245101
हापुड़ में वन विभाग ने विशालकाय अजगर का सफल रेस्क्यू किया
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ के धौलाना थाना क्षेत्र के गांव बासतपुर में एक विशालकाय अजगर निकलने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अजगर को सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
फर्रुखाबाद में बारात से भरी एक्सयूवी-कार और पिकअप के हादसे में जवान की मौत, 8 लोग घायल
Farrukhabad, Uttar Pradesh:इटावा-बरेली हाईवे पर महमदपुर गढ़िया के पास दर्दनाक हादसा हुआ। बारातियों से भरी एक्सयूवी कार और सामने से आ रही पिकअप की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक्सयूवी कार के परखच्चे उड़ गए और पिकअप भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में सेना के जवान विश्वनाथ की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हुए हैं। मृतक हिमाचल प्रदेश में तैनात था और मंगलवार को ही उसे वापस ड्यूटी पर लौटना था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को लोहिया अस्पताल पहुंचाया गया। बारातियों के घायल होने पर भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर अस्पताल पहुंचे और गंभीर घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
अलीगढ़ में अनियंत्रित कार ने साइकिल सवार समेत चार लोगों को घायल किया
Aligarh, Uttar Pradesh:अनियंत्रित कार ने सड़क पर जा रहे साइकिल सवार और अन्य लोगों को मारी टक्कर, साइकिल सवार की मौके पर दर्दनाक मौत, कार ने टक्कर मारने के बाद खोया संतुलन सड़क किनारे खड़े बिजली के खंबे में टकराई घटन में राहगीर साइकिल सवार की मौत चार लोग हुए घायल, घायलों को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती, मौके पर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी, अलीगढ़ के थाना रोरावर इलाके के गगन स्कूल के सामने की घटना。0
0
Report
पटाखा फोड़ते समय स्टील ग्लास टुकड़ों से 13 वर्षीय सोनू कुमार की दर्दनाक मौत
Samastipur, Bihar:समस्तीपुर जिले के सलखन्नी वार्ड 13 में सोमवार की सुबह स्टील ग्लास में पटाखा फोड़ने के दौरान हादसा हो गया। पटाखे के विस्फोट से स्टील ग्लास के तीन-चार टुकड़े हो गए; एक टुकड़ा पास में खड़े होकर मोबाइल से वीडियो बना रहे 13 वर्षीय छात्र सोनू कुमार के पेट में घुस गया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। परिजन उसे पहले सिंघियाघाट के एक निजी अस्पताल ले गए, फिर समस्तीपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सोनू उत्क्रमित मध्य विद्यालय सलखन्नी में छठी कक्षा का छात्र था। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया। सोनू की मौत की खबर से परिजनों में मातम है; मां रुखसाना बेगम और पिता मोहम्मद जाकिर का रो-रोकर बुरा हाल है; बहनें और भाई भी रो रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
अंकिता भंडारी हत्याकांड पर फिर राजनीतिक घमासान, व्हाट्सएप चैट ने तूल पकड़ा
Dehradun, Uttarakhand:अंकिता भंडारी हत्याकांड एक बार फिर सियासी सुर्खियों में है। मामले में नया मोड़ तब आया, जब जेल में बंद मुख्य आरोपी पुलकित आर्य के पिता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अंकिता और उसके एक दोस्त के बीच हुई कथित व्हाट्सएप चैट सार्वजनिक कर दी। इसके बाद प्रदेश की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। कांग्रेस ने चैट सार्वजनिक होने के पीछे भाजपा की साजिश होने का आरोप लगाया है, तो भाजपा ने इसे पुलकित आर्य के पिता का निजी बयान बताते हुए पूरे मामले से दूरी बना ली है। अंकिता भंडारी हत्याकांड... एक ऐसा मामला जिसने पूरे उत्तराखंड को झकझोर कर रख दिया था। अब एक बार फिर यह मामला राजनीतिक विवाद के केंद्र में आ गया है। दरअसल, पुलकित आर्य के पिता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अंकिता और उसके एक दोस्त के बीच हुई कथित व्हाट्सएप बातचीत सार्वजनिक की। इस चैट को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। कांग्रेस