245101
हापुड़ में केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने दंगल का उद्घाटन किया
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में आयोजित दंगल में केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी पहुंचे। यह दंगल बाबूगढ़ क्षेत्र के कुचेसर चौपले पर संत गंगा दास की स्मृति में आयोजित किया गया जिसमें कई पहलवानों ने कुश्तियों में भाग लिया। हरियाणा से आई महिला पहलवानों ने भी इस दंगल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने संत गंगा दास की मूर्ति पर माल्यार्पण करने के बाद महिला पहलवानों का हाथ मिलवाकर कुश्ती की शुरुआत करवाई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दरजीलिंग में 112वीं दुर्गा पूजा का उद्घाटन, भोग-वितरण और जुलूस योजना
Darjeeling, West Bengal:112th Years Bengali Association Dugra Puja Inaugurate At Nripendra Narayan Bengali Hindi Temple - All Local Public Support Them The 112th idol of Goddess Durga was inaugurated on the occasion of Panchami at the famous Nripendra Narayan Bengali Hindi Temple located at GaddiKhan, Darjeeling. The inauguration was done following Bengali tradition by Darjeeling's famous singer Hira Rasaily. Maharaj of Ramakrishna Mission and other dignitaries were also present at the inauguration ceremony. Speaking to the media, General Secretary of the temple committee, Pratap Aditya Goha, informed that like every year, this year too, Pushpanjali and three days of Bhog distribution will be organized by the temple committee. He further informed that, as every year, on 21st October, the idol of the Goddess will be taken out from the temple and a procession will be carried out around the Darjeeling market. The idol will then be taken from Darjeeling Railway Station to Bangala Khola in Rangbull for immersion (Visarjan). The temple committee has also thanked the police administration for providing security arrangements.0
0
Report
दशहरा मेले के दौरान पटना के अस्पतालों में अलर्ट, बेड और वेंटिलेटर बढ़ाए गए
Patna, Bihar:दशहरा मेले के दौरान भीड़ और संभावित हादसों को देखते हुए पटना के प्रमुख सरकारी अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है। पीएमसीएच, आईजीआईएमएस, एनएमसीएच और पटना एम्स समेत अन्य अस्पतालों में इमरजेंसी सेवाओं को मजबूत किया गया है। चारों बड़े मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में घायलों के इलाज के लिए कुल 85 बेड और 38 वेंटिलेटर रिजर्व रखे गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर विशेषज्ञ डॉक्टरों की रोस्टरवार ड्यूटी लगाई गई है, जबकि ऑन कॉल डॉक्टर भी 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे। पीएमसीएच में नेत्र रोग, त्वचा रोग, हड्डी रोग, जनरल सर्जरी और मेडिसिन विभाग के वरिष्ठ डॉक्टरों की विशेष ड्यूटी लगाई गई है। अस्पताल की इमरजेंसी में जीवनरक्षक दवाएं और सर्जिकल सामग्री उपलब्ध करा दी गई हैं। आईजीआईएमएस में घायलों के लिए 10 बेड और 10 वेंटिलेटर रिजर्व किए गए हैं। दशहरा के दिन यहां ओपीडी सेवा बंद रहेगी, लेकिन इमरजेंसी सेवाएं जारी रहेंगी। वहीं, पटना एम्स के ट्रॉमा सेंटर में घायलों के इलाज के लिए अतिरिक्त 20 बेड तैयार रखे गए हैं। एनएमसीएच में भी डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ को अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा न्यू गार्डिनर रोड और गर्दनीबाग अस्पताल को भी अलर्ट किया गया है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि दशहरा मेले के दौरान किसी भी तरह की मेडिकल इमरजेंसी होने पर घबराएं नहीं और तुरंत संबंधित अस्पताल के कंट्रोल रूम या दिए गए संपर्क नंबरों पर सूचना दें, ताकि समय पर इलाज उपलब्ध कराया जा सके。0
0
Report
पटना सहित बिहार में दशहरा-छठ के अवसर पर 27 नई पीएम इलेक्ट्रिक बसें चलेंगी
