icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
233002
गाजीपुरः सेंगोल राजतंत्र का प्रतीक, उसे हटाकर संविधान और लोकतंत्र की स्थापना की जाएः अफजाल अंसारी
Anil KumarAnil KumarFollow1 Jan 1, 12:00 am

गाजीपुरः सेंगोल राजतंत्र का प्रतीक, उसे हटाकर संविधान और लोकतंत्र की स्थापना की जाएः अफजाल अंसारी

Ghazipur, Uttar Pradesh:

गाजीपुर के जिला पंचायत सभागार में संविधान जागरूकता अभियान के तहत गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें सदर विधायक जयकिशन साहू और सपा सांसद अफजाल अंसारी के साथ कई जनप्रतिनिधि शामिल रहे। इस दौरान सांसद अफजाल अंसारी ने ईवीएम और संसद भवन में रखे सेंगोल कहा कि सेंगोल राजतंत्र का प्रतीक है। उसे हटाकर संविधान और लोकतंत्र की स्थापना की जाए। देश को उन्नति के शिखर पर ले जाने के लिए विज्ञान प्रौद्योगिकी का सहारा लिया जाए। बाबा साहब ने पढ़ने के लिए कहा है घंटा बजाने के लिए नहीं। 

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जाफराबाद पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ वीडियो वायरल करने वाले दो झपटमार गिरफ्तार किया

New Delhi, Delhi:इंटरनेट मीडिया पर अवैध हथियारों के साथ वीडियो प्रसारित कर रौब झाड़ने वाले दो झपटमारों को जाफराबाद थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और झपटा गया मोबाइल फोन बरामद किया गया है। पुलिस ने दावा किया है कि दोनों की गिरफ्तारी से हाल में हुई एक लूट और एक मोबाइल झपटमारी की वारदात का भी पर्दाफाश हुआ है। पुलिस के अनुसार, इंटरनेट मीडिया की निगरानी के दौरान पता चला कि “ballu_dada_jafrabadi_” नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक युवक अवैध हथियारों के साथ वीडियो प्रसारित कर रहा है। सूचना का सत्यापन करने के बाद एसएचओ इंस्पेक्टर तनवीर अशरफ के नेतृत्व में एएसआई जावेद, हेड कांस्टेबल नफीस, हेड कांस्टेबल सनी और कांस्टेबल उधम की टीम ने भजनपुरा सब-डिवीजन प्रभारी दीपक चंद्र की निगरानी में 10 जुलाई को घोंड़ा चौक स्थित पंचवटी पार्क में छापा मारा। कार्रवाई के दौरान अंकुर विहार, लोनी (गाजियाबाद) निवासी 22 वर्षीय अरमान को गिरफ्तार किया गया। उसकी तलाशी में एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। इस संबंध में जाफराबाद थाने में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। पूछताछ में अरमान ने 23 जून को हुई एक लूट और नौ जुलाई को हुई मोबाइल झपटमारी की वारदात अपने साथी रिहान (19) के साथ मिलकर करना स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चौहान बांगर निवासी रिहान को भी गिरफ्तार कर लिया। रिहान के कब्जे से झपटा गया मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया गया। जांच के दौरान पुलिस ने अरमान का मोबाइल फोन भी कब्जे में लिया। उसमें चाकू और अवैध हथियारों के साथ बनाए गए कई वीडियो मिले हैं। पुलिस इन वीडियो की जांच कर रही है कि उनका संबंध किसी अन्य आपराधिक गतिविधि से तो नहीं है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपितों का अब तक कोई आपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया है। मामले की जांच जारी है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपितों ने देसी कट्टा कहां से हासिल किया और क्या वे अन्य आपराधिक घटनाओं में भी शामिल रहे हैं।
0
0
Report

