233001
गाजीपुरः गोल्ड कप ऑल इण्डिया हॉकी प्रतियोगिता का शुभारम्भ
Sukhdewpur, Uttar Pradesh:गोल्ड कप ऑल इण्डिया हॉकी प्रतियोगिता का शुभारम्भ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने नेहरू स्टेडियम गोराबाजार में किया। 6 दिवसीय प्रतियागिता 17 दिसम्बर 2024 से 22 दिसम्बर 2024 तक संचालित रहेगी। जिसमे कुल 12 टीमें प्रतिभाग करेंगी। प्रतियोगिता प्रारम्भ होने से पूर्व मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियो से परिचय प्राप्त किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच नेशनल स्पोर्टिग क्लब प्रयागराज और स्पोर्टस अथारिटी ऑफ इंडिया लखनऊ के मध्य खेला गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ओंकारेश्वर बंद: सिंहस्थ 2028 के विरोध में दो दिन की रोक, श्रद्धालुओं को परेशानी
Khandwa, Madhya Pradesh:आज से 2 दिनों तक ओंकारेश्वर बंद हो गया है; होटल, दुकानें, नावें और ऑटो नहीं चल पाए, श्रद्धालुओं को परेशानी हुई। सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत बनने वाले प्रोजेक्ट्स से स्थानीय लोग प्रभावित हो रहे हैं और विरोध में नगरपालिका ने दो दिन ओंकारेश्वर बंद रखने का फैसला किया है। पहले दिन लगभग सभी व्यावसायिक गतिविधियाँ बंद रहीं; फुटपाथ पर फूल, माला, प्रसाद आदि बेचने वाले छोटे दुकानदारों ने भी धंधा बंद रखा। प्रशासन ने कहा कि स्थानीय लोगों से बातचीत चल रही है और उनकी लगभग सभी मांगों पर समिति बन चुकी है। बड़े बदलाव किए जा रहे हैं ताकि आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखा जा सके; सड़कों के किनारों पर दुकान मकान और अन्य गतिविधियाँ स्थापित की जा रही हैं। पिछले महीने स्थानीय लोगों ने 19 मांगे रखी थीं; चूंकि जिला प्रशासन ने मांगे नहीं मानीं, दो दिन बंद रखने का निर्णय लिया गया। स्थानीय लोग चाहते हैं कि जिनकी दुकान, मकान और रोजगार प्रभावित हो रहे हैं, उनके लिए बेहतर पुनर्वास और मुआवजा दिया जाए। बंद में साधु संतों का भी समर्थन मिला। यहां बंद के दौरान छोटी बड़ी सभी दुकानें बंद रहीं; होटल और स्थानीय ट्रांसपोर्टेशन भी बंद रहे; इसलिए बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी हुई। श्रद्धालुओं ने कहा कि स्थानीय लोगों के रोजगार और आजीविका के ध्यान में रखते हुए कोई रास्ता निकाला जाए। प्रशासन ने कहा कि स्थाननीय लोगों से बातचीत जारी है; उनकी 17 मांगे मानी जा चुकी हैं; पुनर्वास के बारे में कुछ दिक्कतें हैं, जिन्हें जल्दी सुलझा लिया जाएगा; स्थानीय लोगों का बेहतर पुनर्वास किया जाएगा ताकि आजीविका पर विपरीत प्रभाव न पड़े।0
0
Report
फर्रुखाबाद में घर के भीतर खेलते मासूम को कोबरा ने डसा, मौत की खबर
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद में घर के अंदर खेल रहे एक वर्षीय मासूम की सांप के डसने से मौत हो गई। घटना राजेपुर कस्बे की है, जहां सोमवार सुबह घर के आंगन में खेल रहे आरव को कोबरा सांप ने हाथ में डस लिया। परिजन सांप को मारकर डिब्बे में बंद कर बच्चे को लेकर लोहिया अस्पताल पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने मासूम को मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत से परिवार में कोheartackाम मच गया। मां का रो-रोकर बुरा हाल है। फर्रुखाबाद के राजेपुर कस्बे में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां आरजू पाल का एक वर्षीय बेटा आरव घर में खेल रहा था। बच्चे की मां पिंकी उस समय रसोई में खाना बना रही थीं। इसी दौरान कोबरा सांप ने मासूम के हाथ में डस लिया। करीब 20 मिनट बाद बच्चे की हालत बिगड़ने लगी और वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन आनन-फानन में बच्चे को अस्पताल ले जाने के लिए निकले। परिजनों ने सांप को मारकर एक डिब्बे में बंद कर लिया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही मासूम आरव ने दम तोड़ दिया। मासूम की मौत की खबर सुनते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। मां पिंकी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया और वह गम में बेहोश होकर गिर पड़ीं। आरजू पाल के एक बेटी और दो बेटे हैं। तीन बच्चों में सबसे छोटे बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे। इस दर्दनाक हादसे से पूरे कस्बे में शोक का माहौल है।0
