233227
Mohammadabad - आग लगने से झोपड़ी हुई जलकर राख
Mohammadabad, Uttar Pradesh:मोहम्मदाबाद करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के सोनवानी गांव में गुरुवार देर रात आग लगने से कमलेश बिंद की दो झोपड़िया और उन में रखा कुछ आभूषण खाद्यान्न सहित घर गृहस्थी के सामान के अलावा पशुओं के लिए रखा गया ,भूसा आदि भी जलकर नष्ट हो गया, बड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों के प्रयास से आग बुझाई जा सकी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अलीगढ़ में अवैध निर्माण के खिलाफ सबसे बड़ी कार्रवाई: 2 हजार इमारतें नोटिस
Noida, Uttar Pradesh:अलीगढ़ में अवैध निर्माण के खिलाफ अब बड़ी कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है.. अलीगढ़ विकास प्राधिकरण ने शहरभर में करीब 2 हजार अवैध इमारतों को नोटिस जारी कर दिया है अब सबकी नजर इस बात पर है की, 45 दिन की समय-सीमा पूरी होने के बाद प्राधिकरण किन भवनों पर कार्रवाई करता है.. अलीगढ़ में अवैध निर्माण के खिलाफ यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है0
0
Report
कोटा के सरकारी स्कूल में चोरी: 7 सिलाई मशीनें गायब, सुरक्षा पर सवाल
Kota, Rajasthan:सरकारी स्कूल में चोरी\n\nएंकर...रामगंजमंडी क्षेत्र के कुदायल स्थित सरकारी स्कूल में अज्ञात चोरों ने एक बार फिर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर व्यावसायिक लैब का ताला तोड़कर वहां रखी 7 सिलाई मशीनें चोरी कर ले गए। वहीं कंप्यूटर लैब का ताला भी तोड़ा, लेकिन अंदर लगे अतिरिक्त सुरक्षा लॉक के कारण वे लैब में प्रवेश नहीं कर सके और कंप्यूटर सहित अन्य उपकरण सुरक्षित बच गए। व्यावसायिक लैब प्रभारी शोभा बिसोरी के अनुसार विद्यालय बंद करते समय लैब का सारा सामान सुरक्षित था। विद्यालय खुलने पर लैब का ताला टूटा मिला। जांच में 5 हैंडल सिलाई मशीनें, 1 इंडस्ट्रियल (यूबीटी) सिलाई मशीन और 1 ओवरलॉक मशीन सहित कुल 7 मशीनें गायब मिलीं। विद्यालय प्रशासन ने बताया कि चोरों ने कंप्यूटर लैब को भी निशाना बनाया था, लेकिन अतिरिक्त लॉकिंग सिस्टम के कारण वे अंदर नहीं घुस सके। ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय में यह पहली चोरी नहीं है। इससे पहले भी तीन-चार बार एलईडी, गैस सिलेंडर समेत अन्य सामान चोरी हो चुका है। लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों और विद्यालय स्टाफ में नाराजगी है। उन्होंने विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।0
0
Report
11 केवी लाइन की चपेट में ठेकाकर्मी की मौत, धरना समाप्त
Jaipur, Rajasthan:शाहपुरा, जयपुर ग्रामीण विद्युत करंट की चपेट में आने से ठेकाकर्मी की मौत, परिजन व ग्रामीणों ने ठेकेदार और विद्युतकर्मियों पर लगाया लापरवाही का आरोप, घटना से गुस्साए परिजन व ग्रामीण बैठे धरने पर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग, सूचना पर DSP व विद्युत निगम के XEN पहुंचे मौके पर, अधिकारियों के आश्वासन के बाद धरना हुआ समाप्त, हनुतपुरा फीडर का है मामला। जयपुर ग्रामीण के मनोहरपुर क्षेत्र के हनुतपुरा फीडर में विद्युत कार्य करते समय ठेकाकर्मी 11 केवी की विद्युत लाइन के करंट की चपेट में आ गया। हादसे में ठेकाकर्मी की मौत हो गई। मृतक सौरभ चौधरी हनुतपुरा गांव का रहने वाला था। घटना से नाराज परिजन व ग्रामीण मनोहरपुर विद्युत निगम कार्यालय में एकत्रित हो गए और धरना शुरू कर दिया। उन्होंने शव लेने से भी इंकार कर दिया। इस दौरान RLP नेता महेंद्र चौधरी भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को न्याय दिलवाने की मांग की। परिजनों ने आरोप लगाया कि ठेकेदार और विद्युतकर्मियों की लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ है। विद्युत कार्य करते समय मौके पर संबंधित ठेकेदार और फीडर इंचार्ज मौजूद नहीं थे। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने और पीड़ित परिवार को आर्थिक मुआवजा देने की मांग की। सूचना पर शाहपुरा DSP लक्ष्मीनारायण सैनी व विद्युत निगम के XEN सुरेश गर्ग मौके पर पहुंचे और धरना दे रहे ग्रामीणों से समझाइश की, लेकिन ग्रामीण नहीं माने और अपनी मांग अड़े रहे। उन्होंने मांग पूरी होने तक धरना जारी रखने व शव नहीं लेने की बात कही। बाद में अधिकारियों ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। साथ ही, ठेकेदार द्वारा मृतक के परिजनों को 8 लाख की आर्थिक सहायता व इंश्योरेंस दिलवाने की बात कही। इस पर ग्रामीणों ने धरना समाप्त किया।0
