233001
गाजीपुर में GGIC में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर के महुआबाग स्थित GGIC में मंगलवार दोपहर आकांक्षा समिति के तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आकांक्षा समिति की अध्यक्ष और DM आर्यका अखौरी ने की। शिविर में अनुभवी चिकित्सकों ने छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण, टीकाकरण और परामर्श दिया। कार्यक्रम में आकांक्षा समिति की सदस्य सचिव और पूर्व विधायक सुनीता सिंह भी मौजूद रहीं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कांग्रेस प्रदर्शन के दौरान डीएम कार्यालय के सामने भिड़ंत, महिला सहित दोनों पक्ष आमने-सामने
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा। कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान डीएम कार्यालय के सामने उस समय हंगामा हो गया जब पार्टी के दो पक्षों के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। कांग्रेस नेता ज्ञान सिंह सद्दीकपुर और दूसरे पक्ष के बीच जमकर मारपीट होने की बात सामने आई है। घटना का वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि प्रदर्शन के दौरान दोनों पक्ष अचानक आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। दोनों ओर से लात-घूंसे और चप्पलों से मारपीट की गई। वीडियो में एक महिला भी चप्पल मारते दिखाई दे रही है। इससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हंगामा बढ़ता देख मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को अलग किया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान हुई आपसी भिड़ंत चर्चा का विषय बनी हुई है。 मारपीट की वजह को लेकर अलग-अलग बातें सामने आ रही हैं। हालांकि विवाद की वास्तविक वजह क्या रही और मारपीट की शुरुआत किस बात को लेकर हुई इसे लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। घटना के बाद प्रदर्शन का माहौल भी बिगड़ गया。 ज्ञात रहे केि महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा गुरुवार को वोट चोरी को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया गया था。0
0
Report
रायला में GST टीम का छापा, करोड़ों के हेरफेर की आशंका
Jaipur, Rajasthan:रायला में जीएसटी टीम का छापा श्रीनाथ आयरन एवं स्टील नामक फर्म पर जीएसटी टीम ने की जांच शुरू जीएसटी टीम को करोड़ों की हेर फेर की आशंका भीलवाड़ा जीएसटी टीम पिछले 3 घंटे से कर रही है कार्रवाई अभी भी कार्यवाही जारी स्टॉक और जीएसटी बिलों की जा रही है जांच जीएसटी टीम की कार्रवाई की सूचना पर बड़े-बड़े प्रतिष्ठान बंद हुए जीएसटी टीम के आने की सूचना मिलने पर व्यापारी हो गए भूमिगत.0
0
Report
विदिशा में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने 2 गिरफ्तार
Vidisha, Madhya Pradesh:एंकर : विदिशा में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली पुलिस ने बेतवा नदी किनारे बंगला घाट से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 10 ग्राम ब्राउन शुगर और अर्टिगा कार बरामद की गई है। जब्त मशरूके की कुल कीमत करीब 11 लाख रुपये बताई गई है। वीओ : पुलिस के मुताबिक, कोतवाली पुलिस बंगला घाट क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस वाहन को देखकर अर्टिगा सवार दो युवक कार को वापस मोड़कर भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। तलाशी में 10 ग्राम ब्राउन शुगर मिली, जिसकी कीमत करीब एक लाख रुपये है। वहीं नशे के परिवहन में इस्तेमाल अर्टिगा कार भी जब्त की गई है। पुलिस ने शैलेंद्र लोधी और विकास रघुवंशी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों से नशे की सप्लाई और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है। बाइट : अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका तिवारी वीओ : पुलिस का कहना है कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि नशे से जुड़ी कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल पुलिस या डायल-112 पर सूचना दें।0
