233002
गाजीपुर जेल में बंदी उगा रहे ऑर्गेनिक सब्जियां, कमा रहे मेहनताना
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर जिला जेल में बंद 677 कैदियों के लिए अब ताजी और ऑर्गेनिक सब्जियां जेल परिसर में ही उगाई जा रही हैं। जेल प्रशासन ने 5 एकड़ भूमि पर सब्जी की खेती शुरू करवाई है जिसमें बंदी खुद मेहनत कर रहे हैं। इस पहल से न केवल कैदियों को ताजी सब्जियां मिल रही हैं बल्कि काम करने वाले बंदियों को प्रतिदिन ₹50 का मेहनताना भी दिया जा रहा है। पहले सब्जियां बाजार से मंगाई जाती थीं, लेकिन अब इस खेती से जेल की जरूरतें पूरी हो रही हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
इटियाथोक उपडाकघर से बैग में रखी 50 हजार का नगदी भी बरामद किया है
Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक। उपडाकघर से गुरुवार दोपहर को डाक विभाग के एक अभिकर्ता का बैग में रखा पचास हजार रुपया चोरी हो गया। चोरी की वारदात के बाद उप डाकघर कार्यालय में घंटों अफरातफरी का माहौल रहा।सूचना पर पहुंची डायल 112 व कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ स्थानीय थाने में तहरीर दी है। *घटना का विवरण* इटियाथोक थाना क्षेत्र के अयाह गांव निवासी संत प्यारे तिवारी ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह गुरुवार सुबह करीब दस बजे इटियाथोक उपडाकघर के कार्यालय पहुंचे थे। उन्होंने अपने बैग में पचास हजार रुपये डाकखाने में जमा करने के लिए रखे थे। *चोरी की प्रक्रिया* आरोप है, कि वह अपना बैग टेबल पर रखकर सामने काउंटर पर चले गए।थोडी ही देर बाद लौटने पर बैग में रखा सारा रुपया गायब मिला। कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों और ग्राहकों से पूछताछ की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं हो सकी। *सीसीटीवी फुटेज और पुलिस कार्रवाई* इटियाथोक उप डाकघर में उप पोस्टमास्टर पद पर कार्यरत कमलेश कुमारी वर्मा ने बताया कि यहां सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है, उच्चाधिकारियों को पत्राचार के माध्यम से कई बार सीसीटीवी कैमरा लगवाने के लिए अवगत कराया जा चुका है । मौके पर मौजूद कुछ उपभोक्ताओं ने बताया कि यहां सीसीटीवी कैमरा न होने से लोगों के बीच चोर उचक्कों का भय बना रहता है। लोगों का कहना है कि यहां किसी गार्ड की भी तैनाती नहीं है। इस घटना के बाद से उपभोक्ताओं में आक्रोश देखा जा रहा है।0
0
Report
जालौन: पांच दिन से लापता मंगल सिंह का शव मलंगा नाले में बरामद
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन में पांच दिन से लापता अधेड़ का मलंगा नाले में मिला शव, नाले की झाड़ियों में शव फंसा दिखने से लोगों ने पुलिस को दी सूचना, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एसडीआरएफ टीम को मौके पर बुलाया, एसडीआरएफ की टीम ने मलंगा नाले की झाड़ियां में फंसे शव को निकाला बाहर, पांच दिन से लापता 49 वर्षीय मंगल सिंह का शव मिलने के बाद परिजनों में मचा कोहराम, अधेड़ के लापता होने के बाद परिजनों ने कोतवाली में दर्ज कराई थी गुमशुदगी, जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के सिंहवाहिनी मंदिर मलंगा नाले का मामला.0
0
Report
कानपुर GST घोटाला: 100 करोड़ से अधिक टैक्स चोरी, 9 मुकदमे दर्ज