0
Report
Advertisement
पालीताणा के गरजिया में वन्य प्राणी ने चरवाहे पर हमला, घायल अस्पताल भिजवाए गए
Noida, Uttar Pradesh:भावनगर जिले के पालीताणा के गरजिया गांव में वन्य प्राणी का चरवाहे पर हमला।गराजिया गांव में चरवाहे कालूभाई बोधाभाई गमारा पर वन्य प्राणी ने हमला किया। गराजिया गांव के सीम इलाके में स्थित चरवाहे के घर के पास वन्य प्राणी ने हमला किया。 घायल चरवाहे को पालीताणा के सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया。 मालधारी पर हमले के मामले में गांव वालों ने वन विभाग को सूचना दी。 मालधादी पर हुए वन्य प्राणी के हमले को लेकर वन विभाग ने जांच शुरू कर दी है。0
0
Report
ASI Hardevaram Arrested: ACB Nabs Him Taking Rs 40,000 Bribe Red-Handed
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की स्पेशल यूनिट ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस कमिश्नरेट जोधपुर के शास्त्री नगर थाने में तैनात सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) हरदेवराम को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। कार्रवाई एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर की गई। एसीबी के अनुसार परिवादिया ने शिकायत दी थी कि उसके पति के साथ मारपीट के मामले की जांच एएसआई हरदेवराम कर रहा था। आरोपी ASI ने परिवादिया के पति के खिलाफ दर्ज प्रकरण में मदद करने तथा उसके साथ गए व्यक्ति सुंडाराम का नाम मामले से हटाने के बदले पहले 5 हजार रुपये ले लिए। इसके बाद उसने कथित रूप से थान ಇಲಾಖाके नाम पर 50 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की और लगातार दबाव बनाया। शिकायत का सत्यापन करने के बाद एसीबी ने जाल बिछाया। एसीबी जोधपुर रेंज के उप महानिरीक्षक के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश चौधरी के नेतृत्व में निरीक्षक उमेश कुमार विश्नोई की टीम ने ट्रैप कार्रवाई की। आरोपी हरदेवराम परिवादिया के घर पहुंचा, जहां उसने 40 हजार रुपये की रिश्वत लेकर अपनी पैंट की जेब में रख ली। इसी दौरान एसीबी टीम ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। एसीबी अधिकारियों ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है तथा उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है। बाईट उमेश कुमार विश्नोई CI एसीबी0
0
Report
कोरबा के सीतामणी में भारी बारिश से नाला उफान, बस्तियाँ जलमग्न
Korba, Chhattisgarh:कोरबा में बीते रात से लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। शहर के सीतामणी क्षेत्र में स्थित सबसे बड़ा नाला उफान पर आ गया है जिससे बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। नाले का पानी ओवरफ्लो होकर आसपास की बस्तियों में घुस गया है. सबसे अधिक प्रभावित सीतामणी के वैष्णो दरबार मोहल्ला हुआ हैं। यहाँ घरों में पानी भर जाने से लोगों का दैनिक जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। घरों में रखा राशन, कपड़े और अन्य घरेलू सामान पानी में भीग गए, जबकि कई घरों में बर्तन तक पानी में तैरने लगे है. अचानक आई इस स्थिति से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।0
0
Report
Advertisement
VIP के संस्थापक मुकेश सहनी पलामू पहुंचे; सिकंदर चौधरी केस में निष्पक्ष कार्रवाई
