201009
GHAZIABAD-साहिबाबाद क्षेत्र में यातायात नियमों की उड़ाई जा रही है धज्जियां
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के साहिबाबाद इलाके में कुछ शरारती तत्व यातायात नियमों आए दिन ठेंगा दिखाते रहते है। अब इस विडियो की ही बात करे, कार चालक चलती गाड़ी में कार की गेट खोल कर लगातार कार चला रहा है और इतना ही नहीं, कार में पीछे का नंबर प्लेट भी नदारद है। और इसका कोई साथी पीछे से वीडियो भी बना रहा है। ऐसा लगता है कि वाहन चालक को पुलिस का कोई खौफ नहीं दिख रहा है।ये वीडियो साहिबाबाद मेट्रो स्टेशन के पास ही है।उम्मीद है कि इस वीडियो के मीडिया में आने के बाद पुलिस जल्द ही कार्रवाई करेगी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
लखीसराय-कीउल स्टेशन पर रेल सुरक्षा बढ़ाने के लिए निगरानी तेज
Lakhisarai, Bihar:छठ पर्व समाप्त होने के बाद अब दूसरे प्रदेशों में कामकाज और रोजगार के लिए लौटने वाले यात्रियों की भीड़ उमड़ने लगी है। किऊल और लखीसराय रेलवे जंक्शन पर यात्रियों की भीड़ बढ़ने लगी है। ट्रेनों में बढ़ती भीड़ और यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए रेल पुलिस ने दोनों प्रमुख स्टेशनों पर निगरानी तेज कर दी है। प्लेटफॉर्म से लेकर फुट ओवरब्रिज और ट्रेन के प्रवेश-निकास द्वार तक पुलिसकर्मी तैनात हैं। यात्रियों को सुरक्षित यात्रा के लिए लगातार जागरूक भी किया जा रहा है। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए लखीसराय जिले के दोनों प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर रेल पुलिस सतर्क है। प्लेटफॉर्म, फुट ओवरब्रिज और ट्रेनों के प्रवेश एवं निकास द्वार पर पुलिसकर्मी निगरानी कर रहे हैं। भीड़ के बीच यात्रियों को सुरक्षित ट्रेन में चढ़ने और उतरने में भी रेल पुलिस सहयोग कर रही है। रेलवे प्रशासन का प्रयास है कि पर्व के बाद घर से लौट रहे यात्रियों को किसी तरह की परेशानी या दुर्घटना का सामना नहीं करना पड़े। रेल पुलिस यात्रियों को लगातार सावधानी बरतने की सलाह दे रही है। यात्रियों से अपील की जा रही है कि चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने की कोशिश न करें. ट्रेन के दरवाजे पर अनावश्यक भीड़ लगाने से बचें और अपने सामान की सुरक्षा के प्रति भी सजग रहें।0
0
Report
आग में घिरी कार: अयोध्या-Lucknow मार्ग पर जाम, 5 यात्रियों ने बचाई जान
Barabanki, Uttar Pradesh:Barabanki Story- डीसीएम में पीछे से घुसी तेज रफ्तार कार, देखते ही देखते बनी आग का गोला, पांच लोगों ने कूदकर बचाई जान, कड़ी मशक्कत के बाद बुझी आग, लगा रहा जाम अयोध्या से लखनऊ जा रही तेज रफ्तार कार बुधवार देर रात सफदरगंज थाना क्षेत्र में आगे चल रही डीसीएम में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कुछ ही पलों में कार आग का गोला बन गई। लपटों ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। इस बीच कार में सवार पांच लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए बाहर कूदकर अपनी जान बचा ली। देखते ही देखते कार सड़क पर धू-धूकर जलने लगी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई。 