233001
उपचुनाव में भाजपा की जीत पर भाजपा नेताओं में खुशी, दिया एक दूसरे को जीत की बधाई
Sukhdewpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के 9 विधानसभा सीटों पर आज मतगणना के बाद आए नतीजे ने एक तरफ भारतीय जनता पार्टी के खेमे में जश्न का माहौल बना दिया जिसको लेकर गाजीपुर के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष सुनील सिंह की अध्यक्षता में पंडित दीनदयाल की मूर्ति मिश्र बाजार पहुंचकर माल्यार्पण किया और एक दूसरे को जीत की बधाई दी तो दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी के खेमे में निराशा देखने को मिला।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नौगवा बालाजी मंदिर में धूमधाम से मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव, भव्य निशान यात्रा निकली
Nagaria Vikram, Uttar Pradesh:फरीदपुर (बरेली)। हनुमान जयंती के अवसर पर तहसील क्षेत्र के गांव नौगवा स्थित गोला वाले बालाजी मंदिर में विविध धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मंदिर में अखंड रामायण पाठ का आयोजन महंत चंद्र प्रकाश के सानिध्य में संपन्न हुआ। पाठ समापन के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित टोल प्लाजा से बालाजी मंदिर तक भव्य निशान शोभा यात्रा निकाली। यात्रा में महिलाएं, पुरुष और बच्चे उत्साहपूर्वक शामिल हुए और पूरे मार्ग में जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। इसके उपरांत मंदिर परिसर में विशाल यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने आहुति देकर पूजा-अर्चना की। आयोजन के दौरान भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। शाम 6 बजे से बाबा श्याम के भजन-कीर्तन का कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें श्रद्धालु देर तक भक्ति रस में सराबोर रहे। कार्यक्रम में सेवादार विशेष कुमार, मोरपाल, मुन्ना सिंह, हीरालाल, गुड्डू सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।0
0
Report
दिल्ली में 13 जगह ड्रिल, आपात तैयारी की रिहर्सल
Delhi, Delhi:दिल्ली में 13 जगह मॉक ड्रिल, आपात हालात से निपटने की तैयारी का रिहर्सल “देखिए कैसे हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन" “राजधानी दिल्ली में आज रात 8 बजे एक साथ 13 जगहों पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इसका मकसद किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए एजेंसियों की तैयारियों को परखना था। दिल्ली के सभी जिलों में आयोजित इस मॉक ड्रिल में सिविल डिफेंस, दिल्ली पुलिस, फायर सर्विस, एनडीआरएफ और डीडीएमए की टीमें शामिल रहीं। नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली के शास्त्री पार्क स्थित अखिलेश दास गुप्ता इंजीनियरिंग कॉलेज में भी ऐसा ही एक मॉक ड्रिल किया गया… देखिए ये रिपोर्ट।” “दिल्ली में संभावित आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों को मजबूत करने के लिए गुरुवार रात 8 बजे एक साथ 13 जगहों पर मॉक ड्रिल की गई। इस दौरान अलग-अलग इलाकों में आपदा जैसी स्थिति बनाकर रेस्क्यू ऑपरेशन का अभ्यास किया गया। नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली के शास्त्री पार्क स्थित अखिलेश दास गुप्ता इंजीनियरिंग कॉलेज में मॉक ड्रिल के दौरान अचानक आपात स्थिति का सीन क्रिएट किया गया, जिससे वहां मौजूद छात्रों और स्टाफ में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसके