233001
गाजीपुरः पॉक्सो कोर्ट ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 साल की सजा के साथ 50 हजार का जुर्माना
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर के विशेष न्यायाधीश पाक्सो प्रथम राकेश कुमार सप्तम की अदालत ने बुधवार की शाम 5 बजे नाबालिक पीड़िता को बहला फुसला कर दुष्कर्म के मामले में आरोपी श्रीनिवास उर्फ सियाराम को 10 साल की कारावास के साथ ही 50 हजार रुपये के अर्थदंड से दण्डित किया है। वहीं एक अन्य सहयोगी आरोपी राधेश्याम को 5 साल की कारावास की सजा के साथ ही 5 हजार रुपये के अर्थदंड से दण्डित किया है। साथ ही साथ अर्थदंड की राशि से 75 प्रतिसत राशि पीड़िता को देने का आदेश दिया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मुजफ्फरनगर में ठेले के खेल के दौरान मासूम की मौत, CCTV कैद हादसा
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर मुज़फ्फरनगर मे खेलते वक्त मासूम बच्चे की मौत, ठेले से खेलने के दौरान दीवार मे चिता था बच्चा, अस्पताल में 6 वर्षीय आहद की हुई दुखद मृत्यु, 6 से ज्यादा बच्चे ठेले के साथ खेलते हुए दिखे, ठेले का LIVE हादसा CCTV कैमरे में हुआ कैद, मासूम बच्चे की मौत से परिवार में मचा कोहराम, मीरापुर कस्बे के मोहल्ला मुश्तरिक का है मामला।0
0
Report
मुज़फ़्फ़रनगर में ई-रिक्शा की टक्कर, तालिब को गंभीर चोट; CCTV में घटना कैद
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुज़फ्फरनगर ब्रेकिंग तेज रफ्तार से आ रही ई रिक्शा ने बाइक सवारों को मारी टक्कर बाइक सवार छात्र तालिब क़ो आईं गंभीर चोटे ईरिक्शा व बाइक सवारों के बीच हुआ हादसा सीसीटीवी मे कैद घायल छात्र क़ो गंभीर अवस्था मे हायर सेंटर किया रेफर थाना मीरापुर कोतवाली क्षेत्र के बस स्टैंड का मामला0
0
Report
अमेठी: बहन के घर के बहाने भाई- पिता पर हमला, हाईवे पर जाम
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - बहन के घर सुलह समझौता करने गए भाई और पिता के ऊपर हुआ जानलेवा हमला। बहन के साथ हुई मारपीट की जानकारी मिलने पर बहन को देखकर वापस लौट रहे भाई पर लगभग आधा दर्जन लोगों ने किया हमला। रामगंज बाजार स्थित बीचो-बीच हाईवे पर बहन के घर वालों ने भाई को जमकर पीटा। जिसके चलते भाई का सर फटा और हुआ लहूलुहान। इसी के साथ एक बच्चे और अधेड़ को भी आई चोटे। बहन के ससुराल वाले भाई को पीटपाट कर मौके से हुए फरार। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामगंज ले गई। जहां से घायल की गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टर ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भादर के लिए किया रेफर। बीचोबीच सड़क पर मारपीट होने के चलते लगभग 15 मिनट तक हाईवे संख्या 330 पर लगा रहा जाम। पुलिस घटना की जांच एवं आवश्यक कार्यवाही में डटी हुई है। रामगंज थाने की चौकी रामगंज क्षेत्र अंतर्गत बीच बाजार की है घटना।0
0
Report
Advertisement
इटावा में आंगनवाड़ी चयन के बाद ब्लॉक अधिकारी से रिश्वत मांगने का आरोप
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा जनपद में नवचयनिंग आंगनवाड़ी सहायिका ने ब्लॉक परियोजना अधिकारी पर 50 हजार रुपए रिश्वत मांगने का आरोप लगाया अधिकारी ने जांच के बाद कार्यवाही की बात कही है। इटावा जनपद में विकास भवन में उस वक्त एक मामला सुर्खियों में आया जब एक आंगनवाड़ी सहायिका का चयन हुआ चयन के बाद महिला ने ब्लॉक परियोजना अधिकारी पर 50 हजार रुपए की मांग की गई मामला बढ़ता देख अधिकारी द्वारा मामले का संज्ञान लिया गया डीपीओ लक्ष्मीकांत त्रिपाठी के पास मामला पहुंचा तो दोनों पक्षों को सुना गया वहीं इस मामले में डीपीओ ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है और इस मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी जो आरोप लगे है और दोषी पाये जाने पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। प्रीति सिंह - चयनिका - आरोप लगाने वाली लक्ष्मीकांत त्रिपाठी - डीपीओ इटावा0
