233227
गाजीपुर पुलिस अधीक्षक ने मुहम्मदाबाद कोतवाली का किया निरीक्षण
Mohammadabad, Uttar Pradesh:मुहम्मदाबाद कोतवाली का पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने शुक्रवार को निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा के कोतवाली पहुंचने पर उन्हें पुलिस के जवानों ने सलामी दी। इसके बाद वह कार्यालय परिसर का निरीक्षण करते हुए अभिलेखों के रख-रखाव, सीसीटीएनएस कार्यालय, मेस, बैरक आदि को देखा। अभिलेख को देख, उन्होंने प्रभारी निरीक्षक की तारीफ की और कुछ आवश्यक सुधार का भी निर्देश दिया। उन्होंने शस्त्रों व अपराध रजिस्टर का भी जांच किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बेगूसराय स्टेशन पर फूल देकर नियम पालन की अनूठी पहल
Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल यानी आरपीएफ ने अनोखे अंदाज में जागरूकता अभियान चलाया। रेल नियमों का उल्लंघन करने वाले यात्रियों पर सीधे कार्रवाई करने के बजाय उन्हें फूल देकर नियमों का पालन करने की अपील की गई। साथ ही दोबारा नियम तोड़ने पर जुर्माना और कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की ओर से यात्रियों को रेल सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व आरपीएफ पोस्ट कमांडर एवं निरीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने किया। इस दौरान रेल नियमों का उल्लंघन करने वाले यात्रियों को गुलाब का फूल देकर उन्हें नियमों का पालन करने का संदेश दिया गया। अभियन के दौरान महिला कोच में यात्रा कर रहे पुरुष यात्रियों, फुट ओवरब्रिज की जगह रेलवे ट्रैक पार करने वाले लोगों, बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों, महिला प्रतीक्षालय में बैठे पुरुषों, पुरुष प्रतीक्षालय में मौजूद महिलाओं तथा बिना टिकट वेटिंग हॉल में ठहरने वाले यात्रियों को जागरूक किया गया। आरपीएफ ने उन्हें rail नियमों के पालन के फायदे और नियमों की अनदेखी से होने वाले खतरों की भी जानकारी दी। आरपीएफ ने स्टेशन परिसर के बाहर निर्धारित पार्किंग स्थल के बजाय अन्य जगहों पर वाहन खड़े करने वाले लोगों को भी फूल देकर जागरूक किया और भविष्य में ऐसा नहीं करने की चेतावनी दी। अभियान के दौरान कुछ नियम उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना भी लगाया गया। आरपीएफ इंस्पेक्टर अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य यात्रियों में दंड का भय पैदा करना नहीं, बल्कि उन्हें जागरूक कर सुरक्षित रेल यात्रा के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे एक जिम्मेदार नागरिक बनें, रेल नियमों का पालन करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।0
0
Report
दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठक: नर्मदा परियोजनाओं के लंबित मुद्दों का समाधान तय
Noida, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में नर्मदा परियोजनाओं के लंबित मुद्दों के समाधान के लिए हुई उच्च स्तरीय बैठक में भाग लिया।0
0
Report
इलाहाबाद से अजमेर प्रेमिका हत्याकांड: पति-पत्नी को उम्रकैद
