Back
गाजीपुर में यूपी बोर्ड परीक्षा आज शुरू, 196 केंद्रों पर कड़ी निगरानी और नकल रोक कानून लागू
ATALOK TRIPATHI
Feb 17, 2026 12:51:40
Ghazipur, Uttar Pradesh
गाजीपुर
यूपी बोर्ड परीक्षा कल से शुरू, 196 केंद्रों पर कड़ी निगरानी, नकल माफियाओं पर लगेगा कानून का शिकंजा- डीआईओएस
यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी पूर्ण, 18 मार्च से 12 मार्च तक चलेंगी परीक्षा- डीआईओएस
जिला व स्टेट लेवल कंट्रोल रूम से लाइव मॉनिटरिंग की जाएगी- डीआईओएस
जनपद में बनाए गए हैं कुल 196 परीक्षा केंद्र, पूरे जिले को 12 जोन और 32 सेक्टर में बांटा गया
परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए कड़े इंतजाम, जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी तैनात
लागू होगा उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा अनुचित साधनों का निवारण अधिनियम 2024
नकल माफियाओं पर 10 साल तक की सजा और जुर्माने का प्रावधान-डीआईओएस
विद्यार्थियों को डराने नहीं, सुरक्षा देने के लिए है कानून–डीआईओएस
स्ट्रांग रूम में नाइट विजन CCTV और वॉइस रिकॉर्डर से निगरानी में रखे गए प्रश्नपत्र-डीआईओएस
गाजीपुर में कल से शुरू हो रही यूपी बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। 12 मार्च तक चलने वाली इन परीक्षाओं को नकल विहीन और पारदर्शी बनाने के लिए सख्त इंतजाम किए गए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रकाश सिंह ने जानकारी दी है कि जनपद में कुल 196 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षाएं संपन्न कराई जाएंगी। पूरे जिले को 12 जोन और 32 सेक्टर में विभाजित किया गया है। प्रत्येक जोन और सेक्टर में जनपद स्तरीय एवं तहसील स्तरीय अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके साथ ही स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता पर तुरंत कार्रवाई हो सके। डीआईओएस ने साफ कहा है कि परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। खास तौर पर नकल माफियाओं पर शिकंजा कसने के लिए उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा अनुचित साधनों का निवारण अधिनियम 2024 को प्रभावी रूप से लागू किया जाएगा। इस अधिनियम के तहत नकल माफिया गिरोह पर कड़ी कार्रवाई का प्रावधान है। इसमें 10 वर्ष तक के कारावास और भारी जुर्माने का प्रावधान शामिल है। हालांकि डीआईओएस ने स्पष्ट किया कि यह कानून विद्यार्थियों को डराने के लिए नहीं है, बल्कि उन्हें सुरक्षा देने के लिए बनाया गया है। यदि कोई परीक्षार्थी अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए पकड़ा जाता है तो उस पर आपराधिक धारा नहीं लगाई जाएगी, बल्कि परीक्षा से संबंधित कार्रवाई—जैसे परीक्षा निरस्त करना या कॉपी का मूल्यांकन न करना—की जाएगी। पेपर लीक की आशंकाओं को देखते हुए भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। प्रश्नपत्रों को स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखा गया है, जहां नाइट विजन सीसीटीवी कैमरे और वॉइस रिकॉर्डर लगाए गए हैं। राजकीय सिटी इंटर कॉलेज में जनपद स्तरीय कंट्रोल रूम बनाया गया है, जहां से लाइव मॉनिटरिंग की जा रही है। साथ ही स्टेट लेवल पर भी इसका सीधा प्रसारण देखा जा सकता है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने साफ कहा है कि बिना जिला प्रशासन की अनुमति के स्ट्रांग रूम या अलमारी से कोई छेड़छाड़ संभव नहीं है। फिर भी यदि कोई गड़बड़ी सामने आती है तो कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AVArun Vaishnav
FollowFeb 17, 2026 14:17:160
Report
NSNITIN SRIVASTAVA
FollowFeb 17, 2026 14:17:060
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 17, 2026 14:16:520
Report
HHHarvinder Harvinder
FollowFeb 17, 2026 14:16:410
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowFeb 17, 2026 14:15:400
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowFeb 17, 2026 14:15:190
Report
0
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowFeb 17, 2026 14:08:500
Report
HGHarish Gupta
FollowFeb 17, 2026 14:08:350
Report
RNRajesh Nilshad
FollowFeb 17, 2026 14:08:210
Report
KMKuldeep Malwar
FollowFeb 17, 2026 14:08:000
Report
KAKapil Agarwal
FollowFeb 17, 2026 14:07:170
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 17, 2026 14:06:590
Report
CRCHANDAN RAI
FollowFeb 17, 2026 14:06:460
Report
RDRAJKUMAR DIXIT
FollowFeb 17, 2026 14:06:220
Report