201204
अलीगढ़ में युवक की गोली लगा शव मिला, पुलिस जांच में जुटी
Nagla Akkhu, Uttar Pradesh:अलीगढ़ के गांव रसूलपुर में 25 वर्षीय युवक की गोली लगा शव मिलने से हड़कंप मच गया। खेतों में काम कर रहे परिवार को सूचना मिलने पर युवक को सीएचसी खैर लाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अब पुलिस जांच कर रही है कि युवक की जान खुद से ली गई है या उसकी जान किसी द्वारा ली गई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बेतिया में तालाब डूबने से 12 वर्षीय छात्रा की मौत, जलस्तर बढ़ा पानी फैला
Bettiah, Bihar:Anchor ______ बेतिया से खबर है जहां एक 12 वर्षीय छात्रा की तलाब में डूबकर मौत हो गई है स्कूल जाते समय तीन छात्राएं तालाब में फिसल कर गिर गई दो छात्राएं निकल गई लेकिन एक की डूबकर मौत हो गई है मामला योगापट्टी के सिसवा मंगलपुर के सिसवा गांव की है मृत छात्रा का नाम निकू कुमारी था ग्रामीणों का कहना है कि गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने से गांव में पानी फैल गया है स्कूल जाते समय बच्चों को पता नहीं चल पाया कि तलाब किधर है जिससे यह बड़ा हादसा हो गया है स्थानीय लोगो ने कड़ी मशक्कत कर डूबी हुई छात्रा को बाहर निकाला छात्रा के पेट से पानी निकालने के ग्रामीण विधि का भी प्रयोग किया लेकिन छात्रा को नहीं बचाया जा सका है ग्रामीणों ने इसकी सूचना श्रीनगर थाना को दे दी है ग्रामीणों का कहना है कि गंडक नदी के जलस्तर बढ़ने से गांव के आस पास पानी फैल गया है जान हथेली पर रख ग्रामीण आवागमन कर रहे है0
0
Report
परसुडीह में वृद्ध महिला के शव से सनसनी, पुलिस जांच जारी
Jamshedpur, Jharkhand:परसुडीह में वृद्ध महिला का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी जमशेदपुर: परसुडीह थाना क्षेत्र के बवानगोरा इलाके में रविवार सुबह सड़क किनारे एक वृद्ध महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही खिलाफ आसपास के लोग मौके पर जुट गए और इसकी जानकारी स्थानीय मुखिया तथा पुलिस को दी गई। मृतका की पहचान सरजमदा निधि टोला निवासी नागी हांसदा (75 वर्ष) के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, पति के निधन के बाद वह पिछले तीन-चार वर्षों से बेहद कठिन परिस्थितियों में जीवनयापन कर रही थीं। उनका कोई स्थायी सहारा नहीं था और वह आसपास के लोगों से भोजन व अन्य जरूरत की चीजें मांगकर अपना गुजारा करती थीं। अक्सर वह बवानगोरा क्षेत्र में ही रहती थीं और रात भी वहीं सड़क किनारे या आसपास के स्थानों पर बिताती थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शनिवार शाम तक उनकी तबीयत सामान्य दिखाई दे रही थी। देर रात जब कुछ स्थानीय लोग उन्हें भोजन देने पहुंचे तो उन्होंने नागी हांसदा को सड़क किनारे अचेत अवस्था में पड़ा देखा। जांच करने पर उनकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद तत्काल गांव के मुखिया को सूचना दी गई, जिन्होंने परसुडीह थाना पुलिस को मामले से अवगत कराया。 सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक जांच-पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि वृद्ध महिला की मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है。0
0
Report
पद्मश्री बलबीर दत्त ने सुभाष चंद्रा के पिता के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की
