icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

समस्तीपुर धर्मपुर में 11kV तार की चपेट में मजदूर की मौत

Samastipur, Bihar:समस्तीपुर में निर्माणाधीन मकान की छत पर 11 हजार वोल्ट करंट की चपेट में आया मजदूर मौत ।8 महीने के बेटे के सिर से उठा पिता का साया ।शादी के एक साल बाद परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ समस्तीपुर जिले के धर्मपुर में एक निर्माणाधीन मकान की छत पर काम करते समय 11 हजार वोल्ट बिजली के तार की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। घटना के बाद मजदूर को तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान अंगारघाट थाना क्षेत्र के मुरियारों गांव निवासी अमरेश कुमार सिंह के 22 वर्षीय बेटे कर्मवीर कुमार के रूप में हुई है। बताया गया है कि कर्मवीर अपने 9 अन्य साथियों के साथ धर्मपुर स्थित शंभू कुमार के निर्माणाधीन मकान में काम करने गया था। मुरियारों गांव निवासी प्रत्यक्षदर्शी परीक्षण साह ने बताया कि छत पर जोड़ाई का काम चल रहा था। इसी दौरान कर्मवीर छत की सफाई कर रहा था और वह ऊपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आ गया। करंट लगते ही वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा।सदर अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में तैनात चिकित्सक डॉ. अमितेश रंजन श्रीवास्तव ने जांच के बाद कर्मवीर कुमार को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन सदर अस्पताल पहुंचे। कर्मवीर अपने दो भाइयों में छोटा था। उसका बड़ा भाई धर्मवीर सिंह है। उसके पिता अमरेश कुमार सिंह गांव में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। कर्मवीर की शादी वर्ष 2025 में बक्सर जिले के एरौली निवासी सोनी कुमारी से हुई थी। उसकी पत्नी की गोद में महज 8 माह का एक बेटा है, जिसके सिर से पिता का साया उठ गया। घटना के बाद पत्नी बेसुध होकर बार-बार पति को याद कर विलाप करती रही, जिसे देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं।घटना के सूचना मिलने पर नगर थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंची। नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि अस्पताल से सूचना प्राप्त होने के बाद पुलिस पदाधिकारी हरिलाल यादव को पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी कराने के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। यदि मृतक के परिजनों की ओर से लिखित आवेदन दिया जाता है तो उसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

झारखंड के उच्च शिक्षा मंत्री की बैठक: गुणवत्ता और रोजगारोन्मुखी शिक्षा पर जोर

Ranchi, Jharkhand:रांची उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य सोनू ने बताया सीएम की अध्यक्षता में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की बैठक हुई । विभाग द्वारा चलाए जा रहे फ्लैगशिप योजनाओं का सीएम के सामने प्रजेंटेशन दिया गया । इस मौके पर बैठक में सीएम ने कहा, हमारी प्राथमिकता है कि राज्य में गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुख और मार्केट-ओरिएंटेड शिक्षा मिले, जो युवाओं के भविष्य के अवसरों के लिए तैयार करे। बैठक में कई निर्देशों के साथ-साथ विभाग को यह भी निर्देश दिया कि Jharkhand State University Service Commission से जुड़े मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करें, ताकि रिक्त पदों पर समयबद्ध नियुक्तियां हो सकें। साथ ही, राज्य के महाविद्यालयों को उनकी रैंकिंग के आधार पर श्रेणीबद्ध कर उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप सुधारात्मक कार्ययोजना तैयार करें। हमारी सरकार उच्च एवं तकनीकी शिक्षा को अधिक सशक्त, आधुनिक और विद्यार्थी-केंद्रित बनाने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। उच्च शिक्षा मंत्री ने आगे बताया सीएम के निर्देशों को समाहित किया गया, आधारभूत संरचना के निर्माण में आने वाली विसंगतियों को सामने लाया गया । अन्तर्विभागीय विषय सीएम के सामने लाकर उसके समाधान के लिए आग्रह किया गया। सीएम ने स्पष्ट कहा उच्च शिक्षा एक।ऐसा डिपार्टमेंट जिसके बिना विकसित झारखंड की कल्पना नहीं की जा सकती है। बैठक में विभाग को एक दिशा मिली । ग्रॉस इनरोलमेंट रेशियो से लेकर कॉलेजों में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रदान किए जाने पर चर्चा हुई। बाइट ...सुदिव्य सोनू, मंत्री
0
0
Report