तुरंत बाद मौके पर मौजूद फायर सर्विस, पुलिस और अन्य एजेंसियों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घायलों को प्राथमिक उपचार देने और हालात को काबू में करने की पूरी प्रक्रिया का अभ्यास किया गया। अधिकारियों के मुताबिक इस तरह की मॉक ड्रिल का उद्देश्य सभी एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल और त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना है, ताकि किसी भी वास्तविक आपात स्थिति में नुकसान को कम किया जा सके।0
0
Report
जोधपुर: हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, NDPS सहित 12 मामलों में वांछित बदमाश
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर---जोधपुर पश्चिम पुलिस ने राज्य स्तरीय विशेष नाकाबंदी अभियान के तहत एक शातिर हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार कल रात को देवनगर थाना क्षेत्र में लाल पुलिया के पास चौपासनी रोड पर ए श्रेणी की नाकाबंदी की जा रही थी। इसी दौरान एक काले रंग की स्कॉर्पियो को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक ने वाहन भगाने का प्रयास किया। डीसीपी वेस्ट कमल शेखावत ने बताया कि पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए वाहन का पीछा कर घेराबंदी की और चालक को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम हनुमान विश्नोई (32) निवासी जाजीवाल धोरा, थाना बनाड़ बताया। जांच में सामने आया कि आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में अवैध मादक पदार्थ तस्करी, आर्म्स एक्ट, मारपीट और अन्य गंभीर धाराओं में करीब 12 मामले दर्ज हैं। वह बनाड़ थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है। आरोपी लंबे समय से एनडीपीएस एक्ट के मामलों में वांछित चल रहा था तथा उसके खिलाफ भीलवाड़ा और जोधपुर पूर्व में गिरफ्तारी वारंट भी जारी थे। पुलिस ने आरोपी की संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए उसे बीएनएसएस की धारा 170 के तहत गिरफ्तार कर लिया और वाहन को जब्त कर लिया।कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर बनाड़ थाना पुलिस के सुपुर्द किया गया। इस कार्रवाई में देवनगर थाना पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।0
0
Report
Advertisement
राजस्थान हाईकोर्ट ने ट्रांसजेंडर आरक्षण से जुड़ा उपसंहार हटाने का संशोधित आदेश जारी किया
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर — राजस्थान हाईकोर्ट ने ट्रांसजेंडर (किन्नर) आरक्षण से जुड़े महत्वपूर्ण मामले में अपने पूर्व निर्णय में संशोधन करते हुए थर्ड जेंडर संशोधन विधेयक पर की गई तीखी संवैधानिक टिप्पणियों को हटा दिया है। जस्टिस अरुण मोंगा और जस्टिस योगेंद्र कुमार पुरोहित की खंडपीठ ने गुरुवार को पारित आदेश में 30 मार्च 2026 के फैसले के उपसंहार (कन्क्लूजन) को संशोधित कर उसकी भाषा को केवल तटस्थ और तथ्यात्मक विवरण तक सीमित कर दिया। हालांकि, कोर्ट ने स्पष्ट किया कि मूल निर्णय की भावना में कोई बदलाव नहीं किया गया है और ट्रांसजेंडर्स को सरकारी नौकरियों में 3 प्रतिशत अतिरिक्त अंक भार देने का निर्देश यथावत रहेगा। दरअसल, 30 मार्च के फैसले के अंत में जोड़ा गया उपसंहार विवाद का कारण बना था, जिसमें संसद द्वारा पारित ‘ट्रांसजेंडर व्यक्ति (अधिकारों का संरक्षण) संशोधन विधेयक, 2026’ पर कड़ी टिप्पणी की गई थी। इस संबंध में दायर प्रार्थना पत्र पर सुनवाई के दौरान यह मांग की गई थी कि उपसंहार को आदेश का हिस्सा न माना जाए और इसे नजीर के रूप में उपयोग नहीं किया जाए। हालांकि, कोर्ट ने इस मांग को खारिज करते हुए कहा कि उपसंहार फैसले का अभिन्न अंग है और भविष्य में इसे नजीर के रूप में मान्यता प्राप्त रहेगी।