233001
सांसद अफ़ज़ाल अंसारी की अध्यक्षता में डीएम समेत सभी जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में दिशा की समीक्षा बैठक
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर के कलेक्ट्रेट सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की समीक्षा बैठक सांसद अफ़ज़ाल अंसारी की अध्यक्षता में शनिवार की सुबह 11 बजे जारी है। बैठक में बलिया सांसद सनातन पाण्डेय, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह व जिला के 6 विधानसभा के विधायक व डीएम मौजूद रहे। इस बैठक में जहूराबाद के विधायक व कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर के अलावा सभी विधायक मौजूद रहे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
महराजगंज मूर्ति विसर्जन के दौरान डूबे युवक का शव तीसरे दिन बरामद
Maharajganj, Uttar Pradesh:महराजगंज जिले के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के खड़खड़िया पुल के पास राप्ती नदी में मां लक्ष्मी की प्रतिमा विसर्जन के दौरान राप्ती नदी में डूबे युवक का शव तीसरे दिन बरामद हुआ है। बुधवार की रात प्रतिमा विसर्जन के दौरान 35 वर्षीय रमेश अनियंत्रित होकर खड़खड़िया पुल के पास राप्ती नदी में गिर गया था जिसके बाद से वह लापता था। घटना के बाद से ही एसएसबी, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें लगातार नदी में सर्च ऑपरेशन चला रही थीं। तीन दिनों तक चले सघन तलाशी अभियान के बाद आज आखिरकार युवक का शव बरामद कर लिया गया। शव मिलने की सूचना जैसे ही परिजनों को मिली तो परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।0
0
Report
राजनाथ सिंह ने लखनऊ में ब्रह्माकुमारी दिव्य संस्कृति भवन का उद्घाटन किया
Noida, Uttar Pradesh:Lucknow (Uttar Pradesh): Defence Minister Rajnath Singh To Inaugurate Brahmakumari's Divya Sanskriti Bhawan/ Visuals लखनऊ: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज ब्रह्माकुमारीज दिव्य संस्कृति भवन का उद्घाटन किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे।0
0
Report
झज्जर के ढाकला गांव में ताबड़तोड़ गोलीबारी, बलराम की मौत, विकास अस्पताल में भर्ती
Jhajjar, Haryana:झज्जर के गांव ढाकला में दो युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग। बाइक पर सवार बदमाशों ने बलराम और पहलवान विकास को गोली मारी। वारदात के बाद बदमाश फरार हो गए। बलराम की रोहतक के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि विकास पहलवान का बहादुरगढ़ के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। विकास के परिजनों ने इसे 2011 में गांव के सरपंचSomveer की हत्या के रंजिश से जोड़ा है। वारदात के बाद गांव में हड़कंप मच गया। झज्जर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और हमलावरों को पकड़ने के लिए टीमों का गठन किया गया है; जल्द गिरफ्तारी की उम्मीद है।0
0
Report
Advertisement
सिरसा का आरोप: केजरीवाल और साथियों ने राजनीति में इतना गिरना कैसे किया?
