icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
275203
ATAlok TripathiFollow27 Dec 2024, 07:10 am

गाजीपुरः पीएम सुरक्षा बीमा बनी मददगार, बिजली के तार की चपेट में आने से गजराज चौहान की हुई थी मौत

Karanji Harihar, Uttar Pradesh:

भुडकुंडा कोतवाली क्षेत्र के जांही गांव के गजराज चौहान की बीते दिनों गोबर फेंकने जाते वक्त बिजली के तार की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। शुक्रवार को बैंक ऑफ बड़ौदा के प्रबंधक शैलेश कुमार ने गजराज की मौत के बाद उनकी पत्नी को दो लाख का चेक प्रदान किया। शैलेश कुमार ने कहा कि कई ऐसे बीमा हैं जो गरीबों के लिए मददगार साबित होती है। गजराज ने बैंक खाता खोलवाने के समय 20 रूपये वार्षिकी प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना कराया था जिसका लाभ उनकी पत्नी को 2 लाख के चेक के रूप में दिया जा रहा है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

धनबाद के बारोरा में अज्ञात शव मिलने से इलाके में सनसनी, हत्या का संकेत

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद जिले के बरोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत शताब्दी परियोजना से चिटाही जाने वाले मार्ग स्थित समीप जंगल मे अज्ञात व्यक्ति का शव पाया गया। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगो की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची। शव को कब्जे में लेकर जाँच शुरू कर दी है। शव के चहेरे को पत्थर से कुछ कर खराब कर दिया गया। जिससे आशंका जताया जा रहा है कि अज्ञात व्यक्ति की किसी ने हत्या कर जंगल मे फेक दिया होगा। पहचान छुपाने के मकसद से चहेरे को खराब किया गया होगा। शव की पहचान नही हो पाई है। पुलिस जांच में जुट गई है।
0
0
Report
Advertisement

शाहदरा स्टेशन पर मारपीट से यात्री मौत, पुलिस आरोपियों की तलाश शुरू कर दी

Noida, Uttar Pradesh:शाहदरा रेलवे स्टेशन पर मारपीट में यात्री की मौत दिल्ली के शाहदरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-3 पर हुई मारपीट में एक यात्री की मौत हो गई..रेलवे पुलिस के मुताबिक, सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो पता चला कि उत्तर प्रदेश के बागपत निवासी पंकज, योगा एक्सप्रेस ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहे थे..इसी दौरान कुछ सहयात्रियों के साथ उनका विवाद हो गया आरोप है कि विवाद के दौरान पंकज के साथ जमकर मारपीट की गई..उन्हें मुक्कों और लातों से बुरी तरह पीटा गया..गंभीर हालत में उन्हें तुरंत GTB अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.. इस मामले में रेलवे पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 105 और 3(5) के तहत मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है..पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान तथा गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है मामले में आगे की जानकारी जांच के बाद सामने आएगी।
0
0
Report

NEET री-एग्ज़ाम: नागपुर के बच्चे के Abu Dhabi सेंटर से तनाव भरा संघर्ष

Noida, Uttar Pradesh:नागपुर का एक बच्चा एक महीने से NEET re-exam की तैयारी कर रहा था। कल परीक्षा से ठीक एक दिन पहले उसने admit card डाउनलोड किया। उसका सेंटर निकला - अबू धаби। न पासपोर्ट, न परिवार के पास विदेश भेजने के पैसे, न अब कोई वक़्त बचा है। वो रातभर रोता रहा, और परीक्षा देने से ही मना कर रहा है - क्या इस तनाव की कल्पना भी की जा सकती है? आखिर ऐसा हुआ भी कैसे? कल किसी भी छात्र को सेंटर तक न पहुँच पाने की शिकायत नहीं होनी चाहिए। NTA असल में देश के बच्चों और उनके माता-पिता का सिर्फ़ धीरज test कर रही है। जो system एक बच्चे को अपने ही शहर में एक centre नहीं दे सकती, उल्टा विदेश भेज सकती है - उसे परीक्षा करवाने का कोई हक़ नहीं। कोटा में मैंने यही कहा था - यह अब शिक्षा व्यवस्था नहीं रही। यह एक पूरी पीढ़ी के पैसे, समय और मानसिक शांति की वसूली है। हमारे बच्चों के भविष्य के साथ जुआ खेलना बंद कीजिए। वो एक संवेदनशील, ज़िम्मेदार और जवाबदेह शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा के अधिकारी हैं - और हम ये उन्हें दिलवा कर रहेंगे। #ChhatronKiGoonj #ChhatraJodo
0
0
Report