खंडपीठ ने माना कि उपसंहार के पैरा 3, 4 और 5 में कुछ ऐसे अंश शामिल हो गए थे, जो न तो आवश्यक थे और न ही जानबूझकर जोड़े गए थे। इन अंशों में संशोधन विधेयक को संवैधानिक मूल्यों के विपरीत बताते हुए चिंता जताई गई थी कि व्यक्ति की लैंगिक पहचान का अधिकार प्रशासनिक प्रक्रिया पर निर्भर हो सकता है। अब इन अनुच्छेदों को हटाकर उनकी जगह एक संतुलित और तटस्थ वाक्य जोड़ा गया है, जिसमें कहा गया है कि 30 मार्च 2026 को लागू कानूनी स्थिति के अनुसार ही मुख्य फैसले के निर्देश प्रभावी रहेंगे। कोर्ट ने राज्य सरकार को भी आगाह किया कि नई आरक्षण नीति उसी कानूनी परिप्रेक्ष्य में तैयार की जाए। साथ ही, हाईकोर्ट ने निर्देश दिया कि 30 मार्च का मूल आदेश आधिकारिक वेबसाइट से हटाकर संशोधित आदेश अपलोड किया जाए, जबकि पुराना रिकॉर्ड सुरक्षित रखा जाएगा।0
0
Report
बांगरमऊ में होली-ईद मिलन समारोह का आयोजन, कई दिग्गज नेताओं की मौजूदगी
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव जनपद के बांगरमऊ नगर में समाजवादी पार्टी (सपा) के पूर्व विधायक बदलू खां द्वारा होली-ईद मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम लखनऊ मार्ग स्थित एक गेस्ट हाउस में संपन्न हुआ, जिसमें विभिन्न राजनीतिक दलों के कई प्रमुख नेताओं व गणमान्य लोगों ने भाग लिया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मंत्री शकील खां नदवी, पूर्व सांसद अन्नू टंडन, युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव दाऊद खां तथा पूर्व राष्ट्रीय सचिव अरकान सिद्दीकी मौजूद रहे। इसके अलावा सपा नेता मोफीस वारसी और अल्पसंख्यक सभा के जिला उपाध्यक्ष औलिया खां सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के आयोजक पूर्व विधायक बदलू खां ने सभी अतिथियों का फूल-मालाओं एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिसमें गायक धर्मेंद्र सोलंकी ने वीर रस से ओतप्रोत प्रस्तुतियां देकर कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया। उनके साथ हर्षल सिंह, चिंटू सागर और नैना कश्यप ने भी अपनी प्रस्तुतियां दीं। समारोह में भारी भीड़ उमड़ी, जिसके चलते लखनऊ रोड पर दोनों ओर चार पहिया वाहनों की लंबी कतारें देखी गईं। कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक बदलू खां ने दावा किया कि बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के करीब 150 सक्रिय पदाधिकारी व कार्यकर्ता जल्द ही सपा में शामिल होने वाले हैं।0
0
Report
पंजाब पुलिस ने जमालपुर से दो हत्या आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर लुधियाना भेजा
