Back
सम्पूर्ण समाधान दिवस पर डीएम व एसपी ने सुनीं जनता की फरियादें, सम्बंधित को निस्तारण के दिए निर्देश
Ghazipur, Uttar Pradesh
गाजीपुर की तहसील कासिमाबाद में आज सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जहां जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक गाजीपुर ने स्वयं फरियादियों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। दरअसल आज सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डीएम अविनाश कुमार व एसपी डॉ ईरज राजा ने जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना।
इस दौरान राजस्व, पुलिस एवं अन्य विभागों से जुड़ी शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को मौके पर जाकर निष्पक्ष एवं समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक महोदय ने पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त सभी शिकायती प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। जिन मामलों में उच्चाधिकारी स्तर की कार्रवाई आवश्यक हो, वहां तत्काल रिपोर्ट तैयार कर संबंधित अधिकारियों को प्रेषित किया जाए, ताकि शिकायतकर्ताओं को समय पर न्याय मिल सके। इस दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाए और लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी, उप जिलाधिकारी कासिमाबाद सहित पुलिस व राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
94
Report
Barabanki:प्रिंसिपल के कमरे में शिक्षिका ने लगाई फांसी, पति और भाई ने लगाया स्टाफ पर मानसिक उत्पीड़न
0
Report
0
Report
0
Report
60
Report
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
0
Report
107
Report