0
Report
Advertisement
करैयाखेड़ा के हितग्राहियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर पीएम आवास योजना का लाभ मांगा
Vidisha, Madhya Pradesh:करैयाखेड़ा क्षेत्र के रहवासी पार्षद प्रतिनिधि के साथ पहुंचे कलेक्ट्रेट पीएम आवास योजना का लाभ न मिलने पर जताई नाराजगी वार्ड नंबर 34 के पार्षद प्रतिनिधि राजेश लोधी कलेक्ट्रेट पहुँचकर अपनी शिकायत लेकर पहुंचे। उनके साथ बड़ी संख्या में हितग्राही भी सम्मिलित थे। उन्होंने बताया कि अकेले करैयाखेड़ा क्षेत्र में ही सैकड़ों हितग्राही हैं जिन्हें पीएम आवास की आवश्यकता है; किसी की दीवार रह गई है तो किसी के घर पर बनी चढ़ी हुई है, उनका सर्वे ठीक ढंग से नहीं हो सका है। उन्होंने जल्द से जल्द क्षेत्र में रहने वालों को सर्वे करवाकर पीएम आवास का लाभ दिलाए जाने की मांग की है; एक किस्त आ गई लेकिन दूसरी और तीसरी किस्त का इंतजार काफी लंबा हो गया है।0
0
Report
राजनांदगांव नगर निगम सभा में हंगामे के बाद आठ विषय पारित, कांग्रेस बहिष्कार
Rajnandgaon, Chhattisgarh:एंकर। राजनांदगांव नगर निगम की सामान्य सभा की बैठक उस वक्त हंगामेदार हो गई, जब सत्ताधारी भाजपा और कांग्रेस के पार्षदों के बीच तीखी बहस हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि कांग्रेस के पार्षदों ने बैठक का बहिष्कार करते हुए सदन से बाहर का रास्ता पकड़ लिया। दरअसल, सामान्य सभा की बैठक में नगर विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों सहित कुल eight विषय चर्चा और निर्णय के लिए रखे गए थे। शुरुआती विषयों पर चर्चा के दौरान ही कांग्रेस पार्षदों की ओर से लगातार व्यवधान डाले जाने को लेकर सत्ता पक्ष ने आपत्ति जताई। दोनों पक्षों केबीचआरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हुआ और सदन का माहौल गरमा गया। महापौर मधुसूदन यादव का आरोप है कि कांग्रेस पार्षद निर्धारित विषयों से हटकर दूसरे मुद्दों को चर्चा में ला रहे थे। सभापति की ओर से बार-बार विषय पर आने के निर्देश दिए जाने के बावजूद कांग्रेस पार्षद मुख्य मुद्दों पर चर्चा के बजाय आरोप-प्रत्यारोप करते रहे। महापौर का कहना है कि जब सत्ता पक्ष की ओर से आरोपों का जवाब दिया जाने लगा तो कांग्रेस पार्षद सदन छोड़कर चले गए। वहीं, नेता प्रतिपक्ष संतोष पिल्ले ने महापौर पर पलटवार करते हुए कहा कि प्रश्नकाल के दौरान पानी की समस्या को लेकर कांग्रेस पार्षदों द्वारा सवाल उठाए जा रहे थे, लेकिन महापौर ने कांग्रेस पार्षदों के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्षद सदन में चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार थे, लेकिन जिस तरह से व्यवहार किया गया, उसके विरोध में बहिर्गमन का फैसला लिया गया। खास बात यह रही कि कांग्रेस पार्षदों के सदन से बाहर जाने के बाद भी सामान्य सभा की कार्यवाही जारी रही और बैठक में रखे गए सभी आठों विषयों को सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। बाइट मधुसूदन यादव महापौर बाइट संतोष पिल्ले नेता प्रतिपक्ष नगर निगम किशोर शिल्लेदार ZEE मीडिया राजनादगांव0
0
Report
लातेहार में दुर्गापूजा-दशहरा सुरक्षा कड़ा, अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई
Latehar, Jharkhand:लातेहार दुर्गापूजा और दशहरा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा का पूरा खाका तैयार कर लिया है। अपराधी तत्वों पर नजर से लेकर सोशल मीडिया की निगरानी और सड़क पर विशेष अभियान तक, इस बार सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। सुरक्षा समिति की बैठक में उपायुक्त ने कहा कि पर्व के दौरान लोगों की सुरक्षा और सुविधा प्रशासन की प्राथमिकता है। ऐसे तत्वों और अपराधियों पर निगरानी रखी जा रही है, जिनसे किसी तरह की अप्रिय घटना की आशंका हो सकती है। जरूरत के अनुसार निरोधात्मक कार्रवाई भी की गई है। पूजा पंडालों और प्रमुख स्थानों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस पदाधिकारी, पुलिस बल और दंडाधिकारियों की तैनाती की जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरों के साथ ड्रोन का भी इस्तेमाल किया जाएगा। पंडाल समितियों को दिए जाएंगे जरूरी निर्देश प्रशासन ने जिले में बनाए जा रहे पूजा पंडालों और पूजा समितियों को लेकर विशेष तैयारी की है। सभी पंडाल समितियों के अध्यक्ष और सचिव के साथ संबंधित अंचल अधिकारी एवं थाना प्रभारी विशेष बैठक करेंगे। बैठक में पर्व के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराया जाएगा। सड़क किनारे फुटपाथ, गंदगी और आवागमन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए भी सफाई और व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को पूजा के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो। सोशल मीडिया पर भी रहेगी पैनी नजर प्रशासन ने सोशल मीडिया को लेकर भी सख्त रुख अपनाया है। अधिकारियों के अनुसार जिले में सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम सक्रिय है, जो व्हाट्सऐप ग्रुप, फेसबुक और इंस्टाग्राम समेत विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नजर रख रही है। भ्रामक, अफवाह फैलाने वाली या विद्वेषपूर्ण सामग्री प्रसारित करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने लोगों से भी सोशल मीडिया पर किसी भी अपुष्ट खबर को आगे बढ़ाने से बचने की अपील की है। वही लातेहार एसपी कुमार गौरव ने बताया की अपराधी तत्वों पर नजर, सड़क पर भी चलेगा विशेष अभियान पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के साथ लोगों को सुविधाएं उपलब्ध कराना भी पुलिस और प्रशासन की जिम्मेदारी है। इसके लिए पर्याप्त पुलिस बल और पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की जा रही है। सड़क सुरक्षा को लेकर भी विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है। एसपी के निर्देश पर डीटीओ, एसडीपीओ और सभी थाना प्रभारियों को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है। ड्रिंक एंड ड्राइव, ट्रिपल राइडिंग, बिना हेलमेट वाहन चलाने और तेज रफ्तार जैसी गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जाएगी। यह अभियान दुर्गापूजा से पहले शुरू होकर दशहरा समाप्त होने तक जारी रहेगा। नाबालिगों की तेज रफ्तार पर भी नजर पर्व के दौरान नाबालिगों द्वारा तेज रफ्तार में वाहन चलाने से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ने की आशंका को देखते हुए सड़क सुरक्षा अभियान को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया है। पुलिस और परिवहन विभाग ऐसे मामलों पर विशेष निगरानी रखेंगे। प्रशासन ने कहा कि लातेहार में हमेशा की तरह दुर्गापूजा और दशहरा सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने का प्रयास है। इसके लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है और जिलेवासियों की सुरक्षा एवं सुविधा के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं। प्रशासन ने लोगों से पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने तथा किसी भी तरह की अफवाह या भ्रामक सूचना पर भरोसा नहीं करने की अपील की है।0
0
Report
Advertisement
गाजीपुर में राजस्व-पुलिस टीम पर हमला, 5 घायल; लापता युवक नदी में तलाश जारी