तबादलों की बौछार के बावजूद जयपुर में कर्मचारियों की उम्मीदें जारी

Jaipur, Rajasthan:छोटू सिंह भाटी पुष्पेंद्र सिंह राणावत और झाबर खर्रा के आवास के वीडियो फुटेज ट्रांसफर फाइल से रिकॉर्ड है पीटीसी बाबू के नाम से रिकॉर्ड है बाकी के वीडियो और बाइट इस फाइल के साथ अटैच हैं एंकर तबादलों की आखरी तारीख भले ही गुजर गई है पर राजधानी में कर्मचारियों की उम्मीद अब भी कायम है आज दिनभर जयपुर में हजारों कर्मचारी मंत्रियों के बंगलों से लेकर सचिवालय स्थित दफ्तरों तक तबादले की उम्मीद में चक्कर काटते दिखाई दिये वीओ तारीख गुजरी पर उम्मीदें अब भी बरकरार हैं तबादलों की रह रहकर बैक डेट में निकल रही तबादला सूचियों में अपना नाम जुड़वाने के लिए कर्मचारियों की आखरी जददोजहद जारी है सचिवालय के गलियारों से लेकर मंत्रियों के बंगलों तक कर्मचारियों की भारी भीड़ के बीच विधायक भी खूब दौड़ धूप करते दिखे कई विधायक ऐसे भी थे जो मंत्रियों को धन्यवाद देने के लिए राजधानी पहुंचे उनमें पूर्व मंत्री और अजमेर दक्षिण की विधायक अनिता भदेल भी थीं,,,जो एक एक कर सभी मंत्रियोें के पास जाकर तबादलों के लिए मंत्रियों को धन्यवाद देती नजर आ रहीं थीं जैसलमेर के विधायक छोटू सिंह भाटी भी उन खुशकिस्मत विधायकों में से एक थे,,,जिनकी डिजायर पर अधिकांश महकमों के तबादले हुए,,, बाइट अनिता भदेल भाजपा विधायक अजमेर दक्षिण बाइट छोटू सिंह भाटी भाजपा विधायक जैसलमेर बाइट देवेंद्र झाझड़िया लोकसभा प्रत्याशी चुरू बाइट पुष्पेंद्र सिंह राणावत भाजपा विधायक बाली वीओ मंत्री झाबर सिंह खर्रा के आवास से लेकर मंत्री मदन दिलावर के दफ्तर तक हर तरफ कर्मचारियों का रैला ही रैला दिखाई दिया सचिवालय में आज तिल रखने की भी जगह नजर नहीं आ रही थी जिनके ट्रांसफर नहीं हो पाये,,,वो आखरी कोशिश करते दिखाई दिये अपनी मनपसंद जगह पर ट्रांसफर के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाते नजर आये पर तारीख गुजर जाने के बाद मंत्रियों के पास सिर्फ कर्मचारियों के लिए दिलासा भर थी सबके तबादला रूपी अरमान पूरा कर पाना किसी के लिए भी संभव नहीं था बस मंत्रियों ने यही दावा किया कि जो संभव था,वो पारदर्शी तरीके से करने की कोशिश की है जिनका नहीं हो पाया,,,उन्हें आगे देखेंगे बाइट अविनाश गहलोत सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री बाइट गौतम दक सहकारिता मंत्री वीओ बहरहाल तबादलों पर ब्रेक भले ही लगा है,पर अब भी कुछ महकमों में पुरानी तारीख में तबादला सूचियों के आने की संभावना है बीजेपी कार्यकर्ताओं से लेकर विधायकों का अब भी मंत्रियों पर दबाव है पर कई मंत्री तबादला कैँप खत्म कर चुके हैं ऐसे में उम्मीदों के इस सैलाब में अब ट्रांसफर लिस्ट में नाम आना किसी चमत्कार से कम नहीं है
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

डूंगरपुर के महादेव मोटर्स पर हमला: पैसे मांगने पर परिवार पर धारदार हमला

Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर जिले के कोतवाली थाना अंतर्गत बोरी गांव में स्थित महादेव मोटर्स पर सोमवार शाम को एक विवाद हुआ. कारखाने के संचालक पर तीन लोगों ने अचानक धावा बोलकर गाली-गलौज और जानलेवा मारपीट की. आरोपियों ने कहा कि वे आसिफ से पैसा मांग रहे हैं, नहीं देने पर जान से मार देंगे. करणी छगन कुमावत और उसके दो बेटों ने पीड़ित शैलेन्द्र कुमावत, उसके भाई चाहत और परिवार के अन्य लोगों के साथ बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी. मौके पर स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव किया और पीड़ित को आरोपियों के चंगुल से छुड़वाया. पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है. CCTV फुटेज भी सामने आया है.
0
0
Report
Advertisement

NCP में अध्यक्ष पद चुनाव को लेकर कानूनी विवाद, नोटिस जारी

Noida, Uttar Pradesh:NCP में राष्ट्रीय अध्यक्ष पद को लेकर कानूनी विवाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय सचिव सच्चिदानंद सिंह ने 26 फरवरी 2026 को हुई कथित राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की चुनाव प्रक्रिया को चुनौती देते हुए सुनेत्रा पवार, प्रफुल्ल पटेल और राष्ट्रीय महासचिव बृजमोहन श्रीवास्तव को कानूनी नोटिस भेजा है। नोटिस में आरोप लगाया गया है कि पार्टी संविधान के अनुसार अनिवार्य चुनाव प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया और राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में गंभीर अनियमितताएं हुईं। 26 फरवरी को सुनेत्रा पवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किए जाने को अवैध बताते हुए इसे रद्द करने, चुनाव आयोग को भेजे गए पत्र वापस लेने और पार्टी संविधान के तहत नई, स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया कराने की मांग की गई है। संबंधित पक्षों को जवाब देने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है。
0
0
Report