Ranchi, Jharkhand:Essel Group के चेयरमैन डॉ सुभाष चंद्रा के पिता श्री नंद किशोर गोयनका के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए पद्मश्री बलबीर दत्त ने कहा, जब कोई व्यक्ति नहीं रहता है तो दुखद प्रसंग होता है। उनका योगदान समाजसेवा के क्षेत्र में रहा है, उसको भुलाया नहीं जा सकता है। कहते हैं मानव जीवन प्राप्त होना सौभाग्य की बात है और मृत्यु दुर्भाग्य की बात ने, पर मृत्यु के बाद भी जिंदा रहना ये अच्छे कर्मों का फल है। जिसकी कीर्ति रह जाती है समझिए वो जीवित हैं। उनका समाज सेवा के क्षेत्र में जो योगदान रहा है उसके कारण वर्षों याद रखा जाएगा0
0
Report
Advertisement
झारखंड इन्वेस्टर्स समिट पर सरकार-विपक्ष के मुद्दे तेज, री-पैकिंग पर बहस
Ranchi, Jharkhand:हाल ही में दिल्ली में झारखंड सरकार के द्वारा आयोजित इन्वेस्टर्स समिट पर निशाना साधते हुए बीजेपी ने इसे दावोस में हुएएमओयू की दिल्ली में री पैकेजिंग बताया था । इसके बाद राजनीतिक बयानबाजी भी होने लगी । बीजेपी ने घेरा तो सत्ताधारी दल की तरफ से सरकार के मंत्रियों ने भी पलटवार करते हुए कहा मुद्दाविहीन विपक्ष जिनके पास बोलने को कुछ नहीं वो सवाल उठा रहे हैं । दिल्ली में आयोजित इन्वेस्टर्स समिट पर निशाना साधते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा, झारखंड की सरकार से जानना चाहता हूं विदेश में जाकर इन्वेस्टर्स मीट करने का काम किया , उसका रिजल्ट क्या हुआ और अब तक कितने उद्योग धंधे झारखंड में स्थापित करने का काम किया पहले इसका जवाब देना चाहिए और श्वेत पत्र जारी कर बताना चाहिए। निवेश के क्षेत्र में किसी प्रकार का पहल अब तक नहीं हुआ है, दिल्ली में भी जो हुआ है उससे झारखंड और झारखंड की जनता का भला नहीं कर सकते हैं। इस तरह के कार्यक्रम के जरिए सिर्फ जनता की आंख में धूल झोंकने का काम होता है। जनता रिजल्ट जानना चाहती है। जो समिट हुआ उसका लाख कहां दिख रहा। एक भी समिट का फलाफल इस सरकार में देखने को नहीं मिला है। बाइट ...आदित्य साहू, प्रदेश अध्यक्ष, बीजेपी मंत्री सुदिव्य सोनू ने कहा अगर री पैकेजिंग है, जो लोग दावोस के दौरे को और कार्यक्रम को विफल बता आज दावोस के प्रयास को स्वीकार रहे तब तो री पैकेजिंग की बात कर रहे हैं। मुद्दा विहीन विपक्ष जिनके पास बोलने को कुछ नहीं वो सवाल उठा रहे हैं। वैसे लोगों को अयोध्या की संवेदनशील घटना को लेकर भी कुछ बोलना चाहिए बाइट ...सुदिव्य सोनू, मंत्री, झारखंड मंत्री हफीजुल हसन ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, जनता को नहीं ठगा जा रहा, अब विश्वास राज्य की जनता और निवेशकों को झारखंड और सीएम हेमंत सोरेन पर हुआ है। झारखंड के सरकार और लोगों को विश्वास है। बाइट ... हफीजुल हसन, मंत्री पद्मश्री वरिष्ठ पत्रकार बलबीर दत्त ने कहा, एमओयू साइन करने के बाद उसको धरातल पर उतारने का प्रयास करना होगा और इसमें सभी राजनीतिक दलों के सहयोग की भी आवश्यकता होगी, सिर्फ सरकार के बूते की बात नहीं है। धरातल पर उतारना बड़ी समस्या है और इसके लिए राजनीतिक समाधान की भी आवश्यकता होगी। औद्योगिक विकास की यहां संभावनाएं भरपूर है। बाइट ...पद्मश्री बलबीर दत्त , वरिष्ठ पत्रकार0
0
Report
बहादुरगढ़ में यूपी युवक सतपाल की बेरहमी से हत्या, शव झाड़ियों में फेंका