Patna, Bihar:दशहरा, दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए बिहार में सार्वजनिक परिवहन की सुविधा बढ़ाई जा रही है। पटना और आसपास के इलाकों के लिए 27 नई पीएम इलेक्ट्रिक बसें उपलब्ध कराई गई हैं। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के अनुसार, इनमें से 25 इलेक्ट्रिक बसों का परिचालन पटना और आसपास के क्षेत्रों में किया जा रहा है। इन बसों से मनेर, हाजीपुर, नौबतपुर, बिक्रम, पालीगंज और बिहटा समेत कई इलाकों में आने-जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी। नई बस सेवा के तहत बिहटा-अम्हारा, दानापुर शिवाला, जानीपुर, पालीगंज, नौबतपुर, मनेर, हाजीपुर-जंदाहा, जगनपुरा आईएसबीटी और बिक्रम जैसे रूट शामिल हैं। इससे रोजाना पढ़ाई, नौकरी और दूसरे जरूरी कामों के लिए पटना आने-जाने वाले लोगों को सार्वजनिक परिवहन का एक और विकल्प मिलेगा। इलेक्ट्रिक बसों के अलावा महिला यात्रियों के लिए आठ पिंक बसें भी उपलब्ध कराई गई हैं। जानकारी के मुताबिक, इनमें दो बसें कारगिल चौक से पालीगंज, तीन बसें दानापुर शिवाला और तीन बसें जानीपुर रूट पर चलेंगी। त्योहारों के दौरान ट्रेनों और बसों में बढ़ने वाली भीड़ के बीच इन बसों के परिचालन से यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।0
0
Report
Advertisement
पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस ने विद्युत रोहित्र तार चोरी गिरोह का पर्दाफाश किया
Pimpri-Chinchwad, Maharashtra:आळंदी, मरकळ आदि क्षेत्रीय ग्रामीण भागों में पिछले कुछ दिनों से विद्युत रोहित्रों में तांब्या और एल्यूमिनियम तारों की चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गैंग का पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस की अपराध शाखा यूनिट-3 ने पर्दाफाश किया है. इस मामले में चोरी के माल को खरीदने वाले भंगार व्यवसायियों समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है और उनसे कुल 16 लाख 35 हजार रुपयों का माल जप्त किया गया है. इस गैंग का एक आरोपी फरार है. पुलिस ने अक्षय बाबासाहेब काळे, राहुल दिनकर पोकड़े और भंगार व्यवसायी ईजहार इस्माइल चौधरी, ब्रिजमोहन असर्फीलाल प्रजापती को गिरफ्तार किया है जबकि एक आरोपी ललित मगर फरार है. गोपनीय सूचना के आधार पर जांच के दौरान आरोपियों ने रोहित्रों में तार चुरा कर मरकळ और भानोबा की कोयाली के बीच स्थित भंगार दुकान में बिक्री की कबुली दी है.0
0
Report
फाजिल्का में डीसी कार्यालय के पास पुलिसकर्मी और कैंटर चालक के बीच तकरार
Fazilka, Punjab:फाजिल्का में डीसी कार्यालय के पास policeकर्मी और कैंटर चालक के बीच हुई तीखी बहस, चालक ने वर्दी का रौब दिखाने के लगाए आरोप, पुलिसकर्मी बोला- CCTV निकलवाकर दिखा देता हूं फाजिल्का के लाल बत्ती चौक के पास उस समय हंगामा हो गया, जब सीमेंट से भरा एक कैंटर एक पुलिसकर्मी की कार से टकरा गया। टक्कर के कारण कार का एक शीशा टेढ़ा हो गया। हालांकि, इस दौरान कोई बड़ा हादसा होने से बच गया, लेकिन मामूली टक्कर के बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर बहस हुई। जानकारी के अनुसार, कैंटर चालक ट्रैफिक लाइट हरी होने के बाद चौक पार करने लगा। इसी दौरान साथ से गुजर रही एक कार के साथ कैंटर की टक्कर हो गई। कार में एक पुलिसकर्मी सवार था। टक्कर के बाद पुलिसकर्मी ने डीसी कार्यालय के पास अपनी गाड़ी आगे लगाकर कैंटर चालक को रोक लिया। इसके बाद सड़क पर दोनों के बीच काफी देर तक बहस होती रही। कैंटर चालक ने पुलिसकर्मी पर वर्दी का रौब दिखाने के आरोप लगाए। वहीं, पुलिसकर्मी का कहना था कि वह मौके की CCTV फुटेज निकलवाकर दिखा सकता है। पुलिसकर्मी ने आरोप लगाया कि गलती करने के बाद भी उसे गलत बोला जा रहा है और मामले में बनती कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि सीमेंट से भरा कैंटर फिरोजपुर से अबोहर की तरफ जा रहा था। जब कैंटर फाजिल्का के लाल बत्ती चौक पर पहुंचा, तो कार के साथ टक्कर के बाद यह पूरा विवाद सामने आया।घटना के बाद मौके पर काफी देर तक हंगामे का माहौल बना रहा।0
0
Report
मेरठ हत्याकांड: अमित पाल हत्या आरोपी रविता व अमरदीप को सजा का ऐलान
