233002
गाजीपुर में कार्तिक पूर्णिमा पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई
Fatehpur Sikandar, Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर शहर में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा शहर के ददरीघाट से शुरू होकर बेगमपुर स्थित काली माता मंदिर तक गई। हजारों श्रद्धालु कलश में गंगाजल लेकर यात्रा में शामिल हुए। यात्रा में बैंड बाजे, हाथी और घोड़े भी शामिल थे। महिलाएं और कन्याएं विशेष रूप से इस यात्रा में शामिल हुईं और भक्ति संगीत की धुन पर झूमते हुए यात्रा में साथ चल रही थीं। यह यात्रा गंगा घाट से शुरू होकर काली माता मंदिर में समाप्त हुई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, दिनदहाड़े ताला तोड़कर लाखों की चोरी
Netua Grameen, Uttar Pradesh:गंगाघाट। नगर गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के मरहला चौराहा स्थित आर्य नगर मोहल्ले में चोरों ने दिनदहाड़े एक सूने मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और अलमारी का लॉकर तोड़कर पत्नी के डायलिसिस के लिए रखे 93 हजार रुपये नकद समेत जेवरात पार कर दिए। घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने 112 डायल कर पुलिस को सूचना दी। चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में दो संदिग्ध नजर आ रहे हैं। सूचना मिलते ही गंगाघाट कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान और तलाश में जुटी है।0
0
Report
भागवत का जोधपुर प्रवास समाप्त; मरू निनाद कार्यक्रम की चर्चा तेज
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत का जोधपुर प्रवास रविवार को पूरा हुआ। प्रवास के दौरान उन्होंने हेडगेवार भवन और लघु उद्योग भारती भवन में संघ पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठकें कीं। करीब पांच घंटे तक बैठकों का दौर चला। बैठकों में नवंबर में प्रस्तावित मरू निनाद कार्यक्रम को लेकर विस्तार से मंथन किया गया। कार्यक्रम की तैयारियों, व्यवस्थाओं और आयोजन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर पदाधिकारियों से फीडबैक लिया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिम्मेदार पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। इस दौरान अलग-अलग कमेटियों को सौंपी जाने वाली जिम्मेदारियों को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ। साथ ही संघ की संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर चर्चा की गई। भागवत के प्रवास को लेकर संघ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया। जोधपुर प्रवास पूरा करने के बाद डॉ. भागवत धन्यका होते हुए गढ़बोर-कुंभलगढ़ के लिए रवाना हुए, जहां वे आगामी कार्यक्रमों में शामिल होंगे।0
0
Report
हनुमानगढ़ नगर परिषद के नतीजे आज: किसका बनेगा बोर्ड?
Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ में कल तय होगा किसका बनेगा बोर्ड, 60 वार्ड के 277 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर हनुमानगढ़ नगर परिषद चुनाव के नतीजे कल सामने आएंगे। 60 वार्डों में 277 उम्मीदवारों की किस्मत सुबह 8 बजे से शुरू होने वाली मतगणना में तय होगी। नतीजे एक-एक कर आते रहेंगे। नगर परिषद के पहले चरण का मतदान 11 सितंबर को हुआ था। इसमें 80.08 प्रतिशत मतदान हुआ। वोटिंग खत्म होते ही भाजपा और कांग्रेस दोनों तरफ से बाड़ेबंदी तेज हो गई थी। आज उप जिला निर्वाचन अधिकारी उम्मेदीलाल मीणा ने रिटर्निंग अधिकारी रवि कुमावत और सीटी थानाधिकारी के साथ मिलकर मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। सुरक्षा और व्यवस्था की जांच की गई। कल सुबह से काउंटिंग शुरू होगी और पूरे दिन नतीजे आते रहेंगे。0
0
Report
Advertisement
हिसार, हरियाणा में हालिया विकास के बड़े संकेत: क्या राजनीति बदलेगी?