Ghazipur, Uttar Pradesh:राजस्व-पुलिस टीम पर पथराव, SI समेत 5 घायल,हमला कर भाग रहा एक युवक के नदी में कूदने की आशंका, लापता, तलाश जारी लेखपाल प्रशांत सिंह की तहरीर पर चंद्रमा, रामनारायण और जगदीप समेत 20 नामजद तथा 20 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज। नोनहरा थाना क्षेत्र के चक कमरौउरा गांव में जमीन की पैमाइश करने गई राजस्व-पुलिस टीम पर हमला, पथराव से मचा हड़कंप। तहसीलदार मोहम्मदाबाद के नेतृत्व में भूमि विवाद के निस्तारण के लिए पहुंची थी राजस्व टीम, सुरक्षा में पुलिस बल भी था मौजूद। पैमाइश के दौरान विपक्षी पक्ष के लोगों से विवाद के बाद अचानक टीम पर पथराव, उपनिरीक्षक रामानंद सिंह समेत पांच लोग घायल। घायल SI रामानंद सिंह को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कराया गया भर्ती, सिर और पैर में चोट, हालत सामान्य और स्थिर। घटना की सूचना पर नोनहरा और बरेसर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी मौके से फरार हो गए। हमले के बाद एक युवक के नदी में कूदने की आशंका, SDRF और स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में तलाश जारी। एसपी ग्रामीण अतुल सोनकर के मुताबिक अभी गिरफ्तारी नहीं, कुछ लोगों से पूछताछ जारी; पुलिस हमले के आरोपियों और लापता युवक की तलाश में जुटी। गाजीपुर में जमीन की पैमाइश करने गई राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम पर हमले का मामला सामने आया है। नोनहरा थाना क्षेत्र के चक कमरौउरा गांव में बुधवार शाम भूमि की पक्की पैमाइश के दौरान अचानक विवाद हो गया और आरोप है कि विपक्षी पक्ष के लोगों ने टीम पर पथराव शुरू कर दिया। हमले में उपनिरीक्षक रामानंद सिंह समेत पांच लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आरोपी मौके से फरार हो गए। दरअसल, गांव की परमिला देवी ने भूमि विवाद को लेकर सितंबर महीने में जिला प्रशासन को प्रार्थना पत्र दिया था। जिलाधिकारी के निर्देश पर मुहम्मदाबाद तहसीलदार महेंद्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में राजस्व टीम गांव में जमीन की पैमाइश करने पहुंची थी। टीम में लेखपाल प्रशांत सिंह, राहुल कुमार, श्वेता मिश्रा और मनीष यादव शामिल थे। सुरक्षा के लिए नोनहरा थाने से उपनिरीक्षक रामानंद सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल भी मौके पर मौजूद था। बताया जा रहा है कि शाम करीब छह बजे टीम जमीन की नाप-जोख कर रही थी। इसी दौरान चंद्रमा, Ramnarayan, जगदीप समेत अन्य लोग मौके पर पहुंचे और टीम से विवाद करने लगे। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोप है कि लोगों ने राजस्व एवं पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। अचानक हुए हमले में उपनिरीक्षक रामानंद सिंह समेत पांच लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही नोनहरा और बरेसर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी वहां से फरार हो चुके थे। घायल उपनिरीक्षक रामानंद सिंह को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों के अनुसार उनके सिर और पैर में चोट आई है और उनकी हालत फिलहाल सामान्य एवं स्थिर बताई जा रही है। वहीं, मामले में एक नया मोड़ भी सामने आया है। एसपी ग्रामीण अतुल सोनकर के मुताबिक, हमले के दौरान कुछ लोग मौके से भागे थे। इसी बीच दूसरे पक्ष की ओर से एक युवक के लापता होने और उसके पास की नदी में कूदने की आशंका जताई गई है। लोगों का दावा है कि युवक को नदी की तरफ जाते और संभवत: उसमें कूदते हुए देखा गया था। इसी आशंका के आधार पर SDRF और स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में युवक की तलाश की जा रही है। police इस संभावना को भी तलाश रही है