icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
233001
Anil KumarAnil KumarFollow22 Nov 2024, 10:29 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

झालावाड़ के हनुमान मंदिर में घायल बंदर बच्चे के इलाज को लेकर बहस

Jhalawar, Rajasthan: खानपुर (झालावाड़) घटना झालावाड़ जिले के पनवाड़ कस्बे में स्थित बड़ी बावड़ी हनुमान मंदिर परिसर में बिजली की चपेट में आने से बंदर का एक बच्चा गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद पशु प्रेमियों ने घायल बंदर के बच्चे को बचाने और उसका उपचार करवाने के लिए प्रयास शुरू किए। पशु प्रेमियों ने मामले की जानकारी खानपुर रेंजर सत्यवीर सिंह सोलंकी को फोन पर देकर वन विभाग से मदद मांगी। लेकिन आरोप है कि वन विभाग की ओर से यह कहकर जिम्मेदारी से हाथ खड़े कर दिए गए कि बंदर वन विभाग के अधीन नहीं आते हैं और इनकी देखभाल की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत की है। वन विभाग के इस जवाब के बाद घायल बेजुबान जीव के उपचार को लेकर पशु प्रेमियों के सामने असमंजस की स्थिति खड़ी हो गई। गंभीर रूप से झुलसे बंदर के बच्चे को तत्काल उपचार की जरूरत है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर बेजुबान वन्यजीवों के संरक्षण और उपचार की जिम्मेदारी किसकी है? जब कोई बेजुबान जीव संकट में हो तो जिम्मेदार विभागो के बीच जिम्मेदारी टालने के बजाय उसकी जान बचाने के लिए आगे आने की जरूरत है। पशु प्रेमियों ने घायल बंदर के बच्चे के शीघ्र उपचार और संबंधित विभागों से संवेदनशीलता दिखाने की मांग की। हालांकि बाद में स्थानीय पशु प्रेमी ग्रामीण घायल बंदर को लेकर पशु चिकित्सालय पहुंचे और उपचार करवाया।
0
0
Report

