245101
हापुड़ में पैसों के लेनदेन पर दो पक्षों में हुई झड़प
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड के थाना देहात क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में झड़प हो गई थी। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडे और धारदार हथियारों से हमला किया। इस झड़प में एक महिला सहित आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बारिश के बाद जलभराव से व्यापारी आंदोलन की चेतावनी, प्रशासन से समाधान की मांग
Hansi, Haryana:सुनो सरकार हांसी बाइट: बजरंग बंसल, प्रधान सर्व व्यापार मंडल, रामावतार तायल, प्रधान हरियाणा सर्व मंडी संघ,हांसी जिला उपायुक्त राहुल नरवाल जलभराव से परेशान व्यापारी पहुंचे डीसी के दरबार, जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन की चेतावनी हांसी जिला उपायुक्त बोले जल्द समाधान हांसी। शहर में बारिश के बाद उत्पन्न जलभराव और सीवरेज व्यवस्था की बदहाली को लेकर शहर के व्यापारी वर्ग ने जिला उपायुक्त राहुल नरवाल से मुलाकात की। परशुराम द्वार, अनाज मंडी, सेक्टर 5 मुख्य पार्क समेत शहर में कई जगहों पानी भरा हुआ है। व्यापारियों ने जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा समय पर सीवरेज की सफाई नहीं किए जाने के कारण दो दिन पहले हुई बारिश के कारण शहर जलमग्न होने के साथ साथ आज तक कई जगहों जलभराव हैं। जिसके कारण सबको भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आपको बता दे कि दो दिन पहले हुई मामूली बारिश के बाद भी शहर के कई क्षेत्रों में जलभराव और सीवरेज व्यवस्था की बदहाली से लोगों की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। इस समस्या को लेकर अब हांसी के व्यापारी भी आंदोलन की राह पर उतरने की चेतावनी दे रहे हैं। शहर में जलभराव तथा सीवरेज समस्या का जल्द स्थायी समाधान करने की मांग की। उनका आरोप है कि जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा समय पर सीवरेजों की सफाई नहीं किए जाने के कारण बारिश के बाद शहर के कई हिस्सों में पानी भर गया, जिससे आमजन के साथ-साथ दुकानदारों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सर्व व्यापार मंडल प्रधान बजरंग बंसल ने आरोप लगाया कि जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को बार-बार समस्या से अवगत करवाने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। बारिश के बाद सड़कों, बाजारों और रिहायशी क्षेत्रों में पानी भर जाने से आमजन और व्यापारियों का जीवन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि शहर का बुरा हाल है, लेकिन संबंधित विभाग समस्या के समाधान की ओर गंभीरता नहीं दिखा रहा। हरियाणा सर्व मंडी संघ के प्रधान रामावतार तायल ने कहा कि यदि जल्द ही जलभराव और सीवरेज समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो व्यापारी वर्ग सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। वहीं हांसी जिला उपायुक्त राहुल नरवाल ने बताया कि व्यापारी वर्ग हमारे से मिले है। संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही जलभराव की समस्या के समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे ताकि लोगों को राहत मिल सके।0
0
Report
पलामू में गोली से PHED ठेकेदार संजय तिवारी घायल, जमीन विवाद के चलते वारदात
