icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

रघुनाथपुरा में कत्त-बाफले से 50 से अधिक बीमार, फूड पॉइजनिंग की आशंका

Noida, Uttar Pradesh:बूंदी रघुनाथपुरा में कत्त-बाफले की रसोई के बाद 50 से अधिक लोग बीमार बूंदी - जिले के रघुनाथपुरा गांव में कत्त-बाफले की रसोई के बाद 50 से अधिक लोग बीमार हो गए। बच्चों, महिलाओं और पुरुषों को उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत होने पर उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। प्रारंभिक तौर पर मामला फूड पॉइजनिंग का माना जा रहा है। सूचना पर प्रशासन हरकत में आया और एडीएम के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर घी सहित अन्य खाद्य सामग्री के सैंपल लिए। अधिकारियों ने बताया कि सैंपलों की जांच रिपोर्ट आने के बाद यदि लापरवाही सामने आती है तो संबंधित दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी...
0
0
Report

Noida, Uttar Pradesh:
0
0
Report

जींद से हाइड्रोजन ट्रेन: भारत की आत्मनिर्भरता को नई उड़ान

Panipat, Haryana:हाइड्रोजन ट्रेन की शुरुआत देश के लिए ऐतिहासिक कदम पानीपत/समालखा। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाए जाने के बाद समालखा के विधायक मनमोहन सिंह भड़ाना ने इसे भारत के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत उन चुनिंदा देशों की श्रेणी में शामिल हो गया है, जहाँ आधुनिक हाइड्रोजन तकनीक विकसित की जा रही है। भड़ाना ने कहा कि जींद से सोनीपत के बीच हाइड्रोजन ट्रेन का संचालन केवल एक शुरुआत है। आने वाले समय में इस तकनीक का विस्तार पूरे देश में किया जाएगा। इससे ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की आत्मनिर्भरता बढ़ेगी और गल्फ व अरब देशों पर ईंधन के लिए निर्भरता कम होगी। उन्होंने कहा कि जब देश में ही आधुनिक तकनीक विकसित होगी और उत्पादन होगा तो वैश्विक संकट या आपूर्ति प्रभावित होने जैसी परिस्थितियों का असर भी कम पड़ेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत लगातार नई तकनीकों को अपनाकर दुनिया में अपनी अलग पहचान बना रहा है और यह उपलब्धि प्रत्येक देशवासी के लिए गर्व का विषय है। खेलों के संबंध में पूछे गए सवाल पर विधायक भड़ाना ने कहा कि केवल समालखा ही नहीं, बल्कि पूरा हरियाणा खेलों के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की 'खेलो इंडिया' जैसी योजनाओं से खिलाड़ियों को बेहतर अवसर और प्रोत्साहन मिल रहा है। भड़ाना ने कहा कि वर्ष 2030 के कॉमनवेल्थ खेलों और वर्ष 2036 में भारत में ओलंपिक आयोजित कराने के प्रयासों से देश के खिलाड़ियों को नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि हरियाणा इन खेलों में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएगा और देश को गौरवान्वित करेगा। बाइट मनमोहन भड़ाना विधायक
0
0
Report
Advertisement

