233001
गाजीपुर में राशन मांगने पर कोटेदार ने प्रधान पति को पीटा, कार्रवाई का आश्वासन
Ghazipur, Uttar Pradesh:मरदह थाना क्षेत्र के नखतपुर गांव में कोटेदार की दबंगई का मामला सामने आया है। राशन मांगने पर कोटेदार ने महिला ग्राम प्रधान के पति के साथ मारपीट कर दी। ग्राम प्रधान साधना देवी ने डीएम कार्यालय पहुंचकर इस घटना की शिकायत की। उनके साथ कुछ महिलाओं ने भी कोटेदार पर मारपीट के आरोप लगाए। इस पर SDM ने कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिया। महिला ग्राम प्रधान ने बताया कि जब कोटेदार राशन बांट रहा था, तब यह विवाद हुआ। मामला जांच के दायरे में है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
210 करोड़ का सच: बंटी-बबली बनाम कुर्सी कुमार, उत्तराखंड में घमासान
Dehradun, Uttarakhand:एंकर उत्तराखंड की सियासत में अब एक पति-पत्नी का झगड़ा, एक मंत्री का भ्रष्टाचार का आरोप और दो दिग्गजों की सोशल मीडिया जंग - तीनों एक साथ मिल गए हैं। मामला है - कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य और उनके पति गिरधारी लाल साहू के बीच विवाद का। पति ने पत्नी पर लगाया आरोप - 210 करोड़ की कथित अवैध संपत्ति का। पत्नी ने पति पर कराया केस - मारपीट, धोखाधड़ी, जान से मारने की साजिश का। और अब इस घरेलू जंग में कूद पड़े हैं पूर्व CM हरिश रावत। हरदा ने दोनों को नाम दिए बिना कह दिया - बंटी-बबली। और रेखा आर्य ने पलटवार में हरदा को दे दिए एक नहीं, दर्जनभर नाम - डेनिस बाबा, कुर्सी कुमार, झूठाचार्य, राजनीति का गिरगिट। तो आज का डिबेट - 210 करोड़ का सच क्या है? बंटी-बबली कौन? और कुर्सी कुमार कौन? शुरुआत यहां से हुई। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ देहरादून के कैंट थाने में शिकायत दर्ज कराई - मारपीट, जालसाजी, जान से मारने की साजिश। इसके बाद साहू ने वीडियो जारी कर पलटवार किया - कहा, मेरी मंत्री पत्नी ने भ्रष्टाचार के जरिए 210 करोड़ रुपये की कथित अवैध संपत्ति जुटाई है, CM धामी से जांच कराओ। साहू को पिछले सप्ताह गिरफ्तार किया गया था। साहू ने अपने आरोपों के समर्थन में कोई दस्तावेजी सबूत पेश नहीं किया था। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने आरोपों को निराधार बताया है। पूर्व मुख्यमंत्री हरदा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया - नाम लिए बिना रेखा और उनके पति को बंटी-बबली कहा। हरदा का कहना था कि मध्याह्न भोजन और खाद्यान्न घोटाले में 210 करोड़ रुपये के घोटाले की बात सामने आई है। घोटाला करने वाले और बरेली में आलीशान फार्म हाउस तथा महल बनाने वाले बंटी-बबली को कानून के शिकंजे में लाना है। अगर बबली के पास 210 करोड़ की संपत्ति है, तो बंटी के पास कितनी होगी, इसका अंदाजा ही लगाया जा सकता है। हरदा के बबली कहने पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य भड़क गईं। कैबिनेट मंत्री ने भी करीब 2000 शब्दों की लंबी फेसबुक पोस्ट लिख दी। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को डेनिस बाबा, कुर्सी कुमार, स्वार्थ सम्राट, राजनीति का गिरगिटर, झूठाचार्य, जुमलेबाज, लफ्फाजी लाल जैसे नाम दे डाले हैं। मतलब साफ है - हरदा कह रहे हैं - 210 करोड़ का जवाब दो, जांच कराओ। रेखा कह रही हैं - बेटी का दर्द समझो, अपनी पोल मत खुलवाओ। एक तरफ बंटी-बबली, दूसरी तरफ कुर्सी कुमार। एक तरफ फार्म हाउस, दूसरी तरफ डेनिस। और बीच में फंसी है - जांच। जो होगी तो सच सामने आएगा, नहीं होगी तो ये जंग सिर्फ सोशल मीडिया पर ही चलती रहेगी। लेकिन भाजपा कांग्रेस दोनों ही अपने नेताओं का बचाव कर रहे हैं और एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे है। एक बात तय है - उत्तराखंड में अब भ्रष्टाचार का मुद्दा पति-पत्नी के घर से निकलकर विधानसभा तक पहुंच गया है। 210 करोड़ का आंकड़ा सच है या झूठ, ये जांच ही बताएगी - लेकिन अभी के लिए - बंटी-बबली Vs कुर्सी कुमार - घमासान जारी है।0