Ajmer, Rajasthan:अजमेर के कृष्णगंज थाना क्षेत्र में प्रेमिका को मौत के घाट उतार कर फरार हुए इलाहाबाद के पति - पत्नी को अदालत ने आखिर 9 वर्ष तक चले मामले में तथ्य और गवाहों के आधार पर उम्रकैद की सजा सुनाई है..जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद निवासी राजन और उसकी पत्नी शालू ने राजन की प्रेमिका ज्योति को मौत के घाट उतारा और फरार हो गए.. साल 2017 में हुए इस हत्याकांड पर अदालती आदेश की जानकारी देते हुए कोर्ट संख्या 3 के पीपी एडवोकेट हरदेव सिंह ने बताया कि राजन की प्रेमिका ज्योति उसे उसकी पत्नी शालू से तलाक लेकर उसी के साथ रहने के दवाब बना रही थी.. जिस पर पति पत्नी ने प्रेमिका ज्योति को रास्ते से हटाने के लिए योजना बनाई और इलाहाबाद से अजमेर आ गए ... तीनों ने मिल कर पहले किराए का कमरा लिया फिर राजन और शालू ने ज्योति के सर पर ईंट और पत्थर से वार कर उसे मौत की नींद सुला दिया... किराए के मकान में बंद कमरे से उठी बदबू की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान किया.. लगभग 9 साल अदालती दावं पेच के बाद आखिर प्रेमिका और सौतन को मौत देने वाले पति पत्नी को अदालत ने उम्र कैद की सजा सुनाई..।0
0
Report
Advertisement
राजस्थान कुश्ती संघ की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का भव्य समापन, युवाओं में उत्साह बढ़ा
Noida, Uttar Pradesh:बूंदी。 खेल संकुल में राजस्थान कुश्ती संघ के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का मंगलवार को भव्य समापन हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि राजस्थान कुश्ती संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजीव दत्ता तथा अध्यक्षता कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा ने की। राजीव दत्ता ने कहा कि राजस्थान में कुश्ती के प्रति युवाओं का रुझान लगातार बढ़ रहा है और संघ हर जिले में जाकर नई प्रतिभाओं को तराशने का कार्य करेगा। विधायक संदीप शर्मा ने कुश्ती को अनुशासन, साहस और संघर्ष का प्रतीक बताते हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया तथा नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। समारोह में विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल, ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। आयोजन सचिव भरत शर्मा ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने का माध्यम बनती हैं। कार्यक्रम में संघ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, खिलाड़ी और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।0
0
Report
पंचकूला में शिक्षा मंत्री ने उच्च शिक्षा ऐप का शुभारम्भ किया, साइबर सुरक्षा पर जोर
Panchkula, Haryana:पंचकूला। हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा पंचकूला के सेक्टर-5 स्थित शिक्षा सदन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उच्च शिक्षा विभाग की नई आधिकारिक मोबाइल ऐप का शुभारंभ किया। इस अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा कार्यशाला को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि डिजिटल युग में डेटा की सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता बन चुकी है और इसी सोच के साथ इस आधुनिक मोबाइल ऐप को विकसित किया गया है। उन्होंने कहा कि आमतौर पर लोग साइबर सुरक्षा को केवल मोबाइल फोन, ईमेल, बैंक खाते के पासवर्ड या ओटीपी तक ही सीमित समझते हैं, जबकि आज के समय में इसका दायरा इससे कहीं अधिक व्यापक हो चुका है। विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों के सर्वरों पर हजारों शोध पत्र, ऑनलाइन कक्षाओं का रिकॉर्ड, लाखों विद्यार्थियों का व्यक्तिगत डेटा और शैक्षणिक दस्तावेज सुरक्षित रहते हैं। ऐसे में यदि सुरक्षा व्यवस्था में थोड़ी भी चूक हो जाए तो उसका