का सवाल है कि जब यह बातचीत जांच एजेंसी के पास थी, तो आखिर पुलकित आर्य के पिता तक यह कैसे पहुंची? कांग्रेस ने इसके पीछे भाजपा की साजिश होने का आरोप लगाते हुए पूरे मामले पर सवाल खड़े किए हैं। बाइट करण माहरा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस भाजपा ने इस विवाद से खुद को अलग कर लिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पुलकित आर्य के पिता के बयान को उनका निजी मामला बताया। उनका कहना है कि सरकार ने अपना काम किया है और दोषियों को उनके किए की सजा दिलाई है। मामले के दोषी जेल में बंद हैं। बाइट महेंद्र भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा फाइनल बहरहाल, अंकिता भंडारी हत्याकांड में सार्वजनिक की गई कथित व्हाट्सएप चैट ने एक बार फिर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। सवाल सिर्फ चैट के सार्वजनिक होने का नहीं, बल्कि इसकी उपलब्धता और इसके पीछे की मंशा का भी है। अब देखना होगा कि इस नए विवाद पर जांच एजेंसियों या जिम्मेदार पक्षों की ओर से क्या स्पष्टीकरण सामने आता है।0
0
Report
बेगूसराय के अझौर गांव में पटाखा फोड़ को लेकर दो पक्ष भिड़े, लाठी-ईंटे चलीं
Begusarai, Bihar:जितेन्द्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय में पटाखा फोड़ने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और रोड़ेबाजी हुई है। दोनों तरफ से लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चलाए गए। देखते ही देखते मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान गांव में अफरा-तफरी मच गई। वहीं, इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आप तस्वीरों में देखिए किस तरह दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर बरसा रहे हैं।दरअसल, पूरा मामला बेगूसराय के नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत अझौर गांव के वार्ड संख्या दो का है। बताया जा रहा है कि देर शाम पटाखा फोड़ने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ। हालांकि, दोनों पक्षों के बीच पहले से ही जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी बीच एक पक्ष के लोगों ने पटाखा फोड़ने का विरोध किया, जिसके बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने गाली-गलौज शुरू कर दी।देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।दोनों तरफ से जमकर लाठी-डंडे चले और एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर बरसाए गए। काफी देर तक चले इस संघर्ष के दौरान घटनास्थल पर भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई।इस मारपीट की घटना में दोनों पक्षों के कई लोग चोटिल हुए हैं। घायलों में रामकुमार चौधरी और रंजू देवी का इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय में चल रहा है। वहीं, दूसरे पक्ष के आदित्य जायसवाल, नीतीश जायसवाल और रमेश चौधरी को भी चोटें आई हैं।घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया। वहीं, मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।इधर, घटना की सूचना मिलते ही नीमा चांदपुरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी ली। इस संबंध में थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया कि दो पक्षों के बीच मारपीट की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है。 बाइट परिजन0
0
Report
पटाखे की चिंगारी से कुशेश्वरस्थान बाजार में तीन दुकानें जली, 10 लाख से अधिक नुकसान
