233001
गाज़ीपुर -इफको की नैनो यूरिया और ड्रोन से छिड़काव से किसान होंगे लाभान्वित
Sukhdewpur, Uttar Pradesh:खेतों में रबी की बुवाई के लिए इन दिनों किसानों को खाद्य और डीएपी की बहुत जरूरत है। जिसको लेकर किसान सुबह-सुबह समिति की लंबी-लंबी लाइनों में लगे हुए दिखाई देते हैं। इसके बावज़ूद उनको जरूरत के अनुसार खाद्य नहीं मिल रहे है। इन्हीं सब समस्याओं को देखते हुए इफको के द्वारा नैनो यूरिया और डीएपी लाया गया,जो किसानों के लिए काफी लाभदायक है साथ ही डीएपी का छिड़काव हाथों से ना कर ड्रोन के माध्यम से पुरे खेत में बड़ी आसानी से किया जा सकता है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
आगरा में प्रेम प्रसंग से जुड़ी गोलीबारी: युवक ने युवती को गोली मारकर खुद भी जान गंवाई
Noida, Uttar Pradesh: आगरा ब्रेकिंग थाना सदर क्षेत्र में सेंट पीटर कॉलेज के पास युवक ने युवती को मारी गोली गोली लगने से घायल युवती अस्पताल में भर्ती, हालत की जानकारी जुटा रही पुलिस युवती को गोली मारने के बाद युवक ने खुद को भी गोली मारी युवक की मौके पर मौत की सूचना, पुलिस ने शव कब्जे में लिया प्रारम्भिक जानकारी में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात एसीपी और एडीसीपी भी मौके पर पहुंचे, जांच में जुटे रोहता क्षेत्र में हुई घटना से मचा हड़कंप, पुलिस जुटा रही साक्ष्य0
0
Report
उत्तराखंड वोटर लिस्ट में 12 लाख वोट कम, सत्यापन फिर से घर-घर शुरू
Dehradun, Uttarakhand:एंकर उत्तराखंड में वोटर लिस्ट के SIR के बाद बड़ी खबर सामने आई है। प्रदेश में लगभग 12 लाख वोट कम हो गए हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी वी आर सी पुरुषोत्तम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आंकड़े जारी किए हैं और बताया कि अब आयोग के नए निर्देश पर जो वोटर छूट गए हैं उनका दोबारा घर-घर जाकर सत्यापन किया जाएगा। नया सर्कुलर कमीशन द्वारा जारी कर दिया गया है कि जो SIR के दौरान left out voters हैं, उनका घर-घर जाकर सत्यापन करना है, उसी के तहत ये निर्वाचन ने अपना कार्यक्रम जारी किया है। CEO ने बताया कि उत्तराखंड में दो फेज में काम हुआ - Pre-SIR और SIR। 1 जनवरी 2025 को प्रदेश में कुल 84 लाख 29 हजार 459 वोटर थे, जो फाइनल पब्लिकेशन के बाद अब 71 लाख 58 हजार 950 रह गए हैं। आंकड़ों का ब्रेकअप देते हुए CEO ने बताया कि Pre-SIR पीरियड में 3 लाख 4 हजार 746 नए वोट जोड़े गए, जबकि 7 लाख 73 हजार 445 वोट मौके पर न मिलने से हटाए गए। वहीं SIR के दौरान 8 लाख 26 हजार 977 वोट ऐसे मिले जो Absentee, Shifted, Death और Duplicate की श्रेणी में थे। इसके अलावा SIR के दौरान 1 लाख 30 हजार 872 वोट जोड़े गए और 1 लाख 4 हजार वोट ineligible पाए गए।0
0
Report
कुशीनगर में थानाध्यक्ष नियुक्ति के लिए लिखित परीक्षा, 22 पुलिसकर्मियों के फेरबदल
Kushinagar, Uttar Pradesh:कुशीनगर कुशीनगर में थानाध्यक्षों की तैनाती को लेकर नई पहल थानाध्यक्ष बनने के इच्छुक दरोगाओं की कराई गई लिखित परीक्षा कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और क्षेत्रीय जानकारी परखे गए फरियादियों से व्यवहार और शिकायत निस्तारण पर भी पूछे गए सवाल करीब 20 दरोगाओं ने थानाध्यक्ष पद के लिये किया था आवेदन परीक्षा के आधार पर 22 पुलिसकर्मियों का किया गया फेरबदल 6 दरोगाओं को मिली थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी 4 दरोगा बने चौकी इंचार्ज अमित सिंह,महेश चौबे,अरुण सिंह, महेंद्र प्रजापति,धर्मेंद्र सिंह और स्वतंत्र सिंह बने थानाध्यक्ष,ब्रह्म उपाध्याय, राम प्रवेश सिंह, अनुराग यादव और शिवम त्रिवेदी बने चौकी इंचार्ज एसपी केशव कुमार की पहल पर पहली बार हुई परीक्षा एसपी बोले आगे भी जारी रहेगी परीक्षा आधारित व्यवस्था अब थाने की कमान के लिए वरिष्ठता के साथ कार्यकुशलता भी बनेगी आधार0