Munger, Bihar:दो हत्या आरोपियों को गिरफ्तार करने पंजाब के एसीपी दलबल के साथ पहुंचे जमालपुर। जमालपुर के सदर बाजार इलाके से दोनों हत्यारोपियों को ट्रांसिट रिमांड पर ले गए पंजाब मुंगेर:पंजाब प्रांत के लुधियाना जिला अंतर्गत कून कुलाम थाना क्षेत्र में विगत 29 मार्च को हुई एक हत्या के मामले के आरोपितों को गिरफ्तार करने गुरुवार को लुधियाना ईस्ट के एसीपी सुमित सूद सड़क मार्ग से जमालपुर पहुंचे उनके साथ लुधियाना जमालपुर के थाना अध्यक्ष दलबीर सिंह और टिब्बा थाना अध्यक्ष बलवीर सिंह भी यहां आए थे बताया गया कि दोनों हत्यारोंपियों को यहां जमालपुर थाना क्षेत्र के सदर बाजार से जमालपुर थाना पुलिस और एसटीएफ के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया गया जिन्हें मुंगेर कोर्ट में उपस्थित कर ट्रांजिट रिमांड पर लेकर पंजाब पुलिस की टीम वापस लौट गई जानकारी देते हुए लुधियाना ईस्ट के एसीपी सुमित सूद ने बताया कि लुधियाना जिला के कून कुलाम थाना क्षेत्र में विगत 29 मार्च को 50 वर्षीय परमेंद्र तिवारी नामक एक व्यक्ति को कुल्हाड़ी मारकर बुरी तरह घायल कर दिया गया था इलाज के क्रम में परमेंद्र तिवारी की मौत हो गई उन्होंने बताया कि वास्तव में परमेंद्र तिवारी एक धनी परिवार का व्यक्ति था और वह अपने आवास पर संध्या करीब 6:30 बजे कुर्सी पर बैठा हुआ था उसने अपने मकान में किराए पर दो लड़कों को रखा हुआ था जिस दिन और जिस समय परमेंद्र तिवारी की हत्या हुई उसके बाद से दोनों लड़के गायब हो गए इस बीच पुलिस ने दोनों लड़के के मोबाइल को सर्विलांस पर रखा हुआ था जिसमें पता चला कि दोनों लड़के बिहार प्रदेश के मुंगेर जिला अंतर्गत जमालपुर के सदर बाजार इलाके में रुका हुआ है उसके बाद पंजाब पुलिस ने बिहार पुलिस से संपर्क स्थापित किया और उन लड़कों के फोटो ग्राफ्स और डिटेल मुंगेर पुलिस को उपलब्ध कराया गया इसके बाद जमालपुर थाना पुलिस हरकत में आई और उक्त दोनों लड़के को गिरफ्तार कर लिया गया दोनों हत्या आरोपी भी लुधियाना के ही निवासी एसीपी ने बताया कि जिन दोनों हत्यारोपी को यहां जमालपुर के सदर बाजार से गिरफ्तार किया गया है उनमें दोनों का दोनों पंजाब के लुधियाना का ही निवासी है जो भाग कर यहां छुप गया था इन हथियारों में पंजाब के लुधियाना जिला अंतर्गत मछीवाड़ा थाना क्षेत्र के सोखराम निवासी जय सिंह का पुत्र विजय कुमार और लुधियाना के ही मछीवाड़ा थाना अंतर्गत इराक निवासी महेंद्र प्रसाद का पुत्र लकी कुमार शामिल है उन्होंने बताया कि दोनों हत्या आरोपियों को मुंगेर के सक्षम कोर्ट में प्रस्तुत कर वहां से ट्रांट डिमांड पर लेकर लुधियाना ले जाया जाएगा इस मौके पर जमालपुर के प्रभारी थाना अध्यक्ष टीपू सुल्तान उपस्थित थे0
0
Report
Advertisement
गोपालगंज में वाहन चोर गिरोह भंडाफोड़; 5 गिरफ्तार, भारी चोरी सामान बरामद
Gopalganj, Bihar:गोपालगंज में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है चोरी के 4 बोलेरो 1 स्कार्पियो ,3 बाइक ,50 नम्बर प्लेट सहित कई चोरी का समान बरामद किया गया है वही गिरफ्तार चोरों के निशानदेही पर छापेमारी की जा रही है महमदपुर थाना पुलिस ने एनएच 27 पर वाहन जांच के दौरान स्कार्पियो को रोका था जो भागने का प्रयास किया पुलिस ने पीछा कर गाड़ी की जांच की व चोरी का मिलने पर जब्त कर लिया साथ ही दो लोगो को गिरफ्तार कर लिया गया जिसके निशानदेही पर छापेमारी कर कुल 5 लोगो को गिरफ्तार किया गया है वही इनके पास से चोरी की गाड़ी फर्जी नम्बर प्लेट सहित कई समान बरामद किया गया है गोपालगंज एसपी विनय तिवारी ने बताया कि पिछले 3 माह से चार पहिया वाहनों की चोरी की घटना सामने आ रही थी जिसकी रिकवरी के लिए टीम का गठन किया गया था जिसने 5 चोरों को गिरफ्तार किया है इनके पास से चोरी के स्कार्पियो ,बोलेरो,बाइक सहित कई समान बरामद किया गया है0
0
Report
गोपालगंज में जमीन विवाद मामले में चार आरोपियों की गिरफ्तारी
