icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
233001
ATAlok TripathiFollow27 Nov 2024, 04:20 pm

गाजीपुरः राज्य महिला आयोग की सदस्य गीता बिंद ने प्रशासन की मौजूदगी में पीड़ित महिलाओं की सुनवाई कीं

Ghazipur, Uttar Pradesh:

गाजीपुर के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाऊस में बुधवार की दोपहर 2 बजे राज्य महिला आयोग की सदस्य गीता बिंद ने जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में पीड़ित महिलाओं सुनवाई कीं। सुनवाई के दौरान गीता बिंद ने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा के अनुसार महिला आयोग पूरी तरह से महिलाओं की सुरक्षा, संरक्षा और अन्य किसी भी प्रकार के उत्पीड़न से न्याय दिलाने के लिए संवेदनशील है। विकास के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं और बालिकाओं की भागीदारी  मुख्यमंत्री जी की प्राथमिकताओं में शामिल है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

देवरिया में 17 और 24 अक्टूबर को चलेगा विशेष मतदाता अभियान, सभी 2763 बूथों पर मिलेंगे बीएलओ

ASAmit SinghFollow3m ago
Deoria, Uttar Pradesh:

देवरिया: मतदाता सूची में पात्र नागरिकों के नाम शामिल कराने के लिए जिले में 17 और 24 अक्टूबर को विशेष अभियान चलाया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर आयोजित इस अभियान के तहत जनपद के सभी 2763 मतदान बूथों पर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक मौजूद रहेंगे। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने जनपदवासियों से अपील की है कि जिन पात्र नागरिकों का नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, वे अपने नजदीकी मतदान केंद्र पर पहुंचकर फॉर्म-6 भरें और मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया पूरी करें। जिलाधिकारी ने बताया कि विशेष अभियान के दौरान सभी मतदान बूथों पर बीएलओ मतदाता सूची की नवीनतम प्रति और पर्याप्त संख्या में फॉर्म-6 लेकर उपस्थित रहेंगे। अभियान के प्रभावी संचालन के लिए सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एईआरओ) और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) भी समन्वय बनाकर कार्य करेंगे। जिलाधिकारी ने युवा एवं महिला मतदाताओं सहित सभी पात्र नागरिकों से अभियान में भाग लेने की अपील की है। उन्होंने संबंधित बीएलओ को निर्देश दिया है कि निर्धारित तिथियों पर सक्रियता से कार्य करते हुए पात्र नागरिकों के आवेदन भरवाएं, ताकि अधिक से अधिक लोगों का नाम मतदाता सूची में शामिल किया जा सके। उन्होंने जनपदवासियों से यह भी आग्रह किया कि वे अपने परिवार, आसपास के लोगों और परिचितों को जागरूक करें, जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में नाम दर्ज होना लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी के लिए आवश्यक है। सभी पात्र नागरिक निर्धारित तिथियों पर अपने मतदान केंद्र पहुंचकर अभियान का लाभ उठाएं।

0
0
Report

हाईकोर्ट: सुखीदास कुर्रे की संपत्ति तीनों बच्चों को बराबर अधिकार, वैवाहिक स्थिति से प्रभावित नहीं

