233002
गाजीपुरः सिविल बार के अध्यक्ष पद के लिए अधिवक्ता रामजश यादव ने की दावेदारी
Ghazipur, Uttar Pradesh:सिविल बार के पदाधिकारी के कार्यकाल का समय खत्म होने के बाद अगले पदाधिकारी के चयन के लिए सिविल बार के चुनाव का घोषणा किया जा चुका है जिसका चुनाव 20 दिसंबर को होना है। इसी के मद्देनजर सिविल बार के चुनाव लड़ने का मन बना चुके प्रत्याशियों ने आज से अपना नामांकन करना आरंभ कर दिया है। आज अध्यक्ष पद के लिए एडवोकेट रामजश यादव ने अपने समर्थकों और साथियों के साथ सिविल वार के कार्यालय में पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ऑपरेशन मुस्कान: डीग पुलिस ने 426 गुमशुदा मोबाइल बरामद करके असली धारकों तक पहुंचाया
Bharatpur, Rajasthan:ऑपरेशन मुस्कान: डीग पुलिस ने 426 गुमशुदा मोबाइल बरामद किए दो महीने की तकनीकी निगरानी और साइबर सेल की मेहनत से करीब 2 करोड़ रुपए कीमत के मोबाइल मिले, असली धारकों को सौंपे एंकर-डीग जिले में गुमशुदा और खोए हुए मोबाइल फोन को बरामद कर उनके वास्तविक धारकों तक पहुंचाने के उद्देश्य से डीग पुलिस की ओर से चलाए गए विशेष अभियान “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत बड़ी सफलता हासिल की गई है। पुलिस ने पिछले दो महीनों के दौरान तकनीकी निगरानी और टीम के समन्वित प्रयासों से 426 गुमशुदा एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 2 करोड़ रुपए बताई गई है। पुलिस अधीक्षक डीग कांबले शरण गोपीनाथ के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान के तहत साइबर सेल डीग ने भारत सरकार के दूरसंचार विभाग के CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर कार्रवाई की। पुलिस टीम ने तकनीकी निगरानी के जरिए अलग-अलग स्थानों से गुमशुदा मोबाइल फोन को ट्रेस कर बरामद किया। पुलिस के अनुसार मोबाइल फोन की पहचान और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बुधवार को एक विशेष कार्यक्रम के दौरान बरामद 426 मोबाइल फोन उनके वास्तविक धारकों को सुपुर्द किए गए। लंबे समय बाद अपना मोबाइल वापस मिलने पर मोबाइल धारकों के चेहरे पर खुशी दिखाई दी। मोबाइल मालिकों ने डीग पुलिस की कार्रवाई के लिए आभार व्यक्त किया। साइबर सेल की टीम ने संभाली जिम्मेदारी गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी में साइबर सेल डीग की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। टीम में एचसी कुशलपाल, कांस्टेबल नेतराम, कांस्टेबल देशराज, कांस्टेबल अनिल, कांस्टेबल हरदेव, कांस्टेबल मुनेश कुमार और सूचना सहायक सौरभ कुमार शामिल रहे। पुलिस की आमजन से अपील पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मोबाइल फोन गुम या चोरी होने की स्थिति में तत्काल नजदीकी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराने के साथ CEIR पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज करें। CEIR पोर्टल के माध्यम से गुम या चोरी हुए मोबाइल को ट्रेस करने के साथ उसे ब्लॉक अथवा अनब्लॉक कराया जा सकता है। पुलिस ने लोगों से किसी अज्ञात या लावारिस मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करने तथा बिना बिल के पुराने मोबाइल खरीदने से बचने की भी अपील की है। साथ ही साइबर सुरक्षा के प्रति सजग रहने और व्यक्तिगत डेटा सुरक्षित रखने का संदेश दिया है。0
0
Report
बागोद-चलेट कच्चे मार्ग की बदहाली पर ग्रामवासियों का आक्रोश; मतदान बहिष्कार का एलान