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
शाजापुर में 3 इंच बारिश से जलभराव, फोरलेन निर्माण साइट सुरक्षा पर सवाल
Shajapur, Madhya Pradesh:रविवार को शाजापुर जिले के मक्सी में करीब 3 इंच हुई तेज बारिश से और आसपास के क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित हो गया। तेज बारिश के चलते सड़कों पर पानी भर गया, वहीं निर्माणाधीन फोरलेन पर भी बारिश के पानी का तेज बहाव लोगों के लिए परेशानी का कारण बना। डायमंड कॉलोनी के पास फोरलेन की निर्माणाधीन पुलिया से गुजरते समय एक बाइक सवार युवक तेज बारिश के पानी के बहाव में बाइक सहित नीचे जा गिरा और बहने लगा। युवक को गडौली निवासी बताया जा रहा है। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हादसे के बाद निर्माणाधीन पुलिया पर सुरक्षा इंतजामों को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि तेज बारिश के दौरान ऐसे स्थानों पर पर्याप्त बैरिकेडिंग और सुरक्षा व्यवस्था होना जरूरी है। इधर, लगातार बारिश के चलते झरनेश्वर महादेव मंदिर परिसर स्थित प्राकृतिक झरना भी उफान पर आ गया। तेज बहाव के साथ झरने से पानी गिरने का नजारा आकर्षण का केंद्र रहा। हालांकि, तेज बहाव के बीच श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर भी विशेष सतर्कता की आवश्यकता महसूस की गई। बारिश ने एक ओर जहां शहर की जलनिकासी व्यवस्था की स्थिति सामने ला दी, वहीं दूसरी ओर निर्माणाधीन फोरलेन पर सुरक्षा इंतजामों को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभागों से जलभराव वाले क्षेत्रों में पानी की निकासी और निर्माणाधीन मार्गों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाने की मांग की है.0
0
Report
Advertisement
तोमर का बागेश्वर धाम आगमन, दर्शन कर आशीर्वाद लिया
Chhatarpur, Madhya Pradesh:मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर छतरपुर के बागेश्वर धाम अचानक शाम को पहुंचे। जहां उन्होंने बागेश्वर बालाजी, सन्यासी बाबा, अष्टवीर हनुमान और प्रेतराज सरकार के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान उनके साथ राजनगर विधायक और बीजेपी के नेता मौजूद रहे। बागेश्वर धाम में विधानसभा अध्यक्ष के आगमन पर धाम के सेवकों और स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया。0
0
Report
ट्यूबवेल चोर चढ़ा पुलिस के हत्थे,चोरी का सामान बरामद
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर। थाना बड़गांव पुलिस ने ट्यूबवेल चोरी की अलग-अलग घटनाओं का खुलासा करते हुए शोएब उर्फ फाना उर्फ ढाई को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बाल अपचारी को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में चोरी का सामान बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने अलग-अलग स्थानों से ट्यूबवेल की मोटर, तार और बिजली का सामान चोरी किया था। पूछताछ में चोरी के सामान को जंगल और सुनसान स्थानों पर छिपाने तथा बाद में कबाड़ियों को बेचने की बात सामने आई है। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों और चोरी का माल खरीदने वाले कबाड़ियों की तलाश में जुटी है।0
0
Report
टीकमगढ़ के सुनौरा खिरिया गाँव में आकाशीय बिजली ने 15 बकरियों की मौत
