icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

हरदोई में बैसाखी से युवक की पिटाई CCTV में कैद: पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में बैسाखी से युवक की बेरहमी से पिटाई, CCTV में कैद हुई वारदात हरदोई के अतरौली में शराब की दुकान के पास एक युवक की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। आरोपी दिव्यांग युवक परीक्षित सिंह ने पहले अभिषेक सिंह उर्फ छोटू को शराब पिलाई। इसके बाद दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि परीक्षित ने अभिषेक को पहले धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया। इसके बाद बैसाखी उठाकर उस पर ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए। आरोपी ने अभिषेक को इतनी बेरहमी से पीटा कि वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही बेहोश हो गया। पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी जमीन पर गिरे अभिषेक पर लगातार बैसाखी से वार करता नजर आ रहा है। अभिषेक खुद को बचाने की कोशिश करता है, लेकिन आरोपी पिटाई करता रहता है। वह बीच-बचाव की स्थिति में भी उसे नहीं छोड़ता। लगातार मारपीट के बाद अभिषेक बेहोश होकर जमीन पर पड़ा रहा। इसके बाद आरोपी उसे वहीं छोड़कर मौके से चला गया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। मामले की सूचना मिलने पर अतरौली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी परीक्षित सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को भी जांच का हिस्सा बनाया है। घायल अभिषेक का उपचार कराया जा रहा है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report

मुरादाबाद में महिला पर हमला: CCTV वायरल, आरोपी गिरफ्तारी की तैयारी

Moradabad, Uttar Pradesh:बच्चों के मामूली विवाद मे बीच मे आयी महिला पर हमला, पहले हुए काफी देर तक नोकझोंक फिर महिला पर युवक ने बोला हमला, महिला कों सड़क से घर के अंदर तक मारता ले गया युवक, घटना का सीसीटीवी वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल, युवक के हमले मे महिला घायल हो गयी जिसके कई चोट आयीं है, हालांकि वीडियो मे नजर आ रहा है की पीड़िता महिला दूसरी साइड खड़ी होकर बोले जा रही है इस दौरान गुस्साए युवक कों कई बार घर मे ले जाया गया लेकिन महिला मामले कों खत्म करने की बदले जुबानी हमले करते रही, इस बीच घर के अंदर से निकले युवक ने पहले महिला से मारपीट की और फिर अपने घर कों बंद कर बाइक पर बैठकर वहां से छोटे भाई कों लेकर निकल गया, फिलहाल पुलिस ने महिला की तहरीर पर युवक के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज, पुलिस ने आरोपी युवक की गिरफ़्तारी मे जुटी, मुरादाबाद के पाकबड़ा थाना क्षेत्र के कस्बा चौकी क्षेत्र का पूरा मामला。
0
0
Report
Advertisement

अरुनोदोई योजना से असम की 40 लाख महिलाएं लाभपात्र: रितु बरन शर्मा

Noida, Uttar Pradesh:GUWAHATI (ASSAM): RITU BARAN SARMAH (BJP) ON ASSAM GOVERNMENT’S FLAGSHIP ORUNODOI SCHEME/ RURAL ECONOMY गुवाहाटी, असम: असम सरकार की खास 'अरुनोदोई' योजना पर बीजेपी विधायक रितु बरन शर्मा कहते हैं, ... इसका एक मुख्य मकसद महिलाओं को सशक्त बनाना और गरीबी दूर करना है। अरुनोदोई योजना इन दोनों लक्ष्यों को पूरा करती है। इससे लगभग 40 लाख महिलाओं को फ़ायदा मिलता है, जिनमें विधवाएं, अपने पतियों से अलग रह रहीं महिलाएं, अविवाहित महिलाएं और दिव्यांगजन शामिल हैं। हर महीने मिलने वाले ₹1,250 सिर्फ़ एक फ़ायदा देने वाली योजना नहीं है; यह एक कल्याणकारी कदम है और उन परिवारों के लिए बहुत मायने रखता है... सरकार इसे बहुत गंभीरता से लागू कर रही है और पूरे राज्य में लोगों को इसका बड़ा फ़ायदा मिल रहा है। दूसरे राज्य भी अपनी ज़रूरतों के हिसाब से इस योजना को अपना रहे हैं... हमने पहले ही 38 लाख से ज़्यादा लाभार्थियों को इसमें शामिल कर लिया है और कई और लोग इसमें जुड़ेंगे। 'लखपति दीदी' योजना के तहत, महिलाओं और स्वयं-सहायता समूहों (SHGs) को सशक्त बनाने के लिए धीरे-धीरे ₹10,000 से ₹50,000 तक की आर्थिक मदद दी जा रही है, ताकि वे अपना कारोबार चला सकें और आत्मनिर्भर बन सकें...
0
0
Report