कि कहीं युवक तैरकर नदी के दूसरी तरफ तो नहीं निकल गया। इधर, राजस्व टीम पर हमले के मामले में क्षेत्रीय लेखपाल प्रशांत सिंह की तहरीर पर नोनहरा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक 20 लोगों को नामजद और करीब 20 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। फिलहाल किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, हालांकि कुछ लोगों को बैठाकर पूछताछ की जा रही है। एसपी ग्रामीण अतुल सोनकर का कहना है कि पुलिस टीम पर हमला करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। साथ ही लापता बताए जा रहे युवक की तलाश भी लगातार जारी है। अब पुलिस के सामने एक तरफ हमलावरों की गिरफ्तारी की चुनौती है, तो दूसरी तरफ नदी में युवक के डूबने की आशंका की जांच भी जारी है।0
0
Report
कैथल अनाज मंडी में उठान संकट बुलंद, आढ़तियों ने हड़ताल से जताई नाराजगी
Kaithal, Haryana:कैथल अनाज मंडी में आढ़तियों की हड़ताल, उठान व्यवस्था को लेकर जताई नाराजगी। कैथल की अनाज मंडी में धान के उठान को लेकर आढ़तियों की परेशानी बढ़ती जा रही है। इसी मुद्दे को लेकर मंडी के आढ़तियों ने बैठक कर हड़ताल पर जाने का फैसला लिया है। आढ़तियों का कहना है कि मंडी में धान का उठान करने वाले ठेकेदार के पास पर्याप्त संख्या में गाड़ियों उपलब्ध नहीं हैं, जिसके कारण उठान में लगातार देरी हो रही है। आढ़तियों के अनुसार ठेका लेते समय ठेकेदार की ओर से पर्याप्त संख्या में गाड़ियां होने का दावा किया जाता है, लेकिन मौके पर अपेक्षित संख्या में वाहन उपलब्ध नहीं होने के कारण मंडी में धान का उठान प्रभावित हो रहा है। समय पर उठान नहीं होने से मंडी में धान का स्टॉक बढ़ता जा रहा है और व्यवस्था बिगड़ने की स्थिति बन रही है। आढ़तियों का कहना है कि जब तक मंडी से धान का उठान नहीं होगा, तब तक किसानों को भुगतान मिलने में भी देरी होगी। ऐसे में किसान भुगतान के लिए बार-बार आढ़तियों से संपर्क करेंगे, जबकि उठान की समस्या आढ़तियों के स्तर पर नहीं है। मंडी के आढ़तियों ने स्पष्ट किया है कि जब तक ठेकेदार के खिलाफ उचित कार्रवाइ नहीं होती या मंडी में पर्याप्त संख्या में गाड़ियां उपलब्ध नहीं करवाई जातीं, तब तक वे सरकारी खरीद में सहयोग नहीं करेंगे। आढ़तियों ने सरकार और संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि उठान की व्यवस्था को जल्द दुरुस्त किया जाए, ताकि किसानों को परेशानी न उठानी पड़े और मंडी में धान की खरीद एवं भुगतान प्रक्रिया सुचारु रूप से चल सके।0
0
Report
पाकुड़िया राशन दुकान लूट के आरोपी चार गिरफ्तार; अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश
Pakur, Jharkhand:पाकुड़ पुलिस को बड़ी सफ़लता मिली है... पाकुड़िया थाना क्षेत्र के महुलपहाड़ी में राशन दुकान पर फायरिंग कर लूट की कोशिश करने वाले अपराधियों को धर दबोच लिया गया है... एसपी अनुदीप सिंह के निर्देश पर गठित एसआईटी ने महज पांच दिनों में कांड का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है... पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए आरोपी आंगनगड़िया में एक और डकैती की प्लानिंग कर रहे थे... इसी दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया... दो आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले... पुलिस मामले में अंतरराज्यीय गिरोह के चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है... पुलिस ने उनके पास से एक पिस्टल, दो देसी कट्टा, 7 जिंदा गोली, तीन मोबाइल और एक बाइक बरामद किया गया... एसपी अनुदीप सिंह ने प्रेस वार्ता कर मामले का खुलासा किया... बताया गया कि राशन दुकान संचालक महेश प्रसाद गुप्ता के आवेदन पर पाकुड़िया थाने में केस दर्ज हुआ था... महेशपुर