233002
गाजीपुर में कूड़े के जलने से फैल रहा विषैली गैस, लोगों को हो रही परेशानी
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर के सुखदेव पुर चौराहा के पास नगर पालिका द्वारा शहर के कूड़े और कचरे को जलाने की घटना लगातार जारी है। शाम होते ही कूड़े में आग लगा दी जाती है जिससे विषैली गैस और धुआं फैलने लगता है। इससे आसपास के लोगों का जीना दूभर हो गया है। इस मुद्दे पर कई बार शिकायतें की गई हैं और हाईकोर्ट में भी याचिका दायर की गई थी लेकिन फिर भी आग लगने की घटनाएं बढ़ रही हैं और लोग प्रदूषण का शिकार हो रहे हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मेड़ता सिटी समेत तीन नगर पालिकाओं में भाजपा ने विकास योजना का दावा
Nagaur, Rajasthan:मेड़ता सिटी नागौर मेड़ता विधानसभा की तीन नगर पालिकाओं में बोर्ड बनाने को लेकर मीडिया से रूबरू हुए विधायक लक्ष्मण राम कलरु ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की विकास योजनाओं को बताया जीत का कारण मेड़ता विधानसभा की सभी नगर पालिकाओं में होगा चहुंमुखी विकास मेड़ता सिटी में प्रचंड बहुमत और मेड़ता रोड - रियांबड़ी नगरपालिका में बहुमत के करीब से गदगद हैं भाजपाई मेड़ता विधायक ने जनता का जताया आभार0
0
Report
शाजापुर दुपाड़ा तिराहे पर ट्रेलर के हैंडब्रेक से हादसा; तीन कारें क्षतिग्रस्त, जनहानि टली
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर शहर के दुपाड़ा तिराहे पर वरदान हास्पिटल के पास रविवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सड़क किनारे ब्रेक रिपेयरिंग के लिए खड़े सीमेंट से लदे ट्रेलर का हैंडब्रेक चालक ने हटा दिया। ढलान होने के कारण ट्रेलर अनियंत्रित होकर तेजी से आगे बढ़ा और पास में खड़ी तीन कारों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। ब्रेक सुधारने के दौरान हुआ हादसा प्रत्यक्षदर्शیوں के अनुसार, ट्रेलर के ब्रेक सुधारने का काम सड़क किनारे चल रहा था। इसी दौरान चालक ने ट्रेलर का हैंडब्रेक नीचे कर दिया। ब्रेक हटते ही भारी वाहन ढलान पर आगे बढ़ने लगा। चालक ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन तब तक ट्रेलर खड़ी कारों से जा टकराया। कारों में नहीं था कोई, टली जनहानि हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। गनीमत रही कि दुर्घटना के समय तीनों कारों में कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। इसके अलावा पास में ही स्थित वरदान हास्पिटल के बाहरभी बड़ी संख्या में वाहन खड़े रहते हैं। बड़ा हादसा और जनहानि होने से बच गई। सूचना पर लालघाटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रेलर चालक को हिरासत में लेकर थाने ले गई। रास्ते से गुजर रहे एसडीएम और तहसीलदार ने भी मौके पर रुककर स्थिति का जायजा लिया। नो-एंट्री में भारी वाहनों की आवाजाही पर सवाल घटना के बाद स्थानीय लोगों ने शहर की यातायात व्यवस्था पर नाराजगी जताई। लोगों का आरोप है कि भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध के बावजूद शहर में दिनभर भारी वाहन गुजरते हैं। लोगों ने प्रशासन से नो-एंट्री का सख्ती से पालन कराने और शहर में भारी वाहनों की आवाजाही पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की है।0
0
Report
