icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
233227
Pramod VishwakarmaPramod VishwakarmaFollow3 Dec 2024, 04:52 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

इंदौर में राहुल गांधी के कार्यक्रम पर तथ्य नहीं, झूठ की गूंज से विवाद बढ़ा

Bhopal, Madhya Pradesh:इंदौर में आज नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी ने ‘झूठ की गूंज’ का कार्यक्रम किया। हमेशा की तरह वे अपने विषय के प्रति लापरवाह नजर आए और आज भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। बिना तैयारी के उन्होंने कुछ बच्चों और युवा मित्रों से संवाद किया। ऐसा लगा कि कांग्रेस के लोगों ने अपने एजेंडे के आधार पर जनता के बीच भ्रम फैलाने की दृष्टि से यह कार्यक्रम आयोजित किया। दुख इस बात का है कि जब बात बच्चों और स्कूल शिक्षा की आती है, तो तथ्यों को भी सामने रखना चाहिए। मध्यप्रदेश में सांदीपनि विद्यालयों सहित सरकार की विभिन्न पहलों के परिणामस्वरूप ड्रॉपआउट दर को शून्य तक लाने की दिशा में महत्वपूर्ण काम हुआ है। यह तथ्यात्मक आंकड़ा है, जिसे कांग्रेस और उनके साथियों को देखना चाहिए। कांग्रेस के शासनकाल में वर्ष 2002-03 तक प्रदेश में ड्रॉपआउट दर लगभग 16 प्रतिशत थी। वर्ष 1956 से 2002-03 तक अधिकांश समय प्रदेश में कांग्रेस की सरकार रही। उस समय स्कूल शिक्षा का बजट लगभग ₹2,000 करोड़ के आसपास था, जबकि आज मध्यप्रदेश का स्कूल शिक्षा बजट ₹38,658 करोड़ है। मैं कांग्रेस से पूछना चाहता हूं, उनके शासनकाल में क्या बच्चों को गणवेश दिए जाते थे? क्या आने-जाने के लिए साइकिल दी जाती थी? क्या मेधावी बच्चों को लैपटॉप और स्कूटी जैसी सुविधाएं दी जाती थीं? आज हमारी सरकार बच्चों की शिक्षा और उनके भविष्य को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। अगर स्वास्थ्य शिक्षा की बात करें, तो वर्ष 1956 से 2002-03 तक प्रदेश में केवल 5 मेडिकल कॉलेज थे। अटल जी की सरकार के समय प्रदेश को एक और मेडिकल कॉलेज मिला। आज मध्यप्रदेश में 33 मेडिकल कॉलेज संचालित हो रहे हैं। कांग्रेस के शासनकाल में मेडिकल कॉलेजों में लगभग 680 सीटें थीं, जो आज बढ़कर 7,000 से अधिक हो गई हैं। प्रति व्यक्ति आय की बात करें तो वर्ष 1956 से 2002-03 तक यह लगभग ₹11,000 थी, जो आज बढ़कर ₹1.59 लाख हो गई है। वर्ष 2002-03 तक प्रदेश में लगभग 5,000 मेगावाट बिजली उत्पादन की क्षमता थी, जबकि आज मध्यप्रदेश में लगभग 32,000 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है। रोजगार के क्षेत्र में भी मध्यप्रदेश लगातार आगे बढ़ रहा है। हमारे राज्य में बेरोजगारी दर देश में सबसे कम होने का आंकड़ा सामने आया है। अकेले पुलिस विभाग में लगभग 18,000 पदों पर भर्ती की जा रही है, जिनमें से करीब 10,000 युवाओं को प्रशिक्षण देकर पुलिस सेवा से जोड़ा जा चुका है। स्कूल शिक्षा विभाग में 10,000 भर्तियां की जा रही हैं और 7,000 प्राध्यापकों की भर्ती हुई है। हमारी सरकार ने एक लाख से अधिक पदों पर प्रमोशन किए हैं और हर वर्ष एक लाख पदों के सृजन की दिशा में हम आगे बढ़ चुके हैं। नेता प्रतिपक्ष को यदि मध्यप्रदेश की जनता से संवाद करना था, तो उन्हें आंकड़ों और तथ्यों के आधार पर बात करनी चाहिए थी। लेकिन आज के कार्यक्रम में तथ्यों के बजाय ‘झूठ की गूंज’ सुनाई दी। केवल गाने-बजाने का आयोजन करने के बजाय यदि वे मध्यप्रदेश के विकास और जनता से जुड़े विषयों पर तथ्यों के साथ बात करते, तो ज्यादा अच्छा होता।
0
0
Report