New Delhi, Delhi: राजनीति में इतना भी गिरा जा सकता है ये कोई कल्पना नहीं कर सकता जो केजरीवाल जी और उनके साथियों ने किया है। इससे बड़ा पाप नहीं हो सकता।- मनजिंदर सिंह सिरसा0
0
Report
छठ महापर्व के लिए देव मंदिर-छठ घाट का जिला अधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया संयुक्त निरीक्षण
Mumbai, Maharashtra:छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने देव मंदिर एवं छठ घाट का किया संयुक्त निरीक्षण घाटों पर स्वच्छता, पेयजल, चेंजिंग रूम, बैरिकेडिंग एवं सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने का दिया निर्देश। आगामी छठ महापर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। इसी क्रम में आज जिला पदाधिकारी भोजपुर श्री मनेश कुमार मीणा एवं पुलिस अधीक्षक भोजपुर श्री अवधेश दीक्षित द्वारा संयुक्त रूप से पीरो अनुमंडल अंतर्गत तरारी प्रखंड के देव पंचायत स्थित देव मंदिर एवं छठ घाट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आगामी छठ महापर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए घाटों पर साफ-सफाई, पेयजल, चेंजिंग रूम, पहुंच पथ, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, नियंत्रण कक्ष, सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया। जिला पदाधिकारी ने अनुमंडल पदाधिकारी, पिरो एवं अन्य संबंधित पदाधिकारियों को घाटों पर समुचित साफ-सफाई एवं स्वच्छता सुनिश्चित करने, श्रद्धालुओं के आवागमन हेतु सुगम पहुंच पथ उपलब्ध कराने तथा आवश्यकतानुसार मजबूत बैरिकेडिंग, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था एवं पेयजल की सुविधा ससमय सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही, चेंजिंग रूम एवं नियंत्रण कक्ष की समुचित व्यवस्था करने तथा सभी तैयारियां निर्धारित समय-सीमाओं के भीतर पूर्ण करने का निर्देश दिया। वहीं, पुलिस अधीक्षक ने छठ घाटों पर विधि-व्यवस्था संधारण, पर्याप्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति, भीड़ नियंत्रण एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। संबंधित अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया गया कि छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध रूप से पूर्ण की जाएं। इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी, पीरो, भूमि सुधार उपसमाहर्ता, पीरो, प्रखंड विकास पदाधिकारी, तरारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। बाइट/ मनेश कुमार मीणा(जिलाधिकारी भोजपुर)0
0
Report
छठ पूजा के लिए गंगा तट पर मिट्टी के चूल्हों की बिक्री तेज
Sahibganj, Jharkhand:नेम और आस्था के महापर्व में मिट्टी के चूल्हा का विशेष महत्व है. इस कारण गंगा तट पर मिट्टी के चूल्हा कि बिक्री कि जा रही है. छठ पर्व का सभी प्रसाद शुद्धता के साथ बनाया जाता है. इसके लिए मिट्टी का चूल्हा और आम के लकड़ी का इस्तेमाल होता है. kaफ़ी संख्या में मिट्टी कि चूल्हा का बिक्री कि जा रही है. 50 रूपये से 100 रूपये तक में यह चूल्हा बेचा जा रहा है.0
0
Report
Advertisement
मंडावा में चार दिन से सीवरेज गंदगी: मोहल्ले में दुर्गंध, धरने की चेतावनी
Jhunjhunu, Rajasthan:मंडावा, झुंझुनूं मंडावा के वार्ड नंबर 1 में सीवरेज का गंदा पानी फैलने से लोग परेशान चार दिन से चेंबर से निकल रहा गंदा पानी, मोहल्ले में दुर्गंध का माहौल गंदगी और मच्छरों के प्रकोप से लोगों का जीना हुआ दुश्वार skrev शिकायत और फोन पर सूचना देने के बावजूद समाधान नहीं कस्बे में कई जगह लगे कचरे के ढेर, सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल समस्या का समाधान नहीं होने पर मोहल्लेवासियों ने दी धरना-प्रदर्शन की चेतावनी झुंझुनूं जिले के मंडावा कस्बे के वार्ड नंबर 1 में सीवरेज की समस्या से स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पिछले चार दिनों से सीवरेज के चेंबर से गंदा पानी बाहर निकलकर