertisement
शाहपुरा बस स्टैंड पर भिड़ंत, हादसा टला, कोई जनहानि नहीं
Jaipur, Rajasthan:शाहपुरा, Jaipur Gramin शाहपुरा बस स्टैंड पर दो बसों की भिड़ंत, हादसे में नहीं हुई कोई जनहानि, सवारियां भरने की होड़ में हुआ हादसा, हादसे में निजी बस का पीछे का शीशा टूटा, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, पुलिस ने बस को थाने ले जाकर खड़ा करवाया, शाहपुरा स्थित जयपुर तिराए बस स्टैंड का है मामला। शाहपुरा (जयपुर ग्रामीण) - जयपुर ग्रामीण के शाहपुरा स्थित जयपुर तिराया बस स्टैंड पर बुधवार को बड़ा हादसा टल गया। सवारियां बैठाने की होड़ में रोडवेज और निजी बस आपस में टकरा गईं। हादसे में किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन टक्कर के बाद बस स्टैंड पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कोटपुतली डिपो की रोडवेज बस ने पीछे से एक निजी बस को टक्कर मार दी। हादसे में निजी बस का पीछे का शीशा टूट गया। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर जमा हो गए और कुछ देर तक हंगामे जैसी स्थिति बनी रहे। घटना के दौरान वीडियो में कुछ लोग आपस में बहस करते और उलझते हुए भी दिखाई दे रहे है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बस को थाने ले जाकर खड़ा कराया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बस स्टैंड पर पहले सवारियां भरने की जल्दबाजी के चलते हादसा हुआ। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने स्वास्थ्य क्षेत्र के बड़े प्रोजेक्ट्स के लिए फंडिंग की इच्छा जताई
Jaipur, Rajasthan:bank of maharashtra के आला अफसरों ने आज CM भजनलाल शर्मा से मुलाकात की. बैंक ने ERCP और JJM योजना के बाद अब हेल्थ सेक्टर में सरकार के बड़े प्रोजेक्ट्स की फंडिंग में दिलचस्पी दिखाई है. बैंक के MD निधु सक्सेना ने कहा कि सीएम भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की विकास परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की. उन्होंने राजस्थान सरकार की ओर से इंफ्रास्ट्रक्चर की मजबूती के लिए शुरू किये गये प्रोजेक्ट्स को देश में बेहतरीन करार दिया. सक्सेना ने कहा कि बैंक ERCP, JJM के बाद अब जिला अस्पतालों के निर्माण में सरकार को हरसंभव मदद को तैयार है. बैंक की महाप्रबन्धक संतोष दुलार भी इस मौके पर मौजूद रहीं.0
0
Report
पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने विंध्याचल दर्शन के बाद विपक्ष पर तेज हमला
Ukhdand, Uttar Pradesh:मिर्जापुर जनपद में पहुंचे पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने बुधवार को विंध्याचल धाम पहुंचकर मां विंध्यवासिनी का विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि और विकास की कामना की। दर्शन-पूजन के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने काकरोच पार्टी के बढ़ते समर्थन पर कहा कि काकरोच गंदी जगहों पर रहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह एक विदेशी षड्यंत्र है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में हार के बाद कांग्रेस, सपा, भाकपा, माकपा और आम आदमी पार्टी अब तक उबर नहीं पाई हैं। वहीं तृणमOOL कांग्रेस अपनी अंतिम अस्तित्व की लड़ाई लड़ने की स्थिति में भी नहीं है। डॉ. शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की आज 22 राज्यों में सरकार है और यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकासोन्मुख नीतियों और “मोदी मैजिक” का परिणाम है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार विकास, सुशासन और राष्ट्रहित के मुद्दों पर कार्य कर रही है, जिसका समर्थन जनता लगातार कर रही है। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के उस बयान पर कि उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार बनने पर केंद्र सरकार गिर जाएगी, डॉ. शर्मा ने तंज कसते हुए कहा, “न नौ मन तेल होगा, न सपना पूरा होगा।” उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तान, बांग्लादेश और म्यांमार के समर्थन को भारत का समर्थन समझना गलत है। भाजपा को देश की जनता का व्यापक समर्थन प्राप्त है और आने वाले समय में भी पार्टी और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ेगी।0