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ जिले के पनवाड़ क्षेत्र के बिशनखेड़ी पंचायत के बागोद गांव में करीब 7 किलोमीटर लंबे बागोद-चलेट कच्चे मार्ग की बदहाली को लेकर पांच गांवों के ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। बागोद, बिशनखेड़ी, चलेट, बासखेड़ा और हरिगढ़ के ग्रामीणों ने स्टेट हाईवे किनारे एकत्र होकर “रोड नहीं तो वोट नहीं” के नारे लगाए। पूर्व सरपंच रामगोपाल नागर व राकेश नागर की अगुवाई में ग्रामीणों ने करीब एक घंटे तक प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के बाद कच्चे रास्ते पर कई जगह 2 से 3 फीट तक पानी भर जाता है। रास्ता खेतों से नीचे होने के कारण बारिश का पानी इसमें जमा हो जाता है। वर्तमान में सोयाबीन की कटाई चल रही है, लेकिन खराब रास्ते के कारण ट्रैक्टर और कृषि वाहन खेतों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। इससे समय पर फसल नहीं निकलने और खराब होने का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने कहा कि बारिश के मौसम में हर वर्ष यही समस्या सामने आती है। अधिकारियों को कई बार अवगत कराने के बावजूद स्थायी समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन व खानपुर एसडीएम को ज्ञापन देकर रास्ते पर तत्काल ग्रेवल डालकर उसे ऊंचा करने तथा पानी निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की। ग्रामीणों ने समस्या का समाधान नहीं होने तक पंचायत राज चुनाव में मतदान बहिष्कार का ऐलान कर दिया。0
0
Report
झुंझुनूं जंगलों में लाखों के घोटाले का खुलासा, IFS अधिकारी दोषी
Jaipur, Rajasthan:झुंझुनूं के जंगलों में लकड़ी घोटाला, IFS अफसर दोषी, एक्शन की फाइल दबी, टैंडर और नीलामी राशि का अवैध नकद लेनदेन जयपुर-राजस्थान के वन महकमे में गबन के बाद जब बारी अफसर पर एक्शन की आई तो लाखों के घोटाले में उच्च अफसर दोषियों पर मेहरबान हो भवन में भ्रष्टाचार की फाइल दब गईं۔ जंगलों में नीलामी के नाम पर लाखों का घोटाला विभाग की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा—फर्जी हस्ताक्षर और नकद लेनदेन के जरिए निविदा प्रक्रिया में सरकार को लाखों का चूना लगा। जांच में अफसर बी को दोषी माना गया, महीने पहले अधिकारियों ने बी के खिलाफ निलंबन आदि की कार्रवाई की, पर अभी तक कोई ठोस कदम नहीं। प्रकरण 1: मैसर्स शारदा इंटरप्राइजेज को निविदा प्रक्रिया के लिए 3 लाख 37 हजार की प्रतिभूति राशि नकद जमा में फर्म को 55 की रसीद दी गई के तहत सरकार में केवल 500 तक लेनदेन कर पाए। झुंझुनूं में 3 लाख से अधिक के नकद लेनदेन निविदाओं में यह नियम निगरानी के दायरों से बाहर रहा। प्रकरण 2: नीलामी में खान फर्म से 5,33,000 का अवैध नकद भुगतान लिया गया, साथ ही सील और फर्जी हस्ताक्षर कर संपत्ति की लूट। प्रकरण 3: 2020 से आरा मशीनों के नवीनीकरण पर रोक के बावजूद संचालकों से नवीनीकरण शुल्क वसूला गया; ट्रेजरी ड्राफ्ट के बिना नोटशीट और वैधानिक प्रमाण नहीं दिए गए। उपवन संरक्षक ने निविदा-कार्यादेश जारी करने से पहले प्रतिभूति राशि जमा कराई जाने की जानकारी नहीं ली। 12 निविदाओं में प्रतिभूति राशि जमा करने के वैधानिक विकल्पों जैसे ई ग्रास बैंक ड्राफ्ट, राष्ट्रीय बचत पत्र, बैंक गारंटी, बीमा जमानत बांड आदि का उल्लेख नहीं किया गया।0
0
Report
Advertisement
दिल्ली कोर्ट ने सनोज मिश्र को दोषमुक्त करार देकर केस बंद किया
Lucknow, Uttar Pradesh:पिछले साल मार्च महीने में दिल्ली पुलिस ने फिल्म निर्देशक सनोज मिश्र को दुश्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया था लेकिन पीड़िता ने जब उच्च न्यायालय में जस्टिस कठपालिया की अदालत में ये स्वीकार किया कि उसने वसीम रिजवी के बहकावे में आकर झूठा केस किया था तो दिनांक 30-05-2025 को उच्च न्यायालय ने ये कहते हुए जमानत दी कि झूठे केस से न्याय व्यवस्था पर से लोगों का विश्वास कम होता है, और प्रभावित व्यक्ति के मान सम्मान को जो ठेस पहुंचती है उसकी भरपाई नहीं हो सकती, केस के गहन जांच के बाद दिल्ली तीस हजारी कोर्ट की जस्टिस श्रेया अरोरा मेहता ने केस को पूरी तरह से बंद कर सनोज मिश्र को दोष मुक्त करार दे दिया है0
0
Report
3 सेकेंड में 6-7 थप्पड़: मंडी धनौरा CCTV फुटेज वायरल
