233227
पराली प्रबंधन को लेकर तहसील में हुई बैठक
Mohammadabad, Uttar Pradesh:पराली प्रबंधन को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। तहसील परिसर में उपजिलाधिकारी मनोज कुमार पाठक की देखरेख में कृषि विभाग की ओर से हार्वेस्टर स्वामियों की बैठक हुई। बैठक में पराली जलाने के बजाए उसके उचित प्रबंधन को लेकर जानकारी दी गयी। बैठक में सहायक विकास अधिकारी कृषि नीरज कुमार साहू ने हार्वेस्टर स्वामियों को बताया कि धान की पराली का इन सीटू प्रबंधन कर कृषकों को खेत में तथा सामुदायिक तौर पर कंपोस्ट बनाने हेतु प्रोत्साहित किया जाए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जालौन में बाइक भिड़ंत: 5 घायल, एक महिला सहित
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर, हादसे में एक महिला समेत 5 लोग हुए घायल, तीन लोगों की हालत गंभीर, एम्बुलेंस की मदद से घायलों को सीएचसी कालपी में कराया गया भर्ती, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस हादसे की जांच पड़ताल में जुटी, कालपी कोतवाली क्षेत्र के मदारीपुर रोड स्थित बैरई गांव के पास का हादसा।0
0
Report
कासगंज में लेखपाल के आरोपों के विरोध में वकीलों ने एसडीएम कार्यालय घेरा
Kasganj, Uttar Pradesh:यूपी के कासगंज में वकीलों ने एसडीएम ऑफिस का घेराव किया वकीलों का आरोप है कि लेखपाल के गलत व्यवहार और रिश्वत मांगने को लेकर एसडीएम कार्यालय का घेराव कर नाराजगी व्यक्त की है। दरअसल मामला जनपद कासगंज की तहसील पटियाली का है भूपसिंह पुत्र रामचंद्र गांव बनैल तहसील पटियाली के निवासी है अपनी जमीनी कार्य के लिय (कुंडाबंदी) स्थानीय लेखपाल प्रतीक के पास गया और किसान से लेखपाल ने 5 हजार रु मांगे और किसान ने कुछ रु भी दे दिए उसके बाद वह वकील सोनेलाल बघेल के पास पहुंचा वकील ने लेखपाल से कहा इनका काम कर देना इसी बात को लेकर वकील और लेखपाल में कहासुनी हो गई वकील का आरोप है कि लेखपाल ने मुझसे बदतमीजी की है जिसके बाद एकत्रित होकर एसडीएम कार्यालय का घेराव किया और जमकर प्रदर्शन किया एसडीएम पटियाली सुशांत सांवरे से वकीलों की जमकर बहस हुई।0
0
Report
जौनपुर में बुजुर्ग की घर में मौत, बेटे पर हत्या की आशंका
Mau, Uttar Pradesh:जौनपुर में 8 दिन से लापता 70 साल के बुजुर्ग का घर के अंदर ही शव मिला है... बेटा लखनऊ से गांव पहुंचा... और घर का दरवाजा खोला, तो अंदर का मंजर देखकर हर किसी के होश उड़ गए... बेटे ने चोरी के दौरान पिता के साथ मारपीट कर हत्या की आशंका जताई है... फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और गहनता से जांच की जा रही है...0
0
Report
Advertisement
बिजनौर बैंक लूटकांड: CCTV में आरोपी का चेहरा कंबल के पीछे
Noida, Uttar Pradesh:बिजनौर में बैंक लूटने पहुंचा शातिर चोर... चेहरा छिपाने के लिए कंबल ओढ़ा... बिजली के तार काटे... स्ट्रॉन्ग रूम का ताला भी तोड़ डाला.. लेकिन फिर बैंक की एक अलमारी ने पूरा खेल बिगाड़ दिया.. अब सबसे बड़ा सुराग वही CCTV फुटेज है, जिसमें चोर का चेहरा भले ही कंबल में छिपा है... लेकिन बैंक के अंदर उसकी एक-एक हरकत उसमें कैद हो रही थी... अब इसी फुटेज के सहारे पुलिस आरोपी तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है...0
0
Report
युवाओं ने मेहता गांव के पास शराब से भरी बोलेरो पकड़ी, पुलिस ने कब्जे में लिया
Seoni, Madhya Pradesh:गांव-गांव शराब पहुंचाने का आरोप, युवाओं ने बोलेरो वाहन पकड़ा एंकर-सिवनी के घंसौर थाना क्षेत्र के मेहता गांव में ग्रामीण युवाओं ने शराब से भरी बोलेरो वाहन को पकड़ लिया। युवाओं के अनुसार मेहता स्थित शराब दुकान से देशी और अंग्रेजी शराब बोलेरो में भरकर गांव-गांव बिक्री के लिए पहुंचाई जा रही थी। युवाओं ने शराब वाहन में लोड किए जाने का वीडियो भी बनाया और बोलेरो को रोक लिया। युवाओं को देखकर चालक और अन्य कर्मचारी मौके से फरार हो गए। इसके बाद युवाओं ने पुलिस अधीक्षक को सूचना दी। थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और पंचनामा कार्रवाई कर शराब व वाहन को कब्जे में लिया। युवाओं का आरोप है कि लंबे समय से शराब दुकान से नर्मदा डूब क्षेत्र सहित आसपास के गांवों में शराब पहुंचाई जा रही है। बाइट 1. ग्रामीण युवक 2. ग्रामीण युवक 3. लक्ष्मण झरिया थाना प्रभारी घंसौर0