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। हाईकोर्ट ने राजनांदगांव के दिवंगत सरकारी कर्मचारी सुखीदास कुर्रे की संपत्ति को लेकर चल रहे विवाद में अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि वैवाहिक स्थिति से जुड़े कानूनी विवाद के चलते दोनों महिलाओं को उनकी मृत्यु के समय वैध पत्नी का दर्जा नहीं दिया जा सकता, लेकिन दोनों महिलाओं से जन्मे तीनों बच्चों को संपत्ति में बराबर अधिकार मिलेगा।पूरा मामला राजनांदगांव के पशु चिकित्सा विभाग में सहायक क्षेत्र अधिकारी रहे सुखीदास कुर्रे की संपत्ति और सेवा संबंधी लाभों से जुड़ा है, जिनकी मृत्यु 12 अगस्त 2015 को हुई थी। उनकी संपत्ति पर पहली पत्नी शोभा साहू और दूसरी महिला अशोक लता कुर्रे के पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। शोभा से बेटे अविनाश और अशोक लता से बेटियों लक्ष्मी तथा बेबी उर्फ दीपिका का जन्म हुआ था। दोनों पक्षों ने संपत्ति और करीब 17 लाख रुपये के सेवा लाभों पर अपना अधिकार जताया। मामले की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने दस्तावेजों और गवाहियों पर विचार किया। कोर्ट ने पाया कि शोभा के सेवा अभिलेखों में अरुण साहू का नाम पति के रूप में दर्ज था, जबकि अशोक लता ने स्वीकार किया कि उनका पहले पति से तलाक नहीं हुआ था। इन परिस्थितियों में दोनों महिलाओं को सुखीदास की मृत्यु के समय वैध पत्नी नहीं माना गया। हालांकि, कोर्ट ने स्पष्ट किया कि बच्चों के संपत्ति संबंधी अधिकार उनकी माताओं की वैवाहिक स्थिति से प्रभावित नहीं होंगे। लिहाजा तीनों बच्चों को जमीन और मकान सहित अचल संपत्ति में बराबर हिस्सा मिलेगा। वहीं वेतन, पेंशन, सामान्य भविष्य निधि, उपादान और अन्य सेवा लाभों की करीब 17 लाख रुपये की राशि प्राप्त करने के लिए संबंधित पक्षों को सक्षम न्यायालय से उत्तराधिकार प्रमाणपत्र लेना होगा। न्यायमूर्ति पार्थ प्रतीम साहू और न्यायमूर्ति सुषमा सावंत की पीठ ने 13 अक्टूबर को दोनों याचिकाओं का निराकरण करते हुए ट्रायल कोर्ट के फैसले में संशोधन किया。
0
0
Report
Advertisement

दिल्ली के कालिंदी कुंज में युवक की हत्या, चार आरोपी मौके से फरार

New Delhi, Delhi:दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके में एक युवक की चाकू मार कर बेरहमी से हत्या कर दी गई वहीं इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गए. मृतक युवक की पहचान शाहिद हुसैन के रूप में हुई है जो अबुल फजल एंक्लेव इलाके में रहता था. वही आगे पुलिस ने जांच में पता किया कि मृतक शाहिद हुसैन शाहीन बाग पुलिस स्टेशन का BC था. फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. वही इस घटना का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है जिसमें देखा जा रहा है की मोटरसाइकिल पर सवार चार युवक एक स्कूटी सवार को पहले टक्कर मारते हैं जब वह स्कूटी सवार नीचे गिर जाता है तो उस पर ताबड़तोड़ चाकू से कई वॉर आरोपी युवकों के द्वारा किया गया है जब तक कि वह पूरी तरह लहू लुहान नहीं हो गया वही इस वारदात को अंजाम दे रहे थे तो वहां लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई लेकिन किसी ने भी बढ़ाने की उसे युवक को कोशिश नहीं की वही इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फिर अपने मोटरसाइकिल को चालू कर मौके से फरार हो जाते हैं. वही जब इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई तो पुलिस के द्वारा पेट्रोलिंग कर रहे पुलिसकर्मी ने घायल युवक को अपोलो अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वह इस पूरे मामले में साउथ ईस्ट के डीसीपी विनीत कुमार ने जानकारी देते हुए बताया है कि पुलिस स्टेशन कालिंदी कुंज के हेड कॉन्स्टेबल मनीष ने ड्यूटी ऑफिसर को सूचना दी कि श्रीराम चौक पर एक व्यक्ति को चाकू मार दिया गया है। सूचना मिलने पर, SHO कालिंदी कुंज, SI रविंदर और कॉन्स्टेबल बालकिशन के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुँचे। घटनास्थल पर एक स्कूटी लावारिस हालत में मिली, जिस पर खून के निशान थे। शुरूआती जाँच में पता चला कि पुलिस स्टेशन कालिंदी कुंज के कॉन्स्टेबल अवधेश घायल व्यक्ति को पहले ही अपोलो अस्पताल पहुँचा चुके थे। अपोलो अस्पताल से शाम 5:32 बजे MLC नंबर 1137/26 प्राप्त हुई, जिसे डॉ. अभिनय ने तैयार किया था। इसमें बताया गया कि शाहिद हुसैन (पिता: ज़ाकिर हुसैन, निवासी: B-47, अबुल फज़ल एन्क्लेव पार्ट-II, शाहीन बाग, जामिया नगर) को मृत अवस्था में लाया गया था।स्थानीय जाँच से पता चला कि शाहिद हुसैन (जो शाहीन बाग का BC है) बसंतपुर में शाबिद मलिक उर्फ मोनू (जो पुलिस स्टेशन कालिंदी कुंज का BC है) से मिलने गया था। वे वहाँ एक रेस्टोरेंट में मिले। घटना स्थल से मिली स्कूटी पर लौटते समय, कथित तौर पर काले रंग की नई स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार चार लड़कों ने उसे रोका। उसकी स्कूटी को ओवरटेक करने के बाद, उन्होंने उसे चाकू मार दिया, जिससे उसे जानलेवा चोटें आईं। पुलिस स्टेशन कालिंदी कुंज के शाबीद मलिक उर्फ मोनू को हिरासत में ले लिया गया है और आगे की जाँच जारी है.
0
0
Report