घटना बुधवार देर रात करीब एक बजे फतेह राइस मिल के सामने की है। जानकारी के मुताबिक, कार संख्या UP 52 DU 2237 अयोध्या से लखनऊ की ओर जा रही थी। इसी दौरान वह आगे चल रही डीसीएम संख्या UP 45 CP 0598 में पीछे से टकरा गई। टक्कर के बाद कार में अचानक आग लग गई। आग तेजी से फैलती देख कार में सवार पांचों लोगों ने किसी तरह बाहर निकलकर जान बचाई। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ。 सूचना मिलते ही सफदरगंज थाना पुलिस और दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने करीब आधे घंटे की मशक्त के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। हादसे के चलते अयोध्या से लखनऊ जाने वाले मार्ग पर करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने जली हुई कार को सड़क से हटवाया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका।0
0
Report
मुंगेर- मिर्जाचौकी फोरलेन पर दो हादसे: चालक-उपचालक घायल, पिता की मौत
Munger, Bihar:मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन पर मुंगेर जिले की सीमा में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। पहली घटना में मुर्गी का दाना लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे चालक और उपचालक घायल हो गए। वहीं, दूसरी घटना में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने साइकिल से जा रहे पिता-पुत्र को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में पिता अमित दास (50) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका पुत्र मोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों घटनाओं की सूचना पर संबंधित थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। पहली घटना बरियारपुर थाना क्षेत्र के चिरैयाबाद गांव के समीप हुई। जानकारी के अनुसार, मुर्गी के दाने की बोरियों से लदा ट्रक तेज रफ्तार में जा रहा था। इसी दौरान चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिससे ट्रक सड़क किनारे पलट गया। हादसे में चालक और उपचालक घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। वहीं, दूसरी घटना नया रामनगर थाना क्षेत्र के पाटम रेलवे हॉल्ट फ्लाईओवर के समीप हुई। यहां साइकिल से जा रहे पिता-पुत्र को पीछे से आ रहे एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में पिता अमित दास (50) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उनका पुत्र मोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान बरइचक पाटम निवासी सिंघेश्वर दास के पुत्र अमित दास के रूप में हुई है। बताया जाता है कि अमित दास मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मुंगेर भेज दिया तथा परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों के अनुसार, अमित दास अपने बेटे के साथ साइकिल से जा रहे थे, तभी पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। बाइट : रविंद्र प्रसाद रस्तोगी, मृतक के चचेरे भाई। बाइट : प्रत्यक्षदर्शी राहगीर।0
0
Report
Advertisement
शाहजहांपुर में यूपी पुलिस की मुठभेड़: तीन बदमाश घायल, लूट का सामान बरामद
