245101
हापुड़ पुलिस लाइन में एसपी के ड्राइवर सलीम अहमद को दी गई श्रद्धांजलि
Hapur, Uttar Pradesh:यूपी के हापुड़ से जहां सुबह हापुड़ एसपी के ड्राइवर कांस्टेबल सलीम अहमद की पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के NH-9 पर सड़क दुर्घटना में जान चले गई। उसके बाद मृतक कांस्टेबल सलीम अहमद का पार्थिवे शरीर को पुलिस लाइन में पुलिस अधिकारियों द्वारा श्रद्धांजलि दी गई है। इसमें हापुड़ एसपी ज्ञानंजय सिंह हापुड़ एएसपी विनित भटनागर व अन्य पुलिसकर्मियों ने श्रद्धांजलि दी। वहीं पुलिस विभाग में कांस्टेबल सलीम अहमद की जान जाने से शोक की लहर दौड़ी हुई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पुणे शिक्षक-मतदार क्षेत्र में प्रचार पर उदय सामंत की अप्रत्यक्ष टिप्पणी
Sangli, Maharashtra:पुणे शिक्षक व पदवीधार मतदार संघात,ज्या पद्धतीने प्रचार करत आहेत,ते पाहता दम देण्याचा प्रकार आहे,का ? - मंत्री उदय सामंतांचा भाजपावर अप्रत्यक्ष टीका.. पुणे शिक्षक व पदवीधर मतदार संघात,काही लोक ज्या पद्धतीने प्रचार करत आहेत,ते पाहता दम देण्याचा प्रकार आहे,का ? असं वाटत आहे,अश्या शब्दात शिवसेनेचे उद्योग मंत्री उदय सामंतांनी अप्रत्यक्षरित्या भाजपावर टीका केली आहे,तसेच आजपर्यंत प्रचाराचे चित्र वेगळा होतं,पण आज प्रचाराचे चित्र वेगळा आहे,असही मंत्री सामंत यांनी स्पष्ट केलं आहे.पुणे शिक्षक मतदार संघातील शिवसेना शिंदे पक्षाचे पुरस्कृत उमेदवार सचिन सानप यांच्या प्रचारार्थ आयोजित मेळाव्यात होते.0
0
Report
कैंसर दवाओं के दाम 70% घटेंगे, 9 नवंबर से नई कीमतें लागू, मरीजों को राहत
Noida, Uttar Pradesh:कैंसर की 137 दवाओं के दाम 70% तक घटेंगे, 9 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें. कैंसर मरीजों को राहत देने के लिए NPPA ने 137 नॉन-शेड्यूल्ड कैंसर दवाओं के ट्रेड मार्जिन को तर्कसंगत बनाया. इन दवाओं की MRP मौजूदा मूल्य संरचना के आधार पर 70% तक घटने की उम्मीद. दवाओं के अधिकतम खुदरा मूल्य (MRP) पर ट्रेड मार्जिन 30% तय. 9 नवंबर 2026 से नई कीमतें लागू होंगी. दवा कंपनियों को गजट अधिसूचना प्रकाशित होने के 7 दिनों के भीतर NPPA को संशोधित कीमतें बतानी होंगी. रिटेलर, अस्पताल और मेडिकल संस्थान 9 नवंबर से संशोधित कीमतों पर दवाएं बेचेंगे. अस्पतालों को अपनी वेबसाइट पर भी नई कीमतें प्रदर्शित करनी होंगी. मरीज Pharma Sahi Daam ऐप और NPPA की वेबसाइट पर दवाओं की संशोधित कीमतें देख सकेंगे. दवा कंपनियों को उत्पादन और सप्लाई का मौजूदा स्तर बनाए रखना होगा, ताकि मरीजों को दवाओं की उपलब्धता में परेशानी न हो. यह कदम दवाओं की बिक्री और वितरण में अत्यधिक ट्रेड मार्जिन पर अंकुश लगाने के लिए उठाया गया है0
0
Report
कोलकाता न्यूटाउन में दुर्गा पंडाल से ड्रोन शॉट्स
Noida, Uttar Pradesh:KOLKATA NEWTOWN DRONE SHOTS - FROM DURGA PANDAL0
0
Report
Advertisement
दिल्ली एनएसयूआई ने अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए कैडल मार्च निकाला
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली एनएसयूआई ने अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए कैडल मार्च निकाला0
0
Report
भानपुरा में ट्रक दुर्घटना: बच्ची की मौत, ग्रामीणों ने ट्रक फूंका, चक्का जाम