0
Report
Advertisement
जहानाबाद में इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन: पारदर्शिता के बिना लोकतंत्र खतरे में
Jehanabad, Bihar:जहानाबाद में इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ सीधा मोर्चा खोल दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और चुनावी पारदर्शिता की मांग को लेकर शहर में आक्रोश मार्च निकाला गया। शहर के कारगिल चौक से शुरू हुआ यह विरोध मार्च अंबेडकर चौक तक पहुंचा। हाथों में बैनर और पार्टियों के झंडे लिए सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और इलेक्शन कमीशन के खिलाफ जोरदार नारेबाज़ी की। प्रदर्शनकारियों का साफ आरोप है कि देश की लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है। आक्रोश इतना तीव्र था कि कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पुतलों के साथ मार्च किया और अंबेडकर चौक पर तीनों का पुतला दहन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने बताया कि लोकतंत्र को बचाने के लिए निष्पक्ष और पारदर्शी चुनावी प्रक्रिया जरूरी है। आज मतदाता सूची से लेकर पूरी चुनाव प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। जब तक चुनाव आयोग में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित नहीं होगी, हमारा यह संघर्ष सड़कों से संसद तक जारी रहेगा। वहरहाल इंडिया गठबंधन के नेताओं ने साफ कर दिया है कि अगर चुनावी व्यवस्था में पारदर्शिता नहीं लाई गई और जनता के सवालों के जवाब नहीं मिले, तो यह आंदोलन आने वाले दिनों में और तेज किया जाएगा।0
0
Report
पटना गांधी मैदान में सेवा संकल्प: 25 वर्षों की उपलब्धियाँ और 108-फुट रंगोली
Patna, Bihar:सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘सेवा के रंग राष्ट्र के संग’ कार्यक्रम का आयोजन आज पटना के गांधी मैदान में किया गया है। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल की 25 प्रमुख उपलब्धियों को अलग-अलग स्टॉल के जरिए प्रदर्शित किया जा रहा है। गांधी मैदान में कुल 25 स्टॉल लगाए गए हैं, जिनमें बिहार की कला, संस्कृति और धरोहर के साथ-साथ गरीब कल्याण, महिला सशक्तीकरण, स्वास्थ्य, शिक्षा, कौशल विकास, डिजिटल इंडिया, जनधन योजना, स्वच्छ भारत, जल जीवन मिशन, स्टार्टअप इंडिया और मेक इन इंडिया समेत विभिन्न क्षेत्रों की उपलब्धियों को दर्शाया गया है। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 108 फीट की भव्य रंगोली है। रंगोली में पुनौरा धाम मंदिर, नालंदा विश्वविद्यालय, वाल्मीकिनगर टाइगर रिजर्व, राजगीर का विश्व शांति स्तूप, छठ पूजा और बिहार के प्रसिद्ध व्यंजन लिट्टी-चोखा समेत राज्य की कई प्रमुख धरोहरों और सांस्कृतिक पहचान को उकेरा गया है। इसके साथ ही गांधी मैदान में एक यात्रा, सेवा, सुशासन और विकसित भारत की टैगलाइन भी लिखी गई है। पूरे गांधी मैदान को आकर्षक तरीके से सजाया गया है। आज शाम 5:30 बजे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे。0