0
Report
नवरात्रि के दौरान महिला से छेड़छाड़; भीड़ ने आरोपी को पकड़कर पिटाई की
Narmadapuram, Madhya Pradesh:एंकर नर्मदापुरम- सिवनी मालवा में नवरात्रि के दौरान महिला से कथित छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। सुबह दुर्गा मंदिर में जल चढ़ाने और दर्शन करने जा रही महिला को एक युवक ने रास्ते में रोक लिया। आरोप है कि युवक ने पता पूछने के बहाने महिला के साथ छेड़छाड़ की। महिला के विरोध के बाद मौके पर मौजूद लोग आक्रोशित हो गए और युवक को पकड़कर उसके साथ मारपीट कर दी। युवक को थप्पड़ मारने का वीडियो भी सामने आया है। वीओ01- घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक दीपेश ठाकур को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पुलिस के अनुसार, आरोपी बानापुरा रेलवे स्टेशन पर ट्रैकमैन के पद पर कार्यरत है। पूछताछ के दौरान युवक ने अपनी मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने की बात कही है। हालांकि, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं, घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी है। नागरिकों ने महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बाइट — ईश्वर जमीदार ( स्थानीय पार्षद )0
0
Report
Advertisement
भिंड Zee मीडिया के प्रदीप शर्मा से जुड़ी खबर
Bhind, Madhya Pradesh:0
0
Report
कोटा-टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: तीनों आरोपीयों को ट्रांजिट वारंट जारी
Jaipur, Rajasthan:कोटा-टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस तीनों आरोपियों का ट्रांजिट वारंट जारी तीनों आरोपियों को मुंबई पुलिस को सुपुर्द किया गया। मजिस्ट्रेट आवास से तीनों आरोपियों को लेकर रवाना हुई पुलिस कोटा एमबीएस अस्पताल में तीनों आरोपियों का करवाया जाएगा मेडिकल अस्पताल से मुंबई पुलिस तीनों आरोपियों को लेकर मुंबई के लिए रवाना0
0
Report
अलीगढ़ के क्वारसी चौराहे पर पुलिस-बुजुर्ग की झड़प, पत्थर उठाने की कोशिश
Noida, Uttar Pradesh:अलीगढ़ के क्वारसी चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस और बुजुर्ग के बीच जमकर नोकझोंक हुई... बात इतनी बढ़ी की बुजुर्ग ने सड़क से पत्थर उठा लिया और पुलिसकर्मी पर हमला करने की कोशिश करने लगा... हंगामा काफी देर तक चलता रहा... फिर आसपास मौजूद लोग आगे आए और बीच-बचाव की कोशिश की... लोगों ने किसी तरह दोनों को शांत कराया, जिसके बाद मामला संभला0
0
Report
Advertisement
डोटासरा के समर्थक कमिश्नरेट पहुंचे, एफआईआर न होने पर अड़ गए
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा व अन्य नेता पहुंचे कमिश्नरेट NSUI पदाधिकारी रितु बराला से मारपीट का मामला डोटासरा के साथ विधायक रफीक खान, अमीन कागजी शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सारिका सिंह रहे साथ इसके पहले डोटासरा व कांग्रेसी नेता मोतीडूंगरी थाने पहुँचे थे थाना इंचार्ज ने शिकायत ले ली, लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं की इसके बाद डोटासरा व अन्य नेता कमिश्नरेट पहुँचे डोटासरा ने कहा कि जब तक एफआईआर दर्ज नहीं होगी वो नहीं जाएंगे0
0
Report
नोएडा पुलिस ने मिशन शक्ति के तहत 108 खोए मोबाइल लौटाए, मालिकों की खुशी
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा पुलिस की बड़ी पहल: मिशन शक्ति के तहत 108 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद, मालिकों को लौटाए CEIR पोर्टल और सर्विलांस की मदद से थाना सेक्टर-58 पुलिस को मिली सफलता, मोबाइल वापस पाकर खिले लोगों के चेहरे नोएडा। गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से मिशन शक्ति अभियान के तहत गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी कर उन्हें उनके वास्तविक मालिकों को वापस लौटाने की सराहनीय पहल की गई। थाना सेक्टर-58 पुलिस टीम ने CEIR पोर्टल और सर्विलांस