0
Report
अयोध्या के महंत ने अंसारी के बयान को जिहादी प्रवृत्ति बताया—आतंकवादी विचारधारा पर चोट
Noida, Uttar Pradesh:अयोध्या, यूपी: साकेत भवन के महंत आचार्य सीताराम दास जी महाराज ने पूर्व उपराष्ट्रपति मोहम्मद हामिद अंसारी के बयान पर कहा, "देखिए, पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, जिसको देश का सर्वोच्च पद पर बैठाने के बाद भी यह भावना उसके मुख से निकल रहा है, कितना निंदनीय है...यह हामिद अंसारी निश्चित रूप से एक जिहादी प्रवृत्ति का है, एक आतंकवादी विचारधारा का है। ऐसे जिहादी प्रवृत्ति आतंकवादी विचारधारा को बढ़ावा देने वाले मौलवी, मौलाना, पादरी जैसे लोग समाज को तोड़ने का काम करते हैं..." अयोध्या, यूपी: बाबरी मस्जिद के पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी ने पूर्व उपराष्ट्रपति मोहम्मद हामिद अंसारी के बयान पर कहा, "देखिए, सवाल हमारे यहां हिंदुस्तान का है। हिंदुस्तान में हिंदू-मुस्लिम का भाईचारा सदियों से चला आ रहा है। बयानबाजी लोग करते हैं—हिंदू-मुसलमान, मंदिर-मस्जिद, जात-धर्म। हमारा तो यही मानना है कि जो भी लोग, जितने भी लोग हैं, हिंदू-मुसलमान की बात करते हैं, जिस दिन हमारे देश में लोग विकास की बात करेंगे, रोजगार की बात करेंगे। उस दिन देश को खतरा कभी नहीं रह जाएगा..."0
0
Report
Advertisement
बुलंदशहर में केशव प्रसाद मौर्य बोले: 2047 तक SP का राजनीति भविष्य नहीं
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश: SP के AI से बने वीडियो का इस्तेमाल करके BJP को टारगेट करने के आरोप पर, डिप्टी चीफ मिनिस्टर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "...समाजवादी पार्टी का कैरेक्टर घटिया है, और अगर वे कोई ऐसा वीडियो शेयर करते हैं जिसे शेयर नहीं करना चाहिए, तो पार्टी के प्लेटफॉर्म—मीडिया सेल, सोशल मीडिया—निश्चित रूप से संयमित तरीके से जवाब देंगे। लेकिन हम उम्मीद करते हैं कि अगर उनमें कोई ताकत है, तो उन्हें सही तरीके से चुनाव लड़ना चाहिए, जिससे पॉलिटिक्स में हेल्दी कॉम्पिटिशन को बढ़ावा मिले..." बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश: कांग्रेस MP इमरान मसूद के बयान पर, डिप्टी चीफ मिनिस्टर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "जो लोग अपने साथियों को कमजोर करते हैं, उन्हें लोगों ने छोड़ दिया है। हमने किसी को कमजोर नहीं किया है हमने उन्हें मजबूत किया है, इसीलिए कोई हमें छोड़कर नहीं गया है।" बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश: दिवंगत BJP MLA अनिल शर्मा पर, डिप्टी चीफ मिनिस्टर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "मेरा बुलंदशहर का दौरा प्लान किया गया था। दिवंगत श्री अनिल शर्मा जी हमारे पिछले टर्म में काउंसिल ऑफ मिनिस्टर्स में साथी थे और मौजूदा टर्म में एक सम्मानित MLA हैं। क्योंकि मैं पहले नहीं जा पाया था, इसलिए आज मैं उनके परिवार को अपनी संवेदनाएं देने आया हूं..." बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश: डिप्टी चीफ मिनिस्टर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "कम से कम 2047 तक उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी का कोई पॉलिटिकल फ्यूचर नहीं है। SP गुंडों, क्रिमिनल्स, माफिया और दंगाइयों की पार्टी है। भारतीय जनता पार्टी करोड़ों डेडिकेटेड, देशभक्त वर्कर्स की पार्टी है जो समाज की सेवा करते हैं। हमारे पास बूथ लेवल तक एक मजबूत ऑर्गनाइजेशन है, जबकि उनके पास बूथ लेवल पर गुंडे हैं..."0
0
Report
75वें उर्स पर अजमेर शरीफ में चिश्ती दरबार की सूफी महफिल गूंज उठी