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:नाम शिव कुमार शाहजहांपुर अपराधियों के खिलाफ यूपी पुलिस का ऑपरेशन लगातार जारी है। इसी के तहत शाहजहांपुर पुलिस और एसओजी कि बदमाशों से मूडभेद हुई है। पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाशों को गोली लगी है। गोली लगने से घायल बदमाशों को इस प्रकार में भर्ती कराया गया है। बदमाशों ने दो दिन पहले एक लूट की घटना को अंजाम दिया था। मुठभेड़ की यह घटना थाना पुवायां क्षेत्र के बड़ा गांव बाईपास के पास की है। बताया जा रहा है कि सर्विलांस मिले इनपुट के आधार पर पुलिस और एसओजी कि टीम लूट की घटना में शामिल बदमाशों की तलाश कर रही थी। इसी बीच बाइक पर सवार तीन बदमाश पुलिस को देखकर भागने लगे। जब पुलिस ने उनका पीछा किया तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में तीनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है। गिरफ्तार किये गए बदमाशों ने हाल ही में अनावा मोड़ के पास एक लूट की घटना को अंजाम दिया था। बदमाशों के पास से लूट गया लैपटॉप, फिंगरप्रिंट डिवाइस और 20000 की नगदी बरामद हुई है गिरफ्तार किए गए बदमाश मौसम दीक्षित, अर्पित सक्सेना और नितिन गौतम इससे पहले भी कई लूट की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। फिलहाल पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।0
0
Report
जौनपुर के मछलीशहर में दो बाइकों की टक्कर, एक की मौत, दूसरा गंभीर
Jaunpur, Uttar Pradesh:मछलीशहर में भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर; एक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर जौनपुर मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के जमुहर बाजार के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत होने की सूचना है, जबकि दूसरे की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है। आखिर कब थमेगा सड़कों पर मौत का सिलसिला? जौनपुर में आए दिन हो रहे सड़क हादसे अब गंभीर चिंता का विषय बनते जा रहे हैं। लगभग हर दिन दुर्घटनाओं की खबरें सामने आ रही हैं, लेकिन इसके बावजूद लोग यातायात नियमों के प्रति लापरवाह बने हुए हैं। तेज रफ्तार, गलत दिशा में वाहन चलाना और हेलमेट नहीं पहनना हादसों की आशंका को और बढ़ा रहा है। सवाल यह है कि आखिर लोग कब समझेंगे कि सड़क पर थोड़ा सी लापरवाही जिंदगी भर का दर्द दे सकती है? हेलमेट कोई बोझ नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा है। रफ्तार का शौक और यातायात नियमों की अनदेखी न सिर्फ खुद की, बल्कि दूसरों की जिंदगी भी खतरे में डालती है। आखिर कब जागेंगे लोग? कब थमेगा सड़कों पर मौत का सिलसिला? सड़क पर सावधानी ही जीवन की सबसे बड़ी सुरक्षा है।0
0
Report
यूपी में कांग्रेस-सपा सीट शेयरिंग के बीच गठबंधन को लेकर चर्चा तेज
Prayagraj, Uttar Pradesh:कांग्रेस पार्टी और सपा गठबंधन में सीट शेयरिंग से जुड़ी बड़ी ख़बर, 2022 में जीती हुई और दूसरे नम्बर पर रही सीटो को सपा छोड़ने को तैयार नहीं, जिन सीटों पर 2022 में सपा जीती है उसे छोड़ने को तैयार नहीं, दूसरे नम्बर पर भी सपा जिन विधानसभा सीटों पर थी उस पर भी मजबूत दावा ठोका है, 2022 के चुनाव में सपा ने यूपी की 111 सीटो पर जीत दर्ज की थी, प्रदेश की 223 सीटो पर समाजवादी पार्टी दूसरे नंबर पर रही थी, 2022 के नतीजों के अनुसार 334 सीटों पर सपा 2027 में चुनाव लड़ने का दावा कर रही है, 403 सदस्यीय विधानसभा में बची 69 सीटों पर भी सपा कुछ सीटें चाहती है, ऐसे में कांग्रेस पार्टी की 181 सीटों की डिमांड पर संकट खड़ा हो गया है, सीट शेयरिंग का ये संकट सपा और कांग्रेस गठबंधन में भी दरारें डालने जा रहा