icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
233002
ATALOK TRIPATHI16 Feb 2026, 04:21 pm

Ghazipur Collectorate Bar: Shashikant Singh Yadav elected president

Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन गाज़ीपुर 2026 का चुनाव संपन्न, अध्यक्ष पद पर शशिकांत सिंह यादव विजयी, सुशील दूबे बने महासचिव कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन गाज़ीपुर का चुनाव 2026 सम्पन्न 16 फरवरी को मतगणना में कुल 220 मतों की हुई गिनती अध्यक्ष पद पर शशिकांत सिंह यादव 107 मतों से निर्वाचित वरिष्ठ उपाध्यक्ष बने कृष्ण मुरारी, 110 मत प्राप्त महासचिव पद पर सुशील दूбе ने 107 मतों से जीत दर्ज की कोषाध्यक्ष पद पर मदन सिंह कुशवाहा 104 मतों से विजयी सहसचिव प्रशासन बने रामविलाश, 107 मत हासिल पुस्तकालय सहसचिव पद पर रमेश सिंह यादव को 127 मत, शानदार जीत gाज़ीपुर। कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन गाज़ीपुर के वर्ष 2026 के चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो गए हैं। सोमवार की शाम 4 बजे से मतगणना प्रारम्भ हुई, जिसमें कुल 220 मतों की गणना की गई। मतगणना के दौरान अध्यक्ष पद पर कड़ा मुकाबला देखने को मिला, जिसमें शशिकांत सिंह यादव ने 107 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की, जबकि भुवनेश्वर सिंह कुशवाहा को 98 मत मिले। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर कृष्ण मुरारी 110 मतों के साथ निर्वाचित घोषित किए गए। वहीं महासचिव पद पर सुशील दूबे ने 107 मत प्राप्त कर अपने प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ते हुए जीत हासिल की।इसके साथ ही उपाध्यक्ष (10 वर्ष से ऊपर) श्रेणी में रविन्द्र नाथ शर्मा को 94 मत और अखिलेश कुमार यादव को 82 मत मिले — दोनों उम्मीदवार निर्वाचित हुए। साथ ही कोषाध्यक्ष पद पर मदन सिंह कुशवाहा 104 मतों के साथ विजयी घोषित किए गए। इसके अलावा सहसचिव प्रशासन पद पर रामविलाश 107 मतों के साथ निर्वाचित हुए। सहसचिव प्रकाशन पद पर शोभनाथ सिंह यादव ने 105 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। वहीं सहसचिव पुस्तकालय पद पर रमेश सिंह यादव ने सर्वाधिक 127 मत प्राप्त कर शानदार जीत हासिल की। चुनाव परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। विजयी प्रत्याशियों ने अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा और बार की गरिमा को बनाए रखने का संकल्प लिया। इस बात की पुष्टि मुख्य निर्वाचन अधिकारी अधिवक्ता दशरथ सिंह यादव ने की है。 बाइट- अधिवक्ता शशिकांत सिंह यादव- नव निर्वाचित अध्यक्ष बाइट- अधिवक्ता दशरथ सिंह यादव- मुख्य निर्वाचन अधिकारी
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

