233001
गाजीपुरः सड़कों के निर्माण और ठेकेदारों पर पूछे गये सवाल पर भड़के ओमप्रकाश राजभर
Sukhdewpur, Uttar Pradesh:यूपी के कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर गाजीपुर में एक कालेज के कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे जहां पर वो मीडिया से रूबरू थे। मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए मंत्री ओपी राजभर ने अपना आपा खो दिया। सवाल से भड़के मंत्री ओपी राजभर कैमरे के सामने ही गाली बकने लगे। मीडियाकर्मियों ने उनसे गाजीपुर में सड़कों के निर्माण में धांधली और सड़कों के निर्माण की जांच के लिए उनके द्वारा लिखे गए पत्र के बारे में सवाल किया था।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
लखनऊ क्राइम ब्रांच ने 50,000 के इनामी बदमाश दरबारी को गिरफ्तार किया
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ क्राइम ब्रांच ने 50000 के इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार . बदमाश दरबारी को किया गिरफ्तार लखनऊ में इंदिरा नगर इलाके में एक घर पर अपने साथियों संग बोला था हमला चोरी का विरोध करने पर मां बहन और पिता को मारपीट कर किया था घायल घटना के बाद से था फरार मामले में घटना में शामिल पांच लोगों को पहले गिरफ्तार कर भेजा गया था जेल मुख्य सरगना और 50000 का इनामी दरबारी था फरार क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार0
0
Report
बिहार: प्रीता वर्मा का DGP कार्यकाल बढ़ा, अतिरिक्त प्रभार अगले आदेश तक रहेगा
Patna, Bihar:प्रीता वर्मा का DGP पद पर कार्यकाल बढ़ा। अगले आदेश तक बिहार की DGP बनी रहेंगी प्रीता वर्मा बिहार सरकार के गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना 1991 बैच की IPS अधिकारी हैं प्रीता वर्मा 15 सितंबर 2026 को प्रीता वर्मा को मिला था DGP, बिहार का अतिरिक्त प्रभार प्रीता वर्मा के पास गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवाएं के महानिदेशक-सह-महासमादेष्टा का भी प्रभार गृह विभाग ने 5 अक्टूबर 2026 को जारी किया नया आदेश राज्यपाल के आदेश से जारी हुई अधिसूचना अगले आदेश तक DGP का अतिरिक्त प्रभार जारी रहेगा0
0
Report
भोपाल: वर्ग एक शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन देर शाम तक जारी, पद वृद्धि की मांग
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल वर्ग एक के शिक्षक अभ्यर्थियों का देर शाम तक प्रदर्शन जारी पद वृद्धि की मांग को लेकर सड़कों पर बैठे हैं शिक्षक अब तक प्रशासन से नहीं मिला कोई आश्वासन वर्ग एक में 10 हजार पदों की भर्ती की मांग0
0
Report
Advertisement
गोमती जलस्तर बढ़ने से लखनऊ के एकाना स्टेडियम के पास अंडरपास बंद
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ एकाना स्टेडियम तक पहुंचा गोमती का पानी स्टेडियम के पास मौजूद अंडर पास में भरा पाना 6 अक्टूबर को एकाना में होना है भारत वेस्ट इंडीज का T20 मैच जलभराव के कारण अंडर पास किया गया बंद गोमती के बढ़ते जलस्तर से शहर के कई इलाके जलमग्न0
0
Report
रामपुर में बिना अनुमति आम पेड़ कटाई पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
Rampur, Uttar Pradesh:रामपुर में बिना अनुमति आम के पेड़ काटने पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, रायपुर में धड़ल्ले से काटे जा रहे थे आम के पेड़, मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम, कुलवंत और जरीम खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पेड़ों की कटाई को लेकर जांच शुरू, रामपुर के तहसील स्वार क्षेत्र में बिना अनुमति आम का बाग काटने का मामला सामने आया है, रायपुर गांव में सन फ्रांसिस स्कूल के पास आम के पेड़ों को काटे जाने की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, जाँच के बाद वन विभाग ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है, मामले में वन विभाग ने पेड़ों की कटाई को लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है, मामला तहसील स्वार क्षेत्र के