राजस्थान पुलिस हाईटेक टूल्स से अपराधियों पर होगी निर्णायक शिकंजा

Jaipur, Rajasthan:राजस्थान में अब अपराधियों की करतूतों का खुलासा सिर्फ पारंपरिक पुलिस जांच से नहीं, बल्कि मॉर्डन साइंस की मदद से भी होगा। सांप के जहर की पहचान करने वाली मशीन से लेकर DNA सीक्वेंसर तक... नशे के नमूनों की जांच करने वाले सिस्टम से लेकर मोबाइल में छिपे डिजिटल सबूतों तक... पुलिस की जांच व्यवस्था को हाईटेक बनाने के लिए सरकार ने 96 करोड़ 82 लाख रुपए मंजूर किए हैं। इतना ही नहीं अब पुलिस गाड़ियों में 'AI एंटी-ड्रोन सिस्टम' और पोर्टेबल जैमर लगेगा जिससे पुलिस गश्त भी फिल्मों जैसी होगी। राजस्थान में अपराधियों की धरपकड़ के साथ अब वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर अपराधों की गुत्थियां सुलझाने की तैयारी है। पुलिस आधुनिकीकरण योजना के तहत सरकार ने 96.82 करोड़ रुपए के आधुनिक उपकरणों की खरीद को मंजूरी दी है। इनमें कुछ ऐसे उपकरण भी शामिल हैं जो सामान्य पुलिस जांच से लेकर जटिल आपराधिक मामलों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। इस पूरी योजना में सबसे दिलचस्प उपकरण सांप के जहर की पहचान करने वाला ELISA रीडर है। इसके अलावा DNA सीक्वेंसर, PCR मशीन, ऑटोमेटेड ड्रग इन्वेस्टिगेटर सिस्टम, गैस क्रोमैटोग्राफ-मास स्पेक्ट्रोमीटर और AI आधारित सिस्टम भी शामिल हैं। इन उपकरणों से जहरीले पदार्थों, नशीले ड्रग्स, जैविक नमूनों और डिजिटल साक्ष्यों की जांच को आधुनिक बनाया जा सकेगा। बाइट - राजीव शर्मा, डीजीपी राजस्थान पुलिस ELISA रीडर - सांप के जहर की पहचान में मददगार फोरेंसिक लैब के लिए चार ELISA रीडर स्वीकृत किए गए हैं। इस उपकरण का उपयोग सांप के जहर से जुड़े विशिष्ट प्रोटीन या एंटीजन की पहचान के लिए किया जा सकता है। किसी संदिग्ध सर्पदंश के मामले में जैविक नमूने का परीक्षण कर यह पता लगाने में मदद मिल सकती है कि नमूने में सांप के जहर से संबंधित विशिष्ट तत्व मौजूद हैं या नहीं। यह उपकरण विशेष रूप से उन मामलों में उपयोगी हो सकता है जहां सर्पदंश की परिस्थितियां संदिग्ध हों या किसी आपराधिक घटना में जहर के इस्तेमाल की आशंका हो। हालांकि, ELISA जांच से अपने आप सांप की प्रजाति या मौत का कारण अंतिम रूप से प्रमाणित नहीं होता। इसके लिए उपयुक्त नमूने, मान्य जांच पद्धति और अन्य मेडिकल एवं फोरेंसिक साक्ष्यों का मिलान जरूरी होगा। DNA जीन सीक्वेंसर - अपराधी की पहचान में अहम भूमिका..... फोरेंसिक लैब के लिए 24 कैपिलरी वाला एक जीन सीक्वेंसर स्वीकृत किया गया है। यह आधुनिक मशीन DNA के विशिष्ट हिस्सों का विश्लेषण करने में इस्तेमाल होती है। हत्या, यौन अपराध, अज्ञात शव और अन्य गंभीर आपराधिक मामलों में घटनास्थल से मिले जैविक नमूनों की जांच महत्वपूर्ण होती है। बाल, खून, लार और अन्य जैविक नमूनों से प्राप्त DNA का विश्लेषण कर संदिग्धों और पीड़ितों के DNA प्रोफाइल का मिलान किया जा सकता है। इससे अज्ञात शवों की पहचान और आपराधिक मामलों में जैविक साक्ष्यों की उपयोगिता बढ़ सकती है। PCR मशीन - छोटे नमूने से DNA जांच का रास्ता.... सरकार ने 96 वेल PCR मशीन, डबल एवं ट्रिपल ब्लॉक PCR मशीन और रियल टाइम PCR मशीन की खरीद को भी मंजूरी दी है। PCR तकनीक का उपयोग DNA के किसी विशेष हिस्से की लाखों प्रतियां तैयार करने के लिए किया जाता है। इससे बहुत कम मात्रा में उपलब्ध DNA नमूने का भी आगे विश्लेषण किया जा सकता है। वहीं रियल टाइम PCR के जरिए DNA की मात्रा और विशिष्ट आनुवंशिक संकेतों का पता लगाया जा सकता है। गंभीर अपराधों की वैज्ञानिक जांच में यह तकनीक महत्वपूर्ण है। ऑटोमेटेड ड्रग इन्वेस्टिगेटर- नशीले पदार्थों की जांच..... फोरेंसिक