Babhandih, Jharkhand:पलामू : जिला मुख्यालय मेदिनीनगर के शहर थाना क्षेत्र के बारालोटा निवासी पीएचईडी ठीकेदार और संजय तिवारी उर्फ गुड्डू को शनिवार सुबह मंदिर से घर जाने के क्रम में पांकी रोड में जीएलए कॉलेज के पास गोली मार दी गई। घटना को उनके भतीजे प्रीतम तिवारी ने अंजाम दिया। घटना के बाद एमएमसीएच में पहुंचे पिता लव तिवारी ने खुलासा किया। उन्होंने घटना में शामिल सभी लोगों के नाम बताएं और जमीन विवाद कारण बताया। बताते चलें कि एमएमसीएच में प्राथमिक उपचार के बाद संजय तिवारी को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। पिता के अनुसार खरीदी गई 22 डिसमिल जमीन का विवाद है। जगन्नाथ तिवारी उनके पुत्र सतीश तिवारी ने मुकदमा किया है। आज उसकी तारीख थी। सतीश तिवारी के बेटे प्रीतम सुबह से कई बार कॉल करके संजय तिवारी को बुला रहा था। हर शनिवार को संजय तिवारी काली मंदिर जाते हैं। पूजा पाठ करते हैं। इसकी जानकारी प्रीतम तिवारी को थी। घात लगाकर बैठा था और घटना को अंजाम दिया।0
0
Report
जयपुर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का दौरा, बूथ व मतदाता सूची पर संवाद
Jaipur, Rajasthan:जयपुर।मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का जयपुर दौरा। मुख्य सचिव वी.श्रीनिवास ने की मुलाकात। मुख्य निर्वाचन आयुक्त का जयपुर पहुंचने पर किया स्वागत। जयपुर में निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों से किया संवाद। BLO से सीधा संवाद कार्यक्रम में हुए ज्ञानेश कुमार शामिल। मतदाता सूची, बूथ व्यवस्था को लेकर की चर्चा。0
0
Report
Advertisement
खतौली में Reel बनते ही लड़कियाँ घबराकर लौटीं; पुलिस जांच में जुटी
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर में नहीं उतर रहा रील का नशा, लडकियों को पीछे आता देख जागा रील का भूत, पुलिस पहले भी रील बाजो का उतार चुकी है भूत, खतौली पुलिस ने रिलबाज का उतारा भुत पुलिस के कंधो का सहारा लेकर चलने पर हुआ मजबूर IM ROBIN के नाम इंस्टाग्राम पर अपलोड रील, रील बनता देख लड़कियां वापस मुंह छुपा कर लोटी, पुलिस वायरल वीडियो की जांच में जुटी, मुजफ्फरनगर के खतौली की बताई जा रही है वीडियो。0
0
Report
दुर्ग में नीट री-एग्जाम के लिए 19 केंद्रों पर सुरक्षा चाक-चौबंद
Durg, Chhattisgarh:एंकर-नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट यानी कि नीट के री एग्जाम को लेकर दुर्ग जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है 21 जून यानी कल होने वाली परीक्षा के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है दुर्ग जिले के सभी 19 परीक्षा केदो के आसपास धारा 144 भी लागू कर दी गई है इतना ही नहीं परीक्षा केंद्रों के आसपास 500 मीटर के दायरे को साइलेंस जोन भी घोषित किया गया है तो वही एनटीए के नियमो के मुताबित परीक्षा कराए जाने की पूरी तैयारी कर ली गई है 21 जून को होने वाली नीट की परीक्षा के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयार अलर्ट और एक्टिव मोड पर है तो वहीं दुर्ग जिले में 19 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जहां पर अफसरो की ड्यूटी भी लगा दी गई है सभी 19 केंद्रों में 6939 परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचेंगे तो वही सभी परीक्षा केंद्र में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए है तो वही परीक्षा को लेकर मौक ड्रिल भी की जा चुकी है सभी शिक्षको की मीटिंग लेकर उन्हें तमाम नियम और कायदे समझाए गए हैं इतना ही नहीं परीक्षा केंद्र से 200 मीटर की दूरी तक किसी भी तरह का प्रचार प्रसार नहीं किया जाएगा वहीं केंद्र से 500 मीटर की दूरी तक किसी भी प्रकार के ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा कोचिंग संस्थान शैक्षणिक मार्गदर्शन केंद्र बुक स्टॉल संचालक को पुस्तक विक्रेताओं के साथ-साथ अन्य व्यक्तियों द्वारा किसी भी किसी भी प्रकार का प्रचार प्रसार नहीं किया जा सकेगा निर्बाध रूप से परीक्षा कराई जा सके इसके लिए बकायदा तहसीलदार नायब तहसीलदार अतिरिक्त तहसीलदार सहित कुल 55 कर्मचारियों को ड्यूटी पर तैनात किया गया है वही 200 से ज्यादा जवान भी तैनात किए गए है.