जींद से हाइड्रोजन ट्रेन की पहली झंडी; कल्याण उद्घाटन में बोले

Karnal, Haryana:करनाल जींद से हाइड्रोजन ट्रेन को मिली हरी झंडी, करनाल में विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण के साथ लाइव प्रसारण के जरिए लोगों ने देखा ऐतिहासिक पल, करनाल । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जींद में आयोजित हाइड्रोजन ट्रेन सहित अन्य परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम का शुक्रवार को पूरे हरियाणा के जिलों में लाइव प्रसारण किया गया। करनाल में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन डॉ. मंगलसेन सभागार में हुआ, जहां बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और नागरिकों ने कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा। इस अवसर पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना और हाइड्रोजन ट्रेन के शुभारंभ को भारतीय रेलवे के आधुनिकीकरण और हरित ऊर्जा की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने जींद में आयोजित लोकार्पण समारोह का लाइव प्रसारण देखा। मीडिया से बातचीत में कल्याण ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन की शुरुआत की है इसके अलावा उन्होंने आज करीब 15 हजार करोड रुपए की अन्य परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया है। हाइड्रोजन आधारित ट्रेनें पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण में कमी और आधुनिक परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा देने की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगी। इससे देश में स्वच्छ ऊर्जा आधारित परिवहन को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि आज तकनीक व अन्य क्षेत्रों में भारत विश्व के टॉप 10 देश में शामिल है। भविष्य की तैयारी के लिए भारत हर कदम उठा रहा है। जिला स्तरीय कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन प्रधानमंत्री के संबोधन के साथ हुआ, जिसमें विकसित भारत के निर्माण और आधुनिक बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर जोर दिया गया। बाइट , हरविंद्र कल्याण , विधानसभा अध्यक्ष
0
0
Report

स्वर्गीय नंद किशोर गोयन्का को श्रद्धांजलि: नेताओं ने जताया शोक

Chandigarh, Chandigarh:कई जानी-मानी हस्तियां ने स्वर्गीय श्री नंद किशोर गोयन्का जी को दी श्रद्धांजलि कांग्रेस नेता धर्मवीर गोयत, पूर्व विधायक रामनिवास घडेला और पूर्व विधायक प्रहलाद गिल्लाखेड़ा के साथ, इस सूची में जगदीश गोदारा (पूर्व सचिव, अनाज मंडी हिसार) और अनिल सिंगला (मगांली वाले, शहरी प्रधान, अग्रोहा धाम) शामिल हैं। इनके अलावा, निरंजन गर्ग, अंजनी खारिया (प्रधान, अग्रसेन भवन हिसार), पवन गर्ग (अनाज मंडी जिला प्रधान), राजा गुर्जर (वार्ड 1), सत्यपाल अग्रताल (अध्यक्ष, अग्रताल विकास संगठन), मांगेराम रावलवासिया (अध्यक्ष, हिसार अनाज मंडी), अजय गोयल (अनाज मंडी मंदिर प्रधान) तथा बजरंग असरावा (उप-प्रधान, अनाज मंडी) भी इस सूची का हिस्सा हैं। पवन गर्ग, पूर्व अध्यक्ष, हिसार अनाज मंडी मांगे राम, अध्यक्ष, हिसार अनाज मंडी सत्यपाल अग्रवाल, अध्यक्ष, अग्रवाल विकास संगठन धर्मबीर गोयत, कांग्रेस नेता राम निवास घोडेला, पूर्व विधायक प्रहलाद गिल्ला खेड़ा, पूर्व विधायक
0
0
Report
Advertisement

अवैध झोलाछाप चिकित्सकों पर स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई, कई क्लीनिकों की जांच

Mohammad RajaMohammad RajaFollow3m ago
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकंदराराऊ, हाथरस- अवैध रूप से संचालित झोलाछाप चिकित्सकों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने अभियान चलाकर कार्रवाई की। जिलाधिकारी के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिकंदराराऊ के अधीक्षक डॉ. आर.के. वर्मा के नेतृत्व में गठित टीम ने ग्राम भटीकरा और कचौरा सहित विभिन्न क्षेत्रों में संचालित क्लीनिकों का निरीक्षण किया। अभियान के दौरान टीम ने संदिग्ध क्लीनिकों और चिकित्सा गतिविधियों की गहन जांच की। जांच में कई क्लीनिक बिना आवश्यक अनुमति एवं पंजीकरण के संचालित पाए गए। ऐसे क्लीनिक संचालकों को नोटिस जारी करते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर वैध अभिलेख एवं पंजीकरण संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. आर.के. वर्मा ने बताया कि शासन और जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जिले में अवैध चिकित्सा कार्य करने वालों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना अनुमति मरीजों का उपचार करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। दस्तावेजों की जांच के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। डॉ. वर्मा ने कहा कि आम जनता को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग समय-समय पर ऐसे अभियान संचालित कर अवैध चिकित्सा गतिविधियों पर अंकुश लगाने का कार्य कर रहा है। स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई से अवैध रूप से चिकित्सा कार्य करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।
0
0
Report