0
Report
Advertisement
जोधपुर में स्कॉर्पियो- बाइक टक्कर, भारी भीड़ और पुलिस मौके पर
Noida, Uttar Pradesh:जोधपुर पुलिस लाइन के सामने स्कॉर्पियो और बाइक की टक्कर. बाइक सवार ने स्कॉर्पियो के फोड़े कांच. मौके पर भारी भीड़ हुई जमा. सूचना पर पुलिस पहुंची मौके पर. रातानाडा थाना क्षेत्र का है मामला0
0
Report
अररिया के पॉलिटेक्निक कॉलेज में फर्स्ट ईयर छात्र की मारपीट, 13 नामजद 20 अज्ञात
Forbesganj, Bihar:अररिया के राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में फर्स्ट ईयर के एक छात्र रोशन कुमार के साथ सीनियर छात्रों ने लॉज के घुस कर बेरहमी से मारपीट की जिसमें रोशन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया, मामले में 13 छात्रों को नामजद और 20 अज्ञात छात्रों पर नगर थाना अररिया में मामला दर्ज कराया गया है, मामले को लेकर कॉलेज के प्रिंसिपल अभिजीत कुमार ने इसे रैगिंग का मामला मानने से इंकार करते हुए कहा कि मारपीट की घटना कॉलेज कैंपस के बाहर हुई है और ये आपसी दुश्मनी का मामला लगता है, घटना को लेकर कॉलेज प्रशासन ने सख्त रुख दिखाते हुए मारपीट के आरोपी छात्रों को 2 दिनों के भीतर अपना स्पष्टीकरण देने को कहा है साथ ही कॉलेज की अनुशासनात्मक कमिटी और रैगिंग कमिटी मामले की जांच कर रही है जिसके बाद आरोपी छात्रों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, मामले को लेकर पुलिस भी कॉलेज पहुंच सीसीटीवी समेत अन्य चीजों की जांच कर रही है0
0
Report
आंधी-बारिश ने नया टोला चौखट में भारी तबाही, दर्जनों घर उड़े
Munger, Bihar:आंधी बारिश ने नया टोला चौखट में मचाई भारी तबाही एक दर्जन घरों के एल्वेस्टर चदरा छप्पर, लाखों का नुकसान . मुंगेर :हवेली खड़गपुर प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार बुधवार की रात्रि 2:00 बजे आए तेज आंधी बारिश ने भारी तबाही मचाई है नया टोला चौखट में एक दर्जन घरों के एल्वेस्टर, चदरा,छप्पर उड़ा कर दूर खेत में फेंक दिया ग्रामीण गौरी देवी नगिया देवी, उपेंद्र कोड दुलिया देवी युगल कोड चमन लाल कोड सोनेलाल कोड सोमर कोड समरी देवी संजय कोड मनोज कोड जागो कोड़ा ने बताया कि हम लोग अपने घरों में सोए हुए थे तभी तेज आंधी बारिश आई और हम लोगों के घरों के आशियाना उजड़ गए तेज बारिश में घरों में रखे कपड़े खाने पीने के अनाज सभी क्षत्रिय ग्रस्त हो गए अब हम लोगों के समक्ष भारी कठिनाई उत्पन्न हो गई है प्रत्येक परिवारों के 15 से 20 हजार की छति हुई है कुल मिलाकर लाखों का आकलन किया जा रहा जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि टुनटुन ठाकुर सरपंच हरिमोहन टूरी ग्रामीण विनोद कोड़ा ने सरकार से तत्काल राहत की मांग की है ताकि गरीबों के सहयोग मिल सके। ज्ञात होगी खड़कपुर झील के अंदर बसे चौखट गांव से सरकार के द्वारा विस्थापित कर सभी परिवारों को नया टोला चौखट में बसाया गया है वहीं नगर क्षेत्र में पश्चिम अजीमगंज स्थित एक पेड़ उखड़कर घर पर गिर गए मामले में पूछे जाने पर राजस्व पदाधिकारी आशीष यादव ने बताया कि कर्मचारियों को मौके पर भेज कर क्षति का आकलन लगाया जा रहा नियमानुकूल सरकार के निर्देश के आलोक में जो भी सहायता मिलनी होगी वह सभी को उपलब्ध कराई जाएगी0