0
0
Report

दृष्टिबाधित छात्र अनमोल नरूला ने सीबीएसई 10वीं में जिले में पहला स्थान पाया

Ambala, Haryana:अंबाला की दृष्टि बाधित विद्यार्थी अनमोल नरूला ने सीबीएसई 10वीं के परिणाम में जिले में पहला स्थान हासिल किया है। यह सिर्फ अंकों की बात नहीं बल्कि अनमोल के दृष्टिबाधित होने के बावजूद उनकी मेहनत और लगन की कहानी है। अनमोल की इस सफलता से पूरा स्कूल और परिवार खुश है और अनमोल बाकी बच्चों के लिए प्रेरणा बन गए हैं। 10वीं का परिणाम घोषित होते ही कई सपनों ने उड़ान भरी। अनमोल की कहानी सिर्फ एक रिजल्ट नहीं बल्कि हिम्मत, जज्बे और संघर्ष की मिसाल बन गई है। AI और आज के दौर की तकनीक की मदद से उन्होंने यह मुकाम हासिल किया। स्कूल उनके लिए टीचर उनकी पढ़ाई में मदद करते हैं और रिकॉर्डर चलाया जाता ताकि क्लास की रिकॉर्डिंग घर पर सुनकर विषय पूरी कर सकें। उन्होंने अपने अच्‍छे अंकों का श्रेय अपने अध्यापकों और माता-पिता को दिया। स्कूल की प्रिंसिपल ने बताया कि वे हर बच्चे पर ध्यान देते हैं और इस बार जिले में पहले और दूसरे स्थान भी उसी स्कूल के छात्र हैं।
0
0
Report
Advertisement

सतना में पार्षद पुत्र पर दुष्कर्म: शादी का झांसा देकर शोषण, गिरफ्तारी की तैयारी

Satna, Madhya Pradesh:सतना में एक बड़ा सनसनीखेज मामला आया सामने। जहां भाजपा पार्षद के पुत्र ने युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को दिया अंजाम। आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की। आरोपी तलाश जारी। मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा पार्षद के पुत्र पर दुष्कर्म का मामला पंजीबद्ध हुआ। यह मामला सतना जिले के नगर निगम सीमा क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड नंबर 28 की पार्षद सुषमा लोधी के पुत्र तरुण लोधी का है। जिसके ऊपर शहर के सिविल लाइन थाने में एक युवती ने दुष्कर्म का मामला पंजीकृत कराया है। जिसमें पीड़िता ने अपने बयान पर कहा कि तरुण लोधी लंबे समय से हमारे संपर्क में हैं और उसने शादी का आश्वासन दिया था। और इस बीच उसने हमारे साथ लगातार शारीरिक शोषण किया। लेकिन जब बात शादी की आई तो तरुण लोधी अपनी बातों से मुकर गया। और आरोपी तरुण लोधी कहीं और शादी कर रहा है। फिर पीड़ित युवती ने सिविल लाइन थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। मामले को सिविल लाइन पुलिस ने संज्ञान में लेते हुए पीड़िता की शिकायत पर आरोपी तरुण लोधी के विरुद्ध दुष्कर्म की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। यह मामला आज सिविल लाइन थाना में दर्ज किया गया है। पुलिस मामला दर्ज होने के बाद आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक पार्षद पुत्र सुषमा लोधी के पुत्र आरोपी तरुण लोधी पुलिस के गिरफ्त से बाहर है। और बताया जा रहा है कि तरुण लोधी की शादी 16 अप्रैल 2026 को तिलक और 20 अप्रैल को उसकी शादी थी, लेकिन उसके पूरे किए कराए पर अब पानी फिर चुका है। और महिला पार्षद के पुत्र पर दुष्कर्म का मामला पंजीबद्ध होने के बाद लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस मामले पर सिविल लाइन थाना टीआई योगेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि वार्ड क्रमांक 28 के पार्षद सुषमा लोधी के पुत्र तरुण लोधी एक युवती की शिकायत पर दुष्कर्म का मामला पंजीबद्ध कराया है। युवती ने बताया कि शादी का झांसा देकर तरुण लोधी ने उसके साथ शारीरिक शोषण यानी दुष्कर्म किया है। पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।
0
0
Report