अलीगढ़ के मेले में नोट उड़ा कर अश्लील डांस, प्रशासन से कार्रवाई की मांग

Aligarh, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग अलीगढ़ अलीगढ़ के कस्बा खैर में चल रहे मेले में जमकर उड़ाई जा रही है नोटों की गड्डियां वैरायटी शो में डांस के नाम पर जमकर फूहड़ता परोसी जा रही है अश्लील डांस करने वाली युवतियों पर जमकर उड़ाए जा रहे हैं नोट, जिसकी एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर हो रही है जमकर वायरल अश्लील डांस पर नाचती युवतियां और उन पर रहीश जादे उड़ा रहे हैं नोटों की गड्डियां मेले के नाम पर खुलेआम अश्लीलता परोसने वाले इन आयोजकों को कैसे मिलती है सरकारी परमिशन अब देखना होगा कि प्रशासन या पुलिस अश्लीलता परोसने वाले आयोजकों पर क्या कार्रवाई करता है।
0
0
Report
Advertisement
0
0
Report

जयपुर रेंज के एक साथ दबिश: मेवात गैंग और अवैध हथियारों पर बड़ा निशाना

Jaipur, Rajasthan:राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशों के बाद जयपुर पुलिस रेंज ने तड़के सुबह 4 बजे से अपराधियों के खिलाफ व्यापक एरिया डोमिनेशन अभियान शुरू किया। इस अभियान की मॉनिटरिंग स्वयं जयपुर पुलिस रेंज आईजी राहुल प्रकाश कर रहे हैं, जबकि रेंज के सभी जिलों के पुलिस अधीक्षक खुद मैदान में उतरकर कार्रवाई का नेतृत्व कर रहे हैं। जयपुर पुलिस रेंज आईजी राहुल प्रकाश ने बताया कि अभियान का उद्देश्य जयपुर रेंज में सक्रिय साइबर अपराधियों, संगठित गैंगस्टर नेटवर्क, अवैध हथियार तस्करों, एनडीपीएस तस्करों, म्यूल बैंक खातों के नेटवर्क संचालकों और अन्य वांटेड अपराधियों के खिलाफ एक साथ प्रभावी कार्रवाई करना है। इसके लिए अपराध प्रभावित और चिन्हित क्षेत्रों में लगातार दबिश दी जा रही है, ताकि अपराधियों के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त किया जा सके।
0
0
Report
Advertisement

नीमकाथाना के SNKP महाविद्यालय में NSUI प्रदर्शन: गेट बंद, तबादले रद्द व चुनाव बहाली

Sikar, Rajasthan:नीमकाथाना में एसएनकेपी महाविद्यालय मे NSUI का प्रदर्शन। महाविद्यालय का गेट बंद कर जताया विरोध। महाविधालय व्याख्याताओं के हुए तबादलों को निरस्त करने की मांग को लेकर जताया विरोध। छात्र संघ चुनावों को बहाल करने की भी कि गई मांग। मांगों को लेकर तहसीलदार देवीलाल चौधरी को सौंपा ज्ञापन। इस दौरान जिला अध्यक्ष प्रदीप यादव, विजय पाल कुड़ी, बलवीर खैरवा, विकास कुमावत सहित अनेक कार्यकर्ता रहे मौजूद। सीकर जिले के नीमकाथाना स्थित एसएनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कॉलेज का मुख्य गेट बंद कर विरोध जताया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के बाद तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर व्याख्याताओं के तबादले निरस्त करने और छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग की। शिक्षकों के तबादलों से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होगी और छात्रसंघ चुनाव लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। प्रदर्शन के बाद NSUI प्रतिनिधिमंडल ने तहसीलदार को राज्य सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की। इस दौरान जिला अध्यक्ष प्रदीप यादव, विजय पाल कुड़ी, बलवीर खैरवा, विकास कुमावत, राकेश बढ़ाना सहित बड़ी संख्या में NSUI कार्यकर्ता मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top