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद के मंडी धनौरा में 3 सेकेंड में 6-7 थप्पड़, CCTV में कैद हुआ पूरा मामला अमरोहा जनपद के मंडी धनौरा में दो युवकों के बीच विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल CCTV फुटेज में एक युवक दूसरे युवक पर महज तीन सेकेंड में छह से सात थप्पड़ जड़ता नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक एक दुकान पर पहुंचे थे, जहां किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। कहासुनी बढ़ने के बाद एक युवक ने दूसरे पर ताबड़तोड़ थप्पड़ बरसा दिए। पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। विवाद की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है।0
0
Report
योगी सरकार कुशीनगर बाढ़ पीड़ितों को राहत कैंप में भोजन दे रही है
Kushinagar, Uttar Pradesh:Breaking - कुशीनगर - बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आई योगी सरकार - बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत कैम्प में खाने का इंतजाम - बाढ़ पीड़ितों को कम्युनिटी किचेन से मिल रहा दोनों टाइम का भोजन - सरकारी मदद की सराहना कर रहे हैं बाढ़ पीड़ित - सीएम योगी आदित्यानाथ के संवेदना की सराहना कर रहे बाढ़ पीड़ित - टूटे तटबंध की मरम्मत का काम युद्धस्तर पर चल रहा - बोल्डर और मिट्टी की बोरी से कटान को भरने का चल रहा काम - दो दिन पूर्व टूटा था एपी तटबंध - तटबंध टूटने से कई गाँव के लोग हुए थे प्रभावित - सीएम योगी आदित्यनाथ बाढ़ पीड़ितों की खुद पहुंचे थे - नारायणी नदी का जलस्तर कम होने के बाद भी कई गाँव में लगा पानी - अभी बंधे पर तिरपाल के नीचे रह रहे लोग0
0
Report
Advertisement
गोंडा में करंट से युवक की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप
Gonda, Uttar Pradesh:जहाँ कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र के बालपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत कटरा बाजार उपकेंद्र के मैजापुर गांव के भार्गव पुरवा में आज बुधवार दोपहर बिजली लाइन जोड़ने के दौरान करंट लगने से एक युवक की खंभे से गिरकर मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बिजली विभाग की लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है। हरसिंहपुर निवासी सोहन लाल उर्फ सुंदरलाल बुधवार को मैजापुर के भार्गव पुरवा में बिजली लाइन जोड़ने का कार्य कर रहे थे। मृतक के चाचा पाटन दीन के अनुसार सुंदरलाल बिजली विभाग में निजी तौर पर कार्य करते थे। वह खंभे पर चढ़कर लाइन जोड़ रहे थे, तभी अचानक विद्युत आपूर्ति चालू हो गई। करंट की चपेट में आने से वह खंभे से नीचे गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिजन उन्हें तत्काल उपचार के लिए बालपुर के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। पत्नी शीला, पुत्र सत्यम व शिवा तथा भाई शिव भगवान का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों का आरोप है कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने, मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।0
0
Report
उन्नाव में विकसित भारत संकल्प चित्रकला प्रतियोगिता: 64 हजार छात्रों ने भाग लिया
Unnao, Uttar Pradesh:विकसित भारत संकल्प अभियान के तहत आज विकास भवन सभागार में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विकासखंडों से चयनित 54 बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तीन बच्चों को चयनित कर सम्मानित किया गया। बीएसए शैलेश पांडे ने बताया कि 2 अक्टूबर को होने वाले जनपद स्तरीय कार्यक्रम में भी इन बच्चों को सम्मानित किया जाएगा। विकसित भारत संकल्प अभियान के तहत जिले के कक्षा पांच से आठ तक के विद्यार्थियों के लिए विद्यालय स्तर पर चित्रकला प्रतियोगिता कराई गई थी। इसमें करीब 64 हजार बच्चों ने प्रतिभाग किया। विद्यालय स्तर पर