Noida, Uttar Pradesh:मुकेश सहनी पलामू पहुंच कर धरना प्रदर्शन में शामिल हुए, किया ऐलान - 'दिवंगत सिकंदर के परिवार को हर हाल में न्याय दिलाएगी वीआईपी एसपी ने 15 दिन का समय मांगा है, निष्पक्ष कार्रवाई का दिया भरोसा : मुकेश सहनी दोषी बचे नहीं, निर्दोष फंसे नहीं, यही हमारी मांग : मुकेश सहनी गरीब, पिछड़ों और दलितों को न्याय दिलाने की लड़ाई जारी रहेगी : मुकेश सहनी डाल्टेनगंज (झारखंड), 6 जुलाई। विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के संस्थापक एवं बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी सोमवार को झारखंड के पलामू पहुंचे। यहां उन्होंने सिकंदर चौधरी हत्याकांड के पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर जिला परिषद कार्यालय, डाल्टेनगंज में आयोजित एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया और प्रशासन से दोषियों के विरुद्ध शीघ्र एवं निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। धरना-प्रदर्शन के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुकेश सहनी ने कहा कि लगभग डेढ़ महीने पहले सिकंदर चौधरी की हत्या कर दी गई थी। इस घटना में कई लोगों को गोली लगी थी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हुए थे। उन्होंने कहा कि इतने गंभीर मामले में अब तक न्याय नहीं मिलना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। 'सन ऑफ मल्लाह' के नाम से चर्चित मुकेश सहनी ने बताया कि उन्होंने पलामू के पुलिस अधीक्षक (एसपी) से मुलाकात कर केस डायरी और जांच की प्रगति पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि संबंधित थाना प्रभारी और अनुसंधान पदाधिकारी (आईओ) पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने में अपेक्षित गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। इस संबंध में उन्होंने एसपी के समक्ष सभी तथ्यों और बिंदुओं को विस्तार से रखा। उन्होंने बताया कि एसपी ने मामले की निष्पक्ष जाँच का भरोसा देते हुए 15 दिन का समय मांगा है। साथ ही आश्वस्त किया है कि सभी साक्ष्यों को एकत्र कर दोषियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। यदि आरोपी गिरफ्तार नहीं होते हैं तो उनके विरुद्ध कुर्की सहित अन्य कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। मुकेश सहनी ने कहा कि पार्टी प्रशासन को 15 दिन का समय दे रही है और उसके बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी। बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने कहा कि उनकी पार्टी का स्पष्ट मत है कि न तो कोई निर्दोष फंसे और न ही कोई दोषी बच पाए। अपराधियों को सख्त सजा मिलने से समाज में कानून का भय कायम होगा और भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगेगी। हमारे देश में अक्सर गरीब लोगों के साथ इसी तरह का अन्याय और अत्याचार होता है। उन्होंने कहा कि गरीब, पिछड़े और दलित परिवारों के साथ न्याय सुनिश्चित कराना ही उनकी पार्टी की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय गरीबों और वंचितों के दरवाजे पर जाने वाले कई जनप्रतिनिधि ऐसी दुखद घटनाओं के समय पीड़ित परिवारों के साथ नहीं दिखते। जनप्रतिनिधियों को जाति और वर्ग से ऊपर उठकर न्याय के पक्ष में खड़ा होना चाहिए, क्योंकि अपराधी की कोई जाति नहीं होती। वीआईपी हमेशा संविधान और बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के बताए रास्ते पर चलकर न्याय की लड़ाई लड़ती रहेगी और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव संघर्ष करेगी。0
0
Report
वैशाली अस्पताल के एक्स-रे रूम में कथित शोषण: जांच के आदेश