Darbhanga, Bihar:पटाखे की चिंगारी से तीन दुकानें जलकर राख, 10 लाख से अधिक की संपत्ति का नुकसान फायर ब्रिगेड के विलंब से पहुंचने पर भड़का लोगों का आक्रोश, अग्निशमन वाहन पर किया पथराव, टूटा शीशा, आक्रोश को देखते जान बचा भागे ड्राइवर और कर्मी, घटना कुशेश्वरस्थान बाजार की, कुशेश्वरस्थान पूर्वी: दरभंगा से बड़ी खबर है जिसमें आगजनी के बाद अग्निशामक दल के ढेर से पहुँचने पर स्थानीय लोग ने अग्निशमक की गाड़ि पर तोड़फोड़ किया है. नगर पंचायत के कुशेश्वरस्थान बाजार में पटाखे की चिंगारी से आग लगी, तीन दुकानदार जल कर राख हो गया, करीब 10 मिनट तक धधकी आग में 10 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जलकर नष्ट होने का अनुमान है. हालांकि, आग लगते ही स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए खुद मोर्चा संभाल लिया और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया. लोगों की इसी तत्परता से आग को आसपास की अन्य दुकानों और मकानों तक फैलने से रोक लिया गया, जिससे बाजार में बड़ी घटना होने से बच गई. दूसरी ओर, आग बुझ जाने के बाद अग्निशमन वाहन के पहुंचने से नाराज लोगों का आक्रोश फूट पड़ा. गुस्साए लोगों ने वाहन पर पथराव कर दिया, जिससे उसका शीशा टूट गया. घटना के कारण की बात करे तो फर्नीचर दुकान में पटाखे की चिंगारी से आग लग गई. दुकान में रखे लकड़ी के सामान और ज्वलनशील सामग्री के कारण आग तेजी से फैलने लगी. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. आग की ऊंची लपटों को देखकर बाजार में अफरातफरी मच गई. आग लगने के बाद स्थानीय लोग बाल्टी, पानी और उपलब्ध संसाधनों के सहारे आग बुझाने में जुट गए. वही सूचना देने के बाद विलंब से पहुंचने पर अग्निशमन वाहन के खिलाफ आक्रोश0
0
Report
Advertisement
जौलजीबी मेले के बाद धामी-हरीश धामी की राजनीति में तीखी टकराव, उत्तराखंड में गर्मी बढ़ी
Dehradun, Uttarakhand:उत्तराखंड की राजनीति के अखाड़े में अब दोनों धामी उतर चुके हैं। एक विपक्ष में अपनी भूमिका निभा रहे हैं, वहीं दूसरे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश की कमान संभाले बैठे हैं। जौलजीबी मेले के बाद जहां दोनों में तकरार दिखी, लेकिन इतिहास अलग ही कहानी सुनाता है। देखिए ये रिपोर्ट. बीते दिनों जौलजीबी के मेले में बड़ा हंगामा हो गया। मंच पर कार्यक्रम के दौरान न बोलने देने पर पिथौरागढ़ से 3 बार के विधायक हरीश धामी का गुस्सा ऐसा फूटा कि सब हक्के-बक्के रह गए। विधायक ने अपना आपा ऐसा खोया कि उन्होंने पोडियम और कुर्सियां उठाकर फेंक दीं। साथ ही अभद्र भाषा का भी प्रयोग किया गया, हरीश धामी ने आरोप लगाया कि सार्वजनिक मंच पर उनका अपमान किया गया है और क्षेत्र के विधायक के प्रोटोकॉल को भी तोड़ा गया है। वहीं कांग्रेस के नेताओं ने भी हरीश धामी का समर्थन किया है। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधायक के कृत्य को बचकाना बताया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के साथ अब उत्तराखंड में भी कांग्रेस अराजकता फैला रही है। उत्तराखंड की राजनीति में पुष्कर सिंह धामी और हरीश सिंह धामी, दोनों ही कुमाऊं क्षेत्र के प्रमुख चेहरों में गिने जाते हैं। दोनों ने एक ही साल 2012 में अपनी चुनावी राजनीति की शुरुआत की, लेकिन दोनों की विचारधारा और राजनीतिक यात्रा अलग-अलग दिशाओं में आगे बढ़ी। दोनों मूल रूप से उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले से ही संबंध रखते हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव में जब पुष्कर सिंह धामी अपनी खटीमा सीट से चुनाव हार गए थे, तब कांग्रेस विधायक होने के बावजूद हरीश धामी ने आगे बढ़कर उनके लिए अपनी धारचूला सीट छोड़ने की पेशकश की थी। वहीं क्षेत्र के कई विकास और आपदा के कार्यों को लेकर हरीश धामी के कई कार्यों का मुख्यमंत्री ने भी त्वरित संज्ञान लिया। राजनीतिक मतभेदों से अलग, कई स्थानीय कार्यक्रमों और बैठकों में दोनों नेताओं ने एक-दूसरे के प्रति व्यक्तिगत सम्मान और भाईचारा दिखाया है। हरीश धामी कई बार सार्वजनिक रूप से ये कह चुके हैं कि क्षेत्र के विकास के लिए मुख्यमंत्री उन्हें पूरा समय और सहयोग देते हैं। वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप सिंह राणा बताते हैं कि दोनों का व्यवहार पहले व्यावहारिक था, लेकिन अब ये सब चुनाव की रणनीति के तहत हो रहा है। उन्होंने कहा कि विकास के मुद्दों को छोड़कर व्यक्तिगत बयानबाजी चल रही है। जिनका आपस में कभी सौम्य व्यवहार रहता था, अब वो अनैतिकता और आरोप-प्रत्यारोप में घिरते दिख रहे हैं। सवाल ये है कि क्या ये टकराव सिर्फ जौलजीबी मेले तक सीमित रहेगा या आने वाले चुनाव तक और गर्माएगा।0