रायपुर गांव का है, जहां सन फ्रांसिस स्कूल के पास आम के बाग को बिना अनुमति काटे जाने की सूचना वन विभाग को मिली, सूचना मिलते ही वन क्षेत्रीय अधिकारी विजय गौतम टीम के साथ मौके पर पहुंचे, वन विभाग की टीम ने मौके का निरीक्षण किया और पेड़ों की कटाई से संबंधित जानकारी जुटाई, जाँच के बाद वन विभाग की ओर से कुलवंत और जरीन खान के खिलाफ कार्रवाई की गई, दोनों के खिलाफ वन विभाग ने मुकदमा दर्ज कराया है, बताया जा रहा है कि आम के पेड़ों को काटने के लिए आवश्यक अनुमति नहीं ली गई थी, वन विभाग की कार्रवाई के बाद अब मामले की जांच की जा रही है, पेड़ों की संख्या और कटाई से संबंधित अन्य तथ्यों को भी जांच में शामिल किया जा रहा है, फिलहाल वन विभाग ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, अधिकारियों का कहना है कि पेड़ों की अवैध कटाई के मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी, स्वार कोतवाली0
0
Report
कानपुर में ताला तोड़ कर चोरी: 4 गिरफ्तार, 90 फीसदी माल बरामद
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर के कलक्टरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत धनकुट्टी में 2 अक्टूबर की देर रात मकान का ताला तोड़कर 50 हजार रुपये नकद व 4 लाख रुपये के जेवरात की चोरी का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने 48 घंटे के भीतर गिरोह के तीन बालिग आरोपियों, फैसल, मुर्सलीन नौशाद उर्फ बादशाह तथा अबू बकर उर्फ सुहेल को गिरफ्तार किया है और साजिश रचने वाले 16 वर्षीय पड़ोसी बाल अपचारी को हिरासत में लिया है। एडीसीपी अर्चना सिंह ने बताया कि पीड़िता मनीषा गुप्ता की शिकायत पर दर्ज मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर 5 अक्टूबर को कोपरगंज रोड स्थित पुरानी रेलवे कॉलोनी के पास से चारों को घेराबंदी कर पकड़ा, जिनके कब्जे से 14900 रुपये नकद और जेवरात समेत करीब 90 प्रतिशत माल बरामद कर लिया गया है; पीड़िता के घर के पास रहने वाले बाल अपचारी को परिवार के दुकान जाने और घर के आने-जाने की टाइमिंग की पूरी जानकारी थी, जिसके आधार पर उसने अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी की योजना बनाई थी। वारदात में शामिल कुल छह लोगों में से चार को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है और आपराधिक इतिहास वाले आरोपी मुर्सलीन समेत अन्य पर संबंधित धाराएं बढ़ाकर बाकी दो फरार साथियों की तलाश की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
जदयू के अभिषेक झा ने तिरहुत स्नातक से एमएलसी नामांकन दाखिल, हजारों समर्थक मौजूद
Muzaffarpur, Bihar:जदयू के प्रदेश प्रवक्ता और NDA समर्थित प्रत्याशी अभिषेक ने तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र आयुक्त कार्यालय में दाखिल किया. इस मौके पर हजारों समर्थक मौजूद थे. पूर्व एमएलसी और सीतामढ़ी के सांसद देवेश चंद्र ठाकुर भी उपस्थित रहे. मुजफ्फरपुर पहुंचे बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने जीत की शुभकामना दी और कहा कि पिछली बार हुई गलतियों को सुधार कर इस बार पूर्ण जीत के प्रति आश्वस्त हैं. नामांकन पर प्रतिक्रिया देते हुए जदयू के प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा जनता मालिकों को प्रणाम और पार्टी नेतृत्व को आभार, हम नेitiश कुमार जी के विचारधारा के अनुसार लोगों की सेवा करेंगे.0
0
Report
हनुमानगढ़ पुलिस ने नशीली दवाओं के खिलाफ कार्रवाई में तीन गिरफ्तार
Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ टाउन पुलिस ने प्रतिबंधित नशीली दवाओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 12 हजार प्रेगाबालिन कैप्सूल तथा 4 हजार टैपेंटाडोल टैबलेट और 1 हजार प्रेगाबालिन कैप्सूल बरामद किए। दोनों मामलों में इस्तेमाल वाहन भी जब्त किए गए हैं। पुलिस के अनुसार एएसआई राजाराम पुलिस टीम सहित गश्त पर थे। इस दौरान चक 14 डीएसपी के पास एक आरोपी को रोककर तलाशी ली गई। आरोपी मनीष के कब्जे से 12 हजार प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद किए गए। दूसरी कार्रवाई में थाना प्रभारी लखवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रावतसर-हनुमानगढ़ रोड पर शेरेगढ़ पुलिस चौकी के पास मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 4 हजार प्रतिबंधित टैबलेट और 1 हजार कैप्सूल, कुल 5 हजार नशीले टैबलेट-कैप्सूल बरामद किए गए। पुलिस दोनों मामलों में नशीली दवाइयों से संबंध में पूछताछ में जुटी हुई है।0