मेरठ अमित पाल हत्याकांड पर आज सजा का ऐलान पिछली तारीख पर कोर्ट ने कातिल पत्नी रविता और उसके प्रेमी अमरदीप को किया था दोषी करार आरोपी रविता और अमरदीप ने की थी अमित पाल की हत्या सर्पदस से मौत होने की बनाई थी झूठी कहानी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हुआ था पूरी घटना का खुलासा मेरठ के थाना बहसूमा क्षेत्र की थी घटना0
0
Report
Advertisement
डीग जिला प्रमुख के लिए भगत सिंह लोहागढ़ की दावेदारी सामने
Noida, Uttar Pradesh:डीग डीग जिला प्रमुख के लिए दावेदारों में चर्चा आया बड़ा नाम, होटल व्यवसायी भगत सिंह लोहागढ़ ने भी जताई दावेदारी, गांव सिनसिनी में सिनसिना बाबा मंदिर में आयोजित पंचायत में जताई दावेदारी, भगत सिंह अपनी पत्नी रेणू सिंह को लड़ाना चाहते है जिला प्रमुख का चुनाव, रेणू सिंह अगर उतरी चुनाव मैदान में तो डीग जिले में मुकाबला होगा दिलचस्प, डीग जिला प्रमुख के लिए कई दावेदार, भगत सिंह लोहागढ़ है सन्तोष कटारा के करीबी, कटारा है आरएसएस के वरिष्ठ कार्यकर्ता और सीएम भजनलाल शर्मा के साले, बीजेपी से ही दावेदारी जता रहे हैं भगत सिंह लोहागढ़, जिला प्रमुख की कुर्सी के जरिये आगामी विधानसभा चुनावों के लिए रोडमैप तैयार कर रहे है भगत सिंह लोहागढ़।0
0
Report
जखराना में सफाई व्यवस्था बदहाल, बरसात के बीच पानी भरे मोहल्ले
Jaipur, Rajasthan:जखराना (कोटपूतली-बहरोड़) गाँव की सफाई व्यवस्था बदहाल बनी हुई है। सरकार और जनप्रतिनिधि विकास कार्यों के लिए धन की कमी न होने के दावे करते रहे हैं, लेकिन ग्राम पंचायत जखराना की जमीनी हकीकत इन दावों को झुठलाती नजर आ रही है। बहरोड़ क्षेत्र के गाँव जखराना में साफ-सफाई के बावजूद जगह-जगह पानी भरा है और नालियाँ गंदगी से अटी पड़ी हैं। हालात दिन-प्रतिदिन बदतर होते जा रहे हैं। कई गलियों और मोहल्लों में अब तक पक्की सड़कें नहीं बन पाई हैं, जगह-जगह कीचड़ और गंदा पानी जमा रहने से ग्रामीणों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है। बरसात के बाद स्थिति और बिगड़ जाती है।0
0
Report
बानसूर में विश्वविद्यालय स्तरीय क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप का भव्य आयोजन
Jaipur, Rajasthan:बानसूर(कोटपूतली) राज ऋषि भर्तृहरि मत्स्य विश्वविद्यालय, अलवर के तत्वावधान में अंतर-महाविद्यालय क्रॉस कंट्री (पुरुष एवं महिला) प्रतियोगिता का भव्य आयोजन मत्स्य महाविद्यालय बानसूर में किया गया। इस प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न राजकीय एवं निजी महाविद्यालयों की 14 टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ विश्वविद्यालय प्रतिनिधि गंगाश्याम गुर्जर, चंचल शर्मा एवं संस्था निदेशक अन्जू जयसिंह मीणा ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर इंजी. जयसिंह मीणा सहायक अभियंता पंचायत समिति बानसूर ने अतिथियों का माल्यार्पण कर एवं स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया तथा सभी प्रतिभागी टीमों का अभिनंदन किया।0
0
Report
Advertisement
कुशीनगर: मछली मारते समय युवक को सांप ने काटा, बोतल में पकड़कर अस्पताल पहुंचा
Kushinagar, Uttar Pradesh:Breaking कुशीनगर - मछली मारते समय युवक को सांप ने काटा - युवक ने सांप के काटने के बाद सांप को पकड़ा - पकड़े गए सांप को बोतल में बंद कर युवक पहुंचा अस्पताल - रामकोला सीЧसी पहुंचने पर युवक का हुआ प्राथमिक उपचार - प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज कुशीनगर किया रेफर - रामकोला के बरवा बाजार का रहने वाला हरेंद्र राजभर0
0
Report
नवादा दुर्गा पूजा पर पुलिस की मॉक ड्रिल: वाटर कैनन-आंसू गैस से सुरक्षा बढ़ी