सीएम भजनलाल शर्मा ने सचिवालय में मिशन कर्मयोगी शुरू करने का एलान किया

Jaipur, Rajasthan:एंकर वीओ सीएम भजनलाल शर्मा ने सचिवालय को समस्याओं का अंतिम पड़ाव बताया है आज सचिवालय सेवा के अधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि सचिवालय 8 करोड़ जनता की उम्मीद है यहीं से जनता की आशा और अपेक्षा पूरी होती है योजनाओं की क्रियान्वित भी यहीं से होती है इसलिए सचिवालय के अधिकारियों में नागरिक देवो भव का भाव होना चाहिए,,,,सीएम ने इस मौके पर कहाकि सचिवालय के अधिकारियों की कार्यकुशलता बढ़े इसलिए सरकार ने मिशन कर्मयोगी शुरू किया है सचिवालय के अधिकारियों को सरकार के आंख नाक कान करार दिया मुख्यमंत्री ने इस दौरान सहायक शासन सचिव के 15 नए पद सृजित करने का भी एलान किया उन्होंने कहा कि सचिवालय कर्मियों की पदोन्नति के लिए सरकार ने कई बड़े फैसले लिए हैं इसके लिए सरकार ने 2 वर्ष की छूट दी है उन्होंने कहा कि सरकार ने कार्मिकों के लिए अतिरिक्त पेंशन भत्ते का प्रावधान किया है साथ ही पारिवारिक पेंशन का भी एलान सरकार की ओर से उठाया गया बड़ा कदम है सीएम ने सचिवालय सेवा के अधिकारियों को भरोसा दिलाया कि उच्च स्तरीय समिति आठवें वेतन आयोग की सिफारिश पर विचार कर रही है बाइट भजनलाल शर्मा मुख्यमंत्री
0
0
Report

बीकानेर में स्वच्छ भारत मिशन की अहम बैठक: गुप्ता ने दिए क्रियान्वयन निर्देश

Bikaner, Rajasthan:स्वच्छ भारत मिशन को लेकर अहम बैठक आयोजित, प्रदेश ब्राण्ड एम्बेसडर के.के. गुप्ता ने ली बैठक, जिला परिषद सभाकक्ष में हुआ आयोजन, सभी निकायों के अधिकारियों की रही मौजूदगी, स्वच्छता कार्यों की समीक्षा और निर्देश, विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भी लिया हिस्सा, मिशन को प्रभावी बनाने पर जोर। बीकानेर में स्वच्छ भारत मिशन को लेकर जिला परिषद सभाकक्ष में एक अहम बैठक आयोजित की गई जिसमें प्रदेश ब्राण्ड एम्बेसडर के.के. गुप्ता ने अधिकारियों के साथ समीक्षा की, बैठक में जिले की समस्त निकायों के आयुक्त, अधिशासी अधिकारी, तकनीकी अधिकारी, स्वच्छता निरीक्षक सहित स्वच्छ भारत मिशन से जुड़े अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान स्वच्छता कार्यों की समीक्षा की गई और घर-घर कचरा संग्रहण सहित विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके अलावा रूडीप प्रोजेक्ट, जल जीवन मिशन, रोडवेज विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग और देवस्थान विभाग के अधिकारियों ने भी बैठक में भाग लिया। बैठक में स्वच्छ भारत मिशन को और अधिक प्रभावी बनाने तथा शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर विशेष जोर दिया गया।
0
0
Report
Advertisement

रीवा में शराबी युवक ने ठेले पर हमला, लाठी-डंडों से हिंसा में बढ़ोतरी

Rewa, Madhya Pradesh:रीवा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत साईं मंदिर के सामने उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। जानकारी के मुताबिक, शराब के नशे में धुत एक युवक ने अचानक सड़क किनारे स्थित एक ठेले पर हमला कर दिया और लाठी-डंडों से वहां तोड़फोड़ शुरू कर दी। अपनी रोजी-रोटी पर हमला होते देख ठेला व्यापारी का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। इस हिंसक झड़प में पीछे से हुए प्रहार के कारण हमलावर युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया है और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने दोनों तरफ से मामला दर्ज करते हुए पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है... मामला को लेकर सिविल लाइन थाना प्रभारी विजय सिंह बघेल ने बताया कि विवाद की जानकारी मिली थी मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया गया था क्योंकि अपराध दोनों पक्ष के द्वारा से करित किया गया था इसलिए दोनों पक्ष के लोगों पर मामला दर्ज किया गया है पूरे मामले की जांच की जा रही है आगे से ऐसी घटना की पुनरावृत्ति ना हो इसके लिए बीट प्रभारी को गस्त करने के निर्देश दिए हैं....
0
0
Report