0
Report
Advertisement
हरिमऊढाना में जल संकट: ग्रामीणों को कुएं से पानी निकालने को मजबूर, पेयजल योजना सवालों के घेरे में
Betul, Madhya Pradesh:बैतूल। जिले के आदिवासी ब्लॉक भैंसदेही के हरिमऊढाना गांव में जल संकट ने भयावह रूप ले लिया है। पानी के लिए जद्दोजहद करते ग्रामीण की तस्वीर देखकर आपकी रूह कांप जाएगी। हालात इतने खराब हैं कि ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए अपनी जान जोखिम में डालकर रस्सियों के सहारे एक सरकारी कुएं में उतरना पड़ रहा है और बूंद बूंद पानी इकट्ठा कर ग्रामीण भीषण गर्मी में अपनी प्यास बुझाने को मजबूर है। गांव के बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग तक कुएं की गहराई में उतरकर बूंद-बूंद पानी इकट्ठा कर रहे हैं। हरिमऊढाना कि यह तस्वीर जिम्मेदारों के उसे दावे को आइना दिखाती है जो कागजों पर हर घर नल से जल पहुंचने का दावा करते हैं। गांव में लाखों रुपए खर्च कर पाइपलाइन और नल तो लगाए गए है, लेकिन दो साल बीत जाने के बाद भी नलों के कंठ सूखे हुए हैं। भीषण जल संकट झेल रहे ग्रामीण कई बार अधिकारियों को शिकायत कर चुके हैं और गांव में पेयजल संकट से निजात दिलाने की मांग कर चुके हैं लेकिन उनकी सुनने वाला कोई नहीं है। हरिमऊढाना गांव की तस्वीरें किसी भैया वह सूखाग्रस्त इलाके की दिखाई पड़ती है क्षेत्र। गांव में पानी की समस्या इतनी विकराल हो चुकी है कि लोग अपनी जान हथेली पर रखकर एक पुराने सरकारी कुएं में उतरने को मजबूर हैं। कुएं के अंदर जमा मटमैला, गंदा और दूषित पानी ही ग्रामीणों की प्यास बुझाने का एकमात्र सहारा बन चुका है। हालत यह है कि जिस पानी को देखकर कोई इंसान क्या, जानवर तक पीने से इनकार कर दें, उसी पानी को यहां के ग्रामीण मजबूरी में पी रहे हैं। जल संकट की भयावह स्थिति का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एकमात्र इस कुएं के जल के लिए पानी को लेने के लिए बच्चे और बूढ़े भी कुएं के अंदर जान जोखिम में डालकर उतरने को मजबूर है और यही से पानी निकालकर जीवन यापन कर रहे हैं। कुएं की गहराई और अंदर की फिसलन कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है, लेकिन प्यास के आगे मौत का डर भी छोटा पड़ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में लगभग 230 परिवार निवास करते हैं और आबादी करीब 1500 के आसपास है। गांव पहाड़ियों और जंगलों के बीच बसा हुआ है, जिससे पानी की समस्या और भी गंभीर हो गई है। गांव में दो हैंडपंप मौजूद हैं, लेकिन उनमें भी पानी नहीं निकलता। वहीं एक निजी कुआं है, लेकिन उसका मालिक ग्रामीणों को पानी भरने की अनुमति नहीं देता। मजबूरी में पूरा गांव इसी सरकारी कुएं पर निर्भर है। ग्रामीणों ने शासन की नल-जल योजना पर भी सवाल खड़े किए हैं। ग्रामीण काशीराम भूसुमकर, ननकुलाल, गोपाल का कहना है कि गांव में दो साल पहले नल-जल योजना के तहत पाइपलाइन बिछाई गई, घरों के सामने नल लगाए गए, लेकिन आज तक उन नलों में पानी नहीं आया। करोड़ों रुपए खर्च होने के बावजूद ग्रामीण बूंद-बूंद पानी के लिए संघर्ष कर रहे हैं। लोगों का आरोप है कि कई बार PHE विभाग और जिम्मेदार अधिकारियों को शिकायत की गई, लेकिन किसी ने गांव की सुध नहीं ली। इस बीच मध्यप्रदेश सरकार की कैबिनेट मंत्री और PHE विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहीं संपत्तिया उइके हाल ही में बैतूल दौरे पर आई थीं। उन्होंने नल-जल योजना की जमकर तारीफ करते हुए कहा था कि सरकार हर घर तक पानी पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रही है और जिन ठेकेदारों ने समय पर काम नहीं किया उन्हें ब्लैकलिस्ट किया गया है। लेकिन हरिमऊढाना