icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
233227
NYNitish YadavFollow25 Nov 2024, 11:13 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

अलवर बल्लाना: बुलडोजर से 7-10 बीघा सरकारी जमीन अतिक्रमण मुक्त

Alwar, Rajasthan:अलवर के बल्लाना में यूआईटी की बड़ी कार्रवाई, 7 से 10 बीघा बेशकीमती जमीन कराई अतिक्रमण मुक्त बुलडोजर चलाकर हटाए अवैध कब्जे, नोटिस के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाने पर न्यास प्रशासन ने की कार्रवाई अतिक्रमणकारियों को पहले दिए गए थे नोटिस अलवर। अलवर नगर विकास न्यास ने सरकारी और न्यास की खातेदारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए ग्राम बल्लाना में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। न्यास सचिव के निर्देशन में शुक्रवार को पहुंची टीम ने बुलडोजर की मदद से अवैध कब्जों को हटाते हुए करीब 7 से 10 बीघा बेशकीमती भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में हड़कंप मच गया। 19 से अधिक खसरा नंबरों की जमीन पर था अतिक्रमण न्यास प्रशासन के अनुसार ग्राम बल्लाना के विभिन्न खसरा नंबरों 341, 343, 344, 345, 346, 347, 351, 355, 356, 357, 361, 364, 365, 372, 373, 374, 376, 377 और 378 सहित अन्य खसरा नंबरों की भूमि नगर विकास न्यास की खातेदारी में दर्ज है। इन जमीनों पर किए गए अवैध कब्जों को चिह्नित करने के बाद न्यास प्रशासन ने संबंधित पक्षों को 21 और 28 अक्टूबर को विधिवत नोटिस जारी किए थे। 15 दिन से अधिक का समय देने के बाद भी नहीं हटाए कब्जे न्यास प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाने के लिए संबंधित लोगों को 15 दिन से अधिक का समय दिया गया था। इसके बावजूद निर्धारित अवधि में अतिक्रमण नहीं हटाए गए। इसके बाद शुक्रवार को न्यास की टीम ने मौके पर पहुंचकर बुलडोजर की सहायता से अवैध निर्माण और कब्जों को हटाने की कार्रवाई की। न्यास की जमीन पर कब्जा करने वालों को सख्त चेतावनी नगर विकास न्यास प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी और न्यास की खातेदारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अतिक्रमण के खिलाफ आगे भी इसी तरह अभियान जारी रहेगा। बल्लाना में हुई इस कार्रवाई के बाद अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप मच गया है।
0
0
Report