बाइट-विजय अग्रवाल डीआईजी दुर्ग.0
0
Report
कोटा में विरोधी वीडियो मामला: युवक पर FIR, बजरंग दल ने आशंका जताई
Kota, Rajasthan:कोटा में धार्मिक प्रतीकों के साथ आपत्तिजनक वीडियो का मामला: युवक पर FIR दर्ज, बजरंग दल ने जताई संगठित साजिश की आशंका कोटा शहर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र में एक युवक के मोबाइल फोन से कथित रूप से हिंदू देवी-देवताओं के प्रतीकों के साथ आपत्तिजनक वीडियो और अन्य सामग्री मिलने का मामला सामने आया है। बजरंग दल कार्यकर्ता की शिकायत पर पुलिस ने युवक के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं बजरंग दल ने इसे सुनियोजित साजिश बताते हुए मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। उद्योग नगर थाना प्रभारी मांगेलाल ने बताया कि 15 जून को बजरंग दल की ओर से शिकायत प्रस्तुत की गई थी। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। पुलिस डिजिटल साक्ष्यों की भी पड़ताल कर रही है。 शिकायतकर्ता एवं बजरंग दल कार्यकर्ता योगेश रेनवाल ने आरोप लगाया कि संबंधित युवक जन्म से हिंदू था और बाद में उसने मुस्लिम धर्म स्वीकार कर लिया। उन्होंने बताया कि युवक एक दुकान पर काम करता है, वर्ष 2021 में उसकी शादी हुई थी तथा उसका एक चार वर्षीय बच्चा भी है। रेनवाल के अनुसार कुछ समय से युवक की गतिविधियां संदिग्ध लग रही थीं। बजरंग दल हेल्पलाइन पर मिली शिकायत के बाद कार्यकर्ताओं ने उसकी गतिविधियों पर नजर रखी, जिसके बाद कथित रूप से यह मामला सामने आया। रेनवाल का दावा है कि युवक के मोबाइल फोन में बड़ी संख्या में फोटो, वीडियो और ऑडियो रिकॉर्डिंग मिली हैं। इनमें हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करने वाली सामग्री, युवतियों के आपत्तिजनक वीडियो तथा कथित "जिहाद अल अकबर" मुहिम से जुड़ी रिकॉर्डिंग शामिल होने का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे ग्रुप सक्रिय हैं, जिनके माध्यम से नाबालिग लड़कियों और महिलाओं को निशाना बनाने तथा धर्मांतरण से जुड़ी गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। उनके अनुसार युवक टेलीग्राम, स्नैपचैट और डिस्कॉर्ड जैसे प्लेटफॉर्म पर संचालित कुछ कथित ग्रुपों से जुड़ा हुआ था। रेनवाल का दावा है कि इन माध्यमों से धार्मिक प्रतीकों के साथ आपत्तिजनक सामग्री तैयार कर विभिन्न चैनलों पर साझा की जाती है। बजरंग दल ने आरोप लगाया कि कुछ चैनलों का संचालन पाकिस्तान से किया जा रहा है और इनके जरिए धार्मिक भावनाओं को आहत करने, समाज में वैमनस्य फैलाने तथा हिंदू धर्म के प्रति नकारात्मक माहौल बनाने का प्रयास किया जा रहा है। संगठन का कहना है कि यदि इन आरोपों में सच्चाई पाई जाती है तो यह मामला केवल धार्मिक भावनाओं तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा और सामाजिक सौहार्द से भी जुड़ा गंभीर विषय बन सकता है। रेनवाल ने पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हुए कहा कि कथित नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान की जानी चाहिए। उनका कहना है कि सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर ऐसी गतिविधियां संचालित की जा रही हैं, जिनका उद्देश्य समाज में विभाजन पैदा करना और धार्मिक भावनाओं को भड़काना है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि शिकायत में लगाए गए सभी आरोपों की तकनीकी और कानूनी जांच की जाएगी तथा डिजिटल साक्ष्यों के सत्यापन के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जाएगा। मामले की जांच जारी है。0
0
Report
Advertisement
हनुमानगढ़-नोहर के संयुक्त ऑपरेशन में अवैध MD ड्रग्स फैक्ट्री का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार
हनुमानगढ़-SP नरेंद्र सिंह मीणा के सुपरविजन में अवैध एमडी ड्रग्स फैक्ट्री पर बड़ी कार्रवाई खेत की ढाणी में चल रही थी एमडी बनाने की फैक्ट्री चार आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे भारी मात्रा में केमिकल और उपकरण किए बरामद 212 ग्राम अफीम और 5.36 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त एमडी बनाने में इस्तेमाल होने वाले लाखों के रसायन किए बरामद जालोर और हनुमानगढ़ के आरोपियों को पुलिस ने दबोचा पुलिस ने आरोपी सुभाष,सुनील,रविन्द्र, विजयपाल को किया गिरफ्तार विजयपाल राजकीय विद्यालय में PTI के पद पर था कार्यरत आरोपी सुनील कुमार करता था पुलिस की तैयारी गुजरात में वांछित आरोपी भी निकला गिरफ्तार आरोपियों में शामिल 5 अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस डीएसटी सेक्टर नोहर और नोहर थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई नोहर थानाधिकारी अजय कुमार के नेतृत्व में हुई कार्रवाई0
0
Report
संभल के सरकारी स्कूल ने कायाकल्प से देश में टॉप 12 में जगह बनाई
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल। इटायला माफी के सरकारी स्कूल के शिक्षक कपिल मलिक ने बदहाल स्कूल का कायाकल्प कर शिक्षा के क्षेत्र में परचम लहराने के वाद। अब स्कूल में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के मामले में सराहनीय कार्य कर देश में स्कूल का परचम लहराया। स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के लिए इटायला माफी के सरकारी प्राइमरी स्कूल को देश में 12वां स्थान मिला। यूपी में पहला स्थान मिला। विद्यालय परिसर में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रयास के लिए स्कूल के प्रधान अध्यापक कपिल मलिक को मिला स्वच्छ एवं हरित विद्यालय राष्ट्रीय पुरस्कार। यूपी का पहला बायोमेट्रिक अटेंडेंस ऑनलाइन स्टडी बाला स्कूल माना जाता है। स्कूल के प्रधान अध्यापक कपिल मलिक के निजी प्रयासों से कॉन्वेंट स्कूलों को मात देता है इटायला माफी का सरकारी प्राइमरी स्कूल। प्रधान अध्यापक स्कूल के कायाकल्प के लिए विगत 17 वर्ष में अपनी निजी 30 लाख से अधिक की धन राशि खर्च कर चुके हैं। प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन भी कर स्कूल का दौरा कर शिक्षक कपिल मलिक की तारीफ कर चुकी हैं। सीएम योगी ने प्रधान अध्यापक कपिल मलिक को राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया है।0
0
Report
जोधपुर के SNSM मेडिकल कॉलेज में हंगामा: नर्सिंग कर्मी और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर एसएनएम मेडिकल कॉलेज में हंगामा, नर्सिंग कर्मियों और पुलिस में धक्का-मुक्की केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के दौरे के दौरान हुआ विवाद निविदा नर्सिंग कर्मी दोनों मंत्रियों से मिलने पहुंचे थे पुलिस द्वारा रोकने पर कर्मचारियों और पुलिस के बीच हुई बहस बहस के दौरान धक्का-मुक्की की स्थिति बनी सेवा समाप्ति के विरोध में ज्ञापन देने पहुंचे थे नर्सिंग कर्मचारी कर्मचारियों ने कॉलेज परिसर में जमकर नारेबाजी की0