हांसी मंडी में बारिश से धान खरीदी-उठान ठप, किसानों की चिंताएं बढ़ीं

Hansi, Haryana:हांसी मंडी में बारिश से भीगा किसानों का पीला सोना, खरीद और उठान ठप होने से परेशानी बढ़ी मंडी में धान की आवक करीब 40 हजार क्विंटल पहुंची नालों तक में पड़ा धान, मंडी की व्यवस्था पर उठे सवाल हांसी की अनाज मंडी में थोड़ी सी बारिश ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। मंडी में खुले आसमान के नीचे पड़ा धान बारिश से भीग गया, जिससे किसानों को अपनी फसल खराब होने की चिंता सताने लगी है। मंडी में धान की आवक करीब 40 हजार क्विंटल तक पहुंच चुकी है, लेकिन खरीद और उठान की धीमी प्रक्रिया के कारण किसानों और आढ़तियों की मुश्किलें बढ़ रही हैं। मंडी में हालात ऐसे हैं कि धान नालों तक में पड़ा नजर आ रहा है। बारिश के कारण किसानों को अपनी फसल की गुणवत्ता खराब होने और उचित भाव नहीं मिलने का डर सता रहा है। किसानों का आरोप है कि धान की खरीद नहीं हो रही और निजी खरीद में भी भावों में कटौती की जा रही है। वहीं, उठान नहीं होने से मंडी में धान के ढेर लगते जा रहे हैं। सर्व व्यापार मंडल के प्रधान बजरंग बंसल ने कहा कि मौजूदा हालात में किसान और आढ़ती दोनों परेशान हैं। बारिश से धान भीग रहा है और खरीद व उठान की उचित व्यवस्था नहीं होने से मंडी में समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि किसानों की फसल की समय पर खरीद और उठान होना जरूरी है, ताकि उन्हें आर्थिक नुकसान से बचाया जा सके। मंडी में धान की आवक लगातार बढ़ रही है, लेकिन खरीद और उठान की व्यवस्था में तेजी नहीं आने से किसानों की चिंता बढ़ती है। अब किसानों और आढ़तियों को इंतजार है कि संबंधित विभाग इस समस्या का समाधान कब तक करता है।
0
0
Report