बीकाणा मुद्रा महोत्सव: सिक्कों के बीच विदेशी कलेक्टर्स भी पहुंचे

Bikaner, Rajasthan:तीन दिवसीय बीकाणा मुद्रा महोत्सव का भव्य आगाज. दुर्लभ और ऐतिहासिक सिक्कों की प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र. मुगलकाल और रियासतकाल के सिक्कों से रूबरू हो रहे लोग. देश के 50 शहरों से 100 से अधिक मुद्रा संग्रहकर्ता पहुंचे बीकानेर. पुराने सिक्कों और नोटों के नाम पर होने वाली ऑनलाइन ठगी को लेकर भी किया जाएगा जागरूक. बीकानेर में इतिहास और विरासत के शौकीनों के लिए खास आयोजन शुरू हुआ है शहर में तीन दिवसीय बीकाणा मुद्रा महोत्सव का आगाज हो गया है यहां देशभर से पहुंचे मुद्रा संग्रहकर्ता अपने दुर्लभ संग्रह के साथ शामिल हुए हैं प्रदर्शनी में मुगलकाल से लेकर रियासतकाल के ऐतिहासिक सिक्के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं. बीकानेर में तीन दिवसीय बीकाणा मुद्रा महोत्सव की शुरुआत संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा और जिला कलेक्टर निशांत जैन ने उद्घाटन कर की इस मौके पर महापौर अनिल कल्ला और भाजपा शहर जिलाध्यक्ष छाजेड़ भी मौजूद रहे. महोत्सव में देश के करीब 50 शहरों से 100 से अधिक मुद्रा संग्रहकर्ता पहुंचे हैं प्रदर्शनी में मुगलकाल और रियासतकाल के दुर्लभ सिक्कों के साथ ऐतिहासिक करेंसी को प्रदर्शित किया जा रहा है हर सिक्का अपने दौर की कहानी और इतिहास को समेटे हुए है. इस आयोजन का उद्देश्य केवल मुद्रा संग्रह के शौकीनों को एक मंच पर लाना नहीं, बल्कि आमजन और नई पीढ़ी को देश की ऐतिहासिक धरोहर से रूबरू कराना भी है. यहां आने वाले लोगों को पुराने सिक्कों और नोटों के इतिहास, उनकी पहचान और संग्रह से जुड़ी खास जानकारियां मिलेंगी. महोत्सव में एक अहम पहल ऑनलाइन ठगी के प्रति जागरूकता की भी है. पुराने सिक्कों और नोटों को ऊंची कीमत पर खरीदने-बेचने का लालच देकर होने वाली धोखाधड़ी से लोगों को सावधान किया जाएगा. बीकाणा मुद्रा महोत्सव में इस बार देश ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी मुद्रा संग्रहकर्ता अपने अनूठे और दुर्लभ संग्रह के साथ पहुंचे हैं. अलग-अलग देशों, अलग-अलग दौर और अलग-अलग सभ्यताओं की मुद्राएं यहां एक ही छत के नीचे देखने को मिल रही हैं. किसी सिक्के पर किसी दौर के शासक की छाप है, तो किसी पर उस समय की संस्कृति, कला और ऐतिहासिक घटनाओं की झलक दिखाई देती है. यहां प्रदर्शित हर मुद्रा अपने आप में इतिहास का एक दस्तावेज है. पुराने सिक्के बताते हैं कि समय के साथ शासन व्यवस्था कैसे बदली, राज्यों की सीमाएं कैसे बदलीं और व्यापार से लेकर सामाजिक जीवन तक में किस तरह परिवर्तन आया. भारत की प्राचीन और रियासतकालीन मुद्राओं के साथ दुनिया के अलग-अलग देशों की करेंसी भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. मुद्रा संग्रहकर्ताओं के लिए यह महोत्सव केवल अपने संग्रह को प्रदर्शित करने का मंच नहीं, बल्कि एक-दूसरे के अनुभव और जानकारी साझा करने का अवसर भी है. वहीं इतिहास में रुचि रखने वाले लोगों और विद्यार्थियों के लिए यह किसी खुली ऐतिहासिक पाठशाला से कम नहीं है. यहां किताबों में पढ़े जाने वाले इतिहास को सिक्कों और नोटों के जरिए करीब से देखने और समझने का मौका मिल रहा है. खास बात यह है कि एक छोटी-सी मुद्रा अपने भीतर किसी देश की पहचान, उसकी अर्थव्यवस्था, कला, संस्कृति और उस दौर की राजनीतिक परिस्थितियों की कहानी समेटे हुए है. यही वजह है कि बीकाणा मुद्रा महोत्सव में सिक्कों की खनक के साथ इतिहास के कई अनसुने अध्याय भी सामने आ रहे हैं. तीन दिन तक चलने वाले इस महोत्सव में सिक्कों और करेंसी की दुनिया से जुड़ी कई खास जानकारियां सामने आएंगी इतिहास, विरासत और संग्रह का यह अनूठा संगम बीकानेर के लोगों को अतीत की अनमोल धरोहर से जोड़ने का प्रयास है. बाईट - फ़िरोज़ (गुजरात से आए संग्रहणकर्ता). बाईट - किशन राज सोनी ( राजस्थान से संग्रहणकर्ता).
0
0
Report

आगरा में दलित सम्मेलन से पहले भाजपा ने दलितों को साधने के लिए बड़ा कार्यक्रम किया

Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग सपा के दलित सम्मेलन से पहले भाजपा का भंते सम्मेलन कार्यक्रम आगरा के कालिंदी विहार में दलित समाज के भांतों का सम्मेलन जाटव समाज के आराध्य भगवान बुद्ध के निर्माणाधीन धर्मस्थल पर आयोजित होगा भव्य कार्यक्रम जाटव महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र सिंह ने महासभा के लोगों के साथ की थी मुख्यमंत्री से मुलाकात कालिंदी विहार में भगवान बुद्ध और उनके शिष्यों के साथ धर्मस्थल बनाने की मांग की थी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रस्ताव को मंजूरी दे 10 करोड़ किए थे सेंशन उसी बुद्ध धर्मस्थल पर जाटव महासभ के पदाधिकारियों को भंते होंगे सम्मानित सपा के दलित सम्मेलन से पहले भाजपा भी दलितों को अपने पक्ष में करने को जुटी 15 नवंबर को आगरा के जीईसी मैदान में सपा मुखिया अखिलेश यादव दलित सम्मेलन को संबोधित करने आ रहे आगरा सपा के दलित सम्मेलन से पहले भाजपा ने दलित समाज को सम्मान देने के लिए आयोजित कर रही आयोजन
0
0
Report
Advertisement