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर में GST का महाखेल ! फर्जी फर्मों का खुला खेल ! कागजों पर कारोबार, करोड़ों की हेराफेरी ! 100 करोड़ से ज्यादा का कथित GST फर्जीवाड़ा ! 48 घंटे में 9 मुकदमे ! 5 थाना क्षेत्रों में GST का हड़कंप ! कानपुर में GST फर्जीवाड़े की ये कहानी जितनी बड़ी है। उतनी ही चौंकाने वाली है इसकी शुरुआत। जहां फर्म का पता है वहां फर्म नहीं। जहां कारोबार दिखाया गया वहां कारोबार नहीं और जहां माल की सप्लाई का दावा वहां नहीं । राज्य कर विभाग की जांच के बाद शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मुकदमों का सिलसिला शुरू हुआ。 महज 48 घंटे में पांच थाना क्षेत्रों में नौ मुकदमे दर्ज किए गए। विभागीय जांच में सामने आए मामलों में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कथित टैक्स चोरी और फर्जी ITC का आरोप है। अकेले छह मामलों में करीब 64 करोड़ 89 लाख रुपये की GST चोरी और कर अनियमितता सामने आने की बात कही गई है। लेकिन असली सवाल ये है कि फर्जीवाड़ा हुआ कैसे। जांच की पहली बड़ी परत खुलती है रामबाग से。 नाम श्री बालाजी इंटरप्राइजेज। पता दर्ज था फर्म का पंजीकरण था कागज मौजूद थे लेकिन जांच के दौरान मौके पर फर्म ही नहीं थी ।फर्जी दस्तावेजों के आधार पर करीब 63 करोड़ रुपये का कारोबार कागजों पर दिखाया गया。 और इसी कथित कारोबार के आधार पर करीब 11 करोड़ 50 लाख रुपये के ITC का लाभ लिया गया। यानी कागजों पर फर्म खड़ी हुई कागजों पर कारोबार हुआ और उसी कागजी कारोबार से करोड़ों का टैक्स क्रेडिट हासिल करने का आरोप। अब जांच का सवाल सीधा है, अगर फर्म मौके पर नहीं थी तो करोड़ों का कारोबार किसने किया। अगर वास्तविक कारोबार नहीं था तो करोड़ों के बिल किसने बनाए। और अगर माल की वास्तविक आवाजाही नहीं हुई तो करोड़ों के ITC का दावा किस आधार पर किया गया। कहानी का दूसरा सिरा पहुंचता है चमनगंज के हमायूं बाग。 यहां पंजीकृत एमएस न्यू ट्रेड इंटरप्राइजेज भी जांच में कथित तौर पर फर्जी पाई गई。 विभाग के मुताबिक करीब 20 करोड़ रुपये का कारोबार दिखाया गया और करीब 2 करोड़ 65 लाख रुपये के ITC का लाभ लिए जाने का आरोप है। यानी एक और फर्म, एक और कागजी कारोबार और करोड़ों का कथित टैक्स खेल。 बाइट - कुमार आंनद, एडिशनल कमिश्नर ग्रेट 2, SGST जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ती है कथित फर्जीवाड़े की फेहरिस्त लंबी होती जाती है। बर्रा, नौबस्ता, चकेरी, अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दर्ज मुकदमे। शैलेश गोस्वामी गारमेंट्स, चंदन सर्विसेज, इंडियन ट्रेडिंग कंपनी, अर्जुन ट्रेडर्स, इन मामलों में भी विभाग ने गंभीर GST अनियमितताओं के आरोप लगाए हैं। यानी कानपुर में अब सवाल एक-दो फर्मों का नहीं, सवाल है क्या फर्जी फर्मों के जरिए GST सिस्टम में सुनियोजित तरीके से सेंध लगाने की कोशिश हुई। जांच इसी सवाल का जवाब तलाश रही है।वहीं पुलिस ने अब्दुल ट्रेडर्स के संचालक अब्दुल तौहीद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है。 आरोप है कि फर्म ने बिना वास्तविक माल की आपूर्ति के 4 करोड़ 74 लाख 66 हजार 797 रुपये का फर्जी ITC क्लेम किया। बाइट - अंजना दहिया IPS, नोडल ऑफिसर, कानपुर कमिश्नरेट कानपुर में GST के इस कथित महाखेल ने कई बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। एक तरफ सरकारी खजाना, दूसरी तरफ कागजों पर खड़ी कथित फर्जी फर्में, बीच में करोड़ों का कारोबार और करोड़ों के ITC का दावा। महज 48 घंटे में नौ मुकदमे पांच थाना क्षेत्र और जांच में सामने आया कथित फर्जीवाड़ा 100 करोड़ रुपये से ज्यादा। अब देखना होगा कि जांच की सुई सिर्फ फर्म संचालकों तक जाती है।0
0
Report
Advertisement
फलोदी में नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदान दलों को अंतिम प्रशिक्षण
