गाजीपुर में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, घायल बदमाश गिरफ्तार
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर के मुहम्मदाबाद थाना क्षेत्र में हाटा रेलवे क्रॉसिंग के पास पुलिस टीम की शातिर बदमाश से मुठभेड़ हुई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश घायल हो गया जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बदमाश के पास से एक तमंचा, दो कारतूस और लूटी गई सोने की चेन बरामद की गई है। पकड़ा गया बदमाश गाजीपुर सदर कोतवाली क्षेत्र का निवासी है और वाराणसी में चेन स्नेचिंग के मामले में वांछित था।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: पूर्व कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के खिलाफ ED की चार्जशीट
Raipur, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के खिलाफ विशेष PMLA अदालत में पूरक चार्जशीट दाखिल की है। साथ ही रायपुर स्थित उनकी ₹9.06 करोड़ की दो अचल संपत्तियां कुर्क की गई हैं।
ED के अनुसार, 2019-2023 के दौरान सिंडिकेट द्वारा जुटाए गए अवैध धन में से ₹860 से ₹880 करोड़ अग्रवाल के निर्देश पर पार्टी दफ्तर 'राजीव भवन' पहुंचाए गए, जिसमें से करीब ₹72 करोड़ उनके नियंत्रण में थे। मामले में अब तक कुल कुर्की ₹610.34 करोड़ तक पहुंच चुकी है।