उत्तराखण्ड प्रवासी सम्मेलन: प्रवासियों ने विकास में भागीदारी बढ़ाने पर ज़ोर दिया

Dehradun, Uttarakhand:उत्तराखंड में एकदिवसीय प्रवासी सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें बड़े पैमाने पर देश विदेश में रह रहे उत्तराखण्डी प्रवासियों ने शिरकत की। इस एक दिवसीय सम्मेलन में दो सेशन किए गए: पहला सेशन उत्तराखण्डी प्रवासियों का उत्तराखण्ड के विकास में भागीदारी, जबकि दूसरा सेशन उत्तराखण्ड में युवाओं की भागीदारी थीम पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान अलग-अलग क्षेत्र में काम कर रहे उत्तराखण्ड प्रवासियों ने उत्तराखण्ड से जुड़ाव का नाता बताया। मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्डी प्रवासियों से अपील की है कि उत्तराखण्ड आज विकास की रफ्तार तेजी से पकड़ रहा है और हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है जिसमें उत्तराखण्ड प्रवासियों और युवाओं की बड़ी भागीदारी है। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में उत्तराखण्ड का बजट 1 लाख 19 हजार करोड़ पहुंच गया है, जबकि राज्य के गठन के दौरान सन 2000 में बजट केवल 4000 करोड़ था। उन्होंने कहा कि साढ़े तीन लाख लखपति दीदीयों को भी उत्तराखण्ड सरकार में प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। उन्होंने प्रवासियों से कहा कि अपने पैतृक गांव में पुश्तैनी मकान को जरूर आबाद करें, उन्होंने अपनी जन्मस्थली में अपने मां के नाम से होम स्टे बनाया है।
0
0
Report

विकास कार्यों की शिकायत पर रंजिश का आरोप, एक ही प्रधान पक्ष पर धमकी देने और घर में आग लगाने के गंभीर

Umesh TrivediUmesh TrivediFollow2m ago
Unnao, Uttar Pradesh:ख़बर उन्नाव से है जहां बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के पिड़ना गांव में ग्राम प्रधान के खिलाफ विकास कार्यों में कथित धांधली की शिकायत करने वाले दो ग्रामीणों ने अलग-अलग घटनाओं को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। एक ग्रामीण ने घर में घुसकर गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी देने और असलहा लहराने का आरोप लगाया है, जबकि दूसरे ग्रामीण ने रंजिश के चलते घर में आग लगाकर जान से मारने की कोशिश किए जाने का आरोप लगाया है। दोनों मामलों में पीड़ितों ने जिलाधिकारी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। बता दे कि पहले मामले में गांव निवासी अमरेन्द्र प्रताप सिंह का आरोप है कि उन्होंने ग्राम प्रधान के खिलाफ विकास कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत उच्च अधिकारियों से की थी। इसी बात को लेकर 11 नवंबर की शाम कुछ लोग उनके घर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए असलहा लहराने का आरोप लगाया गया है। वहीं दूसरे मामले में बृजनन्दन सिंह ने शिकायती पत्र में बताया कि 10 नवंबर की रात करीब 12 बजे वह घर में सो रहे थे। इसी दौरान उनके घर में आग लग गई। पीड़ित का आरोप है कि ग्राम प्रधान पक्ष के लोगों ने रंजिश के चलते उन्हें जान से मारने की नीयत से आग लगाई। आग से वह किसी तरह अपनी जान बचाकर बाहर निकले, लेकिन घर और उसमें रखा गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। दोनों पीड़ितों ने स्थानीय थाने में शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया है। अब जिलाधिकारी से दोनों मामलों की निष्पक्ष जांच कराकर संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं आग से हुए नुकसान के लिए पीड़ित ने आर्थिक मुआवजे की भी गुहार लगाई है।
0
0
Report

जयपाल व्यस्त के पलटवार के बाद सपा सांसद के बयान पर सनातन धर्म बहस

Moradabad, Uttar Pradesh:सपा सांसद एस. पी. सिंह पटेल के दुर्गा पूजा और कावड़ यात्रा ढोंग कहने से भड़के बीजेपी के सीनियर एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त का बड़ा पलटवार, एस. पी. सिंह पटेल को ऐसे बयानों से बचना चाहिए, उनके ये बयान घोर आपत्तिजनक है, दुर्गा पूजा और कावड़ यात्रा लाखो करोड़ो हिन्दुओ की आस्था का विषय, जिस राजनीतिक दल मे वो है उस दल ने भी कभी इन पर्व, सनातन धर्म और सनातन धर्म के किसी भी त्यौहार की चिंता नहीं की, उन्होंने सदैव उपेक्षा की या आयोजको का उत्पीड़न किया, ये अपने बयान से अपने वरिष्ठ लीडर को मैसेज देना चाहते है.... की मे भी इस प्रतियोगिता मे पीछे नहीं हूं, वो उनका जता रहे है की सनातन की आलोचना करने मे भी मे कदम से कदम मिला कर तैयार खड़ा हूं।
0
0
Report
Advertisement