प्रभाव केवल एक व्यक्ति तक सीमित नहीं रहता, बल्कि पूरे संस्थान की विश्वसनीयता और प्रतिष्ठा प्रभावित हो सकती है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि इसी को ध्यान में रखते हुए उच्च शिक्षा विभाग की इस नई मोबाइल ऐप को अत्याधुनिक सुरक्षा मानकों के अनुरूप तैयार किया गया है। इसमें विद्यार्थियों के शोध पत्र, परीक्षा परिणाम, व्यक्तिगत जानकारी तथा अन्य महत्वपूर्ण शैक्षणिक रिकॉर्ड पूरी तरह सुरक्षित रहेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कोई साधारण मोबाइल ऐप नहीं है, बल्कि इसे व्यापक स्तर पर विकसित किया गया है ताकि विद्यार्थियों, शिक्षकों, विश्वविद्यालयों और विभाग के बीच डिजिटल सेवाएं अधिक सुरक्षित, पारदर्शी और सुगम बन सकें। उन्होंने बताया कि इस ऐप के माध्यम से विद्यार्थियों को अपने शोध पत्रों, परीक्षा परिणामों और अन्य आवश्यक जानकारियों तक एक ही प्लेटफॉर्म पर आसान पहुंच मिलेगी। साथ ही विश्वविद्यालयों और विभाग के बीच सूचनाओं का आदान-प्रदान भी अधिक प्रभावी और सुरक्षित होगा। महिपाल ढांडा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार शिक्षा क्षेत्र में तकनीक का अधिकतम उपयोग कर रही है। सरकार का उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक डिजिटल सुविधाएं उपलब्ध कराना और शिक्षा व्यवस्था को पारदर्शी एवं तकनीक आधारित बनाना है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इस प्रकार की डिजिटल पहल से उच्च शिक्षा प्रणाली और अधिक मजबूत होगी। अपने संबोधन में शिक्षा मंत्री ने खेलों का भी उल्लेख करते हुए कहा कि हरियाणा देशभर में खिलाड़ियों का प्रदेश माना जाता है। प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार पदक जीतकर देश और राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं। सरकार शिक्षा के साथ-साथ खेल और खिलाड़ियों के विकास के लिए भी लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हरियाणा को शिक्षा, खेल और विकास के हर क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है। कार्यक्रम में उच्च शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, विभिन्न विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधि, शिक्षाविद, आईटी विशेषज्ञ तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा कार्यशाला में डिजिटल सुरक्षा, डेटा संरक्षण और आधुनिक तकनीकों के सुरक्षित उपयोग पर विशेषज्ञों ने भी अपने विचार साझा किए।0
0
Report
पश्चिमी दिल्ली में बरसात के बाद एमसीडी-डीएम कार्यालय के सामने जलभराव, सड़क गड्ढों से हादसे
Delhi, Delhi:पश्चिमी दिल्ली में झमाझम बरसात के बाद जलभराव एमसीडी डीएम कार्यालय के सामने जलभराव। रिक्शा चालक स्कूटी-बाइक सवार हो चुके हादसे का शिकार। सरकारी दावों की खुली पोल। राजौरी गार्डन स्थित एमसीडी कार्यालय डीएम कार्यालय के सामने जलभराव देखने को मिला जहाँ बरसात के दौरान जलभराव रहता है। यहाँ के लोगों का कहना है कि बरसात आते ही जलभराव होता है, सड़क पर गड्ढे हैं और इन गड्ढों में पानी भरने से रिक्शा चालक और स्कूटी-बाइक सवार गिर जाते हैं। लेकिन एमसीडी के कार्यालय होने के बावजूद इस तरफ ध्यान नहीं दिया जाता।0
0
Report
Advertisement
जबलपुर में भारी बारिश के चलते पांच मंजिला इमारत गिरकर जमींदोज, बचाव जारी