छत्तीसगढ़ वेदांता पावर प्लांट हादसे में 20 मौत, मुख्यमंत्री ने जांच का आदेश दिया

Darogapara, Chhattisgarh:शक्ति जिले के सिंगीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में हादसे में 20 लोगों की मृत्यु हो गई है और 14 लोग घायल हुए हैं. घायल इलाज के लिए विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं. मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री इस मामले को लेकर चिंतित बताए गए हैं. प्लांट के प्रबंधक द्वारा मृतक के परिजनों को 42 लाख रुपए मुआवजा, घायल को 17 लाख रुपए तक मुआवजा देने की घोषणा की गई है. ESIC पेंशन आदि की व्यवस्था भी होगी. प्रशासन हर संभव मदद कर रहा है ताकि इलाज ठीक प्रकार से हो सके. दोषियों के खिलाफ मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए हैं और कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
0
0
Report
Advertisement

जयपुर जनसुनवाई में राजनीतिक रंग, 84 शिकायतें, 10 मौके पर राहत

Jaipur, Rajasthan:जयपुर में करीब 6 महीने बाद जिला स्तरीय जनसुनवाई हुई… जहां एक तरफ आमजन अपनी जमीन, रास्ते, अतिक्रमण और पेंशन जैसी समस्याएं लेकर पहुंचे… तो वहाँ सियासत भी खुलकर नजर आई। जिला कलेक्टर सन्देश नायक ने 84 परिवेदनाएं सुनीं और 10 मामलों में मौके पर ही राहत दी… लेकिन सवाल ये है कि क्या बाकी समस्याओं का समाधान भी उतनी ही तेजी से होगा… या फिर ये सिर्फ एक औपचारिक कवायद बनकर रह जाएगी। जनसुनवाई के दौरान जनप्रतिनिधियों के बयान भी चर्चा में रहे… विपक्ष ने व्यवस्था पर सवाल उठाए तो सत्ता पक्ष ने पिछली सरकार को जिम्मेदार ठहराया। यानी जनता की समस्याओं के इस मंच पर समाधान के साथ-साथ सियासी आरोप-प्रत्यारोप भी देखने को मिले… करीब छह महीने बाद जयपुर जिला कलेक्ट्रेट में जिला स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन हुआ, लेकिन यह सिर्फ प्रशासनिक कार्यक्रम नहीं रहा। इसमें सियासी रंग भी खुलकर नजर आया। जिला कलेक्टर सन्देश नायक की अध्यक्षता में हुई इस जनसुनवाई में 84 परिवेदनाएं सामने आईं, जिनमें से 10 मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया। बाकी मामलों को संबंधित विभागों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए। जनसुनवाई में राजस्व, जमीन विवाद, अतिक्रमण, रास्ता विवाद, नामांतरण, पेयजल और पेंशन जैसे मुद्दे हावी रहे। खास बात यह रही कि बड़ी संख्या में शिकायतें अतिक्रमण और जमीन से जुड़े विवादों की थीं। जो शहरी विस्तार और प्रशासनिक नियंत्रण की चुनौतियों को उजागर करती हैं। कलेक्टर ने अधिकारियों को मौके पर जाकर समाधान करने और आमजन के प्रति जवाबदेही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं समाधान कार्यक्रम सिर्फ समस्याओं के समाधान तक सीमित नहीं रही, बल्कि राजनीतिक बयानबाजी का मंच भी बन गई। किशनपोल विधायक अमीन कागजी ने कार्यक्रम को “जीरो नंबर” देते हुए आरोप लगाया कि प्रदेश में अतिक्रमण की स्थिति गंभीर है और आम लोगों की सुनवाई नहीं हो रही। उन्होंने कहा कि लोग अपने ही पड़ोस में संपत्ति बेचने तक में परेशान हैं और प्रशासन संवेदनशीलता नहीं दिखा रहा। इसके उलट, हवामहल विधायक बालमुकुंद आचार्य ने भाजपा सरकार का बचाव करते हुए कहा कि वर्तमान में हर स्तर पर जनसुनवाई की मजबूत व्यवस्था है। ग्राम पंचायत से लेकर मुख्यमंत्री स्तर तक। उन्होंने आरोप लगाया कि अतिक्रमण और रास्ता विवाद जैसे अधिकांश मामले पिछली कांग्रेस सरकार की देन हैं, जिनका समाधान अब किया जा रहा है। एक ओर प्रशासन आंकड़ों के जरिए त्वरित समाधान का दावा कर रहा है, वहीं दूसरी ओर जनप्रतिनिधि जमीनी हकीकत पर सवाल उठा रहे हैं। यह स्पष्ट है कि जनसुनवाई अब केवल शिकायत निवारण का माध्यम नहीं, बल्कि राजनीतिक नैरेटिव गढ़ने का भी जरिया बनती जा रही है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशों के बाद जनसुनवाई को नियमित और प्रभावी बनाने की कोशिशें तेज हुई हैं। लेकिन सवाल यह है कि क्या ये कार्यक्रम स्थायी समाधान दे पा रहे हैं या फिर केवल तात्कालिक राहत तक सीमित हैं। जयपुर की इस जनसुनवाई ने एक बार फिर दिखा दिया कि जनता की समस्याओं के साथ-साथ राजनीतिक धार भी अब इन मंचों पर तेज होती जा रही है।
0
0
Report