Gopalganj, Bihar:गोपालगंज पुलिस ने जमीनी विवाद में बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. ये कार्रवाई कुचायकोट थाना क्षेत्र के बेलवा गांव में की गई, जहां जमीन कब्जे की शिकायत पर पुलिस ने छापेमारी कर सीवान जिला निवासी भोला पांडेय, हसनपुर के दीपक कुमार, गुड्डू और नितीश कुमार को गिरफ्तार किया. एसपी विनय तिवारी ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि सेमराव गांव के निवासी जितेंद्र कुमार ने अपनी बेलवा स्थित जमीन पर जबरन कब्जा किए जाने की शिकायत दर्ज कराई थी. उन्होंने बताया कि इन भू-माफियाओं के खिलाफ पहले से भी मामले दर्ज हैं और ये लंबे समय से जमीन पर अवैध कब्जा करने के आरोप में सक्रिय थे. एसपी ने कहा कि इस मामले में साजिश रचने वाले और संरक्षण देने वाले लोगों की भी पहचान की जा रही है, जिनकी जल्द गिरफ्तारी होगी.0
0
Report
सारण पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 11 चोरी की बाइकें बरामद
Chapra, Bihar: सारण पुलिस की बड़ी कामयाबी: वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 11 बाइक बरामद, 3 गिरफ्तार सारण पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सक्रिय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस अभियान में चोरी की 11 मोटरसाइकिलें बरामद करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है。 प्राप्त जानकारी के अनुसार, 1 अप्रैल 2026 को जनता बाजार थाना क्षेत्र के चकदेह गांधी स्मारक के पास विशेष वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वे भागने लगे। पुलिस बल की तत्परता से दोनों को पकड़ लिया गया। पूछताछ के दौरान वे वाहन से संबंधित वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके और स्वीकार किया कि मोटरसाइकिल चोरी की है。 गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने छापेमारी कर तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में कुल 11 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। प्रारम्भिक जांच में सभी बाइकें अलग-अलग थाना क्षेत्रों से चोरी की बताई जा रही हैं。 इस मामले में जनता बाजार थाना कांड संख्या 95/26 के तहत धारा 317(2), 317(5), 303(2), 3(5) बीएनएस के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है。 पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी निरंजन साह उर्फ बुधन का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं।0
0
Report
Advertisement
गिरिडीह में ट्रैक्टर की चपेट में आकर दो बाइक सवार घायल, एक की मौत
Giridih, Jharkhand:एभीबी : गिरिडीह जिले के जमुआ - चकाई मुख्य मार्ग पर देवरी थाना क्षेत्र के पथराटांड़ के पास एक बालू लदे ट्रेक्टर की चपेट में आ जाने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. वहां से गुजर रहे भेलवाघाटी थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार के नेतृत्व में पेट्रोलिंग पार्टी के द्वारा मौके से दोनो घायलों को पुलिस वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. जहां पर चिकित्सक के द्वारा एक युवक को मृत घोषित कर दिया गया. मृतक की पहचान बीचकोड़वा (जमुई - बिहार) थाना क्षेत्र के बसबुटी गांव निवासी श्यामनंदन राय के पुत्र मिठू राय (39 वर्ष) के रूप में की गयी है. वहीं घायल की पहचान बंगटु राय के पुत्र संतोष राय 40 वर्ष के रूप की गयी है. इधर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी में उपचार के बाद घायल संतोष राय को बेहतर उपचार के लिए गिरिडीह रेफर कर दिया गया है घटना के बाद पुलिस ने दोनों वाहन को जब्त कर लिया है.0