0
Report
हरदोई में भाइयों के विवाद में युवक ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी, मौत
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में बाइक सहित युवक की जिंदा जलकर मौत,बाइक को लेकर दोनों भाइयों के बीच हुआ था विवाद,लाइव वीडियो आया सामने उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में बाइक को लेकर दो सगे भाइयों के बीच हुआ विवाद दर्दनाक हादसे में बदल गया।विवाद के दौरान एक युवक ने बाइक सहित खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली जिससे उसकी जिंदा जलकर मौत हो गई।युवक का बाइक सहित चलते हुए का वीडियो आया सामने।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है बाइक सहित युवक की जिंदा जलकर हुई मौत का यह लाइव वीडियो अतरौली थाना क्षेत्र के नरोईया गांव का है यहाँ गांव निवासी शेरू और उसका छोटा भाई निखिल गांव के चौराहे पर परचून की दुकान चलाते थे।दुकान पर बोतलों में पेट्रोल भी बेचा जाता था।बताया गया कि उनके पिता गंगाराम तीर्थ यात्रा पर पूर्णागिरि गए हुए हैं, जबकि दो अन्य भाई साजन और विकास बंगलौर में मजदूरी करते है शुक्रवार शाम करीब चार बजे निखिल दुकान पर बैठा था।इसी दौरान बड़ा भाई शेरू नशे की हालत में बाइक लेकर दुकान पर पहुंचा और पुवायां जाने के लिए बाइक मांगने लगा।निखिल ने उसकी हालत देखते हुए बाइक देने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों भाइयों में कहासुनी शुरू हो गई।विवाद बढ़ने पर शेरू ने दुकान से पेट्रोल उठाकर बाइक पर छिड़क दिया और आग लगा दी।बाइक धू-धू कर जलने लगी।आग बुझाने के लिए निखिल बाल्टी लेकर पहुंचा,लेकिन शेरू उसे रोकने लगा।इसी दौरान निखिल ने बाल्टी शेरू के सिर पर मार दी।इसके बाद वह दुकान से दो बोतल पेट्रोल लेकर आया और खुद पर छिड़ककर आग लगा ली।आग की लपटों में घिरे निखिल को गंभीर हालत में बाहर निकाला गया।घटना की सूचना मिलने के करीब आधा घंटा बाद पुलिस मौके पर पहुंची,जबकि एंबुलेंस लगभग 45 मिनट बाद पहुंची।निखिल को सीएचसी भरावन ले जाया गया,जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है सीओ संतोष कुमार सिंह का कहना है कि आज दिनांक 22 मई को थाना अतरौली,जनपद हरदोई क्षेत्र के ग्राम नरोइया में मोटरसाइकिल चलाने के लिए ना देने को लेकर भाई-भाई में आपस में विवाद हो गया।जिसमें निखिल पुत्र गंगाराम राठौर, उम्र करीब 18 वर्ष द्वारा स्वयं पर पेट्रोल डालकर,आग लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया गया। सूचना प्राप्त होते ही तत्काल स्थानीय पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर घायल निखिल को उपचार हेतु सीएचसी भरावन भिजवाया गया,जहां पर उपचार के दौरान निखिल की मृत्यु हो गई।पुलिस द्वारा मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया तथा अन्य आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। बाइट-संतोष कुमार सिंह सीओ संडीला हरदोई0
0
Report
हरदोई में जूस के पैसे मांगने पर ठेला संचालक पर हमला, वीडियो वायरल