की मदद से कुल 108 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए। बरामद किए गए सभी मोबाइल फोन उनके संबंधित मालिकों को वापस सौंप दिए गए। लंबे समय से अपने खोए हुए मोबाइल फोन मिलने पर लोगों के चेहरे पर खुशी लौट आई और उन्होंने नोएडा पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की। पुलिस के मुताबिक, बरामद किए गए अधिकांश मोबाइल फोन भीड़भाड़ वाले स्थानों, साप्ताहिक बाजारों, यात्रा के दौरान या दोपहिया वाहन चलाते समय कहीं छूट गए थे। मोबाइल फोन गुम होने के बाद लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। कई लोगों ने अपने मोबाइल फोन वापस मिलने की उम्मीद भी छोड़ दी थी। ऐसे में CEIR पोर्टल के माध्यम से मोबाइल फोन की जानकारी जुटाकर और सर्विलांस की मदद से उनकी तलाश की गई। थाना सेक्टर-58 पुलिस टीम के लगातार प्रयासों के बाद 108 मोबाइल फोन बरामद करने में सफलता मिली।0
0
Report
फरीदाबाद में पुरानी रंजिश के चलते डंडों से हमला, पांच गिरफ्तार
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद में पुरानी रंजिश के चलते युवक पर डंडों और रॉड से हमला, पांच आरोपी गिरफ्तार क्राइम ब्रांच एनआईटी की टीम ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हमले में युवक घायल हो गया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन डंडे बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में से दो को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है, जबकि अन्य तीन को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, गाजीपुर रोड, डबुआ कॉलोनी निवासी सागर ने डबुआ थाना में शिकायत दी थी कि 13 अक्टूबर की रात करीब 10:30 बजे वह परचून की दुकान से दूध लेने जा रहा था। इसी दौरान 10 से 15 लोगों ने उसे घेर लिया और डंडों व लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में वह घायल हो गया। घटना के बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई, जिसके आधार पर डबुआ थाना में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।0
0
Report
Advertisement
मझौली-सीहोर रोड हादसे में 10 साल की मासूम की मौत, 4 घायल
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर से 35 किलोमीटर दूर मझौलीसिहोरा रोड में दो बाइक आपस में भिड़ गई। घटना में 10 साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई तो वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए जबलपुर रेफर किया है। घटना सोमवार शाम तकरीबन 4:30 की है जब दो बाइक आमने-सामने से भिड़ गई। घटना की जानकारी मिलते ही मझौली थाना प्रभारी अपूर्वा चौरसिया टीम के साथ मौके पर पहुंची और 108 की मदद से घायलों को मेडिकल कॉलेज भिजवाया। जानकारी के मुताबिक गोसलपुर निवासी चंदन विश्वकर्मा बाइक में सवार होकर वर्षा श्रीवास और पल्लवी श्रीवास के साथ सुहजनी माता के मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे, तो वहीं दूसरी ओर से सावन गोटिया, नीरज कोल और विनय पाल जो की डूंगरिया के रहने वाले हैं, वह माता जी के दर्शन करने के बाद वापस लौट रहे थे। जैसे ही दोनों सोनवानी गांव के पास पहुंचे तभी बाइक की आमने-सामने से भिडंत हो गई, दोनों ही बाइक की रफ्तार इतनी तेज थी की मौके पर ही 10 साल की बच्ची पल्लवी ने दम तोड़ दिया तो वहीं बाइक में सवार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटनास्थल के फौरन बाद मौके पर पहुंची मझौली थाना प्रभारी अपूर्वा चौरसिया ने बताया कि दोनों ही बाइक में तीन-तीन लोग बैठे हुए थे इस घटना में वर्षा श्रीवास को मामूली चोट आई है। जबकि सावन, धीरज, विनय और चंदन की हालत गंभीर बनी हूئی है। सभी का मेडिकल रेफर किया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना की जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
Hanumangarh: जिला परिषद के 37 वार्डों के लिए नामांकन शुरू, 23 अक्टूबर तक दाखिले