Jabalpur, Madhya Pradesh:बड़ा फुहारा में गिरी पांच मंजिला इमारत। 30 साल पुरानी बिल्डिंग भरभराकर जमींदोज। मौके पर मचा हड़कंप। दुकानों के बंद होने से टला बड़ा हादसा। बारिश के चलते अचानक भरभराकर गिरी बिल्डिंग। जर्जर बिल्डिंग बताई जा रही खाली। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड और नगर निगम की टीम। कोतवाली थाना पुलिस मौके पर तैनात। एहतियातन आजू बाजू की बिल्डिंग को कराया खाली। रेस्क्यू टीम जांच में जुटी।0
0
Report
BKTC ने प्रमोद नौटियाल को तत्काल सस्पेंड, पारदर्शिता के लिए जांच जारी
Noida, Uttar Pradesh:श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) ने प्रशासनिक पारदर्शिता और अनुशासन बनाए रखने के लिए एक अहम कदम उठाते हुए, चेयरमैन के ऑफिस में तैनात पर्सनल असिस्टेंट प्रमोद नौटियाल को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। समिति के आदेश के अनुसार, आधिकारिक कर्तव्यों के पालन में गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आने के बाद 3 जुलाई, 2026 को नौटियाल को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। साथ ही, मामले की निष्पक्ष और विस्तृत जांच के लिए चार सदस्यों वाली एक जांच समिति भी बनाई गई थी। कर्मचारी द्वारा दिए गए स्पष्टीकरण और जांच समिति की शुरुआती रिपोर्ट की समीक्षा के बाद, आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए। समिति ने अपनी रिपोर्ट में कर्मचारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफारिश की और कहा कि उन्हें उनके मौजूदा पद पर बने रहने देने से चल रही जांच प्रभावित या बाधित हो सकती है। इन निष्कर्षों को देखते हुए और निष्पक्ष, पारदर्शी और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए, BKTC ने प्रमोद नौटियाल को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। सस्पेंशन की अवधि के दौरान, उन्हें लागू नियमों के अनुसार निर्वाह भत्ता मिलेगा। उन्हें चमोली जिले के जोशीमठ स्थित BKTC ऑफिस से भी संबद्ध किया गया है। उन्हें सक्षम अधिकारी की पूर्व अनुमति के बिना मुख्यालय छोड़ने की अनुमति नहीं होगी और चल रही जांच और अनुशासनात्मक कार्यवाही में पूरा सहयोग करना होगा। BKTC ने दोहराया कि पारदर्शिता, जवाबदेही और प्रशासनिक अनुशासन उसकी सर्वोच्च प्राथमिकताएं हैं, और अनियमितता के किसी भी मामले से नियमों के अनुसार सख्ती से निपटा जाएगा।0
0
Report
अलीगढ़ में नशे की तस्करी: 846 ग्राम हेरोइन सहित 5 गिरफ्तार, नगद बरामद
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ ब्रेकिंग आगरा ANTF और रोरावर पुलिस ने हेरोइन की तस्करी करने वाली एक महिला सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया, 846 ग्राम हेरोइन के साथ पांच लोग गिरफ्तार, पकड़ी गई हेरोइन की कीमत लगभग 80 लाख रुपए बताई जा रही है, पकड़े गए हेरोइन तस्करों से लगभग साढे चार लाख रुपए की नगदी भी बरामद, अलीगढ़ में सप्लाई देने के लिए पहुंचे थे हेरोइन तस्कर, मुखबिर खास की सूचना पर ANTF आगरा और अलीगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार, घटना के संबंध में बन्ना देवी धनंजय सिंह ने दी जानकारी. अलीगढ़ के थाना रोरावर इलाके का मामला।0
0
Report
Advertisement
अमृतपुर विधानसभा में बाढ़, शिक्षा और रोजगार के मुद्दे चुनावी केंद्र बनें