उदयपुर में मंशापूर्ण महादेव व्रत का सामूहिक उद्यापन, भक्तों की भीड़ और भोग आकर्षण

Udaipur, Rajasthan:उदयपुर में आज बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ मंशापूर्ण माहादेव के व्रत का उद्यापन किया गया। इस मौके पर कई स्थानों पर सामुहिक उद्यापन का आयोजन हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में भक्तो ने भाग लिया। कुछ ऐसा ही नजारा लकड़वास स्थित मटून माइंस में भी देखने को मिला। जहा गंगेश्वर महादेव मंदिर में मंशापूर्ण महादेव व्रत का सामूहिक उद्यापन किया गया।उद्यापन के अवसर पर महादेव को करीब साढ़े चार क्विंटल चूरमे का भोग अर्पित किया गया। इस दौरान विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई और महादेव से सभी के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई।
0
0
Report

छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से धान खरीदी: किसानों को 13,839 रुपये बोनस का लाभ

Rajnandgaon, Chhattisgarh:एंकर। छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की शुरुआत होने जा रही है। धान खरीदी को लेकर शासन और जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस बार धान खरीदी के साथ किसानों के लिए एक बड़ी राहत की घोषणा भी की गई है। कृषक उन्नति योजना के तहत सरकार किसानों को प्रति एकड़ 13 हजार 839 रुपये बोनस देगी। खास बात यह है कि किसान अपने पंजीकृत रकबे के अनुसार 21 क्विंटल या उससे कम धान की बिक्री करता है, तब भी उसे निर्धारित बोनस का लाभ मिलेगा। सरकार के इस फैसले से खासकर छोटे और सीमांत किसानों को बड़ी राहत मिलने पर उनके चेहरों पर खुशी नजर आई स्थानीय जिला केंद्रीय सहकारी बैंक में किसानों ने बैंक के अध्यक्ष के साथ एक दूसरे को मिठाईया खिला कर खुशी जाहिर की राजनांदगांव जिले में भी धान खरीदी को लेकर व्यापक तैयारियां की गई हैं। जिला खाद्य अधिकारी रविन्द्र सोनी के मुताबिक जिले के सभी 122 धान खरीदी केंद्रों में व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए खरीदी केंद्रों में आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। वहीं, धान खरीदी के दौरान अवैध परिवहन और कोचियों के जरिए धान खपाने की कोशिशों पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्ती भी बढ़ा दी है। जिले की सीमाओं पर चेक पोस्ट बनाए गए हैं, जहां एआई कैमरों के माध्यम से निगरानी रखी जा रही है, ताकि दूसरे राज्यों से अवैध धान की आवक और बिचौलियों की गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके। राजनांदगांव जिले में इस वर्ष 71 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। ऐसे में प्रशासन के सामने खरीदी व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के साथ-साथ अवैध धान की आवक रोकने की भी बड़ी चुनौती रहेगी। कुल मिलाकर, 15 नवंबर से शुरू होने जा रही धान खरीदी को लेकर किसानों में उत्साह है। वहीं, बोनस की घोषणा ने किसानों की उम्मीदें और बढ़ा दी हैं। अब देखना होगा कि खरीदी के दौरान प्रशासन की तैयारियां कितनी कारगर साबित होती हैं और किसानों को इसका कितना लाभ मिल पाता है।
0
0
Report
Advertisement

मारवाड़ जंक्शन के पास टिकिट एजेंट ने यात्री की पिटाई, अस्पताल में इलाज शुरू

Pali, Rajasthan:रोडवेज बस में सवारिया बिठाने को लेकर टिकिट एजेंट और एक यात्री में विवाद, टिकिट एजेंट ने की एक यात्री के साथ बेरहमी से मारपीट, बस में अत्यधिक भीड़ के बावजूद टिकिट एजेंट द्वारा सवारियाँ बिठाने की लेकर हुआ विवाद, मारवाड़ जंक्शन के रोडवेज बस स्टेशन निकट की घटना, मारपीट में बस में सवार निंबाहेड़ा निवासी यात्री कन्हैयालाल हुआ घायल, सूचना से मारवाड़ थाना पुलिस पहुंची मौके पर, पुलिस ने घायल यात्री का मारवाड़ अस्पताल में कराया उपचार, पीड़ित यात्री ने पुलिस थाने में टिकट एजेंट के खिलाफ दी रिपोर्ट, पुलिस जुटी मामले की जांच में।
0
0
Report