Hanumangarh, Rajasthan:Location: Hanumangarh (Rajasthan) जिला परिषद के 37 वार्डों के लिए नामांकन शुरू, 23 अक्टूबर तक जमा होंगे नामांकन पत्र,पंचायत समिति सदस्यों के लिए 10 अभ्यर्थियों ने दाखिल किए 11 नामांकन Hanumangarh में पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत जिला परिषद हनुमानगढ़ के 37 निर्वाचन क्षेत्रों और तृतीय चरण अंतर्गत जिले की 6 पंचायत समितियों के 130 सदस्यों के चुनाव के लिए सोमवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू कर गई। इसके लिए लोक सूचना जारी की गई। पहले दिन जिला परिषद सदस्य के लिए किसी भी अभ्यर्थी ने नामांकन दाखिल नहीं किया, जबकि 6 पंचायत समितियों के सदस्य पदों के लिए 10 अभ्यर्थियों ने कुल 11 नामांकन पत्र प्रस्तुत किए। जिला परिषद सदस्यों के नामांकन के लिए जिला कलक्ट्रेट परिसर में अलग-अलग व्यवस्थाएं की गई हैं। अभ्यर्थी 23 अक्टूबर तक किसी भी कार्यदिवस पर सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक निर्धारित कक्षों में व्यक्तिगत रूप से नामांकन पत्र प्रस्तुत कर सकेंगे। सार्वजनिक अवकाश के दिन नामांकन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। नामांकन पत्र प्राप्त करने और पूछताछ के लिए अलग काउंटर तथा अभ्यर्थियों की सहायता के लिए सहायता केंद्र भी स्थापित किए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. खुशाल यादव और उप जिला निर्वाचन अधिकारी उम्मेदी लाल मीना ने सोमवार को व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। नामांकन कक्ष में अभ्यर्थी सहित अधिकतम पांच व्यक्ति ही उपस्थित रह सकेंगे। वाहनों की पार्किंग कलक्ट्रेट परिसर के बाहर निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों को आदर्श आचार संहिता और राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों की पालना करनी होगी。 विजुअल बाइट :- उम्मेदी लाल मीणा,उप जिला निर्वाचन अधिकारी0
0
Report
जोधपुर पहुंचें केंद्रीय मंत्री शेखावत, पेयजल, चारे और फसल बीमा पर चर्चा
Jodhpur, Rajasthan:केंद्रीय मंत्री दो दिवसीय दौरे पर जोधपुर पहुंचे, मुख्यमंत्री से की पेयजल, पशुचारे और किसानों को फसल बीमा का लाभ दिलाने पर चर्चा जोधपुर। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत सोमवार शाम दिल्ली से जोधपुर पहुंचे। वे दो दिवसीय दौरे पर जोधपुर में रहेंगे। एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए शेखावत ने पश्चिमी राजस्थान में कम बारिश के चलते पैदा हुए अकाल जैसे हालात, पेयजल संकट, पशुधन के लिए चारे की कमी और किसानों को हुए नुकसान पर चिंता जताई। शेखावत ने कहा कि इस बार देश के बड़े हिस्से में औसत से कम बारिश हुई है। राजस्थान और विशेष रूप से पश्चिमी राजस्थान में अकाल की छाया स्पष्ट दिखाई दे रही है। कई गांवों में अभी से पेयजल संकट पैदा हो गया है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार के समय बेपटरी हुए जल जीवन मिशन को फिर से व्यवस्थित करने में समय और प्रयास लग रहे हैं, जिसके कारण कई गांवों में अपेक्षित पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित नहीं हो पाई है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पश्चिमी राजस्थान में पशुधन, विशेषकर गौवंश के सामने चारे का संकट भी गंभीर चुनौती बनकर खड़ा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस विषय पर विस्तार से चर्चा की है। मुख्यमंत्री के हालिया जोधपुर प्रवास के दौरान भी इन मुद्दों पर बातचीत हुई थी। शेखावत ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर पेयजल व्यवस्था सुचारू करने, चारे की उपलब्धता सुनिश्चित करने और चारे पर अनुदान की व्यवस्था करने का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री ने संबंधित विषयों पर आवश्यक निर्देश दिए हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि सरकार इस प्राकृतिक संकट से प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए गंभीरता से काम कर रही है। शेखावत ने कहा कि कम बारिश के कारण किसानों की फसलों को भी नुकसान हुआ है। ऐसे में प्रभावित किसानों को फसल बीमा योजना का लाभ शीघ्र मिले, इसके लिए सामूहिक प्रयास किए जाने चाहिए। पंचायत चुनावों और कांग्रेस की सरकार पर टिप्पणियों को लेकर उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव जनता के विश्वास का महत्वपूर्ण पैमाना हैं। राजस्थान के हालिया निकाय चुनावों का उल्लेख करते हुए उन्होंने दावा किया कि पश्चिमी राजस्थान की 41 निकायों में से 36 में भाजपा ने जीत दर्ज की है। राहुल गांधी की राजनीतिक रीलॉन्चिंग से जुड़े सवाल पर शेखावत ने तंज कसते हुए कहा कि हर बार नए अवतार में रीलॉन्चिंग होती रहती है और कुछ समय बाद फिर नया रीलॉन्च देखने को मिलेगा।0