Ajmer, Rajasthan:सुल्तानुल हिंद हजरत ख्वाजा गरीब नवाज रहमतुल्लाह अलैहि के दरबार में हजरत सैयद ख्वाजा मौलाना हनीफ मियां चिश्ती का 75वे उर्स की तकरीब अदा की गई। जहां अहाता ए नूर में रुबरू ए आस्ताना बाद महाना छठी शरीफ के महफिल मुनक्किद की गई, जिस में हजरत हनीफ मियां की सवाने हयात का बयान साहिबजादा सैयद फजलुल अमीन मियां चिश्ती ने किया। हनीफ मियां ने 105 साल की तवील खुश गंवार जिंदगी में चिश्तिया सिलसिले की तालिमात को खास ओ आम तक पहुंचाने का रूहानी फरीजा अंजाम दिया। हनीफ मियां एक बेहतरीन सूफी थे जिनके मुरीदीन ज्यादातर निजाम और पयगाह खानदान से थे बिलखुसूस निजाम उस्मान अली खा आप के बेहद मोतकिद थे और आप से बेपनाह अकीदत ओ मोहब्बत रखते थे। इसी वजह से हनीफ मियां का अक्सर हैदराबाद जाना और जायदा तर वही कियाम होता था। हैदराबाद में कियाम के दोरान आप ने इस दुनिया ए फानी से रुखसत ली, जिनका मजार ए मुबारक खित्ताए सुआलेहीन नामपल्ली हैदराबाद पीली दरगाह के नाम से मशहूर हैं। इसी सिलसिले में अजमेर शरीफ दरगाह में लगर-ए-आम भी रखा गया और तमाम वबस्तगान-ए-सिलसिला-ए-मोइनिया चिश्तिया को बारगाह-ए-ख्वाजा गरीब नवाज की खास दुआओं में याद किया गया। उर्स की महफिल में सूफियाना कव्वाली का प्रोग्राम हुआ और कुल की रस्म का रंग भी पढ़ा गया, जहां जायरीन सूफियाना कव्वाली के कलाम पर झूम उठे.0
0
Report
छत्तीसगढ़: साय ने अग्रवाल समाज के लिए छुट्टी और जीवनी पाठ्यक्रम पर चर्चा की
Kusu, Chhattisgarh:अग्र महाकुंभ 2026 का 18वाँ प्रांतीय अधिवेशन एवं दशम अग्र अलंकरण समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए. आपको बता दें कि अंबिकापुर शहर के बसंत हो होटल में आयोजित इस कार्यक्रम में मारवाड़ी समाज के लोग सैकड़ों की संख्या मौजूद रहे. जहां मुख्यमंत्री ने अग्रवाल समाज को परिश्रमी, परोपकारी, हजारों लोगों को रोजगार देने वाला समाज बताया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने अग्रसेन जयंती के दिन छत्तीसगढ़ में छुट्टी देने की घोषणा की है, साथ ही कहा कि अग्रवाल समाज की कुछ मांगों के अनुसार छत्तीसगढ़ के पाठ्यक्रम में अग्रसेन महाराज की जीवनी शामिल करने के साथ सरकारी अस्पतालों में अग्रवाल समाज की सहभागिता को लेकर विचार करने की बात कही है।0
0
Report
Advertisement
चठिया पावर हाउस पर किसानों ने प्रदर्शन किया
Shahabad, Uttar Pradesh:बिजली आपूर्ति बाधित रहने की समस्या से आजिज आकर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को दोपहर 12:30 बजे चठिया पावर हाउस पर प्रदर्शन किया और बिजली विभाग मुर्दाबाद के नारे लगाए। चठिया पावर हाउस के उपभोक्ताओं को पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है। जिस कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार विद्युत अधिकारियों से शिकायतें भी की जा रही हैं परंतु विद्युत अधिकारियों की कान पर जूं नहीं रेग रही। इसी समस्या से अजिज आकर शनिवार को किसानों ने प्रदर्शन किया और मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए बिजली अधिकारियों को ज्ञापन सौंप कर समस्या का समाधान करने की मांग की।0
0
Report
ग्वालियर में रेत से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित, चालक की मौके पर मौत
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर के किला गेट इलाके में रेत से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क पर खंभे से टकरा गई; खंभे को तोड़कर ट्रैक्टर ट्रॉली का पहिया सड़क पर टूटे पड़े सीवर चैंबर में जा घुसा. दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को अस्पताल पहुंचाया और मर्ग कायम कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है. घटना ग्वालियर के किला गेट थाना क्षेत्र के जहांगीर कटरा की है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सड़क पर चढ़ाई के दौरान ट्रैक्टर चालक का नियंत्रण गड़बड़ाया और तभी यह घटना हुई. घटना में मृतक युवक का नाम रवि परिहार है जो भितरवार इलाके का रहने वाला था. घटना के समय एक युवक और उसके साथ ट्रैक्टर पर सवार था; हालांकि उसकी जान बाल-बाल बच गई. ट्रैक्टर ट्रॉली रेत से भरी ओवरलोड थी जिसके चलते ही यह हादसा हुआ. फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और मामले की विवेचना की जा रही है.0
