Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304

Koramangala में डिलीवरी बॉय ने ग्राहक पर हमला कर नाक तोड़ दी; FIR दर्ज

ARAarti Rai
Mar 11, 2026 08:17:31
Noida, Uttar Pradesh
Delivery boy attacks customer in Bengaluru Delivery boy breaks customer's nose Incident at Koramangala 8th block Delivery boy Joseph attacks Paul Withayathil Paul booked snacks through Blink It delivery app Paul was on the second floor of Koramangala The delivery boy arrived at the location and was going to the fourth floor At this time, Paul called and instructed him to come to the second floor During this time, the delivery boy Joseph punched him in the face during a scuffle Paul went to Kerala for surgery due to a broken nose A complaint was filed against delivery boy Joseph at the Koramangala police station The Koramangala police have filed an FIR against him
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
KSKULWANT SINGH
Mar 11, 2026 09:49:07
Yamuna Nagar, Haryana:एंकर:मुआवजे से जुड़ी पॉलिसी के तहत बनाई जा रही कमेटी में किसान के नाम को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। किसानों का आरोप है कि प्रशासन उनकी सहमति के बिना किसी दूसरे किसान का नाम कमेटी में शामिल करने की कोशिश कर रहा है। इसी मुद्दे को लेकर आज यमुनानगर में बड़ी संख्या में किसान इकट्ठा हुए और प्रशासन के खिलाफ नाराज़गी जताई। किसानों ने साफ कहा कि अगर उनकी मांग नहीं मानी गई तो वे जल्द ही हाईवे जाम करने जैसे बड़े आंदोलन का ऐलान करेंगे। वीओ: दरअसल यह पूरा मामला मुआवजे की पॉलिसी के तहत बनने वाली कमेटी से जुड़ा है, जिसमें प्रभावित किसानों का प्रतिनिधि शामिल किया जाना है। किसानों का कहना है कि इस लड़ाई को वे पिछले 34 साल से लड़ते आ रहे हैं और लंबे संघर्ष के बाद उन्हें मुआवजा भी मिला है। लेकिन अब जब कमेटी में किसान का नाम शामिल करने की बात आई है, तो प्रशासन उनकी राय को नजरअंदाज कर किसी और का नाम थोपने की कोशिश कर रहा है। किसानों का कहना है कि वे इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री से भी मिल चुके हैं। किसानों के प्रतिनिधिमंडल के करीब 11 सदस्य मुख्यमंत्री से मिले थे, जहां उन्हें भरोसा दिया गया था कि किसानों की सहमति से ही नाम तय किया जाएगा। इसके बावजूद प्रशासन अब तक नाम बदलने को तैयार नहीं दिख रहा है। इसी के विरोध में आज प्रभावित किसान एकजुट होकर धरना स्थल पर पहुंचे और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। किसानों ने कहा कि वे किसी भी तरह का दबाव या गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करेंगे। उनका कहना है कि कमेटी में वही किसान शामिल होना चाहिए जिस पर सभी प्रभावित किसानों की सहमति हो। बाइट: सुभाष गुर्जर,किसान नेता “हम पिछले 34 साल से इस लड़ाई को लड़ रहे हैं। मुआवजा भी हमारी एकजुटता और संघर्ष से मिला है। लेकिन अब कमेटी में किसान का नाम तय करने में प्रशासन हमारी बात नहीं सुन रहा। हमने मुख्यमंत्री से भी मुलाकात की थी और उन्होंने भरोसा दिया था कि किसानों की सहमति से नाम होगा। अगर हमारी बात नहीं मानी गई तो हम मजबूर होकर हाईवे जाम करेंगे और बड़ा आंदोलन करेंगे。” Last वीओ : फिलहाल किसान प्रशासन से बातचीत के जरिए समाधान चाहते हैं, लेकिन अगर उनकी मांगों को अनसुना किया गया तो आंदोलन और तेज होने की चेतावनी दी जा रही है।
0
comment0
Report
JPJai Prakash
Mar 11, 2026 09:48:33
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद हरियाणा। फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में सेक्टर-61 के पास रेलवे लाइन के जंगल में युवक का शव मिला। शव की हालत खौफनाक मृतक के दोनों पैरों को लावारिस जानवरों ने नोच खाया। मृतक की पहचान दिल्ली दरियागंज निवासी स्क्रैप कारोबारी आबीर के रूप में हुई। पुलिस ने शव बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया, मामले की जांच जारी。 इस मामले में एसीपी मुकेश मल्होत्रा ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा कि 31 वर्षीय आरिब, शकील‑उर‑रहमान का बेटा था और दिल्ली गेट के पास गली मंदिर वाली, कुचा चलान में रहता था. परिवार के अनुसार आरिब स्क्रैप टूल्स का कारोबार करता था और 7 मार्च के दिन कारोबार के सिलसिले में करीब 2.5 लाख रुपये नकद लेकर फरीदाबाद गया था. लेकिन इसके बाद उसका कोई पता नहीं चला. इस मामले की जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आखिरी बार आरिब की बातचीत हर्ष नाम के युवक से हुई थी, जो करावल नगर का रहने वाला है.पुलिस ने हर्ष को हिरासत में लेकर पूछताछ की. पूछताछ में उसने बताया कि उसने अपना मोबाइल फोन राहुल नाम के युवक को दे दिया था. जो उस समय फरीदाबाद में किराए के मकान में रह रहा था. मामले में संदेह बढ़ने पर पुलिस ने 10 मार्च को एफआईआर दर्ज की और तुरंत एक टीम को फरीदाबाद रवाना किया. वहां पहुंचने पर पता चला कि राहुल अचानक किराए का कमरा खाली करके अपने पैतृक गांव अलीगढ़ भाग गया है हत्या की वारदात और शव की बरामदगी फरीदाबाद पुलिस के अधिकार क्षेत्र में हुई है. इसलिए पूरा मामला अब दर्ज किया जा रहा है. दोनों आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया गया। और आगे की जांच वही करेगी. पुलिस अब हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार, घटनास्थल की परिस्थितियों और पैसों के पूरे लेनदेन की जांच कर रही है.
