गाजीपुरः सदर कोतवाली के नवनिर्मित प्रभारी निरीक्षक कार्यालय हुआ उद्घाटन, साथ ही अब पुलिस विभाग में होगा ई-ऑफिस से काम
Sukhdewpur, Uttar Pradesh:गाजीपुर के पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा के द्वारा नए साल के अवसर पर सदर कोतवाली के नवनिर्मित प्रभारी निरीक्षक कार्यालय का फीता काटकर और विधिवत पूजा-पाठ कर उद्घाटन किया। वहीं इसके अलावा पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के द्वारा वाराणसी जोन परिक्षेत्र में आज से ई ऑफिस प्रणाली का शुभारंभ किया गया। इसके बाद से अब गाजीपुर पुलिस अधीक्षक के कार्यालय से जनपद के समस्त थाना के अंतर्गत होने वाले पत्राचार और अन्य ऑफिशियल काम के लिए अब कोई पेपर जाने के बजाय सब कुछ ऑनलाइन प्रक्रिया से गुजरेगा। इस अवसर पर गाजीपुर जनपद के समस्त सर्कल के क्षेत्राधिकारी के साथ ही साथ सभी थानों के थाना अध्यक्ष और अन्य अधिकारी वह पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
