233001
संविधान दिवस पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा भारतीय संविधान केवल एक कानूनी दस्तावेज नहीं है
Ghazipur, Uttar Pradesh:26 नवंबर को हर साल हमारे देश में संविधान दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा जिलाध्यक्ष सुनील राम की अगुवाई में मंगलवार दोपहर 12 बजे कोतवाली क्षेत्र के लंका स्थित अम्बेडकर पार्क में बाबा साहब भीम राव आंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि आज मनाया जाने वाला संविधान दिवस सिर्फ एक दिन का उत्सव नहीं है, बल्कि यह हमारे देश के सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज को याद करने का दिन है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नीमच नाके फायरिंग: धोबी समाज ने SSP को ज्ञापन देकर निष्पक्ष जांच की मांग की
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ के नीमच नाके पर दीपावली की रात हुई फायरिंग के मामले में धोबी समाज ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। समस्त वसीठा धोबी समाज प्रतापगढ़ की ओर से जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर आरोप लगाया गया कि समाज के युवकों को झूठे मामले में गिरफ्तार किया गया है। ज्ञापन में मामले की निष्पक्ष जांच कराने, गिरफ्तार युवाओं की रिहाई सुनिश्चित करने और समाज की महिलाओं से छेड़छाड़ व जातिसूचक गाली-गलौज के आरोपों में अलग से प्रकरण दर्ज करने की मांग की गई है। ज्ञापन में बताया गया है कि 8 नवंबर को दीपावली के दिन समाज के कुछ लोग दुकान की पूजा के बाद परिचितों के घर शुभकामनाएं देने गए थे। इसके बाद दो बाइकों पर सवार होकर वे रात करीब साढ़े बारह बजे प्रतापगढ़ बायपास पर फोटो और वीडियो बना रहे थे। समाज का आरोप है कि इसी दौरान बाइक पर आए तीन-चार लोगों ने नशे की हालत में समाज की दो महिलाओं से छेड़छाड़ की और अभद्र व्यवहार किया। ज्ञापन के अनुसार उन्होंने जातिसूचक टिप्पणी भी की। ज्ञापन में आरोप है कि इसके बाद पेट्रोल भरवाने गए दो युवकों से भारत भोजनालय के बाहर भी आरोपियों ने झगड़ा और गाली-गलौज की। समाज के अनुसार जब दोनों युवक मालीखेड़ा, नीमच नाके पर अपने घर पहुंचे तो कुछ देर बाद बगवास और तलाई मोहल्ला निवासी कई लोग वहां चाकू, पिस्टल और हॉकियां लेकर पहुंच गए। आरोप है कि उन्होंने मारपीट शुरू कर दी और साथ आए एक व्यक्ति ने पिस्टल से फायर किया, जो समाज के युवकों को नहीं लगा और वे जान बचाकर भागे। समाज का कहना है कि 9 नवंबर को उन्हें पता चला कि फायर करने वाले पक्ष के किसी व्यक्ति को चोट लगी है। आरोप है कि इसी मामले में समाज के लोगों को फंसाने के लिए थाना प्रतापगढ़ में एफआईआर संख्या 459/2026 दर्ज कराई गई और बिना जांच के समाज के युवाओं को गिरफ्तार कर लिया गया। ज्ञापन में हितेश धोबी, उसकी दुकान पर काम करने वाले अक्षतसिंह, कुलदीपसिंह भाटी और विनय राठौर के नाम लेकर कहा गया है कि इन्हें गलत तरीके से गिरफ्तार किया गया। ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया गया है कि 9 नवंबर को समाज की महिला की ओर से दी गई रिपोर्ट पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की और एससी-एसटी अधिनियम के तहत तत्काल प्रकरण दर्ज करने के सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों की अनदेखी की गई। समाज ने दूसरे पक्ष के कुछ लोगों पर गिरोह बनाकर संगठित अपराध करने और सोशल मीडिया पर अवैध हथियार दिखाकर दहशत फैलाने जैसे आरोप भी लगाए हैं। उनका कहना है कि आरोपी अब भी खुले घूम रहे हैं और महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। समाज ने मांग की है कि महिलाओं से छेड़छाड़, जातिगत अपमान और गाली-गलौज के आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की जाए। साथ ही एफआईआर संख्या 459/2026 में निष्पक्ष अनुसंधान कर गलत तरीके से की गई कार्रवाई को निरस्त किया जाए और गिरफ्तार युवकों को रिहा कराया जाए। इधर, पुलिस की ओर से पहले जारी जानकारी के अनुसार 9 नवंबर की रात करीब डेढ़ बजे बगवास निवासी अनिल गुर्जर ने रिपोर्ट दी थी कि नीमच नाके के पास क्रेटा गाड़ी में आए लोगों ने उस पर पिस्टल से तीन फायर किए, जिनमें से एक गोली उसकी कमर में लगी। इस मामले में पुलिस ने सीसीटीवी और अभय कमांड सेंटर के फुटेज के आधार पर चार युवकों को डिटेन किया था.0