नीमकाथाना के हॉट सीटों पर भाजपा-कांग्रेस की साख दांव पर, प्रचार तेज

Sikar, Rajasthan:जिला: सीकर विधानसभा: नीमकाथाना लोकेशन: नीमकाथाना, सीकर नीमकाथाना के वार्ड नंबर 3, 17, 21, 33 और 37 इस बार चुनावी मुकाबले के लिहाज से सबसे ज्यादा चर्चा में।सैनिक कल्याण सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजोर ने भाजपा का बोर्ड बनने का किया दावा पूर्व पालिका अध्यक्ष तिलोक दीवान और पालिका उपाध्यक्ष महेश मेगोतिया के हार का किया दावा।वार्ड नं 21 के भाजपा प्रत्याशी शाकिर अली के कार्यालय के उद्घाटन में कहीं बात। वार्ड के लोगों ने सैनिक कल्याण सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजोर और भाजपा प्रत्याशी शाकिर अली को केलो से तोला। सीकर जिले के नीमकाथाना में नगर निकाय चुनाव में नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। नीमकाथाना में कई वार्ड इस बार हॉट सीट बन चुके हैं, जहां भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा और रोमांचक मुकाबला देखने को मिल रहा है। इन सीटों पर प्रत्याशियों के साथ-साथ दिग्गज नेताओं की साख भी दांव पर लगी है।नीमकाथाना के वार्ड नंबर 3, 17, 21, 33 और 37 इस बार चुनावी मुकाबले के लिहाज से सबसे ज्यादा चर्चा में हैं। दोनों प्रमुख दलों के नेता और कार्यकर्ता लगातार जनसंपर्क और प्रचार-प्रसार में जुटे हुए हैं।सैनिक कल्याण सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजोर ने वार्ड नंबर 21 में भाजपा प्रत्याशी शाकिर अली के समर्थन में चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के दौरान बाजोर ने दावा किया कि इस बार भाजपा नीमकाथाना में पहली बार अपना बोर्ड बनाएगी। उन्होंने भाजपा के 30 सीटें जीतने का दावा किया।बाजोर ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता पूरी मेहनत के साथ चुनाव मैदान में जुटे हैं और पार्टी इस बार नगर पालिका में अपना बोर्ड बनाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस से चेयरमैन दावेदार पूर्व पालिका अध्यक्ष त्रिलोक दीवान और उपाध्यक्ष महेश मेगोतिया को भी चुनाव में मात देंगे।इस दौरान सैनिक कल्याण सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजोर ओर भाजपा से प्रत्याशी शाकिर अली को वार्ड के लोगों ने केलो से तोला।बता दे वार्ड नंबर 21 में भाजपा ने मौजूदा पार्षद शाकिर अली पर दोबारा भरोसा जताया है। उनके सामने कांग्रेस से ब्लॉक अध्यक्ष मदनलाल सैनी चुनाव मैदान में हैं।वहीं वार्ड नंबर 3 में कांग्रेस से पूर्व पालिका अध्यक्ष त्रिलोक चंद दीवान के सामने भाजप के वरिष्ठ नेता प्रमोद सिंह बाजोर मैदान में हैं। वार्ड नंबर 17 में कांग्रेस के पूर्व पालिका उपाध्यक्ष महेश मेगोतिया और भाजपा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष महेंद्र गोयल के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा है।वार्ड नंबर 33 में भाजपा के वरिष्ठ नेता जेपी लोढ़ा के सामने कांग्रेस से किशोर सेवदा चुनाव मैदान में हैं।वार्ड न 37 में भाजपा से रेखा गोयल और कांग्रेस से अजय मोदी भी चुनावी मैदान में हैं।इन हॉट सीटों पर मुकाबला लगातार दिलचस्प होता जा रहा है। दोनों दलों के नेता अपने-अपने प्रत्याशी के पक्ष में पूरी ताकत झोंक रहे हैं। अब नजरें 9 सितंबर को होने वाले मतदान पर हैं। चुनाव परिणाम के बाद ही साफ होगा कि जनता ने किसे अपना जनप्रतिनिधि चुना और किसके चेहरे पर जीत की मुस्कान आती है।
0
0
Report
Advertisement