निजी क्लिनिक में इलाज के दौरान एक वर्षीय बच्ची की मौत, जांच शुरू

Bihar:पुलिस और चिकित्सा टीम ने निजी क्लिनिक में इलाज के दौरान एक वर्षीय बच्ची की मौत के मामले की जांच शुरू कर दी है. घटना राघोपुर थाना क्षेत्र के परसरमा वार्ड 7 में स्थित क्लिनिक (चिल्ड्रेन हेल्थ केयर) से जुड़ी है. परिजनों ने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है. शव की पहचान गम्हरिया थाना क्षेत्र के हरदी चौघरा निवासी प्रेमरंजन मेहता की बेटी अन्नू कुमारी के रूप में हुई है. मृतक के परिजनों ने बताया कि पेट दर्द के कारण बच्ची को क्लिनिक लाया गया था, जहां डॉक्टर आरएन रमन के क्लिनिक में भर्ती किया गया और इलाज शुरू हुआ. परिजनों के अनुसार डॉक्टर कुछ समय बाद चले गए और कंपाउंडर द्वारा इलाज किया गया; बिजली का भाप लगाए जाने के बाद बच्ची की हालत बिगड़ी और दोपहर में मौत हो गई. परिजन के हंगामे के बाद राघोपुर CO रश्मि प्रिया, थाना पुलिस और रेफरल अस्पताल के चिकित्सक मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी लेते हुए जांच शुरू कर दी. मौत के असल कारणों की तहकीकात की जा रही है. क्लिनिक डॉक्टर डॉ आरएन रमन या अस्पताल प्रबंधन ने टिप्पणी से इनकार किया है. जांच अधिकारी डॉ संजीव द्विवेदी ने कहा कि मामला दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी.
0
0
Report
Advertisement

नरकटियागंज के निजी क्लिनिक में गर्भवती मरीज की मौत, क्लिनिक सील, झोलाछाप डॉक्टर पर सवाल

Bettiah, Bihar:बेतिया से बड़ी खबर है जहां नरकटियागंज में एक निजी क्लिनिक में गर्भवती महिला के मौत के बाद जिला प्रशासन ने क्लिनिक को सील किया है स्वास्थ विभाग की टीम ने क्लिनिक को सील कर दिया है क्लिनिक का ओटी इसके पहले भी स्वास्थ विभाग की टीम ने सील किया था बावजूद झोलाछाप डॉक्टर सील तोड़ फेक हॉस्पिटल चला रहा था बता दे आज दोपहर में क्लिनिक में इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई थी गर्भवती महिला खलासी कराने पहुंची थी झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से महिला की मौत हो गई जिसके बाद आक्रोशित परिजनों ने क्लिनिक के सामने शव रख हंगामा किया जिसके बाद प्रशासन की टीम पहुंची देर शाम स्वास्थ विभाग की टीम ने क्लिनिक को सील किया है झोलाछाप डॉक्टर बिना डिग्री का अस्पताल चला रहा था फेक डॉक्टर फेक अस्पताल की वजह से गर्भवती महिला की मौत हो गई है अब सवाल उठता है कि जब हॉस्पिटल पहले से सील था तो किसके सह पर झोलाछाप डॉक्टर अस्पताल चला रहा था
0
0
Report

जलगांव-जामनेर में केले के भाव 2300 रुपये क्विंटल; किसानों ने अनोखे तरीके से मनाया जश्न