0
Report
जोधपुर के सांगरिया में सुनसान जगह पर शव मिला, जहरीला पदार्थ सेवन की आशंका
Jodhpur, Rajasthan:सांगरिया क्षेत्र में सुनसान जगह पर मिला शव, जहरीले पदार्थ के सेवन की आशंका; पुलिस और एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य\n\nजोधपुर के बासनी थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब सांगरिया इलाके में एक सुनसान जगह पर मलबे के बीच 25 वर्षीय युवक का शव मिला। मृतक की पहचान मनीष पंवार के रूप में हुई है, जो बुधवार रात से घर से लापता था। सूचना मिलने पर बासनी थाना पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।\n\nपुलिस के अनुसार, मनीष बुधवार रात करीब 8 बजे घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश की और इसके बाद थाने पहुंचकर गुमशुदगी की सूचना दी। पुलिस ने भी युवक की तलाश शुरू कर दी थी। गुरुवार सुबह परिजनों को एक खेत के पास उसकी स्कूटी खड़ी मिली। इसके बाद तलाश के दौरान घटनास्थल से करीब 50 मीटर दूर स्कूटी और मलबे के बीच युवक का शव बरामद हुआ।\n\nबासनी थानाधिकारी नितिन दवे के मुताबिक, शुरुआती जांच में युवक के शरीर पर मारपीट के कोई निशान नहीं मिले हैं। घटनास्थल पर उल्टी भी पाई गई, जिसके नमूने एफएसएल टीम ने जांच के लिए लिए हैं। ऐसे में किसी जहरीले पदार्थ के सेवन की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।\n\nपुलिस ने मर्ग दर्ज कर शव का पोस्टमॉर्टम करवाया और बाद में शव परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल युवक की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम और जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।0
0
Report
जयपुर CID क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: सीकर में 41.5 किलो गांजा जब्त
Jaipur, Rajasthan:जयपुर सीआईडी क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई सीकर में 41.510 किलो गांजा जब्त, 21 लाख का मादक पदार्थ बरामद स्विफ्ट कार से गांजा तस्करी करते राकेश कुमार गिरफ्तार, झुंझुनूं के खिरोड़ का निवासी है आरोपी सीआईडी क्राइम ब्रांच की स्पेशल टीम ने बलारा थाना पुलिस के साथ की संयुक्त कार्रवाई फिल्मी अंदाज में घेराबंदी कर पुलिस ने कार को रुकवाया, तलाशी में 20 पैकेट गांजा बरामद प्रारंभिक पूछताछ में विकास कुमार धींवा निवासी सेवापुरा, खिरोड़ का नाम आया सामने, दूसरे तस्कर की तलाश जारी एडीजी क्राइम बिपिन कुमार पाण्डेय के निर्देशन और आईजी सीआईडी क्राइम के.बी. वंदना के मार्गदर्शन में कार्रवाई0
0
Report
Advertisement
नशे में बेसुध व्यक्ति को बस से झाड़ियों में फेंकने का आरोप; स्थानीय लोगों ने 112 को सूचना दी
Kurukshetra, Haryana:नशे में बेसुध व्यक्ति को बस से उतारकर झाड़ियों में फेंकने का आरोप, स्थानीय लोगों ने डायल112 पर दी सूचना कुरुक्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार करने का एक मामला सामने आया है। एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, करनाल रोडवेज पर एक बस में सवार व्यक्ति की हालत नशे के कारण बेहद खराब थी। आरोप है कि बस में मौजूद कर्मचारियों ने उसकी हालत को देखते हुए उसे अस्पताल पहुंचाने या किसी प्रकार की मदद करने के बजाय दोनों हाथों से पकड़कर सड़क किनारे झाड़ियों में फेंक दिया और मौके से चले गए। प्रत्यक्षदर्शी बलकार ने बताया कि उस समय अंधेरा था और व्यक्ति की हालत काफी गंभीर दिखाई दे रही थी। बस चालक या परिचालक चाहते तो उसे अस्पताल पहुंचा सकते थे या फिर एंबुलेंस को सूचना दे सकते थे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। वहीं, सड़क किनारे मौजूद स्थानीय लोगों ने जब व्यक्ति को झाड़ियों में पड़ा देखा तो उसे बाहर निकाला और उसकी मदद के लिए आगे आए। इसके बाद प्रत्यक्षदर्शी ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी。0
0
Report