तमनार में डंपर ने बाइक सवार युवक-युवती को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

Darogapara, Chhattisgarh:रायगढ़ ब्रेकिंग, तमनार में भीषण सड़क हादसा, डंपर ने बाइक सवार युवक-युवती को कुचला, दोनों की मौके पर मौत तमनार थाना क्षेत्र में जिंदल पावर प्लांट के गेट के सामने भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार युवक और युवती को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद डंपर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। मृतक युवक-युवती की फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है। सूचना मिलते ही तमनार पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों की पहचान करने के साथ फरार डंपर चालक की तलाश में जुट गई है। तमनार थाना प्रभारी प्रशांत राव ने की पूरे मामले की पुष्टि.
0
0
Report

खैरागढ़ के पैलीमेटा में भीषण टक्कर: युवक की मौत, दो घायल; कार चालक गिरफ्तार

Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़. जिले के वनांचल ग्राम पैलीमेटा में बीती शाम करीब 4 बजे तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर में 19 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए。 जानकारी के अनुसार, ग्राम उरतुली निवासी खुमान पटेल उम्र 19 वर्ष, पिता मनहरण पटेल, दुर्गेश पटेल उम्र 12 वर्ष, पिता संतलाल पटेल और भुनेश्वर पटेल उम्र 20 वर्ष, पिता राम दयाल पटेल मोटरसाइकिल से मानपुर पहाड़ी किसी काम से गए थे। वहां से पैलीमेटा होते हुए गांव लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही टाटा पांच कार क्रमांक CG 04 QU 2707 ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में खुमान की मौके पर मौत हो गई, जबकि दुर्गेश और भुनेश्वर गंभीर घायल हो गए。 घटना के बाद ग्रामीणों ने कार चालक को घेर लिया और मोहगांव पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने कार चालक रविशंकर वर्मा उम्र 34 वर्ष, निवासी परसवानी, जिला बलौदाबाजार को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है。
0
0
Report
Advertisement

ई-रिक्शा चार्जर चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, एक गिरफ्तार

ASAmit SinghFollow4m ago
Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया कोतवाली पुलिस ने ई-रिक्शा का चार्जर चोरी होने की घटना का महज कुछ ही समय में खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी का ई-रिक्शा चार्जर भी बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, सिंधी मिल कॉलोनी निवासी मुन्ना वर्मा ने 13 नवंबर को अपने ई-रिक्शा का चार्जर चोरी होने की शिकायत कोतवाली में दर्ज कराई थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने धारा 303(2) एवं 317(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध विरोधी अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सिंधी मिल कॉलोनी के पास से करन पटेल (20) पुत्र रामचन्द्र पटेल, निवासी जमुना सदर, सिंधी मिल कॉलोनी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से चोरी का ई-रिक्शा चार्जर बरामद हुआ। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण राय, उपनिरीक्षक संजय कुमार पाल, महिला उपनिरीक्षक आकांक्षा एवं कांस्टेबल चांद साहब शामिल रहे।
0
0
Report

रतलाम: न्यायालय भवन के लिए भूमि आवंटन पर वकीलों का जोरदार विरोध

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में आज कलेक्टर कार्यालय वकीलों की नारेबाजी से गूंज उठा। वकीलों का आक्रोश कलेक्टर अजय कटेसरिया के उस आदेश को लेकर है, जिसमें नवीन न्यायालय भवन के निर्माण के लिए शहर से दूर गंगासागर क्षेत्र में भूमि आवंटित की गई है। वकीलों का कहना है कि शहर से काफी दूर न्यायालय बनने पर पक्षकारों, गवाहों और विशेषकर महिलाओं को आने-जाने में भारी परेशानी होगी। इससे न्यायालयीन कार्यों के लिए लोगों का समय और खर्च दोनों बढ़ेंगे। वहीं वकीलों ने भूमि आवंटन में मिलीभगत के आरोप लगाते हुए आदेश निरस्त करने की मांग की है। उनका कहना है कि मांग पूरी नहीं हुई तो संभागायुक्त, मुख्यमंत्री तक शिकायत की जाएगी और न्यायालय का भी दरवाजा खटखटाया जाएगा। इधर कलेक्टरेट में एडीएम के सामने कलेक्टर मुर्दाबाद के नारे भी लगे। अब देखना होगा कि वकीलों का यह विरोध कितना आगे बढ़ता है या प्रशासन और वकीलों के बीच सहमति से कोई रास्ता निकलता है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top