icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
233001
ATAlok TripathiFollow19 Nov 2024, 01:55 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

ATS ने 100 से अधिक युवाओं के लिंक की पड़ताल शुरू कर दी

Noida, Uttar Pradesh:वाक थ्रू आतंकी मॉड्यूल के व्हाट्सएप ग्रुपों से जुड़े थे 100 से अधिक संदिग्ध--सूत्र अल कायदा इन इंडियन (एक्यूआईएस) से जुड़े मॉड्यूल की जांच में 100 से अधिक युवाओं के बारे में जानकारी मिली है ये युवा उन व्हाट्सएप समूहों से जुड़े थे, जिनमें गिरफ्तार आरोपियों की सक्रियता थी इसी में पाकिस्तानी हैंडलर्स भी शामिल थे जांच में पता चला है कि यूपी और आसपास के राज्यों के युवाओं को इन समूहों के जरिये देश विरोधी साहित्य, वीडियो और अन्य सामग्री भेजी जा रही थी एटीएस अब इन सभी की भूमिका की पड़ताल कर रही है सूत्रों के मुताबिक कोयंबटूर से गिरफ्तार मकसूद अली और पहले गिरफ्तार किए गए मोहम्मद नबील से मिले इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की जांच में इन समूहों की जानकारी सामने आई। समूहों में अलग-अलग राज्यों के युवा जुड़े थे। जांच में ऐसे संदेश और सामग्री मिलने की बात सामने आई है, जिनके जरिये युवाओं को भारत विरोधी विचारों से प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा था। एटीएस अब समूहों से जुड़े युवाओं की पहचान के साथ उनके आपसी संपर्क और गतिविधियों की जानकारी जुटा रही है। यह भी देखा जा रहा है कि कौन केवल समूह में जुड़ा था और कौन सामग्री को आगे भेजने, नए लोगों को जोड़ने या नेटवर्क की गतिविधियों में सक्रिय था। एटीएस गिरफ्तार आरोपियों के डिजिटल उपकरणों की जांच के साथ इस नेटवर्क के दूसरे संपकों और संभावित विदेशी कनेक्शन की भी पड़ताल कर रही है।
0
0
Report

नदीया के कृष्णनगर में पुराने घर का ढहना: परिवार बाल-बाल बचा

ADAnup DasJust now
Krishnanagar, West Bengal:नदीया के कृष्णनगर शहर के कदमतला शिव मंदिर के पास बाब्लू सिंह राय के पुराने घर का कल रात बारिश के बाद जोरदार ढह गया। घर के अंदर बाब्लू सिंह राय की बुजुर्ग सासू मां, उनकी बेटी अंजंताराय, उनकी बड़ी बेटी हुना़ और बाब्लू के साथ थे। बाब्लू सिंह राय का एकलौता पुत्र उस समय घर के बाहर था। परिवार के सभी सदस्य बड़े हादसे से बच गये। पड़ोसियों के अनुसार बार-बार चेतावनी के बावजूद घर की मरम्मत नहीं करवाने से स्थिति बिगड़ रही है। वे सभी बाहर नहीं जाना चाहते थे, इसी कारण घर के बाहर निकलना रोका गया। दमकल विभाग और नगरपालिका के प्रतिनिधि बार-बार समझाते रहे, पुलिस कृष्णनगर कोतवाली ने उन्हें समझाकर स्थानीय नगरपालिका-नियंत्रित लॉज में ठहराने की व्यवस्था करवाने को कहा है।
0
0
Report
Advertisement