कोरिया जिले में 15 नवंबर से 24 उपार्जन केंद्रों पर धान खरीदी शुरू
Muju, Jeonbuk State:कोरिया जिले के 24 उपार्जन केंद्रों में 15 नवंबर से होगी धान खरीदी छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने जा रही है। इसे लेकर कोरिया जिले में भी प्रशासन ने तैयारियाँ पूरी कर ली हैं। जिले के कुल 24 धान उपार्जन केंद्रों में खरीदी की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। वहीं, जिले के एकमात्र बड़गांव स्थित धान संग्रहण केंद्र में भी शुरुआती तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस संबंध में कोरिया कलेक्टर रोक्तिमा यादव ने बताया कि जिले में 21 सहकारी समितियों के अंतर्गत कुल 24 धान उपार्जन केंद्र संचालित होंगे। इस वर्ष किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तीन नए उपार्जन केंद्र मनसुख, बड़गांव और पीपरडांड में शुरू किए गए हैं। इससे किसानों को धान बेचने के लिए अधिक दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। कलेक्टर ने बताया कि धान खरीदी में बिचौलियों पर अंकुश लगाने के लिए चेक पोस्ट पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। इसके लिए उड़नदस्ता दल गठित कर दिया गया है। साथ ही नोडल अधिकारियों की नियुक्ति और डेटा एंट्री ऑपरेटरों का प्रशिक्षण भी पूरा कर लिया गया है। वहीं, बड़गांव स्थित धान संग्रहण केंद्र में भी ड्रेनेज व्यवस्था, धान को सुरक्षित रखने के लिए कैप कवर और आवागमन के रास्तों सहित सभी जरूरी प्रारंभिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।0
0
Report
जालौन के गोवर्धनपुरा PHC में ताला, लापरवाही का वीडियो वायरल
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही को उजगार करता वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, तय समय के बाद भी लटक रहा अस्पताल में ताला, डॉक्टर स्टाफ नदारद, ग्रामीणों ने अस्पताल के कर्मचारियों की खोली पोल, सोशल मीडिया पर वायरल किया बंद पड़े अस्पताल का वीडियो, बीमार परिजन को लेकर अस्पताल पहुंचे परिजन ने परेशान होकर वायरल किया तय समय के बाद बंद अस्पताल का वीडियो, जालौन के नंदीगांव ब्लॉक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोवर्धनपुरा का मामला।0
0
Report
Advertisement
रतलाम में करणी सेना के आंदोलन की धमकी, प्रशासन ने सुरक्षा कड़ी कर दी
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में करणी सेना के आंदोलन को लेकर माहौल गरमाया हुआ है। शहर के राजपूत बोर्डिंग में सुबह से बड़ी संख्या में करणी सेना परिवार के कार्यकर्ता जुटे हुए हैं। बीती देर शाम करणी सेना परिवार के प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर ने सोशल मीडिया पर प्रशासन को चेतावनी दी थी कि यदि करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष और गिरफ्तार कार्यकर्ताओं को रिहा नहीं किया गया, तो गुरुवार को बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इसके बाद प्रशासन ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह को रिहा कर दिया, लेकिन अन्य कार्यकर्ताओं की रिहाई की मांग जारी है। इसी मांग को लेकर कार्यकर्ता राजपूत बोर्डिंग में जुटे हुए हैं। पुलिस ने बोर्डिंग परिसर की घेराबंदी कर दी है। वरिष्ठ अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। प्रदर्शन शुरू होने की स्थिति में पुलिस कार्रवाई के लिए तैयार है। शहर की निगाहें इस घटनाक्रम पर टिकी हैं।0
0
Report
संभल में दहेज के कारण निकाह बारात न आने से टला
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल. दहेज की भेंट चढ़ा निकाह. दहेज में तय 5 लाख की पूरी रकम न मिलने पर बारात लेकर नहीं पहुंचा दूल्हा. दुल्हन के अरमानो पर फिरा पानी. दूल्हे को 3 लाख की रकम दे चुका था दुल्हन का परिवार, बाकी 2 लाख की रकम न मिलने पर दूल्हे ने बारात लाने से इंकार किया. बारात न आने पर धरी रह गई निकाह की तैयारियां. बारात न आने से परिवार और मेहमानों में मायूसी. दोनों पक्षों के बीच समझौते के प्रयास में जुट लोग. संभल कोतवाली इलाके के मोहम्मदपुर टांडा गांव का मामला.0