0
Report
पटना हाई कोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला, कई पदों पर उम्मीदवारों की भिड़ंत
Patna, Bihar:पटना हाई कोर्ट के सबसे बड़ा अधिवक्ता संघ एडवोकेट एसोसिएशन का चुनाव धीरे धीरे दिलचस्प होते जा रहा है।वकील प्रत्याशी वकील सदस्यों को अपने पक्ष में करने की हर संभव कोशिश करने लगे हैं。 कई उम्मीदवार अधिवक्ता मतदाता से जीत जाने पर अपना किया गया वादा पूरा करने का आश्वासन दे रहे हैं।लगभग सभी पदों के उम्मीदवार अपने आप को बेहतर उम्मीदवार साबित करने में लगे हुए हैं।चाहे वे अध्यक्ष पद के उम्मीदवार हो या कार्यकारणी के सदस्य पद के उम्मीदवार हो。 अध्यक्ष के एक पद के लिए eight उम्मीदवार चुनाव मैदान में है।उसी प्रकार उपाध्यक्ष के तीन पद के लिए 24 उम्मीदवारो ने नामांकन पत्र दाखिल किये हैं。 महासचिव के एक पद के लिए 13 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है।जबकि संयुक्त एंव सहायक सचिव के तीन पद के लिए 15 व 12 वकील उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं。 कोषाध्यक्ष के एक पद के लिए तीन, वरीय कार्यकारणी सदस्य के पांच पद के लिए 12 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे。 कार्यकारणी सदस्य के सात पद पर 20 उम्मीदवार ने नामांकन पत्र दाखिल किये हैं।वही निगरानी समिति के सदस्य के तीन पद के लिए पांच उम्मीदवार चुनाव मैदान में है。 जबकि ऑडिटर और लाइब्रेरी कमेटी का जितना पद हैं उतने उम्मीदवारो ने नामांकन पत्र दाखिल किये हैं。 ऐसे में देखा जाये तो अध्यक्ष पद के लिए त्रिकोणीय संघर्ष नजर आ रहा है।इस पद पर दो सीनियर एडवोकेट सहित दिग्गज वकील नेता अपना भाग्य आजमा रहे हैं। वही महासचिव पद के लिए सीधे टक्कर होने की संभावना हैं। उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव,सहायक सचिव एवं कार्यकरणी सदस्यों के पदों के लिए कड़ा मुकाबला हैं。0
0
Report
विष्णु देव साय ने हनुमान जन्म महोत्सव में पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की
Raipur, Chhattisgarh:मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज शाम श्री हनुमान जन्म महोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए. स्टेशन चौक स्थित नर्मदा कुंड मंदिर में कार्यक्रम में शामिल होने के साथ ही मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भगवान हनुमान की पूजा अर्चना भी की और छत्तीसगढ़ की सुख समृद्धि की कामना की. इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव भी मौजूद रहें. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साईं ने कहा की हमें सनातन धर्म को और मजबूत करना है0
0
Report
Advertisement
छिंदवाड़ा-पांढुर्णा के गांवों में जमीन रिकॉर्ड में बड़े अंतर, किसानों के कब्जे स्पष्ट
Betul, Madhya Pradesh:छिंदवाड़ा और पांढुर्णा जिले में मौके से तथ्यात्मक रिपोर्ट छिंदवाड़ा जिले की सूची में दिए गए 28 गांवों में मौजूद जमीनों में हाल के वर्षों में प्रशासनिक पुनर्गठन और पारिवारिक बंटवारे के कारण महत्वपूर्ण बदलाव हो चुका है। इस लिस्ट के अनुसार पुराने रिकार्ड के आधार पर छिंदवाड़ा जिले की पांढुर्णा और अमरवाड़ा तहसील में जमीनें दर्शाई गई है। मौजूदा समय में छिंदवाड़ा जिले का पुनर्गठन हो चुका है और जिला दो भागों में बांटा गया है नया जिला पांढुर्णा बनाया