Jodhpur, Rajasthan:फलोदी जिले निर्वाचन अधिकारी अंकित कुमार सिंह व जिला पुलिस अधीक्षक सतनाम सिंह ने नगरीय निकाय चुनाव को लेकर फलौदी में मतदान दलों को अंतिम प्रशिक्षण दिए गए। मतदान दलों को संबंधित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। प्रशिक्षण में निर्वाचन अधिकारी ने मतदान कर्मियों को निर्देश दिए कि वे निर्धारित रूट के अनुसार समय पर मतदान केन्द्र पहुंचकर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। मतदान केन्द्र पर ईवीएम की स्थापना, मॉक पोल सहित निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित सभी निर्धारित कार्य नियमानुसार पूर्ण करें। मतदान प्रारम्भ होने से पूर्व मॉक पोल करवाया जाएगा तथा उसके पश्चात मतदान शुरू होगा। निर्वाचन अधिकारी ने फलौदी व बाप नगरीय निकाय क्षेत्र के सभी मतदाताओं से लोकतंत्र के महापर्व में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।0
0
Report
टोंक में निकाय चुनाव: पुलिस का फ्लैग मार्च मतदान का संदेश है
Tonk, Rajasthan:टोंक में निकाय चुनाव को लेकर पुलिस अलर्ट, घंटाघर से बड़े कुएं तक निकाला फ्लैग मार्च टोंक जिले में कल द्वितीय चरण के तहत 5 नगर निकायों में मतदान होगा। शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। इसी को लेकर टोंक शहर में घंटाघर चौराहे से बड़े कुएं तक पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला。 फ्लैग मार्च के जरिए पुलिस ने आमजन को निर्भय होकर मतदान करने का संदेश दिया। पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा ने बताया कि टोंक नगर परिषद क्षेत्र के 60 मतदान केंद्रों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस जाप्ता तैनात किया गया है。 एसपी रोशन मीणा ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि लोकतंत्र के इस पर्व को प्रभावित करने या माहौल खराब करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की चुनाव के दौरान असामाजिक तत्वों और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रहेगी。0
0
Report
रेलवे कर्मी के बैग से 5 लाख की नकदी चोरी, CCTV में तीन महिलाएं संदिग्ध
Sri Ganganagar, Rajasthan:सूरतगढ़ में गुरुवार को रेलवे के एक कार्मिक को जूस पीना इतना महंगा पड़ा कि चंद सेकेंड में उसके बैग से 5 लाख रूपये पार हो गए। दरअसल, रेलवे का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भीखा सिंह अपने एक परिचित के साथ बैंक से 8 लाख रूपये निकलवा कर लाया था। दोनों मुख्य बाजार में एक जूस बार पर रुके और वहां जूस पीने के लिए बैठ गए। आशंका है कि इसी दौरान तीन महिलाएं उनका पीछा करते हुए जूस बार में उनके पास ही आकर बैठ गई और मौका पाते ही बैग में ब्लेड का कट लगाकर लाख रूपये की 5 सौ की नोटों की गड्डियां निकाल ले गयी। गनीमत रही कि छोटे नोटों के रूप में रखे 3 लाख रूपये बच गए। हालांकि तीनों महिलाओं की यह करतूत वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फिलहाल पीड़ित ने इस संबंध में सिटी थाना में शिकायत दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों आरोपी महिलाओं की तलाश शुरू की है।0
0
Report
Advertisement
19-20 सितम्बर को मुंबई-गोवा हाईवे पर भारी वाहन प्रतिबंध; गणेश-गौरी विसर्जन सुरक्षा के लिए कदम