0
Report
मथुरा में लक्ष्मी नगर चौराहे के पास खिलौना गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा - लक्ष्मी नगर चौराहे के पास खिलौना गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख दाऊजी मोड़ स्थित अग्रवाल खिलौना गोदाम में लगी आग से मची अफरा-तफरी प्लास्टिक और गत्ते के सामान के चलते तेजी से फैली आग दमकल की गाड़ियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू आसपास की दुकानें और मकान आग की चपेट में आने से बचे दमकल विभाग के किशन लाल ने दी घटना की जानकारी, जनहानि नहीं हुई0
0
Report
Advertisement
पटना के मीठापुर गेस्ट हाउस में युवक की मौत, जांच शुरू
Patna, Bihar:गुरुवार सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान रवि कुमार सिंह के रूप में हुई है, जो मूल रूप से समस्तीपुर का रहने वाला था और मध्य प्रदेश में पोल्ट्री फार्म का कारोबार करता था। जानकारी के अनुसार, युवक 10 नवंबर की रात करीब 9:45 बजे एक अन्य व्यक्ति के साथ गेस्ट हाउस पहुंचा था। दोनों ने 500 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से कमरा लिया था। होटल कर्मी के मुताबिक, दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम सुरेश वर्मा बताया था। मोबाइल डिस्चार्ज होने के कारण उस समय आईडी नहीं दी गई थी। गुरुवार सुबह करीब 7:30 बजे होटल कर्मी राजा कुमार कमरे का किराया लेने पहुंचा। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला। दरवाजा खुलने पर कमरे के अंदर रवि का शव फर्श पर पड़ा मिला। उसके गले में गमछा बंधा हुआ था। सूचना मिलते ही जक्कनपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया। एफएसएल टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। साथ आए व्यक्ति की तलाश और घटना के कारणों की जांच की जा रही है।0
0
Report
महत्वपूर्ण सूचना: मधुबनी में लेन-देन के विवाद में युवक की हत्या, पुलिस कर रही छापेमारी
Madhubani, Bihar:एंकर मधुबनी में अपराधियों का हौसला बुलंद है ,बेखौफ अपराधियों ने युवक शैलेन्द्र यादव घर से बुलाकर गोली मारकर की हत्या।घटना फुलपरास थाना क्षेत्र के सिमरा गांव की है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार, शैलेन्द्र यादव अपने घर के सामने थे। इसी दौरान विवेक यादव और उसके दो अन्य साथियों ने उनके सिर में गोली मार दी। गोली लगने से घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस की प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे रुपये के लेन-देन को लेकर आपसी विवाद की बात सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है।घटनास्थल पर एफएसएल टीम को बुलाया गया है।पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, मधुबनी भेज दिया है।मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, मधुबनी ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, फुलपरास के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया है। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी विवेक यादव अपने घर से फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर सघन छापेमारी की जा रही है।पुलिस घटना के सभी पहलुओं, हत्या के कारणों और अन्य संलिप्त व्यक्तियों की भूमिका की जांच कर रही है। फिलहाल हत्या की बारदात से इलाके में दहशत है।युवक की मौत से परिजनों का रोरो कर बुरा हाल है。0
0
Report
Damodar नदी में छठ महापर्व से पहले प्रदूषण; पानी पर तेल जैसी परत से भक्त चिंतित