कोटा रेलवे कॉलोनी में 9 फीट मूषक पर 7 फीट गणपति का अनोखा गणेश उत्सव

Kota, Rajasthan:कोटा की रेलवे कॉलोनी में अनोखा गणेश उत्सव, 9 फीट के मूषक पर विराजे 7 फीट के गणपति बालाजी नवयुवक मंडल पिछले 10 वर्षों से स्थापित कर रहा मिट्टी की प्रतिमा; धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का होगा भव्य आयोजन。 ​कोटा। रेलवे कॉलोनी क्षेत्र में बालाजी नवयुवक मंडल की ओर से गणेश चतुर्थी के अवसर पर अत्यंत भव्य और अनोखे गणेश उत्सव की शुरुआत की गई है। मंडल की ओर से पिछले 10 वर्षों से लगातार पर्यावरण-अनुकूल मिट्टी की प्रतिमा स्थापित करने की परंपरा निभाई जा रही है। इस बार 9 फीट लंबे विशालकाय मूषक पर विराजमान 7 फीट ऊंचे गणपति महाराज श्रद्धालुओं के आकर्षण का मुख्य केंद्र बने हुए हैं। ​मंडल के सदस्य नागेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि नई पीढ़ी को अपनी धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं से जोड़ने के उद्देश्य से हर साल कुछ नया और आकर्षक करने का प्रयास किया जाता है। इस बार भी उत्सव के दौरान रामायण व महाभारत के प्रसंगों पर आधारित नाट्य मंचन, विशाल जागरण और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित की जा रही हैं। ​स्थानीय निवासियों की भारी भागीदारी से पूरा पांडाल भक्तिमय माहौल से सराबोर है। विसर्जन के बाद भी सदस्यों का यह उत्साह कम नहीं होता और अगले वर्ष के आयोजन की तैयारियां कई महीने पहले से ही शुरू कर दी जाती हैं。
0
0
Report

RLD का JGDM फॉर्मूला: JAT-GURJAR-DALIT-MUSLIM को साथ लाकर UP की चाल तेज

Noida, Uttar Pradesh:रालोद का नया फॉर्मूला JGDM कॉम्बिनेशन. उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सहयोगी आरएलडी नई सोशल इंजीनियरिंग तैयार करने में जुटी है. आरएलडी सामाजिक रूप से एक दूसरे से दूर रहने वाली जातियों जाट और गुर्जर को एक मंच पर लाने के प्रयास में है. इसके साथ दलित और मुस्लिम को भी जोड़ने की कोशिश है. यानी आरएलडी जाट, गुर्जर, दलित, मुस्लिम यानी 'JGDM कॉम्बिनेशन' बनाने में जुटी है. रोहित अग्रवाल प्रवक्ता रालोद. जाट, गुर्जर, दलित और मुस्लिम समुदायों को एक साथ लाकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पार्टी के राजनीतिक और सामाजिक जनाधार को बड़ा बनाना. पश्चिम यूपी में गांव-गांव में टीम गठित की है जो सीधे जमीन पर काम करके रिपोर्ट शीर्ष नेतृत्व को सौंपेगी. 2022 के विधानसभा चुनाव में रालोद ने समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर 33 सीटों पर चुनाव लड़ी थी. इस बार कार्यकर्ताओं को उम्मीद है कि पार्टी को 35 से 40 सीटें मिलनी चाहिए, ताकि हर समाज को उचित प्रतिनिधित्व दिया जा सके. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जाट और गुर्जर समाज बड़ी तादाद में हैं, इसलिए उनका समन्वय पर रालोद फोकस कर रहा है. चौधरी चरण सिंह से लेकर चौधरी अजीत सिंह और अब जयंत चौधरी ने हमेशा किसानों के हक की लड़ाई लड़ी है. कोरोना काल और किसान आंदोलन के समय जयंत चौधरी ने दर्जनों सभाएं करके माहौल बनाया था. अब रालोद का प्रयास है कि किसान जातियों (जाट और गुर्जर) और मुस्लिम, दलित के बीच ऐसा सामाजिक सामंजस्य बने, जिससे न केवल राजनीतिक लाभ मिले बल्कि आपसी रिश्ते और भाईचारा भी मजबूत हो.
0
0
Report