है, कांग्रेस अगर यूपी में अधिक सीटें मांगेगी तो फिर उत्तराखंड और पंजाब में भी सपा कांग्रेस से अधिक सीटों की डिमांड करेगी, हालांकि कांग्रेस पार्टी के राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा है गठबंधन को लेकर सकारात्मक बातचीत जारी है, जल्द ही सीट शेयरिंग की घोषणा भी जल्द हो जाएगी कि किसको कहां से लड़ना है, प्रमोद तिवारी ने कहा जिसको जहां से मिलेगा उसको हम जिताने का काम करेंगे, दो तिहाई के साथ 2027 में सरकार बनाने का भी प्रमोद तिवारी ने दावा किया है。0
0
Report
Advertisement
धान खरीदी शुरू, प्रशासन ने केंद्रों पर किसानों की परेशानी रोकने के कड़े कदम उठाए
Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़। धान खरीदी शुरू होते ही प्रशासन ने व्यवस्थाओं को लेकर सख्ती दिखाई है। कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने समय-सीमा की बैठक में अधिकारियों को दो टूक निर्देश देते हुए कहा कि खरीदी केंद्रों में किसानों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। बारदाना, तौल और धान के रखरखाव की नियमित निगरानी के साथ टोकन के अनुसार खरीदी सुनिश्चित करने को कहा। वहीं सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों को महज बंद करने के बजाय जमीनी जांच कर गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए। नियाद नेल्लानार की योजनाओं की पोर्टल एंट्री शत-प्रतिशत करने पर भी जोर दिया。0
0
Report
कानपुर देहात में स्लीपर बस-ट्रक की भयावह भिड़ंत, दो की मौत, 15 घायल
Amauli Thakuran, Uttar Pradesh:कानपुर देहात ब्रेकिंग न्यूज कानपुर देहात में स्लीपर बस और ट्रक की भीषण भिड़ंत। खाटू श्याम से कानपुर आ रही बस हादसे का शिकार। आगे चल रहे ट्रक में पीछे से घुसी स्लीपर बस। हादसे में बस सवार दो यात्रियों की दर्दनाक मौत। करीब 15 यात्री घायल, कई को आई मामूली चोटें। बस में कुल 29 लोग के साथ 3 बच्चे सवार थे हादसे के बाद मची चीख-पुकार। सुबह साढ़े चार बजे खोजाफूल के पास हुआ हादसा। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, हादसे की जांच जारी। सिंकदरा थाना क्षेत्र के खोजफूल के पास हादसा0
0
Report
चिचोली में अवैध शराब कारोबार पर सवाल, रात में भारी खेप पकड़
Betul, Madhya Pradesh:बैतूल के चिचोली में शराब का अवैध कारोबार अब गंभीर सवालों के घेरे में है। एक तरफ शराब छुड़ाने के नाम पर कथित काढ़ा पिलाने से दो लोगों की मौत हो गई, तो दूसरी तरफ उसी गांव में देर रात शराब की बड़ी खेप पकड़ी गई है। हैरानी की बात यह है कि जिस गांव में दिन के समय नशामुक्ति के नाम पर लोगों की जान चली गई, उसी गांव में रात होते ही अवैध शराब की सप्लाई का मामला सामने आ गया। दरअसल देर रात ग्रामीणों ने शराब से भरी एक कार को पकड़ लिया। जब चालक से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह चिचोली के किसी अवैध शराब कारोबारी के यहां से शराब लेकर पेट्रोल पंप की ओर जा रहा था। कार के अंदर शराब की बड़ी मात्रा देखकर मौके पर मौजूद लोग भी हैरान रह गए। इसके बाद कार और चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है,जिसमें कार के अंदर शराब की खेप साफ दिखाई दे रही है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर चिचोली में अवैध शराब का यह कारोबार कौन चला रहा है। गांव तक शराब की सप्लाई कौन कर रहा है और इस नेटवर्क के पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं। फिलहाल पुलिस की जांच के बाद ही पूरे नेटवर्क का खुलासा हो सकेगा। एक ही गांव में शराब छुड़ाने के नाम पर दो मौतें और दूसरी तरफ शराब की बड़ी खेप पकड़े जाने की घटना ने चिचोली में नशे के कारोबार की जमीनी हकीकत पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।0