सड़क और आसपास के क्षेत्र में फैल रहा है। इससे पूरे मोहल्ले में दुर्गंध का माहौल बना हुआ है। गंदगी और मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से लोगों का घरों में रहना तक मुश्किल हो गया है। वहीं कस्बे में कई अन्य स्थानों पर भी कचरे के ढेर लगे होने से आमजन को परेशानी हो रही है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि सीवरेज का गंदा पानी लगातार बाहर निकल रहा है। इसकी वजह से रास्ते से आवागमन करना मुश्किल हो गया है। घरों के आसपास गंदगी फैलने से भोजन करना और सामान्य दिनचर्या निभाना भी मुश्किल हो रहा है। लोगों का आरोप है कि गंदगी के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है और संक्रमण फैलने की आशंका बनी हुई है। मोहल्लेवासियों ने बताया कि समस्या को लेकर प्रशासन को कई बार अवगत करवाया जा चुका है। लिखित में शिकायत देने के साथ ही फोन और व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से भी जिम्मेदार अधिकारियों को सूचना दी गई, लेकिन चार दिन बीतने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ है। लोगों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि बार-बार शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं होने से वे परेशान हैं। यदि जल्द ही सीवरेज की समस्या का समाधान और सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो मोहल्लेवासी धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। वहीं मंडावा कस्बे के कई अन्य स्थानों पर भी कचरे के ढेर लगे होने से सफाई व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सीवरेज की सफाई करवाने, गंदे पानी की निकासी सुनिश्चित करने और कस्बे में नियमित सफाई करवाने की मांग की है।0
0
Report
छठ महापर्व शुरू, नहाय-खाय से गंगा घाटों पर भक्तों की भारी भीड़
Sahibganj, Jharkhand:चार दिनों तक चलने वाला नेम और आस्था का महापर्व छठ आज से नहाय खाय के साथ ही शुरू हो गई है। साहिबगंज के गंगा घाटों पर छठ वर्तियों के स्नान के लिए भारी भीड़ है। सभी गंगा स्नान कर पर्व की शुरुआत कर रहे हैं, वहीं घाटों पर साफ सफाई का दौर भी जारी है। गंगा पूजन के साथ महिलाएं इस पर्व की शुरुआत पूरी विधि-विधान से कर रही हैं। आज कद्दू भात का प्रसाद बनेगा जिसे सभी ग्रहण करेंगे। साहिबगंज के मुकतेश्वर धाम घाट से रिपोर्ट।0
0
Report
मकान की चिनाई के दौरान दबंग ने ढाया कहर, दूसरी मंजिल से गिरकर राजमिस्त्री गंभीर रूप से घायल;
Mainpuri, Uttar Pradesh:मैनपुरी जनपद में दबंगई का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। थाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला न्यू बस्ती गाड़ीवान निवासी एक गरीब महिला ने पुलिस अधीक्षक (SP) को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। आरोप है कि मकान की चिनाई के दौरान मना करने पर एक दबंग किस्म के व्यक्ति ने जबरन काम करवाया, जिसके चलते दूसरी मंजिल से गिरकर राजमिस्त्री गंभीर रूप से घायल हो गया। फिलहाल घायल व्यक्ति की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है और पूरा परिवार भुखमरी के कगार पर पहुंच गया है। क्या है पूरा मामला? प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोहल्ला न्यू बस्ती गाड़ीवान निवासी श्रीमती रामकली (पत्नी श्री जितेन्द्र) ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया है कि उनका पति राजमिस्त्री का काम कर परिवार का पालन-पोषण करता है। उनके परिवार में दो छोटी नाबलिग पुत्रियां (साक्षी, उम्र-13 वर्ष और प्रज्ञा, उम्र-02 वर्ष) हैं। रामकली का पति और उनका भांजा अनमोल, दीपक उर्फ दीपू यादव (पुत्र श्री कृष्ण यादव, निवासी मोहल्ला छपट्टी, मैनपुरी, थाना कोतवाली) के यहां पिछले तीन महीने से मकान की चिनाई का काम कर रहे थे। घटना गत 6 नवंबर 2026 की है। दीपक के मकान में दूसरी मंजिल पर नया छज्जा बना हुआ था। राजमिस्त्री ने दीपक से कहा कि अभी नए छज्जे पर चिनाई करना ठीक नहीं है, छज्जा गिर सकता है। लेकिन आरोपी दीपक उर्फ दीपू यादव ने उनकी बात अनसुनी कर दी और जबरन दबाव बनाकर वहीं चिनाई करवाने लगा। ईंटों और मजदूरों का भारी वजन पड़ने के कारण अचानक छज्जा टूट गया, जिससे राजमिस्त्री और भांजा अनमोल नीचे आ गिरे। इस भीषण हादसे में राजमिस्त्री के पूरे शरीर में गंभीर और अंदरूनी चोटें आईं। इलाज के दौरान खर्च से किया इंकार, मजदूरी मांगने पर दी धमकी घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को तुरंत जिला अस्पताल मैनपुरी ले गए। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें पीजीआई सैफई (PGI Etawah) रेफर कर दिया। इलाज के दौरान जब पीड़ित परिवार ने आरोपी दीपक से खर्चे की बात कही, तो वह छुट्टी कराकर मरीज को घर ले आया और इलाज का पूरा खर्च उठाने से साफ मना कर दिया। जब पीड़ित महिला रामकली अपने पति और भांजे की 30 दिन की मजदूरी के पैसे मांगने दीपक उर्फ दीपू यादव के पास गई, तो आरोपी ने उसे बुरी तरह धमकाया और पैसे देने से इंकार कर दिया। महिला का रो-रोकर बुरा हाल है, क्योंकि उसके पति अभी भी मर्डर (अचेत/गंभीर) अवस्था में बिस्तर पर हैं और परिवार के सामने दो वक्त की रोटी का संकट खड़ा हो गया है। पुलिस अधीक्षक से सख्त कार्रवाई की गुहार पीड़ित महिला रामकली ने पुलिस अधीक्षक से विनम्र अपील की है कि इस पूरे प्रकरण को गंभीरता से संज्ञान में लिया जाए। उन्होंने आरोपी दीपक उर्फ दीपू यादव पुत्र श्री कृष्ण यादव के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करने तथा अपने गरीब परिवार को न्याय व आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की है। घटना के बाद से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं और पुलिस प्रशासन से त्वरित एक्शन की उम्मीद की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
गुजराती सैलानियों ने जैसलमेर में जमकर रंग जमाया, स्वर्णनगरी पर्यटन सीजन चमका
Jaisalmer, Rajasthan:जैसलमेर / गुजराती सैलानियों से रोशन स्वर्णनगरी / पर्यटन सीजन परवान पर एंकर- स्वर्णनगरी इन दिनों गुजराती सैलानियों से रोशन है। सुबह शाम के समय शहर के पर्यटन स्थलों बाजार में कदम रखने तक की जगह नहीं मिल रही है। जानकारों के अनुसार हजारों की संख्या में गुजराती सैलानी जैसलमेर पहुंच रहे हैं। सैलानियों की आवक से पर्यटन व्यवसायी उत्साहित है और आगामी दिनों में बेहतर सीजन की उम्मीद लगाए बैठे हैं। पेश है शंकर दान की एक रिपोर्ट स्वर्णनगरी में हर साल हजारों की संख्या में गुजराती सैलानी आते हैं। इनकी शुरूआती दिवाली के एक दिन बाद से होती है। इस बार भी बड़ी तादाद में गुजराती सैलानी जैसलमेर पहुंच रहे हैं। हालांकि पर्यटन व्यवसायियों के अनुसार गत वर्षों की तुलना में उनकी आवक ज्यादा है। जैसलमेर में गत तीन चार दिनों से शहर में रौनक छाई हुई है। आगामी नये साल तक यह सीजन जारी रहेगी। पर्यटन स्थल हो या सड़क, गलियो हो या मुख्य चौराहा, होटल हो या रेस्टोरेंट.. स्वर्णनगरी हर जगह गुजराती सैलानी ही नजर आ रहे हैं। हर दिन सैकड़ो गुजराती लंबा फासला तय कर यहां पहुंच रहे हैं। पर्यटन से जुड़े व्यवसायी अब गुजराती पर्यटकों के आगमन का इंतजार कर रहे थे और अब उनकी बांछे खिली हुई नजर आ रही है। -स्वर्णनगरी मे गुजराती पर्यटकों के आगमन से व्यवसायियों के चेहरों पर छाई उदासी दूर हुई है। गुजराती सैलानियो के आगमन ने पर्यटन व्यवसाय में फिर से जान फूंक दी है। अच्छी सीजन की संभावना को देखते हुए अधिकांश व्यवसाइयों ने अपनी होटलों और रेस्टोरेंट में नये वर्ष के आगमन से पूर्व ही रंग-रोगन करवा दिया था और सजावट कर तैयारियां पूरी कर ली थी। पर्यटन से जुड़े व्यवसायी अब गुजराती पर्यटकों के आगमन का इंतजार कर रहे थे और अब उनकी बांछे खिली हुई नजर आ रही है। सीजन को देखते हुए होटलों में मरम्मत, रंगरोगन और सजावट का कार्य भी पूरा हो गया है। इधर, पर्यटन व्यवसाइयों ने इस कारोबार से