0
Report
मध्यप्रदेश में पटवारियों और सरकार के बीच टकराव तेज, 7 अक्टूबर से ऑनलाइन राजस्व से दूरी
Betul, Madhya Pradesh:मध्यप्रदेश में पटवारियों और सरकार के बीच टकराव अब खुलकर सामने आ गया है। सेवा समाप्ति,निलंबन और दंडात्मक कार्रवाई से नाराज पटवारी संघ ने सरकार के खिलाफ बड़ा ऐलान कर दिया है। पटवारी संघ के मुताबिक 7 अक्टूबर से प्रदेशभर के पटवारी ऑनलाइन राजस्व के कामों से दूरी बनाएंगे। इतना ही नहीं पटवारी विभागीय शासकीय व्हाट्सऐप ग्रुप से भी बाहर रहेंगे। संघ का आरोप है कि देवास में स्वामित्व योजना के काम को लेकर पटवारियों पर कार्रवाई की गई, जबकि इससे जुड़ी कानूनी और व्यवहारिक परेशानियों की जानकारी पहले ही सरकार को दी जा चुकी थी। पटवारी संघ ने दो टूक चेतावनी दी है कि अगर भविष्य में किसी भी जिले में पटवारी के खिलाफ ऐसी कार्रवाई हुई, तो प्रदेश के सभी पटवारी ऑनलाइन राजस्व कार्यों से दूर हो जाएंगे। संघ ने देवास में हुई सेवा समाप्ति और दूसरे जिलों में किए गए निलंबन व अन्य दंडात्मक कार्रवाई को तत्काल वापस लेने की मांग की है। यानी अब सवाल बड़ा है क्या सरकार पटवारियों की मांगों पर कदम उठाएगी या फिर मध्यप्रदेश में राजस्व व्यवस्था को लेकर टकराव और बढ़ेगा।0
0
Report
Advertisement
एवररेडी ने पहला पोर्टेबल लिक्विड वेपोराइज़र लॉन्च किया: अब प्लग पॉइंट के बिना मच्छर सुरक्षा
Mumbai, Maharashtra:मच्छरों से बचाव के लिए अब लोगों को हर जगह प्लग पॉइंट ढूंढने की जरूरत नहीं पड़ेगी। देश की जानी-मानी बैटरी कंपनी एवररेडी इंडस्ट्रीज इंडिया लिमिटेड ने मच्छर सुरक्षा के क्षेत्र में कदम रखते हुए भारत का पहला पोर्टेबल लिक्विड वेपोराइज़र लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे एवररेडी ULTIMA लिक्विड वेपोराइज़र नाम दिया है। कंपनी का दावा है कि इस नए प्रोडक्ट को प्लग पॉइंट से निकालकर घर के किसी भी हिस्से में आसानी से ले जाया जा सकता है। एवररेडी के मुताबिक, पारंपरिक लिक्विड वेपोराइज़र किसी एक प्लग पॉइंट से जुड़े रहते हैं, जबकि मच्छर घर के अलग-अलग हिस्सों में घूम सकते हैं। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने पोर्टेबल लिक्विड वेपोराइज़र तैयार किया है। इसे बेडरूम, बच्चों के खेलने की जगह, बालकनी, बाथरूम या घर के ऐसे किसी भी हिस्से में ले जाया जा सकता है, जहां प्लग पॉइंट आसानी से उपलब्ध नहीं हो। कंपनी के मुताबिक इसे कार और दूसरे बंद यात्रा स्थलों में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इस प्रोडक्ट की सबसे बड़ी खासियत इसकी रिचार्जेबल बैटरी है। एवररेडी का कहना है कि एक बार चार्ज करने के बाद ULTIMA करीब तीन घंटे तक काम कर सकता है। यानी बिजली जाने की स्थिति में भी इसे प्लग में लगाए बिना इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें Type-C चार्जिंग की सुविधा दी गई है, जिसकी मदद से इसे लैपटॉप, पावर बैंक या कार के जरिए भी चार्ज किया जा सकता है। भारत में डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी मच्छरजनित बीमारियों के खतरे को देखते हुए मच्छरों से बचाव के उपायों की मांग लगातार बनी हुई है। एवररेडी का कहना है कि ULTIMA को इसी जरूरत