0
Report
रोहिणी SP टीम ने लखनऊ जानकीपुरम में अवैध हेरोइन फैक्ट्री पकड़ी, 7.076 किलोग्राम बरामद
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली पुलिस की रोहिणी जिला स्पेशल स्टाफ टीम ने लखनऊ के जानकीपुरम में चल रही अवैध हेरोइन बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने फैक्ट्री से 6.275 किलो तैयार हेरोइन, केमिकल और हेरोइन बनाने में इस्तेमाल होने वाला सामान बरामद किया। इस कार्रवाई के साथ पुलिस ने अंतरराज्यीय ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क से जुड़े चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद 7.076 किलो हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 50 करोड़ रुपए है। पुलिस ने दो आरोपियों को दिल्ली और दो को लखनऊ से गिरफ्तार किया है0
0
Report
Advertisement
भीलवाड़ा में अरुण चतुर्वेदी के दौरे के दौरान भाजपा ने जीत का मंत्र दिया
Jaipur, Rajasthan:संभाग प्रभारी अरुण चतुर्वेदी का भीलवाड़ा दौरा; अजमेर संभाग पंचायत चुनाव प्रभारी एवं राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी भाजपा कार्यालय में पहुंचे और उनका भव्य स्वागत सत्कार किया गया। उन्होंने जिले के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक ली जिसमें उन्होंने जीत का मंत्र दिया। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा, विधायक गोपीचंद मीणा, जब्बर सिंह सांखला, उदय लाल भडाणा, लालाराम बैरवा और पूर्व मंत्री कालू लाल गुर्गर सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक के बाद पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने कहा कि पंचायती राज चुनाव घोषित हो चुका है और इसी को लेकर आज जिले के कार्यकर्ताओं की बैठक है। भाजपा ने पंचायत चुनावों में पहले भी अच्छे परिणाम दिए हैं और इस बार भी जनता के सहयोग से अधिकांश पंचायत समितियों और जिला परिषद के अधिकांश वार्डों में जीत दर्ज करेगी। पहले चरण में ही यह स्पष्ट नहीं है कि निर्दलीय नामांकन के सवाल पर क्या परिणाम होंगे; हमारे कार्यकर्ता पूरी तरह मन बनाकर बैठे हैं कि भाजपा को जिताना है। कई बार उत्साह में नामांकन कर देते हैं مگر बाद में पार्टी के निर्णय अनुसार नामांकन वापस ले लिए जाते हैं। इस बार भी हम एकजुट होकर भाजपा के लिए काम करेंगे और जनता को साथ लेकर चलेंगे। जैसा निकाय चुनाव में सफलता मिली है, उसी प्रकार पंचायतों में भी हमें सफलता की उम्मीद है और केंद्र तथा राज्य सरकार द्वारा किए गए संकल्प पूरे होंगे। पंचायतों को लेकर जल्द ही प्रदेश की तरफ से संकल्प पत्र जारी किया जाएगा।0
0
Report
दौसा में पंचायत चुनाव के लिए प्रशासन ने आचार संहिता कड़ाई से पालन अपील
Dausa, Rajasthan:जिला दौसा पंचायत चुनावों को लेकर पुलिस प्रशासन एक्टिव राजनीतिक दलों के साथ कलेक्टर ने की बैठक आचार संहिता की पालना को लेकर दी जानकारी वहीं नॉमिनेशन,वाहन व चुनावी खर्च को लेकर भी हुई चर्चा कलेक्टर डॉ सौम्या झा ने की सभी से अपील सभी नियमों का करे पालन नियमों के बाहर जाने पर होगी कार्रवाई दौसा जिले में दो चरणों में पंचायत चुनाव संपन्न होंगे पहले चरण में 6 पंचायत समिति क्षेत्र में चुनाव होंगे तो वही दूसरे चरण में आठ पंचायत समिति क्षेत्र में चुनाव होंगे जिसके चलते पुलिस प्रशासन अब एक्टिव हो गया है कलेक्टर डॉ सौम्या झा ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों साथ बैठक कर आचार संहिता की पालना को लेकर जानकारी दी साथ ही सभी से अपील की नियमों के दायरे में ही चुनावी गतिविधियां संचालित करें अन्यथा कार्रवाई होगी वही सरकारी कर्मचारियों को भी आगाह करते कहा अगर चुनावी गतिविधियों में शामिल मिले तो उन पर भी एक्शन होगा एसपी कुंदन कंवरिया ने कहा जिले में पारदर्शिता के साथ शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न हो इसको लेकर पुलिस मजबूती के साथ काम कर रही है एक और जहां जिले भर में फ्लैग मार्च किया जाएगा तो वही दूसरी और असामाजिक तत्वों को नोटिस देकर पाबंद किया जाएगा साथ ही किसी ने भी चुनाव के दौरान गड़बड़ी करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी ।0