Mandsaur, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के मंदसौर के भानपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम दुधाखेड़ी में एक ट्रक ने बच्चें को कुचल दिया, इस हादसे में बच्ची की मौत हो गई, हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रक में जमकर तोड़फोड़ की, चक्का जाम किया और ट्रक को आग के हवाले कर दिया, मौके पर पहुंची पुलिस ने सख्त कार्रवाई का भरोसा देकर किसी तरह भीड़ को समझाया और ट्रक में लगी आग को बुझाया गया0
0
Report
85 किलो गांजे के साथ तीन गिरफ्तार: रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Raipur, Chhattisgarh:रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 85 किलो गांजे के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक आरोपियों के कब्जे से गांजा तस्करी में इस्तेमाल कार और चार मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं. पुलिस के मुताबिक 16 अक्टूबर को एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट को सूचना मिली थी कि सिविल लाइन थाना क्षेत्र के दुर्गा चौक मैदान के पास एक चारपहिया वाहन में गांजा रखकर उसकी बिक्री की तैयारी की जा रही है. सूचना पर पुलिस की संयुक्त टीम तत्काल मौके पर पहुंची और संदिग्ध महिन्द्रा कार को घेराबंदी कर पकड़ा. पुलिस ने वाहन की तलाशी ली तो कार की डिक्की में अलग-अलग पैकेटों में रखा 85 किलो गांजा बरामद हुआ. पुलिस के मुताबिक गांजे की कीमत करीब 42 लाख 50 हजार रुपये है. इसके साथ ही तस्करी में इस्तेमाल कार और चार मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं. पुलिस ने मौके से अनीश साहू, राकेश साहू और सूरज कलेत को गिरफ्तार किया है. प्रारम्भिक पूछताछ में आरोपियों ने गांजा ओडिशा के बलांगीर से लाना बताया है. पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से गांजे की सप्लाई और बिक्री नेटवर्क को लेकर पूछताछ कर रही है. पुलिस की जांच बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज पर केंद्रित है, जिसके जरिए गांजा उपलब्ध कराने वाले सप्लायर, संभावित खरीदार और तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है0
0
Report
Advertisement
सिकंदरा राव में आशा कार्यकर्ताओं ने 25 हजार रुपये मानदेय समेत आठ मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
Sikandra Rao Dehat, Uttar Pradesh:सिकंदराराऊ, हाथरस। आशा कार्यकर्ताओं ने मानदेय में बढ़ोतरी समेत अपनी आठ प्रमुख मांगों को लेकर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने न्यूनतम 25 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय निर्धारित करने, आशा और आशा संगिनी को राज्य कर्मचारी का दर्जा देने तथा आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। ज्ञापन में आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। गर्भवती महिलाओं की देखभाल, टीकाकरण, परिवार कल्याण, स्वास्थ्य जागरूकता और सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं को धरातल पर लागू कराने की जिम्मेदारी निभाने के बावजूद उन्हें पर्याप्त मानदेय नहीं मिल रहा है। बढ़ती महंगाई के कारण सीमित आय में परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। आशा कार्यकर्ताओं ने न्यूनतम 25 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय निर्धारित करने, आशा और आशा संगिनी को निश्चित मानदेय देने तथा राज्य कर्मचारी का दर्जा प्रदान करने की मांग की। इसके साथ ही सेवानिवृत्ति पर 10 लाख रुपये की एकमुश्त सहायता देने, दुर्घटना बीमा और स्वास्थ्य बीमा के तहत 10-10 लाख रुपये की सुरक्षा उपलब्ध कराने तथा ईपीएफ और ईएसआई का लाभ देने की मांग उठाई। इसके अलावा बकाया प्रोत्साहन राशि का शीघ्र भुगतान, मोबाइल पर पांच जीबी इंटरनेट सुविधा उपलब्ध कराने और अस्पतालों में आशा कार्यकर्ताओं के लिए विश्राम गृह की व्यवस्था करने की मांग भी ज्ञापन में शामिल की गई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने में आशा कर्मियों का योगदान बेहद अहम है। वे गांव-गांव और घर-घर जाकर लोगों को स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं से जोड़ती हैं। ऐसे में उनकी मेहनत और जिम्मेदारियों को देखते हुए मानदेय बढ़ाने के साथ उनकी आर्थिक एवं सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए। आशा कार्यकर्ताओं ने सरकार से मांगों पर गंभीरता से विचार कर जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की। ज्ञापन पर विकास खंड हाथरस, जनपद हाथरस की समस्त आशा कार्यकर्ताओं की ओर से हस्ताक्षर किए गए।0
0
Report
भीलवाड़ा में अशोक सिंघल जन्म शताब्दी पर भव्य शौर्य शक्ति संचलन
Jaipur, Rajasthan:भीलवाड़ा विश्व हिंदू परिषद की मातृशक्ति और दुर्गा वाहिनी द्वारा अशोक सिंघल जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में शनिवार को भीलवाड़ा शहर में एक भव्य 'शौर्य शक्ति संचलन निकाला गया। अनुशासन, वीरता और देशभक्ति से ओत-प्रोत इस संचलन ने पूरे शहर में एक अनूठा उत्साह और ऊर्जा का संचार कर दिया। मालियों के नोहरे से शुभारंभ हुआ , दुर्गा वाहिनी की महानगर सहसंयोजिका भारती आसवानी, अंबिका शर्मा एवं मातृशक्ति की विभाग संयोजिका गायत्री सोनी ने जानकारी दी कि शनिवार शाम 5 बजे नेहरू रोड स्थित मालियों के नोहरे से संचलन का भव्य आगाज हुआ । शौर्य शक्ति संचलन नेहरू रोड से शुरू होकर शहीद चौक, धान मंडी, बड़ा मंदिर, सराफा बाजार, हिंदू महासभा कार्यालय, भीमगंज थाना, सिंघल हॉस्पिटल, बजरंगी चौराहा, गांधी बाजार, महाराणा टॉकीज़, माणिक्य नगर चौराहा, पटवा जी की गली, माली खेड़ा और ब्रज कोट के माता जी चौराहा से होते हुए वापस लौटा। मार्ग में हर तरफ अनुशासन का अनूठा नजारा देखने को मिला। संचलन के दौरान दुर्गा वाहिनी की बहनें तलवार वाहिनी, दंड वाहिनी और पताका वाहिनी के रूप में विशेष रूप से कतारबद्ध होकर कतार में चलीं। हाथों में भगवा ध्वज और अनुशासन की मिसाल पेश करती बहनों के उत्साह ने देखने वालों का मन मोह लिया। शहर वासियों ने संचलन पर पुष्प वर्षा ओर जय घोष लगाकर स्वागत किया ।0
0
Report
रांची के अरगोड़ा चौक में डिज़्नीलैंड थीम पंडाल बच्चों के आकर्षण का केंद्र
Ranchi, Jharkhand:रांची के अरगोड़ा चौक में बना पूजा पंडाल एक खास थीम पर बना है जो बच्चों को अपनी ओर काफी ज्यादा आकर्षित कर रहा है दरअसल डिज्नीलैंड के प्रारूप का यह पंडाल बनाया गया है और पंडाल के बाहर एक कार्टून कैरेक्टर भी मौजूद है जिससे बच्चे फोटो खींच रहे हैं हाथ मिला रहे हैं और वह कार्टून कैरेक्टर और यह डिज्नीलैंड का पंडाल बच्चों को काफी ज्यादा अट्रैक्ट कर रहा है।0