0
Report
Advertisement
पटना में नीट री एग्जाम के लिए ट्रैफिक रूटों में बड़ा बदलाव
Patna, Bihar:रविवार को होने वाले नीट के री एग्जाम को लेकर पटना जिला के ट्रैफिक रूटों में एक बड़ा बदलाव किया गया है ट्रैफिक डीएसपी अनिल कुमार ने बताया है कि कल दो सीटों में काम करने वाले ट्रैफिक कर्मियों की शिफ्ट एक कर दी गई है तो वही बापू परीक्षा केंद्र और अन्य परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने के लिए परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की कोई कठिनाइयों का सामना न करना पड़े इसको लेकर ट्रैफिक रूट में बड़ा परिवर्तन किया गया है तो वहीं दूसरी ओर परीक्षा वाले दिन अगर किसी परीक्षार्थी को जाम की समस्या या फिर परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है तो वह सड़क पर खड़े ट्रैफिक कर्मियों से संपर्क कर परीक्षा केंद्र तक पहुंच सकते हैं पटना जिला के हर ट्रैफिक पुलिस को परीक्षार्थियों की हर संभव मदद करने और उन्हें परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने के लिए गाड़ी भी मुहैया करने के दिशा निर्देश जारी किए गए हैं0
0
Report
आसाम से 9 तस्कर गिरफ्तार, 8 गोल्डन लैंगूर बचाए गए
Salt Lake City, Utah:Golden langur (found only in Manas National Park, Assam) was caught from Assam by one Bangladeshi, five West Bengal Nadia and three smugglers from Assam before being smuggled to Bangladesh. Rescued 8 golden langurs. গোল্ডেন লাঙ্গুর (এটি একমাত্র আসামের মানস ন্যাশনাল পার্কে পাওয়া যায় ) বাংলাদেশে পাচারের আগেই আসাম থেকে ধৃত এক বাংলাদেশি,পাঁচজন পশ্চিমবঙ্গ নদীয়া ও তিনজন আসামের পাচারকারী। উদ্ধার ৮ টি গোল্ডেন লেঙ্গুর। সূত্রের খবর এই বাংলাদেশি পাচারকারী জামাল বেশ কয়েকদিন আগেই নদীয়া এলাকার একটি বর্ডার থেকে বেআইনিভাবে ভারতে প্রবেশ করে , এরপরে নদীয়ার পাঁচজন পাচারকারীর সাথে যোগাযোগ করে এবং তার পাশাপাশি আসামের তিনজনের পাচারকারীর সাথে যোগাযোগ করে। নদীয়া থেকে একটা স্করপিও ভাড়া করে চলে যায় আসামে সেখানে আগে থেকেই পাচারকারীরা এই গোল্ডেন লাঙ্গুর গুলি ধরে রেখেছিল। গোপন সূত্রে খবর পায় আসাম এস টি এফ এবং এসএসবি জওয়ানরা। তাদের যৌথ প্রচেষ্টায় পাচারের আগেই সূত্রের খবর অনুযায়ী গাড়িটিকে আটক করা হয় এর পাশাপাশি নয় জন পাচারকারীকে আটক করা হয়। গাড়ির ভেতর থেকে উদ্ধার হয় এই গোল্ডেন ল্যাংগুর গুলি। জিজ্ঞাসাবাদে জানতে পেরেছে এই গোল্ডেন ল্যাংগুয়েজগুলি বাংলাদেশের নিয়ে গিয়ে সেখান থেকে বিভিন্ন দেশে মোটা টাকার বিনিময় বিক্রি করার ছক ছিল।0
0
Report
दमोह में घंटाघर के अतिक्रमण हटाकर बारिश के पहले बुलडोजर चला
Damoh, Madhya Pradesh:दमोह में बारिश से ठीक पहले जल निकासी के इंतजामों को छोड़ नगर पालिका ने बाजार में बुलडोजर एक्शन किया. अचानक शुरू हुई अतिक्रमण विरोधी कार्यवाही में शहर के हृदय स्थल घंटाघर क्षेत्र में फुटपाथ पर स्थापित दुकानों को हटाया गया और इस दौरान अमले की अमानवीय तस्वीरें सामने आईं. इसी इलाके में किए गए स्थाई अतिक्रमणों से अलग नगर पालिका के अफसरों का गुस्सा गरीब दुकानदारों पर निकला. इतना ही नहीं बरसात के दिनों में पानी से बचने के लिए दुकानदार अपनी दुकानों पर टीन शेड लगाते हैं लेकिन यहां लगाए शेड जबरन निकाले गए और दुकानदारों को बरसात के पानी में भीगने को मजबूर होना पड़ा. इस मामले के नगर पालिका सीएमओ और नायब तहसीलदार के मुताबिक घंटाघर के आसपास फैले अतिक्रमण ट्रैफिक को दुरुस्त करने के लिए हटाए गए हैं, वहीं सब कुछ नियमों के तहत हुआ है और कहीं कोई गलत नहीं किया गया.0