लैब के लिए दो ऑटोमेटेड ड्रग इन्वेस्टिगेटर सिस्टम स्वीकृत किए गए हैं। इनकी मदद से संदिग्ध ड्रग्स और अन्य पदार्थों की जांच एवं पहचान की प्रक्रिया में सहायता मिल सकती है। NDPS के मामलों में जब्त किए गए पदार्थों की वैज्ञानिक जांच बेहद महत्वपूर्ण होती है। किसी पदार्थ में नशीले तत्वों की मौजूदगी और उनकी प्रकृति की पुष्टि के लिए फोरेंसिक परीक्षण किए जाते हैं। इस तरह के आधुनिक सिस्टम से ड्रग्स की जांच को अधिक व्यवस्थित और प्रभावी बनाने में मदद मिल सकती है। गैस क्रोमैटोग्राफ-मास स्पेक्ट्रोमीटर- रासायनिक पदार्थों की पहचान...... तीन गैस क्रोमैटोग्राफ विद मास स्पेक्ट्रोमीटर (GC-MS) खरीदने की मंजूरी दी गई है। यह उपकरण किसी मिश्रण में मौजूद अलग-अलग रासायनिक पदार्थों को अलग करने और उनकी पहचान करने में इस्तेमाल होता है। जहर, नशीले पदार्थों, संदिग्ध रसायनों और अन्य आपराधिक मामलों में मिले रासायनिक नमूनों की जांच में यह तकनीक उपयोगी होती है। उदाहरण के तौर पर किसी संदिग्ध पदार्थ में कौन-कौन से रासायनिक तत्व मौजूद हैं, इसका विश्लेषण करने में GC-MS मदद करता है। HPLC और FT-IR - जटिल रासायनिक नमूनों का विश्लेषण.... तीन हाई परफॉर्मेंस लिक्विड क्रोमैटोग्राफी (HPLC) और तीन FT-IR मशीनें भी स्वीकृत की गई हैं। HPLC का उपयोग जटिल मिश्रणों में मौजूद अलग-अलग रासायनिक घटकों को अलग करने और उनकी मात्रा का विश्लेषण करने के लिए किया जाता है। वहीं FT-IR तकनीक किसी पदार्थ के रासायनिक बंधों और संरचना से जुड़े संकेतों का विश्लेषण करती है। इन उपकरणों से संदिग्ध दवाओं, रसायनों और अन्य फोरेंसिक नमूनों की जांच में मदद मिलेगी। मोबाइल फोरेंसिक सॉफ्टवेयर - साइबर ठगों के खिलाफ डिजिटल हथियार.... साइबर अपराधों की जांच के लिए मोबाइल फोन फोरेंसिक सॉफ्टवेयर और कंप्यूटर फोरेंसिक टूल्स खरीदे जाएंगे। इनकी मदद से कानूनी प्रक्रिया के तहत मोबाइल और कंप्यूटर से उपलब्ध डिजिटल साक्ष्यों का विश्लेषण किया जा सकता है। इसमें कॉल और मैसेज से जुड़े उपलब्ध रिकॉर्ड, डिवाइस डेटा, एप्लिकेशन से संबंधित जानकारी और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच शामिल हो सकती है। इसके अलावा पासवर्ड रिकवरी सॉफ्टवेयर, DVR फोरेंसिक सॉफ्टवेयर और वीडियो ऑथेंटिकेशन टूल्स भी खरीदे जाएंगे। इनकी मदद से CCTV फुटेज की जांच, वीडियो की वास्तविकता का परीक्षण और डिजिटल रिकॉर्ड में संभावित छेड़छाड़ का विश्लेषण किया जा सकेगा। बाइट - राजीव शर्मा, डीजीपी राजस्थान पुलिस फायरिंग सिम्युलेटर: पुलिस को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण.... पुलिसकर्मियों के प्रशिक्षण के लिए दो 6-लेन फायरिंग सिम्युलेटर स्वीकृत किए गए हैं। सिम्युलेटर के जरिए नियंत्रित वातावरण में निशानेबाजी का अभ्यास कराया जा सकता है। इससे पुलिसकर्मी अलग-अलग परिस्थितियों में फायरिंग का प्रशिक्षण ले सकेंगे। इसके साथ ही पुलिसकर्मियों की सुरक्षा के लिए 2000 बुलेटप्रूफ जैकेट और पटके भी खरीदे जाएंगे। सात शहरों में मजबूत होगी साइबर फोरेंसिक जांच..... सरकार ने जयपुर की राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला के साइबर फोरेंसिक डिवीजन के विस्तार के साथ उदयपुर, अजमेर, बीकानेर, जोधपुर, भरतपुर और कोटा की रीजनल फोरेंसिक लैब में भी चरणबद्ध तरीके से साइबर फोरेंसिक डिवीजन स्थापित करने का फैसला किया है। इस पूरी योजना के लिए 54.99 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। वहीं SOG, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स के संसाधनों के लिए 41.82 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं।
0
0
Report
Advertisement