0
Report
Advertisement
जहानाबाद में मां शेरावाली के पट खुलते ही भक्तों का उत्साह
Jehanabad, Bihar:जहानाबाद में शारदीय नवरात्र को लेकर भक्ति और उत्साह का माहौल है। महासप्तमी के पावन अवसर पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद जैसे ही मां शेरावाली का पट खुला, पूजा पंडालों में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लग गया। मंत्रोच्चार और शंखनाद के साथ पट खुलते ही पूरा शहर जय माता दी के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। वही शहर के नया टोला मोहल्ले में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा के दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। यहां मां शेरावाली का पट खुलते ही भक्तों की भारी भीड़ जुट गई। जिससे यातायात भी प्रभावित हो गया। पूजा आयोजकों ने बताया कि मां महारानी के इस दरबार की विशेष मान्यता है, जो भी भक्त यहां सच्चे मन से मन्नत मांगते हैं, उनकी मनोकामना पूर्ण होती है। इसी आस्था के चलते दूर-दराज से लोग दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। हर वर्ष की तरह इस बार यहां आकर्षक पंडाल और भव्य लाइटिंग की व्यवस्था की गई है, जो लोगों के आकर्षण का मुख्य केंद्र बनी हुई है। इसके अलावा शहर के सट्टी मोड़, पंचमहल्ला, मलहचक, ठाकुरबाड़ी, चंद्रवंशी नगर और काको मोड़ समेत कई प्रमुख स्थानों पर बेहद मनमोहक और भव्य पूजा पंडाल बनाए गए हैं। वही त्योहार और मेले के दौरान सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। प्रशासन ने थ्री-लेयर सुरक्षा घेरा तैयार किया है। सभी प्रमुख पंडालों और संवेदनशील चौराहों पर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस बल की तैनाती की गई है। साथ ही भीड़ नियंत्रण और असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरों से लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है。0
0
Report
अररिया में शराब तस्करी केस: 2760 बोतल विदेशी शराब सहित दो कारोबारी गिरफ्तार
Forbesganj, Bihar:अररिया के पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2760 बोतल विदेशी शराब के साथ दो कारोबारी को गिरफ्तार किया है। जब्त शराब की कुल मात्रा करीब 1100 लीटर है। भरगामा पुलिस को सूचना मिली थी कि थानाक्षेत्र के कुशमौल गांव में श्रीलाल सरदार के घर में शराब की बड़ी खेप रखी गई है जिसके बाद पुलिस ने उसके घर में छापेमारी की जहां पुलिस को घर में छुपाकर रखा हुआ शराब का खेप बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से श्रीलाल सरदार और उसके भगिना रंजीत कुमार को गिरफ्तार किया है । गिरफ्तारी व्यक्तियों ने पुलिस को बताया कि जब्त शराब एक शराब कारोबारी अशोक सरदार का है जिसे वे लोग घूम घूम कर बेचते हैं। पुलिस इस कारोबार में शामिल अन्य लोगों की छापेमारी में जुटी हुई है0
0
Report
सीतामढ़ी में दुर्गा पूजा के समय सुरक्षा चाकचौबंद, 27 चेकपोस्ट और साइबर मॉनिटरिंग