0
Report
देवरिया में गौ तस्कर के साथ मुठभेड़, घायल गिरफ्तार
Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया जनपद के भलुअनी थाना क्षेत्र के बेल डाड रोड पर बीती रात गौ तस्कर Hemraj Yadav और उसके एक साथी के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के दौरान Hemraj Yadav के पैर में गोली लगी उसे मेडिकल कॉलेज देवरिया में भर्ती कराया गया है। आप को बता दें बिहार के रहने वाला गौ तस्कर Hemraj Yadav अपने साथी के साथ बाइक से जा रहा था। पुलिस को सूचना मिली, पुलिस घेराबंदी कर उसे रोकने का प्रयास किया तो गौ तस्कर ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में गौ तस्कर के पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। वह उसका एक साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके से स्प्लेंडर बाइक जब्त की है।0
0
Report
फिजीकल थाना ने मॉडिफाइड बाइक पर 4300 रु जुर्माना, साइलेंसर-हॉर्न-लाइट जब्त
Shivpuri, Madhya Pradesh:बुलेट से पटाखे और चिंगारी निकालना पड़ा महंगा, फिजीकल पुलिस ने जप्त की बाइक, जुर्माना भी लगाया , शिवपुरी। शहर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों और मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर दहशत फैलाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपना लिया है। पुलिस अधीक्षक यांगचैन डोलकर भूटिया के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रविवार को थाना फिजीकल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक मॉडिफाइड मोटरसाइकिल चालक पर 4300 रुपए का जुर्माना लगाया है。 जानकारी के अनुसार फिजीकल थाना पुलिस परशुराम चौराहे पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक होंडा स्प्लेंडर बाइक चालक अपने वाहन के साइलेंसर से पटाखे जैसी तेज आवाज और चिंगारी निकालते हुए गुजरता दिखाई दिया। पुलिस ने बाइक को रोका और बारीकी से जांच की。 जाँच के दौरान पुलिस यह देखकर हैरान रह गई कि चालक ने कंपनी फिटेड साइलेंसर में विशेष बदलाव करवाया था, जिससे तेज धमाके और चिंगारी निकल रही थी। इसके अलावा बाइक के फुटरेस्ट के दोनों ओर दो बड़े प्रेशर हॉर्न और आंखों को चौंधियाने वाली तेज झिलमिल लाइटें भी लगाई गई थीं。 कार्रवाई के दौरान जब पुलिस ने दस्तावेज मांगे तो चालक के पास न तो ड्राइविंग लाइसेंस मिला और न ही बाइक के कागजात। इतना ही नहीं, बाइक की आगे और पीछे की नंबर प्लेट भी गायब थी。 पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट की धाराओं में चालानी कार्रवाई करते हुए चालक से 4300 रुपए जुर्माना लगाया । साथ ही, पुलिस ने मौके पर ही थाने ले जाकर बाइक में लगे मॉडिफाइड साइलेंसर, बड़े हॉर्न और अतिरिक्त लाइटों को निकलवाकर जब्त कर लिया।0
0
Report
Advertisement
हत्या के आरोपी को मुठभेड़ में किया गिरफ्तार
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद के एका थाना क्षेत्र में फाइनेंस कर्मी प्रदीप कुमार की पीट-पीटकर हत्या के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी देवेंद्र को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी है। घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 15 नवंबर की सुबह गांव सिंहपुर में जमीनी विवाद को लेकर 30 साल के प्रदीप कुमार की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में देवेंद्र समेत 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही थी।पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि वांछित आरोपी देवेंद्र नहर पटरी के रास्ते फरार होने की कोशिश कर रहा है। इस पर एका पुलिस ने नगला धारू पुल से आगे निनावली गांव के पास चेकिंग शुरू कर दी। पुलिस टीम पर की फायरिंग पुलिस के मुताबिक, चेकिंग के दौरान संदिग्ध को रोकने का प्रयास किया गया तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। उसकी पहचान सिंहपुर निवासी देवेंद्र पुत्र गंगा सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद किए हैं। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।0