0
Report
महराजगंज में पराली जलाने पर 46 किसानों पर 1.15 लाख का जुर्माना
Maharajganj, Uttar Pradesh:OPEN PTC महराजगंज में खेत में पराली जलाने पर बड़ा एक्शन हुआ है... इलाके में 35 से 40 गांवों में पराली जलाने के मामले सामने आए, जिसके बाद प्रशासन ने 46 किसानों पर 1 लाख 15 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है... END PTC पराली जलाने पर प्रशासन की इस कार्रवाई ने किसानों की टेंशन बढ़ा दी है। फिलहाल प्रशासन ने साफ कर दिया है कि खेत में आग लगाई तो जुर्माना भरने के लिए भी तैयार रहना होगा。0
0
Report
लोकायुक्त ने सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के सहायक संचालक संजीव शर्मा के ठिकानों पर छापेमारी
Narmadapuram, Madhya Pradesh:एंकर नर्मदापुरम- जिले के पचमढ़ी स्थित सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में पदस्थ सहायक संचालक संजीव कुमार शर्मा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत पर शनिवार को भोपाल लोकायुक्त की 10 सदस्यीय टीम ने उनके पचमढ़ी और छिंदवाड़ा स्थित ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान पचमढ़ी स्थित उनके सरकारी आवास से 23 लाख रुपये नकद, करीब 1 किलो 600 ग्राम सोने के आभूषण और लगभग डेढ़ किलो चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं। इसके अलावा घर में मौजूद लग्जरी सामान, कीमती वाहनों और फर्नीचर का भी मूल्यांकन किया जा रहा है। वीओ – दरअसल, सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में सहायक संचालक के पद पर पदस्थ संजीव कुमार शर्मा के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत लोकायुक्त को मिली थी। शिकायत के आधार पर लोकायुक्त ने मामला दर्ज किया और न्यायालय से अनुमति मिलने के बाद छापेमारी की रणनीति तैयार की। शनिवार को भोपाल लोकायुक्त की दो अलग-अलग टीमों ने एक साथ पचमढ़ी और छिंदवाड़ा में दबिश दी। एक टीम पचमढ़ी स्थित उनके सरकारी आवास पर दस्तावेजों और संपत्ति से जुड़े रिकॉर्ड की जांच कर रही है, जबकि दूसरी टीम छिंदवाड़ा की प्रोफेसर कॉलोनी स्थित उनके निवास पर जांच में जुटी हुई है। वीओ01- जांच के दौरान पचमढ़ी स्थित आवास से 23 लाख रुपये नकद, 1 किलो 600 ग्राम सोने के आभूषण और करीब डेढ़ किलो चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं। इसके साथ ही घर में मौजूद विलासिता की वस्तुओं, कीमती वाहनों और फर्नीचर का भी मूल्यांकन किया जा रहा है। लोकायुक्त की टीम ने पचमढ़ी स्थित सहायक संचालक के कार्यालय में भी जांच की है। फिलहाल दोनों स्थानों पर दस्तावेजों और संपत्ति से संबंधित जानकारी जुटाई जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही उनकी कुल संपत्ति और आय के ज्ञात स्रोतों के बीच अंतर का खुलासा हो सकेगा। बाइट – वीरेंद्र सिंह ( डीएसपी लोकायुक्त भोपाल )0
0
Report
Advertisement
खरना के मौके पर छठ पूजा की तैयारी, रुद्रपुर के बाजार में रौनक
Bahara Boj, Uttarakhand:स्लग– खरना स्थान– उधम सिंह नगर वही छठ पूजा को लेकर रुद्रपुर बाजार में रौनक दिखाई दे रही है। शहर के मुख्य बाजार, गांधी चौक, काशीपुर रोड और ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में छठ पूजा की सामग्री की दुकानें सज गई है। फल खरीदने के लिए सुबह से ही भीड़ जुट रही है। छठ पूजा में इस्तेमाल होने वाले नारियल अनार से नींबू संतरा बाजार में सजे हुए हैं।दुकानों से बांस की टोकरी, सूप ,डकरा और दौरा, गन्ना सहित पूजा सामग्री खरीदने के लिए वृत्ति और उनके परिजन बड़ी संख्या में बाजार पहुंच रहे है। वहीं दुकानदारों के चेहरों पर भी रौनक दिखाई दे रही है।0