नीट परीक्षा 21 जून: 12 केंद्रों में 5385 छात्र, एनटीए ने सुरक्षा व्यवस्था चुस्त

Ahilyanagar, Maharashtra:राष्ट्रीय परीक्षा एजन्सीमार्फत (एनटीए) २१ जून रोजी वैद्यकीय प्रवेशासाठीची 'नीट' परीक्षा होत आहे... अहिल्यानगर जिल्ह्यातील १२ परीक्षा केंद्रांवर ५ हजार ३८५ विद्यार्थी परीक्षा देणार आहेत... 'एनटीए'च्या मार्गदर्शक सूचनांनुसार सर्व परीक्षा केंद्रांवर आवश्यक त्या पायाभूत सुविधा उपलब्ध करण्यात आल्यात... या काळात अखंड वीज पुरवठा सुरु राहण्यासाठी महावितरणला विशेष सूचना दिल्या आहेत... एनटीए, पोलीस प्रशासन आणि महसूल प्रशासन यांच्या वतीने परीक्षा केंद्रावरील तयारी आणि सुरक्षा बाबत पाहणी केली जात आहे या परीक्षेबाबत सुरू असलेल्या तयारीचा आढावा घेतला आहे
0
0
Report
Advertisement

रेडौर की डेहा बस्ती में अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन का बुलडोजर अभियान

Yamuna Nagar, Haryana:यमुनानगर के रादौर में अवैध कब्जों और निर्माणों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ा अभियान छेड़ दिया है। डेहा बस्ती क्षेत्र में नगर पालिका की टीम ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर कार्रवाई करते हुए दर्जनों अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया। बताया जा रहा है कि इस क्षेत्र में करीब 250 से 300 मकान और झुग्गियां अवैध रूप से बनाई गई थीं, जिन पर चरणबद्ध तरीके से कार्रवाई की जा रही है। हाल ही में इसी इलाके में सीआईए टीम पर हुए हमले और आरोपी को छुड़ाने की घटना के बाद प्रशासन और भी सख्त नजर आ रहा है। रादौर की डेहा बस्ती में सुबह से ही नगर पालिका और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम कार्रवाई के लिए पहुंच गई। जेसीबी और बुलडोजर की मदद से अवैध रूप से बनाए गए अस्थायी ढांचों को हटाया गया। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। अधिकारियों के अनुसार यह जमीन लंबे समय से अवैध कब्जों की चपेट में थी और यहां बिना अनुमति के मकान व झुग्गियां बनाई गई थीं। संबंधित लोगों को पहले ही नोटिस जारी किए चुके थे, जिसके बाद अब अवैध निर्माणों को हटाने की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। संदीप शर्मा, एमई, नगर पालिका रादौर। नगर पालिका अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल अस्थायी निर्माणों को हटाया जा रहा है, जबकि पक्के अवैध निर्माणों के मालिकों को भी नोटिस दिए जाएंगे। नोटिस अवधि पूरी होने के बाद उन निर्माणों पर भी बुलडोजर चलाया जाएगा। अधिकारियों ने दावा किया कि जिस क्षेत्र में कार्रवाई की गई है वहां लगभग सभी निर्माण अवैध रूप से किए गए थे और सरकारी भूमि पर कब्जा किया गया था। प्रशासन का कहना है कि अवैध कब्जों को पूरी तरह हटाकर जमीन को कब्जामुक्त कराया जाएगा। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले इसी इलाके में एनडीपीएस मामले में आरोपी को पकड़ने पहुंची सीआईए टीम पर स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया था। पथराव के बीच आरोपी को पुलिस हिरासत से छुड़ा लिया गया था। इसके बाद प्रशासन ने अवैध कब्जों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए व्यापक अभियान शुरू किया है। फिलहाल कार्रवाई जारी है और आने वाले दिनों में और भी अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलने की संभावना जताई जा रही है।
0
0
Report