11 हजार वोल्ट हाईटेंशन से पाइप टकराकर मथुरा में तीन मजदूर मरे

Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा में दर्दनाक हादसा: बोरिंग के दौरान 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन से छू गया पाइप, तीन मजदूरों की मौके पर मौत मथुरा। जिले के शेरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत प्यारा गांव में गुरुवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। बोरिंग की खुदाई के दौरान 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन से पाइप छू जाने के कारण करंट की चपेट में आने से तीन मजदूरों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई और मृतकों के परिवारों में मातम छा गया। कैसे हुआ हादसा? मिली जानकारी के अनुसार, प्यारा गांव में गुरुवार शाम को बोरिंग की खुदाई का काम चल रहा था। काम के दौरान गंगौरी गांव निवासी मजदूर मोहन और सुल्तान खुदाई कर रहे थे, जबकि प्यारा गांव का रहने वाला एक अन्य मजदूर मोहन भी उनके पास ही खड़ा था। इसी दौरान बोरिंग का लोहे का पाइप ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। पाइप में तुरंत तेज करंट उतर आया, जिसकी चपेट में आकर तीनों बुरी तरह झुलस गए और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया。 ग्रामीणों का हंगामा और प्रदर्शन हादसे की खबर फैलते ही घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और मृतकों के परिजन एकत्रित हो गए। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने तीनों शवों को मौके पर रखकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस प्रशासन की कार्रवाई घटना की सूचना मिलते ही शेरगढ़ थाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया और तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया。 फिलहाल पुलिस और प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुट गया है। अधिकारियों का कहना है कि बोरिंग के दौरान सुरक्षा मानकों का ध्यान रखा गया था या नहीं, इसकी जांच की जा रही है और उसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
0
0
Report
Advertisement

गोबर से गणेश: कोटा में 200 इको-फ्रेंडली प्रतिमाओं के साथ पर्यावरण संरक्षण संदेश

Kota, Rajasthan:गोबर से गणेश, पर्यावरण संरक्षण का संदेश कोटा के गायत्री आश्रम में अनोखी पहल, 200 प्रतिमाएं घर-घर पहुंचीं कोटा। गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर शहर के बोरखेड़ा स्थित गायत्री आश्रम में पर्यावरण संरक्षण का अनुपम संदेश दिया गया। आश्रम परिसर में इस बार गोबर से निर्मित इको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमा की स्थापना की गई। इस पावन अवसर पर 11 बालिकाओं का बाल संस्कार विधि से पूजन किया गया और उन्हीं के हाथों से भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित कराई गई। आश्रम के प्रधान संचालक एवं संरक्षक यज्ञदत्त हाड़ा ने बताया कि गायत्री आश्रम में वर्ष 1965 से ही गोबर से निर्मित गणेश प्रतिमाएं स्थापित करने की परंपरा चली आ रही है। इसी कड़ी में इस वर्ष श्रद्धालुओं को अपने-अपने घरों में स्थापित करने के लिए गोबर से बनी करीब 200 छोटी प्रतिमाएं वितरित की गईं। इन प्रतिमाओं की सबसे बड़ी खासियत इनका विसर्जन है। अनंत चतुर्दशी के दिन इन प्रतिमाओं को नदियों में बहाने के बजाय घर पर ही गमले में विसर्जित किया जाएगा। इससे प्रतिमा प्राकृतिक रूप से मिट्टी में घुल जाएगी और जल प्रदूषण भी नहीं होगा। आश्रम प्रबंधन ने सभी देशवासियों और श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अपनी आस्था और भक्ति के साथ-साथ प्रकृति संरक्षण का संकल्प भी अवश्य लें।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

जाहिल बताने वाले आरजेडी नेता सैय्यद जुनैद गिरफ्तार, पीएम के जन्मदिन पर आपत्तिजनक पोस्ट