Ratnagiri, Maharashtra:रत्नागिरी.. गौरी-गणपती विसर्जनासाठी मुंबई-गोवा महामार्गावर १९ व २० सप्टेंबरला अवजड वाहनांना बंदी; शासनाचे सुधारित आदेश जारी.. अँकर गौरी आणि सात दिवसांच्या गणपती विसर्जनासह कोकणवासीयांच्या परतीच्या प्रवासाच्या पार्श्वभूमीवर मुंबई-गोवा राष्ट्रीय महामार्गावरील अवजड वाहनांच्या बंदीबाबत राज्य शासनाने सुधारित शुध्दीपत्रक काढले आहे.. नव्या आदेशानुसार, १९ सप्टेंबर रोजी सकाळी ८ वाजल्यापासून ते २० सप्टेंबर रोजी रात्री ११ वाजेपर्यंत सलग १६ टन किंवा त्याहून अधिक वजनाच्या अवजड वाहनांची वाहतूक पूर्णपणे बंद राहणार आहे.. यापूर्वी ही बंदी १९ सप्टेंबरच्या रात्री संपणार होती, मात्र आता ती २० सप्टेंबरच्या रात्रीपर्यंत वाढवण्यात आली आहे.. भाविकांचा प्रवास सुरळीत ठेवतानाच स्थानिक परिस्थितीनुसार निर्बंधांमध्ये शिथिलता आणण्याचे अधिकार नवी मुंबई पोलीस आयुक्त व संबंधित जिल्हा पोलीस अधीक्षकांना देण्यात आले असून,जेएनपीटी व जयगड बंदरांच्या मालवाहतुकीसाठी योग्य नियोजनाचे निर्देश शासनाने दिले आहेत..0
0
Report
रीवा में कांग्रेस-पुलिस झड़प: आंसू गैस से प्रदर्शनकारियों को दबाने के दौरान भूरिया घायल
Rewa, Madhya Pradesh:रीवा में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान गुरुवार को पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर झड़प हो गई। कांग्रेस पिछले पांच दिनों से अग्रसेन चौराहे पर कल्पना मिश्रा की मौत के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रही थी। गुरुवार को धरना स्थल से सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता सिरमौर चौराहे की ओर बढ़ रहे थे, जहां कल्पना मिश्रा के पिता अपनी बेटी की मौत के मामले में कार्रवाई की मांग के लिए धरने पर बैठे हैं। इसी दौरान रास्ते में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच विवाद हो गया और देखते ही देखते धक्का-मुक्की और झूमाझटकी शुरू हो गई। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और वाटर कैनन से पानी की बौछार की। पुलिस ने कुछ प्रदर्शनकारियों को वाहनों में भरकर मौके से हटाने की कोशिश भी की। झड़प के दौरान झाबुआ विधायक और कांग्रेस नेता विक्रांत भूरिया घायल हो गए। उनकी आंख में चोट आई है। भूरिया ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनकी आंख में डंडा मारा और उनकी आंख फोड़ने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि वह पुलिसकर्मियों से मना करते रहे, लेकिन इसके बावजूद उनकी आंख पर डंडा मारा गया। इधर, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी पहले ही सिरमौर चौराहे पर पहुंच गए थे, जहां उन्होंने कल्पना मिश्रा के पिता से मुलाकात कर उनके अनशन की जानकारी ली।0
0
Report
इंदौर में अहिल्या बाई के पालकी यात्रा से शहर में उत्साह की लहर
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर की महारानी पुण्यश्लोका लोकमाता अहिल्या बाई की पुण्यतिथि पर इंदौर में भव्य पालकी यात्रा निकली जिसमें अलग अलग अखाड़ों , झाकियों ओर प्रस्तुतियों ने समा बांध दिया लोकमता अहिल्या बाई की यह यात्रा का मुस्लिम धर्म की महिलाओं ने भी स्वागत किया वीओ - माता अहिल्या बाई की पालकी की शुरुआत पूरे विधि विधान के साथ गांधी हाल से शुरुआत हुई जहाँ पुलिस बैंड ने इस पालकी यात्रा की अगवानी की वहीं बग्घी पर सवार हाथों में शिवलिंग लिए माता अहिल्या बाई का रूप लिए युवती में माता अहिल्या बाई की ही छवि दिखाई दी जो कि आकर्षण का केंद्र रही यात्रा में मंत्री तुलसीराम सिलावट सांसद शंकर लालवानी और कई जनप्रतिनिधि शामिल हुए इस पालकी यात्रा का इंदौर शहर के प्रमुख मार्ग पर कई मंचों से स्वागत हुआ !0
0
Report
Advertisement
आरक्षण के विरोध में दिया ज्ञापन,कहा यूजीसी रोल बैंक