ऊर्जा बचाकर रखें: एके शर्मा की टिप्पणी से मऊ रेल उद्घाटन हलचल

Mau, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश में मऊ जंक्शन पर रेल मंत्रालय की नई रेल सेवाओं के उद्घाटन का कार्यक्रम उस समय विवादों में घिर गया, जब समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। रेल मंत्रालय की ओर से मऊ को मिली तीन बड़ी रेल सौगातों के उद्घाटन समारोह के दौरान न केवल जमकर नारेबाजी हुई, बल्कि दोनों दलों के समर्थकों के बीच धक्का-मुक्की और मारपीट की नौबत भी आ गई। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एके शर्मा और घोसी से समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव राय की मौजूदगी में हुए इस हंगामे ने पूरे कार्यक्रम का केंद्र विकास कार्यों से हटाकर राजनीतिक टकराव पर ला दिया। इसके बाद जब कैबिनेट मंत्री एके शर्मा ने संबोधन शुरू किया तो उन्होंने अपने समर्थकों से कहा कि “ऊर्जा बचाकर रखिए, जमीन कब्जा करने वालों के खिलाफ यह काम आएगी।” मंत्री की इस टिप्पणी के बाद मंच पर मौजूद सांसद राजीव राय खड़े हो गए और माहौल कुछ देर के लिए तनावपूर्ण हो गया। हालांकि मौके पर मौजूद अधिकारियों और वरिष्ठ लोगों के हस्तक्षेप के बाद स्थिति को संभाल लिया गया।
0
0
Report

जीजा-साली पर अज्ञात बदमाशों का हमला: मोबाइल लूटकर फरार, दोनों घायल जिला अस्पताल में भर्ती

Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर विधानसभा डूंगरपुर अखिलेश शर्मा लोकेशन डूंगरपुर अज्ञात बदमाशों ने जीजा-साली से की मारपीट, मोबाइल लूटकर हुए फरार, दोनों घायल जिला अस्पताल में भर्ती डूंगरपुर जिले के रामसागडा थाना क्षेत्र के गामड़ी अहाड़ा गांव के पास बाइक सवार अज्ञात चार बदमाशों ने जीजा-साली को रोककर उनके साथ बेरहमी से मारपीट की और मोबाइल लूटकर फरार हो गए। घायल जीजा-साली को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले के अनुसार, नयातालाब गामड़ी अहाड़ा निवासी पीयूष अपने ससुराल जगाबोर गया हुआ था। वह अपनी साली आस्था को बाइक पर बैठाकर वापस अपने घर गामड़ी अहाड़ा लौट रहा था। इसी दौरान गामड़ी अहाड़ा के पास पीछे से आए एक बाइक पर सवार चार अज्ञात बदमाशों ने पीयूष की बाइक के आगे अपनी गाड़ी आड़ी लगा दी और उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने बाइक रुकवाते ही दोनों से रुपयों और मोबाइल की मांग शुरू कर दी। जब पीयूष और आस्था ने इसका विरोध किया, तो बदमाशों ने तैश में आकर उनके पास मौजूद मोबाइल छीन लिए। इतना ही नहीं, बदमाशों ने आस्था का गला दबाकर उसे पास के खेतों में फेंक दिया और दोनों पर लात-घूसों व पत्थरों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मोबाइल लेकर मौके से रफूचक्कर हो गए। लहूलुहान हालत में पीड़ित पीयूष अपनी साली को लेकर जैसे-तैसे पीएचसी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए 108 एम्बुलेंस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंचे 108 पायलट सत्यनारायण लबाना और ईएमटी रजत चौहान ने दोनों घायलों को तुरंत डूंगरपुर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहाँ फिलहाल दोनों का इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है。 पीयूष घायल युवक
0
0
Report
Advertisement