संत नाराज़गी: AI वीडियो पर समाजवादी पार्टी को संतों की चेतावनी

Haridwar, Uttarakhand:उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर लगाए गए कथित पोस्टर और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जुड़े AI वीडियो को लेकर संत समाज ने कड़ी नाराजगी जताई है। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्री महंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज ने सपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि “विनाश काले विपरीत बुद्धि” और जब किसी पार्टी का नाश होना होता है, तो वह इसी तरह के काम करती है। रविंद्र पुरी महाराज ने कहा कि संतों, ब्राह्मणों और बटुकों को श्राप देने के बजाय ऐसे कृत्यों पर आत्ममंथन और प्रायश्चित होना चाहिए। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि को लेकर भी बड़ा बयान दिया और वहां भव्य मंदिर निर्माण की बात कही। वहीं AI वीडियो को लेकर संत करौली शंकर दास जी महाराज ने भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि AI जैसी तकनीक का इस्तेमाल बुद्धि और सकारात्मक सोच के साथ होना चाहिए। किसी की निंदा, अपमान या मान-मर्दन के लिए AI वीडियो बनाना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि तकनीक का इस्तेमाल लोक-कल्याणकारी कार्यों के लिए किया जाना चाहिए।
0
0
Report

हरिद्वार में बुजुर्ग को डूबने से बचाया, गोताखोरों की साहसिक कोशिश वायरल

Haridwar, Uttarakhand:हरिद्वार। हरिद्वार के रोड़ीबेलवाला क्षेत्र में हाथी पुल के पास गंगा में बहे एक बुजुर्ग को स्थानीय गोताखोरों ने जान जोखिम में डालकर सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग गंगा के तेज बहाव में फंस गए थे, जिसके बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई। अपनी जान पर खेलकर युवकों ने बुजुर्ग तो बचा लिया और वायरल वीडियो में युवकों के साहस की सराहना की जा रही है। जानकारी के अनुसार, हर की पैड़ी के आसपास कुछ गोताखोर गंगा से सिक्के निकालने और श्रद्धालुओं द्वारा प्रवाहित किए जाने वाले नारियल पकड़ने का काम करते हैं। बीते सोमवार की शाम को भी युवक और बच्चे यही काम कर रहे थे। तभी अचानक उनकी नजर गंगा में बह रहे एक बुजुर्ग पर पड़ी। पानी का तेज बहाव होने के कारण बुजुर्ग बहता चला जा रहा था और गंगा में कभी नीचे तो कभी ऊपर हो रहा था। बुजुर्ग को बहता देख हाथी पुल के पास स्थानीय दो गोताखोर तुरंत गंगा में कूद गए और काफी मशक्कत के बाद उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बुजुर्ग को बाहर निकालने की घटना को घाट पर ही मौजूद कुछ लोगों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ तौर से देखा जा सकता है कि बुजुर्ग तेज पानी में रहता चला जा रहा है और जब लोगों की नजर उसे पर पड़ती है तो एकदम से पानी के नीचे बैठने लगता है। गहरे पानी से और तेज धारा के बीच बुजुर्ग को बचना आसान नहीं था लेकिन दोनों युवकों ने अपनी जान पर गेम कर उसे डूबने से बचा लिया। गंगा में कूदने के दौरान एक युवक तो घाट पर लगी रेलिंग पैर फिसल भी गया था लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी और सीधा गंगा में छलांग लगाकर बुजुर्ज को पकड़ लिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि बुजुर्ग की उम्र करीब 70 वर्ष थी, जिसको सुरक्षित निकालने के बाद उनकी हालत सामान्य और वह स्वस्थ हैं। स्थानीय ढाबा संचालक कमल खड़का ने बताया कि घाट पर सिक्के और नारियल पकड़ने वाले युवक अच्छे तैराक और गोताखोर होते हैं। इसी तरह वो लोगों को डूबने से बचाते हैं। वहीं घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मामले की जानकारी जुटा रही है। हरकी पैड़ी चौकी इंचार्ज अंशुल अग्रवाल ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
0
0
Report