Tikamgarh, Madhya Pradesh:एंकर- टीकमगढ़ जिले के देहात थाना क्षेत्र के सुनौरा खिरिया गांव में आकाशीय बिजली गिरने से 15 बकरियों की हुई मौत, हादसे में एक पशुपालक भी हुआ घायल, घायल को इलाज के लिए टीकमगढ़ जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती, वही पीड़ित पशुपालक ने देहात थाना प्रभारी को आवेदन देकर सर्वे कराकर मुआवजे की मांग की है।0
0
Report
Advertisement
कैम्पियरगंज में अवैध पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार, महराजगंज निवासी
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कैम्पियरगंज पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध देशी प pistl के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी महराजगंज जिले का रहने वाला है। गोरखपुर के कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र में पुलिस की चेकिंग के दौरान अवैध हथियार के साथ एक आरोपी पकड़ा गया। पुलिस के मुताबिक, एसपी नॉर्थ के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कैम्पियरगंज के नेतृत्व में पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सिद्धार्थ प्रजापति पुत्र रामसजीवन प्रजापति, निवासी फुलवरिया, थाना फरेंदा, जनपद महराजगंज को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक अवैध देशी प pistl बरामद होने का दावा पुलिस ने किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कैम्पियरगंज थाने में मु0अ0सं0 486/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है, फिलहाल पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास और अवैध हथियार रखने के मकसद की भी जांच कर रही है।0
0
Report
अलीगढ़ में दूध से भरे टैंकर पलटा, ग्रामीण ने बाल्टियों से दूध इकट्ठा किया
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ में दूध से भरे टैंकर पलटा, ग्रामीणों ने बाल्टियों से दूध इकट्ठा किया गनीमत रही कि हादसे में टैंकर चालक की जान बच गई माँमला थाना पालीमुकीमपुर क्षेत्र के गांव तोंछी के पास का है चालक सरदार सिंह गांव खड़ुआ से दूध का टैंकर लेकर छर्रा स्थित ग्लैक्सो कंपनी जा रहा था इसी दौरान गांव की तरफ से अचानक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो सामने आ गई स्कॉर्पियो को बचाने के प्रयास में चालक ने टैंकर से नियंत्रण खो दिया और दूध से भरा टैंकर सड़क किनारे खड्डे में पलट गया टैंकर पलटते ही हजारों लीटर दूध जमीन पर फैल गया मौके पर ग्रामीण दूध को बाल्टियों में भरकर ले जाते दिखाई दिए सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची चालक को हल्की चोटें आई हैं स्कॉर्पियो चालक मौके से फरार बताया जा रहा है जिसकी तलाश पुलिस कर रही है तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी0
0
Report
गाजीपुर में विनीत राय हत्या के वांछित आरोपी जगदीश यादव गिरफ्तार; इनाम बरकरार
Gazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर विनीत राय हत्याकांड का 1 लाख का इनामी गिरफ्तार! अंधऊ हवाई पट्टी के पास पुलिस ने दबोचा- एसपी सिटी कोतवाली पुलिस ने अंधऊ हवाई पट्टी के पास से आरोपी को दबोचा जगदीश सिंह यादव उर्फ सोनू यादव पुलिस के हत्थे चढ़ा 30 मई को बिन्दू होटल मालिक के बेटे विनीत राय की हत्या में था वांछित आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था पुलिस रिकॉर्ड में आरोपी के खिलाफ 12 मुकदमे दर्ज हैं आयुध