कॉर्बेट से राजाजी ट्रांसलोकेशन: पांच बाघों का दूसरा चरण शुरू

Noida, Uttar Pradesh:उत्तराखंड में बाघ संरक्षण को लेकर एक बड़ी पहल के तहत कॉर्बेट टाइगर रिजर्व से राजाजी टाइगर रिजर्व के पश्चिमी सर्कल में बाघों के ट्रांसलोकेशन के दूसरे चरण की तैयारी शुरू हो गई है, पहले चरण में पांच बाघों का सफल स्थानांतरण किया जा चुका है. अब पांच और बाघों को राजाजी भेजने की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है. इस महत्वाकांक्षी परियोजना का उद्देश्य राजाजी के पश्चिमी क्षेत्र में बाघों की स्थायी और स्वस्थ आबादी विकसित करना है. कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक डॉ. साकेत बडोला ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तराखंड सरकार ने इस महत्वपूर्ण परियोजना को मंजूरी प्रदान की है, कॉर्बेट में बाघों की संख्या और घनत्व काफी अधिक है जबकि राजाजी टाइगर रिजर्व के पश्चिमी क्षेत्र में बाघों की आबादी को और मजबूत करने की आवश्यकता है, इसी उद्देश्य से ट्रांसलोकेशन योजना को आगे बढ़ाया जा रहा है. उन्होंने बताया कि पहले चरण में कुल पांच बाघों का सफल ट्रांसलोकेशन किया गया था, जिनमें दो नर और तीन मादा बाघ शामिल थे, अब दूसरे चरण में भी दो नर और तीन मादा सहित कुल पांच बाघों को राजाजी टाइगर रिजर्व भेजने का प्रस्ताव राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण यानी एनटीसीए की तकनीकी समिति के पास विचाराधीन है, मंजूरी मिलते ही इस प्रक्रिया को अमल में लाया जाएगा. ट्रांसलोकेशन के लिए पांच से आठ वर्ष आयु के स्वस्थ और सक्षम बाघों का चयन किया जायेगा, चयन प्रक्रिया के दौरान उन्होंने कहाँ यह भी सुनिश्चित करते हैं कि चुने गए बाघ नए क्षेत्र के वातावरण में आसानी से खुद को ढाल सकें और वहां सफलताप्रवृत्ति अपना क्षेत्र विकसित कर सकें. डायरेक्टर ने बताया कि इस परियोजना में सॉफ्ट रिलीज तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है, इसके तहत बाघों को सीधे जंगल में छोड़ने के बजाय पहले राजाजी के मोतीचूर क्षेत्र में बनाए गए विशेष बाड़ों में रखा जायेगा। यहां उनके स्वास्थ्य, व्यवहार और नए वातावरण के प्रति अनुकूलन की लगातार निगरानी की जाती है. पूरी तरह अनुकूलन होने के बाद ही उन्हें खुले जंगल में छोड़ा जाता है. बाघों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए उन्हें सैटेलाइट कॉलर भी लगाए जाते हैं, कॉर्बेट और राजाजी की विशेषज्ञ टीमें संयुक्त रूप से उनकी मॉनिटरिंग करती हैं. वन विभाग को उम्मीद है कि इस परियोजना से राजाजी टाइगर रिजर्व के पश्चिमी क्षेत्र में बाघों की संख्या बढ़ेगी और उत्तराखंड में बाघ संरक्षण को नई मजबूती मिलेगी.
0
0
Report

बुराड़ी विधायक संजीव झा के आवास भूमि विवाद पर बयानबाजी तेज

Delhi, Delhi:दिल्ली की बुराड़ी विधानसभा के विधायक संजीव झा के आवास को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने आरोप लगाया कि विधायक का निवास ग्रामसभा की भूमि पर स्थित है और इस संबंध में ध्वस्तीकरण (डिमोलेशन) की कार्रवाई किए जाने की बात कही। इसके बाद विधायक संजीव झा ने अपना आवास खाली कर दिया। उनका कहना है कि यह मकान किराये का था, इसलिए उन्होंने उसे खाली किया है। वहीं, बुराड़ी वार्ड के भाजपा निगम पार्षद अनिल त्यागी ने इस पूरे मामले पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि अपनी राजनीतिक छवि को नुकसान से बचाने के लिए विधायक ने पहले ही उक्त मकान खाली कर दिया। उन्होंने मांग की कि विधायक की संपत्तियों की निष्पक्ष जांच कराई जाए और जिस भूमि पर वह मकान स्थित था, उसकी भी गहन जांच हो। अनिल त्यागी ने कहा कि सरकारी या ग्रामसभा की भूमि पर यदि किसी भी व्यक्ति द्वारा कब्जा किया गया है, तो ऐसे सभी मामलों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और नियमों के अनुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि सरकारी जमीनों पर हुए कथित अतिक्रमणों की व्यापक स्तर पर जांच कराई जाए ताकि वास्तविक स्थिति जनता के सामने आ सके। रिपोर्ट: नसीम अहमद स्थान: उत्तरी दिल्ली Zee Media
0
0
Report
Advertisement