भाजपा प्रत्याशियों की बाड़ाबंदी से चुनाव के बाद सियासी हलचल तेज

Jhunjhunu, Rajasthan:सूरजगढ़, झुंझुनूं पंचायत चुनाव के बाद भाजपा ने शुरू की प्रत्याशियों की बाड़ाबंदी बुहाना, सूरजगढ़ और सिंघाना पंचायत समितियों के प्रत्याशियों की बाड़ाबंदी भाजपा प्रत्याशियों की बाड़ाबंदी का वीडियो आया सामने पूर्व सांसद संतोष अहलावत ने संभाली ट्रेवलर गाड़ी की कमान प्रधान पद के चुनाव को लेकर प्रत्याशियों को एकजुट रखने की कवायद पंचायत चुनाव के बाद झुंझुनूं जिले में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। चुनाव परिणाम और आगे की रणनीति को लेकर राजनीतिक दल अपने-अपने प्रत्याशियों को एकजुट रखने में जुट गए हैं। इसी कड़ी में भाजपा ने बुहाना, सूरजगढ़ और सिंघाना पंचायत समितियों के प्रत्याशियों की बाड़ाबंदी की है। भाजपा प्रत्याशियों की बाड़ाबंदी से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में पूर्व सांसद संतोष अहलावत ट्रेवलर गाड़ी की कमान संभालती नजर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि इन तीनों पंचायत समितियों के भाजपा प्रत्याशियों को एक साथ रखा गया है। ताकि चुनाव के बाद राजनीतिक समीकरणों के बीच पार्टी की रणनीति को मजबूत रखा जा सके। भाजपा ने प्रधान पद के चुनाव को लेकर अपने प्रत्याशियों को एकजुट रखने के लिए यह कवायद की है। बाड़ाबंदी के दौरान प्रत्याशियों को एक साथ रखा गया है। जिससे प्रधान पद के चुनाव तक पार्टी के सदस्य एकजुट रहें और राजनीतिक समीकरणों में किसी तरह की टूट-फूट न हो। पूर्व सांसद संतोष अहलावत की इस सक्रियता के बाद जिले की पंचायत समितियों में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। अब सबकी नजरें प्रधान पद के चुनाव पर टिकी हैं। बाड़ाबंदी के इस वीडियो के सामने आने के बाद स्थानीय राजनीति में इसकी चर्चा हो रही है।
0
0
Report

झुंझुनूं: हाईकोर्ट के फर्जी आदेश मामले में अधिवक्ता गिरफ्तार—पुलिस ने रिमांड मांगा