0
Report
DLF मॉल के वीडियो विवाद: महिला ने बिल चुकाने के बाद मामला शांत
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा नोएडा के DLF मॉल ऑफ इंडिया से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल महिला को सिक्योरिटी टीम द्वारा पकड़कर ले जाने का वीडियो सामने आया महिला पर स्टोर से बिना भुगतान सामान ले जाने का आरोप ली मार्च स्टोर से घी और एक अन्य सामान ले जाने का दावा पहले भी चोरी की घटनाएं होने का वीडियो में दावा CCTV चेक करने के बाद महिला की पहचान किए जाने का दावा मामले को लेकर मॉल में महिला और सिक्योरिटी टीम के बीच विवाद हुआ DLF चौकी इंचार्ज के मुताबिक बिना पैसे दिए सामान ले जाने को लेकर विवाद हुआ था महिला ने बाद में सामान के बिल का भुगतान कर दिया पेमेंट के बाद दोनों पक्षों में सहमति बनी, मामला शांत हो गया था बिल पेमेंट के बाद महिला मौके से चली गई किसी पक्ष ने पुलिस को शिकायत नहीं दी थाना सेक्टर 20 क्षेत्र के सेक्टर 18 स्थित DLF मॉल ऑफ इंडिया का मामला।0
0
Report
Advertisement
बस्ती में धूमधाम से मनाई गई महारानी दुर्गावती जी की जयंती
Nachana, Uttar Pradesh:गोंड समाज ने निकाली विशाल शोभायात्रा; जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन बस्ती। जनपद बस्ती में महारानी दुर्गावती जी की जयंती अत्यंत धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर गोंड आदिवासी समाज के लोगों द्वारा एक विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया। यह शोभायात्रा सदर अस्पताल से प्रारंभ होकर जिलाधिकारी कार्यालय तक पहुंची। शोभायात्रा के उपरांत गोंड समाज के प्रतिनिधिमंडल द्वारा अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। जाति प्रमाण पत्र जारी करने की मांग गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार गोंड के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया गया कि जनपद में गोंड-धुरिया जनजाति के लोग भारी संख्या में निवास करते हैं। शासन और समाज कल्याण अनुभाग द्वारा प्रमाण पत्र जारी करने के संबंध में कई बार शासनादेश जारी किए जा चुके हैं, परंतु तहसील स्तर पर कर्मचारियों की लापरवाही के कारण बिना उचित जांच के आवेदन निरस्त कर दिए जाते हैं या उन्हें अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) का बता दिया जाता है। ज्ञापन में जिलाधिकारी से मांग की गई है कि समस्त तहसीलदारों एवं लेखपालों को शासन के नियमों का कड़ाई से अनुपालन करने हेतु निर्देशित किया जाए, ताकि इस जनजाति समाज के लोगों को उनके संवैधानिक अधिकार मिल सकें। महिलाओं, पुरुषों और बच्चों की रही भारी उपस्थिति इस कार्यक्रम व शोभायात्रा में गोंड आदिवासी समाज का उत्साह देखते ही बन रहा था। ज्ञापन सौंपने के दौरान गोंड समाज के तमाम कार्यकर्ता, महिला, पुरुष एवं बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।0
0
Report
सीएम योगी का बड़ा ऐलान: भदोही अब संत रविदास नगर
Noida, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा ऐलान समाजवादी पार्टी ने एक और पाप किया, उन्होंने संत गुरु रविदास जी महाराज के नाम पर बने जिले का नाम भी हटा दिया। आज मैं फिर कह रहा हूं: भदोही अब से संत रविदास नगर के नाम से जाना जाएगा... संत रविदास नगर के रूप में 650वीं जयंती के मौके पर हमारी आस्था, भदोही, एक बार फिर संत रविदास नगर होगा, हम इस काम को आगे बढ़ाएंगे।0
0
Report
ताज़ा खबर: जानकारी उपलब्ध नहीं
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