0
Report
बुलंदशहर में हाथ में अवैध पिस्टल लेकर रील बनाना युवक को पड़ा भारी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने
Teyor Bujurag, Uttar Pradesh:बुलंदशहर। अहमदगढ़ थाना क्षेत्र में एक युवक का अवैध पिस्टल के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आरोपी युवक हथियार दिखाकर क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा करने की कोशिश कर रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के ककरिया खेड़ा गांव का बताया जा रहा है। वीडियो में युवक हाथ में अवैध पिस्टल लहराते हुए एक गाने पर रील बनाता नजर आ रहा है। स्थानीय पुलिस द्वारा लगातार की जा रही कड़ी कार्रवाई के बावजूद ऐसे मामलों में कमी नहीं आ रही है और कुछ युवक अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। मामला संज्ञान में आने और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अहमदगढ़ थाना पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और वीडियो के आधार पर युवक की पहचान कर उसकी तलाश में दबिश दे रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी युवक को जल्द गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
कटनी: निलंबित CSP नेहा पच्चीसिया समेत तीन के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी
Katni, Madhya Pradesh:सीएसपी नेहा पच्चीसिया सहित तीनों आरोपियों का गिरफ्तारी वारंट जारी एंकर कटनी की निलंबित सीएसपी नेहा पच्चीसिया समेत तीन लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। जमीन सौदे से जुड़े मामले में अदालत ने तीनों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। पुलिस को तीनों आरोपियों को 25 सितंबर तक गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के आदेश दिए गए हैं। कटनी के चर्चित जमीन सौदा मामले का है जिस पर अब कार्रवाई तेज हो गई है। वी ओ 2 निलंबित सीएसपी नेहा पच्चीसिया, क्षितिज राज बारापात्रे और मारूफ अहमद हनफी के खिलाफ अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। यह मामला कटनी के कुठला थाने में दर्ज एफआईआर से जुड़ा है। मामले में पद के कथित दुरुपयोग, जमीन सौदे और अन्य गंभीर आरोपों की जांच चल रही है। अदालत ने पुलिस को निर्देश दिए हैं कि तीनों को 25 सितंबर 2026 तक गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जाए। इससे पहले तीनों की अग्रिम जमानत से जुड़ी याचिकाओं पर भी अदालत में सुनवाई हो चुकी है। वहीं, निलंबित सीएसपी नेहा पच्चीसिया की ओर से मामले को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट का रुख किए जाने की बात भी सामने आई है। फिलहाल गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद इस मामले में पुलिस की अगली कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं।0
0
Report
अलीगढ़ के स्कूल बसों की फिटनेस फेल, 26 रजिस्ट्रेशन रद्द, 22 रेड लिस्ट में
Hathras, Uttar Pradesh:अलीगढ़ में स्कूल जाने वाले बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले वाहनों पर अब बड़ा शिकंजा कसा जा रहा है...185 स्कूली वाहन फिटनेस में फेल... 26 का रजिस्ट्रेशन रद्द... और 22 स्कूल परिवहन विभाग की रेड लिस्ट में रखा है! क्योंकि बच्चों को स्कूल तक पहुंचाने वाली बसों में छोटी सी लापरवाही भी भारी पड़ सकती है... इसीलिए अब बिना फिटनेस सड़क पर उतरने वाले वाहनों पर सीधे कार्रवाई की जा रही है...0
0
Report
बुलंदशहर हादसे: आरोपियों को जमानत, परिजनों का आरोप कार्रवाई में ढील
Noida, Uttar Pradesh:बुलंदशहर में युवक को कार के बोनट पर करीब 400 मीटर तक घसीटने के मामले में नया मोड़ सामने आया है...परिजनों का आरोप है कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के बजाय मामूली शिकायत दर्ज कर उन्हें जमानत दे दी गई... फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही साफ होगा कि घटना में वास्तविक क्या हुआ और आरोपियों के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई बनती है?0
0
Report
Advertisement