Farrukhabad, Uttar Pradesh:वोटर गंगा किनारे वाला" में आज ज़ी मीडिया की टीम पहुंची फर्रुखाबाद की अमृतपुर विधानसभा। गंगा किनारे बसे इस इलाके में जब मतदाताओं से चुनावी मुद्दों पर बात की गई, तो सामने आईं बाढ़, शिक्षा, रोजगार, जाम, किसानों और विकास से जुड़ी कई गंभीर समस्याएं। लोगों का कहना है कि अब उनका वोट केवल विकास के नाम पर पड़ेगा। वीओ-1: अमृतपुर विधानसभा की सबसे बड़ी समस्या हर साल आने वाली बाढ़ है। ग्रामीणों का कहना है कि बाढ़ के समय गांवों का संपर्क टूट जाता है, फसलें बर्बाद हो जाती हैं और लोगों का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित होता है। उनका आरोप है कि स्थायी समाधान आज तक नहीं निकल सका。 वीओ-2: स्थानीय लोगों ने एक और गंभीर मुद्दा उठाया। उनका दावा है कि इलाके के कुछ किशोर और युवा ऑनलाइन फ्रॉड जैसी गतिविधियों में फंस रहे हैं, जिससे बच्चों का भविष्य खतरे में पड़ रहा है। लोगों ने कहा कि बेहतर शिक्षा, कौशल प्रशिक्षण और रोजगार के अवसरों की कमी इसकी एक बड़ी वजह है। उनका कहना है कि शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करना समय की सबसे बड़ी जरूरत है。 वीओ-3: किसानों ने सरकार की विकास परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण पर भी नाराजगी जताई। उनका कहना है कि वे अपनी पुश्तैनी जमीन नहीं छोड़ना चाहते और उचित संवाद व समाधान के बिना जमीन देने को तैयार नहीं हैं। किसानों ने अपनी आजीविका और खेती बचाने की मांग उठाई。 वीओ-4: क्षेत्र में जाम और सड़क व्यवस्था भी लोगों के लिए बड़ी परेशानी बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि नेशनल हाईवे और विकास परियोजनाओं के बावजूद स्थानीय स्तर पर यातायात की समस्याएं कम नहीं हुई हैं, जिससे रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित होती है。 वीओ-5: गंगा तट पर मौजूद साधु-संतों ने भी अपनी राय रखते हुए कहा कि जिस स्तर का विकास जिले में होना चाहिए था, वह दिखाई नहीं देता। उनका कहना है कि लखनऊ से चलने वाली विकास की योजनाएं फर्रुखाबाद तक आते-आते धीमी पड़ जाती हैं और जिले को अपेक्षित लाभ नहीं मिल पाता。 पीटीसी: अमृतपुर विधानसभा में जनता का संदेश साफ है—बाढ़ से स्थायी राहत, बेहतर शिक्षा, रोजगार, किसानों के हितों की सुरक्षा, जाम से मुक्ति और तेज़ विकास उनकी प्राथमिकताएं हैं। अब देखना होगा कि चुनावी मैदान में उतरने वाले नेता इन मुद्दों का क्या समाधान लेकर जनता के बीच आते हैं।0
0
Report
गीडा सेक्टर-22 के दो होटल सील, अवैध गतिविधियों पर प्रशासन की कड़ी कार्रवाई
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर के गीडा थाना क्षेत्र के सेक्टर-22 में मंगलवार देर शाम प्रशासन ने अवैध रूप से संचालित होटलों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो होटलों को सील कर दिया। देह व्यापार समेत अन्य अवैध गतिविधियों की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद एसडीएम सहजनवा और सीओ गीडा के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। मौके से दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि होटल संचालकों की भूमिका की भी जांच जारी है। प्रशासन का कहना है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले किसी भी प्रतिष्ठान को बख्शा नहीं जाएगा। गीड़ा थाना क्षेत्र के सेक्टर-22 में मंगलवार देर शाम प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने यूनिक होटल और चॉइस होटल पर छापेमारी की। जांच के दौरान दोनों होटलों के संचालन में अनियमितताएं मिलने पर उन्हें तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया। कार्रवाई का नेतृत्व सीओ गीडा कीर्ति निधि आनंद और उपजिलाधिकारी सहजनवा केसरी नंदन तिवारी ने