Jhajjar, Haryana: बहादुरगढ़ में उत्तरप्रदेश के व्यक्ति की हत्या डंडों से पीट पीट कर की गई हत्या, शव झाड़ियों में फेंका। मृतक सतपाल यूपी के शाहजंहापुर का रहने वाला। गांव के ही युवकों के साथ सराय औरंगाबाद में किराए पर रहता था मृतक। 11 जुलाई की रात से था गायब, गली सड़ी हालात में मिला शव। तीन युवकों पर पुलिस ने किया मामला दर्ज, छानबीन जारी। रोजगार के तलाश में गांव से आया था बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ के सराय औरंगाबाद गांव में एक युवक की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर निवासी सतपाल की डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपियों ने शव को गांव के पास झाड़ियों में फेंक दिया, जहां कई दिन बाद गली-सड़ी हालत में शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, सतपाल रोजगार की तलाश में बहादुरगढ़ आया था और सराय औरंगाबाद में अपने गांव के कुछ युवकों के साथ किराये पर रह रहा था। वह 11 जुलाई की रात से अचानक लापता था। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। बाद में गांव के बाहर झाड़ियों में एक शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में शव की पहचान सतपाल के रूप में हुई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सतपाल की डंडों से बेरहमी से पिटाई की गई थी, जिससे उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने की नीयत से शव को झाड़ियों में फेंक दिया गया। पुलिस ने इस मामले में तीन युवकों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस हत्या के पीछे के कारणों की गहन जांच कर रही है। इस वारदात के बाद सराय औरंगाबाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस के आला अधिकारी फिलहाल इस मामले में मीडिया के कैमरे के समय कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। ऐसे में आरोपियों को गिरफ्तारी के बाद ही मामले का खुलासा किया जाएगा。 झज्जर सुमित कुमार0
0
Report
युवाओं के स्टेमिना और एनर्जी बढ़ाने के उपाय: डाइट और रोजमर्रा की क्रियाएं
Chhindwara, Madhya Pradesh:स्टेमिना और एनर्जी लेवल बढ़ाने के लिए युवा क्या एक्टिविटी करते है या क्या डाइट लेते है स्टेमिना और एनर्जी लेवल बढ़ाने के लिए युवा क्या एक्टिविटी करते है या क्या डाइट लेते है स्टेमिना और एनर्जी लेवल के लिए आज युवा किस तरह डाइट फॉलो करते है या एनर्जी लेवल को बूस्ट करने के लिए रोज मर्रा की जिंदगी में क्या एक्टिविटी करते है जी मीडिया की टीम ने इस पर ग्राउंड जीरो पर लोगो से चर्चा की तो लोगों ने बताया अपने रोज मर्रा की दैनिक दिनचर्या के बारे में और डॉक्टर ने बताई किस तरह अपनी एनर्जी को मेंटेन करते है. बाइट - संबंधित लोग0
0
Report
Advertisement
ट्रैक्टर पलटने से तीन महिलाओं की मौत, सात घायल
Forbesganj, Bihar:ट्रैक्टर पलटने से 3 महिला की मौत, 7 महिला घायल, धान रोपनी के लिए जा रही थी सभी महिला, भरगामा थानाक्षेत्र के उत्तरी रघुनाथपुर की घटना0
0
Report
Satyanarayana Shimoga बनें भारतíय पैराअथलेटिक्स के मुख्य कोच
Noida, Uttar Pradesh:Satyanarayana Shimoga - Chief Coach of the Indian Para-Athletics Team and Chairman of Para-Athletics at the Paralympic Committee of India (PCI).0
0
Report
डूंगरपुर में कोतवाली के सामने दुकान में युवक ने आत्महत्या कर ली, जांच जारी
Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर विधानसभा डूंगरपुर अखिलेश शर्मा लोकेशन डूंगरपुर डूंगरपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत कलेक्ट्रेट के सामने स्थित एक दुकान में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली | घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है | पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है | डूंगरपुर जिले के कोतवाली थाने के एसआई चंदुलाल ने बताया कि शहर के सुथारवाडा निवासी पार्थ सुथार ने रिपोर्ट दी है | रिपोर्ट में बताया कि उसका चचेरा भाई नीरज सुथार की कलेक्ट्रेट के सामने एल्युमिनियम की दूकान है | आज सुबह 8 बजे वह घर से दुकान जाने के लिए निकला था | पडोसी दुकानदार ने दुकान का शटर आधा खुला हुआ देखा तो उसने दुकान के अन्दर झाँका तो उसके होश उड़ गए | दुकान के अन्दर नीरज फंदे से लटका हुआ था | घटना की सुचना पर मौके पर लोगो की भीड़ जमा हो गई | वही परिजन व पुलिस भी मौके पर पहुंचे | पुलिस ने शव को मौके से उठ्वाकार डूंगरपुर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया | जहा पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया है | फिलहाल आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है |0
0
Report
Advertisement
बीकानेर रेंज पुलिस ने 30 दिनों में 100 गुमशुदा मोबाइल लौटाए CEIR पोर्टल से
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी सफलता, आईजी ओम प्रकाश के निर्देशन में रेंज सोशल मीडिया सेल की बड़ी कार्रवाई, 30 दिन में 100 गुमशुदा मोबाइल बरामद, CEIR पोर्टल के जरिए ट्रेस कर वास्तविक मालिकों को लौटाए गए मोबाइल, बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरू जिलों में चला विशेष अभियान, 3 दिन से लेकर 4 साल पहले तक गुम हुए मोबाइल किए गए रिकवर, बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 25 लाख 30 हजार रुपये, रेंज आईजी ओमप्रकाश ने प्रेस वार्ता करते हुए किया खुलासा, इस दौरान एसपी मृदुल कच्छवा और आईपीएस अनुष्ठा कालिया भी प्रेस वार्ता में मौजूद0
0
Report
पीएमश्री स्कूलों को मॉडेल बनाकर डिजिटल शिक्षा व साइबर सुरक्षा पर जोर
Jaipur, Rajasthan:जयपुर प्रदेश के पीएमश्री स्कूलों को आदर्श और तकनीकी रूप से सशक्त बनाने की दिशा में सोमवार को झालाना स्थित आरआईसी सेंटर में राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पीएमश्री स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, डिजिटल नवाचार और साइबर सुरक्षा को बढ़ावा देना है। कार्यशाला में प्रदेश के सभी 649 पीएमश्री स्कूलों के प्राचार्य वर्चुअल माध्यम से जुड़े। इस दौरान स्कूलों के बेहतर संचालन, नवाचारों, उपलब्धियों और सामने आ रही चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही प्रत्येक विद्यालय की खूबियों और कमियों का विश्लेषण कर them और बेहतर बनाने की रणनीति पर मंथन किया गया। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने कहा कि पीएमश्री स्कूलों को प्रदेश के मॉडल स्कूलों के रूप में विकसित किया जाए, ताकि यहां पढ़ने वाले विद्यार्थियों को आधुनिक, गुणवत्तापूर्ण और तकनीक आधारित शिक्षा उपलब्ध हो सके। उन्होंने विद्यार्थियों को डिजिटल रूप से जागरूक और साइबर सुरक्षा के प्रति सजग बनाने पर विशेष जोर दिया। इसके तहत बच्चों को "डिजिटल एंटी साइबर" के रूप में तैयार करने की पहल पर भी चर्चा हुई। कार्यशाला में शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजेश यादव और समग्र शिक्षा अभियान की राज्य परियोजना निदेशक (एसपीडी) डॉ. रश्मि गुप्ता भी उपस्थित रहीं। अधिकारियों ने पीएमश्री स्कूलों में डिजिटल शिक्षा, नवाचार, स्मार्ट कक्षाओं और सुरक्षित ऑनलाइन व्यवहार को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजनाओं एवं आगामी कार्ययोजना की जानकारी दी। कार्यशाला से प्राप्त सुझावों के आधार पर स्कूलों में आवश्यक सुधार और नई पहलें लागू की जाएंगी।0
0
Report