गया है। अब जमीनें दो जिले में बट गई है है। मौजूदा समय में छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा,तामिया,चौरई तहसील और पांढुर्णा जिले की पांढुर्णा तहसील के राजस्व रिकार्ड में दर्ज है। सभी 28 गांवों में यह जमीन राजस्व रिकार्ड में किसानों और मप्र सरकार के कब्जे वाली ज़मीन है। लिस्ट के 28 गांवों में 3 गांवों की जमीन पर मध्यप्रदेश सरकार के कब्जे में है जो ग्रामीणों के निस्तारण चरणोई मद(चराई भूमि) में दर्ज है जिसमें मौके पर पांढुर्णा तहसील के बामला गांव में लिस्ट के सीरियल क्रमांक 18638 पर खसरा नंबर 91 में दर्ज ज़मीन मौके पर 0.0490 हेक्टेयर ही है। राजडोंगरी गांव में लिस्ट के सीरियल क्रमांक 19402 पर खसरा नंबर 29 में दर्ज़ ज़मीन मौके पर 0.1380 हेक्टेयर ही है। रायबासा गांव में लिस्ट के सीरियल क्रमांक 19774 पर खसरा नंबर 97 में दर्ज़ ज़मीन मौके पर 0.0360 हेक्टेयर ही दर्ज़ है। राजस्व रिकार्ड में तीनों ज़मीन ग्रामीणों के उपयोग के लिए चरणोई मद में दर्ज है इनका स्वामित्व मध्यप्रदेश शासन के पास है। बाक़ी 25 गाँव की जमीनें किसानों के नाम दर्ज़ है। सभी जमीनों पर किसानों का कब्ज़ा है और वे जमीनों पर पुस्तैनी रूप से पारंपरिक खेती कर रहे हैं। कई गांव की जमीनों में परिवारी बंटवारे के चलते खसरा नंबर बदल गया है और जमीन किसानों के परिवार में लोगों के नाम दर्ज हो चुकी है। लिस्ट की किसी भी ज़मीन पर निजी संस्था का कब्ज़ा या किसी के द्वारा अधिग्रहण नहीं किया हुआ है। लोढ़ा कमेटी और सुप्रीम कोर्ट द्वारा इन सम्पत्तियों के अटैचमेंट की कोई जानकारी स्थानीय किसानों और राजस्व अमले को नहीं है। जमीनों की बाजारू क़ीमत इलाके के आधार पर अलग अलग है जिसमें 10 लाख रुपए हेक्टेयर से लेकर 20 लाख रुपए हेक्टेयर तक जमीनों की वर्तमान बाजारू क़ीमत है। खास बात यह है कि लिस्ट के खसरा नंबर में दर्ज ज़मीन और मौके पर राजस्व रिकार्ड में दर्ज़ ज़मीन में बड़ा अंतर है, उदाहरण के लिए लिस्ट के सीरियल क्रमांक 19402 नंबर पर राजडोंगरी गांव खसरा नंबर 29 में 23.003 हेक्टेयर ज़मीन दर्शाई गई है लेकिन वास्तव में राजस्व रिकार्ड में 0.1380 हेक्टेयर ही ज़मीन मौके पर मौजूद है। लिस्ट में अधिकतर गांव की जमीनों को कई गुणा बढ़ा कर दिखाया गया है जिसमें सरकारी जमीनें भी है। PTC-1- जामलापानी PTC-2- राजडोंगरी PTC -3- नंदनवाड़ी PTC-4- रायबासा PTC-5- गढ़मऊ0
0
Report
सरसी गाँव के किसान बोले—PACL पर कोई बंधक नहीं, सर्वे रिकॉर्ड से पुष्टि
Agar, Madhya Pradesh:आगर जिले के सुसनेर तहसील ग्राम सारसी के किसान दुलेसिंह हरिसिंह बसन बाई हरिसिंह भगवान सिंह गोपाल सिंह अंदर सिंह पूरा सुगन बाई पर्वत सिंह हिन्दू सिंह अनार सिंह गंगाराम पिता पर्थीसिंह इनका कहना हमारी जमीन पर PACL का कोई बंधक नहीं है हमे आज तक जानकारी नहीं है हमारी जमीन पर निजी बैंको का लोन केसीसी क्रेडिट कार्ड है हमारी जमीन के सर्वे नम्बर--7928-- 395(0.06)884(0.92)485(0.33)486(0.56)503(0.60)504(0.25)539(1.06)557(0.26)643(0.04)728(0.02)769(0.02)880(0.24)944(0.44)1184(0.53)1189(0.12)आदि इसी तरह दूसरे किसानों शिवलाल पिता राधोसिंह का भी यही कहना PACL का कोई बंधक नहीं है झूठी खबर है हमको तो पता नहीं है सर्वे नम्बर--7944-- 16(0.35)17(0.25)23(0.68)40(1.80)765(0.15)766(0.01)779(0.06)800(0.35)839(0.19)853(0.20)854(0.53)938(0.02)1042(0.07)1070(0.08)1073(0.13)1082(0.48)1239(0.09)1265(0.08)1349(0.54) किसान