Jalgaon, Maharashtra:जळगाव,जामनेर केळीला चांगला भाव मिळाल्याने जळगावातील सुनसगाव येथील शेतकऱ्याचा अनोख्या पद्धतीने आनंद साजरा केळीला तब्बल २,३०० रुपये क्विंटलचा भाव मिळाल्यानंतर शेतकरी समाधान महाजन यांचा अनोखा आनंदोत्सव समाधान महाजन यांनी टाळ-मृदुंगाच्या तालावर भजन-कीर्तन, फुगड्या खेळत आनंद साजरा केला समाधान महाजन यांनी शेतात २० हजार केळीच्या झाडांची लागवड केली असून पहिल्याच तोडणीत जवळपास ५ लाख रुपयांचे उत्पन्न अजून ४ ते ५ तोडण्या बाकी, त्यामुळे सर्वतो:डण्यांमधून जवळपास २० ते २५ लाख रुपयांचे उत्पन्न होण्याचा अंदाज चांगला भाव मिळाल्याने शेतकऱ्याच्या मेहनतीला मिळाले यश; अनोख्या पद्धतीने आनंद व्यक्त बाईट समाधान महाजन, केळी उत्पादक शेतकरी..
0
0
Report

एकता कपूर ने मां वनदेवी मंदिर में फिल्म द वन के लिए आशीर्वाद लिया

Danapur, Bihar:पटना के बिहटा स्थित मां वनदेवी महाधाम पहुंची ‘द वन’ फिल्म की टीम, फिल्म निर्माता एकता कपूर ने चढ़ाई चुनरी, फिल्म की सफलता के लिए लिया आशीर्वाद ‘ANCHOR फिल्म ‘द वन’ की सफलता के लिए अपनी टीम के साथ एकता कपूर पटना के बिहटा स्थित ऐतिहासिक मां वनदेवी मंदिर पहुंची है जहां फिल्म की निर्माता एकता कपूर ने पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और मां के चरणों में चुनरी चढ़ाकर फिल्म की सफलता का आशीर्वाद लिया। फिल्म की टीम के मंदिर पहुंचते ही स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला। इसके साथ ही फिल्म के पुरी टीम ने मां वनदेवी के दर्शन किए और मंदिर परिसर में कुछ समय बिताया। बताते चलें कि 25 सितंबर को फिल्म ‘द वन’ रिलीज होने वाली है, ऐसे में रिलीज से पहले टीम का मां वनदेवी के दरबार पहुंचना चर्चा का विषय बना हुआ है।
0
0
Report
Advertisement

जैसलमेर में BD कल्ला का BJP पर हमला: सत्ता का दुरुपयोग आरोप

Jaisalmer, Rajasthan:जैसलमेर में डॉ. बीडी कल्ला का भाजपा सरकार पर हमला, बोले—सत्ता का हो रहा खुला दुरुपयोग जैसलमेर में राजस्थान सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस वरिष्ठ नेता डॉ. बीडी कल्ला शनिवार को जैसलमेर पहुंचे। कलाकार कॉलोनी स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने प्रदेश में चल रहे नगर निकाय चुनावों को लेकर भाजपा सरकार और पुलिस-प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। कल्ला ने आरोप लगाया कि नगर निगम, नगर परिषद और नगरपालिका चुनाव शुरू होने के बाद से सत्ताधारी भाजपा द्वारा सत्ता का खुला दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों से कहा कि यदि उन्हें राजनीति करनी है तो सरकारी सेवा से इस्तीफा देकर चुनावी मैदान में आएं, लेकिन पद पर रहते हुए सत्ता का दुरुपयोग लोकतंत्र और संविधान के विरुद्ध है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीकानेर सहित पूरे राजस्थान में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा पार्षदों पर दबाव बनाया जा रहा है। सामान्य मामलों में अचानक नोटिस दिए जा रहे हैं और 10 से 20 वर्ष पुराने मामलों का हवाला देकर जनप्रतिनिधियों को दबाव में लेने की कोशिश की जा रही है। कल्ला ने कहा कि पूर्व मेयर और यूआईटी अध्यक्ष रह चुके नेताओं को आंदोलनों में भाग लेने के मामलों में भी नोटिस दिए जा रहे हैं। कल्ला ने सीआईडी-सीबी की कथित कार्रवाई पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि जैसलमेर के एक होटल में बीकानेर के कांग्रेस पार्षदों को दिए जा रहे प्रशिक्षण के दौरान बिना सर्च वारंट के लोगों के ठहरने की जानकारी जुटाई जा रही है, फोटो लिए जा रहे हैं और सूचनाएं आगे भेजी जा रही हैं। उन्होंने इसे निजता के अधिकार पर हमला बताया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं की ओर से पार्षदों की हिस्ट्रीशीट खोलने की धमकियां दी जा रही हैं। कल्ला के मुताबिक बीकानेर में भाजपा के 27 और कांग्रेस के 42 पार्षद निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा जनादेश के विपरीत मेयर बनाने के लिए पुलिस-प्रशासन का सहारा ले रही है और पार्षदों पर नजर रखी जा रही है। कल्ला ने कहा कि इस संबंध में रिपोर्ट कांग्रेस पार्टी के आलाकमान तक पहुंचाई जा रही है। उन्होंने कहा कि ऐसी कार्रवाई से कांग्रेस डरने वाली नहीं है और 21 सितंबर को पूर्ण बहुमत के साथ बीकानेर नगर निगम में कांग्रेस का बोर्ड बनाने का दावा किया।
0
0
Report