भोजला में जुआ अड्डे पर पुलिस रेड: 1.14 लाख नकद बरामद, 12 गिरफ्तार

Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी थाना सीपरी बाजार क्षेत्र के ग्राम भोजला में चल रहा जुआ के अड्डे पर पुलिस ने छापा मारा बडी संख्या में जुआरी और 1लाख 14 हजार 200 रुपए नकद बरामद हुए। भोजला गांव के रहने वाले संदीप यादव अपने खेत के निर्माणाधीन मकान में पिछले दो महीनों से ये जुआ का अड्डा चल रहा था। सीओ. सिटी थाना पुलिस फोर्स को लेकर मौके पर पहुंचे फिर चारो ओर से घेराबन्दी कर जुआ के अड्डे पर छापा मारा तो वहां भगदड मच गया और कई जुआरी मौका पाकर भाग निकले। पुलिस ने 12 जुआरियों को एक जुआ के अड्डे से गिरफ्तार किया। जुआरियों के पास से 1,14200 रुपया नकद बरामद किया इसके अलावा 104 ताशपत्ता और 13 मोबाइल फोन भी पुलिस ने मौके से कब्जे में लिए है। सभी जुआरियों के खिलाफ कार्रवाई करके उन्हें पुलिस न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर रही है।
0
0
Report