0
Report
Advertisement
बेगूसराय में पति की हत्या: पत्नी और प्रेमी ने मिलकर साजिश रची
Begusarai, Bihar:जितेन्द्र कुमार बेगूसराय में एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसने पति-पत्नी के पवित्र रिश्ते को शर्मसार कर दिया है। पत्नी ने अपने पति की गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी और कथित तौर पर अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रच रही थी। प्रेमी ने धीरज कुमार राय की हत्या कर दी और शव को गंगा नदी में फेंक दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर मामले में गत वर्ष से जुड़े सुराग के आधार पर प्रेमी मुकेश कुमार को गिरफ्तार किया और पूछताछ में हत्या की पुष्टि की। प्रेमिका डोली के नाम पर ट्रैक्टर मालिकाना विवाद और आर्थिक लेन-देन के मामले भी सामने आए। धीरज के दो बच्चों का भविष्य चिंता का विषय है। कोर्ट में चालान पर हत्या के आरोपों की कानूनी प्रक्रिया शुरू होगी; वर्तमान में आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं।0
0
Report
मंदसौर: मुख्यमंत्री मोहन यादव के गीत गुनगुनाते वीडियो ने मचा दी हलचल
Mandsaur, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के मंदसौर में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें मुख्यमंत्री मोहन यादव गीत गुनगुनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। दावा किया गया है कि यह वीडियो मुख्यमंत्री के कल की कैबिनेट बैठक के बाद खिमला हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्लांट पर जाते समय रास्ते का है, जिसमें मुख्यमंत्री गुनगुनाते हैं कि बड़ी दूर से आए हैं प्यार का तोहफा लाए हैं।0
0
Report
ओड़िशा के जिलों में रेड जोन घोषित, अकवान चक्रवात से तटीय क्षेत्र सतर्क
Paradeep, Odisha:ପୋଲିସ ପ୍ରଶାସନ ତରଫରୁ ଯୋରଦାର ପ୍ରସ୍ତୁତି। ଭୟଙ୍କର ବାତ୍ୟା 'ଅକବାନ୍' ମୁକାବିଲା ପାଇଁ ଓଡିଶା ପୋଲିସ ନିଜର ପ୍ରସ୍ତୁତି କୁ ଯୋରଦାର୍ କରିଛି।କେନ୍ଦ୍ରାପଡା, ଜଗତସିଂହପୁର ଓ ପୂରୀ ଏହି ତିନୋଟି ଉପକୂଳ ଜିଲ୍ଲା କୁ ରେଡ୍ ଜୋନ୍ ଭାବେ ଘୋଷଣା କରାଯାଇ ବିଶେଷ ସତର୍କତା ଅବଲମ୍ବନ କରିଛି। ଜଗତସିଂହପୁର ଜିଲ୍ଲା ଏରସମା ଥାନା ପୋଲିସ ପ୍ରଶାସନ ତରଫରୁ ଉପକୂଳ ବର୍ତ୍ତ ଅଞ୍ଚଳ ର ଜନ ସାଧାରଣ ମାନଙ୍କୁ ସତର୍କ ସୂଚନା ଜାରୀ କରିଛି। ବଙ୍ଗୋପସାଗର ରେ ସୃଷ୍ଟି ହୋଇଥିବା ବାତ୍ୟା ଅକବାନ ଝଡରେ ପରିଣତ ହୋଇ ଉପକୂଳ ଆଡକୁ ଅଗ୍ରସର ହେଉଛି। ଏହାର ଗତିପଥ ପୂରବରୁ ଯାହା ଥିଲା ତାହା ପରିବର୍ତ୍ତନ କରି ପୂରୀ ଆଡକୁ ମାଡିଆସୁଥିବାରୁ ଜଗତସିଂହପୁର ଓ କେନ୍ଦ୍ରାପଡା ଜିଲ୍ଲାରେ ମଧ୍ୟ ଏହାର ପ୍ରଭାବରେ ଝଡ ପବନ ସହ ପ୍ରବଳରୁ ପ୍ରବଳ ବର୍ଷା ହେବ। ତେଣୁ ଜଗତସିଂହପୁର ଜିଲ୍ଲାର ଉପକୂଳବର୍ତ୍ତୀ ଅଞ୍ଚଳ ଏରସମା ର ଶିଆଳୀ, ରାମତରା,ପଦ୍ମପୁର ଏବଂ ସମୁଦ୍ର କୂଳରେ ବସବାସ କରୁଥିବା ସମସ୍ତ ଜନ ସାଧାରଣ ମାନଙ୍କୁ ସମୁଦ୍ର କୂଳକୁ ଯିବା ପାଇଁ ପ୍ରଶାସନ ତରଫରୁ ବାରଣ କରାଯାଇଛି। ଖାସ୍ କରି ସମୁଦ୍ରରେ ମାଛଧରିବା, ଗାଧୋଇବା କିମ୍ବା ବୋଟିଂ କରିବା ପାଇଁ ପୋଲିସ ପ୍ରଶାସନ ତରଫରୁ ବାରଣ କରାଯାଇଛି। ନଭେମ୍ବର ୧୯ ସକାଳ ୬ଟା ସମୟ ଠାରୁ ୨୧ତାରିଖ ସଂନ୍ଧ୍ୟା ୬ଟା ସମୟ ପର୍ୟଯନ୍ତ ସମୁଦ୍ର କୂଳକୁ କେହି ନଯିବା ପାଇଁ ପ୍ରଶାସନ ତରଫରୁ ଡାକବାଜୀ ଯନ୍ତ୍ର ଦ୍ବାରା ନିବେଦନ କରାଯାଇଛି।0