यूपी मंत्री सुनील शर्मा ने स्कूल जाकर बच्चों को पढ़ाया, जेन-जी से नाराजगी नहीं
Ghaziabad, Uttar Pradesh:अल्फ़ा और जेन-जी को साधने की कोशिश में यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा का आज अंदाज़ कुछ अलग नजर आया... मंत्री जी .. स्कूटी लेकर अध्यापक बनकर और पहुंच गए अपनी ही साहिबाबाद विधानसभा के करहेड़ा-मोहन नगर स्थित कंपोजिट विद्यालय। स्कूल पहुंचे तो आज मंत्री नहीं... बल्कि बच्चों के बीच अध्यापक की भूमिका में नजर आए सुनील शर्मा। कक्षा आठ के बच्चों से संवाद किया... पहले उनका ज्ञान परखा और फिर शुरू हुई भूगोल की पाठशाला। मंत्री जी ने बच्चों को हिमालय पर्वत के बारे में पढ़ाया... हिमालय का निर्माण कब हुआ... किन भूगर्भीय घटनाओं के चलते दुनिया की इस विशाल पर्वत श्रृंखला का निर्माण हुआ... बच्चों को इन सवालों के जवाब समझाए। मंत्री ने कहा कि किताब और सिलेबस के बाहर की जानकारी भी बच्चों के ज्ञान को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाती है। वहीं जेन-जी की नाराजगी के सवाल पर सुनील शर्मा ने कहा कि जेन-जी से कोई नाराजगी नहीं है... प्रधानमंत्री भी सोशल मीडिया के जरिए जेन-जी से संवाद कर चुके हैं। हालांकि उन्होंने अराजकता और भाषा-संस्कार को लेकर कुछ लोगों पर सवाल जरूर उठाए। सबने भाषा देखी किस तरह बोला जा रहा था हिंदी दिवस पर मंत्री ने हिंदी को मजबूत बनाने की बात कही... और कहा कि जिस देश की अपनी भाषा मजबूत होती है... वह देश भी मजबूत होता है। शिक्षा व्यवस्था पर मंत्री ने दावा किया कि 2017 से पहले प्रदेश में शिक्षा माफिया का गठजोड़ था... लेकिन पिछले वर्षों में स्कूलों की स्थिति और शिक्षा व्यवस्था में लगातार सुधार हुआ है। वहीं साहिबाबाद की खराब अंदरूनी सड़कों के सवाल पर मंत्री ने बारिश और अमेरिका और ईरान युद्ध में तारकोल महंगे होने के चलते बढ़ती लागत का हवाला दिया... और कहा अधिकारियों को विकास कार्य तेज करने के निर्देश दिए जा चुके हैं बाईट - सुनील शर्मा, कैबिनेट मंत्री, यूपी सरकार0
0
Report
Advertisement
मुंबई में उलेमा काउंसिल के मौलाना अमानुल्ला राजा पर चर्चा
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
रायबरेली के बछरावां में प्रेमिका और परिजनों ने रमाकांत की बेरहमी से हत्या की
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली के बछरावां थाना इलाके में रमाकांत की पीट-पीटकर हत्या मामले में पुलिस ने शादीशुदा प्रेमिका सोनी समेत उसके पति और देवर सुरेंद्र व वीरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, हरचंदपुर थाना क्षेत्र के छतैया गांव निवासी रमाकांत का शादीशुदा महिला सोनी से प्रेम संबंध था। सोनी अब रमाकांत से संबंध खत्म करना चाहती थी, जबकि रमाकांत लगातार उस पर मिलने का दबाव बना रहा था। आरोप है कि इसी के चलते सोनी ने खुद रमाकांत को मिलने के लिए बुलाया और फिर अपने पति तथा देवर सुरेंद्र व वीरेंद्र के साथ मिलकर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल रमाकांत की मौत हो गई। घटना 12 सितंबर की है, जब सोनी ने उसे फ़ोन करके बुलाया और पति व देवर के साथ मिलकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के जरिए आरोपियों तक पहुंच बनाई। पुलिस ने जांच के दौरान मिले सुरागों के आधार पर प्रेमिका सोनी, उसके पति और देवर सुरेन्द्र व वीरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया।0