एसडीपीओ विजय कुमार के नेतृत्व में SIT टीम ने वैज्ञानिक व तकनीकी सबूतों से छानबीन की... पुलिस को सूचना मिली कि अपराधी आंगनगड़िया गांव में डकैती की योजना बना रहे हैं... टीम ने घेराबंदी कर चार अपराधियों को अवैध हथियारों सहित पकड़ा... दो अंधेरे का फायदा उठाकर भागे... पकड़े गए अपराधियों में कोलेश हांसदा, हेमलाल हेंब्रम, राम रंजन महतो और सियान महतो शामिल हैं... एसपी ने बताया कि पूछताछ के دوران इन्होंने अपने कई अपराध की जानकारी दी... वही वर्तमान में यह लोग डकैती की योजना बना रहे थे... बताया गया कि यह सभी अंतरराज्यीय अपराधी हैं... और इनमें से पकड़े गए कोलेश हांसदा की ऊपर 8 मामले दर्ज है... जबकि हेमलाल हेंब्रम के ऊपर एक मामला दर्ज है... उन्होंने कहा कि फरार दो अपराधियों के घर पकड़ के लिए छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है...0
0
Report
Advertisement
ACB ने चतरा कार्यालय के लिपिक बासुदेव राम को 15 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार
Ansar Nagar, Jharkhand:BIG BREAKING CHATRA चतरा : अभी अभी ACB की टीम ने अनुमण्डल कार्यालय के लिपिक बासुदेव राम को 15 हज़ार रुपये घुस लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार। लिपिक की गिरफ्तारी से अनुमंडल कार्यालय में मचा हड़कंप। गिरफ्तार लिपिक को हजारीबाग ले जाने की की जा रही है तैयारी। एसडीओ कोर्ट में चल रहे भूमि संबंधित किसी न्यायलिय कार्य के निष्पादन को लेकर मांगा गया था रिश्वत। किससे लिया जा रहा था उक्त राशि,एसीबी की टीम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताने की कही बात。0
0
Report
बलरामपुर: सेल्स टैक्स की छापेमारी से गंगा ट्रेडिंग कंपनी में मचा हडकंप
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर के गंगा ट्रेडिंग कंपनी पर सेल्स टैक्स टीम की छापेमारी, व्यापारियों में हड़कंप बलरामपुर जनपद के भगवतीगंज स्थित सहकारी क्रय-विक्रय समिति के बगल में गुरुवार दोपहर गोंडा से पहुंची सेल्स टैक्स टीम ने गंगा ट्रेडिंग कंपनी के प्रतिष्ठान पर छापेमारी शुरू की। टीम ने गुरुवार करीब दोपहर 2 बजे पहुंची और अभी जारी है। कार्रवाई की सूचना से आसपास के व्यापारियों में हड़कंप मच गया। गंगा ट्रेडिंग कंपनी के मालिक देविकांत अग्रवाल हैं। प्रतिष्ठान पर चावल, दाल, मसाले समेत रोजमर्रा के घरेलू सामान का थोक कारोबार होता है। स्थानीय लोगों के मुताबिक दुकान करीब 10 साल पुरानी है, जबकि पिछले करीब 5 साल से यहां थोक कारोबार किया जा रहा है। छापेमारी के दौरान स्थानीय लोगों और मीडिया के प्रवेश पर रोक लगा दी गई। सूत्रों के मुताबिक टीम का गठन गुरुवार को ही हुआ है और करीब 15 दिन में जांच पूरी किए जाने की बात सामने आ रही है। प्रारंभिक तौर पर कार्रवाई जीएसटी से जुड़े मामले में बताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जांच पूरी होने के बाद ही कार्रवाई की वास्तविक वजह और स्थिति स्पष्ट होगी। इस मामले पर कोई अधिकारी अभी बोलने तैयार नहीं है.0
0
Report
इटावा बरौली स्कूल में प्रधानाचार्य निलंबित; छात्र के सिर पर तबला बजाने वीडियो वायरल
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा जनपद के सैफई क्षेत्र के बरौली प्राइमरी स्कूल में प्रधानाचार्य दिनेश माथुर के द्वारा एक स्कूल छात्र के सिर पर बाल न होने पर उसे तबला बनाकर बजाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉक्टर राजेश कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभाव से प्रधानाचार्य को निलंबित कर दिया है। विभाग ने वायरल वीडियो की पुष्टि करते हुए जाँच कराई और ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए निर्देश दिए हैं।0
0
Report
Advertisement