जबलपुर-भोपाल-इंदौर कॉरिडोर से 1 लाख करोड़ निवेश, 6 लाख रोजगार

Bhopal, Madhya Pradesh:मोहन कैबिनेट की बैठक खत्म मुख्यमंत्री ने कहा जबलपुर इंदौर इंडस्ट्री कॉरिडोर महाकौशल में विकास होगा नई कंपनी का गठन किया है राज्य शासन की स्वामित्व होगी 100 करोड़ की कंपनी होगी तेजी गति से काम होगा जबलपुर , नरसिंहपुर संभावना वाला क्षेत्र टूरिज्म, हैवी इंडस्ट्री, एविएशन की संभावना पानी, बिजली , सड़क की उपलब्धता है उद्योग से लाभ मिलेगा, हर क्षेत्र में उद्योग टाउनशिप की तरह होगा मार्च 2028 तक 1 लाख करोड़ का निवेश होगा पूर्ण अवधि में 6 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा माइनिंग, लॉजिस्टिक, वेयर हाउसिंग, फर्नीचर की संभावना है GIS भोपाल में करने का निर्णय लिया है भोपाल में बड़ी संभावना बढ़ी है पौने चार हजार करोड़ का निवेश के लिए आगे चलकर जबलपुर मेट्रोपोलिटन बनेगा सांदीपनि विद्यालय में बसों के लिए जिला कलेक्टर को पावर दिए है 241 करोड़ की मंजूरी दी है नए जिलों में महिला बाल विकास के कार्यालय खुल रहे जबलपुर भोपाल इंदौर i डिस्ट्रियल कॉरिडोर विशेष प्रयोजन साधन spv कंपनी का गठन जबपुर - नरसिंहपुर रायसेन - भोपाल सीहोर देवास इंदौर होंगे शामिल 100 करोड़ प्रारम्भिक राशि, राज्य शासन 20 करोड़ ब्याज मुक्त ऋण 5 संभावित आर्थिक कलस्टर, 7 जिले सिंचाई परियोजना की निरंतरता रखी चितरंगी सिंचाई परियोजना से फायदा होगा आयुर्वेदिक कॉलेजों। को मंजूरी दी गई है
0
0
Report
Advertisement

गुरेज़ में गर्भवती महिला और नवजात की मौत के बाद बाजार बंद, सुविधाओं पर सवाल

Markets shut in Gurez after death of pregnant woman and her newborn. Markets remained closed in Gurez valley of north Kashmir’s Bandipora district following the death of a pregnant woman and her newborn, triggering concern among residents over emergency healthcare facilities and medical access in the remote border region. The deaths have renewed questions about the availability of medical staff, timely referrals and emergency transport in Gurez, where harsh weather and road closures can leave residents struggling to access specialised healthcare. The woman, a resident of Tulail, was reportedly taken to a local health facility before being referred to a higher-level hospital in Bandipora after doctors found her condition critical. The referral was allegedly delayed amid snowfall and restrictions on movement. Residents have expressed concern over the difficulties faced by patients requiring urgent medical attention, particularly as winter approaches and connectivity to the valley becomes increasingly vulnerable to severe weather. The incident has once again highlighted the healthcare challenges confronting people in remote areas of Gurez, where timely access to advanced medical facilities remains a major concern. Meanwhile Deputy Commissioner Bandipora Indu Chib on Thursday said a probe has been ordered against a doctor in connection with the death of a pregnant woman from the remote Gurez valley, and assured strict action against those found responsible.
0
0
Report

बेगूसराय में गैस सिलेंडर ब्लास्ट, पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे

Begusarai, Bihar:बेगूसराय- चाय बनाने के दौरान अचानक गैस सिलेंडर में ब्लास्ट होने से एक ही परिवार के पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को घर से बाहर निकाला गया और इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ सभी का इलाज चल रहा है। वहीं, इस हादसे में घर में रखा सामान भी जलकर क्षतिग्रस्त हो गया। घटना डंडारी थाना क्षेत्र के डंडारी गांव की है। आपको बताते चले बेगूसराय के डंडारी थाना क्षेत्र के डंडारी गांव में गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से एक ही परिवार के पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गए। बताया जा रहा है कि परिवार के सभी सदस्य घर में मौजूद थे। इसी दौरान घर की एक महिला गैस चूल्हे पर चाय बनाने के लिए गई थी। जैसे ही गैस चालू की गई, अचानक सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट इतना अचानक हुआ कि परिवार के लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। हादसे में घर में मौजूद पांच लोग झुलस गए। वहीं, ब्लास्ट के बाद घर में आग लग गई, जिससे घर में रखा सामान भी जलकर क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। हालांकि, स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए किसी तरह सभी घायलों को घर से बाहर निकाला। इसके बाद सभी को इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ उनका उपचार जारी है।वहीं, घटना की सूचना मिलते ही डंडारी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। फिलहाल, गैस सिलेंडर में ब्लास्ट होने के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।
0
0
Report