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में मैंगो जूस के पैसे मांगने पर ठेला संचालक पर हमला, वीडियो वायरल हरदोई के हरियावां थाना क्षेत्र में मैंगो जूस के पैसे मांगना एक ठेला संचालक को भारी पड़ गया। गांव-गांव घूमकर जूस बेचकर परिवार का पालन पुष्पण करने वाले 50 वर्षीय खुशीराम कश्यप को चार युवक ने मामूली विवाद में बेरहमी से पीट दिया। आरोप है कि हमलावरों ने पहले मैंगो जूस पिया और फिर बिना पैसे दिए वहां से जाने लगे। जब खुशीराम ने अपने पैसे मांगे तो आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और कुछ दूरी पर ले जाकर डंडों, लात-घूंसों और ईंटों से जमकर हमला कर दिया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक थाना हरियावां के शाहपुर विनौरा गाँव के रहने वाले खुशीराम कश्यप गांव में ठेले पर मैंगो जूस बेचने का काम करते हैं।शुक्रवार शाम वह हरियावां बाजार में जूस की बिक्री कर रहे थे।इसी दौरान चार युवक उनके ठेले पर पहुंचे और मैंगो जूस पिया।आरोप है कि जूस पीने के बाद चारों बिना पैसे दिए ही वहां से चल दिए। खुशीराम जब अपने रुपये मांगते हुए उनके पीछे पहुंचे तो करीब 200 मीटर दूर आरोपियों ने उन्हें घेर लिया और हमला कर दिया।वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कई लोग मिलकर खुशीराम को डंडों, ईंटों और लात-घूंसों से पीट रहे हैं।हमले में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई हैं।हालत बिगड़ने पर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरियावां ले जाया गया,जहां से डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज हरदोई रेफर कर दिया।फिलहाल उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़ित के बेटे राजन कश्यप ने सुल्ताना, डब्लू, सरमन जोशी समेत एक अज्ञात युवक के खिलाफ हरियावां थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है.क्षेत्राधिकारी हरियावां अजीत चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है तथा जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
बहराइच: खेत में घास काट रहीं 14 वर्षीय किशोरी पर तेंदुए का हमला
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच जिले में तेंदुए का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला कोतवाली नानपारा इलाके से सामने आया है, जहां के कोड़री गांव निवासी मंसाराम की बेटी रुchi पर अचानक तेंदुए ने हमला कर दिया। घटना उस वक्त की है जब किशोरी अपने पालतू मवेशियों के लिये खेत में घास काटने गयी थी, तभी पास के गन्ने के खेत में छिपे तेंदुए ने अचानक उस पर हमला कर दिया और अपने पंजों से उसे दबोच लिया। किशोरी की चीख-पुकार सुनकर पास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण लाठी-डंडा लेकर मौके की तरफ दौड़े। ग्रामीणों के भारी शोर-शराबा करने और डंडे बरसाने के बाद तेंदुआ किशोरी को छोड़कर गन्ने के खेत में भाग निकला। आनन-फानन में लहूलुहान किशोरी को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।0
0
Report
बिहार के बक्सर जा रही यात्रियों से भरी बस पोखरे में पलटी, 1 की मौत, कई घायल, अन्य की तलाश जारी- डीएम