Munger, Bihar:पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर फोटो पर माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि देने और जाहिल बताने वाले आरजेडी नेता सैय्यद जुनैद गिरफ्तार, एसपी के निर्देश पर केस दर्ज। बीजेपी नेता बोले धारा 370 और तीन तलाक से इन्हें खुन्नस, अरब देशों में सम्मानित पीएम का अपमान निंदनीय। मुंगेर: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणी करने के मामले में मुंगेर जिले के राजद नगर अध्यक्ष सैयद जुनैद मखमूर को कासिम बाजार थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। राजद नेता ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर गुरुवार को एक के बाद कई पोस्ट सोशल मीडिया फेसबुक पर किया जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री की फोटो पर माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि देते हुए पोस्ट शेयर कर लिखा कि हैप्पी बर्थडे फ्रॉम अंधभक्त, जाहिलों का जन्मदिन मनाने से अच्छा हमलोग महान लोगों को याद करें, मनुहासिया के दिन रुपया गिर गया, हैप्पी विनाश डे टू यू सहित कई पोस्ट किए। वहीं उन्होंने एक वीडियो जारी कर कहा कि कोरोना काल में जैसे थाली बजाकर गो कोरोना बोला था वैसे ही आज 17 सितंबर को दीया,अगरबत्ती और लाइट जलाकर गो महामानव का नारा लगाएं यह देशहित में अच्छा होगा और हर भारतीयों के लिए भी अच्छा होगा। उन्होंने कहा है कि अगर गो महामानव का मंत्र काम कर जाता है तो देश फिर महान हो जायेगा और विश्वगुरु हो जायेगा। वहीं देखते ही देखते आरजेडी नेता का पोस्ट वायरल हो गया और जब इसकी जानकारी बीजेपी नेताओं के पास पहुंची तो सैयद जुनैद मखमूर पर कार्रवाई की मांग शुरू हो गई। भाजपा अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य राजेश जैन ने मामले की जानकारी एसपी सैयद इमरान मसूद को दी और कड़ी कार्रवाई की मांग की। सूचना के बाद एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कासिम बाजार थानाध्यक्ष रूबीकांत कच्छप को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। एसपी के निर्देश पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राजद नेता को उसके घर से हिरासत में लिया। बीजेपी अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य राजेश जैन ने बताया कि इस तरह की हरकत से बीजेपी नेताओं में आक्रोश है। प्रधानमंत्री पद इस देश का गौरव है और उनके खिलाफ इस तरह की अभद्र भाषा का प्रयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह अभिव्यक्ति की आजादी नहीं बल्कि प्रधानमंत्री पद का अपमान है। उन्होंने कहा कि आरजेडी नेता प्रधानमंत्री की फोटो शेयर कर श्रद्धांजलि दे रहे हैं और पीएम को जाहिल बता रहे हैं। इन लोगों को मोदी जी से खुन्नस होना स्वाभाविक है क्योंकि कश्मीर से धारा 370 हट गया है, तीन तलाक पर रोक लगा है। उन्होंने कहा कि राजनीति में मतभेद चलता है लेकिन आप एक संवैधानिक पद पर बैठे देश के प्रधानमंत्री और दुनिया के सबसे मजबूत,लोकप्रिय नेताओं में से एक के खिलाफ ऐसी भाषा बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि आपको मालूम होना चाहिए कि अरब, कतर, ओमान, दुबई, सऊदी अरब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हाथों हाथ लिया जाता है और उन्हें निशान ए जेड से सम्मानित किया जाता है और पूरी दुनिया उन्हें सम्मान करती है और आप किसकी भाषा बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की भाषा निंदनीय है और मैंने एसपी मुंगेर से आग्रह किया है कि ऐसे लोगों पर लगाम लगाना ही पड़ेगा क्योंकि इस सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर लोगों में काफी रोष है और इससे सांप्रदायिक माहौल भी खराब हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबका साथ सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास को लेकर चलते हैं। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को एसपी से मिलकर कड़ी कार्रवाई की मांग करेंगे। कासिम बाजार थानाध्यक्ष रूबीकांत कच्छप ने बताया कि सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री पर अभद्र, अपमानजनक और आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में सैयद जुनैद मखमूर को गिरफ्तार किया गया है। मेरी भाषा पर सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report