चुनाव से पहले विधायक ने बारिश में किसान की धान ट्रॉली छुड़वाई अधिकारियों को चेतावनी
Baibahamunnusingh, Uttar Pradesh:जैसे जैसे चुनाव की घड़ियाँ नजदीक आ रही है वैसे ही अचानक क्षेत्रीय विधायक जमीन पर सक्रिय होते दिखाई पड़ रहे है। इसी की बानगी उस समय देखने को मिली जब एक किसान की धान से भरी ट्रॉली छुड़ाने के लिए बारिश के बीच पलिया मंडी पहुंचे। इतना ही नहीं विधायक ने अधिकारियों पर नाराजगी जताते हुए न सिर्फ किसान की ट्रॉली छुड़वाई बल्कि अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए । रोमी साहनी ने कहा कि किसी भी किसान का उत्पीड़न नहीं होना चाहिए। किसान अपनी धान की फसल कहीं भी बेच सकते हैं। जबरन ट्रॉलियों को रोकने का किसी को अधिकार नहीं है। यदि किसी किसान को रोका गया तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
लोकतंत्र बचाओ यात्रा पर कांग्रेस ने चुनाव आयुक्त से इस्तीफे की मांग की
Dehradun, Uttarakhand:लोकतंत्र बचाओ यात्रा के बारे में रिपोर्ट राहुल गांधी के आह्वान पर आज विकासनगर में लोकतंत्र बचाओ यात्रा निकाली गई विकासनगर में अंबाड़ी से हरबर्टपुर तक यात्रा में पूर्व कैबिनेट मंत्री नैथानी, पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रीतम सिंह समेत कांग्रेस के सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे रैली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रीतम सिंह ने देश भर में हो रही लोकतंत्र बचाओ यात्रा को लोकतंत्र बचाने की लड़ाई बतलाते हुए कहा कि देश की जनता आज चुनाव आयोग और केंद्र सरकार से पूछ रही है कि निर्वाचन आयोग के माध्यम से करोड़ मतदाताओं के नाम क्यों काटे गए प्रीतम सिंह ने कहा कि चुनाव आयोग और केंद्र सरकार के विरोध में जेनजी इंडिया गठबंधन और कांग्रेस आज सड़कों पर है प्रीतम सिंह ने कहा कि कांग्रेस की मांग है कि चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार अपने पद से इस्तीफा दें0
0
Report
गरबा आयोजन के वायरल वीडियो पर विवाद, सत्यता की जांच शुरू
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। शहर में गरबा आयोजनों को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर सामने आए एक कथित वायरल वीडियो को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। वीडियो में गरबा परिधान पहने कुछ युवतियां धूम्रपान करती और हाथों में हथियारनुमा वस्तुएं लहराती दिखाई दे रही हैं। हालांकि, वीडियो की सत्यता और इसके पूरे संदर्भ की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है।वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि वीडियो गरबा आयोजन के पास या उससे जुड़े किसी प्रमोशनल कंटेंट का हिस्सा हो सकता है। वीडियो में कुछ युवतियां बाइक पर सवार होकर आगे बढ़ती नजर आती हैं, जबकि पास लेने और आयोजन स्थल तक पहुंचने से जुड़े दृश्य भी दिखाई देने का दावा किया जा रहा है।वीडियो सामने आने के बाद धार्मिक आयोजनों की गरिमा और युवाओं के बीच सोशल मीडिया कंटेंट बनाने के बढ़ते चलन को लेकर सवाल उठने लगे हैं। कुछ लोगों ने आपत्ति जताते हुए कहा है कि धार्मिक आयोजनों से जुड़े वीडियो बनाते समय मर्यादा और सामाजिक संवेदनशीलता का ध्यान रखा जाना चाहिए।वहीं, लोगों ने पुलिस प्रशासन से पूरे मामले की जांच की मांग की है। उनका कहना है कि यदि वीडियो में हथियार वास्तविक हैं या किसी कानून का उल्लंघन हुआ है, तो इसकी जांच कर जिम्मेदार लोगों पर नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए।फिलहाल वायरल वीडियो को लेकर पुलिस की ओर से आधिकारिक कार्रवाई या बयान सामने आना बाकी है। ऐसे में वीडियो की सत्यता और उसके संदर्भ की जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।0
0
Report
Advertisement