Sitamarhi, Bihar:अति संवेदनशील जिलों में आता है दुर्गा पूजा समेत कई त्योहारों के मौके पर अक्सर सांप्रदायिक तनाव देखने को मिलता है। सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखे जाने को लेकर सीतामढ़ी पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है । डीएम तनय सुल्तानिया और एसपी अमित रंजन ने संयुक्त रूप से पदाधिकारियों के साथ पुर शहर ने फ्लैग मार्च निकाला है और सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने का संदेश दिया है। सभी संवेदनशील स्थानों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस पदाधिकारी को तैनात किया गया है। पंडालों में महिला की सुरक्षा को लेकर महिला पुलिस बल और महिला पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है इसके अलावा पुलिस की पेट्रोलिंग समेत वाहन चेकिंग के लिए कुल 27 चेकपोस्ट बनाए गये हैं साथ ही साइबर सेल द्वारा साइबर एक्टिविटी सोशल मीडिया पर सख्त निगरानी रखी जाएगी。0
0
Report
Advertisement
आमेर के हांडीपुरा पहाड़ी क्षेत्र में युवक की मौत, हत्या के आरोप, थाने घेराव
Jaipur, Rajasthan:जिला-जयपुर जमवारामगढ़ आमेर के हांडीपुरा पहाड़ी क्षेत्र में युवक की मौत, हत्या के आरोप, परिजनों ने आक्रोश व्यक्त किया और ब्रह्मपुरी थाने पहुंचे; आमेर रोड पर जाम लगाने का प्रयास किया गया, अब थाने का घेराव कर धरना दिया गया, जमवारामगढ़ के पातलवास निवासी महेश चंद शर्मा मृतक हैं।0
0
Report
नवरात्रि के उपलक्ष्य में महात्मा ज्योतिराव फुले विश्वविद्यालय में डांडिया महोत्सव का आयोजन
Jaipur, Rajasthan:जयपुर प्रदेश भर में नवरात्रि के उपलक्ष में डांडिया की धूम मची हुई है, हर कोई डांडिया पर थिरकता हुआ नजर आ रहा है, खासकर महिलाओं में डांडिया का क्रेज ज्यादा नजर आ रहा है, नवरात्रि के उपलक्ष में आज महात्मा ज्योतिराव फूले यूनिवर्सिटी में भी डांडिया महोत्सव का आयोजन किया गया, इस भव्य कार्यक्रम में सैकड़ों की तादाद में विश्वविद्यालय की छात्राओं में व स्टाफ ने भाग लिया, डांडिया महोत्सव को लेकर विश्वविद्यालय की वॉइस चांसलर ने कहा कि महात्मा ज्योति राव फुले विश्वविद्यालय हर बार नवरात्रि के उपलक्ष में डांडिया महोत्सव का आयोजन करता है, महोत्सव में विश्वविद्यालय की सभी छात्राएं विश्वविद्यालय का टीचिंग एवं नॉन टीचिंग स्टाफ एवं स्कूली छात्राओं के अभिभावक भाग लेते हैं, और इस बेहतरीन आयोजन में अपनी खुल के भागीदारी के साथ में बेहतरीन नृत्य की प्रस्तुतियां करते हैं, विश्वविद्यालय की छात्राएं इस कार्यक्रम को बहुत ही अच्छी तरीके से सेलिब्रेट करने के साथ पूरे आनंद में माहौल में डांडिया महोत्सव का आयोजन होता है, जोया चक्रवर्ती ने कहा कि हमारा उद्देश्य कार्यक्रम के आयोजन के पीछे सभी को एक परिवार के समान साथ लेकर चलना है हमारे विश्वविद्यालय की छात्र हैं और स्टाफ सब मिलकर एक परिवार है, और एक परिवार मिलकर नवरात्रि मानता है और डांडिया महोत्सव का आयोजन करता है और इस आयोजन में महात्मा ज्योतिबा फुले के सभी लोग एक परिवार की तरह शामिल होते हैं0
0
Report
इंदौर: भाजपा मंडल अध्यक्ष पर नाबालिग के साथ कथित दुर्व्यवहार के आरोप
Noida, Uttar Pradesh:INDORE : OMPRAKASH (ADDITIONAL DCP, ZONE 3) ON CASE REGISTERED AGAINST BJP MANDAL PRESIDENT OVER ALLEGED MISBEHAVIOUR WITH A MINOR GIRL AT GARBA EVENT0
0
Report
Advertisement