किशनगढ़-हनुमानगढ़ हाईवे पर ग्रेनाइट से भरा ट्रक पलटा, आग लगने से राख

Didwana, Rajasthan:किशनगढ़-हनुमानगढ़ मेगा हाईवे पर मिडवे होटल के पास देर रात ग्रेनाइट से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक के नीचे दबने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने निजी वाहन की मदद से घायल को तुरंत राजकीय बांगड जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। वहीं, मृतक के शव को बांगड अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। हादसे के बाद जब क्रेन या अन्य संसाधनों की मदद से ट्रक को सडक से हटाने का प्रयास किया जा रहा था, उसी दौरान उसमें अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि ट्रक जलकर पूरी तरह राख हो गया। घटनास्थल पर मौजूद पुलिस टीम द्वारा फायर ब्रिगेड को बुलाकर आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन डीजल टैंक से रिसाव के कारण आग काबू होने तक ट्रक जलकर खाक हो गया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

बारिश से भरे गहरे गड्ढे में डूबकर 10 वर्षीय सिद्धांत की मौत, गांव में मातम

Hathras, Uttar Pradesh:बारिश से भरे गहरे गड्ढे में डूबने से 10 वर्षीय छात्र की मौत, कक्षा 6 के सिद्धांत की दर्दनाक मौत से गांव में मातम हाथरस जिले के सादाबाद-मुरसान मार्ग स्थित गांव धनौली में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक हादसे में बारिश के पानी से भरे गहरे गड्ढे में डूबने से 10 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, गांव के पास ईंट भट्टे के लिए मिट्टी खनन किए जाने से कई गहरे गड्ढे बन गए थे। पिछले दो दिनों से लगातार हुई बारिश के कारण इन गड्ढों में काफी पानी भर गया था, जिससे वे बेहद खतरनाक हो गए थे। शुक्रवार शाम करीब चार बजे गांव के कुछ बच्चे इन गड्ढों में नहाने के लिए पहुंचे। उनके साथ गांव निवासी पुष्पेंद्र सिंह का 10 वर्षीय पुत्र सिद्धांत भी नहा रहा था। सिद्धांत बीएस पब्लिक स्कूल (सादाबाद-मुरसान मार्ग) में कक्षा 6 का छात्र था। नहाते समय सिद्धांत अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। साथ मौजूद बच्चों ने बताया कि सिद्धांत पानी से भरे गड्ढे में डूब गया है। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सीढ़ी की मदद से उसे गड्ढे से बाहर निकाला। गंभीर हालत में सिद्धांत को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सिद्धांत अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। उसकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में भी शोक का माहौल बना हुआ है। घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि ईंट भट्टों और मिट्टी खनन के बाद बने गहरे गड्ढों को तत्काल भरवाया जाए या उनकी घेराबंदी कराई जाए। उनका कहना है कि बारिश के मौसम में इन गड्ढों में पानी भर जाने से वे जानलेवा साबित हो रहे हैं और भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के लिए प्रशासन को ठोस कदम उठाने चाहिए।
0
0
Report

खेत जुताई के विवाद में बक्सवाहा में खूनी संघर्ष, घायल, 6 लोगों खिलाफ मामला

Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर के बक्सवाहा थाना क्षेत्र से खेत की जुताई को लेकर जमीन विवाद पथ खूनी संघर्ष हो गया, ग्राम तेरियामार में दो पक्षों के बीच लाठी, कुल्हाड़ी और पत्थरों से हमला हुआ। इसमें 2 लोग घायल हुए, जिनमें से 1 की हालत गंभीर है जिसे जबलपुर रेफर किया गया है, पुलिस में पीड़ित परिवार ने शिकायत की है। आरोपी उनके खेत में जबरन ट्रैक्टर से जुताई कर रहे थे। जब बट्टदेव यादव ने इसका विरोध किया तो आधा दर्जन लोग ने मिलकर हमला कर दिया। आरोप है कि आरोपियों ने लाठी, कुल्हाड़ी और पत्थरों से मारपीट की। हमले में फरियादी बट्टदेव यादव और उनके बेटे भानु यादव सहित परिवार के कई सदस्य घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल को पहले बक्सवाहा CHC ले जाया गया। वहां से हालत बिगड़ने पर दमोह जिला अस्पताल रेफर किया गया और फिर बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज जबलपुर भेज दिया गया। बक्सवाहा पुलिस ने शिकायत के आधार पर 6 लोगों के खिलाफ मारपीट और जानलेवा हमले सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। बाईट-कैलाश यादव -परिजन
0
0
Report