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं से इस वक्त की बड़ी खबर हाईकोर्ट के फर्जी आदेश बनाने के मामले में कार्रवाई चुनाव लड़वाने के लिए तैयार किया गया था हाईकोर्ट का फर्जी आदेश कांग्रेस विधायक श्रवण कुमार के पुत्र जयप्रकाश के नामांकन से जुड़ा है मामला झुंझुनूं कोर्ट में प्रेक्टिस करने वाले एक अधिवक्ता को किया गिरफ्तार रूपपुरा तन कुलोठ खुर्द निवासी विक्रम सिंह को किया गिरफ्तार झुंझुनूं कोर्ट में बतौर अधिवक्ता प्रेक्टिस करते है विक्रम सिंह गिरफ्तार अधिवक्ता को पेश किया गया चिड़ावा कोर्ट कोर्ट ने दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा अधिवक्ता विक्रम सिंह को मामले में तीन दिन बाद झुंझुनूं एसपी को भी पेश होना है हाईकोर्ट में दर्ज एफआईआर की तथ्यात्मक रिपोर्ट के साथ पेश होना है हाईकोर्ट में सूरजगढ़ सीआई ने कहा— मामले की हो रही जांच, और भी गिरफ्तारी संभव झुंझुनूं से इस वक्त की बड़ी खबर मिल रही है। झुंझुनूं के सूरजगढ़ में पंचायतराज चुनाव के दौरान राजस्थान हाईकोर्ट का कथित फर्जी आदेश तैयार कर चुनाव लड़ने की अनुमति हासिल करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले में झुंझुनूं न्यायालय में अधिवक्ता के रूप में प्रैक्टिस करने वाले विक्रम सिंह को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने चिड़ावा न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर कथित फर्जी आदेश तैयार करने और उसे संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने के पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। गिरफ्तार अधिवक्ता की पहचान विक्रम सिंह निवासी रूपपुरा तन कुलोठ खुर्द थाना सूरजगढ़ क्षेत्र के रूप में हुई है। वह झुंझुनूं कोर्ट में बतौर अधिवक्ता प्रैक्टिस करता है। पुलिस के अनुसार इस मामले में अनुसंधान जारी है और पूछताछ के आधार पर अन्य लोगों की भूमिका भी सामने आ सकती है। सूरजगढ़ सीआई ने भी मामले में जांच जारी होने और आगे अन्य गिरफ्तारियां होने की संभावना जताई है। दरअसल, यह पूरा मामला सूरजगढ़ से कांग्रेस विधायक श्रवण कुमार के पुत्र जयप्रकाश के पंचायतराज चुनाव में नामांकन से जुड़ा हुआ है। ग्राम पंचायत जीणी की मतदाता सूची में नाम हटाए जाने के विवाद के बीच हाईकोर्ट के आदेश के नाम पर एक कथित दस्तावेज तैयार किया गया था। इस दस्तावेज में जयप्रकाश का नाम मतदाता सूची में बहाल करने और पंचायतराज चुनाव में नामांकन दाखिल कर चुनाव लड़ने की अनुमति दिए जाने संबंधी निर्देश दर्शाए गए थे। कथित आदेश को संबंधित निर्वाचन अधिकारियों तक पहुंचाया गया था। हालांकि, बाद में मामला राजस्थान हाईकोर्ट के संज्ञान में पहुंचा तो आदेश की प्रामाणिकता पर सवाल खड़े हुए। हाईकोर्ट के रिकॉर्ड की जांच में सामने आया कि संबंधित तारीख को अदालत की ओर से ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया गया था। अदालत ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के निर्देश दिए थे। इस प्रकरण में अब झुंझुनूं पुलिस की कार्रवाई पर भी हाईकोर्ट की नजर है। मामले में तीन दिन बाद 19 नवंबर को झुंझुनूं एसपी को हाईकोर्ट में पेश होना है। उन्हें दर्ज एफआईआर से संबंधित तथ्यात्मक रिपोर्ट अदालत के समक्ष प्रस्तुत करनी है। ऐसे में अधिवक्ता की गिरफ्तारी को इस प्रकरण में जांच की महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है। पुलिस अब गिरफ्तार अधिवक्ता विक्रम सिंह से दो दिन के रिमांड के दौरान पूछताछ करेगी। जांच का मुख्य बिंदु कथित फर्जी आदेश तैयार करने, उसके प्रसारण और चुनावी प्रक्रिया में उसके इस्तेमाल से जुड़ी कड़ियों का पता लगाना है। इस पूरे प्रकरण में अन्य किन लोगों की भूमिका रही, इसकी भी पड़ताल की जा रही है। सूरजगढ़ सीआई रामसिंह के अनुसार मामले की जांच जारी है। पूछताछ और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे भी कार्रवाई की जा सकती है। ऐसे में आने वाले दिनों में इस प्रकरण में कुछ और नाम सामने आने और गिरफ्तारियां होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा है।
0
0
Report
Advertisement