0
Report
चौमूं के नरसिंहपुरा में DP फॉल्ट से खेत में आग, 10 क्विंटल ग्वार जलकर राख
Jaipur, Rajasthan:चौमूं, जयपुर खेत में रखी ग्वार की फसल में लगी आग कालाडेरा के नरसिंहपुरा गांव का है मामला खेत में लगी डीपी में फॉल्ट होने से लगी आग करीब 10 क्विंटल ग्वार जलकर हुआ खाक चौमूं से दमकल की दो गाड़ियां पहुंची मौके पर एंकर- जयपुर जिले के कालाडेरा थाना इलाके के नरसिंहपुरा गांव में खेत में रखी ग्वार की फसल में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि खेत में लगी बिजली की डीपी में फॉल्ट होने के चलते चिंगारी निकली और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की चपेट में आने से खेत में रखी करीब 10 क्विंटल ग्वार की फसल जलकर पूरी तरह राख हो गई। घटना की सूचना मिलते ही चौमूं से दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।0
0
Report
चूरू के वार्ड-23 में आशा स्वामी का बड़ा दावा, कनिका राठौड़ से कड़ा मुकाबला
Churu, Rajasthan:राठौड़ परिवार की बहू को चुनौती दे रहीं आशा स्वामी, वार्ड 23 में सियासी मुकाबला दिलचस्प, कांग्रेस प्रत्याशी आशा स्वामी का बड़ा बयान इस मुकाबले पर है प्रदेश भर की नज़र चूरू। पंचायत राज चुनाव के चौथे और अंतिम चरण के मतदान के बीच वार्ड 23 से कांग्रेस प्रत्याशी आशा स्वामी ने चुनाव को लेकर अपनी बात रखी। ओर जीत का दावा किया। गौरतलब है कि वार्ड 23 में आशा स्वामी का मुकाबला भाजपा प्रत्याशी कनिका राठौड़ से है। कनिका राठौड़ पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ की पुत्रवधू हैं। इस सीट पर दोनों प्रत्याशियों के बीच मुकाबले को लेकर राजनीतिक हलकों में खास चर्चा है। अब मतदाताओं का फैसला चुनाव परिणाम के साथ सामने आएगा। बाइट - आशा स्वामी कांग्रेस उम्मीदवार0
0
Report
Advertisement
प्रेमी के ब्रेकअप से आहत एलएलबी छात्रा ने घर में फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त
Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग जिले से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है यहां अपने प्रेमी द्वारा अचानक रिश्ता तोड़ दिए जाने से आहत एलएलबी की एक छात्रा ने अपने ही घर में फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और सनसनी का माहौल है. दरअसल पुलिस की शुरुआती जांच और परिजनों के बयान के अनुसार मृतका एलएलबी की पढ़ाई कर रही थी बीते कुछ समय से उसका अपने प्रेमी के साथ विवाद चल रहा था प्रेमी द्वारा ब्रेकअप कर लिए जाने के बाद से वह गहरे सदमे और मानसिक अवसाद में थी जिसके चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया सूचना मिलते ही नेवई पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के दौरान घटनास्थल से एक सुसाइडल नोट बरामद किया जिसमें मौत के कारणों का संकेत है पुलिस ने नोट को फॉरेंसिक जांच के लिए सुरक्षित रख लिया है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने छात्रा का मोबाइल जब्त कर कॉल डिटेल्स खंगालना शुरू कर दिया है वहीं प्रेमी को थाने बुलाकर गहन पूछताछ की जा रही है एएसपी शोभराज अग्रवाल ने स्पष्ट किया है कि मामले की हर पहलू से बारीकी से जांच जारी है और तथ्यों के आधार पर सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.0
0
Report
विश्व संस्कृतिक संपदा तस्करी विरोध दिवस पर जिला संग्रहालय में पहली बार चित्र प्रदर्शनी