Ghazipur, Uttar Pradesh:ग़ाज़ीपुर में यात्रियों से भरी एक बस पोखरे में पलट गई। हादसे में एक यात्री की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में सात की हालत गंभीर है, जिनका इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। बताया जा रहा है कि जाम से बचने के लिए बस चालक ने शॉर्टकट रास्ता चुना और यही फैसला यात्रियों पर भारी पड़ गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। प्रशासन और पुलिस की टीम राहत-बचाव में जुटी रही। दरअसल गाजीपुर से बिहार के बक्सर रेलवे स्टेशन जा रही लगभग 35 यात्रियों से भरी बस नेशनल हाईवे-31 पर भांवरकोल थाना क्षेत्र के पखनपुरा गांव के पास अचानक अनियंत्रित होकर पोखरे में पलट गई। हादसा इतना भयावह था कि बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर चीख-पुकार गूंजने लगी। जानकारी के मुताबिक हाईवे पर जाम लगा हुआ था। जाम से बचने के लिए बस चालक ने शॉर्टकट रास्ता अपनाया, लेकिन रास्ता संकरा और असुरक्षित होने के कारण बस सीधे पोखरे में जा गिरी। हादसे के बाद स्थानीय लोग सबसे पहले मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव शुरू किया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही एसपी ग्रामीण अतुल सोनकर, सीओ मोहम्मदाबाद सुधाकर पाण्डेय और एसडीएम हर्षिता तिवारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को एम्बुलेंस के जरिए मोहम्मदाबाद अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में आठ लोगों की हालत गंभीर देख उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने एक यात्री को मृत घोषित कर दिया। सात अन्य घायलों का इलाज जारी है। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला भी मेडिकल कॉलेज पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। इस दौरान जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने बताया कि बस में करीब 30 से 35 यात्री सवार थे, जो गाजीपुर से बिहार के बक्सर रेलवे स्टेशन ट्रेन पकड़ने जा रहे थे। जाम की वजह से चालक ने शॉर्टकट रास्ता लिया और इसी दौरान बस पोखरे में पलट गई। फिलहाल प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा है। हादसे के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है कि आखिर बस चालक ने जोखिम भरा रास्ता क्यों चुना।0
0
Report
ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का बड़ा प्रहार,सघन चेकिंग में 11 वाहन सीज,170 वाहनों के कटे चालान
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाज़ीपुर में सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस अब पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रही है। प्रदेश में बढ़ते सड़क हादसों को रोकने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आज गाज़ीपुर पुलिस और यातायात विभाग की संयुक्त टीम ने जिलेभर में सघन चेकिंग अभियान चलाया। अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण में शहर के प्रमुख चौराहों और संवेदनशील मार्गों पर वाहनों की गहन जांच की गई। इस दौरान बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों, तीन सवारी बैठाकर फर्राटा भरने वालों, ओवरस्पीडिंग करने वालों और बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की गई। इतना ही नहीं, काली फिल्म लगे वाहनों और बिना वैध दस्तावेजों के सड़कों पर दौड़ रहे वाहनों को भी पुलिस ने नहीं बख्शा। चेकिंग अभियान के दौरान गंभीर नियम उल्लंघन पाए जाने पर 11 वाहनों को सीज कर दिया गया। वहीं यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले करीब 170 वाहनों का चालान काटते हुए शमन शुल्क भी वसूला गया। पुलिस अधिकारियों ने साफ कहा है कि सड़क सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।0
0
Report
Advertisement
बहराइच में फर्जी VIP प्रोटोकॉल पर कार सीज, CO ट्रैफिक ने कार्रवाई कराई