किया। बताया जा रहा है कि पिछले करीब एक वर्ष से सेक्टर-22 के कुछ होटलों में देह व्यापार सहित अन्य अवैध गतिविधियों की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। जिले में सामने आए कई मामलों की कड़ी भी इसी इलाके से जुड़ने की बात सामने आने के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया। छापेमारी के दौरान होटल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ युवतियां मौके से बाहर निकलती दिखाई दीं, जबकि होटल संचालक मौके से फरार हो गए। हालांकि, इन दावों की आधिकारिक पुष्टि प्रशासन ने नहीं की है।कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने होटलों के लाइसेंस, रजिस्टर और अन्य दस्तावेजों की गहन जांच की। पुलिस ने मौके से दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यदि किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता पाई जाती है तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होगी। बाइट: केसरी नंदन तिवारी, उपजिलाधिकारी सहजनवा। उपजिलाधिकारी केसरी नंदन तिवारी ने बताया कि गीडा क्षेत्र के सभी होटलों के दस्तावेजों की जांच कराई जा रही है। जिन प्रतिष्ठानों के कागजात अधूरे होंगे या जो निर्धारित नियमों का उल्लंघन करते पाए जाएंगे, उन्हें सील करते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह अभियान एक दिन की कार्रवाई नहीं है, बल्कि लगातार जारी रहेगा ताकि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके। गीडा सेक्टर-22 में प्रशासन की इस बड़ी कार्रवाई के बाद होटल संचालकों में हड़कंप मच गया है। फिलहाल दो होटल सील किए जा चुके हैं और दो लोगों से पूछताछ जारी है। अब जांच के बाद यह साफ होगा कि इस पूरे नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि अवैध गतिविधियों और नियमों के उल्लंघन पर अब सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।0
0
Report
बदायूं के सिटी माल में नाइट क्लब खुला, अश्लील नृत्य से बवाल
Budaun, Uttar Pradesh:बदायूं शहर के सिटी माल मे द सफायार नाम से नाईट क्लब खुलने से चर्चाओ का बाज़ार गरम हो गया है इसकी ओपनिंग पार्टी के नाम पर बार बालाओ ने अश्लील नृत्य किया जिसपर लोग नशे मे झूमते और नोट उड़ाते दिखाई दिए। जिसको लेकर समाज से तीखी प्रतिक्रियाये सामने आ रही हैं। मामला शहर के सिटी माल से जुडा हुआ है जो कि शहर का नामचीन माल है लोग परिवार के साथ खरीदारी के लिए आते हैं। यहाँ द सफायार नाम से नाईट क्लब खोला गया जिसका उद्घाटन बरेली के मेयर उमेश गौतम के बेटे पार्थ गौतम ने किया। ओपनिंग के नाम पर पार्टी का आयोजन किया गया जिसमे नर्ताकियो ने अश्लील नृत्य किया जिसपर लोगो ने जमकर नोट उड़ाये। इतना ही नहीं लोग एक दूसरे के मुंह मे शराब उड़ेलते नजर आये खुद माल के मालिक प्रतीक्ष कुमार के कई वीडिओ शराब पीते सामने आये हैं जिनको लेकर सोशल मीडिया से लेकर मेन एक्सट्रीम मीडिया मे इसका विरोध शुरू हो गया है कुछ स्वयं सेवी संगठनों ने इसकी शिकायत प्रशासन से कि है और प्रशासन ने इसकी जांच शुरू कर दी है। स्वयंसेवी ध्रुब देव गुप्ता का कहना है कि यह नाइट क्लब नहीं खुला है यह बदायूं की साहित्यिक धरती पर अश्लीलता और मादक पदार्थो को परोसने का अड्डा खुला है। इससे समाज मे गलत सन्देश जा रहा है युवाओं मे इससे विक्रतियाँ आएँगी। उन्होने यूपी के सी एम योगी आदित्यनाथ से इसको बंद कराने की मांग की है। उनका कहना है अगर इसको तुरंत बंद नहीं कराया गया तो दिल्ली से लेकर लखनऊ तक कड़ा विरोध किया जायेगा। सड़को पर उतर कर इसका विरोध किया जायेगा।0