0
Report
सहरसा के टेंट हाउस गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
Saharsa, Bihar:जाहां सदर थाना क्षेत्र के बटराहा वार्ड नम्बर - 35 में उस वक्त अफरा - तफरी का माहौल हो गया जब एक टेंट हाउस के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई. आग की लपटें इतनी तेज थी कि तेजी से आस - पास फैलने लगी. जिसके बाद आस पास के इलाकों में अफरा - तफरी का माहौल हो गया. इधर आग कि सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुची दमकल कर्मियों की टीम आग बुझाने का प्रयास करने लगी लेकिन आग इतनी भयावह थी कि दमकल की गाड़ियां भी कम पड़ गई. जिसके बाद आस पास के इलाकों से भी दमकल की गाड़ी मंगाई गई और फिर कई दमकल की गाड़ियों की मदद से घँटों देरी बाद आग पर किसी तरह काबू पाया गया. इस दौरान टेंट हाउस के गोदाम में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया. हालांकि कैसे लगी यह स्पष्ट नहीं हो सका है. इधर घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन की टीम छानबीन में जुटी हुई है.0
0
Report
आंध्र प्रदेश: ONGC रिग से गैस रिसाव, गेड्दा के पास भारी भगदड़
Noida, Uttar Pradesh:ANDHRA PRADESH Panic broke out near Geddada in Mamidikuduru mandal of Ambedkar Konaseema district as gas leaked heavily from an ONGC rig. Gas is gushing out from the rig located right next to the Geddada–Mamidikuduru highway. Following this, locals and commuters passing by ran away in fear. Residents of the surrounding areas are worried as another gas leak has occurred even before the memory of the Irusumanda blowout incident has faded.0
0
Report
Advertisement
रायपुर में पाकिस्तानी गोरी क्रीम के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
Begun, Rajasthan:रायपुर पाकिस्तान में बनी गोरी क्रीम पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई रायपुर के बंजारी मार्केट स्थित ब्यूटी सेंटर में खाद्य एवं औषधि प्रशासन का छापा पाकिस्तान में निर्मित गोरी और फेयरनेस क्रीम का मिला बड़ा स्टॉक ओम ब्यूटी सेंटर से 218 नग गोरी क्रीम और 18 नग अन्य क्रीम बरामद प्रतिबंधित क्रीम होने की आशंका पर मौके पर ही जब्ती की कार्रवाई जब्त क्रीम की कीमत करीब 1 लाख 25 हजार रुपये जांच के लिए क्रीम के नमूने भी किए गए संग्रहित गोल मार्केट की अन्य दुकानों में भी की गई जांच यूपीआई लेनदेन के आधार पर सप्लाई नेटवर्क खंगाल रहा विभाग रायपुर के अन्य इलाकों में भी छापेमारी की तैयारी खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने अवैध कॉस्मेटिक उत्पादों की बिक्री पर सख्ती के दिए संकेत0
0
Report
संभल के ग्राम प्रधान ने लाइसेंसी पिस्टल से आत्महत्या, परिजन अस्पताल पहुंचे
Noida, Uttar Pradesh:1711ZUP_sbh_suicide_r ब्रेकिंग संभल संभल में ग्राम प्रधान पति ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर की आत्महत्या, गोली चलने की आवाज सुनकर परिजनों में मची अफरा-तफरी, परिजन आनन-फानन में गुन्नौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित किया, मौत की खबर से परिवार में मचा कोहराम, सूचना मिलते ही सीओ और थाना पुलिस मौके पर पहुंची, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गांव तरफरी का मामला।0
0
Report
उन्नाव: रात में टावर पर चढ़े युवक ने मचाया हंगामा, घंटों पुलिस ने बचाव किया
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव रात में टावर पर चढ़ा युवक, खूब किया हंगामा。 डेढ़ घंटे तक नीचे से मान - मनौवल करते रहे लोग。 लोगों ने पुलिस को दी सूचना,युवक को नीचे उतारने का किया गया प्रयास。 देर रात में कड़ी मशक्क्त के बाद युवक को नीचे उतारा गया。 गंगा घाट कोतवाली के इंदिरा नगर मोहल्ले का मामला。0
0
Report
Advertisement