फिंगेश्वर के सरги नाला में युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबन्द ब्रेकिंग फिंगेश्वर के सरगी नाला में शव मिलने से मचा हड़कंप पानी में तैरता मिला युवक का शव सड़ी गली हालत में मिला है युवक का शव दो से तीन दिन पुराना बताया जा रहा है शव की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फिंगेश्वर पुलिस पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की मृतक की पहचान और मौत के कारणों का लगाया जा रहा पता मामले की जांच में जुटी पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार0
0
Report
Advertisement
मोँडलामा में तेज रफ्तार बस पलटी: चार यात्री घायल; पुलिस जांच शुरू
Mandla, Madhya Pradesh:मंडला में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। मोहगांव से मंडला आ रही एक यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई। हादसे में चार यात्री घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मंडला जिले के मोहगांव क्षेत्र में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब मोहगांव से मंडला आ रही एक यात्री बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई। हादसे में बस में सवार चार यात्री घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को बाहर निकालकर मोहगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। सूचना मिलते ही मोहगांव पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर हादसे की वजह तेज रफ्तार बताई जा रही है।0
0
Report
242 करोड़ की डिग्गी से जैसलमेर-बाड़मेर में नहरबंदी का पानी संकट खत्म
Jaipur, Rajasthan:नोट नेशनल के लिए है नहरबंदी के सूखे से मिलेगी निजातः 9 जुलाई कोसीम कर सकते हैं उद्घाटन सबसे बड़ा रिजरवायर तैयार: 242 करोड़ की डिग्गी, 2 शहरों की 1 साल बुझेगी प्यास जैसलमेर थार के रेगिस्तान में पानी की बूंद-बूंद को तरसने वाले जैसलमेर और बाड़मेर जिलों के लिए यह अब तक की सबसे बड़ी और राहत भरी खबर है। हर साल गर्मियों के मौसम में होने वाली नहरबंदी और उसके कारण पैदा होने वाले भयंकर पेयजल संकट से अब सरहदी इलाके को हमेशा-हमेशा के लिए छुटकारा मिलने जा रहा है। भारत-पाक सीमा से सटे जैसलमेर जिले में एशिया की सबसे बड़ी पानी की डिग्गी का निर्माण कार्य पूरी तरह संपन्न हो चुका है。 इस मेगा प्रोजेक्ट को धरातल पर उतारने में करीब 242 करोड़ रुपए की लागत आई है। सबसे खास बात यह है कि इस विशाल रिजर्व रखने की क्षमता है। जलदाय विभाग की योजना आगामी मानसून और इंदिरा गांधी नहर में आने वाले अतिरिक्त पानी से इसे जुलाई तक पूरी तरह भरने की है। यदि सब कुछ तय शेड्यूल के मुताबिक रहा तो जुलाई के महीने में सूबे के मुख्यमंत्री इसका उद्घाटन कर जनता को समर्पित कर सकते हैं। गौरतलब है कि राजस्थान में हर साल मार्च से मई के बीच करीब एक से डेढ़ महीने की नहरबंदी होना आम बात है। इस अवधि के दौरान पंजाब के हरिके बैराज से इंदिरा गांधी नहर में आने वाला पानी पूरी तरह रोक दिया जाता है। ऐसे में रेगिस्तानी जिलों में जलापूर्ति बनाए रखना जलदाय विभाग के लिए किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं होता था। इंजीनियरिंग का बेजोड़ नमूनाः 28 किमी की परिधि और 10 मीटर तक गहराई जैसलमेर के घंटियाली के पास 1356 आरडी पर बनी यह डिग्गी आधुनिक इंजीनियरिंग और मरुस्थल की जरूरत का एक ऐसा बेजोड़ नमूना है, जिसकी मिसाल पूरे देश में नहीं मिलती। इसकी विशालता और तकनीक को इन कड़े आंकड़ों से समझा जा सकता है: 28 किलोमीटर की परिथिः इस विशाल वॉटर बॉडी का घेरा 28 किलोमीटर लंबा है, जो इसे किसी छोटे समंदर जैसा लुक देता है। 10 मीटर गहराई डिग्गी को करीब 10 मीटर गहरा बनाया गया है, जिसका रिड्यूज लेवल 158 निर्धारित किया गया है। 