गाजीपुर -मुख्तार अंसारी की पत्नी अफसा अंसारी की लखनऊ की प्रॉपर्टी हुई कुर्क
Ghazipur, Uttar Pradesh:पुलिस ने मंगलवार को गैंगस्टर एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्तार अंसारी की पत्नी आफसा अंसारी की लखनऊ स्थित 2 करोड़ रुपये की बेनामी संपत्ति को कुर्क कर लिया। यह संपत्ति विभूति खंड, गोमती नगर स्थित चेल्सिया टावर में फ्लैट नंबर 1402 के रूप में दर्ज थी। गाजीपुर पुलिस ने जिलाधिकारी के आदेश पर धारा 14(1) गैंगस्टर एक्ट के तहत यह कुर्की की। इस दौरान पुलिस ने मुनादी कराई और संपत्ति पर जब्तीकरण का बोर्ड लगाया। पुलिस के अनुसार, यह संपत्ति अपराधों के जरिए अर्जित धन से खरीदी गई थी।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