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच से बड़ी खबर बहराइच में फर्जी वीआईपी प्रोटोकॉल दिखाना पड़ा भारी — हूटर बजाते हुए फर्राटा भर रही न्यायाधीश की नेम प्लेट लगी कार को CO ट्रैफिक ने किया सीज। खबर बहराइच से है, जहां ट्रैफिक पुलिस और परिवहन विभाग की टीम यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों पर कड़ा ऐक्शन ले रही है; इसी कड़ी में चेकिंग के दौरान भरे बाजार से हूटर बजाते हुए तेज रफ्तार में निकल रही एक कार को पुलिस टीम ने सीज कर दिया, मामला रोडवेज के पास का है, जहां बस स्टेशन पर चेकिंग अभियान के दौरान CO राज सिंह के नेतृत्व में यातायात पुलिस व RTO विभाग की संयुक्त टीम ने एक कार को सीज कर दिया। बताया जा रहा है कि UP 32 RJ 1805 नंबर की कार सायरन बजाते हुए रोडवेज बस स्टेशन से तेज रफ्तार में गुजर रही थी, तभी मौके पर मौजूद सीओ ट्रैफिक राज सिंह ने फौरन वाहन को रोका जिसपर न्यायाधीश की नेम प्लेट लगी हुई थी तथा उच्च न्यायालय का लोगो भी लगाया गया था। आरोप है कि चालक वीआईपी प्रोटोकॉल लेने की कोशिश कर रहा था। चेकिंग के दौरान दस्तावेजों और वाहन पर लगे प्रतीकों की जांच की गई, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वाहन को सीज कर दिया। CO राज सिंह ने स्पष्ट किया कि नियम सबके लिए समान हैं और बिना अनुमति सायरन, नेम प्लेट या विशेष चिन्हों का इस्तेमाल करने वालों पर कार्रवाई जारी रहेगी।0
0
Report
रायबरेली के ग्रामीण बिजली समस्या के विरोध में बायपास पर जाम, महिलाएं शामिल
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली : बिजली व्यवस्था से परेशान ग्रामीणों का टूटा सब्र का बांध, लखनऊ प्रयागराज बाईपास जाम कर किया प्रदर्शन, बड़ी संख्या में महिलाएं रही प्रदर्शन का हिस्सा, दो दिन पूर्व एसडीएम को ग्रामीणों ने दिया था ज्ञापन,करीबन एक घण्टे जाम लगने से लगी वाहनों की कतार, पुलिस ने बहाल कराया आवागमन। ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के पट्टी रहस कैथवल गाँव का मामला, सड़क जाम का वीडियो हुआ वायरल0
0
Report
लखनऊ नगर निगम ने 8 जोनों में जनगणना नियंत्रण कक्ष स्थापित, हेल्पलाइन शुरू
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ नगर निगम ने 8 जोनों में स्थापित किए 'जनगणना नियंत्रण कक्ष', त्वरित समाधान हेतु हेल्पलाइन नंबर जारी\n\nलखनऊ, 22 मई। भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण 'मकान सूचीकरण एवं मकान गणना' के सफल संचालन हेतु लखनऊ नगर निगम द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए नगर के सभी 8 जोनों में 'जनगणना नियंत्रण कक्ष' स्थापित किए गए हैं।\n\nअपर नगर आयुक्त/नगर जनगणना अधिकारी द्वारा जारी आदेश के क्रम में, ये नियंत्रण कक्ष दिनांक 22 मई, 2026 से 20 जून, 2026 तक क्रियाशील रहेंगे। इनका मुख्य उद्देश्य जनगणना कार्य से संबंधित जनशिकायतों का त्वरित निस्तारण, सूचनाओं का आदान-प्रदान एवं प्रगणकों को आवश्यक सहयोग प्रदान करना है।\n\nप्रत्येक जोनल नियंत्रण कक्ष में एक वरिष्ठ लिपिक को प्रभारी अधिकारी के रूप में तैनात किया गया है। लखनऊ की जनता अपनी जनगणना संबंधी किसी भी समस्या, शिकायत या जानकारी के लिए सुबह 8:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक सीधे संबंधित जोन के प्रभारी अधिकारी से संपर्क कर सकती है।\n\nजोनवार नियंत्रण कक्ष प्रभारी एवं हेल्पलाइन नंबर: \n*जोन*\t* *नियंत्रण कक्ष प्रभारी*\t* *हेल्पलाइन नं०*\nजोन-01 आरिफ नकवी, लिपिक 9415026695\nजोन-02 अर्चना, लिपिक 9044477306\nजोन-03 Asiś Chandra, लिपिक 9305888263\nजोन-04 विरेन्द्र कुमार, लिपिक 7905873935\nजोन-05 मनोज कुमार, लिपिक 8318903325\nजोन-06 मिर्जा इरसाद बेग, लिपिक 8576067280\nजोन-07 प्रवीन सिंह, लिपिक 8299778548\nजोन-08 आशुतोष गुप्ता, लिपिक 9919476939\nनगर आयुक्त, आई.