0
Report
Advertisement
मधुबनी के गड्ढे में डूबकर दो भाइयों की मौत, खुले गड्ढों को भरने की मांग
Madhubani, Bihar:एंकर मधुबनी में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई, परिवार में कोहराम मचा। घटना टेंगरहा गांव के टेंगरहा वार्ड नंबर दो निवासी अशोक यादव के पुत्र प्रिंस कुमार और सत्यम कुमार सरस्वती नदी के पास गड्ढे में नहा रहे थे। नहाने के दौरान दोनों बालक गहरे पानी में चले गए और डूब गए। उनके दादा जब अपनी मवेशी धोने के लिए गड्ढे पर पहुंचे तो देखा कि बच्चों के कपड़े ऊपर रखे हुए थे। अनहोनी की आशंका पर उन्होंने शोर मचाया और खोजबीन शुरू की। ग्रामीणों की मदद से कई घंटे की मशक्कत के बाद बच्चों के शव मिले। शव मिलते ही घटनास्थल पर कोहराम मच गया। मां संजू देवी सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बालक अशोक यादव मुंबई में मजदूरी करते हैं। घटना की जानकारी मिलते ही भेजा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। मृतक के परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी कर परिजनों को शव सौंप दिया। घटना के बाद पंचायत की मुखिया रचना भारती, दिवाकर यादव, अशोक झा, महादेव मंडल सहित कई जनप्रतिनिधि पीड़ित परिवार से मिलकर ढांढ़स बंधाया। मुखिया रचना भारती ने पीड़ित परिवार को सरकार की ओर से मिलने वाली हर संभव राहत दिलाने का भरोसा दिया। ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के कारण गड्ढे में पानी भर गया था; बच्चे खेलते-खेलते नहाने चले गए और हादसे का शिकार हो गए। लोगों ने प्रशासन से खुले गड्ढों को भरवाने की मांग की ताकि घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।0
0
Report
कांग्रेस ने महंगाई- बेरोजगारी के विरोध में डुमरा में एक दिवसीय धरना रखा
Sitamarhi, Bihar:त्रिपुरारी शरण एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया है सरकार के नीति के खिलाफ जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधायक अमित कुमार टुन्ना के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन में शामिल हो कर सरकार के खिलाफ हल्लबोला। वक्ताओं ने नीट परीक्षा , मंहगाई और बेरोजगारी समेत कई मुद्दों पर केंद्र सरकार को घेरा है。0
0
Report
कानपुर के जाजमऊ में अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर दी, युवक ने जान बचाई
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर के जाजमऊ थाना क्षेत्र में शीतला बाजार रोड पर एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने एक बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक ट्रैक्टर के अगले हिस्से में फंसकर करीब 10 मीटर तक घिसटती चली गई। बाइक सवार युवक ने सूझबूझ दिखाते हुए छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। दरअसल जाजमऊ में एक ढलान से उतरते समय ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और सामने से आ रही बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। बाइक ट्रैक्टर में फंसने के बाद सड़क पर घिसटने लगी, जिससे आसपास मौजूद लोगों में चीख-pukar मच गई।0
0
Report
Advertisement