गांव की जमीनी तस्वीर सरकार के इन दावों की पोल खोलती नजर आ रही है। गांव में हालात इतने खराब हैं कि पानी की कमी के कारण लोग तीन-तीन और चार-चार दिन तक नहा भी नहीं पा रहे हैं। महिलाओं को कई किलोमीटर दूर तक पानी की तलाश में भटकना पड़ता है। बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है क्योंकि इनका अधिकतर समय पानी का जुगाड़ करने में ही निकल जाता है। एक बार फिर हरिमऊढाना के ग्रामीण जिला मुख्यालय पहुंचकर कलेक्टर से गांव में पेयजल व्यवस्था करने की मिन्नते की है वहीं जनपद पंचायत सीईओ झलकन मामले में जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की बात कर रहे हैं। अब देखना यह होगा कि प्रशासन और जिम्मेदार विभाग इस खबर के बाद जागते हैं या फिर ग्रामीणों को यूं ही मौत के कुएं में उतरकर जिंदगी बचानी पड़ेगी।0
0
Report
सूरजपुर: कांग्रेस FIR मामले में नया मोड़, भाजपा ने SP कार्यालय जाकर ज्ञापन दिया
Surajpur, Chhattisgarh:ब्रेकिंग सूरजपुर कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष पर FIR के मामले में आया नया मोड़, प्रेमनगर विधायक भुलन सिंह मरावी और जिला अध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी के नेतृत्व में एसपी ऑफिस पहुंचे भाजपाई,, एसपी को सौंपा ज्ञापन, भाजपा कार्यकर्ताओं पर झूठा एफआईआर दर्ज करने का लगाया आरोप,, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन की गिरफ्तारी और भाजपा कार्यकर्ताओं पर हुए FIR खत्म करने की माँग, कार्यकर्ताओं को डराकर भाजपा के चुनाव प्रचार को रोकने की हो रही कोशिश,, कार्रवाई नहीं होने पर भाजपा भी करेगी धरना प्रदर्शन, एक मई को शिवनंदनपुर नगर पंचायत में होना है चुनाव,,0
0
Report
EOU ने दरभंगा-मधुबनी में छह ठिकानों पर आय से अधिक संपत्ति के आरोपों की छापेमारी की
Darbhanga, Bihar:केवटी प्रखंड (दरभंगा) के प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) चंद्र मोहन पासवान के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की छापेमारी बुधवार को खत्म हो गई। टीम ने दरभंगा और मधुबनी समेत कुल छह ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई की। दरभंगा में केवटी प्रखंड कार्यालय, उनका सरकारी आवास, बहादुरपुर प्रखंड के बहादुरपुर स्थित निजी आवास तथा एक रिश्तेदार की दुकान पर छापेमारी की गई। वहीं, मधुबनी जिले के बाबूबरही प्रखंड स्थित उनके बौंसी गांव के पैतृक आवास, एक मॉल तथा गुलाब तारा देवी नर्सिंग होम में भी EOU की टीम ने छापेमारी की। इन स्थानों से भी कई अहम दस्तावेज और अन्य सामग्री जब्त कर टीम अपने साथ ले गई है। छापेमारी समाप्त होने के बाद EOU के डीएसपी ने मीडिया से बातचीत में बताया कि कार्रवाई के दौरान कई महत्वपूर्ण कागजात बरामद हुए हैं, जिनकी फिलहाल जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी। मामले के शिकायतकर्ता ने BDO चंद्र मोहन पासवान पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें भ्रष्ट अधिकारी बताया। उनका दावा है कि आरोपी के पास अकूत संपत्ति है, जो बिहार के साथ-साथ नेपाल में भी फैली हुई है। शिकायतकर्ता ने EOU की कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि उनकी शिकायत पर टीम ने छापेमारी की, जिसके लिए उन्होंने अधिकारियों को धन्यवाद दिया। उन्होंने उम्मीद जताई कि जांच में आय से अधिक संपत्ति का बड़ा मामला सामने आएगा। इसके अलावा शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि केवटी प्रखंड की कई योजनाओं में करोड़ों रुपये की गड़बड़ी और बंदरबांट की गई है। फिलहाल छापेमारी की कार्रवाई समाप्त हो चुकी है और EOU की टीम वापस लौट गई है। मामले की जांच जारी है.0
0
Report
Advertisement