Vidisha, Madhya Pradesh:छाया चित्र प्रदर्शनी जिला संग्रहालय में विश्व संस्कृतिक संपदा की तस्करी के विरूद्ध दिवस के विरुद्घ आयोजन विभिन्न प्रकार के चित्रों की प्रदर्शनी का किया गया प्रदर्शन प्रदर्शनी देखने और संग्रहालय भ्रमण करने के लिए निशुल्क व्यवस्था विश्व संस्कृतिक संपदा तस्करी विरोध दिवस के मौके पर जिला संग्रहालय में पहली बार चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है जिसमें यूनेस्को के निर्देश पर पुरातत्व धरोहर से जुड़े विभिन्न प्रकार के पोस्टर छायाचित्र आदि की प्रदर्शनी लगाई गई है। इस प्रदर्शनी को देखने और जिला संग्रहालय का भ्रमण करने के लिए आज के दिन निशुल्क प्रवेश दिया गया है। संग्रहालय के वरिष्ठ मार्गदर्शक रामनिवास शुक्ला ने इस बारे में विस्तार से जानकारी।0
0
Report
छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना से गरीब बच्चों के सपने सच हो रहे
Rajnandgaon, Chhattisgarh:मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना: गरीब और वंचित बच्चों के सपनों को मिल रही नई उड़ान, प्रयास विद्यालयों में शिक्षा के साथ रहने और खाने की भी सुविधा कथन में प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती, जरूरत सही अवसर और बेहतर मार्गदर्शन देने की। छत्तीसगढ़ सरकार की मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना उसी सोच के साथ शुरू की गई है। इस योजना के तहत आदिवासी, नक्सल प्रभावित और वंचित क्षेत्रों के प्रतिभाशाली बच्चों को बेहतर शिक्षा का अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है। योजना के अंतर्गत संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों में बच्चों को निःशुल्क शिक्षा के साथ आवास, भोजन और अन्य जरूरी सुविधाएं भी दी जाती हैं, ताकि आर्थिक परिस्थितियां उनके भविष्य की राह में बाधा न बनें। दरअसल, मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना का उद्देश्य ऐसे प्रतिभाशाली बच्चों को आगे बढ़ने का अवसर देना है, जो आर्थिक अभाव, दूरस्थ इलाकों में रहने या बेहतर शैक्षणिक संसाधनों की कमी के कारण अपनी प्रतिभा को निखार नहीं पाते। इस योजना के अंतर्गत संचालित स्वर्गीय राजीव गांधी प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं से 12वीं तक की पढ़ाई कराई जाती है। राजनांदगांव में गौरव पथ पर स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय की शुरुआत को दो साल हो चुके है विद्यालय में 9 वीं और 10 वीं की कक्षाएं संचालित हो रही है बालक और बालिकाओं के रहने के अलग अलग हॉस्टल है ।विद्यालय में वर्तमान में ढाई सौ से ज्यादा बच्चे अलग अलग क्षत्रों से आवासीय पढ़ाई कर रहे है इन विद्यालयों की खास बात यह है कि यहां बच्चों को सिर्फ स्कूली शिक्षा ही नहीं, बल्कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कराई जाती है। मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET, इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा JEE के साथ सीए, सीएस, सीएमए, CLAT और NDA जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए विशेष कोचिंग की व्यवस्था की गई है। बच्चों के रहने के लिए आवासीय सुविधा, भोजन, गणवेश, पुस्तकालय, प्रयोगशाला और कंप्यूटर लैब जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। शिक्षा और कोचिंग से लेकर आवास एवं भोजन तक की व्यवस्था पूरी तरह निःशुल्क रखी गई है। इसका मकसद है कि बच्चों को घर से दूर रहकर भी पढ़ाई के लिए अनुकूल वातावरण मिल सके और वे बिना किसी आर्थिक चिंता के अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ सके। प्रयास विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों के सामने अब केवल दसवीं और बारहवीं की परीक्षा पास करने का लक्ष्य नहीं है, बल्कि डॉक्टर, इंजीनियर, प्रशासनिक अधिकारी और अन्य प्रतिष्ठित क्षेत्रों में अपना भविष्य बनाने का अवसर भी है। बेहतर शैक्षणिक मार्गदर्शन