0
Report
Advertisement
गांवों में मगरमच्छों के दस्तक से दहशत, तीनों को सुरक्षित रेस्क्यू
Pali, Rajasthan:मगरमच्छों की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत, चामुंडेरी, वेलार और वेरा-विरमपुरा गांव में मिले तीन मगरमच्छ, वन विभाग को सूचना मिलने पर रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची, वन विभाग रेंजर विक्रमसिंह राव को मिली थी सूचना, वन्यजीव रेस्क्यूअर नरेश वैष्णव, दिलीप मारू और मकसूद छिपा ने संभाला मोर्चा, कड़ी मशक्कत के बाद तीनों मगरमच्छों का किया सुरक्षित रेस्क्यू, रेस्क्यू के बाद तीनों मगरमच्छों को जवाई बांध में छोड़ा गया ।0
0
Report
मोदी के नेतृत्व पर शाहनवाज का दावा, राहुल गांधी पर तीखा हमला
Jaipur, Rajasthan:मदन राठौड़ के साथ एक ही गाड़ी में निकले शाहनवाज, राहुल गांधी पर बरसे जयपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय से एक ही गाड़ी में रवाना हुए। इस दौरान शाहनवाज हुसैन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र Modi के नेतृत्व की तारीफ करते हुए विपक्ष, खासकर राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है और भारत की तरक्की को कोई ताकत नहीं रोक सकती। विदेशी साजिशें सफल नहीं होंगी शाहनवाज हुसैन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ विदेश से हो रही साजिशें सफल नहीं होंगी। उनके मुताबिक, मोदी के नेतृत्व में देश विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है और भारत को प्रगति से रोकना किसी के लिए संभव नहीं है। राहुल गांधी पर तीखा हमला कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए शाहनवाज ने कहा कि राहुल गांधी झूठ की खेती कर रहे हैं, लेकिन उनकी यह राजनीति चलने वाली नहीं है। उनके बयान से साफ रहा कि भाजपा विपक्ष के आरोपों का जवाब देने के साथ कांग्रेस को भी निशाने पर ले रही है। राजस्थान सरकार की तारीफ शाहनवाज हुसैन ने राजस्थान में हो रहे कामकाज की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि राजस्थान में बेहतरीन काम हो रहा है। भाजपा प्रदेश कार्यालय से मदन राठौड़ के साथ रवाना होते समय दिए गए उनके बयानों में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व पर भरोसा, राहुल गांधी पर हमला और राजस्थान सरकार के कामकाज की तारीफ प्रमुख रही।0
0
Report
उदयपुर: डीएसटी और सुखेर पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ दो शातिर गिरफ्तार
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के सुखेर थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों बीके साथ दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया। पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के अम्बेरी इलाके में दो बदमाश हथियारों के साथ घूम रहे हैं और वह किसी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। इस पर डीएसटी और सुखेर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास के इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान काली पहाड़ी के पास दो संदीग्ध युवक नजर आए। तलाशी लेने पर उनके पास से दो पिस्टल और चार मैगजीन बरामद हुए। साथ ही उनसे जप्त हुए मोबाइल में हथियारों की खरीद फरोख्त की जानकारी भी मिली। इस पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर फैजल और हार्डकोर अपराधी फरदीन पर कई आपराधिक मामले दर्ज है। दोनों आरोपीयो ने पूछताछ में बताया कि वे विरोधी गैंग के लोगों को पर हमला करने की फिराक में थे। पुलिस मामले में अग्रीम अनुसंधान कर रही है。0
0
Report
Advertisement