इंदौर विकास प्राधिकरण के नाम से फर्जी NOC, नक्शा पास कराने की साजिश उजागर; गिरफ्तार

Indore, Madhya Pradesh:इंदौर विकास प्राधिकरण की फर्जी NOC बनाकर नक्शा पास कराने की साजिश का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार तुकोगंज थाना पुलिस ने इंदौर विकास प्राधिकरण (IDA) के नाम से फर्जी अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) तैयार कर नगर एवं ग्राम निवेश कार्यालय में जमा कर धोखाधड़ी से नक्शा पास कराने की कोशिश का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में सानिया शेख, राजा सिंह और पंकज व्यास को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने योजना क्रमांक 97/4, ग्राम हुक्माखेड़ी की भूमि के लिए फर्जी NOC तैयार कर प्रस्तुत की थी। तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस अब इस फर्जीवाड़े में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

यमुना में जलस्तर बढ़ा: इनफ्लो 20-30 हजार क्यूसेक, खतरे के निशान के नीचे राहत

New Delhi, Delhi:यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने का खतरा भी मंडराने लगता है लगातार बारिश के बाद और पहाड़ी राज्यों में भी बारिश के बाद हथिनी कुंड बैराज में पानी का जो इनफ्लो है वह बढ़ गया है इस समय पानी का जो इनफ्लो है वह 20000 से 30000 क्यूसेक है जो यमुना नदी का जो डेंजर मार्क है वह भी 201 मीटर के पास है जो नॉर्मल से कम है तो अभी खतरे की कोई बात नहीं है यमुना नदी में वार्निंग का मार्क है वह 204.5 मीटर पर रहता है और खतरे का मार्क 205.33 मीटर पर रहता है पर अभी स्थिति सामान्य है पानी का इनफ्लो बढ़ गया है पर अभी भी खतरे के निशान के नीचे है प्रशासन द्वारा भी कोई खतरे की घंटी बजाई नहीं गई है और इससे पहले ही जो भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्र है जो निचले इलाके है यमुना के पास जहां पर लोग रहते हैं उन इलाकों को खाली कर दिया गया है जो ओजोन है जिन्हें बाढ़ प्रभावित क्षेत्र माना जाता है बारिशों के बीच सरकार द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है यमुना पर, सारे पॉइंट्स पर ताकि कहीं पर भी जल भराव जैसी या कोई ऐसी स्थिति ना हो जिससे जनता को दिक्कत हो और इसी के साथ-साथ फ्लर्ट कंट्रोल ऑर्डर भी जारी किया जा चुका है और यमुना में सफाई का कार्य भी चल रहा है
0
0
Report

NEET UG पेपर लीक: 13 आरोपियों की न्यायिक हिरासत 24 जुलाई तक बढ़ी

Noida, Uttar Pradesh:NEET UG एग्ज़ाम पेपर लीक मामला | राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने NEET UG एग्ज़ाम पेपर लीक मामले में गिरफ़्तार 13 आरोपियों की न्यायिक हिरासत 24 जुलाई तक बढ़ा दी है। पिछले न्यायिक हिरासत की अवधि खत्म होने के बाद, आरोपियों - शिवराज रघुनाथ मोटेगांवकर, तेजस हर्षद कुमार शाह, दिनेश बिवाल, विकास बिवाल, मांगी लाल बिवाल, यश यादव, प्रह्लाद कुलकर्णी, डॉ. मनोज शिरुरे, धनंजय लोखंडे, शुभम खैरनार, मनीषा वाघमारे, मनीषा मंधारे और मनीषा संजय हवलदार - को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए जेल से पेश किया गया। CBI ने कहा कि जांच चल रही है और कुछ और गिरफ़्तारियां होने की संभावना है।
0
0
Report
Advertisement