Hajipur, Bihar:वैशाली के राजापाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से सामने आए एक कथित वायरल वीडियो ने स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा दिया है। वीडियो को लेकर आरोप है कि एक्स-रे कराने पहुंची एक महिला के साथ अस्पताल के एक्स-रे रूम में स्टाफ ने कथित तौर पर यौन शोषण किया। हालांकि वीडियो की सत्यता की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सिविल सर्जन ने दो सदस्यीय जांच टीम गठित कर जांच के आदेश दिए हैं। मामला वैशाली जिले के राजापाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का बताया जा रहा है। आरोप है कि एक महिला अपनी सास का एक्स-रे कराने अस्पताल पहुंची थी। इसी दौरान उससे पैसे की मांग की गई। महिला ने आर्थिक तंगी की बात कही तो उसकी मजबूरी का कथित तौर पर गलत फायदा उठाया गया। आरोप है कि अस्पताल के एक्स-रे रूम में उसके साथ अशोभनीय हरकत की गई। इस घटना का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की सत्यता की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है। सिविल सर्जन ने पूरे मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय टीम राजापाकर अस्पताल भेजी है। जांच में यह पता लगाया जाएगा कि वीडियो कब का है, कहां का है और उसमें दिख रहे लोग कौन हैं। फिलहाल पूरा मामला जांच के दायरे में है। यदि जांच में महिला के साथ शोषण और वायरल वीडियो से जुड़े आरोप सही पाए जाते हैं, तो दोषियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के साथ-साथ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। अब सभी की नजर जांच रिपोर्ट पर टिकी है, जिससे इस पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सके।0
0
Report
बरगवां ढाबे में देर रात हंगामा: मारपीट, तोड़फोड़ और नकद लूट
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली जिले के बरगवां थाना क्षेत्र में देर रात एक ढाबे में जमकर हंगामा होने का मामला सामने आया है। मधुवन ढाबा संचालक ने आरोप लगाया है कि बरगवां स्थित एक शराब दुकान के कुछ कर्मचारी ढाबे में घुस आए और कर्मचारियों के साथ मारपीट करने के साथ-साथ तोड़फोड़ भी की। इतना ही नहीं, काउंटर में रखी नगदी लेकर जाने का भी आरोप लगाया गया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पीड़ित पक्ष के मुताबिक, घटना तड़के करीब 4 बजे की है। उनका कहना है कि कुछ लोग ढाबे पर खाना मांगने पहुंचे थे। कर्मचारियों ने बताया कि ढाबा बंद है और सुबह 10 बजे खुलेगा। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर संबंधित लोग जबरन ढाबे में घुस गए और कर्मचारियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। पीड़ितों का दावा है कि आरोपियों ने ढाबे में जमकर तोड़फोड़ की, जिससे सामान क्षतिग्रस्त हो गया। साथ ही काउंटर में रखी नगदी भी अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया गया है। घटना में कई कर्मचारियों के घायल होने की बात भी सामने आई है। ढाबा संचालक का आरोप है कि पूरे मामले की शिकायत बरगवां पुलिस से की गई, लेकिन अब तक आरोपियों के खिलाफ निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने पुलिस पर आरोपियों को संरक्षण देने का भी आरोप लगाया है और निष्पक्ष जांच की मांग की है। हालांकि, पुलिस की ओर से इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है... पुलिस ने कहा कि अभी शिकायत लेकर थाने पीड़ित नहीं पहुंचे हैं।0
0
Report
Advertisement
बूंदी के हिंडोली में पेयजल संकट: 48 घंटे में पानी नहीं तो आंदोलन
Jaipur, Rajasthan:बूंदी जिले के हिंडोली में पेयजल संकट को लेकर लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। वंचित बस्तियों में पाइपलाइन बिछाने, रोजाना जलापूर्ति और फ्लोराइड मुक्त पेयजल उपलब्ध कराने की मांग को लेकर जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के सहायक अभियंता को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में बताया गया कि कस्बे के कई हिस्सों में आज भी पाइपलाइन नहीं पहुंची है, जबकि पिछले करीब 20 वर्षों से केवल 48 घंटे में एक बार पानी की सप्लाई मिल रही है। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो जन आंदोलन किया जाएगा।0
0
Report
अयोध्या राम जन्मभूमि ट्रस्ट बैठक खत्म: चढ़ावे गबन मामले के बीच अहम फैसला