0
Report
Advertisement
बरवाअड्डा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो से टक्कर, बाइक सवार घायल, आग लगने लगा
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के बरवाअड्डा थाना अंतर्गत निरंकारी चौक के समीप मंगलवार की रात ग्यारह बजे एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। वहीं बाइक स्कॉर्पियो के नीचे फंस गई। बाइक फंसने के बाद भी नहीं रुका स्कॉर्पियो नहीं रुकीं और घसीटते हुए दो किलोमीटर से अधीक घसीट कर ले गयी जिसके वजह से स्कार्पियो में आग लग गयी घटना के बाद स्कार्पियो पर सवार भाग निकले घटना की सुचना पर बरवाअड्डा पुलिस ने घायलों को शहीद निर्मल महतो अस्पताल में भर्ती करवाया साथ ही अग्नि शमन विभाग को सुचना दी जिसके बाद अग्नि शमन की टीम ने आग पर काफी मस्क़त के बाद काबु पाया गया ।घायल बाईक सवार दोनों बरवाटांड टुण्डी के रहने वाले बतलाए जा रहे है0
0
Report
शाहजहांपुर में पुलिस और बदमाशों की बदमाशों से मुठभेड़, तीन बदमाशों की गोली लगी
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:अपराधियों के खिलाफ यूपी पुलिस का ऑपरेशन लगातार जारी है। इसी के तहत शाहजहांपुर पुलिस और एसओजी कि बदमाशों से मूडभेद हुई है। पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाशों को गोली लगी है। गोली लगने से घायल बदमाशों को इस प्रकार में भर्ती कराया गया है। बदमाशों ने दो दिन पहले एक लूट की घटना को अंजाम दिया था। मुठभेड़ की यह घटना थाना पुवायां क्षेत्र के बड़ा गांव बाईपास के पास की है। बताया जा रहा है कि सर्विलांस मिले इनपुट के आधार पर पुलिस और एसओजी कि टीम लूट की घटना में शामिल बदमाशों की तलाश कर रही थी। इसी बीच बाइक पर सवार तीन बदमाश पुलिस को देखकर भागने लगे। जब पुलिस ने उनका पीछा किया तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में तीनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है। गिरफ्तार किये गए बदमाशों ने हाल ही में अनावा मोड़ के पास एक लूट की घटना को अंजाम दिया था। बदमाशों के पास से लूट गया लैपटॉप, फिंगरप्रिंट डिवाइस और 20000 की नगदी बरामद हुई है गिरफ्तार किए गए बदमाश मौसम दीक्षित, अर्पित सक्सेना और नितिन गौतम इससे पहले भी कई लूट की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। फिलहाल पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।0
0
Report
कानपुर: खुले नाले में गिरकर युवक की मौत, CCTV वीडियो वायरल
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर खुले नाले में गिरने से युवक की मौत पत्नी-बेटी बाजार से लौटीं तो नाले में डूबा मिला शव पूरी घटना CCTV में कैद कानपुर में घर के बाहर बैठा एक युवक अचानक खुले नाले में गिर गया। उसकी डूबने से मौत हो गई। आरोप है कि करीब 20 मिनट तक वह नाले में औंधे मुंह पड़ा तड़पता रहा, लेकिन किसी ने उसे बचाने की कोशिश नहीं की। उसकी पत्नी अपनी बेटी के साथ बाजार गई थीं। वह वापस आईं तो पति को नाले में डूबा देखा। पत्नी ने किसी तरह उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। इस दर्दनाक हादसे ने नगर निगम की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।0
0
Report
Advertisement