जुड़े गाइड, कैमल सफारी संचालक और लोक कलाकारों की मंडलियों को बुक करना शुरू कर दिया है। वही पर्यटकों के खिले चेहरे ये बता रहे है की उनको स्वर्णनगरी की छटा कितनी भा रही है। बाइट- पर्यटक - 1 से 2 बाइट - जीतेन्द्र सिंह - गाइड यह स्वर्णनगरी की कलात्मक सुंदरता, बारीक नक्काशी कार्य व उत्कृष्ट स्थापत्य कला का ही चुंबकीय आकर्षण है कि सैलानी यहां बड़ी संख्या मे उमड़ रहे हैं। यहीं नहीं गुजरात के साथ कही राज्यों से स्कूली और कॉलेज विद्यार्थियों के दल यहां पहुंचने लगे हैं। जैसलमेर मे बिताए गए आनन्द के पलों को अविस्मरणीय यादों के रूप में संजोए ये मेहमान जब यहां से रवाना होते है तो फिर से आने का मानस अवश्य बनाते है। यूं तो शारदीय नवरात्रा से पहले ही देशी-विदेशी सैलानियो की रेलमपेल शुरू हो गई थी। दुर्गा पूजा के बाद बंगाली सैलानी यहां पहुंच रहे हैं। अब दीपावली के दिन से ही गुजराती सैलानियों की बंपर संख्या में आगमन यहां होने लगा है। नये साल के जश्न को लेकर स्वर्णनगरी मे गुजराती सैलानियो का सैलाब इन दिनो अपने उफान पर दिखाई दे रहा है। शहर के प्रमुख रेस्टोरेंट, हैण्डीक्राफ्ट की दुकान व रेडीमेड शोरूम पर गुजराती पर्यटकों की आवाजाही लगी रहती है। सम के विख्यात रेतीले टीलों पर भी ये पर्यटक रेगिस्तानी जहाज की सवारी करने पहुंच रहे हैं। और सम के रीतेले टीलों पर मखमली शाम भी बिताते है।0
0
Report
बगहा के रामनगर रामरेखा घाट पर छठ महापर्व की भव्य तैयारी, मंत्री पहुंचे
Bagaha, Bihar:रामनगर के रामरेखा नदी किनारे छठ घाट को भव्य सजावट किया गया है, जहां पौराणिक मान्यताओं से जुड़े छठ पर्व की भव्यता हर साल की तरह इस बार भी देखने को मिलती है। नारायणी गंडक नदी तट पर स्थित बगहा के दीनदयाल नगर छठ घाट और रामनगर स्थित रामरेखा नदी छठ घाट को आकर्षक तरीकों से भव्य लाइटिंग कर सजाया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने कहा कि लोक आस्था का केंद्र बिहार का महापर्व छठ पूजा है, जिसे देश-विदेश में बिहारी पहचान के तौर पर मनाया जाता है। चार दिनों तक चलने वाला महापर्व आज नहाय-खाये के साथ शुरू हो रहा है और प्रशासनिक व स्थानीय स्तर पर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं ताकि छठ घाटों की निरीक्षण के दौरान सुरक्षा और व्यवस्थाओं को मजबूत किया जा सके। भगवान छठी मइया से समृद्धि और शांति के लिए प्रार्थना की जा रही है।0
0
Report
बिहार पुलिस ने AI तकनीक से धोखाधड़ी रोकने के लिए जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई
Patna, Bihar:बिहार पुलिस के साइबर सुरक्षा इकाई के आईजी रंजीत कुमार मिश्रा ने अपनी प्रेसवार्ता और विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों में मुख्य रूप से निम्नलिखित जानकारियां और बातें साझा की उन्होंने बताया कि साइबर अपराधी वर्तमान में एआई तकनीक का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। ऑनलाइन धोखाधड़ी और ठगी के मामलों में काफी तेजी आई है। सोशल मीडिया के दुरुपयोग, महिलाओं के खिलाफ साइबर अपराध, डीपफेक/एआई कंटेंट, भ्रामक खबरों तथा संवैधानिक पदों या न्यायपालिका के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों के खिलाफ पुलिस 'जीरो टॉलरेंस' की नीति पर 24 घंटे काम कर रही है और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने साइबर अपराध से जुड़ी बड़ी कार्रवाइयों की जानकारी दी थी, जिसमें अवैध वेबसाइटों और सॉफ्टवेयर (जैसे ईसीएमपी सॉफ्टवेयर) के माध्यम से फर्जी आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड और पैन कार्ड बनाने वाले गिरोहों का भंडाफोड़ किया गया था। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी या साइबर फ्रॉड होने पर तुरंत राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं। उनका जोर इस बात पर रहा कि साइबर अपराधों से बचने के लिए तकनीकी सुरक्षा के साथ-साथ आम जनता में जागरूकता का होना सबसे ज्यादा जरूरी है।0