राजस्थान के युवक ने होटल में बिहार की युवती पर चाकू हमला, खून लथपथ

Noida, Uttar Pradesh:जानकारी के मुताबिक राजस्थान के रहने वाला एक युवक और बिहार की रहने वाली युवती ने बुधवार की शाम को होटल में चेक इन किया, बीती रात युवक वोमेट करता हुआ कमरे से बाहर निकला. स्टाफ ने उसे सम्भाला और जैसे ही कमरे में गए उन्हें लड़की खून से लथपथ नज़र आई. तुरंत पुलिस को सूचना दी गई. युवक फिलहाल हॉस्पिटल में एडमिट है. पुलिस को आशंका है कि युवक ने युवती की चाकू मारकर हत्या की फिर कुछ जहरीला पदार्थ पीकर खुदकुशी की कोशिश की. मामले की जांच जारी. लड़की का नाम शिवानी है बिहार की रहने वाली है. लड़की के लड़के का नाम प्रकाश है
0
0
Report
Advertisement
0
0
Report

कैथल में ट्रक की चपेट में आई स्कूटी, दो छात्राओं की मौत

Kaithal, Haryana:सीवन में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आई स्कूटी—दो छात्राओं की मौके पर मौत सीवन बस अड्डे के पास भीषण सड़क हादसा, स्कूटी सवार दो छात्राओं की दर्दनाक मौत कैथल के ब्लॉक सीवन में दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। सीवन के गर्ल्स स्कूल में पढ़ने वाली दो छात्राएं स्कूटी पर सवार होकर स्कूल जा रही थीं। इसी दौरान सीवन बस अड्डे के पास उनकी स्कूटी ट्रक की चपेट में आ गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों छात्राओं की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान गांव माण्डी निवासी शरणदीप कौर और गुरदीप कौर के रूप में हुई है। शरणदीप कौर 10वीं कक्षा, जबकि गुरदीप कौर 9वीं कक्षा की छात्रा थी। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
0
0
Report
Advertisement