को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। कंपनी के मुताबिक इसमें एडवांस्ड जापानी फॉर्मूल इस्तेमाल किया गया है और यह डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया फैलाने वाले मच्छरों से सुरक्षा प्रदान करता है। कंपनी ने इस नए प्रोडक्ट को “Unplug and Use Anywhere” कैंपेन के साथ बाजार में उतारा है। इस कैंपेन का मुख्य संदेश है कि पुराने लिक्विड वेपोराइज़र एक जगह स्थिर रहते हैं, लेकिन मच्छर नहीं। इसी सोच के साथ एवररेडी लोगों को वेपोराइज़र को प्लग पॉइंट से निकालकर जरूरत के मुताबिक अलग-अलग जगह इस्तेमाल करने का विकल्प दे रही है। कंपनी के विज्ञापन अभियान में खाना खाने, पढ़ाई करने, बच्चों के खेलने और घर के अलग-अलग हिस्सों में रहने जैसे रोजमर्रा के दृश्यों के जरिए इस नए इस्तेमाल को दिखाया गया है। एवररेडी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनिर्बन बनर्जी का कहना है कि कंपनी हमेशा से उपभोक्ताओं को पावर और सुविधा देने के कारोबार में रही है। पोर्टेबल पावर में कंपनी की विशेषज्ञता को अब मच्छर सुरक्षा की इस नई कैटेगरी में लाया गया है। उनके मुताबिक ULTIMA के जरिए कंपनी मच्छरों से बचाव को ज्यादा सुविधाजनक बनाना चाहती है और उपभोक्ताओं को किसी एक प्लग पॉइंट तक सीमित नहीं रखना चाहती। एवररेडी ने ऐसे समय में इस बाजार में कदम रखा है, जब भारत में घरेलू कीटनाशकों का बाजार पांच हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का बताया जा रहा है। इसमें लिक्विड वेपोराइज़र की हिस्सेदारी करीब 2,800 करोड़ रुपये है। कंपनी को उम्मीद है कि आने वाले कुछ वर्षों में वह इस बाजार में करीब दो से तीन फीसदी मार्केट शेयर हासिल कर सकती है। इस नई कैटेगरी में एवररेडी को अपने मजबूत डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क का भी फायदा मिलने की उम्मीद है। कंपनी के मुताबिक उसकी पहुंच देशभर में करीब 45 लाख आउटलेट्स तक है, जिनमें लगभग पांच लाख आउटलेट्स सीधे उसके डिस्ट्रीब्यूटर्स के जरिए संचालित होते हैं। इसके अलावा कंपनी ई-कॉमर्स, मॉडर्न ट्रेड और क्विक कॉमर्स के जरिए भी इस प्रोडक्ट को उपभोक्ताओं तक पहुंचाने की तैयारी कर रही है। एवररेडी ULTIMA पोर्टेबल लिक्विड वेपोराइज़र की कीमत 299 रुपये रखी गई है। इसके साथ कंपनी ने अलग-अलग पैक में रिफिल भी बाजार में उतारे हैं। प्रोडक्ट ई-कॉमर्स, मॉडर्न ट्रेड और सामान्य रिटेल चैनलों के जरिए उपलब्ध कराया जा रहा है। बैटरी और फ्लैशलाइट के क्षेत्र में लंबे समय से मौजूद एवररेडी अब अपने कारोबार को रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़ी नई कैटेगरी में विस्तार दे रही है। मोबाइल एक्सेसरीज, छोटे उपकरण, इलेक्ट्रिकल प्रोडक्ट्स और दूसरे घरेलू उत्पादों के बाद अब कंपनी ने मच्छर सुरक्षा बाजार में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। ऐसे में पोर्टेबल लिक्विड वेपोराइज़र के जरिए एवररेडी इस तेजी से बढ़ते बाजार में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रही है.0
0
Report
विश्व रंग 2026: नालंदा में वैश्विक भाषाई संवाद का महोत्सव शुरू