0
Report
मीरजापुर चकबंदी लेखपाल गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम तहसील से घसीट लाये
Ukhdand, Uttar Pradesh:मीरजापुर चकबंदी लेखपाल घुस लेते धराया लेखपाल धीरज मैर्या को तहसील से घसीट ले गए एंटी करप्शन की टीम चकबंदी के दौरान किसान से 5 हजार रुपये की मांग कर रहा था लेखपाल लालगंज तहसील का मामला ।0
0
Report
Advertisement
धनबाद में भूधसान: बाघमारा-कतरास क्षेत्र में लगातार घटनाएं
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद में भूधसान की घटना में ब्रेक नहीं लग रहा है। जिले के कही कही भूधसान होने की घटना हो रही है। खास कर बाघमारा कतरास क्षेत्र में भूधसान की घटना लगातार हो रही। मधुबन थाना क्षेत्र के महेशपुर कोलयरी ओबी बर्डन स्थल में भूधसान की घटना हुई है। लगभग 30 फिट जमीन धंसी है। जमीन के धसने से ओबी बर्डन भूधसान स्थल में गिर गया है। गनीमत रही कि उस समय कोलयरी रोड से कोई वाहन गुजर नहीं रहा था। वरना कोई बड़ी हादसा हो सकता था। घटनास्थल के 300 मीटर की दूरी में घनी आबादी क्षेत्र है। भूधसान की घटना से आबादी वाले लोगो में डर बैठ गया है।0
0
Report
बिहार में UCC पर NDA-राजद की धारदार बहस और मुसलमानों का मुद्दा
Patna, Bihar:लोकेशन — पटना मुसलमानों के प्रति अगर कोई नफरत का भाव रखता है, तो राजद कड़ा जवाब भी देगा और किसी भी कीमत पर बिहार में UCC लागू नहीं होने देगा। अमित शाह जी की बात कटने की ताकत एनडीए के किसी घटक दल के नेता में नहीं है। पर यदि UCC लागू बिहार में कोई कर दे, राष्ट्रीय जनता दल विपक्ष में हो, सशक्त और मजबूत हो, कदापि संभव नहीं है। यह गाठ बाँध लेनी चाहिए भारतीय जनता पार्टी को। जब भी भाजपा देश भर में पत पिटती है, युवाओं का सवाल होता है, नौकरी का सवाल होता है, पलायन का सवाल होता है, बाढ का सवाल होता है, तो भारतीय जनता पार्टी ध्यान भटकाना चाहती है। और ये देश विभिन्न धर्मों का है, विविधता राष्ट्र है, कई परंपराएँ इस देश के अंदर में, सबकी अलग-अलग अपनी एक पहचान है। हम भारत के लोग संविधान में और लोकतंत्र में दोनों में आस्था रखते हैं। लेकिन अगर कोई चाहे कि कहीं हम अलग रास्ता लें, तो संभव नहीं है। मुसलमानों के प्रति अगर कोई नफरत का भाव रखता है, तो राजद कड़ा जवाब भी देगा और किसी भी कीमत पर उसे से बिहार में लागू होने नहीं देगा। बाइट — शक्ति सिंह यादव, मुख्य प्रवक्ता, राजद0
0
Report
हमीरपुर कुरारा के चेयरमैन ने सुरक्षा की मांग की, पूर्व चेयरमैन पर आरोप
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:-कुरारा नगर पंचायत अध्यक्ष आशारानी कबीर ने खुद की जान का बताया खतरा, पूर्व चेयरमैन माया वाल्मीकि से जान का खतरे का लगाया आरोप, जिले प्रशासन से सुरक्षा की मांग, पूर्व में स्थानीय लोगों की शिकायत पर मौके पर पहुंची चेयरमैन पर पूर्व चेयरमैन ने की थी हाथपाई, जिसका वीडियो भी सोशल मिडिया पर हुआ था वायरल, पूर्व चेयरमैन पर सड़क में चारपाई डालकर रास्ता अवरुद्ध करने का आरोप, पूर्व चेयरमैन पर स्थानीय लोगों को परेशान करने का आरोप, विरोध करने पर स्थानीय लोगों को SC ST एक्ट के झूठे मुकदमे में फसाने की धमकी देने का आरोप, चेयरमैन आशारानी कबीर ने जिला प्रशासन से सुरक्षा की मांग, आरोपी पूर्व चेयरमैन की जल्द गिरफ्तारी की माँग की, सरकारी कार्य में बाधा डालने का मुकदमा हुआ था दर्ज, वर्तमान नगर पंचायत चेयरमैन आशा रानी कबीर ने सपा की पूर्व चेयरमेन पर लगाया चुनावी रंजिश का आरोप, कुरारा थाना कस्बे का मामला0