0
comment0
Report
SKShubham Koli
Mar 11, 2026 09:48:02
0
comment0
Report
ADAnkush Dhobal
Mar 11, 2026 09:46:50
Shimla, Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने आज शिमला में सोलन जिला के कंडाघाट के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। यह प्रतिनिधिमंडल स्वास्थ्य मंत्री धनी राम शांडिल के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से कंडाघाट नगर पंचायत को डिनोटिफाई कर दोबारा ग्राम पंचायत बनाने की मांग रखी। इस पर मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि प्रदेश सरकार कंडाघाट को दोबारा ग्राम पंचायत बनाने के प्रस्ताव पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी। इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की उपस्थिति में पूर्व प्रधान ग्राम पंचायत सिरीनगर और भाजपा के प्रमुख नेता गुरविंदर सिंह ने करीब 50 समर्थकों के साथ भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया।
0
comment0
Report
SKSantosh Kumar
Mar 11, 2026 09:36:24
Noida, Uttar Pradesh:dog water
0
comment0
Report
VMVimlesh Mishra
Mar 11, 2026 09:35:54
Mandla, Madhya Pradesh:मंडला जिले में किशोरियों को कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाने के लिए एक बड़ा स्वास्थ्य अभियान चलाया जा रहा है. 14 से 15 वर्ष की किशोरियाँ एंटी-सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन लगाई जा रही है, ताकि भविष्य में सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा मिल सके. यह वैक्सीन बाजार में महंगी होती है, मगर सरकार इसे पूरी तरह मुफ्त लगा रही है. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इस अभियान का लक्ष्य अगले तीन महीनों में जिले की करीब 30 हजार किशोरियों को टीका लगाना है; अभियान शुरू होने के बाद अब तक लगभग एक हजार किशोरियों को टीका लगाया जा चुका है. स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से अभिभावकों और किशोरियों को जागरूक किया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक बालिकाएं टीकाकरण का लाभ ले सकें. विशेषज्ञों के अनुसार यह टीका महिला भविष्य में होने वाले बच्चेदानी के कैंसर से सुरक्षा करने में मदद करता है और समय के साथ यह अभियान महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर की बढ़ती घटनाओं को रोकने में सहायक सिद्ध हो सकता है.
0
comment0
Report
ASAkhilesh Sharma
Mar 11, 2026 09:34:22
Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी, 20 साल से फरार 25,000 का इनामी अपराधी गिरफ्तार, फ़िल्मी अंदाज में पुलिस ने बिछाया जाल, भेष बदलकर सूरत में छिपा था आरोपी डूंगरपुर जिला पुलिस की स्पेशल टीम ने दो दशकों से कानून की आंखों में धूल झोंक रहे एक शातिर और इनामी अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने फ़िल्मी अंदाज में जाल बिछाकर गुजरात के सूरत में भेष बदलकर रह रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिछले 20 वर्षों से फरार था और जिस पर 25,000 का इनाम घोषित था। धम्बोला थाने के सीआई देवेन्द्र देवल ने बताया कि पीठ निवासी हंसराज सिंह पुत्र हरिसिंह चौहान के खिलाफ धम्बोला थाने में दो प्रकरण दर्ज थे जिसमें 1 फरवरी 2006 को आरोपी ने पुरानी रंजिश के चलते पीठ निवासी अनंत बिहारी कोठारी पर उनकी ही घर के बाहर 3 राउंड फायरिंग की थी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। वही इसके अलावा अगले दिन 2 फरवरी 2006 को आरोपी ने एक डॉक्टर को फोन पर धमकी देकर 50,000 की फिरौती मांगी थी और पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी दी थी। इसके अलावा, आरोपी पर धम्बोला, सागवाड़ा और गुजरात के विभिन्न थानों में बलात्कार, लूट और डकैती जैसे कुल 5 से अधिक संगीन मामले दर्ज थे। आरोपी पिछले 20 साल फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। आरोपी को पकड़ने के लिए जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशन में DST टीम, साइबर सेल और धम्बोला थाना पुलिस ने एक विशेष रणनीति बनाई। पुलिस कर्मियों ने अपनी पहचान छुपाकर चाय वाला, अखबार वाला, फेरी वाला, ATM गार्ड बनकर संदिग्ध इलाकों में रेकी की। कड़ी मशक्कत और स्थानीय मुखबिरों की मदद से पुलिस ने आरोपी के ठिकाने की पुष्टि की और दबिश देकर गुजरात के सूरत उसे धर दबोचा। धम्बोला थाने के सीआई देवेन्द्र देवल ने बताया कि आरोपी हंसराज सिंह इतना शातिर था कि उसने अपनी पहचान पूरी तरह बदली थी। वह गुजरात के सूरत और नवसारी इलाके में 'गोविन्द प्रसाद गुप्ता' के फर्जी नाम से रह रहा था। पुलिस को चकमा देने के लिए उसने अपना हुलिया भी बदला था। हंसराज सिंह जिले के टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल था। उस पर हत्या के प्रयास, रंगदारी (फिरौती) और आर्म्स एक्ट जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी से अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top