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद में लोक आस्था का महापर्व की तैयारी में लोग जुट गए है। तालाबो की सफाई युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया गया है। छठ घाट को व्रतियों के लिये ठीक किया जा रहा। लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ को लेकर जहां एक ओर दामोदर नदी के विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। वहीं दूसरी ओर श्री सूर्य धाम मंदिर सुदामडीह चासनाला स्थित दामोदर नदी घाट पर प्रदूषित पानी ने छठव्रतियों की चिंता बढ़ा दी है। नदी के जल की सतह पर काले रंग का तेल जैसा पदार्थ बड़ी मात्रा में तैरता दिखाई दे रहा है। इससे नदी का पानी दूषित हो गया है और श्रद्धालुओं को स्नान करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालु पवित्र दामोदर नदी में स्नान कर भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने की तैयारी में जुटे हैं। लेकिन नदी की वर्तमान स्थिति देखकर लोगों में निराशा है। श्रद्धालुओं का कहना है कि जिस नदी के स्वच्छ जल में आस्था के साथ स्नान कर छठ पूजा करनी है, उसी नदी की सतह पर काले तेल जैसी परत तैर रही है। ऐसे में लोगों को स्नान करने में परेशानी हो रही है। नदी के पानी की गुणवत्ता को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि बीसीसीएल के ईजे एरिया भौरा में बड़े पैमाने पर ओवरबर्डन (ओबी) की डंपिंग की जा रही है। उनका कहना है कि इसके कारण दामोदर नदी में प्रदूषण फैलने की आशंका है। संबंधित विभाग से मामले की गंभीरता से जांच कराने और प्रदूषण के स्रोत का पता लगाने की मांग की है।0
0
Report
Advertisement
चकिया में दुल्हन की शादी से पहले भाई की चाकू गोदकर हत्या, आरोपी गिरफ्तारी
Motihari, Bihar:जिस घर में एक सप्ताह बाद शहनाई बजने वाली थी,आज वहां मातम पसरा हुआ है। घटना चकिया के मनी छपरा गांव की है जहां होने वाली दुल्हन के भाई की चाकू गोदकर हत्या कर दिया गया । घटना के बाबत बताया जाता है कि हत्यारा और लड़की का घर आमने सामने है। लड़की की शादी ठीक हो जाने के बाद हत्यारे पड़ोसी ने लड़की के होने वाले ससुराल में फोनकर लड़की की शादी कटवा दिया और जब इसी बात को लेकर लड़की के भाई ने सवाल पूछा तो चाकू गोदकर उसकी हत्या कर दिया गया। हत्या मामले में चकिया थाना ने संजय साह और रोहन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। बाइट --- विनोद साह,मृतक के पिता (कंधा पर उजला कपड़ा ) बाइट --- मुनीर साह,मृतक का भाई0
0
Report
जशपुर के आदिवासी उत्थान पर नेताओं की धमाकेदार बाइट्स: क्या बदलेगा क्षेत्र?
Jashpur Nagar, Chhattisgarh:जशपुर जिले में आदिवासी समाज के उत्थान मामले में बाइट बाइट - रुपसिंह राठिया, आदिवासी नेता (सिर पर बाल कम) बाइट - सल्मी निकुंज, आदिवासी महिला। बाइट - बीएल भगत, आदिवासी नेता, (सिर पर टोपी पहने)0
0
Report
चानौत के पास अज्ञात बाइक सवार ने मजदूर भूरा की मौत कर दी
Hansi, Haryana:चानौत गांव के पास दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात बाइक सवार की टक्कर से मजदूर की मौत हांसी। हांसी क्षेत्र के चानौत गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने वाले 30 वर्षीय युवक की जान चली गई। हादसे के बाद मृतक के परिवार में मातम छा गया। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के रहने वाले भूरा के रूप में हुई है। वह करीब 10 दिन पहले ही रोजी-रोटी की तलाश में उत्तर प्रदेश से हांसी आया था और यहां ईंट भट्ठे पर मजदूरी कर अपने परिवार का सहारा बनने की कोशिश कर रहा था। जानकारी के अनुसार, भूरा आज पैदल जा रहा था। इसी दौरान एक अज्ञात बाइक सावर ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि भूरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, इस दुर्घटना में उसकी जान नहीं बच सकी। बताया जा रहा है कि मृतक भूरा अविवाहित था और महज 10 दिन पहले ही काम की तलाश में यहां पहुंचा था। जिस युवक ने अभी नए स्थान पर काम शुरू किया था, उसकी अचानक सड़क हादसे में मौत हो गई। मामले में जांच अधिकारी जयबीर सिंह ने बताया कि मृतक उत्तर प्रदेश के बांदा का रहने वाला था और करीब 10 दिन पहले ही हांसी आया था। वह अविवाहित था। आज पैदल जाते समय किसी अज्ञात बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हादसे से जुड़े तथ्यों की पड़ताल की जा रही है। फिलहाल पुलिस अज्ञात बाइक सवार के संबंध में जानकारी जुटा रही है। सड़क हादसे में एक प्रवासी मजदूर की मौत ने एक बार फिर सड़क पर लापरवाही और तेज रफ्तार से होने वाले हादसों को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।0
0
Report
Advertisement