Pariaunna, Bihar:नालंदा विश्वविद्यालय परिसर स्थित विश्वामित्र सभागार में रविंद्रनाथ टैगोर अंतरराष्ट्रीय साहित्य एवं कला महोत्सव ‘विश्व रंग 2026’ के आठवें संस्करण का आगाज हुआ। दो दिवसीय यह आयोजन 7 और 8 अक्टूबर तक चलेगा। कार्यक्रम में साहित्य, भाषा, संस्कृति और कला के जरिए भारत और दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के बीच सांस्कृतिक संवाद और समन्वय पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री के. श्रीनिवास आईएएस, मुख्य वक्ता मुकुल कानिटकर, विशिष्ट अतिथि डॉ. राजेश रंजन, विश्व रंग के निदेशक डॉ. संतोष चौबे और नालंदा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सचिन चतुर्वेदी समेत कई गणमान्य लोग शामिल हुए। विश्व रंग 2026 में देश के केरल, त्रिपुरा, जम्मू-कश्मीर, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और झारखंड समेत विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों के अलावा श्रीलंका, सिंगापुर, यूनान, मलेशिया, म्यांमार और वियतनाम समेत करीब 60 देशों के डेलीगेट शामिल हुए। कार्यक्रम में भारतीय भाषाओं, नॉर्थ ईस्ट की भाषाओं और दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के साथ भाषाई एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि नालंदा विश्वविद्यालय में विश्व रंग का आयोजन होना महत्वपूर्ण अवसर है। नालंदा आज भारतीय ज्ञान परंपरा के साथ-साथ वैश्विक स्तर पर भाषाओं और संस्कृति के संवाद का केंद्र बन रहा है। विश्व रंग के निदेशक डॉ. संतोष चौबे ने कहा कि विश्व रंग का उद्देश्य भारतीयता, भारतीय सभ्यता, संस्कृति और भाषाओं के वैश्विक प्रभाव को बढ़ाना है। उन्होंने बताया कि विश्व रंग अब तक करीब 70 देशों में अपने चैप्टर खोल चुका है। मॉरीशस और कोलंबो, श्रीलंका के बाद इस बार इसका आयोजन नालंदा विश्वविद्यालय में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नालंदा विश्वविद्यालय का दक्षिण-पूर्व एशिया पर ऐतिहासिक प्रभाव रहा है। भाषाओं के माध्यम से सांस्कृतिक समन्वय, आपसी संपर्क और व्यापारिक संबंधों को मजबूत करने की दिशा में भी इस आयोजन में मंथन किया जा रहा है। दो दिवसीय इस समागम से निकलने वाले विचारों और निष्कर्षों को आगे बढ़ाने की बात भी आयोजकों और वक्ताओं ने कही।0
0
Report
कैथल मंडी में सुरजेवाला का सरकार पर हमला: हर दाना MSP पर खरीदने की मांग
Kaithal, Haryana:कैथल मंडी में सुरजेवाला का सरकार पर वार, बोले—हर दाना एमएसपी पर खरीदा जाए कांग्रेस विधायक आदित्य सुरजेवाला ने कैथल की नई अनाज मंडी का दौरा कर प्रेसवार्ता कर धान खरीद को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार का फॉर्मूला “पैदावार पर पाबंदी, कटाई पर कर्फ्यू, बिक्री पर शर्त और एमएसपी पर तालाबंदी” है। सुरजेवाला के अनुसार प्रदेश में अब तक 7.07 लाख टन धान की आवक हुई, जबकि खरीद 1.38 लाख टन और उठान केवल 21 हजार टन हुआ। उन्होंने दावा किया कि करीब 6.86 लाख टन धान खुले में पड़ा है और अगले छह दिनों में बारिश की संभावना है। 16,302 किसानों की फसल बिकने के बावजूद केवल 700 किसानों को भुगतान मिलने का भी उन्होंने दावा किया। उन्होंने कहा कि कैथल जिले में 1.07 लाख टन आवक के मुकाबले सिर्फ 8,600 टन खरीद और 195 टन उठान हुआ है। साथ ही राजस्व विभाग और ‘मेरी फसल मेरा ब्यौरा’ के आंकड़ों में 4 लाख एकड़ से अधिक का अंतर होने की बात कही। विधायक ने आरोप लगाया कि पराली जलाने पर 30 महीने तक पोर्टल बंद करने, शाम 6 से सुबह 10 बजे तक कंबाइन पर रोक, रेड एंट्री व 30 हजार रुपये जुर्माना और फसल दूसरे जिले में बेचने पर रोक