चित्तौड़गढ़ में नवरात्रि सुरक्षा मुहिम: महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस का बड़ा कदम

Begun, Rajasthan:एंकर - चित्तौड़गढ़ में नवरात्रि में महिला सुरक्षा को लेकर जिला पुलिस सतर्क है। एसपी धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन में ऑपरेशन शक्ति सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है। एसपी ने चित्तौड़गढ़ शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं, निम्बाहेड़ा में पांच प्रमुख स्थानों पर सादे वस्त्रों में डिकॉय ऑपरेशन चलाकर तीन युवकों को डिटेन किया गया। बेगूं में भी तीन स्थानों पर महिला पुलिसकर्मियों ने निगरानी रखी। पुलिस द्वारा गरबा पांडालों में नियमित गश्त के साथ महिलाओं और बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों, कानूनी अधिकारों और साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

बारां के बामला-कलमंडा मार्ग पर बल्कर में आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

Baran, Rajasthan:बारां के बामला-कलमंडा मार्ग पर राख से भरे बल्कर में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान बारां। जिले के बामला-कलमंडा मार्ग पर आज राख से भरे एक बल्कर में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि चालक को अपनी जान बचाने के लिए चलते बल्कर से कूदना पड़ा। जानकारी के अनुसार बल्कर में अचानक आग की लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आग ने पूरे बल्कर को अपनी चपेट में ले लिया। आग तेजी से फैलती देख चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए कूदकर अपनी जान बचाई。 आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, हालांकि प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और ग्रामीण अपने स्तर पर आग बुझाने में जुट गए। सूचना पर नजदीक के सोयाबीन प्लांट के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे और फैक्ट्री से कार्बन डाइऑक्साइड पाइप लाकर आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन बल्कर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
0
0
Report

स्पीति की परंपरा के साथ मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू का पारंपरिक नृत्य

Kaza Khas, Kaza, Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू काजा के रांगरिक गांव में पारंपरिक नृत्य करते नजर आए। इस दौरान उन्होंने स्थानीय संस्कृति और परंपराओं की झलक पेश की। स्पीति क्षेत्र की पारंपरिक संस्कृति, लोकनृत्य और रीति-रिवाज यहां की विशिष्ट पहचान हैं। मुख्यमंत्री का पारंपरिक नृत्य करते हुए वीडियो सामने आया है, जो स्थानीय संस्कृति से जुड़ाव को दिखाता हुआ नज़र आ रहा है। इससे पहले बुधवार दोपहर मुख्यमंत्री ने लाहौल-स्पीति के दुर्गम और सामरिक रूप से महत्वपूर्ण जनजातीय सीमावर्ती क्षेत्रों में 116.28 करोड़ रुपये लागत की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए। मुख्यमंत्री ने स्पीति घाटी के रोंगटोंग में बैटरी स्टोरेज से संचालित प्रदेश के पहले सौर ऊर्जा संयंत्र का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने स्पीति घाटी में 24.36 करोड़ रुपये की लागत से 12 किलोमीटर लंबे तांगयुत-हिक्किम सड़क मार्ग के उन्नयन कार्य का भी लोकार्पण किया। यह परियोजना दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों और अत्यधिक ठंडे मौसम वाले इस ऊंचाई वाले क्षेत्र में सड़क संपर्क सुधारने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।
0
0
Report

पुणे के अम्बेगाव-जुन्नर में दुष्काळ घोषित, किसानों को मिलने लगी 12 सरकारी सुविधाएं