300 माइक्रोन की अंडरस्राउंड प्लास्टिक लेयर रेगिस्तान की रेतीली जमीन में पानी के रिसाव की समस्या सबसे बड़ी चुनौती होती है। इससे निपटने के लिए पूरी डिग्गी के बेस में जमीन के नीचे 300 माइक्रोन की स्पेशल प्लास्टिक शीट बिछाई गई है। मोहनगढ़ से जुड़ेगा नेटवर्कः 4 हैवी पाइपों से होगी पंपिंग जलाशय में स्टोर किए गए रॉ वॉटर को आम जनता के घरों की सप्लाई चेन तक पहुंचाने के लिए मजबूत और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया गया है। इस नई डिग्गी को सीधे मोहनगढ़ स्थित जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के मुख्य सिस्टम से कनेक्ट किया गया है। डिग्गी से पानी को लिफ्ट कर मोहनगढ़ तक पहुंचाने के लिए डेढ़ मीटर चौड़ाई वाले चार हैवी-ड्यूटी पाइप बिछाए गए हैं। इन पाइपों के जरिए पानी को पंप करके पहले मोहनगढ़ फिल्टर प्लांट भेजा जाएगा। प्लानः सिर्फ एक्सेस वॉटर से भरा जाएगा जलाशय इस प्रोजेक्ट को लेकर विभाग ने नीति बेहद साफ रखी है। मानसून के समय जब भारी बारिश होती है, तब किसानों को खेतों में सिंचाई के लिए नहर के पानी की आवश्यकता नहीं रहती। इसके अलावा पंजाब में अत्यधिक बारिश होने के कारण जब इंदिरा गांधी नहर में क्षमता से अधिक एक्सेस वॉटर छोड़ दिया जाता है, उसी समय इस विशाल रिजर्व वायर को भरा जाएगा। इसके बाद इसमें साल भर का पानी सुरक्षित धीरे-धीरे इस पानी को मोहनगढ़ पंपिंग स्टेशन की तरफ लिफ्ट किया जाता रहेगा。0
0
Report
33वें मैंगो मेले में यमुनानगर के किसानों ने पांच पुरस्कार जीते
Yamuna Nagar, Haryana:एंकर : पिंजौर में आयोजित 33वें मैंगो मेले में इस बार यमुनानगर के किसानों ने अपनी अलग पहचान बनाई। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के कुलपति डॉ. बी.आर. कम्बोज ने मेले का दौरा किया। चार जिलों से आए किसानों ने विभिन्न किस्मों के आम प्रदर्शित किए। प्रदर्शनी में दिए गए सात पुरस्कारों में से पांच पुरस्कार यमुनानगर के किसानों को मिले। इसे जिले के किसानों और कृषि विभाग के बागवानी विभाग के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। वीओ : पिंजौर में आयोजित 33वें मैंगो मेले में आम की उन्नत और दुर्लभ किस्मों की प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रही। यमुनानगर के किसानों ने अपनी मेहनत और आधुनिक बागवानी तकनीकों के दम पर शानदार प्रदर्शन किया। सात श्रेणियों में दिए गए पुरस्कारों में पांच पुरस्कार यमुनानगर के किसानों को मिलने से जिले का नाम पूरे प्रदेश में रोशन हुआ। मेले का निरीक्षण करते हुए कुलपति डॉ. बी.आर. कम्बोज ने किसानों के प्रयासों की सराहना की और वैज्ञानिक खेती अपनाने पर जोर दिया। बाइट : डॉ. दिलबाग सिंह, बागवानी विभाग अधिकारी सरकार किसानों के लिए बागवानी क्षेत्र में कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। इन योजनाओं के तहत किसानों को 30 से 90 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाता है, जिसका बड़ी संख्या में किसान लाभ उठा रहे हैं। उन्होंने बताया कि यमुनानगर के 15 से 20 किसान प्रगतिशील किसान की श्रेणी में शामिल हैं, जो आधुनिक तकनीकों और विभिन्न फसलों की खेती कर लाखों रुपये का मुनाफा कमा रहे हैं। उन्होंने किसानों से सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। वीओ : बागवानी विभाग का कहना है कि सरकार की योजनाओं और किसानों की मेहनत का ही परिणाम है कि यमुनानगर आज बागवानी के क्षेत्र में लगातार नई पहचान बना रहा है। अधिकारियों का मानना है कि आने वाले समय में जिले के और अधिक किसान आधुनिक खेती अपनाकर अपनी आय बढ़ा सकेंगे।0
0
Report
Advertisement