जैसी पाबंदियां किसानों को परेशान कर रही हैं। उन्होंने कैथल में 27.39 क्विंटल प्रति एकड़ खरीद कोटा तय किए जाने पर भी सवाल उठाया और कहा कि इससे करीब साढ़े सात क्विंटल प्रति एकड़ फसल एमएसपी से बाहर जा सकती है। सुरजेवाला ने 17 प्रतिशत नमी की शर्त, नमी के नाम पर 250 रुपये प्रति क्विंटल तक कटौती, गेहूं के एमएसपी में केवल 25 रुपये बढ़ोतरी और खाद्य महंगाई करीब 6 प्रतिशत रहने का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने सरकार से हर दाना एमएसपी पर खरीदने, प्रति एकड़ कोटा व जिले की सीमा हटाने, कंबाइन संबंधी पाबंदियां वापस लेने, नमी में ढील देने, मंडियों में ड्रायर उपलब्ध कराने, पराली प्रबंधन की व्यवस्था करने और धान खरीद की सीमा 58 लाख टन से बढ़ाकर कम से कम 62 लाख टन करने की मांग की। उन्होंने कहा कि किसानों के हितों के लिए कांग्रेस मंडी से विधानसभा तक उनके साथ खड़ी है।0
0
Report
Advertisement
गाजियाबाद में राजनाथ सिंह ने विपक्ष निशाना, मोदी के 25 साल पूरे पर बधाई
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद में राजनाथ सिंह का विपक्ष पर हमला रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गाजियाबाद के रामलीला मैदान में आयोजित ‘सेवा ज्योति अभियान’ कार्यक्रम में विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दल जनता को भ्रमित करने के लिए गैर-जरूरी मुद्दों को उठा रहे हैं। राजनाथ सिंह ने कहा कि सरकार का फोकस देश के विकास और जनसेवा पर है। पीएम मोदी के 25 साल के शासन की सराहना राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन के 25 साल पूरे होने पर उन्हें बधाई दी। उन्होंने प्रधानमंत्री के लंबे सार्वजनिक जीवन और शासनकाल की सराहना करते हुए इसे सुशासन और राष्ट्रसेवा से जोड़कर बताया。 स्वदेशी रक्षा क्षमता पर भी जोर राजनाथ सिंह हाल ही में विशाखापत्तनम में भारत के पहले स्वदेशी फ्लीट सपोर्ट शिप ‘आईएनएस सूर्य’ के जलावतरण कार्यक्रम में भी शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने भारत की बढ़ती स्वदेशी रक्षा क्षमता और आत्मनिर्भरता पर जोर दिया।0
0
Report
गाजियाबाद में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला, घर तक पीछा कर तोड़फोड़
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र के संजय नगर सेक्टर 23 इलाके मे बीजेपी की रैली में जाने के लिए कुछ कार्यकर्ता बाइक से जा रहे थे, तभी रास्ते में रोक कर सुंदर चौधरी व सावन चौधरी सहित अन्य युवको ने मारपीट कर बाईक में तोड़फोड़ शुरू कर दी. इसके बाद भाजपा के कार्यकर्ता जान बचाकर अपने घर की तरफ भागे तो हमलावर आरोपियों ने उनके घर तक पीछा करते हुए घर पर भी तोड़फोड़ और मारपीट करनी शुरू कर दी जो कि घर में लगे #सीसीटीवी और मोबाइल में कैद हो गई. दरअसल पीड़ित के द्वारा बताया गया कि सुंदर चौधरी व सावन चौधरी नामक व अन्य युवको ने सेक्टर 23 संजय नगर इलाके में आए दिन लड़ाई झगड़ा और गैंग बनाकर पी ब्लॉक स्थित अपने कार्यालय पर बैठे रहते हैं. वही आज जब यह सभी लोग बीजेपी की रैली में जाने के लिए निकल रहे थे सभी रास्ते में लाठी डंडों से भाजपा कार्यकर्ताओं के ऊपर हमला कर दिया गया. घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर आई तो हमलावर फरार हो गए.0
0
Report