कटनी में कांग्रेस पदयात्रा से युवाओं के मुद्दे मिशन चौक तक गूंजे

Katni, Madhya Pradesh:कटनी- 18/09/2026 कांग्रे़स की पदयात्रा, मेन स्टेशन से मिशन चौक तक गूंजा युवाओं का मुद्दा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज मेन स्टेशन से मिशन चौक तक पदयात्रा निकाली। यह पदयात्रा इंदौर में आयोजित राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर निकाली गई। पदयात्रा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ युवा नेता, छात्र नेता और महिला नेत्रियां भी शामिल हुईं। मेन स्टेशन से शुरू हुई पदयात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए मिशन चौक पहुंची। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के मुताबिक मिशन चौक पर बड़ी स्क्रीन लगाकर इंदौर में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जा रहा है। इंदौर के कार्यक्रम में शिक्षा व्यवस्था, प्रतियोगी परीक्षाओं, पेपर लीक और रोजगार सहित छात्रों और युवाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर संवाद किया जाना है। वहीं कांग्रेस जिला अध्यक्ष शहर व ग्रामीण ने भी मिशन चौक पर स्क्रीन लगाकर छात्रों को गूंज कार्यक्रम को सुना ओर देखा वही काफी संख्या में आम जन मौजूद रहे
0
0
Report
Advertisement

डोंबिवली के स्कूल- कॉलेज परिसर में ड्रग्स बिक्री, मनसे ने कड़ी जांच की मांग

Kalyan, Maharashtra:डोंबिवलीत ड्रग्ज सेवनामुळे तरुण बारा तास बेशुद्ध डोंबिवलीत शाळा कॉलेज परिसरात खुलेआम ड्रग्स विक्री वरून मनसेकडून सखोल चौकशीची मागणी. डोंबिवलीतील दत्तनगर परिसरात ड्रग्ज सेवनामुळे एका तरुणाची प्रकृती गंभीर झाल्याची घटना समोर आली आहे. मोठ्या प्रमाणात ड्रग्जचे सेवन केल्यानंतर हा तरुण बेशुद्ध पडला. कुटुंबीयांनी तातडीने त्याला एका खासगी रुग्णालयात दाखल केले. वेळेवर उपचार सुरू झाल्याने त्याचे प्राण वाचवण्यात डॉक्टरांना यश आले. दरम्यान संबंधित खासगी रुग्णालयातील डॉक्टरांनी या तरुणाने काय सेवन केले होते आणि त्याची प्रकृती याबाबतची माहिती रामनगर पोलिसांना दिल्याचे समोर आले आहे. या माहितीच्या आधारे रामनगर पोलिसांनी प्रकरणाचा तपास सुरू केला आहे. मात्र, या घटनेनंतर दत्तनगर नव्हे तर संपूर्ण डोंबिवलीत ड्रग्ज विक्रीचा मुद्दा पुन्हा ऐरणीवर आला आहे. विशेषत, शाळा आणि महाविद्यालयांच्या परिसरात मुलांना आणि तरुणांना मोठ्या प्रमाणात ड्रग्जची विक्री केली जात असल्याचा गंभीर आरोप मनसे कडून करण्यात आला आहे. मनसे पदाधिकारी हर्षद पाटील, यांनी या संपूर्ण प्रकरणाची चौकशीची मागणी केली आहे. तसेच डोंबिवलीतील वाढत्या ड्रग्जच्या समस्येबाबत प्रशासन आणि पोलिसांनी कठोर कारवाई करण्यांची मागणी करण्यात आली आहे. बाईट, हर्षद पाटील, मनसे शहराध्यक्ष
0
0
Report