अधिनियम और गैंगस्टर एक्ट समेत कई गंभीर मामलों में रहा है आरोपी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है गाजीपुर में बहुचर्चित विनीत राय हत्याकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। थाना कोतवाली पुलिस ने हत्याकांड में वांछित चल रहे एक लाख रुपये के इनामी अभियुक्त जगदीश सिंह यादव उर्फ सोनू यादव को गिरफ्तार कर लिया है। इस बात की पुष्टि एसपी सिटी डॉ राकेश कुमार मिश्रा ने की है। इस दौरान उन्होंने बताया कि आरोपी को अंधऊ हवाई पट्टी के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपी पर 30 मई 2026 को बिन्दू होटल के मालिक के बेटे विनीत राय की हत्या के मामले में मुकदमा दर्ज था और वह लंबे समय से फरार चल रहा था। गिरफ्तार आरोपी करीमुद्द्दीनपुर थाना क्षेत्र के कोठिया कोडरताल का रहने वाला है और वर्तमान में गौसाबाद की कालिधाम कॉलोनी में रह रहा था। पुलिस के अनुसार आरोपी की गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक जगदीश यादव के खिलाफ आबकारी, आयुध, हत्या के प्रयास, मारपीट और गैंगस्टर एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में 12 मुकदमे दर्ज हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह और उपनिरीक्षक शिवाकांत मिश्रा की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस अब गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है। बाइट- डॉ राकेश कुमार मिश्रा- एसपी सिटी, गाजीपुर0
0
Report
Advertisement
संसद रत्न पुरस्कार पाने वाले जगदंबिका पाल का सिद्धार्थनगर में हुआ जोरदार स्वागत
Naugarh, Uttar Pradesh:भारत की संसद में 2026 का सांसद रत्न पुरस्कार मिलने के बाद डुमरियागंज के सांसद जगदंबिका पाल का उनके संसदीय क्षेत्र डुमरियागंज पहुंचने पर भाजपा के जन प्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय लोगों ने जगह-जगह जोरदार स्वागत किया। आज सुबह स्थानीय सांसद जगदंबिका पाल का काफिला सिद्धार्थनगर जिले की सीमा में पहुंचा। वहाँ मौजूद स्थानीय विधायक श्याम धनी राही, भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक मौर्या, सिद्धार्थनगर नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद माधव, जिला पंचायत अध्यक्ष शीतल सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि उपेंद्र सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि हेमंत जायसवाल सहित सैकड़ों की संख्या में लोगों ने ढोल-नगाड़ों के साथ आतिशबाजी करते हुए जोरदार स्वागत किया; उनके स्वागत में जगह-जगह सड़क के दोनों किनारे उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ का प्रतीक बन चुके बुलडोजर से पुष्प की वर्षा की गई। सांसद जगदंबिका पाल का कई किलोमीटर में पहुंच चुका काफिला जनपद मुख्यालय स्थित लोहिया कला भवन पहुँचा। यहाँ पर स्वागत समारोह के साथ एक जनसभा का भी आयोजन किया गया था। जनसभा में भारी संख्या में स्थानीय महिलाओं की भी बड़ी संख्या में भागीदारी रही। मीडिया से बात करते हुए सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि संसद में 2026 का सांसद रत्न पुरस्कार देश के 543 सांसदों में से 14 को दिया गया है। यह गौरव की बात है कि इसमें उनका भी नाम शामिल है। सांसद रत्न का यह सम्मान उनको नहीं बल्कि सिद्धार्थनगर की जनता को मिला है। यह उनका नहीं बल्कि यहाँ की जनता का सम्मान है। उन्होंने कहा कि संसद में सबसे ज्यादा उपस्थित सिद्धार्थनगर के इस लाल की रही साथ ही जीरो आवर से लेकर अन्य निर्धारित समय में भी क्षेत्र और देश की समस्याओं को उन्होंने मुखर होकर उठाया। सांसद पाल ने कहा कि यह सम्मान पाकर वह बहुत ही अभिभूत है और आज उनका जो सम्मान इस जिले में उन्हें मिला है उसको वह आजीवन याद रखेंगे। उन्होंने कहा कि आगे भी वह इसी तरह सिद्धार्थ नगर जिला और अपने प्रदेश के साथ-साथ देश के लिए हर तरह की सेवा देने के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।0
0
Report
गुवाहाटी के भीमाशंकर धाम: आस्था, पर्यटन और रोजगार के अवसर
Noida, Uttar Pradesh:गुवाहाटी का भीमाशंकर धाम: आस्था, प्रकृति और रोजगार के नए अवसरों का संगम गुवाहाटी, 13 सितंबर। असम की राजधानी गुवाहाटी केवल कामाख्या मंदिर के लिए ही नहीं, बल्कि अनेक प्राचीन और आस्था से जुड़े धार्मिक स्थलों के लिए भी जानी जाती है। इन्हीं में से एक है पामोही स्थित भीमाशंकर धाम, जिसे स्थानीय धार्मिक परंपरा में भगवान शिव के पवित्र धाम के रूप में विशेष महत्व प्राप्त है। दाकिनी पहाड़ी क्षेत्र में स्थित यह धाम श्रद्धा के साथ-साथ प्राकृतिक सौंदर्य का भी अनूठा संगम प्रस्तुत करता है। हरियाली से घिरी पहाड़ी, शांत वातावरण और शिव आराधना का यह केंद्र गुवाहाटी में धार्मिक पर्यटन की संभावनाओं को विस्तार देता है। प्राकृतिक जलधारा करती है शिवलिंग का अभिषेक भीमाशंकर धाम की प्रमुख विशेषताओं में यहां शिवलिंग पर प्राकृतिक जलधारा से होने वाला जलाभिषेक बताया जाता है। श्रद्धालुओं के लिए यह दृश्य धार्मिक आस्था के साथ प्रकृति के अद्भुत रूप का अनुभव भी कराता है। स्थानीय मान्यता के अनुसार इस स्थान का संबंध Богаवत शिव और राक्षस भीमासुर की कथा से है। मान्यता है कि भगवान शिव ने भक्तों की रक्षा के लिए भीमासुर का संहार किया और इसी कारण इस स्थान का नाम भीमाशंकर पड़ा। धार्मिक पर्यटन को मिल रहा सरकारी प्रोत्साहन असम सरकार पर्यटन को राज्य के सामाजिक-आर्थिक विकास का महत्वपूर्ण माध्यम मानती है। राज्य का पर्यटन विभाग नीतियों और योजनाओं के माध्यम से पर्यटन स्थलों के विकास, बुनियादी ढांचे, मानव संसाधन, प्रचार-प्रसार और नए पर्यटन उत्पादों के विकास पर काम कर रहा है। इसी दिशा में ‘असम दर्शन’ योजना महत्वपूर्ण पहल है। वर्ष 2019-20 में शुरू की गई इस योजना में धार्मिक स्थलों पर आवश्यक बुनियादी ढांचे में सुधार, प्राकृतिक एवं ऐतिहासिक महत्व के स्थलों का विकास और पर्यटकों के लिए बेहतर कनेक्टिविटी जैसे घटक शामिल हैं। इस तरह की पहलों का उद्देश्य केवल मंदिरों और पर्यटन स्थलों का सौंदर्यीकरण करना नहीं है, बल्कि वहां आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के अनुभव को बेहतर बनाना तथा स्थानीय अर्थव्यवस्था को इससे जोड़ना भी है। मंदिर तक आने वाले पर्यटकों से स्थानीय अर्थव्यवस्था को लाभ किसी धार्मिक स्थल पर पर्यटकों और श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने का सीधा असर आसपास की स्थानीय अर्थव्यवस्था पर पड़ता है। परिवहन, टैक्सी, स्थानीय भोजन, चाय-नाश्ते की दुकानें, फूल-प्रसाद, धार्मिक सामग्री, हस्तशिल्प, छोटे होटल, होमस्टे और स्थानीय गाइड जैसी सेवाओं में मांग बढ़ती है। यानी पर्यटन केवल मंदिर परिसर तक सीमित गतिविधि नहीं है। एक पर्यटक