Noida, Uttar Pradesh:AYODHYA (UP): SHRI RAM JANMABHOOMI TEERTH KSHETRA TRUST MEETING AMID ONGOING INVESTIGATIONS INTO THE ALLEGED EMBEZZLEMENT OF DONATIONS/MEETINGS CONCLUDES/TRUST MEMBER LEAVES FROM TEMPLE उत्तर प्रदेश: अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक खत्म हुई। राम मंदिर में चढ़ावे के कथित गबन के बाद यह बैठक बुलाई गई थी। बैठक के बाद सदस्यों के बाहर निकलने की तस्वीरें。0
0
Report
नदिया में जिलाधिकारी-एसपी सहित नेताओं के आगमन पर श्यामाप्रसाद मुखर्जी का जन्मदिन समारोह
Krishnanagar, West Bengal:নদীয়া অনুপ কুমার দাস নদীয়া জেলা প্রশাসনের উদ্যোগে,জেলাশাসক, পুলিশ সুপার সহ,বিধায়ক,এবং রানাঘাট সাংসদ এর উপস্থিতিতে আজ বিকেলে কৃষ্ণনগর রবীন্দ্রভবনে শ্যামাপ্রসাদ মুখার্জির জন্মদিন পালন হল।0
0
Report
Advertisement
खंडवा में तेज आवाज वाले मॉडिफाइड साइलेंसरों पर बुलडोजर, सड़क पर हड़कंप
Khandwa, Madhya Pradesh:*खंडवा में तेज आवाज निकलने वाले मॉडिफाइड साइलेंसरों पर चला बुलडोजर एंकर,... खंडवा यातायात पुलिस ने तेज आवाज करने वाले मोडिफाइड साइलेंसर को जप्त कर रोलर चला दिया। यह मोडिफाइड साइलेंसर बुलेट या उससे ज्यादा सीसी वाली गाड़ियों में शौकिया तौर पर लगाए जाते हैं। बाइक चलाने वाले शौकीन युवा सड़कों पर तेज आवाज करते हुए या साइलेंसर से पटाखे फोड़ने वाली आवाज निकालते हुए चलते हैं। युवा इसे अपना टशन समझते हैं जबकि यातायात नियमों के अनुसार यह अवैधानिक और प्रदूषण फैलाने वाला शौक है। यातायात पुलिस ने बीच चौराहे पर सार्वजनिक रूप से यह कार्यवाही की जिससे कि ज्यादातर लोगों को यह संदेश पहुंच सके। यातायात पुलिस ने पिछले दिनों कार्यवाही करते हुए बुलेट जैसी बाइक में मॉडिफाइड साइलेंसर पर न सिर्फ चालानी कार्रवाई की बल्कि उनके साइलेंसर भी जप्त किए। आज नगर निगम कार्यालय के सामने जब्त किए गए ऐसे 54 मॉडिफाइड साइलेंसर को रोड रोलर से कुचल दिया। उन्हें इसलिए कुचला गया ताकि वह दोबारा उपयोग में नहीं आ सके। कार्रवाई देखने के लिए मौके पर लोगों की भरी भीड़ जुट गई। यातायात पुलिस के अनुसार, ये मॉडिफाइड साइलेंसर ध्वनि प्रदूषण फैलाने के साथ-साथ आम लोगों, बुजुर्गों और मरीजों के लिए परेशानी का कारण बन रहे थे। तेज आवाज के कारण सड़क दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ जाती है। इसी को देखते हुए विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की गई। यातायात पुलिस ने प्रेशर हॉर्न का उपयोग करने वालों के खिलाफ भी कार्यवाही की।0
0
Report
सतना में महापौर ने पानी प्लांट का निरीक्षण कर कदम उठाने की दी खुली चेतावनी
Satna, Madhya Pradesh:सतना। शहर के कई इलाकों में पिछले तीन दिनों से हो रही गंदे और दूषित पानी की सप्लाई पर महापौर योगेश ताम्रकार का गुस्सा फूट पड़ा। लगातार मिल रही जनशिकायतों को गंभीरता से लेते हुए महापौर अचानक खुद पीएचई (PHE) वाटर ट्रीटमेंट प्लांट पहुंच गए। वहां उन्होंने पूरे प्लांट का बारीकी से निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं में खामियां मिलने पर अधिकारियों की जमकर क्लास लगाई। महापौर ने अधिकारियों को दो टूक चेतावनी देते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि शहर के नागरिकों को स्वच्छ और शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना विभाग की पहली और सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। इसमें किसी भी तरह की कोताही होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी。0
0
Report
फतेहपुर में एम्बुलेंस चालकों की दबंगई, डंडों से पिटे युवक का वीडियो वायरल
Fatehpur, Uttar Pradesh:#ब्रेकिंग : फतेहपुर。 फतेहपुर में प्राइवेट एम्बुलेंस चालकों की दबंगई मामूली कहासुनी पर युवक की डंडों से बेरहमी से की पिटाई दबंग एम्बुलेंस चालकों ने युवक को जमकर पीटा मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस जांच में जुटी जिला अस्पताल गेट के पास हुई मारपीट की घटना सदर कोतवाली क्षेत्र का मामला।0
0
Report
Advertisement