0
Report
Advertisement
पैकेज के लिए योगी का वीडियो वायरल: जानिए क्या है मामला
Noida, Uttar Pradesh:पैकेज के लिए योगी का वीडियो0
0
Report
दिल्ली के शाहदरा में हाईटेक चोरों का गिरोह, मिनिटों में होंडा सिटी चोरी
New Delhi, Delhi:राजधानी में हाईटेक वाहन चोरों का गिरोह सक्रिय, डिजिटल तकनीक से मिनटों में कार चोरी कर पुलिस के लिए चुनौती बन रहे हैं। शाहदरा में घर के नीचे खड़ी होंडा सिटी पर चोरों का हाथ साफ कार चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद। शाहदरा इलाके में शातिर वाहन चोरों ने घर के नीचे खड़ी होंडा सिटी कार को मिनटों में चोरी कर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि चोरों ने डिजिटल तकनीक का इस्तेमाल कर कार का लॉक खोला और बिना किसी शोर-शराबे के वारदात को अंजाम दिया। हैरानी की बात यह है कि कार चोरी करने के लिए भी बदमाश एक दूसरी कार में सवार होकर पहुंचे थे। पूरी वारदात इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। घटना के बाद वाहन मालिक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और फरार वाहन चोरों की तलाश में जुटी है। पूर्वी दिल्ली, शाहदरा थाना क्षेत्र के मोहन पार्क में मंगलवार तड़के हाईटेक वाहन चोरों ने घर के नीचे खड़ी होंडा सिटी कार पर हाथ साफ कर दिया। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, जिसमें एक नकाबपोश बदमाश डिजिटल डिवाइस की मदद से कुछ ही मिनटों में कार स्टार्ट कर फरार होता नजर आ रहा है। पीड़ित की शिकायत पर शाहदरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर आरोपियों की शिनाख्त शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार मंगलवार देर रात करीब 1 बजकर 38 मिनट पर एक नकाबपोश बदमाश कार के पास पहुंचा और पहले मैनुअली कार का लॉक खोलने की कोशिश की। कुछ देर बाद वह कार खोलने में सफल हो गया, लेकिन कार का सेंसर अलार्म बजने लगा। इसके बाद आरोपी पीछे खड़ी एक अन्य संदिग्ध कार के पास गया और वहां से एक डिजिटल उपकरण लेकर आया। आशंका जताई जा रही है कि यह कार भी चोरी की हो सकती है, जिससे पूरा गैंग कार चोरी कर मौके पर पहुंचा था। आरोपी ने डिजिटल डिवाइस की मदद से करीब पांच मिनट के भीतर कार को स्टार्ट किया और होंडा सिटी लेकर फरार हो गया। पीड़ित ने पुलिस से जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और उनकी कार बरामद करने की मांग की है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर आरोपियों की Shnakhth शुरू कर दी है। आसपास के अन्य कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि फरार वाहन चोरों की गतिविधियों और उनके आने-जाने के रूट का पता लगाया जा सके। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच जारी है और जल्द आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।0
0
Report
बारुईपुर कांड में कांग्रेस ने फांसी की मांग, बीजेपी पर आरोप
Krishnanagar, West Bengal:নদীয়া অনুপ কুমার দাস বারুইপুর কাণ্ডে ধর্ষকদের ফাঁসি চায় দাবি করে কৃষ্ণনগর শহর কংগ্রেসের,কৃষ্ণনগর পোস্ট অফিস মোড়ে অবস্থান বিক্ষোভ। দাবি তাদের এ কোন সকাল,রাতের চেয়েও অন্ধকার। আর বিজেপির মন্ডল সভাপতি কে আড়াল করা যাবে না, দাবি করলেন। প্রত্যেক কে ধরে উপযুক্ত শাস্তির দাবি জানালেন。 বাইট দিব্যেন্দু বসু। কৃষ্ণনগর শহর কংگریসের সভাপতি0
0
Report
Advertisement