लोहरदगा: दोहरे हत्याकांड के बाद पूजा देवी का अंतिम संस्कार मुस्लिम समाज ने कराया

Lohardaga, Jharkhand:लोहरदगा- लोहरदगा में दोहरे हत्याकांड के बाद मृतिका के शव का अंतिम संस्कार को लेकर संकट खड़ा हो गया। जिस महिला की हत्या ने पूरे इलाके को झकझोर दिया था, उसकी अंतिम विदाई के वक्त एक ऐसा दृश्य सामने आया, जिसने इंसानियत भाईचारे और सामाजिक सौहार्द की नई मिसाल पेश कर दी। मृतिका पूजा देवी के अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी को लेकर असमंजस की स्थिति बनी और परिजन शव छोड़कर अपने घर जाने की तैयारी करने लगे, तब भंडरा के मुस्लिम समाज आगे आया। अंजुमन इस्लामिया भंडरा के सदर मंसूर अंसारी ने मोर्चा संभाला और अपनी अगुवाई में मुस्लिम युवकों के साथ पूजा देवी का पूरे विधि-विधान के साथ शव का अंतिम संस्कार कराया। दोहरे हत्याकांड के बाद रविवार की रात से ही भंडरा के कुंबा टोली इलाके में मातम का माहौल था। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जब पूजा देवी का शव वाहन से उसके ससुराल भंडरा पहुंचा, तब किसी ने कल्पना भी नहीं की थी कि अंतिम विदाई के वक्त एक नया संकट खड़ा हो जाएगा। मृतिका के परिजन शव को वाहन से उतारकर वहीं छोड़कर अपने घर लौटने की तैयारी में थे। इसी बीच आरोपी सोनू लहरी की मां और मृतका की सास ने हो-हल्ला शुरू कर दिया। माहौल बिगड़ता देख स्थानीय मुस्लिम युवकों ने हस्तक्षेप किया और महिला के परिजनों को रोका। और सामाजिक पहल के बाद देर रात शव का अंतिम संस्कार किया गया। बाइट - लडकी का पिता लोहरदगा से गौतम लेनिन की रिपोर्ट
0
0
Report

गिरिडीह में छठ के मौके पर 9 वर्षीय शिवानी की सड़क दुर्घटना में मौत

Giridih, Jharkhand:गिरिडीह जिले के हीरोडीह थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 9 वर्षीय बच्ची शिवानी कुमारी की मौत हो गई। छठ महापर्व मनाने मामा घर आई बच्ची की मौत से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है। मृतका शिवानी कुमारी देवरी थाना क्षेत्र के कोसोगोंदोदिघी गांव की रहने वाली थी। बताया जा रहा है कि वह छठ पर्व को लेकर अपने मामा घर हीरोडीह आई हुई थी। परिजनों के अनुसार, शिवानी दुकान जाने के लिए घर से निकली थी। इसी दौरान तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद परिजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए दुबे नर्सिंग होम ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन सदर अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में बच्ची ने दम तोड़ दिया। सदर अस्पताल में बच्ची की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे, जिससे अस्पताल परिसर का माहौल गमगीन हो गया। जिस घर में छठ की खुशियां मनाई जा रही थीं, वहां अब मातम पसर गया है। इधर, घटना को लेकर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस मोटरसाइकिल चालक की पहचान करने में लगी है।
0
0
Report
Advertisement

जौनपुर पुलिस ने ध्वनि प्रदूषण रोकथाम के लिए 24 डीजे सीज किए

Jaunpur, Uttar Pradesh:ध्वनि प्रदूषण पर जौनपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, नियमों की अनदेखी करने वाले 24 डीजे सीज\n\nजौनपुर। निर्धारित मानकों को ताक पर रखकर तेज आवाज में डीजे बजाने वालों के खिलाफ जौनपुर पुलिस ने अभियान चलाकर कार्रवाई की है। जिले के सभी थाना क्षेत्रों में चलाए गए इस अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 24 डीजे को सीज कर दिया।\nपुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक नगर एवं ग्रामीण के यह कार्रवाई की गई। अभियान का मुख्य उद्देश्य ध्वनि प्रदूषण पर अंकुश लगाना और शासन द्वारा निर्धारित ध्वनि सीमा का पालन सुनिश्चित कराना है।\nपुलिस के मुताबिक, निर्धारित सीमा से अधिक आवाज में डीजे बजाने से आम लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। तेज ध्वनि का असर बच्चों की पढ़ाई, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों के स्वास्थ्य पर भी पड़ता है। इसके अलावा अत्यधिक शोर से मानसिक तनाव, सिरदर्द, सुनने की क्षमता प्रभावित होने और नींद में व्यवधान जैसी समस्याएं पैदा हो सकती हैं।\nवहीं, तेज आवाज में डीजे बजाने के दौरान सड़कों पर भीड़ जुटने से यातायात व्यवस्था प्रभावित होने के साथ ही विवाद और शांति व्यवस्था बिगड़ने की आशंका भी बनी रहती है।\nइन्हीं समस्याओं को देखते हुए जनपदीय पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 24 डीजे को सीज किया है। साथ ही सभी डीजे संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे शासन द्वारा निर्धारित ध्वनि मानकों और नियमों का पालन करें।\nजौनपुर पुलिस ने चेतावनी दी है कि ध्वनि सीमा का उल्लंघन करने और नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा तथा दोषियों पर नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