Gonda, Uttar Pradesh:आरक्षण के विरोध में दिया ज्ञापन,कहा यूजीसी रोल बैंक गोण्डा मे आज स्वर्ण आर्मी द्वारा राष्ट्रपति को संबोधित चार सूत्री ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया गया जिसमें आरक्षण में समाप्त कर आर्थिक आधार पर सभी जातियों को देने की मांग की गई।स्वर्ण आर्मी के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र तिवारी ने कहा सामान्य वर्ग में भी गरीबी और बदहाली की स्थिति है तो वर्ग को आरक्षण के चलते सरकारी व्यवस्थाओं से वंचित नहीं रखा जा रहा है। आरक्षण जैसी व्यवस्था से सामान्य वर्ग के बहुत सारे प्रतिभाशाली प्रतिभागी वंचित रह जाते हैं यदि आरक्षण की यह व्यवस्था समाप्त की जाएगी तो उन प्रतिभाशाली बच्चों को स्थान मिलेगा। आरक्षण जाति के आधार पर ना करके आर्थिक आधार प किया जाए जिससे राष्ट्र सुदृढ़ बनेगा। SC/ST एक्ट में सुधार किया जाए, अथवा इसे समाप्त किया जाए, साथ ही सामान्य वर्ग के आयोग का गठन किया जाए, यूजीसी कानून वापस लिया जाए। ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि सिटी मजिस्ट्रेट को दिया गया।0
0
Report
अयोध्या के डांडिया मंदिर में दूध में मरी मक्खियाँ; खाद्य विभाग जांच शुरू
Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या के डांडिया मंदिर में भंडारे के लिए मंगाए गए पराग डेयरी के दूध को लेकर विवाद खड़ा हो गया। मंदिर में भंडारे के लिए दूध के कंटेनर मंगाए गए थे। आरोप है कि जैसे ही दूध का कंटेनर खोला गया, उसमें से तेज दुर्गंध आने लगी। मंदिर से जुड़े लोगों ने जब कंटेनर के अंदर देखा तो दूध में मरी हुई मक्खियां तैरती दिखाई दीं। इसके बाद मंदिर परिसर में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद मंदिर के महंत की ओर से शिकायत की गई। सूचना मिलने पर खाद्य विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और दूध का सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया। वहीं, दूषित होने की आशंका के चलते पूरा दूध नाले में बहा दिया गया। अब खाद्य विभाग की जांच रिपोर्ट के बाद ही साफ होगा कि दूध में मक्खियाँ कैसे पहुंचीं और दूध की गुणवत्ता मानकों के अनुरूप थी या नहीं। मामले ने भंडारे के लिए खाद्य सामग्री की गुणवत्ता और सप्लाई व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।0
0
Report
ASP पीछे चंबल नदी से अवैध रेत परिवहन, ट्रैक्टर-ट्रॉली नाली में फंसा चालक फरार
Morena, Madhya Pradesh:मुरैना - चंबल से रेत का अवैध परिवहन! ASP की नजर पड़ी तो ट्रैक्टर लेकर भागा चालक, नाली में फंसी ट्रॉली छोड़कर फरार मुरैना। चंबल नदी से रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी बीच मुरैना में एक दिलचस्प घटनाक्रम सामने आया, जहां अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र पाल सिंह डावर नेशनल हाईवे से गुजर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर रेत से भरे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पर पड़ी. ASP डावर ने ट्रैक्टर का पीछा किया तो चालक ट्रैक्टर को लेकर भागने लगा। पीछा किए जाने के दौरान चालक नई हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी से होते हुए जौरा रोड पर राधा कृष्ण हॉस्पिटल के पीछे वाली गली में पहुंचा। इसी दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली एक बड़ी नाली में जा घुसी। इसके बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया। पुलिस अब फरार चालक की तलाश के साथ ही रेत खनन और ट्रैक्टर चालक जानकारी जुटाने में लगी है। चंबल नदी से रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन लंबे समय से प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है। लगातार कार्रवाई के बावजूद अवैध रेत परिवहन के मामले सामने आना कई सवाल खड़े करता है।0
0
Report
Advertisement
AI टूल्स से 80 के दशक के लुक बनाकर लोग वायरल