Shirur, Maharashtra:पुणे जिल्ह्यातील आंबेगाव आणि जुन्नर तालुक्यांचा अखेर दुष्काळी तालुक्यांचा यादीत समावेश करण्यात आला आहे. खरीप हंगामात पावसाने ओढ दिल्याने पिकांचे मोठे नुकसान झाले होते; त्यामुळे हे दोन्ही तालुके दुष्काळी जाहीर करावेत, अशी जोरदार मागणी खासदार डॉ. अमोल कोल्हे आणि आमदार दिलीप वळसे पाटील यांनी राज्य सरकारकडे सातत्याने लावून धरली होती. दोन्ही लोकप्रतिनिधींच्या या पाठपुराव्याला अखेर मोठे यश आले असून, शासनाच्या मदत व पुनर्वसन विभागाने याबाबतचा अधिकृत शासन निर्णय (GR) जारी केला आहे. या निर्णयामुळे आंबेगाव आणि जुन्नरमधील शेतकऱ्यांचे पीक कर्ज पुनर्गठन, वीजबिल सवलत, विद्यार्थ्यांचे परीक्षा शुल्क माफी यासह १२ महत्त्वाच्या शासकीय सवलती लागू होणार आहेत. शेतकऱ्यांकडून तातडीच्या थेट आर्थिक मदतीची मागणी. शासनाने दोन्ही तालुक्यांचा दुष्काळग्रस्त यादीत समावेश केल्याने दिलासा मिळाला असला, तरी केवळ यादीत समावेश करून भागणार नाही, अशी भावना स्थानिक शेतकऱ्यांमधून व्यक्त होत आहे. पावसाअभावी शेतातील उभी पिके पूर्णपणे जळून खाक झाली आहेत, तसेच जनावरांच्या चाऱ्याचा आणि पिण्याच्या पाण्याचा प्रश्न दिवसेंदिवस अत्यंत गंभीर बनत चालला आहे. त्यामुळे शासनाने केवळ कागदोपत्री सवलती न देता, परिस्थितीचे गांभीर्य ओळखून शेतकऱ्यांच्या खात्यावर तातडीने थेट व भरघोस आर्थिक मदत जमा करावी, अशी आग्रही मागणी आता बळीराजाकडून केली जात आहे.
0
0
Report
Advertisement

SC ने EC को फटकारा; सपकाळ ने भाजपा और EC पर जोरदार हमला किया

Washim, Maharashtra:अँकर:कर्नाटकातील निवडणुकीच्या मतमोजणीचे रेकॉर्ड गहाळ झाल्याच्या प्रकरणावरून सर्वोच्च न्यायालयाने निवडणूक आयोगाला फटकारल्यानंतर काँग्रेस प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाळ यांनी भाजप आणि निवडणूक आयोगावर जोरदार टीका केली आहे. एसआयआर प्रक्रियेत मतदारांची नावे वगळली जात असल्याचा आरोप करत, निवडणूक आयोग भाजपच्या इशाऱ्यावर काम करत असल्याचा दावा त्यांनी केला. तसेच, मुख्य निवडणूक आयुक्त ज्ञानेश कुमार यांच्यावर देशद्रोहाचा गुन्हा दाखल करून त्यांना अटक करण्याची मागणीही सपकाळ यांनी केली.‘वोट चोर, गद्दी छोड’ या काँग्रेसच्या मागणीला सर्वोच्च न्यायालयाच्या निरीक्षणामुळे बळ मिळाल्याचेही ते म्हणाले.
0
0
Report

रत्नाकर मिश्र का स्पष्ट रुख: राष्ट्रहित और सनातन मूल्यों को प्राथमिकता

Ukhdand, Uttar Pradesh:राजेश मिश्र मीरजापुर मीरजापुर। नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने एक बयान में कहा कि उन्हें ऐसे लोगों का समर्थन या वोट नहीं चाहिए, जो उनके अनुसार राम और हिंदू विरोधी तथा आतंकवाद का समर्थन करने वाली विचारधारा रखते हैं। विधायक ने कहा कि उनकी प्राथमिकता राष्ट्र, सनातन संस्कृति और हिंदू समाज की सुरक्षा एवं सम्मान है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ ताकतें धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और समाज में विभाजन पैदा करने का प्रयास करती हैं। रत्नाकर मिश्र ने कहा कि वे ऐसी राजनीति से समझौता नहीं करेंगे और राष्ट्रहित तथा सनातन मूल्यों के पक्ष में अपनी आवाज मजबूती से उठाते रहेंगे।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top