जोधपुर: राजस्थान बार काउंसिल चुनाव के लिए सामग्री भेजी गई, निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। बार कौंसिल ऑफ राजस्थान के 23 सदस्यों के लिए 22 अप्रैल को होने वाले चुनाव को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। चुनाव प्रक्रिया को सुचारू और व्यवस्थित बनाने के लिए प्रशासन द्वारा चुनाव सामग्री जिलों में भेजने کا कार्य भी शुरू कर दिया गया है। वरिष्ठ अधिवक्ता एवं चुनाव अधिकारी डॉ. सचिन आचार्य ने बताया कि चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार से प्रदेश के विभिन्न जिलों के लिए चुनाव सामग्री रवाना की जा रही है। पहले चरण में पाली, जालौर, सिरोही, बाड़मेर, जैसलमेर, बालोतरा, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़ और भीलवाड़ा सहित नजदीकी जिलों में सामग्री भेजी गई है। शेष जिलों में भी जल्द ही सामग्री पहुंचा दी जाएगी। इस चुनाव में 23 पदों के लिए कुल 234 अधिवक्ता जिसमें 57 महिला उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें 18 पुरुष और 5 महिला सदस्यों का चयन किया जाएगा। मतदान 22 अप्रैल को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। पहली बार मतदान केंद्रों पर मोबाइल और कैमरा ले जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया है, जिससे चुनाव की गोपनीयता बनी रहे। प्रदेशभर में करीब 250 से अधिक पोलिंग बूथ बनाए गए हैं, जहां लगभग 84,200 अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। प्रत्येक बूथ पर एक अधिवक्ता पोलिंग अधिकारी, एसडीओ को-ऑब्जर्वर, राज्य सरकार के दो कर्मचारी और बार कौंसिल के दो कर्मचारी तैनात रहेंगे। चुनाव अधिकारी के अनुसार, पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाए रखने के लिए बार कौंसिल और राज्य सरकार की टीमें सतत निगरानी में कार्य कर रही हैं। बाईट राजेश पंवार पूर्व BCR सदस्य बाईट डॉ सचिन आचार्य चुनाव अधिकारी
0
0
Report
Advertisement

सरकाघाट में सिया गुलेरिया हत्याकांड पर भाजपा का तीखा दबाव, न्याय की मांग तेज

Sundar Nagar, Himachal Pradesh:सरकाघाट में सिया गुलेरिया हत्याकांड पर गरमाई सियासत, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने परिजनों से की मुलाकात। जयराम ठाकुर ने घटनास्थल पर पहुंचकर भी लिया स्थिति का जायजा, परिवार को दिया हर संभव मदद का भरोसा। जयराम ठाकुर ने दोषियों के खिलाफ की सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग। कहा- न्याय की लड़ाई में पीड़ित परिवार के साथ खड़ी रहेगी भाजपा। मंडी क्षेत्र में बहुचर्चित सिया गुलेरिया हत्याकांड के बाद प्रदेश की सियासत तेज हो गई है। गुरुवार को नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सरकाघाट पहुंचे, जहां उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर गहरा शोक व्यक्त किया। उनके साथ भाजपा के कई विधायक, जिला पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। जयराम ठाकुर ने दिवंगत सिया गुलेरिया के परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया और इस दुख की घड़ी में पार्टी की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। मुलाकात के दौरान परिवार का दर्द साफ झलक रहा था, जिस पर नेता प्रतिपक्ष भी भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि यह घटना न केवल परिवार बल्कि पूरे प्रदेश के लिए अत्यंत दुखद और चिंताजनक है। इस दौरान भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने घटनास्थल का भी दौरा किया और मामले की विस्तृत जानकारी ली। नेताओं ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि ऐसे जघन्य अपराधों में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए और अपराधियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए, ताकि समाज में एक कड़ा संदेश जाए। जयराम ठाकुर ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न खड़े करती हैं। उन्होंने सरकार और प्रशासन से मांग की कि इस मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी और त्वरित जांच सुनिश्चित की जाए, ताकि पीड़ित परिवार को जल्द न्याय मिल सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था को मजबूत करना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकना मुश्किल हो जाएगा। नेता प्रतिपक्ष ने स्पष्ट किया कि भाजपा इस मामले को लेकर गंभीर है और न्याय की लड़ाई में पीड़ित परिवार के साथ खड़ी रहेगी। वहीं, स्थानीय लोगों में भी घटना को लेकर भारी आक्रोश देखा जा रहा है और वे दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top