जब किसी धार्मिक स्थल पर पहुंचता है तो उसके साथ परिवहन से लेकर भोजन, खरीदारी और आवास तक पूरी स्थानीय पर्यटन अर्थव्यवस्था सक्रिय होती है। असम सरकार भी पर्यटन को रोजगार और आर्थिक विकास से जोड़कर देखती है। पर्यटन विभाग के अनुसार स्थानीय समुदाय की सक्रिय भागीदारी और निजी क्षेत्र की भागीदारी को बढ़ावा देना पर्यटन विकास की महत्वपूर्ण दिशा है। रोजगार के नए अवसरों की संभावना भीमाशंकर जैसे धार्मिक स्थलों का विकास स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर पैदा कर सकता है। पर्यटकों की संख्या बढ़ने पर ड्राइवर, टूर गाइड, होटल और होमस्टे कर्मचारी, दुकानदार, भोजनालय संचालक, फोटोग्राफर और स्थानीय हस्तशिल्प विक्रेता जैसे अनेक व्यवसायों को लाभ मिल सकता है। सरकार पर्यटन क्षेत्र में निजी निवेश को भी प्रोत्साहित कर रही है। असम पर्यटन विकास निगम के अनुसार राज्य में कई पर्यटन परियोजनाएं निजी भागीदारी के साथ संचालित हैं तथा होटल, रिसॉर्ट, पर्यटन सुविधाओं और अन्य परियोजनाओं में निवेश की संभावनाएं विकसित की जा रही हैं। इससे धार्मिक पर्यटन स्थलों के आसपास स्थानीय उद्यमिता और रोजगार का एक व्यापक इकोसिस्टम विकसित होने की संभावना बनती है। पर्यटन और स्थानीय संस्कृति का जुड़ाव असम सरकार की पर्यटन नीति स्थानीय संस्कृति, हस्तशिल्प, खान-पान और समुदाय को पर्यटन से जोड़ने पर भी जोर देती है। इसका लाभ यह है कि पर्यटक केवल किसी मंदिर के दर्शन करके वापस नहीं लौटता, बल्कि स्थानीय संस्कृति और उत्पादों का अनुभव भी करता है। गुवाहाटी जैसे शहर में यह मॉडल विशेष रूप से प्रभावी हो सकता है, क्योंकि शहर पहले से ही पूर्वोत्तर भारत के प्रमुख प्रवेश द्वार के रूप में विकसित हो रहा है। धार्मिक पर्यटन को प्रकृति, संस्कृति और स्थानीय अनुभवों के साथ जोड़कर पर्यटकों के ठहरने की अवधि और स्थानीय खर्च दोनों बढ़ाए जा सकते हैं। आस्था से अर्थव्यवस्था तक भीमाशंकर धाम की कहानी केवल धार्मिक आस्था की कहानी नहीं है। यह इस बात का उदाहरण भी है कि किस प्रकार धार्मिक विरासत, प्राकृतिक पर्यटन और सरकारी विकास योजनाएं मिलकर स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति दे सकती हैं। बेहतर सड़क और कनेक्टिविटी, स्वच्छता, पेयजल, पार्किंग, सूचना सुविधाएं, सुरक्षा और अन्य बुनियादी सुविधाएं विकसित होने के साथ यदि स्थानीय समुदाय को पर्यटन गतिविधियों में अधिक भागीदारी मिले, तो इसका लाभ सीधे स्थानीय परिवारों तक पहुंच सकता है। इस तरह गुवाहाटी का भीमाशंकर धाम आने वाले समय में आस्था के साथ पर्यटन, स्थानीय रोजगार और स्वरोजगार का भी महत्वपूर्ण केंद्र बन सकता है। यही धार्मिक पर्यटन की वह व्यापक तस्वीर है जिसमें एक मंदिर केवल पूजा का स्थान नहीं रहता, बल्कि आसपास के क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास का माध्यम भी बन जाता है।0
0
Report
जयपुर: कांग्रेस प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी को शिविर बताया गया
Noida, Uttar Pradesh:Jaipur कांग्रेस प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी से जुड़ी खबर कांग्रेस ने भी बाड़ेबंदी क़ो बताया शिविर कांग्रेस नेता प्रतापसिंह खाचरियावास, रफीक खान, अमीन कागजी,जिलाध्यक्ष सुनील शर्मा, पुष्पेंद्र भारद्वाज दिखाई दे रहे बाड़ेबंदी की तस्वीरों में0
0
Report
Advertisement