0
Report
Advertisement
हिंदी देश की शान, हिंदी से ही हिंदुस्तान की पहचान : एनके शर्मा
Bugrasi, Uttar Pradesh:--दी रोजग्रोव स्कूल बुगरासी में राष्ट्रीय हिंदी दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन बुगरासी (बुलंदशहर)। राष्ट्रीय हिंदी दिवस के अवसर पर सोमवार को दी रोजग्रोव स्कूल बुगरासी में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर हिंदी भाषा के महत्व पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए हिंदी भाषा के प्रति सम्मान और प्रेम व्यक्त किया। विद्यालय परिसर में हिंदी दिवस को लेकर विशेष गतिविधियां आयोजित की गईं। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने हिंदी भाषा पर भाषण, कविता पाठ, निबंध लेखन, वाद-विवाद तथा हिंदी से संबंधित अन्य रचनात्मक प्रस्तुतियां दीं। विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से हिंदी की समृद्ध विरासत, साहित्य और संस्कृति में इसके योगदान को बताया। शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों को हिंदी के महत्व से अवगत कराया और दैनिक जीवन में अधिक से अधिक हिंदी का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य एनके शर्मा ने कहा कि हिंदी केवल एक भाषा नहीं, बल्कि देश की संस्कृति, भावनाओं और विविधता को जोड़ने वाली मजबूत कड़ी है। हिंदी ने देश के अलग-अलग क्षेत्रों और लोगों को आपस में जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि “हिंदी देश की शान है और हिंदी से ही हिंदुस्तान की पहचान है।” विद्यार्थियों को हिंदी भाषा के प्रति गौरव का भाव रखते हुए इसके विकास और प्रचार-प्रसार में योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में अंग्रेजी सहित अन्य भाषाओं का ज्ञान भी आवश्यक है, लेकिन अपनी मातृभाषा और राष्ट्रभाषा के प्रति सम्मान बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी है। हिंदी का अधिक से अधिक प्रयोग करके हम अपनी संस्कृति और भाषाई विरासत को आगे बढ़ा सकते हैं। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को हिंदी भाषा के महत्व को समझने और अपने दैनिक व्यवहार में हिंदी को सम्मानपूर्वक अपनाने का संदेश दिया गया। विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।0
0
Report
ANTF की बड़ी कार्रवाई: 25 हजार के इनामी तस्कर ब्रह्मालाल गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:ऑपरेशन ‘माहुरंगून’ में ANTF की बड़ी कार्रवाई 2 साल से फरार 25 हजार का इनामी तस्कर महाराष्ट्र से गिरफ्तार भीलवाड़ा का इनामी तस्कर ब्रह्मालाल महाराष्ट्र के नंदुरबार से दबोचा डोडा चूरा, गांजा और अफीम तस्करी से जुड़ा था आरोपी 2024 में आसोप पुलिस ने ट्रक से पकड़ा था डोडा चूरा पुलिस कार्रवाई के डर से आरोपी हुआ था फरार गुजरात में 7-8 महीने क्रेशर पर मजदूरी की करीब एक साल से महाराष्ट्र के नंदुरबार में मजदूर और ट्रैक्टर चालक बनकर रह रहा था पुलिस से बचने के लिए मोबाइल तक का इस्तेमाल बंद कर दिया मुखबिर की सूचना पर ANTF ने आरोपी की पहचान की गिट्टी खरीदार बनकर क्रेशर प्लॉट तक पहुंची पुलिस टीम आरोपी ने पुलिस को अपना नाम ‘धर्मा’ बताया सख्ती से पूछताछ में खुला असली नाम—ब्रह्मालाल आरोपी पर जोधपुर ग्रामीण पुलिस ने घोषित किया था 25 हजार का इनाम ANTF IG विकास कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई0