और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के जरिए इन बच्चों को देश के प्रतिष्ठित संस्थानों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। कुल मिलाकर मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना के तहत संचालित प्रयास आवासीय विद्यालय उन बच्चों के लिए उम्मीद की एक नई किरण हैं, जिनके सपने तो बड़े हैं, लेकिन संसाधन सीमित हैं। शिक्षा के साथ आवास, भोजन और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की सुविधा देकर सरकार इन बच्चों को बेहतर भविष्य की राह दिखाने का प्रयास कर रही है।0
0
Report
Advertisement
सेन्ट्रल नोएडा में बड़ी कार्रवाई: 6 पुलिसकर्मी, एसओजी प्रभारी सहित निलंबित
Greater Noida, Uttar Pradesh:सेंट्रल नोएडा डीसीपी की बड़ी कार्रवाई, फेस टू थाने में तैनात एसओजी प्रभारी सहित 6 लोगों को किया निलंबित, कार्य में लापरवाही बरतने पर की गई कार्रवाई, लगातार एसओजी प्रभारी सहित छह पुलिस कर्मियों की मिल रही थी शिकायत ,डीसीपी प्रवीन रंजन सिंह ने किया निलंबित,0
0
Report
कोसमबुड़ा एकलव्य विद्यालय ने MYGS में राष्ट्रीय सफलता हासिल की
Majarkata, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के एकलव्य विद्यालयों की उपलब्धि ने बढ़ाया प्रदेश का मान, गरियाबंद के कोसमबुड़ा विद्यालय को मिला राष्ट्रीय सम्मान आदिवासी अंचलों में शिक्षा की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में छत्तीसगढ़ शासन के प्रयासों से जनजातीय विद्यार्थियों को मिल रहा है आगे बढ़ने का अवसर। प्रदेश में संचालित 75 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिक्षा, प्रतिभा और सर्वांगीण विकास के नए केंद्र बनकर उभर रहे हैं। इन विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थी न केवल शैक्षणिक क्षेत्र में बल्कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय एवं राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति, नई दिल्ली की प्रवर्तित योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ शासन के आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा गठित समिति के अधीन प्रदेश के 26 जिलों में कुल 75 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों का संचालन किया जा रहा है। प्रदेश में बस्तर संभाग में 29, सरगुजा संभाग में 24 तथा रायपुर, दुर्ग एवं बिलासपुर संभाग में 22 एकलव्य विद्यालय संचालित हैं। इनमें 10 कन्या विद्यालय, 06 बालक विद्यालय और 59 संयुक्त विद्यालय शामिल हैं। इन विद्यालयों में कक्षा 6वीं से 12वीं तक विद्यार्थियों को प्रवेश देने का प्रावधान है। प्रत्येक कक्षा में 60 सीटों के मान से एक विद्यालय में अधिकतम 480 विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जा सकता है। आवासीय व्यवस्था के माध्यम से विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ आगे बढ़ने के बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। राष्ट्रीय मंच पर गरियाबंद के कोसमबुड़ा विद्यालय की ऐतिहासिक उपलब्धि छत्तीसगढ़ के जनजातीय शिक्षा क्षेत्र की उपलब्धियों में गरियाबंद जिले के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, कोसमबुड़ा ने राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा आयोजित मॉडल यूथ ग्राम सभा (MYGS) प्रतियोगिता में कोसमबुड़ा विद्यालय ने अपनी प्रतिभा और उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई। देशभर में प्रतियोगिता में शामिल 800 विद्यालयों में से एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, कोसमबुड़ा जिला गरियाबंद को राष्ट्रीय विजेता चुना गया। विद्यालय के चयनित विद्यार्थियों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए 28 जनवरी 2026 को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि के साथ ही विद्यालय को 01 करोड़ रुपये की उपहार राशि प्रदान की गई। यह उपलब्धि केवल एक विद्यालय की सफलता नहीं, बल्कि जनजातीय अंचलों में शिक्षा के माध्यम से तैयार हो रही नई पीढ़ी की प्रतिभा और क्षमता का प्रमाण है। शिक्षा के साथ नेतृत्व क्षमता और व्यक्तित्व विकास पर जोर एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों का उद्देश्य केवल विद्यार्थियों को किताबी शिक्षा देना नहीं, बल्कि उनमें नेतृत्व क्षमता, सामाजिक जिम्मेदारी, लोकतांत्रिक मूल्यों और आत्मविश्वास का विकास करना भी है। मॉडल यूथ ग्राम सभा प्रतियोगिता में कोसमबुड़ा विद्यालय की राष्ट्रीय सफलता इसका उदाहरण है। विद्यार्थियों ने ग्राम सभा जैसी लोकतांत्रिक व्यवस्था को समझते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई। राज्य में जनजातीय शिक्षा के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल प्रदेश के 26 जिलों में 75 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों का संचालन जनजातीय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इन विद्यालयों के माध्यम से दूरस्थ और आदिवासी क्षेत्रों के विद्यार्थियों को आवासीय शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। गरियाबंद जिले के कोसमबुड़ा विद्यालय की राष्ट्रीय उपलब्धि ने यह साबित किया है कि उचित शैक्षणिक अवसर और मार्गदर्शन मिलने पर जनजातीय क्षेत्र के विद्यार्थी भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते हैं। एकलव्य विद्यालयों की यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ में जनजातीय शिक्षा के विस्तार, विद्यार्थियों के आत्मविश्वास और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में सामने आई है।0
0
Report
मधुबनी जिले में छठ पूजा सुरक्षा और तैयारी के लिए प्रशासन की व्यापक निगरानी
Madhubani, Bihar:एंकर मधुबनी जिला प्रशासन द्वारा लोक आस्था का महापर्व छठ की तैयारी अंतिम चरण में है। सूर्य उपासना, पवित्रता एवं सामाजिक समरसता के महापर्व छठ को जिले में शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। डीएम और एसएसपी सहित अन्य अधिकारियों ने शहर के प्रमुख छठ घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा को लेकर दिए आवश्यक निर्देश। प्रमुख छठ घाटों का निरीक्षण कर व्रतियों एवं श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। जिला पदाधिकारी ने काली मंदिर तालाब, नगर निगम घाट, गंगा सागर घाट, मुरली मनोहर पोखर एवं आर.के. कॉलेज परिसर तालाब घाट का निरीक्षण किया। मेयर ने कहा कि नगर निगम अंतर्गत कुल 91 घाटों पर छठ व्रत के लिए तैयारी अंतिम चरण में है। SSP योगेंद्र कुमार ने बताया छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। घाटों पर लाल रिबन लगाया गया है ताकि व्रती रिबन से आगे गहरे पानी मे ना चले जाएं। अतिसंवेदनशील और काफी भीड़ भाड़ वाले तालाबों पर SDRF और गोताखोरों की तैनाती की गई है। सीसीटीभी से मॉनिटरिंग की जाएगी, कंट्रोल रूम लगातार चालू रहेगा और अधिकारी मौजूद रहेंगे। जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा कहा जिला प्रशासन द्वारा पर्व के शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित आयोजन के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। प्रमुख एवं संवेदनशील छठ घाटों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आम नागरिकों के सहयोग एवं सहभागिता से छठ महापर्व को स्वच्छ, सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
21 नवंबर को मोदी-नीतीश सेतु सिक्स लेन का उद्घाटन, वैशाली में सुरक्षा तयारी तेज