बुलेरो सीखते युवक के हादसे में बुजुर्ग की मौत, चालक मौके से फरार

Jaunpur, Uttar Pradesh:बोल रहे युवक से हादसा, बुजुर्ग की मौके पर मौत चालक वाहन छोड़कर फरार जौनपुर जलालपुर थाना क्षेत्र के राजेपुर गांव के समीप सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की जान चली गई। बताया जा रहा है कि एक युवक बोलेरो चलाना सीख रहा था। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा रहे एक बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बुजुर्ग ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में चीख-पुकार मच गई और गांव में शोक का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंची जलालपुर थाना पुलिस ने बोलेरो को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है और मामले की जांच कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report

मीरजापुर: जिगना पुलिस ने नकली सोना बेचने वाले तीन ठग गिरफ्तार, 16 नकली गुल्लियाँ बरामद

Ukhdand, Uttar Pradesh:राजेश मिश्र मीरजापुर मीरजापुर की जिगना पुलिस ने खुदाई में मिला असली सोना बताकर लोगों से ठगी करने वाले तीन शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 16 नकली सोने की गुल्ली, एक लाख 37 हजार रुपये और चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं। एक रिपोर्ट गाजीपुर के करंडा थाना क्षेत्र निवासी सुरेन्द्र प्रताप सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी कि कुछ लोगों ने खुदाई में निकला सोना बताकर उन्हें नकली सोने की गुल्ली बेच दी और उनसे बड़ी रकम ठग ली। शिकायत के आधार पर जिगना थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। जिगना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों रामरक्षा बिन्द उर्फ छोटू, विद्यासागर बिन्द और प्रशांत कुमार विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपी जिगना थाना क्षेत्र के बघेड़ा खुर्द परौतीपुर गांव के निवासी हैं। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 16 नकली सोने की गुल्ली, ठगी के एक लाख 37 हजार रुपये और चार मोबाइल फोन बरामद किए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी रामरक्षा बिन्द के खिलाफ धोखाधड़ी के कई पुराने मुकदमे पहले से दर्ज हैं, जबकि प्रशांत विश्वकर्मा का भी आपराधिक इतिहास है।
0
0
Report
Advertisement

निवाड़ी रेलवे स्टेशन पर चंबल एक्सप्रेस से बुजुर्ग की मौत

Niwari, Madhya Pradesh:एंकर- निवाड़ी जिले में रेल्वे स्टेशन पर चंबल एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत, मृतक बुजुर्ग चिरमुडा जिला धनबाद झारखंड का बताया जा रहा है निवासी, दरसअल चंबल एक्सप्रेस ट्रेन में चढते समय बुजुर्ग मजदूर ट्रेन के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मृतक बुजुर्ग के शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निवाड़ी भेज दिया है, वही मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी है, पुलिस ने बताया की परिजनों के आने के बाद मृतक का पोस्टमार्टम किया जाएगा, वही जानकारी अनुसार मृतक बुजुर्ग निवाड़ी रेलवे स्टेशन के पर स्थित गुम्मा फैक्ट्री में काम करता था और आज वह अपने घर वापिस जा रहा था, तभी जाते समय यह हादसा हो गया।
0
0
Report

छतरपुर के बड़ामलहरा में महिला धरना देकर न्याय और सुरक्षा की मांग

Chhatarpur, Madhya Pradesh:एंकर-छतरपुर के बड़ामलहरा थाना क्षेत्र के ग्राम मनकारी निवासी रानी रैकवार ने आज दोपहर एसपी दफ्तर के गेट पर बैठकर धरना दिया महिला का कहना था कि उसके साथ मार-पीट हुई है और उसकी तीन वर्षीय बच्ची को उसके परिजन जबरन उठाकर ले गए हैं महिला न्याय की गुहार लगाते हुए तेज धूप और भीषण गर्मी में तकरीबन आधे घंटे तक सड़क पर बैठी रही सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को समझाइश देकर एसपी आफिस के अंदर ले गई जहां उसकी काउंसलिंग की गई महिला का पिछले दो वर्षों से मानसिक इलाज चल रहा है और बड़ामलहरा थाना में इनके द्वारा किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं की गई वहीं पूरे मामले में CSप अरुण कुमार सोनी का कहना है कि उक्त महिला बड़ामलहरा थाना क्षेत्र की निवासी हैं मायका वहां है और ससुराल राजनगर थाना क्षेत्र में होना बताया जा रहा है और ऐसा पता चला है कि उक्त महिला का मानसिक समस्या संबंधी इलाज चल रहा है इनकी समस्या जो पता चली है कि इनकी बच्ची की पजेशन को लेकर यह परेशान हैं और यह मामला न्यायालय में है इसमें न्यायलय से निर्णय होना हैं CSप ने कहा कि शिकायत कर्ता महिला से लिखित में शिकायत लेकर उचित वैधानिक कार्यवाही की जाएगी
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top