0
Report
Advertisement
जयपुर-दिल्ली हाईवे पर ट्रेलर गिरा, बाइक सवार दो की मौत
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर-दिल्ली हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हरमाड़ा थाना इलाके में बेकाबू ट्रेलर का कहर लोहा मंडी कट के पास हाईवे से सर्विस रोड पर कूदा ट्रेलर दिल्ली से जयपुर की ओर जा रहा था ट्रेलर रास्ते में दो-तीन वाहनों को टक्कर मारते हुए नीचे गिरा ट्रेलर सर्विस रोड पर बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत की सूचना ट्रेलर के सर्विस रोड पर गिरने से मची अफरा-तफरी हरमाड़ा थाना पुलिस मौके के लिए रवाना हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुटी0
0
Report
हाथरस में दबंगों के हौसले बुलंद, पुलिस के सामने दो पक्षों में मारपीट वायरल
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस में दबंगों के हौसले बुलंद पुलिस के सामने दो पक्षों में जमकर मारपीट वायरल हुआ मारपीट का वीडियो सदर क्षेत्र के बीएच ऑयल मिल रोड का मामला हाथरस में दबंगों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि उन्हें पुलिस का भी कोई खौफ नहीं है। इसका नजारा हाथरस सदर क्षेत्र के बीएच ऑयल मिल रोड पर देखने को मिला, जहां दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर जमकर मारपीट हो गई। हैरानी की बात यह रही कि मौके पर पहुंची पुलिस के सामने ही दोनों पक्ष एक-दूसरे पर लात-घूंसे और थप्पड़ बरसाते रहे। पुलिसकर्मी लगातार उन्हें रोकने का प्रयास करते रहे, लेकिन मारपीट करने वालों पर इसका कोई असर दिखाई नहीं दिया। दरअसल, हाथरस सदर क्षेत्र के बीएच ऑयल मिल रोड पर गुरुवार शाम दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर मारपीट शुरू हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को शांत कराने का प्रयास किया। लेकिन मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों के सामने ही मारपीट का सिलसिला जारी रहा। दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर थप्पड़, लात और घूंसे बरसाते नजर आए। बताया जा रहा है कि मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों की संख्या महज दो थी, जबकि मारपीट करने वालों की संख्या एक दर्जन से अधिक बताई जा रही है। ऐसे में पुलिसकर्मी काफी देर तक अकेले ही दोनों पक्षों को समझाने और अलग करने का प्रयास करते रहे, लेकिन कोई भी पक्ष पीछे हटने को तैयार नहीं था। इस दौरान किसी व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया। गुरुवार शाम की बताई जा रही इस मारपीट का वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में घटना की चर्चा हो रही है। फिलहाल दोनों पक्षों के बीच मारपीट की असली वजह क्या थी, इसकी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। वहीं, पुलिस के सामने ही इस तरह खुलेआम मारपीट होने का वीडियो कानून के खौफ को लेकर भी सवाल खड़े कर रहा है।0
0
Report
अलीगढ़ के सराय काबा में अवैध कुट्टू बिक्री के विरोध में भारी प्रदर्शन
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ ब्रेकिंग अवैध कुट्टू की बिक्री से परेशान होकर बड़ी संख्या में महिला-पुरुष पहुंचे कोतवाली, अलीगढ़ के ऊपरकोट इलाके की सराय काबा में अवैध कुट्टू की बिक्री को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश, स्थानीय लोगों का आरोप, दलित और मलिन बस्ती में लंबे समय से खुलेआम बेचा जा रहा अवैध कुट्टू, कुट्टू के सेवन से एक व्यक्ति की मौत होने का भी स्थानीय लोगों ने लगाया आरोप, बड़ी संख्या में महिला और पुरुषों ने कोतवाली पहुंचकर किया विरोध, अवैध कुट्टू की बिक्री पर तत्काल प्रतिबंध लगाने और बिक्री करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग, स्थानीय लोगों ने पुलिस से लगाई गुहार, आखिर कब रुकेगा अवैध कुट्टू का कारोबार, मामला अलीगढ़ के ऊपरकोट क्षेत्र स्थित सराय काबा का0
0
Report
Advertisement