लोनी के किसानों ने किया जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के लूणी क्षेत्र के लगभग 20 गांव के किसानों ने आज जिलाधिकारी कार्यालय का घेरा किया किसानों का आरोप है लगातार लोनी में फैक्ट्री से दूषित पानी जमीन के अंदर छोड़ा जा रहा है जिससे 20 से अधिक गांव के अंदर कैंसर के मरीज बढ़ रहे हैं यदि समस्या का जल्द निदान नहीं हुआ तो किस एक बड़ा आंदोलन करेंगे0
0
Report
Advertisement
बांसवाड़ा में कल्पेश डिंडोर भाजपा में शामिल, BAP टूटी बताई जा रही है
Banswara, Rajasthan:भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के पूर्व जिला अध्यक्ष कल्पेश डिंडोर ने भाजपा का दामन थाम लिया। जनजाति मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई और साफा बंधवाकर स्वागत किया। डिंडोर ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कामकाज से प्रभावित होकर भाजपा में आए हैं। उन्होंने कहा कि अब वे भाजपा के सिपाही के रूप में पार्टी के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगे। डिंडोर ने दावा किया कि भारत आदिवासी पार्टी टूट चुकी है और इसी कारण उन्होंने भाजपा के साथ आगे बढ़ने का निर्णय लिया है। उनके भाजपा में शामिल होने को पंचायत राज चुनाव से पहले बांसवाड़ा की राजनीति में महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है। मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने डिंडोर का भाजपा परिवार में स्वागत करते हुए पार्टी संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया।0
0
Report
आगरा के तेहरा में मोटरसाइकिल भिड़ंत: दोनों युवक घायल, CCTV फुटेज सामने
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग तेहरा में ऋषि गार्डन के सामने दो मोटरसाइकिलों की जोरदार भिड़ंत हादसे में दोनों बाइक सवार युवक घायल, अस्पताल में उपचार जारी टक्कर के बाद दोनों बाइक सवार हवा में उछलते दिखाई दिए *हादसे का सीसीटीवी फुटेज आया सामने, कैमरे में कैद हुई पूरी घटना* हवा में उछलते हुए दिखाई दिए दोनों बाइक सवार गनीमत रही कि दोनों युवकों की जान बच गई जोरदार टक्कर के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुटी आगरा थाना सैयाँ के तेहरा का मामला0
0
Report
नैनीताल में 218 ग्राम स्मैक के साथ दो गिरफ्तार, करोड़ों की कीमत
Haldwani, Uttarakhand:218.04 ग्राम स्मैक बरामद होने के साथ नैनीताल पुलिस ने लालकुआं में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत करीब 65 लाख 40 हजार रुपये बताई जा रही है। कार्रवाई लालकुआं क्षेत्र में एसओजी और कोतवाली लालकुआं पुलिस की संयुक्त टीम ने की। पुलिस नें सुभाष नगर बैरियर के पास चेकिंग के दौरान एक ऑल्टो कार को रोका। तलाशी लेने पर कार से कुल 218.04 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी की पहचान नदीम खान उर्फ गण्ठा, जो ट्रक ड्राइवर है, और मो. शफीक उर्फ शफी, जो बनभूलपुरा में दर्जी का काम करता है, के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने स्मैक बहड़ी से खरीदकर लाने की बात बताई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ कोतवाली लालकुआं में NDPS Act की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामले में सप्लाई चेन से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने के साथ आगे की जांच की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