जहानाबाद के मोरहर नदी के तेज बहाव से गोनावां-आमैन क्षेत्र जलमग्न, धान फसल डूबे

Jehanabad, Bihar:जहानाबाद जिले से होकर गुजरने वाली मोरहर नदी में आये तेज बहाव ने सदर प्रखंड के गोनावाँ एवं अमैन पंचायत में भारी तबाही मचा दी है। नदी के बढ़े जलस्तर से दोनों पंचायत के दर्जनों गांव और खेतों में पानी फैल जाने से हजारों एकड़ में लगी धान की फसल डूब गई। हालात ऐसी है कि नदी का पानी गांव के चारों ओर फैल गया है। सड़कों पर भी पानी का तेज जारी है जिससे इलाके के ग्रामीण चिंतित एवं परेशान हैं। ये तस्वीरें सदर प्रखंड की हैं, जहाँ मोरहर, बलदैया और दरधा नदियों का पानी एक साथ कहर बरपा रहा है। आलमपुर गांव के पास मुख्य सड़क पर पानी का तेज बहाव है जिससे लोगों को जान जोखिम में डालकर आवाजाही करनी पड़ रही है। सड़कों पर जलभराव के कारण बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं और ग्रामीण अपने ही घरों में कैद होने को मजबूर हैं। घरों के चारों तरफ पानी भर जाने से विषैले जीव-जंतुओं का खतरा भी बढ़ गया है। गोनावाँ पंचायत के चैनपुरा, इमादपुर, करौता, बसंतपुर, सहवाजपुर और अमैन पंचायत के घोषी, आलमपुर, फतेपुर तथा तुरकौल गांव पूरी तरह जलभराव की چपेट में हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि मोरहर नदी में अचानक आयी बाढ़ के पानी से पूरा इलाका जलमग्न हो गया है। हालात ऐसी हैं कि गांव के चारों तरफ पानी ही पानी है। गांव के कुछ घरों में भी पानी घुस गया है, जिससे गांव से निकलना मुश्किल हो गया है और बच्चे स्कूल भी नहीं जा पा रहे हैं। गांव के लोग अपने अपने घरों में कैद हो गए हैं। गांव में पानी घुसने से जीव-जंतु जैसे सांप-बिच्छू भी आने लगे हैं। सबसे ज्यादा मार किसानों पर पड़ी है। महीनों की मेहनत और भारी लागत लगाकर किसानों ने धान की रोपाई की थी, लेकिन अब हजारों एकड़ में फैली फसल पानी के नीचे समा चुकी है। किसानों के सामने न सिर्फ फसल गंवाने का गम है, बल्कि अब भारी आर्थिक संकट भी मंडरा रहा है। मोरहर, बलदैया एवं दरधा नदी में आये बाาढ़ के पानी से गोनवाँ पंचायत के चैनपुरा, इमादपुर, करौता, बसंतपुर और सहवाजपुर सहित अमैन पंचायत के घोषी, आलमपुर, फतेपुर और तुरकौल गांवों में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है। मोरहर, बलदैया और दरधा नदी का पानी एक साथ क्षेत्र में फैल जाने से हालात विकराल हो गए हैं। कड़ी मेहनत और भारी लागत से की गई धान की रोपाई पूरी तरह पानी में डूबकर बर्बाद हो रही है। अब ग्रामीणों और किसानों की नजरें जिला प्रशासन की ओर टिकी हैं और वे जल्द से जल्द राहत एवं क्षतिपूर्ति की मांग कर रहे हैं.
0
0
Report

राम जन्मभूमि ट्रस्ट के पहले सीईओ नियुक्ति पर संतोष कुमार का फंड घोटाला आरोप

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले CEO के तौर पर एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा (रिटायर्ड) की नियुक्ति और पैसों के हेर-फेर के आरोपों पर CPI सांसद पी. संतोष कुमार कहते हैं, "सवाल यह है कि इस फंड घोटाले का क्या? राम के नाम पर, RSS-BJP के कंट्रोल वाले ट्रस्ट से करोड़ों रुपये का गबन किया गया और चोरी की गई। उनके पास क्या सफाई है? RSS प्रमुख दुनिया भर में कैंपेन कर रहे हैं, और अपनी स्थापना के सौ सालों में, RSS ने राम भक्तों से बहुत सारा पैसा लिया, और BJP ने शायद इस पैसे का इस्तेमाल अलग-अलग राजनीतिक पार्टियों के सांसदों को खरीदने के लिए किया होगा। तो, यह कैसी स्थिति है?... इन लोगों ने भगवान के नाम का भी गलत इस्तेमाल किया। यह एक गंभीर अपराध और बहुत गंभीर मुद्दा है, और आज तक प्रधानमंत्री की तरफ से कोई तार्किक स्पष्टीकरण नहीं आया है।"
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top