ए.एस. गौरव कुमार ने जनता से अपील की है कि जनगणना राष्ट्रीय महत्व का कार्य है। यदि किसी भी नागरिक को प्रगणक के संबंध में कोई शंका हो या कोई समस्या आए, तो वे तत्काल अपने जोन के नियंत्रण कक्ष पर संपर्क करें। सभी प्रगणकों के पास नगर निगम द्वारा जारी फोटोयुक्त पहचान-पत्र होना अनिवार्य है तथा जनगणना का कार्य पूर्णतः निःशुल्क है।0
0
Report
Advertisement
लखनऊ: गोमती नगर में नया विधानभवन कॉम्प्लेक्स बनना तय, टेंडर जारी
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ लखनऊ के गोमती नगर स्थित सहारा शहर की जमीन पर अब नई विधानसभा बनने का रास्ता साफ हो गया है। लंबे समय से चल रही चर्चाओं पर शुक्रवार को मुहर लग गई, जब एलडीए ने विधानभवन कॉम्प्लेक्स की डिजाइन और प्लानिंग के लिए कंसल्टेंट व आर्किटेक्ट चयन के लिए टेंडर जारी कर दिया। एलडीए की ओर से जारी आरएफपी के अनुसार कंपनियां 23 मई से 21 जून तक आवेदन कर सकेंगी। कंसल्टेंट चयन के बाद डीपीआर तैयार होगी, जिसके आधार पर परियोजना की लागत और निर्माण अवधि तय की जाएगी। जिस जमीन पर नया विधानभवन प्रस्तावित है, उसका कुल क्षेत्रफल 245 एकड़ है। इसमें 170 एकड़ जमीन नगर निगम की और 75 एकड़ एलडीए की है। यह वही जमीन है, जो पहले सहारा इंडिया को लीज पर दी गई थी। बताया जा रहा है कि केवल विधानसभा ही नहीं, बल्कि यहां सचिवालय, मुख्यमंत्री आवास और अन्य सरकारी दफ्तरों को भी विकसित करने की तैयारी है। इसी वजह से टेंडर में "विधानभवन कॉम्प्लेक्स" शब्द का इस्तेमाल किया गया है। सरकार लंबे समय से नई विधानसभा के लिए बड़े भूखंड की तलाश में थी। मगर शहर में इतनी बड़ी और उपयुक्त जमीन नहीं मिल पा रही थी। गोमती नगर की यह जमीन लोकेशन और कनेक्टिविटी दोनों लिहाज से बेहतर मानी जा रही है। शासन स्तर पर फैसला होने के बाद बीते कुछ महीनों में जमीन की पैमाइश और तकनीकी तैयारियां भी शुरू कर दी गई थीं, हालांकि तब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई थी। नगर निगम ने 1994 में सहारा इंडिया हाउसिंग लिमिटेड को 170 एकड़ जमीन 30 साल की लीज पर दी थी। शर्त थी कि यहां आवासीय कॉलोनी और ग्रीन बेल्ट विकसित की जाएगी। नगर निगम का आरोप था कि कंपनी ने लीज की शर्तों का उल्लंघन किया। इसको लेकर वर्षों तक विवाद चलता रहा। पिछले साल 30 साल की अवधि पूरी होने के बाद नगर निगम ने लीज आगे नहीं बढ़ाई और जमीन वापस अपने कब्जे में ले ली। वहीं एलडीए ने भी अपनी 75 एकड़ जमीन पहले ही वापस ले ली थी। इसके बाद से यहां विधानसभा निर्माण की चर्चा तेज हो गई थी। एलडीए वीसी बोले-आर्किटेक्ट चयन के लिए टेंडर जारी एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने बताया कि सहारा शहर की जमीन पर विधानभवन निर्माण के लिए कंसल्टेंट औ0
0
Report
आजमगढ़ में नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जी दस्तावेज बना ठगी, तीन गिरफ्तार