0
Report
दिल्ली के पालम-नारायणा में गणेश चतुर्थी धूमधाम से मनाई गई
New Delhi, Delhi:दिल्ली के पालम और नारायणा क्षेत्र में गणेश चतुर्थी का उत्सव बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। भगवान श्रीगणेश के भक्तों ने उनमें आस्था के साथ श्रद्धा व्यक्त की और सभी जगह पंडालों की सजावट भी की गई। पालम क्षेत्र में गणपति बप्पा के स्वागत के लिए विशेष सजावट की गई और बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। महिलाएं भजन-कीर्तन करती रहीं और गणपति बप्पा की आराधना में लीन रहीं। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश को मिठाईयों और फलों का भोग लगाकर उनका आशीर्वाद लिया, खासकर लड्डू मोदक भी वितरित किया गया।0
0
Report
Advertisement
पूर्वी दिल्ली में अवैध निर्माण पर MCD का एक्शन; तीन मंजिला इमारत ध्वस्त
New Delhi, Delhi:पूर्वी दिल्ली में अवैध निर्माण पर MCD का चला हथौड़ा, हैमर से तीन मंजिला इमारत ध्वस्त पूर्वी दिल्ली के गांधीनगर इलाके में अवैध निर्माण के खिलाफ MCD ने आज बड़ी कार्रवाई की। धरमपुरा की गली नंबर-1 में निगम की टीम ने अवैध रूप से निर्मित तीन मंजिला इमारत को ध्वस्त करने की कार्रवाई की है। कार्रवाई के दौरान MCD की टीम ने हैमर मशीन का इस्तेमाल करते हुए इमारत की छत और स्लैब को तोड़ा। हैमर की मदद से अवैध निर्माण के हिस्सों को एक-एक कर ध्वस्त किया गया। MCD की कार्रवाई के दौरान इलाके में लोगों की भीड़ भी नजर आई। निगम की इस कार्रवाई से अवैध निर्माण करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। निगम अधिकारियों का कहना है कि नियमों का उल्लंघन कर किए गए अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी。0
0
Report
बालोद देवरी क्षेत्र में बाढ़ जैसे हालात, पुल नहीं तो लोग जोखिम से पार
Raipur, Chhattisgarh:बीते दिनों हुई बारिश से बालोद जिले के अंदरूनी क्षेत्रों में छोटे छोटे नदी नाले उफान पर हैं जिसके कारण बाढ़ जैसी स्थिति निर्मित हो चुकी है, उच्च स्तरीय पुल के अभाव में लोगों को जान जोखिम में लेकर पुल पार करना पड़ रहा है, तस्वीर है गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र के देवरी से आधा दर्जन गांव को जोड़ने वाले उस सड़क की जहां से तीज मनाने आने जाने वाली महिलाओं को पुल पार करते देखा जा सकता है तो वहीं स्कूली बच्चों को भी, हमने स्थानीय लोगों से बात की तो पता चला लगभग 5 वर्षों से बारिश में यही स्थिति निर्मित हो जाती है और दिन में तो जैसे तैसे पार कर लेते हैं, पर रात में यहां से गुजरना काफी रिस्क होता है, नए लोग पुल पार ही नहीं कर सकते।0
0
Report
लोगों को किया धन्यवाद; मीडिया से बात नहीं करने का संकेत
Noida, Uttar Pradesh:लोगों को किया धन्यवाद; मीडिया से बात नहीं करने का संकेत0
0
Report
Advertisement