झाझा के स्कूल घोरीकवा में छत पर पढ़ाई, रेलिंग नहीं, बच्चे खतरे में

Jamui, Bihar:जमुई : बिहार सरकार स्कूलों में बेहतर शिक्षा के साथ बच्चों की सुरक्षा के भी बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन झाझा प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय घोरीकवा की तस्वीर इन दावों पर सवाल खड़े करती है। विद्यालय में 663 बच्चों का नामांकन और सात शिक्षक कार्यरत हैं, लेकिन बच्चों के लिए महज पांच क्लासरूम हैं। लिहाजा कमरों में जगह नहीं मिलने पर छोटे-छोटे बच्चे बरामदे और जमीन पर बैठकर पढ़ने को मजबूर हैं। दरअसल, सबसे गंभीर स्थिति स्कूल की छत पर है। बच्चों की संख्या अधिक होने के कारण छत के ऊपर बने कमरे के पास खुले हिस्से में बेंच-डेस्क लगाकर ढाई दर्जन से अधिक बच्चों को बैठाया जा रहा है। छत के किनारे सुरक्षा के लिए रेलिंग तक नहीं है। ऐसे में जरा सी चूक नौनिहालों के लिए जानलेवा साबित हो सकती है। ऊपर लगाए गए बेंच-डेस्क भी क्षतिग्रस्त बताए जा रहे हैं। छत पर पढ़ रहे बच्चों ने बताया कि वहां बैठने में उन्हें डर लगता है। रेलिंग नहीं होने के कारण हमेशा गिरने की आशंका बनी रहती है। बच्चों ने जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग से तत्काल छत पर रेलिंग लगाने, अतिरिक्त क्लासरूम बनाने और स्कूल परिसर में बाउंड्री कराने की मांग की है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक रणधीर कुमार ने भी माना कि विद्यालय में 663 बच्चे हैं, जबकि महज पांच क्लासरूम उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि कमरों की कमी के कारण बच्चों को जमीन और छत पर बैठाकर पढ़ाना पड़ रहा है। अतिरिक्त क्लासरूम के लिए विभाग से मांग की गई है। वहीं छत पर रेलिंग लगवाने के लिए भी प्रयास किया जाएगा। हालांक, सवाल यह है कि जब छत पर सुरक्षा रेलिंग नहीं है तो बच्चों को वहां बैठाने की अनुमति कैसे दी गई? फिलहाल, स्कूल में कमरों की कमी अपनी जगह है, लेकिन उससे भी बड़ा सवाल बच्चों की सुरक्षा का है। लिहाजा शिक्षा विभाग को किसी हादसे का इंतजार करने के बजाय तत्काल छत की घेराबंदी और सुरक्षित कक्ष उपलब्ध कराने की दिशा में कदम उठाना होगा.
0
0
Report

राजौरी आतंकी मॉड्यूल: LeT लॉजिस्टिक नेटवर्क से जुड़े तीन आरोपी गिरफ्तार

Jammu, राजौरी टेरर मॉड्यूल अपडेट राजौरी, 17 सितंबर। राजौरी के धर्मसाल पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर नंबर 95/2026 के तहत आतंकी मॉड्यूल की आगे की जांच में सामने आया है कि कोट चरवाल के रहने वाले तीनों आरोपी कथित तौर पर प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) से जुड़े लॉजिस्टिक सपोर्ट मॉड्यूल का हिस्सा थे। 1. मोहम्मद आजम, पुत्र अली बहादुर 2. जाकिर हुसैन, पुत्र गुलाम हुसैन 3. मोहम्मद मुश्ताक, पुत्र मोहम्मद इकबाल जांच के अनुसार, आरोपियों ने कथित तौर पर प्रतिबंधित संगठन से जुड़े आतंकियों को पनाह दी और उनकी आवाजाही में मदद की। जांच में यह भी सामने आया है कि वर्ष 2023 में रियासी के चसाना में मुठभेड़ में मारे गए आतंकियों की मदद करने, उन्हें पनाह देने और उनकी आवाजाही को सुगम बनाने में भी आरोपियों की कथित भूमिका थी। जांच में आगे खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने कथित तौर पर कई आतंकी समूहों को ठिकाना और लॉजिस्टिक सहायता उपलब्ध कराई तथा राजौरी-रियासी जिलों और पीर पंजाल क्षेत्र से होते हुए शोपियां तक उनकी आवाजाही में मदद की। जांच के दौरान आज 17 सितंबर 2026 को आरोपियों के खुलासे पर एक पिस्तौल, एक मैगजीन और गोला-बारूद के अलावा दो चीनी ग्रेनेड भी बरामद किए गए। मामले में आगे की जांच जारी है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top