Azamgarh, Uttar Pradesh:अर्द्ध सैनिक बल में नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जीवाड़ा, फर्जी दस्तावेज तैयार कर युवाओं से ठगी करने वाले गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार। आजमगढ़ जिले के थाना रानी की सराय पुलिस ने अर्द्ध सैनिक बल में नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर ठगी करने वाले तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दिलौरी खेल मैदान के पास से आरोपियों को दबोचते हुए उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई में जुटी है। आजमगढ़ जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व एवं थानाध्यक्ष रानी की सराय के द्वारा कार्रवाई की गई। मामले में 20 मई 2026 को थाना रानी की सराय में प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप था कि अभियुक्त नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर लोगों से ठगी कर रहे थे। इस संबंध में मुकदमा सं. 123/2026 के तहत धारा 3(5), 319(2), 318(4), 336(4), 340(2), 61(2), 351(3) एवं 352 बीएनएस के तहत आरोपी विद्यासागर, राहुल कुमार, वीरेन्द्र यादव, राकेश यादव, प्रदीप यादव एवं मुन्ना शर्मा के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया। संबंधित थाने की पुलिस क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि इस मामले से जुड़े आरोपी दिलौरी खेल मैदान के पास मौजूद हैं। पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान राहुल कुमार निवासी कोईलारी खुर्द थाना रानी की सराय, राकेश यादव निवासी अमौड़ा मुहिउद्दीनपुर थाना गंभीरपुर तथा प्रदीप यादव निवासी कोईलारी खुर्द थाना रानी की सराय के रूप में हुई है। पूछताछ में तीनों ने अपना जुर्म स्वीकार किया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।0
0
Report
बाराबंकी में बाबा के वेश में झाड़-फूंक के बहाने अश्लील हरकत, गर्भवती महिला से मामला
Barabanki, Uttar Pradesh:बाराबंकी की रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र में एक गर्भवती महिला के साथ कथित रूप से बाबा के वेश में आए व्यक्ति द्वारा गलत काम करने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता के पति ने आरोप लगाया है कि झाड़-फूंक और बेटे के जन्म का झांसा देकर यह घटना अंजाम दी गई, जिससे गांव में तनाव और आक्रोश का माहौल है। पीड़िता के पति के अनुसार उनके परिवार में पहले से छह बेटियां हैं और वर्तमान में उनकी पत्नी गर्भवती है। आज सुबह दो व्यक्ति, बाबा के वेश में, गांव पहुंचे और घर-परिवार के बारे में जानकारी लेने लगे। इसी दौरान कथित तौर पर उन्होंने दावा किया कि उनकी ‘भभूति’ लगाने से इस बार बेटा पैदा होगा। आरोप है कि बेटा होने के लालच में महिला उनकी बातों में आकर भभूति लगाने के लिए राजी हो गई। इस दौरान कथित बाबा के साथ आया दूसरा व्यक्ति महिला के पति को घर के बाहर बातचीत में उलझाए रहा, जबकि घर के अंदर कथित बाबा ने महिला के साथ गलत काम किया। विरोध करने पर उसका मुंह दबाने का भी आरोप लगाया गया है। घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़िता ने तत्काल इसकी जानकारी अपने पति को दी, जिसके बाद परिजन और ग्रामीण आरोपियों की तलाश में जुट गए। काफी प्रयास के बाद एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया, जबकि दूसरा आरोपी फरार बताया जा रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हिरासत में लिए गए व्यक्ति को कोतवाली ले आई। हालांकि, बाद में उसके गृह जनपद से सत्यापन के आधार पर उसे छोड़ दिया गया। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आया है कि वह व्यक्ति भिक्षा मांगने का कार्य करता है। कोतवाली प्रभारी दयाशंकर द्विवेदी के अनुसार, मामले में यह भी सामने आया है कि आरोपियों द्वारा बेटे के जन्म के नाम पर एक बोरी गेहूं लेने की बात कही गई थी, हालांकि महिला के साथ अश्लीलता की पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस ने कहा है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