दुर्गिसिंह पिता बापूलाल बलवंत सिंह सर्वे नम्बर --7945-- 221(0.20)244(0.08)262(0.18)264(0.05)265(0.14)329(0.16)351(0.02)373(0.11)445(.0.03)469(0.37)474(0.39)495(0.14)496(2.70)607(0.24)619(0.05)620(0.03)623(0.05)631(0.03)632(0.16)1464(0.83)आदि किसान गोकुल सिंह पीता भुवान सिंह जिसके सर्वे नम्बर इस प्रकार है --7963-- 02(3.03)108(0.44)110(0.02)111(0.03)675(0.11)684(0.04)693(0.04)706(0.02)713(0.43)789(0.48)1003(0.04)1004(1.10)1020(0.57)1039(0.41)1150(0.02)1212(0.08)1215(0.20)1253(0.30).1259(0.03) किसान मोडसिंह पिता राम सिंह सर्वे नम्बर --7971-- 9(2.15)694(0.13)698(0.06)831(1.02)1155(0.06)1167(0.85)1168(0.45)1177(0.8)1178(0.52)1179(0.1)1182(0.1)1257(0.18)आदि किसान सर्वे नम्बर --14171-- 3(1.57)107/15(0.41)666(0.01)696(0.03)714(0.04)998(0.52)1001(0.73)1019(0.9)1076(0.08)1077(0.23)1157(1.67)1252(0.13)1337(0.22)1345(0.05) सर्वे नम्बर --14172--14173-- 175(0.2)198(0.16)212(0.24)218(0.17)224(0.01)248(0.12)306(0.16)388(0.06)389(0.08)393(0.15)408(061)409(0.81)411(0.35)449(0.03)468(0.3)508(0.44)510(1.4)586(0.82)1139(0.26)आदि सर्वे नम्बर --14178-- 231(1.07)138(1.33)139(0.53)618(0.05)772(0.07)976(0.9)1303(0.09)1322/2(0.22)1328/मीन(0.27) आदि किसान सर्वे नम्बर--14181-- 142(2.09)150(0.2)151(0.2)153(0.45)195(0.19)210(0.09)213(0.48)227(0.35(229(0.2)301(0.08)332(0.18)361(0.01)362(0.01)624(0.01)627(0.04) आदि सर्वे नम्बर --14193-- 148(1.63)267(0.02)268(0.15)272(0.19)273(0.17)284(0.17)298(0.07)302(0.25)437/1(1.42)470(024)472(0.15)1461.(1.8) आदि सर्वे नम्बर--14204-- 31.(095)118(0.16)125(0.54)127(004)327(0.02)552(068)642(0.06)727(0.04)803(0.2)820(0.16)883(0.27)931(0.91)1183(0.25)1186(0.11)1191(0.17)1194(0.06)1201(0.06)1206(0.03)1290(0.02)1321(0.06)आदि सर्वे नम्बर 14207-- 1032(0.27)1035(0.48)1052/2(0.23)1056/2(0.72)1062(0.82)1063(0.3)1065(0.18)1081(0.22)1124(1.04) आदि सारसी गाँव के जो किसान है करीबन करीबन सभी किसानों के सर्वे नम्बर जो लिस्ट के अनुसार है --16139-- 4(1.03)10(2.03)34(0.59)86(0.19)538(0.98)637(0.03)639(0.08)812(0.32)940(0.07)962(1.81)966(0.38)974(0.40)977(0.53)982(0.15)983(0.08)987(0.58)1137(0.53)आदि सर्वे नम्बर "16471" 299/2(0.86)306/2(0.72)490/2(4.36) सर्वे नम्बर 16525 47(1.41)96(0.16)652(0.10)722(0.02)1302(0.03)1336(0.15)1347(0.12)1375(0.76)1376(1.51)1379(0.11)1380(0.47)1396(1.20)आदि सर्व नम्बर --14210-- 5(0.88)33(0.59)87(0.02)88(0.27)640(0.07)646(0.15)811(0.38)822(1.73)939(0.01)942(0.12)961(1.68)972(0.8)973(0.38)1301(0.02)आदि सर्वे नम्बर --13684-- 492(1.15) सर्वे नम्बर --14212-- इस नम्बर का रिकार्ड खसरे में उपलब्ध नहीं है इन सभी किसानों की खेती पर PACL का कोई बंधक नहीं है किसान के कहे अनुसार ओर खसरे की नकल के आधार पर0
0
Report
सीएम ने मानसरोवर हनुमान मंदिर पहुंचकर दर्शन किए, प्रार्थना में शांति-समृद्धि की कामना
Noida, Uttar Pradesh:मानसरोवर हनुमान मंदिर पहुंचे सीएम चिंताहरण काले हनुमान मंदिर के किए दर्शन धोक लगाकर सीएम ने की प्रार्थना प्रदेश में शांति समृद्धि खुशहाली की सीएम ने की कामना हनुमान जयंती पर श्रद्धालुओं से भी सीएम ने की मुलाकात0
0
Report
Advertisement