Vidisha, Madhya Pradesh:सोशल मीडिया पर छाया 80 के दशक का क्रेज़... AI टूल्स से बदल रहे लुक वक़्त कभी लौटकर नहीं आता... लेकिन अगर तकनीक की मदद से बीते हुए कल की झलक फिर से जिंदा हो जाए..तो भला कौन पीछे रहना चाहेगा.. इन दिनों सोशल मीडिया पर 80 के दशक का ट्रेंड जोरों पर है.. लोग उस दौर के गाने, फैशन और अंदाज़ में अपनी तस्वीरें बनाकर वायरल कर रहे हैं। बच्चे हों, जवान हों या बुजुर्ग — हर कोई इस नॉस्टैल्जिया की लहर में डूबा नजर आ रहा है... स्क्रीन पर उभरती ये तस्वीरें किसी पुरानी एल्बम के पन्नों जैसी लगती हैं... मगर हकीकत में ये आज की तारीख में AI टूल्स की मदद से बनाई गई हैं। रेट्रो हेयरस्टाइल, बेल-बॉटम पैंट, बड़े गॉगल्स और वो पुराने दौर का संगीत — इन सबको मिलाकर लोग अपनी एक नई पहचान गढ़ रहे हैं, जो उन्हें सीधे उनके बचपन और जवानी के दिनों में ले जाती है। लोगों से बात करने पर उनका कहना है जब हम अपनी पुरानी फोटो जैसी तस्वीर देखते हैं, तो दिल खुश हो जाता है... लगता है जैसे वो दिन फिर से लौट आए इस ट्रेंड से जुड़े लोगों का कहना है कि टेक्नोलॉजी भले ही कितनी भी आगे बढ़ जाए, लेकिन बीते हुए पलों की याद दिलाकर वो सुकून देती है जो शायद ही कहीं और मिले.. "एक ही दुख है कि हम बड़े होते जा रहे हैं, समय हाथ से फिसलता जा रहा है... इन तस्वीरों को देखकर वो बीता हुआ बचपन याद आ जाता है सोशल मीडिया पर यह ट्रेंड सिर्फ एक फैशन स्टेटमेंट नहीं, बल्कि एक भावनात्मक जुड़ाव भी बन चुका है। AI टूल्स की बढ़ती पहुंच ने अब हर उम्र के लोगों को अपने बीते हुए कल से रूबरू होने का मौका दे दिया है। लेकिन जानकार यह भी मानते हैं कि इस तरह के ट्रेंड्स में निजी तस्वीरें साझा करते वक़्त डेटा प्राइवेसी का ध्यान रखना भी उतना ही जरूरी है. पुरानी यादों के साथ-साथ अपनी डिजिटल सुरक्षा का भी पूरा ख्याल रखिएगा..0
0
Report
दंदरौआ धाम में बुढ़वा मंगल मेले की शानदार तैयारी, लाखों श्रद्धालु आ सकते हैं
Bhind, Madhya Pradesh:हेडर- दंदरौआ धाम में बुढ़वा मंगल मेले की भव्य तैयारियां, लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान, मंत्री राकेश शुक्ला ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखने के निर्देश, तीनों गेट पर एंबुलेंस और अस्थाई अस्पताल से लेकर CCTV और कंट्रोल रूम तक रहेगी व्यवस्था। एंकर-भिंड के प्रसिद्ध दंदरौआ धाम में आगामी 22 सितंबर को बुढ़वा मंगल के अवसर पर लगने वाले भव्य मेले को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। डॉक्टर हनुमान के दर्शन के लिए भिंड ही नहीं, बल्कि मध्यप्रदेश के साथ उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों से लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने दंदरौआ धाम परिसर में अधिकारियों की बैठक लेकर व्यवस्थाओं की समीक्षा की और जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री सूरज वर्मा, अपर कलेक्टर श्री राजन बी नाडिया, एसडीएम मेहगांव श्री नवनीत शर्मा, एसडीओपी श्री संजय कौच्छा, सीईओ जनपद मेहगांव श्री राजीव मिश्रा सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। दंदरौआ धाम में बुढ़वा मंगल का पर्व इस बार भी आस्था के बड़े जनसैलाब का गवाह बनने जा रहा है। लाखों श्रद्धालुओं के संभावित आगमन को देखते हुए प्रशासन के सामने सबसे बड़ी चुनौती भीड़ नियंत्रण, सुगम दर्शन, यातायात, सुरक्षा और मूलभूत सुविधाओं की है। इन्हीं तैयारियों को लेकर मंत्री राकेश शुक्ला ने दंदरौआ धाम परिसर में अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक की अध्यक्षता महामंडलेश्वर महंत रामदास महाराज ने की। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेले से पहले बिजली और पानी की व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त हो। श्रद्धालुओं के मंदिर में प्रवेश से लेकर दर्शन के बाद सुरक्षित निकासी तक पूरी व्यवस्था बनाई जाए, ताकि भारी भीड़ के बावजूद किसी श्रद्धालु को परेशानी का सामना न करना पड़े। वहीं अपर कलेक्टर राजन बी नाडिया ने मंदिर परिसर के भीतर दुकानें नहीं लगाने, प्रमुख नाकों पर टेंट और कुर्सियों की व्यवस्था करने, प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रखने और सड़कों के किनारे झाड़ियों की कटाई कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही फायर ब्रिगेड, साफ-सफाई, अस्थाई शौचालय और CCTV कैमरों की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने को कहा गया है। श्रद्धालुओं को दर्शन की स्थिति और भीड़ की जानकारी देने के लिए एलईडी स्क्रीन लगाई जाएंगी। वहीं तीनों प्रवेश द्वारों पर एंबुलेंस, अस्थाई अस्पताल और महिला डॉक्टर की व्यवस्था रहेगी। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए कंट्रोल रूम भी बनाया जाएगा। बुढ़वा मंगल के दिन दंदरौआ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए निर्बाध विद्युत आपूर्ति पर भी विशेष जोर दिया गया है। प्रशासन ने मेला अवधि में बिजली व्यवस्था बाधित नहीं होने देने के निर्देश दिए हैं। श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह शुद्ध पेयजल, पानी के टैंकर, बेरिकेडिंग और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। यानी इस बार प्रशासन की कोशिश है कि आस्था के इस महापर्व में श्रद्धालुओं को दर्शन के साथ-साथ सुरक्षा और सुविधा भी मिले। दंदरौआ धाम में बुढ़वा मंगल सिर्फ भिंड ही नहीं, बल्कि आसपास के जिलों सहित एमपी,यूपी ,राजस्थान,हरियाणा,देहली महाराष्ट्र सहित कई प्रदेशों से लाखों की तादाद में पहुँचने बाले श्रद्धालुओं के लिए आस्था का बड़ा केंद्र है। ऐसे में लाखों की भीड़ के बीच व्यवस्थाओं को सुचारु रखना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती होगी। अब देखना होगा कि 22 सितंबर को उमड़ने वाले इस आस्था के जनसैलाब के बीच प्रशासन अपनी तैयारियों को किस तरह जमीन पर उतारता है।0
0
Report
जमुई लछुआड़ में अवैध शराब निर्माण पर पुलिस कार्रवाई; 1000 लीटर महुआ नष्ट
Jamui, Bihar:जमुई जिले के लछुआड़ थाना क्षेत्र के बाल्डा मुसहरी में पुलिस ने देर रात अवैध शराब निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तीन-चार घरों में छापेमारी की। इस दौरान शराब तैयार करने के लिए रखा करीब 1000 लीटर फुला हुआ जावा महुआ बरामद कर मौके पर ही नष्ट किया गया, जबकि करीब 100 लीटर देसी शराब जब्त की गई। लछुआड़ थानाध्यक्ष रुपेश कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बाल्डा मुसहरी में कुछ लोगों द्वारा बड़े पैमाने पर महुआ से अवैध शराब तैयार की जा रही है। साथ ही तैयार शराब का कारोबार किए जाने की भी सूचना थी। सूचना के सत्यापन के बाद देर रात पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन-चार घरों में छापेमारी की। इस दौरान करीब 1000 लीटर फुला हुआ जावा महुआ मिला, जिसे मौके पर ही विनष्ट कर दिया गया। वहीं करीब 100 लीटर तैयार देसी शराब बरामद कर जब्त कर लिया गया। दरअसल, पुलिस की छापेमारी की भनक लगते ही संबंधित घरों में मौजूद लोग मौके से फरार हो गए। लिहाजा किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। फिलहाल पुलिस बरामद शराब को थाने ले जाकर शराब कारोबारियों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई में जुटी है। हालांकि, पुलिस की इस कार्रवाई के बाद इलाके में अवैध शराब कारोबारियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।0
0
Report
Advertisement