Ayodhya Ram Mandir दान चोरी केस: अधिकारी जाँच जारी, मंदिर प्रशासन आश्वस्त

Noida, Uttar Pradesh:Ayodhya (Uttar Pradesh): Mahant Dinendra Das (Trustee, Shri Ram Janmabhoomi Temple) On Ram Mandir Donation Theft Case मंदिर के मौजूदा कामकाज और मैनेजमेंट के बारे में बताया गया है कि पूजा-पाठ और दर्शन बिना किसी परेशानी के सुचारू रूप से चल रहे हैं। इसमें कहा गया है कि कुछ चुनौतियों के बावजूद, मंदिर में मिलने वाले चढ़ावे और दान का मैनेजमेंट सही तरीके से किया जा रहा है, जिसमें गिनती और सुरक्षा के उचित इंतज़ाम हैं। यह लेख हाल ही में हुई चोरी के आरोपों पर भी बात करता है और भरोसा दिलाता है कि अधिकारी इसकी पूरी और निष्पक्ष जांच कर रहे हैं। इस घटना पर राजनीतिक प्रतिक्रियाओं का भी ज़िक्र है और अलग-अलग पार्टियां इस स्थिति पर अपनी राय दे रही हैं। साथ ही, यह मंदिर की प्रशासनिक प्रक्रियाओं के बारे में गलतफहमियों को दूर करते हुए स्पष्ट करता है कि सब कुछ सामान्य रूप से चल रहा है।
0
0
Report

JDU प्रवक्ता बोले: विपक्ष का दुष्प्रचार राजनीतिक पूंजी है; अभिषेक ने हटने का फैसला

Patna, Bihar:लोकेशन — पटना अभिषेक बंटी के नाम वापस लेने पर और नीरज कुमार सिन्हा के चुनाव लड़ने पर JDU मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार का बयान नीरज कुमार ने कहा कि दुष्प्रचार विपक्ष की राजनीतिक पूंजी है बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में उम्मीदवार अभिषेक उसने खुद अपने आप को चुनावी मैदान से हटने का निर्णय लिया बीजेपी ने उम्मीदवार बनाया है नीरज कुमार सिन्हा को,नीरज का अर्थ होता है कमल और कमल बीजेपी का निशान है जो एनडीए का संयुक्त प्रत्याशी है ऐसी स्थिति में विपक्षी इस बात की चिंता करें कि नीचे से फर्स्ट कौन करेगा मुकाबले में तो कहीं है नहीं मुकाबले में बहुत ही अंतराल है लेकिन विपक्ष केवल ढकोसलेबाजी कर रहा आपके पास ना नेतृत्व है और ना ही मुद्दा है,किसी का नेतृत्व यूरोप में घूम रहा है जिसको नीतीश जी का आशीर्वाद प्राप्त है,सम्राट चौधरी का आशीर्वाद प्राप्त है उसकी जीत होगी हारने वाला अब तय कर ले कि नीचे से फर्स्ट कौन करेगा बाइट — नीरज कुमार, मुख्य प्रवक्ता जेडीयू
0
0
Report

कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में मारकंडा नदी 14000 क्यूसेक से अधिक, कठवा समेत कई गांव जलमग्न

Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में मारकंडा नदी में 14000 क्यूसिक से ज्यादा पानी आ चुका है। जिसकी वजह से गांव कठवा सहित 2 से 3 गांव जलमग्न हो चुके हैं और एक दूसरे गांव से संपर्क भी टूट चुका है। गांव कठवा की सड़क पानी में डूब गई है और इस पानी की वजह से कई हजारों एकड़ फसल भी बर्बाद हो गई है। प्रशासन का दावा था कि इस बार पुख्ता प्रबंध किए गए हैं, कोई गांव को नुकसान नहीं होगा, लेकिन मानसून की पहली बारिश ने प्रशासन के दावों की पोल खोल दी है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गांव कठवा की सड़कों पर पानी ही नजर आ रहा है। ग्रामीणों ने सरकार व प्रशासन के खिलाफ रोष जताते हुए कहा कि हर वर्ष प्रशासन वादा करता है कि पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे, पर धरातल पर कोई काम नहीं होता और ग्रामीणों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ता है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top