हापुड़ में पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर बदमाश हुए घायल
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ सिटी कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम की रामपुर रोड पर बदमाशों से मुठभेड़ हुई। दो शातिर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस की गोली से दोनों घायल हो गए। घायल बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके पास से लूटे हुए तीन मोबाइल, सोने-चांदी के आभूषण और तमंचे बरामद हुए हैं। दोनों बदमाशों पर हापुड़ सहित अन्य जिलों में कई दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। सीओ गढ़ आशुतोष शिवम ने इस कार्रवाई की पुष्टि की है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पटना-मसौढ़ी में देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार, वीडियो वायरल
Masaurhi, Bihar:मसौढ़ी के निशियावा गांव से लहसुना ओपी थाना क्षेत्र की पुलिस ने देशी कट्टा के साथ एक शख्स को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शख्स अपने हाथ में देसी कट्टा लिए गांव के चौराहे पर फायरिंग करते हुए भोकाल जमा रहा था. घटना की पूरी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी थी. इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की. आरोपी ने बताया कि उसने शौक से देसी कट्टा खरीदा था और उसका कोई आपराधिक इतिहास नहीं है. पुलिस ने गैरकानूनी तरीके से देसी कट्टा रखने के आरोप में उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. ।