चयनित विद्यार्थियों के लिए 26 सितंबर को ब्लॉक स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें करीब 8,802 बच्चों ने हिस्सा लिया। ब्लॉक स्तर पर प्रत्येक विकासखंड से तीन-तीन विजेता बच्चों का चयन किया गया। इस तरह 17 विकासखंडों से चयनित 54 बच्चे आज विकास भवन सभागार में आयोजित प्रतियोगिता में शामिल हुए। जिसमे उच्च प्राथमिक विद्यालय करनहीपुर, बीघापुर की छात्रा सायमा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उच्च प्राथमिक विद्यालय पिंडोखा, सिकंदरपुर सरोसी की छात्रा संध्या ने द्वितीय स्थान हासिल किया। वहीं उच्च प्राथमिक विद्यालय मटारिया, हसनगंज की छात्रा नैना गौतम तृतीय स्थान पर रहीं। इन सभी विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया। बीएसए ने बच्चों द्वारा बनाई गई चित्रकलाओं की सराहना की और कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों में बच्चों को बेहतर शिक्षा के साथ उनकी रचनात्मक प्रतिभा को भी आगे बढ़ाने के अवसर दिए जा रहे हैं। आज बेसिक शिक्षा विभाग के बच्चे किसी भी स्तर पर कॉन्वेंट स्कूलों के विद्यार्थियों से पीछे नहीं हैं। प्रतियोगिता में बच्चों ने जिस तरह अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, वह उत्साहजनक है। अधिकारियों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।0
0
Report
गोपालगंज के शीतलपुर में बांध टूटने से बाढ़ पानी सारण डैम की तरफ बढ़ रहा
Gopalganj, Bihar:गोपालगंज में गंडक नदी उफान पर है वही बैकुंठपुर के शीतलपुर में रिंग बांध टूट गया जिसके बाद बाढ़ का पानी तेजी से फैलने लगा जल संसाधन विभाग के अधिकारी मौके पर कैम्प कर रहे हैं आज बुधवार को सुबह बैकुंठपुर में शीतलपुर में रिंग बांध टूट गया जिसके बाद बाढ़ का पानी सारण बांध के तरफ पानी तेजी से बढ़ रहा है बाढ़ से शीतलपुर, फैजुलाहपुर,नरवार,बहरामपुर सहित आला दर्जन गांवों को प्रभावित करेगा वही डीएम समीर सौरभ आला अधिकारियों के साथ बांध पहुँचे जहाँ निरीक्षण किया डीएम समीर सौरभ ने बताया कि बैकुंठपुर के शीतलपुर में जमींदारी बांध का कल निरीक्षण किया गया था आज सुबह बांध टूट गया कही ओर बांध न टूटे इसके लिए टीम काम कर रही है निचले इलाकों में पानी गया है वहाँ मेडिकल कैम्प सहित राहत शिविर शुरू किया जा रहा है प्लास्टिक सीट बंटा जायेगा बांध टूटने से 4 पंचायतों में पानी प्रभावित करेगा सारण बांध सहित सभी बाँधो पर मजिस्ट्रेट तैनात किया गया है ताकि लगातार निगरानी की सके पानी का लेबल घट रहा है0
0
Report
Advertisement
छतरपुर में कांग्रेस का चुनाव आयोग के खिलाफ हंगामा: राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की मांग
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर में आज कांग्रेस ने चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. जिला कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने वोट चोर, गद्दी छोड़ के नारे लगाए और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा तथा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की. जिला कांग्रेस कमेटी ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन सौंपा. कांग्रेस का आरोप है कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR की प्रक्रिया में बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम हटाए जाने की आशंका है. इससे मतदाताओं के अधिकारों पर खतरा है. ज्ञापन में कांग्रेस ने 4 बड़ी मांगें रखीं - मतदाता सूची में जोड़ने-हटाने की प्रक्रिया की स्वतंत्र समीक्षा हो, आयोग की IT प्रणाली की जांच हो, मतदाता सूची में बदलावों की जानकारी सार्वजनिक की जाए और शिकायतों का समयबद्ध निराकरण हो. गौरतलब है कि SIR को लेकर देशभर में सियासी विवाद चल रहा है. हालांकि निर्वाचन आयोग ने अपनी सभी प्रक्रियाओं को कानूनी और नियमानुसार बताया है. छतरपुर में ज्ञापन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की मांग की. बाइट-गगन यादव -जिलाध्यक्ष कांग्रेस. बाइट-आलोक चतुर्वेदी-पूर्व विधायक0
0
Report
भिवंडी FDA की बड़ी कार्रवाई: आवासीय इमारत से लाखों का गुटखा जप्त, अन्सारी पर FIR
Thane, Maharashtra:भिवंडी शहरात प्रतिबंधित गुटख्यावर FDA आणि भोईवाडा पोलिसांनी संयुक्तपणे मोठी कारवाई केली आहे. निवासी इमारतीत साठवलेला लाखो रुपयांचा गुटखा जप्त करण्यात आला आहे. VO : भिवंडीच्या कारिवली रोडवरील समरूबाग परिसरातील सलीम मंजिल ही निवासी इमारत आहे. याच इमारतीच्या दोन फ्लॅटमध्ये प्रतिबंधित गुटख्याचा साठा असल्याची माहिती FDA ला मिळाली होती. गेल्या एक महिन्यापासून या प्रकरणाचा शोध सुरू होता. आज सकाळी पथकाने या ठिकाणी छापा टाकला. दोन्ही रूमला कुलूप असल्याने भोईवाडा पोलिसांना बोलावण्यात आले. पंचनामा आणि मीडियासमोर रूम उघडले असता आतमध्ये दिलबाग, रजनीगंधा सारख्या ब्रँडचा सुगंधित तंबाखू, गुटखा आणि पान मसाला असा मोठा साठा आढळला. या प्रकरणात वसीम अन्सारी याचे नाव पुढे आले असून त्याच्यावर गुन्हा दाखल करण्याची प्रक्रिया सुरू आहे. जप्त मालाचे मोजमाप सुरू आहे.0
0
Report
हिमाचल में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार से मरीजों को राहत मिलने लगी
Shimla, Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और मरीजों को सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनी राम शांडिल ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में कुछ समय के लिए व्यवस्थागत कमियां और चुनौतियां सामने आई थीं, लेकिन अब स्थिति में सुधार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि अक्टूबर से हिमकेयर और अन्य स्वास्थ्य योजनाओं के तहत मरीजों को सुविधाएं मिलने में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। वहीं, कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की महंगी दवाओं की बिक्री और उनकी कीमतों पर निगरानी को भी जरूरी बताया है। ऊना जोनल अस्पताल में 30 वर्षीय युवक की मौत के बाद हुए हंगामे पर स्वास्थ्य मंत्री ने डॉक्टरों का बचाव करते हुए लोगों से चिकित्सा व्यवस्था पर भरोसा रखने की अपील की। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनी राम शांडिल ने कहा कि विभाग में कुछ समय के लिए व्यवस्था में कमियां और चुनौतियां जरूर आई थीं, लेकिन उन्हें दुरुस्त करने के बाद अब स्थिति में सुधार किया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के विशेष निर्देशों के तहत गरीब और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं beschikbaar करवाने पर सरकार का विशेष ध्यान है। शांडिल ने कहा कि अक्टूबर महीने से हिमकेयर योजना और अन्य स्वास्थ्य योजनाओं के तहत मिलने वाली सुविधाओं को लेकर मरीजों को किसी तरह की समस्या नहीं होगी। सरकार कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से पीड़ित गरीब मरीजों के इलाज को लेकर संवेदनशील है और स्वास्थ्य सेवाओं को हर वर्ग तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रदेश के प्रमुख अस्पतालों में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार के बारे में भी जानकारी दी गई। राज्य में पांच एमआरआई मशीनें स्थापित की जा चुकी हैं और कैंसर की सटीक जांच के लिए पेट स्कैन की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसके अलावा रोबोटिक तकनीक के जरिए न्यूनतम कट, 3 सेंटीमीटर से भी कम, और बिना ब्लड लॉस के सफल सर्जरी हो रही हैं। सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को ग्राम स्तर तक पहुंचाने पर भी काम कर रही है। अस्पतालों में ऐसी आधुनिक मशीनें लाई गई हैं, जिनसे एक ही बार में ब्लड प्रेशर, ईसीजी और ब्लड टेस्ट की सुविधा मिल सकती है। सरकार का प्रयास है कि इस तरह की उन्नत