Hajipur, Bihar:वैशाली से इस वक्त की बड़ी खबर है... जहां 21 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीतीश सेतु सिक्स लेन का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी कड़ी में वैशाली के एसएसपी शुभांक मिश्रा ने राजापाकर थाना क्षेत्र में बनाये जा रहे कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर अब तक करीब 70 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। बाकी बचे कार्यों को तेजी से अंतिम रूप दिया जा रहा है। वहीं प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। भीड़ नियंत्रण, पार्किंग, बैरिकेडिंग और सुरक्षा इंतजामों को लेकर विशेष रणनीति बनाई जा रही है। नीतीश सेतु सिक्स लेन के चालू होने से वैशाली और आसपास के इलाकों में आवागमन आसान होगा। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच कनेक्टिविटी मजबूत होगी, साथ ही व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को भी नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है। धार्मिक और पर्यटन के लिहाज से भी यह परियोजना वैशाली के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।0
0
Report
पटना के घाटों का निरीक्षण: खरना में छठ पूजा की धूम, विधानसभा अध्यक्ष की मौजूदगी
Patna, Bihar:पटना ब्रेकिंग बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार ने पटना के विभिन्न घाटों का निरीक्षण किया। लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा की शुरुआत हो चुकी है आज खरना का दिन है। इस मौके पर विधानसभा के अध्यक्ष ने वोट से घूम कर पटना के घाटों का निरीक्षण किया।0
0
Report
रांची में नशेड़ियों के अड्डों पर पुलिस ने शुरू किया सख्त मोर्चा
Ranchi, Jharkhand:राजधानी रांची में नशेड़ियों और अड्डेबाजों के खिलाफ अब पुलिस ने सीधे मोर्चा खोल दिया है। शहर के खाली पड़े भवन और अर्द्धनिर्मित इमारतें अगर नशेड़ियों का अड्डा बन रही हैं, तो अब ऐसे लोगों की खैर नहीं। रांची SSP राकेश रंजन ने खुद मोर्चा संभाला और औचक निरीक्षण किया जिसके बाद करवाई के निर्देश दिए गए है। आम लोगों की शिकायत पर रांची के एसएसपी राकेश रंजन खुद एक्शन में नजर आए। कांके डैम के पास बने अर्द्धनिर्मित अर्बन हार्ट में एसएसपी ने अचानक दबिश दी। निरीक्षण के दौरान भवन के अंदर अड्डेबाजी कर रहे युवक पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर फरार हो गए। मौके पर मिले वाहनों को जब्त कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। एसएसपी ने साफ कर दिया है कि शहर में नशाखोरी और अड्डेबाजी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मामला गोन्दा थाना क्षेत्र का है, जहां कांके डैम के पास स्थित अर्द्धनिर्मित अर्बन हार्ट लंबे समय से असामाजिक तत्वों का ठिकाना बनता जा रहा था। स्थानीय लोगों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी राकेश रंजन खुद औचक निरीक्षण करने पहुंच गए। एसएसपी के पहुंचते ही वहां मौजूद युवकों में हड़कंप मच गया। पुलिस को सामने देखकर अड्डेबाजी कर रहे युवक अपनी बाइक मौके पर छोड़कर फरार हो गए। इसके बाद एसएसपी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए बाइक जब्त कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने को कहा। इतना ही नहीं, एसएसपी ने सिटी एसएसपी, ग्रामीण एसएसपी और सदर डीएसपी को शहर के खाली पड़े भवनों, अर्द्धनिर्मित इमारतों और सुनसान स्थानों पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया है। अब देखना होगा कि पुलिस की यह सख्ती सिर्फ औचक निरीक्षण तक सीमित रहती है या फिर नशे के कारोबार और अड्डेबाजी में शामिल लोगों पर भी लगातार कार्रवाई होती है।0
0
Report
Advertisement