मोबाइल देने को लेकर विवाद में चाकू चली, दो महिलाएं घायल

Giridih, Jharkhand:मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अकदोनी खुर्द गांव में एक मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। मोबाइल देने को लेकर शुरू हुए विवाद में चाकू चल गया, जिसमें दो महिलाएं घायल हो गईं। दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। घायलों की पहचान गुड़िया देवी और रीना देवी के रूप में हुई है। गुड़िया देवी के हाथ में चाकू से चोट लगी है। बताया गया कि गांव के 16 वर्षीय नाबालिग युवक सन्नी कुमार दास पर एक नाबालिग बच्ची को मोबाइल देने का आरोप है। बच्ची ने घर पहुंचकर परिजनों को पूरी बात बताई। इसके बाद बच्ची के परिजन युवक के घर पहुंचे, जहां दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। ईसी दौरान युवक और उसके परिजनों की ओर से चाकू से हमला किया गया। इस मामले में सन्नी कुमार दास के साथ रमेश दास और सुनीता देवी पर भी हमला करने का आरोप लगाया गया है। वहीं, दूसरे पक्ष के परिजन भी सदर अस्पताल पहुंचे और बच्ची के परिजनों पर मारपीट करने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि मोबाइल में रील बनाकर डालने को लेकर शुरू हुए छोटे से विवाद ने बाद में बड़ा रूप ले लिया। इधर, दोनों पक्षों की ओर से थाना में आवेदन देने की बात कही गई है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बयान के बाद मामले की जांच की जाएगी, तभी घटना की वास्तविक वजह और आरोपों की sच्चाई स्पष्ट हो पाएगी।
0
0
Report
Advertisement

किच्छा बाजार में दिनदहाड़े युवक का अपहरण; पुलिस सीसीटीवी से कर रही जाँच

Bahara Boj, Uttarakhand:कinchha बाजार से एक युवा अपहरण, जांच में जुटी पुलिस। स्थान– ऊधम सिंह नगर बाजपुर के रहने वाले हरजिंदर सिंह अपने साथी संदीप के साथ किच्छा बाजार आया था। इस दौरान एक ब्लेरो में सवार कुछ लोगों ने पहले हरजिंदर की पिटाई की फिर उसे जबरदस्ती बेलरो कार में बैठाकर ले गए। मारपीट और अपहरण को यह पूरी घटना आसपास के सीसीटीवी के कैद हो गई। अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी । वही सीओ डी आर वर्मा ने कहा कि सभी आरोपी लालकुआ ओर बिंदukhत्ता क्षेत्र के रहने वाले है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि यह घटना आपसी लेनदेन के कारण हुई है,अपहरण जैसी कोई घटना सामने नहीं आई है。
0
0
Report

फरीदाबाद में देर रात पुलिस ने सर्च ऑपरेशन कर कई जगह नाके लगाए — कई जगह चेकिंग

Faridabad, Haryana:फरीदाबाद में अपराध पर अंकुश लगाने और कानून व्यवस्था मजबूत बनाए रखने के लिए क्राइम ब्रांच और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त रूप से देर रात विशेष चेकिंग अभियान चलाया। शहर के अलग-अलग इलाकों में नाकेबंदी कर पुलिस ने आने-जाने वाले वाहनों और राहगीरों की गहनता से जांच की। इस दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी गई और वाहन चालकों से पूछताछ भी की गई। फरीदाबाद पुलिस की ओर से देर रात चलाए गए इस अभियान के तहत शहर के विभिन्न स्थानों पर पुलिस टीमों ने नाके लगाए। क्राइम ब्रांच और स्थानीय थाना पुलिस के जवानों ने संयुक्त रूप से मोर्चा संभालते हुए दोपहिया और चारपहिया वाहनों की जांच की। पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की और यातायात नियमों की भी जांच की। इस अभियान का उद्देश्य आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाना, असामाजिक तत्वों में पुलिस का भय कायम करना और शहर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना रहा।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top