Nawada, Bihar:नवादा में दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस ने किया मॉक ड्रिल, वाटर कैनन और आंसू गैस का किया प्रदर्शन, असामाजिक तत्वों पर रहेगी पैनी नजर नवादा में दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर नवादा पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। इसी कड़ी में पुलिस केंद्र, नवादा में विशेष परिस्थिति से निपटने के लिए व्यापक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। ड्रिल के दौरान दंगा निरोधक दस्ता, वाटर कैनन टीम और आंसू गैस दस्ता ने संयुक्त अभ्यास किया। जवानों ने भीड़ को तितर-बितर करने, उपद्रवियों पर काबू पाने और आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई का पूर्वाभ्यास किया। इस अवसर पर अधिकारियों ने जवानों को निर्देश दिया कि पूजा के दौरान असामाजिक तत्वों पर विशेष और पैनी नजर रखी जाए। पंडालों के आसपास सादे कपड़ों में भी पुलिस की तैनाती रहेगी। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर भी कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि आम लोगों से अपील है कि वे शांति बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत डायल-112 पर दें।0
0
Report
राज्यपाल ने दीक्षांत समारोह में मिलेट्स और व्यायाम को प्राथमिकता दी; CAIE का लोकार्पण
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर के राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय के 12वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल मंगुभाई पटेल शामिल हुए। समारोह में 666 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गईं, जबकि चार विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक और तीन को स्मृति नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस दौरान राज्यपाल ने विद्यार्थियों से कृषि ज्ञान को किसानों तक पहुंचाने, आधुनिक तकनीक अपनाने और स्वस्थ जीवनशैली के लिए फास्ट फूड खासकर पिज्जा कोल्डड्रिंक से दूर रहने की अपील की। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने युवाओं की खानपान संबंधी आदतों पर भी बात की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युवाओं को मौटे अनाज यानी मिलेट्स अपनाने और नियमित व्यायाम के जरिए स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित कर रहे हैं, लेकिन आज युवा पिज्जा, बर्गर और कोल्ड ड्रिंक की ओर आकर्षित हो रहे हैं, राज्यपाल ने कृषि की उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों से अपील की कि वे फास्ट फूड से दूरी बनाएं और अपने भोजन में मोटे अनाज को प्रमुख स्थान दें। उन्होंने कहा कि स्वस्थ रहकर ही व्यक्ति समाज और देश के निर्माण में बेहतर योगदान दे सकता है। इसके साथ ही राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कृषि महाविद्यालय परिसर स्थित सेंटर फॉर एग्रीबिजनेस इनक्यूबेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप यानी CAIE में नई सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट का लोकार्पण भी किया। इस इकाई का उद्देश्य कृषि उत्पादों के प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन और कृषि आधारित उद्यमिता को बढ़ावा देना है, ताकि स्वरोज़गार की संभावनाओं को प्रोत्साहन मिल सके।0
0
Report
Advertisement
सेहोरे में श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसा: एक महिला की मौत, दो दर्जन घायल
Narmadapuram, Madhya Pradesh:Location- Sehore सलकनपुर से लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली दुर्घटनाग्रस्त, महिला की मौत, बच्चों समेत दो दर्जन घायल नर्मदापुरम- मध्यप्रदेश के बुधनी में भीषण सड़क हादसे से हड़कंप मच गया। बुधनी हाईवे बायपास पर श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को डंपर ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि करीब दो दर्जन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। करीब 11 से अधिक गंभीर घायलों को नर्मदापुरम जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जहाँ जिला अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद करीब 6 गंभीर घायलों को भोपाल रेफर किया गया है। वही हादसे मे घायल एक महिला, एक पुरुष और दो बच्चियों का इलाज जिला अस्पताल नर्मदापुरम में जारी है। वीओ01- जानकारी के मुताबिक सलकनपुर में मां बिजासन देवी के दर्शन कर खुशी-खुशी अपने गांव लौट रहे श्रद्धालुओं का सफर दर्दनाक हादसे में बदल गया। रायसेन जिले के खपरिया गांव लौट रही श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को बुधनी हाईवे बायपास पर डंपर से पीछे से जोरदार मार दी। इस भीषण भिड़ंत में भूरी केवट नामक महिला की मौत हो गई, जबकि महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग और युवक सहित करीब दो दर्जन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल 11 लोगों को बेहतर उपचार के लिए नर्मदापुरम जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जिनमें से 6 गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर किया कर दिया गया। वहीं शेष बच्चे घायलों का उपचार जारी है। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है। इस दर्दनाक दुर्घटना ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं, वहीं कई परिवारों की चिंता बढ़ा दी है。0
0
Report
हॉल्दिया में दुर्गापूजा सुरक्षा के साथ उद्योग निवेश तेज़ी से आगे बढ़ाने के निर्देश
Haldia, West Bengal:জেলা জুড়ে বিভিন্ন পুজো প্যান্ডেল উদ্বোধনের শেষে রাতে হলদিয়ায় প্রশাসনিক বৈঠকে মুখ্যমন্ত্রী শুভেন্দু অধিকারী, দুর্গাপুজোর নজরদারি থেকে শিল্প বিনিয়োগ—উন্নয়নে জোর হলদিয়া, পূর্ব মেদিনীপুর: হলদিয়া ভবনে প্রশাসনিক আধিকারিকদের নিয়ে বৈঠক করলেন মুখ্যমন্ত্রী শুভেন্দু অধিকারী। বৈঠকে উপস্থিত ছিলেন জেলাশাসক নিরঞ্জন কুমার, জেলা পুলিশ সুপার অংশুমান সাহা, হলদিয়ার মহকুমাশাসক সুরভী সিংলা-সহ অন্যান্য প্রশাসনিক আধিকারিকরা। বৈঠকে দুর্গাপুজোকে কেন্দ্র করে নিরাপত্তা ও নজরদারি জোরদার করার নির্দেশ দেন মুখ্যমন্ত্রী। পুজোর দিনগুলিতে যাতে কোনও ধরনের অপ্রীতিকর ঘটনা না ঘটে, তা নিশ্চিত করতে প্রশাসন ও পুলিশকে সতর্ক থাকার নির্দেশ দেওয়া হয়েছে বলে জানান জেলাশাসক। পাশাপাশি, জেলায় চলতে থাকা বিভিন্ন উন্নয়নমূলক কাজ দ্রুততার সঙ্গে সম্পন্ন করার উপরেও বিশেষ গুরুত্ব দেন মুখ্যমন্ত্রী। শিল্প বিনিয়োগের ক্ষেত্রেও হলদিয়াকে আরও এগিয়ে নিয়ে যাওয়ার বিষয়ে বৈঠকে আলোচনা হয়। ইতিমধ্যেই হলদিয়ায় বিনিয়োগের আগ্রহ প্রকাশ করেছে পেপসি এবং একটি মেডিক্যাল ইকুউপমেন্ট প্রস্তুতকারী সংস্থা। এই দুই সংস্থার বিনিয়োগের জন্য হলদিয়া ডেভেলপমেন্ট অথরিটির পক্ষ থেকে জমির ব্যবস্থা করার উদ্যোগ নেওয়া হয়েছে বলে জানা গিয়েছে। শিল্প স্থাপনের প্রক্রিয়া যাতে দ্রুত এগিয়ে যায়, সে বিষয়েও আলোচনা হয়েছে বৈঠকে। এছাড়াও হলদিয়া পুরসভা নির্বাচন-সহ বিভিন্ন প্রশাসনিক বিষয় নিয়ে আলোচনা হয়। উন্নয়নমূলক প্রকল্পগুলির অগ্রগতি পর্যালোচনা করে সেগুলির বাস্তবায়ন দ্রুত করার উপর জোর দেওয়া হয়েছে। বাইট নিরঞ্জন কুমার। জেলা Shাসক।0
0
Report
महराजगंज में पुरानी रंजिश के कारण दो गुटों की मारपीट, एक युवक की मौत
Maharajganj, Uttar Pradesh:महराजगंज जिले के श्यामदेउरवां कस्बे में पुरानी रंजिश को लेकर एक गुट ने बृहस्पतिवार को युवक और उसके भाई पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में संदीप कुमार और उसके भाई शिवम को गंभीर चोटें आईं जिनमें संदीप की गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया वहीं पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार श्यामदेउरवां निवासी जयकिशन मुहम्मदपुर गांव में सामान खरीदने गया था। उसने अपनी बाइक मुहम्मदपुर निवासी संदीप कुमार के दरवाजे पर खड़ी कर दी थी। इस पर संदीप की मां ने विरोध जताया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। आरोपी ने अपने आधा दर्जन साथियों के साथ them को घेर लिया और रॉड से हमला कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना में संदीप और उसके छोटे भाई को गंभीर चोटें आई हैं। दूसरे पक्ष से जयकिशन भी घायल हो गया। तीनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी परतावल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद संदीप और उसके भाई की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान संदीप कुमार की मौत हो गई। उसके भाई शिवम कुमार की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई बताई जा रही है। संदीप की मौत की खबर के बाद घर में कोहराम मच गया। घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।0
0
Report
Advertisement