CM योगी के दौरे से पहले झांसी जिला अस्पताल में तैयारियां तेज, इमरजेंसी के बाहर लग रही रेलिंग

Adil AhmadAdil AhmadFollow17m ago
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी: मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला अस्पताल में तैयारियां तेज़ कर दी गई हैं। इसी क्रम में जिला अस्पताल के इमरजेंसी विभाग के सामने रेलिंग लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। अस्पताल परिसर में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से यह कार्य कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री के आगमन से पहले अस्पताल परिसर में साफ-सफाई, रंग-रोगन और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है। अधिकारियों की निगरानी में तैयारियां लगातार जारी हैं, ताकि दौरे के दौरान सभी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित हो सकें।
0
0
Report

पटना के मोहर्रम सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री ने हाई‑लेवल बैठक में कड़े निर्देश दिए

Patna, Bihar:लोकेशन — पटना मुख्यमंत्री ने बुला ली बड़ी बैठक मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ी बैठक बुलाई मोहर्रम में विधि व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री ने हाई लेवल मीटिंग में निर्देश बैठक में राज पुलिस मुख्यालय के सभी बड़े अधिकारी राज के डीजीपी राज के मुख्य सचिव के साथ-साथ होम डिपार्टमेंट के सभी बड़े अधिकारी मौजूद है बैठक में सभी जिला अधिकारी सभी एसपी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़ेंगे बैठक में मोहर्रम में किस तरीके से विधि व्यवस्था बनी रहे किसी तरीके से कोई भी सामाजिक सौहार्द बिगड़ने ना। कोई भी घटना ना हो और पूरी सुरक्षा बिहार में इसको लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अधिकारियों को निर्देश दिया मुख्यमंत्री अधिकारियों को स्पष्ट तौर पर कहा कि सुरक्षा व्यवस्था मोहर्रम के दौरान बिल्कुल कड़ी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी को हक नहीं है कि राज में कम्युनल हार्मनी को बिगड़ने की कोशिश करें अगर कोई भी व्यक्ति ऐसा करता है तो उसके खिलाफ जितनी कठोर कार्रवाई हो उतनी कठोर कार्रवाई करें । राज के कई जिले में रैपिड एक्शन फोर्स के तैनाती का निर्णय लिया गया है
0
0
Report

लातेहार में पिकअप दुर्घटना: एक मृत, चालक फरार

Latehar, Jharkhand:हेरहंज थाना क्षेत्र के इनातु गांव के समीप हेरहंज-पांकी मुख्य सड़क पर शनिवार अल्हे सुबह करीब 5 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा में पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से वाहन में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान हेरहंज थाना क्षेत्र निवासी दिलीप साव (पिता स्व. बिहारी साव) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार पिकअप वाहन संख्या JH 01GN 3410 पांकी की ओर से हेरहंज आ रहा था। इसी दौरान इनातु गांव के पास चालक को झपकी आने से वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे ग्रामीण विनोद यादव के बाउंड्रीवाल से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार दिलीप साव की मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए और इसकी सूचना हेरहंज थाना पुलिस को दी। ग्रामीणों ने घायल को बचाने का प्रयास किया, लेकिन इलाज से पहले ही उनकी मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही हेरहंज थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी। थाना प्रभारी कृष्ण पाल पवैया ने बताया कि दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई है। वाहन जब्त कर अग्रसर कार्रवाई की जा रही है। इधर, दिलीप साव की मौत की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि दिलीप साव मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे। उनकी असामयिक मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top