धौलपुर के नए सभापति गिरीश गर्ग ने सफाई व्यवस्था सुधार के सख्त निर्देश दिए

Dholpur, Rajasthan:धौलपुर। नगर परिषद के नवनिर्वाचित सभापति गिरीश गर्ग ने कार्यभार संभालते ही तीर्थराज मचकुंड से अपने कार्यकाल की शुरुआत की। राधा अष्टमी के पावन अवसर पर वे मचकुंड धाम पहुंचे। सबसे पहले वे लाड़ली जगमोहन मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने राधा अष्टमी पर विशेष पूजा-अर्चना कर राधा रानी के चरणों के दर्शन किए। मंदिर परिसर में पुजारियों और स्थानीय लोगों ने फूल-माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इसके बाद सभापति गिरीश गर्ग रानी गुरु मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने संत पागल बाबा से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। संत पागल बाबा ने उन्हें सभापति बनने पर बधाई देते हुए शहर के विकास के लिए शुभकामनाएं दीं। सफाई कर्मचारियों से संवाद, बांटी मिठाई मचकुंड परिसर में ही सभापति ने नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों से सीधा संवाद किया। उन्होंने कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं और सफाई व्यवस्था की जानकारी ली। सभापति बनने की खुशी में उन्होंने सभी सफाई कर्मियों को मिठाई खिलाई। इस दौरान संत पागल बाबा ने भी कर्मचारियों को मिठाई वितरित कर उनका हौसला बढ़ाया। सफाई को लेकर एक्शन मोड में गर्ग शहर की बिगड़ी सफाई व्यवस्था को लेकर सभापति गर्ग ने सख्त तेवर दिखाए। उन्होंने नगर परिषद आयुक्त विष्णु परमार को स्पष्ट निर्देश दिए कि सफाई में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही मिलने पर संबंधित कर्मचारी के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाए। उन्होंने शहर भर में जगह-जगह पड़े कचरे के ढेर, सड़कों पर गड्ढे और बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को तत्काल दुरुस्त करने के आदेश दिए। कहा कि धौलपुर को स्वच्छ और सुंदर बनाना उनकी पहली प्राथमिकता है।
0
0
Report
Advertisement

बहराइच सड़क हादसाः चाचा-भतीजे की मौके पर मौत, Bolero ने टक्कर मारी

Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच. जिले के कोतवाली नानपारा क्षेत्र में भीषण सड़क हादसों में चाचा भतीजे दर्दनाक मौत हो गई। थाना क्षेत्र के ककरहा बोधवा नहर के अज्ञात Bolero वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मारी दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवारों की मौके पर मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि अनुज उम्र 20 भतीजे और प्रमोद उम्र 25 चाचा निवासी ककरहा गांव थाना नानपारा दोनों रिश्ते में चाचा-भतीजे लगते हैं। दोनों बाइक सवार अनुज लखनऊ से लौट रहे अपने पिता को नानपारा रोडवेज से लेने गया था। लेकिन उसके पिता अन्य वाहन से घर पहुंच गए। दोनों बाइक सवार घर वापस लौट रहे थे। तभी उनकी मोटरसाइकिल की चार पहिया वाहन से आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top