जांच प्रणाली धीरे-धीरे प्रदेश के गांवों तक पहुंचे। कैंसर की महंगी दवाओं को लेकर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर शांडिल ने कहा कि दवाओं के उत्पादन और लाइसेंसिंग प्रक्रिया की निगरानी बेहद जरूरी है। सरकार यह सुनिश्चित करने का प्रयास कर रही है कि जानलेवा बीमारियों की दवाएं तय दरों पर ही बिकें और गरीब मरीजों की पहुंच में रहें। वहीं, ऊना जोनल अस्पताल में 30 वर्षीय युवक की मौत के बाद परिजनों के हंगामे पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कोई भी डॉक्टर अपने मरीज को खोना नहीं चाहता। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी डॉक्टर मरीज को बचाने का हर संभव प्रयास करते हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों से संयम बनाए रखने और चिकित्सा व्यवस्था पर विश्वास रखने की अपील की।0
0
Report
Advertisement
एशियन गेम्स कबड्डी गोल्ड जीतकर अयान लोचब गांव बूपनिया पहुंचे, ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत
Jhajjar, Haryana:एशियन गेम्स के कबड्डी खेल में टीम को गोल्ड मेडल दिलाने वाले अयान लोचब अपने झज्जर के गांव बूपनिया पहुंचे। गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया। स्वागत में पलक-पांवड़े बिछाए गए और ढोल-नगाड़ों के साथ समारोह स्थल तक ले जाया गया। अयान ने अपने कोच, कड़ी मेहनत और माता-पिता को सफलता का श्रेय दिया। उन्होंने कहा कि आगे भी ऐसे ही मेहनत करते रहेंगे और देश के लिए पदक जीतना जारी रखेंगे। माता-पिता ने भी खुशी व्यक्त की और कहा कि उनका बेटा ओलंपिक में भी देश का नाम रोशन करेगा। गांव के युवा भी उनसे प्रेरणा लेते हुए गौरवान्वित हैं।0
0
Report
विकासनगर प्रशासन ने 80 बीघा अवैध प्लॉटिंग पर बुलडोजर चलाकर सरकारी जमीन मुक्त कराई
Dehradun, Uttarakhand:रिपोर्ट :--- मोo मुजम्मिल ( विकासनगर ) स्लग :--- 80 बीघा पर बुलडोजर कार्यवाही...! एंकर :--- विकासनगर मे एक बार फिर प्रशासन का बुलडोजर अवैध अतिक्रमण पर गर्जा है... बुलडोज़र गरजते ही सरकारी ज़मीनो पर कब्जा कर प्लॉटिंग करने वाले भूमाफियाओ मे हड़कंप मच गया... उप जिलाधिकारी विकासनगर विनोद कुमार के नेतृत्व में प्रशासन की टीम ने शेरपुर, बायाखाला और कल्याणपुर क्षेत्र में तकरीबन 80 बिगाह अवैध प्लाटिंग को बुलडोजर कार्यवाही के जरिए ध्वस्त कर दिया... इन सभी प्लाटिंग में नदी श्रेणी और जंगल झाड़ी श्रеди की सरकारी जमीन शामिल थी... प्रशासन की टीम ने बीते एक हफ्ते में तकरीबन 180 बीघा अवैध प्लाटिंग पर कार्यवाही करते हुए सरकारी जमीनों को कब्जा मुक्त कराया है... इस कार्यवाही से प्रशासन का संदेश साफ है कि सरकारी जमीनों पर अवैध अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा0
0
Report
अयोध्या नगर निगम: OTS के जरिए हाउस टैקס ब्याज माफ, 14 नवंबर तक आवेदन
Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या नगर निगम ने हाउस टैक्स के बकायेदारों को बड़ी राहत दी है। OTS योजना के तहत पुराने बकाया हाउस टैक्स पर ब्याज पूरी तरह माफ किया जा रहा है। योजना का लाभ लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग आवेदन कर रहे हैं। अब तक करीब 750 बकायेदारों ने आवेदन किया है, जिनमें से 720 मामलों का निस्तारण हो चुका है। वहीं नगर निगम को करीब 1.20 करोड़ रुपये की राशि जमा हो चुकी है। नगर आयुक्त जयंत कुमार ने बकायेदारों से अपील की है कि वे योजना का लाभ लेने के लिए 14 नवंबर तक आवेदन जरूर कर दें। आवेदन के बाद मामलों का निस्तारण 15 दिसंबर तक किया जाएगा। नगर निगम की ओर से बकायेदारों को पुराने हाउस टैक्स का भुगतान कर ब्याज में मिलने वाली छूट का लाभ उठाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक OTS योजना का उद्देश्य पुराने कर बकायों का समाधान कर राजस्व वसूली को बढ़ाना है。0
0
Report
Advertisement
